अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

मंगलवार, 22 अप्रैल 2014

लोकसभा चुनाव 2014 : भाग-16—लालकृष्ण अडवाणी : प्रभावी/महत्त्वपूर्ण/निर्णायक तो रहेंगे

जय श्री राम …………| आदरणीय मित्रो, प्रस्तुत है इस शृंखला का भाग-16| इस भाग में हम बात करते हैं ‘भाजपा के भीष्म पितामह’ लालकृष्ण अडवाणी की| यह बात हम ‘अखिल भारतीय सरस्वती ज्योतिष मंच’ की ओर से जालंधर (पंजाब) में 27-28-29 दिसंबर, 2013 को आयोजित ज्योतिष सम्मेलन के तीसरे और अंतिम दिन 29 दिसंबर और धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में 27-28 जुलाई, 2013 को आयोजित ज्योतिष सम्मेलन के दूसरे दिन 28 जुलाई तथा ‘ऑल इंडिया ऐस्ट्रॉलजर्स फेडरेशन’ की ओर से 22-23 फरवरी, 2014 को अहमदाबाद (गुजरात) में आयोजित ’70 वें राष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन’ के पहले दिन 22 फरवरी को अपने व्याख्यान में प्रस्तुत कर चुके हैं| 
                     
जन्म-दिनांक:-08-11-1927             मूलांक:-8            भाग्यांक:-2          आयु अंक:-6 (87 वाँ वर्ष)           नामांक:-8 (वृहदंक 88)          चलित दशा:-अंक 4 (वर्ष 2012 से वर्ष 2015 तक)

               अडवाणी का आयु अंक 6 देश की स्वाधीनता के मूलांक के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| यह शुभ है| यह अंक 6 देश की स्वाधीनता के आयु अंक 4 व ख़ुद अडवाणी की चलित दशा के अंक ४ के साथ विरोधी युति व देश के नामांक 3 के साथ प्रबल विरोधी युति बनाता है| अंक 4 व अंक 6 की युति पितृ अवस्था का सुख भंग करती है| अंक 3 व अंक 6 की युति सुखकारी निर्णय में बाधा डालती है| ये दोनों युतियाँ इनके प्रधानमंत्री पद पाने में सबसे बड़ी बाधक सिद्ध होंगी| इनका मूलांक 8 व नामांक 8 देश की स्वाधीनता के आयु अंक 4 व अपनी चलित दशा के अंक 4 के साथ विखंडन युति बनाता है| यह युति इनके लिए मनोवांछा-पूर्ति यानि प्रधानमंत्री बनने के मार्ग में ‘काँटे बिछाने वाली’ है| देश का नामांक 3 इनके मूलांक 8 व नामांक 8 का मित्र है| अंक 3 निर्णय/चयन/चुनाव और अंक 8 लोकतंत्र का है| यह युति अडवाणी के लिए लाभकारी है| अतः अडवाणी इन लोकसभा चुनावों के बाद प्रधानमंत्री के चयन/चुनाव के मामले में महत्त्वपूर्ण/निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं|ये युतियाँ प्रधानमंत्री पद को लेकर अडवाणी की बनी योजना में भी फेरबदल करवा सकती हैं|  
                  अडवाणी का भाग्यांक 2 इनके ख़ुद के आयु अंक 6 व देश की स्वाधीनता के मूलांक 6 के साथ मित्र युति बना रहा है| अंक 2 परिवार/पार्टी/स्त्री/साझेदारी/गठबंधन व अंक 6 सुख का है| अडवाणी का यह भाग्यांक 2 इनके नामांक 8 व देश की स्वाधीनता के भाग्यांक 8 के साथ जो युति बना रहा है, उसका अंक 2 व अंक 6 वाली पिछली युति के साथ समन्वय-विश्लेषण किया जाए तो यह निष्कर्ष मिलता है कि अडवाणी अपने परिवार (पार्टी) में सरकार के सर्वोच्च नेतृत्व यानि प्रधानमंत्री को लेकर किसी स्त्री राजनेता को लेकर या स्त्री राजनेता के माध्यम से बड़ा उलटफेर करवा सकते हैं| अडवाणी का भाग्यांक 2 देश की स्वाधीनता के आयु अंक 4 के साथ प्रबल मित्र युति बना रहा है| अंक 2 साझेदार/स्त्री/गठबंधन व अंक 4 पितृ अंक है| इस युति से भी स्त्री राजनेता के पक्ष में अडवाणी के लामबंद होने की हमारी उपर्युक्त बात ही बलिष्ठ हो रही है| यही बात स्त्री अंकों से पीड़ित नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के मार्ग में निर्णायक सिद्ध हो जाए तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए|
               देश का नामांक 3 अडवाणी के मूलांक 8 व नामांक 8 का मित्र है| अंक 3 निर्णय/चयन/चुनाव और अंक 8 लोकतंत्र का है| यह युति अडवाणी के लिए लाभकारी है| चुनावी वर्षांक 7 इसके भाग्यांक 1 के साथ प्रबल मित्र युति बनाता है| इसका आयु अंक 8 चुनावी वर्षांक 7 के साथ मित्र युति बना रहा है| अतः यह कहा जा सकता है कि अडवाणी के बारे में जैसा सोचा जा रहा है कि इन लोकसभा चुनावों के बाद वे 'ठिकाने लग जाएँगे' या उनका 'अध्याय समाप्त' हो जाएगा; ऐसा होता नहीं दिख रहा है| वे देश के अगले प्रधानमंत्री के चयन के मामले में प्रभावी/महत्त्वपूर्ण/निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं| हाँ, जहाँ तक उनके ख़ुद के प्रधानमंत्री बनने का सवाल है, तो यह होता नहीं दिख रहा है| 'उपप्रधानमंत्री' के रूप में वे 'इस मामले में' अपने जीवन का चरम ले चुके हैं|
              अगले भाग में बात करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह की| ………… जयश्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें