अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2010

आज की फ़िल्में

जय श्री राम ............ | मित्रो,गत 20 और 21 तारीख़ को हम भानपुरा (म.प्र.) में एक ज्योतिष सम्मेलन में शिरकत कर रहे थे | अच्छा-ख़ासा सार्थक रहा यह सम्मेलन | यहाँ हमारे व्याख्यान के विषय क्या-क्या थे और यहाँ क्या कुछ ख़ास रहा,इस पर हम बहुत जल्दी बात करेंगे | साथ ही उस के अलावा एक और बहुत ही ख़ास बात भी आप के साथ करेंगे | आज तो सिर्फ़ आज रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों की ही चर्चा करेंगे | देखते हैं कि पिछले हफ़्ते फ़्लॉप फ़िल्मों का चौका लगने के बाद इस बार बॉक्स ऑफिस की क्या तस्वीर रह सकती है ? सब से पहले तो बात की जाए आज के अंकीय समीकरणों की | आज का मूलांक 8 और भाग्यांक 4 है | इन की युति अंक 1,4 व 8 के लिए अशुभ रहती है | चलित है-अंक 3 ( धनात्मक) | अभी यह पूर्ण रूप में नहीं हो कर संक्रमण में है | आज इस संक्रमण-काल का अंतिम दिन है | अतः इस पर अभी अंक 8 का प्रभाव है | अभी मासांक 2 है |
TEEN PATTI  
इस फ़िल्म पर सारी फ़िल्म इंडस्ट्री की आँखें लगी हुई हैं | हो भी क्यों नहीं-आख़िरकार इस में जहाँ एक ओर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हैं तो वहीं दूसरी ओर सर बेन किंग्सले हैं | फ़िल्म का निर्माण भी हिन्दूजा समूह कर रहा है | अब देखते हैं कि इस बहु प्रचारित फ़िल्म का बॉक्स ऑफिस पर भाग्य कैसा रहने वाला है ? इस फ़िल्म का अंक बनता है-1,जो कि आज के मूलांक के साथ 'द्रोहात्मक युति' और आज के भाग्यांक के साथ पितृदोष पैदा करता है | यह अंक 1 बना है 19-18 से,जिस से वृहदंक बनता है-37 | चलित अंक 3 फ़िल्म के अंक से मित्रता रखता है,मगर यह भी संक्रमण में होने के कारण ज़्यादा लाभदायक नहीं बन पा रहा है | निर्माता अम्बिका ए. हिंदूजा का अंक बनता है-8 | यह आज के मूलांक के साथ स्पार्किंग और आज के भाग्यांक के साथ विखंडन पैदा करता है | इस का वृहदंक है-35 | अतः यहाँ 3,5 और 8 के त्रिकोण में अंक 5 भी विरुद्धावास्था में चला जाता है | निर्देशक लीना यादव का अंक बनता है-4 | यह आज के मूलांक के साथ विखंडन और आज के भाग्यांक के साथ भग्नावस्था निर्मित कर रहा है | यह अंक 4 बना है-31 से | अंक 1,3 और 4 का त्रिकोण जहाज के कप्तान के सन्दर्भ में ग़लत निर्णय/चयन सूचित करता है | अतः लीना यादव का निर्देशक के रूप में चयन एक ग़लत निर्णय सिद्ध होगा और यही बात इस फ़िल्म के पिटने का मुख्य कारण बन सकती है | बेन किंग्सले का अंक बनता है-8 | इस का वृहदंक है-35 |  इस समीकरण की बात हम निर्माता के सिलसिले में कर चुके हैं | अमिताभ बच्चन का नामांक बनता है-7 | आज के अंकों के साथ इस की युति इच्छा-पूर्ति में बाधा बताती है | इस नामांक 7  का वृहदंक है-43 | यह बना है 18-25 से | अमिताभ का जन्म का मूलांक आज के मूलांक के साथ भावनाओं का पीड़ित होना/दिल पर चोट और महिला अंकों से आघात बताता है | इन का दुर्भाग्य है कि इन की इस फ़िल्म की निर्माता और निर्देशक-दोनों ही महिलाएँ हैं | अमिताभ को अभी 68 वाँ वर्ष चल रहा है | यह अस्थिरता का सूचक है | यहं अंक 5,6 और 8 के त्रिकोण में बुध और शुक्र-दोनों ही भ्रष्ट हो गये हैं | अतः इस वर्ष 10 अक्टूबर तक तो इन की कोई फ़िल्म हिट नहीं होगी | हाँ,चलित वर्ष 2010 इन के भाग्यांक का मित्र है, इस लिए इस युति की बदौलत इन्हें तारीफ़/सम्मान की प्राप्ति  ज़रूर हो सकती है | तो कुल मिला कर लब्बो-लुआब यह रहा कि यह फ़िल्म फ़्लॉप ही रहेगी और हिंदी फिल्मोद्योग के लिए एक तगड़ा झटका साबित होगी |
KARTHIK CALLING KARTHIK   
   ' इस फ़िल्म को ले कर भी बहुत उत्कंठा है | 'लक बाय चांस' के बाद फरहान अख्तर के साथ क्या होता है,सभी यह जानने को बेहद उत्सुक हैं | इस फ़िल्म का अंक बनता है-8 | आज के मूलांक-भाग्यांक के साथ इस अंक की युतियों और उन के फल के बारे में हम 'TEEN PATTI' में चर्चा कर चुके हैं | यह अंक 8 बना है 53 से,जिस का फल अंक 35 के ही समान है | एक निर्माता रितेश सिधवानी का अंक है-1,जो कि बना है 46 से | दूसरे निर्माता फरहान अख्तर का भी अंक बनता है-1,जो कि बनता है 37 से | चूँकि फरहान इस फ़िल्म के नायक भी हैं,अतः उन के अंक यहाँ दोहरी भूमिका में प्रभावी हैं | नायिका दीपिका पादुकोण का भी नामांक बनता है-1 | यह बना है 64 से | आज के मूलांक-भाग्यांक के साथ अंक 1 की  युतियों और उन के फल के बारे में हम 'TEEN PATTI' में विस्तार से बात कर चुके हैं | दीपिका  का जन्म का मूलांक 5 और भाग्यांक 3 है | ये अंक आज के अंकों के साथ तो शुभ युति नहीं बना रहे हैं,इस लिए इस फ़िल्म का भला नहीं कर पाएँगे,मगर चलित और चलित वर्ष के मित्र अंक होने के कारण इस फ़िल्म के न चल पाने का नुकसान दीपिका को नहीं उठाना पड़ेगा | निर्देशक विजय लालवानी का अंक बनता है-3 | यह आज के अंकों के साथ निर्णयगत  विषमता बताता है | अतः इस फ़िल्म का भला तो यह अंक भी नहीं कर पाएगा,मगर चलित और चलित वर्षांक का अंक होने के कारण विजय लालवानी के कैरियर को शायद ज़्यादा नुकसान न हो | तो कुल मिला कर यह फ़िल्म भी फ़्लॉप ही सिद्ध होगी,यही लगता है |
PREM KAA GAME 
 यह एक गुमनाम-सी छोटे बज़ट की फ़िल्म है,जिसे ले कर लोगों को शायद ज़्यादा उम्मीद नहीं होगी | उम्मीद तो छोडिए,ज़्यादातर लोगों को तो यह पता भी नहीं होगा कि इस नाम की कोई फ़िल्म बनी है और रिलीज़ भी हो रही है | हमें इस बात से कोई फ़र्क नहीं पड़ता है,क्यों कि हम फ़िल्म का बज़ट या उस के साथ जुड़े नाम देख कर उसे नहीं चुनते हैं | हमारे लिए तो सभी फ़िल्में समान हैसियत रखती हैं |       अरबाज़ खान और तारा शर्मा स्टारर इस फ़िल्म का अंक बनता है-9 | यह अंक आज के अंकों के साथ संघर्ष की अवस्था बनाता है | इस का वृहदंक बनता है-36 | फ़िल्म के निर्देशक अशोक खेने के अंक भी यही बनते हैं | अंक 3,6 और 9 का त्रिकोण चलित और चलित वर्षांक के साथ प्रबल मित्र भाव रखता है,इस कारण इस फ़िल्म के लिए लाभकारी स्थितियाँ होनी चाहिए,मगर ऐसा पूर्ण रूप से नहीं हो पाएगा | कारण यह है कि यह वृहदंक 36 बनता है 1-4-4 से | यहाँ अंक 1 के साथ अंक 4 की प्रबलता से प्रबल पितृदोष पैदा हो गया है,जो कि फ़िल्म के निर्देशक और नायक के लिए अशुभ है | जहाँ आज के मूलांक के साथ 1-4-4 का त्रिकोण 'द्रोहात्मक युति' और विखंडन पैदा करता है,वहीं आज के भाग्यांक के साथ यह पितृदोष और विखंडन पैदा करता है | इस तरह यहाँ प्रबल अशुभ समीकरण बन रहे हैं | अतः यह फ़िल्म भी फ़्लॉप का ही तमगा लेती दिख रही है | ...तो मित्रो,फ़्लॉप फ़िल्मों का यह सिलसिला तो इस हफ़्ते भी जारी रहने के ही प्रबल आसार हैं | क्या करें | हाँ,एक काम कर सकते हैं | आप और हम मिल कर प्रभु से प्रार्थना करें कि वे हमारे हिंदी फिल्मोद्योग की झोली में सफल फ़िल्में डालें,और ख़ूब सारी डालें | .......... आज बस इतना ही | अब आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम |

   ' 

शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2010

आज की रिलीज़ फ़िल्में:फ़्लॉप का चौका

 जय श्री राम ............ | मित्रो,कैसे हैं आप ? सानंद ? बस,ऐसे ही सदा सानंद रहिए | प्रभु से कभी माँगें भी तो सुख मत माँगिए,आनंद माँगिए;क्यों कि सुख के साथ तो दुःख लगा हुआ है | सुख आएगा तो दुःख भी आएगा | आनंद के साथ ऐसा नहीं है | वह बस,वह ही होता है,और कुछ नहीं | आप सदा ऐसा ही करेंगे न ? वादा ? 'TOH BAAT PAKKI' ? तो अब ऐसा कीजिए कि 'THANKS MAA' कहते हुए अभी-अभी के अपने इस 'AAKHARI DECISION' पर 'CLICK' कर दीजिए | हा-हा-हा........... | देखिए न,किस तरह एक ही लड़ी में आज रिलीज़ होने वाली चारों फ़िल्में आ गयीं |
आज के अंकीय समीकरण 
आज का मूलांक है-1 और भाग्यांक है-6 | अंक 1 निर्देशक,नायक,स्वामी का है | अंक 6 शुक्र का है,जो कि धन का कारक है | फ़िल्म के लिए इस का समीकरण पक्ष का होना बहुत ज़रूरी होता है | अभी चलित है अंक 8  ( सौम्य ) | यह अंक शनि का है | आज के मूलांक 1 के  साथ इस की 'द्रोहात्मक युति' बनती है | यह विपरीत अंकीय समीकरणों के साथ शुभ नहीं है | आज के भाग्यांक के साथ इस की युति शुक्र विखंडित करती है | यह विखंडन भी विपरीत अंकीय समीकरणों के साथ शुभ फलकारी नहीं है | दिन का अंक भी 6 है | अतः शुक्र की विखंडित अवस्था में वृद्धि हो गयी है |
TOH BAAT PAKKI
  इस फ़िल्म का अंक बनता है-2 | इस का वृहदंक है-38 | यह बना है 16-8-14 से | इस का अंकीय समीकरण बनता है 7-8-5 | यहाँ अंक 7 और 8 की युति इच्छा-पूर्ति में बाधा पैदा करती है | यह भावनाओं को ले कर समझौते की स्थिति सूचित करती है | अंक 5 संगत के अनुसार फल देता है | इस लिए इस के योग से उक्त फल में वृद्धि हो जाती है | यह समीकरण आज के मूलांक के साथ 'कर्णधार पर आघात' बताता है | फ़िल्म का अंक 2 नायिका और ट्रीटमेंट का है | यह आज के मूलांक और चलित के त्रिकोण में इन दोनों को कमज़ोर बनाता है | अतः यह फ़िल्म नायिका/ट्रीटमेंट को ले कर मात खा सकती है | फ़िल्म के निर्माता रमेश एस. तौरानी का अंक बनाता है-7 | इस के समीकरण-फलादेश भी कमोबेश अंक 2 की ही भाँति हैं | इस का वृहदंक है-43 | यहाँ 4 और 3 की युति दोषपूर्ण निर्णय बताती है | अतः तौरानी का यह फ़िल्म इस रूप में बनाने और रिलीज़ करने का निर्णय ग़लत सिद्ध हो सकता है | निर्देशक केदार शिंदे का अंक बनाता है-6 | यह आज का भाग्यांक है,जो कि विखंडित है | इस का वृहदंक है-42 | यहाँ 4 और 2 की युति 'ग्रहण-योग' बनाती है | यह फ़िल्म के लिए शुभ नहीं है | कुल मिला कर यह फ़िल्म टिकट-खिड़की पर निराश ही करेगी |
THANKS MAA
   यह एक लीक से हट कर बनी फ़िल्म बतायी जाती है | इस का अंक है-8 | इस का वृहदंक है-26 | 2-6-8 का त्रिकोण भावनाओं और धन के मोर्चे पर तगड़ा झटका बताता है | यह 26 बना है 20-6 से,जिस का फलादेश भी पहले वाला ही बनता है | इन्टरनेट पर बहुत तलाश करने पर भी हमें इस के निर्माता का नाम पता नहीं चला | इस लिए हम अब सीधे-सीधे बात करते हैं निर्देशक इरफ़ान कमल की | इन का अंक है-1 | इस का वृहदंक है-28 | 1-2-8की युति 'भावनात्मक द्रोहात्मक युति' बताती है | इस का तात्पर्य यह है कि जहाज़ के कप्तान को भावनात्मक झटका लग सकता है | अतः यह फ़िल्म भी निराश ही करेगी |
CLICK
इस फ़िल्म का नक् है-3,जो कि बना है 12 से | 1-2-3 का त्रिकोण कथात्मक गुन्थाव की अच्छी स्थिति बताता है | अतः यह हो सकता है कि इस फ़िल्म की कथा/मूल कथा-विचार पसंद आए | निर्देशक संगीत सीवन का अंक है-2 | इस का वृहदंक है-47 | 2-4-7 का त्रिकोण भावनात्मक आघात बताता है | यह बना भी 4-7 से है | इस फ़िल्म के निर्माताओं में सीवन के अलावा संजय अहलूवालिया और विनय चौकसे भी हैं | संजय का अंक बनता है-3,जो कि बना है 39 से | आज के अंकों के साथ ये समीकरण  पक्ष के बनते हैं | विनय का अंक है-1,जो कि बना है 46 से | 1-4-6  का त्रिकोण 'आर्थिक पितृदोष' बताता है | इस कारण फ़िल्म को आर्थिक झटका लग सकता है | अतः संजय अहलूवालिया के अंकों के कारण यह फ़िल्म कुछ पैसा भले ही कम ले,मगर कुल मिला कर इस के खाते में 'हिट' का नहीं,बल्कि 'पिट' का ख़िताब ही आना है |
AAKHARI DECISION 
  इस फ़िल्म का अंक है-6,जो कि आज का भाग्यांक है | यह तो अच्छा संकेत है,मगर इस पर तुरंत ही पानी फिर जाता है,क्यों कि यह अंक 6 बना है 42 से | 2-4-6 की युति की चर्चा हम फ़िल्म 'तो बात पक्की' में केदार शिंदे के लिए कर चुके हैं | निर्माता ए.सिंह का अंक बनता है-9 | यह आज के अंकों से दोस्ती रखता है,मगर यह बना है 1-8 से,जो की परस्पर 'द्रोहात्मक युति' बनाते हैं | निर्देशक दीपक बन्धु का अंक बनता है-3,जो कि बना है 48 से | 3-4-8 का त्रिकोण फ़िल्म के 'पितृपुरुषों' के लिए ग़लत निर्णय/विपक्ष में निर्णय सूचित करता है | अतः फ़िल्म,निर्माता और निर्देशक के मूल नामांक पक्ष में होने के कारण यह फ़िल्म कुछ कमाई कर सकती है,मगर ठप्पा तो फ़्लॉप का ही लगेगा,ऐसा लग रहा है |
                                 तो मित्रो,आज का दिन भी हिंदी फ़िल्म-उद्योग के लिए कोई अच्छा नहीं कहा जा सकता,क्यों कि फ़्लॉप फ़िल्मों का चौका जो लग रहा है | .... क्या कहा जा सकता है ? आइए,हम तो इस के लिए प्रभु से आनंद माँगें | ......... आज बस इतना ही | अब आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम | 







शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2010

MY NAME IS KHAN की रिलीज़

जय श्री राम ............ | आज रिलीज़ हो रही है-MY NAME IS KHAN . रिलीज़ से पहले ही इस फ़िल्म को ले कर कई विवाद खड़े हो चुके हैं | अब इस के साथ और क्या होना है ? तो सब से पहले बात करते हैं आज के अंकीय समीकरणों की | आज का मूलांक 3 और भाग्यांक 8 है | इन की पारस्परिक युति ग़लत निर्णय,उलझना और विवादों को जन्म देती है | चलित अंक 8 (सौम्य) है | चलित मासांक 2 और वर्षांक 3 है | अब बात करते हैं फ़िल्म के अंकों की | फ़िल्म का नामांक है-1 | इस का वृहदंक  है-37 | यह बना है 5-15-4-13 से | इस का मूलांक समीकरण है 5-6-4-4 | यहाँ अंक 5 और 6 अंक 4 के प्रबल प्रभाव में हैं | अंक 4 पितृदोष का है | अतः इस समीकरण में पितृदोष की प्रधानता हो गयी है | अंक 4 की यह प्रधानता आज के मूलांक के साथ पितृदोष को बलिष्ठ बना रही है | आज के भाग्यांक 8 के साथ यह स्पार्किंग पैदा कर रही है | इन के साथ युति में यहाँ अंक 5 डावांडोल स्थिति और अंक 6 सुख-बाधाकारी (तन-मन-धन का ) बन गया है | फ़िल्म का नामंक 1 आज के मूलांक का मित्र है,किन्तु आज के भाग्यांक के साथ 'द्रोहात्मक युति' बना रहा है | चलित का अंक इस योग में वृद्धि कर रहा है | निर्देशक करण जौहर का नामांक है-9 | इस का वृहदंक है-27 | यह बना है 11-16 से | ये दोनों स्त्री अंक हैं | करण का जन्म 25-05-1972 को हुआ है | इन का मूलांक 7,मासांक 5,वर्षांक 1,भाग्यांक 4 और संयुक्तांक  भी 4 है | इन के जन्म का चलित अंक 5 (धनात्मक ) है | ये तो जन्म से ही पितृदोष के प्रभाव में हैं | चूँकि ये पैतृक कार्य ही कर रहे हैं,इस किए इस पितृदोष का प्रभाव बढ़ जाता है | इन के नाम और जन्म के अंकों में स्त्री अंकों की प्रधानता है,जिस का प्रभाव इन के व्यक्तित्व में साफ़-साफ़ दिखाई भी देता है | करण को अभी उम्र का 38 वाँ वर्ष चल रहा है,जिस का अंक बनता है-1 | इस के सारे समीकरण वे ही हैं,जो कि फ़िल्म के हैं | अब कर ली जाए फ़िल्म के केंद्र-बिंदु और नायक शाहरुख़ खान की बात | इन का नामंक है-6 | इस का वृहदंक है-4 | यह अंक 6 यानि शुक्र को विखंडित और अंक 2 ( 7 को भी ) यानि स्त्री अंक को ग्रहण-ग्रस्त कर रहा है | यह प्रभाव इन के साथ-साथ इन की पत्नी गौरी पर भी देखा जा सकता है | शाहरुख का जन्म 02-11-1965 को हुआ | इन का जन्म का मूलांक 2,मासांक भी 2,वर्षांक 3,भाग्यांक 7 और संयुक्तांक 4 है | इन के जन्म का चलित है-अंक 9 ( ऋणात्मक) | इस तरह शाहरुख भी स्त्री अंकों की प्रधानता वाले हैं और पितृदोष-ग्रस्त भी | इन के यहाँ  पुरुष पितृदोष के साथ-साथ स्त्री पितृदोष भी तगड़ी अवस्था में है |  इन के भाग्यांक की आज के मूलांक से युति विरोध -भाव तथा आज के भाग्यांक के साथ इस की युति भावनाओं पर प्रहार व इच्छाओं के साथ समझौता बताती है | चलित का अंक इस के परिमाण में वृद्धि कर रहा है | शाहरुख़  को अभी उम्र का 45 वाँ वर्ष चल रहा है,जिस का अंक बनता है-9 | यह आज के मूलांक के सर्वथा अनुकूल है तो आज के भाग्यांक के सर्वथा प्रतिकूल | यहाँ फिर वही खींचातानी वाली स्थिति आ जाती है | चूँकि यह फ़िल्म करण और शाहरुख़ ने मिल कर बनायी है,इस लिए ये अंकीय समीकरण अधिक सुदृढ़ स्थिति में हैं | अब बात करते हैं बैनर 'DHARMA PRODUCTIONS PRIVATE  LIMITED' की | इस का अंक बनता है-5 | यह अंक संगति के अनुसार परिणाम देता है | यह फ़िल्म इस बैनर का 17 वाँ निर्माण है | इस का अंक भी बनता है-8,जो कि इस फ़िल्म और इस से जुड़े प्रमुख लोगों के लिए शुभ नहीं है | करण इस फ़िल्म को अपना 'ड्रीम प्रोजेक्ट' बता रहे हैं | सुना है कि करण अपनी फ़िल्मों के मामले में अंकों का बहुत ध्यान रखते हैं तथा अंक 8 से बचते हैं | ताज्जुब की बात है कि फिर उन्होंने अपने 'ड्रीम प्रोजेक्ट' को अंक 8 के प्रभाव में कैसे रिलीज़ कर दिया ? ये चूक कैसे कर दी ? अब एक और रोचक बात | इस फ़िल्म की रिलीज़ के विरोध में आयी है शिवसेना | शिवसेना को अभी चल रहा है स्थापना का 44 वाँ वर्ष | यानि कि यह अंक 8 के प्रभाव में चल रही है और वह भी पितृ अंकों के दोहरे स्वरूप में | यह वही अंक 8 है कि जिस के लिए हम बार-बार कह रहे हैं कि यह करण और उन की इस फ़िल्म के लिए शुभ नहीं है | यदि यह फ़िल्म 12 मार्च,2010 को रिलीज़ होती तो इस के रंग और ही कुछ होते | इस प्रकार उक्त विश्लेषण इस फ़िल्म के खाते में विवाद और तगड़ी सफलता में बाधा इंगित करता है | करण के लिए उन का यह 'ड्रीम प्रोजेक्ट' कल्पनातीत सुखद नहीं रहने वाला है | चूँकि वे व्यापारिक कलाबाज़ियाँ ख़ूब जानते हैं,इस लिए उन के दम पर यह फ़िल्म उन के लिए भले ही 'सौदे में घाटा'' न रहे,मगर 'स्वाद में घाटा' रह सकती है | तात्पर्य यह है कि यह फ़िल्म अच्छी कमाऊ तो हो सकती है,मगर 'बड़ी' या 'महान' नहीं | यहाँ एक बात ख़ास गौर करने लायक है | आज के मूलांक-भाग्यांक के साथ उक्त अंकीय युतियाँ यह भी बताती हैं कि  देश से बाहर और ऐसी जगहों पर,जहाँ कि पारंपरिक रूप से हिंदी फ़िल्में बहुत कम या नहीं ही दिखाई जाती हैं, वहाँ इस फ़िल्म को बहुत अच्छी सफलता मिल सकती है | .........आज बस इतना ही | अब आज के आनंद की जय | ........... जय श्री राम |

बुधवार, 10 फ़रवरी 2010

राजस्थान:पंचायत चुनाव:हमारी भविष्यवाणी सही रही

जय श्री राम .......... | आज अभी तो आप से बस एक छोटी-सी बात करने उपस्थित हुए हैं | राजस्थान में पंचायत चुनाव संपन्न हो रहे हैं | सभी पंचायत समितियों और जिला परिषदों के परिणाम आ चुके हैं | आप के साथ यह जानकारी बाँटते हुए हमें बहुत ख़ुशी हो रही है कि हमारी भविष्यवाणी एक बार फिर सही रही | प्रदेश की कुल 33 जिला परिषदों में  कांग्रेस को 25 और भाजपा को 07 में विजय मिली है | 1013 जिला परिषद् सीटों में कांग्रेस को 603 और भाजपा को 364 सीटें मिली हैं | 248 पंचायत समितियों में कांग्रेस को 122 और भाजपा को 57 में विजय मिली है | कुल 5273 पंचायत समिति सीटों में कांग्रेस को 2585 और भाजपा को 1806 सीटें मिली हैं | इस प्रकार कांग्रेस ने इन चुनावों में यह बहुत ही धाकड़ प्रदर्शन किया है | इस बार कांग्रेस ने अशोक गहलोत के पिछले कार्यकाल के अपने प्रदर्शन को भी पीछे छोड़ दिया | भाजपा या किसी और के लिए कांग्रेस का यह प्रदर्शन अचरज का विषय हो सकता है,मगर हमारे लिए नहीं | हम ने तो इस की भविष्यवाणी  पहले ही कर दी थी | वर्ष 2010 के सन्दर्भ में भविष्यवाणियों के क्रम में 05 जनवरी,2010 की अपनी पोस्ट "भारतीय राजनीति:भाग-4" में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  की बात करते हुए हम ने कहा था---"........अभी इन्हें 59 वाँ वर्ष चल रहा है | 3 मई से 60 वाँ वर्ष आरम्भ हो जाएगा | चलित वर्ष 2010 इन के जन्म के मूलांक का वर्ष है | यह नामांक और भाग्यांक का मित्र वर्ष है | इस लिए इन की प्रतिष्ठा-वृद्धि होगी | अभी चलित का समय अंक 8 का है | यह अंक लोकतंत्र का है | इस कारण अभी होने जा रहे पंचायत चुनाव में इन के नेतृत्व में  इन की पार्टी को तगड़ी सफलता मिलेगी ........"|  तो मित्रो,हमारी यह भविष्यवाणी आप के समक्ष है | घोटेवाले,माँ बगलामुखी और गुरुदेव देवराहा बाबा की कृपा और आप के आशीर्वाद से हमारी भविष्यवाणियों की  सफलता का यह क्रम जारी है | अपना आशीर्वाद इसी प्रकार बनाए रखिए | आज बस इतना ही | अब आज के आनंद की जय | .............. जय श्री राम | 

शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2010

STRIKER की रिलीज़


जय श्री राम ........... | मित्रो,आज आप से करने को कोई ज़्यादा बातें नहीं हैं | बस,एक बात करनी है-आज की रिलीज़ की | आज रिलीज़ हो रही है फ़िल्म-'STRIKER' | सब से पहले तो आज के अंकीय समीकरण | आज का मूलांक 5 और भाग्यांक 1 है | चलित अभी है-अंक 8 (सौम्य) | फ़िल्म का अंक बनता है-19,जिस का मूलांक बनता है-1 | फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक चन्दन अरोड़ा का अंक बनता है-9 | इस का वृहदंक है-36 | यह बना है 24-12 से | यहाँ अंक 24 भावनाओं को धक्का और तत्संगत आर्थिक झटका बताता है | अंक 12 इच्छाओं की पूर्ति में बाधा बताता है | फ़िल्म के नायक सिद्धार्थ का अंक है-29,जिस का मूलांक बनता है-2 | यह अंक नायिका,कहानी,पटकथा,ट्रीटमेंट,सहायक का होता है | इस फ़िल्म का यही पक्ष इसे मारेगा | कुल मिला कर अंकीय समीकरण इस फ़िल्म के पक्ष में नहीं हैं | इस लिए नए साल में फ़्लॉप फ़िल्मों का जो सिलसिला शुरू हुआ है,वह इस सप्ताह भी जारी रहेगा | आज बस इतना ही | अब आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम |