अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

गुरुवार, 28 जून 2012

आज की :हस्ती : शगुन चौधरी और करमापा लामा

जय श्री राम...... ... ...।  आदरणीय मित्रो, यह 26 जून की बात।
शगुन चौधरी 
(निशानेबाज़)
जन्म-दिनांक:-26-06-1983
मूलांक:-8                भाग्यांक:-8              आयु अंक:-3 (30 वाँ वर्ष)               नामांक:-3
# वर्ष 2012 की आयु-अवधि में सफलता का ग्राफ कम रह सकता है।
# बड़ी प्रतियोगिताओं में सफलता रूठी रह सकती है।
# वर्ष 2013 की आयु-अवधि में अच्छी सफलता मिल सकती है।
 
 करमापा लामा 
(प्रमुख बौद्ध संत)  
जन्म-दिनांक:-26-06-1985
मूलांक:-8               भाग्यांक:-1                  आयु अंक:-1 (28 वाँ वर्ष)                नामांक:-1
# वर्ष 2012 की आयु-अवधि में विवाद में उलझ सकते हैं।
# गद्दी सम्बन्धी दावा/उत्तराधिकार ख़तरे में पड़ सकता है।
# क़ानून सम्बन्धी परेशानी संभव है।
                 मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ। ............ जय श्री राम।     

आज की हस्ती : करिश्मा कपूर, सतीश शाह और आफ़ताब शिवदासानी

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 25 जून की बात|
करिश्मा कपूर 
(अभिनेत्री)
जन्म-दिनांक:-25-06-1974
मूलांक:-7               भाग्यांक:-7             आयु अंक:-3 (39 वाँ वर्ष)                नामांक:-1
# वर्ष 2012 की आयु-अवधि अधिक प्रतिकूल है|
# दाम्पत्य-विच्छेद की नौबत आ सकती है|
# फ़िल्म पिट सकती है|
 सतीश शाह 
(अभिनेता)
जन्म-दिनांक:-25-06-1951
मूलांक:-7              भाग्यांक:-2               आयु अंक:-8 (62 वाँ वर्ष)                नामांक:-4
# समय विपरीत है|
# स्वास्थ्य झटका दे सकता है|
# लीक से हट कर की गयी भूमिका/फ़िल्म पिट सकती है|


 
आफ़ताब शिवदासानी  
(अभिनेत्री)
जन्म-दिनांक:-25-06-1978
मूलांक:-7                भाग्यांक:-2            आयु अंक:-8 (35 वाँ वर्ष)               नामांक:-1
# फ़िल्म पिट सकती है|
# साथी कलाकारों/महिला/निर्माता के साथ विवाद से बचें|
# निजी सम्बन्ध झटका दे सकता है|
                   मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............ जय श्री राम|

आज की हस्ती : विजयाशान्ति और अतुल अग्निहोत्री

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, यह है दिनांक 24 जून की बात|
विजयाशान्ति 
(अभिनेत्री और सांसद)
इनकी बात हम अपने अखबार 'अंक प्रभा' के जून माह के अंक में प्रकाशित कर चुके हैं| यह अखबार प्रत्येक माह की 01 तारीख़ को छप जाता है|            

जन्म-दिनांक:-24-06-1964
मूलांक:-6            भाग्यांक:-5           आयु अंक:-4 (49 वाँ वर्ष)             नामांक:-8
# वर्ष 2012 की आयु-अवधि अधिक प्रतिकूल है|
# सरकार के साथ विवाद में उलझ सकती है|
# तेलंगाना मुद्दा पद की बलि ले सकता है|



अतुल अग्निहोत्री 
(फ़िल्म निर्माता)
जन्म-दिनांक:-24-06-1970
मूलांक:-6               भाग्यांक:-2               आयु अंक:-7 (43 वाँ वर्ष)                  नामांक:-7
# 31-12-2012 तक का समय अधिक विपरीत है|
# फ़िल्म की सफलता के मामले में निराश होना पड़ सकता है|
# फ़िल्म की हीरोइन/कथा सम्बन्धी उठापटक हो सकती है|
                  मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............ जय श्री राम| 

आज की हस्ती : राज बब्बर और वीरभद्र सिंह

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, कुछ दिनों का अंतराल आ गया, इसके माफ़ी चाहेंगे| आइए, अब कर लेते हैं सारी बातें| 
आज की ये दोनों बातें हम अपने अखबार 'अंक प्रभा' के जून माह के अंक में प्रकाशित कर चुके हैं| यह अखबार प्रत्येक माह की 01 तारीख़ को छप जाता है|           
राज बब्बर 
(अभिनेता और कांग्रेसी सांसद)
जन्म-दिनांक:-23-06-1952
मूलांक:-5                भाग्यांक:-1              आयु अंक:-7 (61 वाँ वर्ष)                 नामांक:-5
# वर्ष 2013 की अवधि में लोकसभा चुनाव होने की स्थिति में जीत दूर रह सकती है|
# वर्ष 2012 की अवधि में पार्टी सम्बन्धी विवाद में उलझ सकते हैं|
# पुराने साथी/महिला से सम्बंधित मामला परेशान कर सकता है|



वीरभद्र सिंह 
(हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री)

जन्म-दिनांक:-23-06-1934
मूलांक:-5                भाग्यांक:-1              आयु अंक:-7 (79 वाँ वर्ष)                 नामांक:-5
# हिमाचल प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री पद से वंचित रह जाएँगे|
# आगामी लोकसभा चुनाव में पराजित होना पड़ सकता है|
# पार्टी के अंदरूनी विवादों में उलझन पड़ सकता है|
                      मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............. जय श्री राम|


शुक्रवार, 22 जून 2012

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए और वाम मोर्चे में फूट : हमारी भविष्यवाणी सही साबित

                    जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, देश के अगले राष्ट्रपति बनने की दौड़ यानि चुनाव को लेकर अपूर्व राजनीतिक उथल-पुथल देखने को मिल रही है| कौन किसके साथ था, है या रहेगा, कुछ नहीं कहा जा सकता| हालात तो यहाँ तक है विचित्रता ले चुके हैं कि बरसों से साथ रह रहे दल भी अलग-अलग प्रत्याशियों का समर्थन कर आपस में विरोध में आ चुके हैं| भाजपा की पक्की साथी और एन.डी.ए. की आरंभिक दौर की पार्टी शिवसेना ने भाजपा और एन.डी.ए. के ख़िलाफ़ जा कर कांग्रेस के प्रत्याशी प्रणब मुखर्जी को समर्थन देने का फैसला किया है| इसी तरह की बात भाजपा के एक और पुराने साथी जनता दल (यू) ने की है| यह अपने-आप में एक तगड़ी राजनीतिक उठापटक है| हम इस तरह के घटनाक्रम के बारे में कह चुके हैं| आगे बढ़ने से पहले यहाँ हम आपको यह याद दिलाते चलें कि पिछले राष्ट्रपति चुनाव के बारे में हम सौ फ़ीसदी सही ठहरे थे| तब न सिर्फ़ भैरोंसिंह शेखावत के हारने की हमारी बात सही ठहरी थी, बल्कि वर्ष 2010 में उनके जीवन के निर्णायक रूप ले लेने कि बात भी सही रही थी (देखिए हमारा आर्काइव्ज)| इस बार के राष्ट्रपति चुनाव के लिए हमने अब तक टुकड़ों-टुकड़ों में भविष्यवाणी की है| E TV के अपने साप्ताहिक कार्यक्रम 'अंक प्रभा' के दिनांक 10-06-2012 के एपिसोड में 'सप्ताह के अंक' के अंतर्गत हमने साफ़-साफ़ कहा था---" राष्ट्रीय राजनीति में तगड़ी उठापटक देखने को मिल सकती है| नयी राजनीतिक साझेदारियों/मित्रता के दर्शन हो सकते हैं|" इसी तरह इसी कार्यक्रम के  दिनांक 17-06-2012 के एपिसोड में 'सप्ताह के अंक' के अंतर्गत हमने साफ़-साफ़ कहा था---" राजनीतिक गठबन्धनों की खींचातानी बढ़ सकती है|" इसके साथ ही E TV के अपने इसी कार्यक्रम के इसी एपिसोड में 'सप्ताह के सिकंदर' और 20 जून, 2012 को अपने ब्लॉगों पर 'आज की हस्ती' स्तम्भ के अंतर्गत शिव सेना के स्थापना-दिवस (19 जून, 1966) के सन्दर्भ में हमने साफ़-साफ़ कहा था---" वर्ष 2012 की आयु-अवधि झटका दे सकती है|... गठबंधन के साथियों सम्बन्धी मामला ख़ास चर्चा में रह सकता है|"  ... आप देख लीजिए कि अब तक तो सब कुछ वैसा का वैसा ही हो रहा है| आगे की गतिविधियों पर बारीक़ी से नज़र रखिए| अभी तो प्रणब मुखर्जी, पी.ए.संगमा आदि के बारे में भी हमारी बातें सही साबित होने वाली हैं|   
                   अब मिलेंगे कल| आज बस इतना ही| ......... आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

लिएंडर पेस का साथी खिलाड़ी का विवाद : हमारी भविष्यवाणी सही साबित

                     जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, अब बात हो जाए हमारी एक और सही साबित हुई भविष्यवाणी की| हमारी 'कृपात्रयी' (प.पू.गुरुदेव देवरहा बाबा, माँ बगलामुखी और घोटेवाले) की कृपा से हम एक बार फिर सही रहे हैं| हालिया दिनों में लन्दन ओलम्पिक में लिएंडर पेस के साथ जोड़ी बनाने के मामले को लेकर तगड़ी किच-किच हुई है| पहले महेश भूपति और बाद में रोहन बोपन्ना ने पेस के साथ जोड़ी बनाने से मना कर दिया| इससे भारतीय टेनिस संघ की बहुत किरकिरी हुई| हमने ऐसे विवाद की तरफ़ साफ़ इशारा पहले ही कर दिया था| लिएंडर पेस के जन्म-दिन के सन्दर्भ में E TV के अपने साप्ताहिक कार्यक्रम 'अंक प्रभा' के 17 जून, 2012 के एपिसोड में 'सप्ताह के सिकंदर' के अंतर्गत और अपने ब्लॉगों पर 'आज की हस्ती' स्तम्भ में 18 जून, 2012 को  हमने साफ़-साफ़ कहा था---"वर्ष 2012 की आयु-अवधि अनुकूल कम-प्रतिकूल ज़्यादा है|... साथी खिलाडी के मुद्दे पर विवाद संभव है|" पेस के बारे में हमारी यह भविष्यवाणी सही साबित होने में हफ़्ता भर भी नहीं लगा| इससे आगे हम जो कह चुके हैं, अब उसके सही होने की बारी है| आगे हमने कह रखा है---"ओलम्पिक में निराश होना पड़ सकता है| सफलता का ग्राफ गिर सकता है|" 
                     मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............ जय श्री राम|

दीपिका कुमारी नंबर एक तीरंदाज़ बनीं : हमारी भविष्यवाणी सही साबित

               जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, अब चर्चा करते हैं कल सही हुई हमारी एक भविष्यवाणी की| हमारी 'कृपात्रयी' (प.पू. गुरुदेव देवरहा बाबा, माँ बगलामुखी और घोटेवाले) की कृपा से हमारी यह भविष्यवाणी सही साबित हुई है| हमारे देश की दीपिका कुमारी दुनिया की नंबर वन महिला रिकर्व तीरंदाज़ बन गयी है| इन्होंने दक्षिण कोरियाई तीरंदाज़ बो बेई को पीछे छोड़ कर यह उपलब्धि प्राप्त की है| हमने दीपिका की इस तरह की सफलता के बारे में पहले ही संकेत कर दिया था| अपने ब्लॉगों पर 13 जून, 2012 को  'आज की हस्ती' स्तम्भ के अंतर्गत दीपिका के जन्म-दिन के सन्दर्भ में हमने यह संकेत किया था---"बड़ी सफलता मिल सकती है|" ... आप स्वयं ही देख लीजिए, दीपिका की यह सफलता बड़ी है कि नहीं? हमारा तो आगे यह भी कहना है कि दीपिका कुमारी यदि लन्दन ओलम्पिक में देश के लिए पदक जीत लाएँ तो अचम्भा नहीं होना चाहिए| हम इसके सफल भविष्य कि कमाना करते हैं|
                मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............ जय श्रे राम|

साइना नेहवाल ने इंडोनेशिया ओपन जीता : हमारी भविष्यवाणी फिर सही साबित

                    जय श्री राम …………..| आदरणीय मित्रो, अब बात करते हैं हाल ही में सही साबित हुई अपनी एक और भविष्यवाणी की| हमारी ‘कृपात्रयी’ (प.पू.गुरुदेव देवरहा बाबा, माँ बगलामुखी और घोटेवाले) की कृपा से हमारी यह भविष्यवाणी सही साबित हुई है| हमारी बैडमिन्टन सनसनी साइना नेहवाल ने विगत 17 जून को जकार्ता में चीन की जुइरुई ली को हरा कर इंडोनेशिया पन सुपर सीरीज बैडमिन्टन टूर्नामेंट जीत लिया| विदेशी धरती पर साइना की यह एक और बड़ी जीत है| हमने साइना की ऐसी जीत की भविष्यवाणी की थी| अपने ब्लॉगों पर 12 अप्रेल, 2012 को और E TV के अपने साप्ताहिक कार्यक्रम ‘अंक प्रभा’ के 11 मार्च, 2012 के अंक में ‘सप्ताह के सिकंदर’ के अंतर्गत साइना नेहवाल के जन्म-दिन के सन्दर्भ में भविष्यवाणी की थी—"विदेशी धरती पर बड़ी विजय मिल सकती है|” ……… और ऐसा ही हुआ है|  साइना के बारे में 07 दिन के अंतराल में दूसरी बार हमारी भविष्यवाणी सही साबित हुई है| हम कामना करते हैं कि साइना नेहवाल लन्दन ओलम्पिक में हमारे देश के लिए स्वर्ण पदक जीते|
                   मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ………… जय श्री राम|

आज की हस्ती : अनुभव सिन्हा

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है आज की बात|
अनुभव सिन्हा 
(फ़िल्म निर्देशक)
जन्म-दिनांक:-22-06-1965
मूलांक:-4             भाग्यांक:-4              आयु अंक:-3 (48 वाँ वर्ष)                नामांक:-5
# फ़िल्म सफल रह सकती है|
# मल्टी स्टारर फ़िल्म को बड़ी सफलता मिल सकती है|
# मसाला फ़िल्म बनाएँगे तो सफलता का प्रतिशत अच्छा रह सकता है|
                      मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............ जय श्री राम|

कोटा ज्योतिष सम्मेलन : भगवान् बचाए ऐसे सम्मेलन से

            जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, अब जो बात हम आपसे करने जा रहे हैं, यह करना तो 12-13 जून को चाहते थे, मगर अन्यान्य व्यस्तताओं के चलते कर नहीं पाये| इस बात के लिए तनिक अधिक फुर्सत की आवश्यकता भी थी| ......... बात यह है मित्रो कि हम ज्योतिषी हैं तो अपनी बात लोगों के बीच रखने के लिए, लोगों की बात सुनने के लिए और अपनी विधा के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार के लिए ज्योतिष सम्मेलनों में सहभागिता भी किया करते हैं| हाँ, इतना अवश्य है कि चुनिन्दा सम्मेलनों में ही जा पाते हैं| कुछ परखे हुए आयोजनों में जाने में तो कोई हिचक नहीं रहती है, मगर कभी किसी नए आयोजन में भी सहभागिता कर लेते हैं| कारण कि आयोजकों की ओर से यह विश्वास दिलाया जाता है कि समस्त व्यवस्थाएँ बहुत अच्छी रहेंगी, साथ ही हमारी विधा को भी समुचित आदर-सत्कार दिया जाएगा| इसी भुलावे में हम कोटा में आयोजित ज्योतिष सम्मेलन में भाग लेने पहुँच गये|
             'आल इंडिया फलौदी एस्ट्रोलोजिकल रिसर्च सोसायटी' (कोटा) के बैनर तले विगत 8-9-10 जून को कोटा के झालावाड रोड़ स्थित आई. एल. टाउनशिप के आई.एल.सभागार में 'सप्तम विश्व ज्योतिष, तंत्र, वास्तु एवं कर्मकांड महासम्मेलन' का आयोजन किया गया| आयोजकों ने बहुत अनुनय-विनय से जिन ज्योतिर्विभूतियों को बुलाया था, उनके सामने इस आयोजन के परखच्चे पहले दिन से भी पहले उड़ने शुरू हो गये| 07 जून की संध्या को पहुँचे ज्योतिषियों ने अपनी अपमानजनक अवस्था का एक सीन कुछ यूं बयान किया कि उस रात के भोजन के लिए आयोजकों ने आयोजन-स्थल कैम्पस में उन्हें किसी की शादी के आयोजन में घुसा दिया| बेचारे ज्योतिषी शादीवालों के यहाँ अपना अपमान सहन करते रहे (राम-राम)| आयोजन की व्यवस्थाओं की बदहाली का आलम तो यह था कि अधिकतर ज्योतिषियों को जानवरों को बाड़े में ठूंसे जाने की तरह एक गंदे-से और घटिया हॉल में डाल दिया गया| कुछ ज्योतिषियों को आस-पास के छात्रावासों के कमरों में ठहराया गया| वहाँ की व्यवस्थाओं का तो कहना भी क्या? पीने का पानी तो छोड़िए, नहाने-शौच के लिए भी पानी को लेकर जान हलक़ में आ गयी| सुनने में आया है कि तीसरे दिन तो पानी के लिए ज्योतिषियों को मोटर वाले कमरे का ताला तोडना पड़ गया| कमरे बिलकुल बदबूदार और कूलर तो ऐसे जैसे चलने का एहसान कर रहे हों| आयोजन जितने दिन का होता है, आयोजक उतने दिनों की व्यवस्थाएँ करने की ज़िम्मेदारी लेते हैं, मगर यहाँ तो बात ही कुछ 'निराली' थी| हमें तीन दिन की व्यवस्थाओं का कहा गया था, मगर तीसरे ही दिन शाम को पीने के पानी के लिए तरस गये थे| और तो और शाम होते-होते आयोजकों का यह 'फ़रमान' भी आ गया कि हम छात्रावास के कमरे खाली कर उस 'दड़बेनुमा हाल' में चले जाएँ| उन कमरों में ठहरे हम सभी ज्योतिषी अपमान का घूँट पी कर तत्काल वह जगह खाली कर वहाँ से निकल लिए, प्रभु से इस प्रार्थना के साथ कि ऐसे आयोजनों और आयोजकों का मुँह फिर कभी नहीं दिखाए|  
             अब यहाँ के बाद शुरू होता है अगला एपिसोड| लेकिन ज़रा ठहरिए| व्यस्थाओं के इस घटिया स्वरूप के बारे में इन शिकायतों को लेकर अगर आयोजक यह तर्क देने लगें कि भई, हमने तो सम्मेलन में सहभागिता करने वाले ज्योतिषियों से पंजीयन-शुल्क मात्र 250/- ही लिए, कोई बड़ी रक़म नहीं ली; तो यह तर्क बिलकुल बेकार है| पहला कारण तो यह कि ले लेते ज़्यादा पंजीयन-शुल्क, किसने रोका था? लेने वालों को तो ज्योतिषी 1500/- या 2100/- तक पंजीयन-शुल्क भी देते हैं, यहाँ भी दे देते,मगर सुविधाएँ तो ढंग की देते| बंधुआ मज़दूरों की तरह क्यों बर्ताव करते हो? अब दूसरा कारण यह कि आयोजकों को मिलने वाले धन में आयकर-मुक्ति वाला मामला भी है| इस कारण इन्हें अच्छे-खासे धन की प्राप्ति होती है| तब भला घर बुला कर ज्योतिषियों को घटिया व्यवस्थाओं से प्रताड़ित करने का क्या मतलब? आयोजन-स्थल शहर से इतना दूर था कि आम आदमी तो तीन दिन में कोई ग़लती या मजबूरी में ही आया था|
              सभागार की मंचीय व्यवस्थाएँ तो बदहाली का पर्याय थीं| कहने को और प्रचारित करने को तो आयोजकों का यह 'सप्तम' (समझे क्या कुछ---'सातवाँ') आयोजन था, मगर हाल देख कर लग रहा था कि कोई नौसिखिया भी इनसे बेहतर कर लेगा| मंच अव्यवस्थाओं में डूबा था| 'सात बार वाले अनुभवी आयोजकों' का हाल तो इतना बुरा था कि एक सत्र  में तो सत्र के अध्यक्ष का ही संबोधन सबसे पहले करवा लिया गया| वक्ताओं का कोई श्रेणीकरण नहीं था| जो आ रहा था, न जाने क्या बकवास कर रहा था| अधिकतर वक्ताओं ने या तो अपन गुणगान किया या फिर आयोजकों की चापलूसी| विषय पर चलने की तकलीफ़ तो नगण्य-मात्र वक्ताओं ने ही उठायी| आयोजकों ने स्तरीय वक्ताओं को व्याख्यान के लिए आमंत्रित करने का कष्ट उठाने का तो सोचा तक भी नहीं, जबकि कई लोगों को दो-दो तीन-तीन बार बुला लिया| मंच का मज़ाक बनने की हद तो तब हो गयी, जब से ऐसे-ऐसे लोगों को भाषण के लिए बुला लिया गया जो राजस्थानी की कहावत 'काल मरी अर आज भूतणी हुयगी' (राजस्थानी नहीं जानने वालों के लिए इसका हिंदी सार---जो अभी ज्योतिष के क्षेत्र में ढंग से उदित भी नहीं हुआ है/हुई है) आते हैं| अपने प्रचार-पत्र में दूसरे आयोजकों की जम-कर बुराई करने वाले इस आयोजन के आयोजकों ने खुद इस आयोजन में ज्योतिष और समाज का खुल्लम-खुल्ला मज़ाक बनाया| आयोजक महानुभाव मंच से भाषण के लिए 'लिंग और चमड़ी  देख कर' बुला रहे थे| अपने आपको 'रसिकानंद प्रभु के अनुयायी' कहने वाले ये आयोजक तो ऐसा लग रहा था मानो खुद को ही 'रसिकानंद' सिद्ध करने पर तुले हुए थे| ये महानुभाव तो 'तल्लीन रसिक भाव' से 'सौंदर्य-पूजन' में में ही मग्न थे| इनकी इसी 'लिंग और चमड़ी देख कर' तथा 'सौंदर्य-पूजन-वृत्ति' के कारण ही सम्मेलन के तीसरे दिन जो एक दृश्य उपस्थित हुआ, वह समस्त ज्योतिष जगत के लिए डूब मरने की बात है| तीसरे दिन भाषणों के क्रम में 'सप्तम आयोजन' के 'अनुभवी' (?) इन आयोजकों ने एक ऐसी रूपसी को आमंत्रित कर लिया, जो अपनी 'विचित्रता' के लिए 'सुविख्यात' है| उसने अपना चमत्कार यहाँ दिखलाया भी| उसने मंच से समस्त ज्योतिष-जगत का अपमान किया और वह भी इस लहजे में कि उसके बाद बोलने के लिए आये देश के वरिष्ठ ज्योतिषी शाजापुर (म.प्र.) के मूर्धन्य विद्वान प. सूर्यप्रकाश त्रिपाठी की आँखों में आँसू आ गये और उनका गला भर आया| वे अपना भाषण वहीं छोड़ कर बैठ गये, मगर न तो आयोजकों को शर्म आयी और न ही उस 'रूपसी' ज्योतिषी (?) को| आयोजकों के पूर्वाग्रह-ग्रस्त रवैये का आलम तो यह था कि वे तीनों ही दिन यह राग आलापते रहे कि लाल किताब बकवास है, रमल बकवास है, टैरो बकवास है| अब ऐसा कर वे किस तरह ज्योतिष का भला कर रहे थे, यह तो वे ही जानें| शायद उन्हें यह पता नहीं है कि ज्योतिष क़ी विधाओं में इनका भी शुमार है| हाँ, एक बात लगे हाथों इसके मंच-सञ्चालन के बारे में भी कर ली जाए|  'मंच-सञ्चालन का स्तर तो किसी चर्चा के भी योग्य नहीं, इतना बुरा था| लगता था कि इन बेचारों ने कभी किसी प्राइमरी स्कूल के कार्यक्रम का मंच-सञ्चालन भी शायद ही किया होगा|                 
                 संभवतः अधिकाधिक 'संग्रह' और 'लाभ' क़ी वृत्ति से किये गये इस 'एन जी ओ छाप' आयोजन को ज्योतिषीय आयोजन क़ी बजाय 'दशहरे मेले का तमाशा' बना दिया गया| पहले दिन अनूप जलोटा के भजन और रज्ज़ब अली क़ी ग़ज़ल-गायकी रख ली गयी, तो दूसरे दिन कवि-सम्मेलन| इन कार्यक्रमों के चक्कर में ज्योतिष-सम्मेलन के सत्र शाम को ही समाप्त कर दिए गये, जबकि देर रात तक सत्र चला कर अच्छी और सार्थक ज्योतिषीय चर्चा हो सकती थी (कई आयोजनों में होती भी है)| लगता है कि आयोजकों का मूल उद्देश्य सार्थक, सकारात्मक और विशद ज्योतिषीय चर्चाओं का था ही नहीं| उन्हें तो ज्योतिष सम्मेलन के नाम पर एक 'मजमा' इकठ्ठा करना था और इसके नाम पर कुछ और ही 'संग्रह' व 'लाभ' करना था| संभवतः वे अपने इस 'पवित्र' उद्देश्य में सफल भी हुए होंगे| आयोजक आये हुए ज्योतिषियों का सम्मान करते हैं, ऐसा तो हुआ करता ही है; मगर इस आयोजन में तो खेल ही उलटा हो रहा था| बाहर से आये ज्योतिषियों से आयोजक अपने ही मंच पर ख़ुद का ही सम्मान करवा रहे थे| क्या कमाल है!!!
                किसी भी आयोजन के आयोजक उसकी सफलता के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध होते हैं| वे उस आयोजन में अपने आपको झोंक देते हैं| इस आयोजन के आयोजकों का तो हाल ही निराला था| 11 बजे तक तो पहले तो आयोजकों के दर्शन ही नहीं होते थे| उस पर से 'कोढ़ में खाज' यह कि तीसरे दिन एक प्रमुख आयोजक रमेश भोजराज द्विवेदी (जिनके पिता के नाम पर यह सारा तमाशा जुटाया गया था) ख़ुद ही ग़ायब हो गये| सूचना दी गयी कि वे तो रात को ही जोधपुर (अपने घर) चले गये| वाह जनाब!!! क्या खूब!!! आयोजन के अंतिम सत्र में सम्मान-कार्यक्रम में ज़बरदस्त अफ़रा-तफ़री मची रही और वह मज़ाक बन कर रह गया| इससे रुष्ट कई ज्योतिषीय ने सम्मान-पत्र व स्मृति-चिह्न लेने के लिए मंच पर जाना भी उचित नहीं समझा| ......... ऐसे आयोजनों से ज्योतिष का भला किस प्रकार होगा, यह समझ से बिलकुल परे है| यदि किसी को सिर्फ़ और सिर्फ़ धन ही कमाना है तो इसके लिए और भी कई मार्ग है, मगर ज्योतिष सम्मेलन के नाम पर ही तो ऐसा न करें| हाँ, ज्योतिष सम्मेलन से भी कमाई होती है, लोग धन कमाते भी हैं; मगर उस चक्कर में इस सम्मेलन की तरह ज्योतिष की फ़जीहत तो न की जानी चाहिए और न ही कराई जानी चाहिए| ............ कुल मिलकर हम तो यही कहेंगे कि 'भगवान् बचाए ऐसे ज्योतिष सम्मेलन से'|
                      मित्रो, मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............ जय श्री राम|

GANGS OF WASSEYPUR और TERI MERI KAHAANI की रिलीज : सफल रहेंगी

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, आज रिलीज हो रही फ़िल्मों की बात कर ली जाए| पहले तो आज तीन फ़िल्में रिलीज होने वाली थीं, मगर विक्रम भट्ट की फ़िल्म '1920-EVIL  RETURNS' के अगले महीने में खिसक जाने के कारण अब दो ही फ़िल्में मैदान में रह गयीं हैं| आइए, करते हैं 
 GANGS  OF  WASSEYPUR
नामांक:-2 (-)          वृहदंक:-65 (+)            मूलांक समीकरण:-6-6-8 (+)       
निर्माता    
ANURAG  KASHYAP 
SUNIL  BOHRA
नामांक:-8 (+)          वृहदंक:-35 (+)            मूलांक समीकरण:-9-8 (+)       
निर्देशक
ANURAG KASHYAP : 10-09-1972
मूलांक:-1 (+)          भाग्यांक:-2 (-)              आयु अंक:-4 (40 वाँ वर्ष) (+)
नामांक:-3 (+)          वृहदंक:-39 (+)            मूलांक समीकरण:-9-3 (+)       
कलाकार
MANOJ  BAJPAI : 23-04-1969
मूलांक:-5 (-)          भाग्यांक:-7 (-)              आयु अंक:-8 (44 वाँ वर्ष) (+)
नामांक:-5 (-)          वृहदंक:-32 (+)            मूलांक समीकरण:-9-5 (+)       
NAWAZUDDIN  SIDDIQUI
नामांक:-7 (-)          वृहदंक:-61 (+)            मूलांक समीकरण:-43 (+)       
JAIDEEP  AHLAWAT
नामांक:-1 (+)          वृहदंक:-46 (+)            मूलांक समीकरण:-7-3 (+)       
परिणाम:-सफल|


TERI  MERI  KAHAANI
नामांक:-4 (+)          वृहदंक:-40 (+)            मूलांक समीकरण:-3-3-7 (+)       
निर्देशक
KUNAL  KOHLI
नामांक:-8 (+)          वृहदंक:-35 (+)            मूलांक समीकरण:-8-9 (+)       
कलाकार
SHAHID KAPOOR : 25-02-1981
मूलांक:-7 (-)          भाग्यांक:-1 (+)              आयु अंक:-5 (32 वाँ वर्ष) (-)
नामांक:-1 (+)          वृहदंक:-46 (+)            मूलांक समीकरण:-1-9 (+)       
PRIYANKA  CHOPRA : 18-07-1982
मूलांक:-9 (+)          भाग्यांक:-9 (+)              आयु अंक:-3 (30 वाँ वर्ष) (+)
नामांक:-2 (-)          वृहदंक:-47 (=)            मूलांक समीकरण:-3-8 (+)       
NEHA  SHARMA : 21-10-1987
मूलांक:-3 (+)          भाग्यांक:-2 (-)              आयु अंक:-7 (25 वाँ वर्ष) (-)
नामांक:-5 (-)          वृहदंक:-32 (+)            मूलांक समीकरण:-7-7 (-)       
परिणाम:-सफल|
                          मिलेंगे कल अगली पोस्ट के साथ| ......... आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

बुधवार, 20 जून 2012

आज की हस्ती : नीतू चन्द्रा

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है आज की बात|
नीतू चन्द्रा 
(अभिनेत्री)
जन्म-दिनांक:-20-06-1984
मूलांक:-2           भाग्यांक:-3              आयु अंक:-2 (29 वाँ वर्ष)               नामांक:-1
# समय ख़ास पक्षकारी नहीं है|
# सोलो स्टारर फ़िल्म पिट सकती है|
# साथी कलाकारों के साथ विवाद में उलझ सकती हैं|
                  मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............ जय श्री राम|

आज की हस्ती : आंग सान सू की, राहुल गांधी, शिव सेना, यशोधरा राजे सिंधिया, आशिष विद्यार्थी और मुकेश खन्ना

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, कल 19 जून को परम पूज्य गुरुदेव देवरहा बाबा का महानिर्वाण दिवस था| कल उनके श्रीचरणों का पुण्य-स्मरण करते हुए एक छोटे-से प्रसाद-कार्यक्रम का आयोजन रखा था| सारा दिन उसी आयोजन में लगे रहे, इसलिए आपसे बात नहीं हो पायी| इस कारण कल की बातें आपसे अभी कर रहे हैं| सबसे पहले इसी क्रम की बात|
आंग सान सू की 
(म्यांमार की प्रमुख राजनेता)
जन्म-दिनांक:-19-06-1945
मूलांक:-1              भाग्यांक:-8               आयु अंक:-5 (68 वाँ वर्ष)                नामांक:-7
# स्वास्थ्य झटका दे सकता है|
# सरकारी/सैन्य पक्ष के साथ विवाद बढ़ सकता है|
# वैश्विक समर्थन में कमी आ सकती है| 



राहुल गांधी 
(कांग्रेसी सांसद)
जन्म-दिनांक:-19-06-1970
मूलांक:-1               भाग्यांक:-6              आयु अंक:-7 (43 वाँ वर्ष)               नामांक:-9
# सफलता कम-विफलता अधिक वाला समय है| पार्टी को चुनावी सफलता नहीं दिलवा पाएँगे|
# घर की महिला (विशेषकर माता) का स्वास्थ्य झटका दे सकता है|
# पार्टीगत/सांगठनिक मामलों में उठापटक ख़ास फलदायी नहीं रहेगी|


शिव सेना 
स्थापना-दिनांक:-19-06-1966
मूलांक:-1              भाग्यांक:-2              आयु अंक:-2 (47 वाँ वर्ष)               नामांक:-2
# वर्ष 2012 की आयु-अवधि झटका दे सकती है|
# राज ठाकरे के साथ मेल-मिलाप बढ़ सकता है|
# गठबंधन के साथियों संबंधी मामला चर्चा में रह सकता है|


यशोधरा राजे सिंधिया 
(मध्यप्रदेश से भाजपा सांसद)
जन्म-दिनांक:-19-06-1954 
मूलांक:-1             भाग्यांक:-8                आयु अंक:-5 (59 वाँ वर्ष)               नामांक:-3
# वर्चस्व में वृद्धि हो सकती है|
# प्रदेश/पार्टी में बड़ी ज़िम्मेदारी दी जा सकती है|
# लोकसभा चुनाव होने की सूरत में फिर जीत सकती है|



आशिष विद्यार्थी 
(अभिनेता)
जन्म-दिनांक:-19-06-1962
मूलांक:-1              भाग्यांक:-7             आयु अंक:-6 (51 वाँ वर्ष)                नामांक:-7
# समय विपरीत है| मुख्य धारा की फ़िल्मों में कठिन है|
# भाषायी/क्षेत्रीय फ़िल्मों में सफलता मिल सकती है|
# स्वास्थ्य व निजी जीवन की तरफ़ ध्यान दें|
       
 मुकेश खन्ना 
(अभिनेता)
जन्म-दिनांक:-19-06-1958
मूलांक:-1               भाग्यांक:-3              आयु अंक:-1 (55 वाँ वर्ष)               नामांक:-8
# समय अपेक्षाकृत पक्ष का है|
# फ़िल्म/सीरियल का निर्माण कर सकते हैं|
# बतौर निर्देशक सफल रह सकते हैं|
 सुझाव:-'KHANNAA' को 'KHANNAA' लिखें|
                 मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............ जय श्री राम|





 

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री गिलानी का पद-त्याग : हमारी भविष्यवाणी सही साबित

              जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, हमारी 'कृपात्रयी' (प.पू.गुरुदेव देवरहा बाबा, माँ बगलामुखी और घोटेवाले) की कृपा से हमारी एक और भविष्यवाणी सही साबित हुई है| पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी को वहाँ की सुप्रीम कोर्ट ने अवमानना के मामले में अयोग्य ठहराया, जिसके कारण गिलानी को पद छोड़ना पड़ गया| हमने यह भविष्यवाणी बिलकुल साफ़ शब्दों में ही कर दी थी| E TV के हिंदी चैनलों (राजस्थान, मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश-उत्तराखंड, बिहार-झारखंड) से रविवार दिन में 02:30 बजे प्रसारित होने वाले अपने साप्ताहिक कार्यक्रम 'अंक प्रभा' के दिनांक 03 जून, 2012 के एपिसोड में 'सप्ताह के सिकंदर' के अंतर्गत और अपने ब्लॉगों पर दिनांक 12-06-2012 को 'आज की हस्ती' स्तम्भ में गिलानी के जन्म-दिन के सन्दर्भ में हमने साफ़-साफ़ कहा था---" समय विपरीत है| पद की बलि ले सकता है| इसमें भी 26-02-2013 तक का समय ज़्यादा विपरीत है| क़ानून/सेना की ओर से दण्डित किये जा सकते हैं|" ......... और देख लीजिए कि गिलानी के साथ ठीक-ठीक ऐसा ही हुआ|
              मित्रो, अभी तो इन दिनों सही साबित हुई कुछ और भविष्यवाणियों की बात करनी है, साथ ही साथ दो दिन की 'आज की हस्ती' की बात भी करनी है| ............ जय श्री राम|  

सोमवार, 18 जून 2012

आज की हस्ती : लिएंडर पेस और अमृता राव

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, यह 17 जून की बात|
 लिएंडर पेस
(टेनिस खिलाड़ी)
जन्म-दिनांक:-17-06-1973
मूलांक:-8                भाग्यांक:-7            आयु अंक:-4 (40 वाँ वर्ष)            नामांक:-6
# वर्ष 2012 की आयु-अवधि अनुकूल कम-प्रतिकूल ज़्यादा है| ओलम्पिक में निराश होना पड़ सकता है|
# सफलता का ग्राफ गिर सकता है|
# साथी खिलाड़ी के मुद्दे पर विवाद संभव है|

अमृता राव
(अभिनेत्री)
जन्म-दिनांक:-17-06-1981
मूलांक:-7             भाग्यांक:-6              आयु अंक:-5 (32 वाँ वर्ष)               नामांक:-5
# फ़िल्म सफल रह सकती है|
# बड़ी/ख़ास फ़िल्म मिल सकती है|
# निजी जीवन विशिष्ट रूप ले सकता है|
                       मित्रो, आज के लिए बस इतना ही| अब मिलेंगे कल| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

आज की हस्ती : मिथुन चक्रवर्ती, अरविन्द केजरीवाल और इम्तियाज़ अली

जय श्री राम ............| यह है 16 जून की बात|
मिथुन चक्रवर्ती
(अभिनेता)
जन्म-दिनांक:-16-06-1950
मूलांक:-7            भाग्यांक:-1            आयु अंक:-9 (63 वाँ वर्ष)             नामांक:-1
# विशेष सम्मान/पुरस्कार मिल सकता है|
# भूमिका की विशेष सराहना संभव हैं|
# पुत्र के करियर में फ़ायदा पहुँच सकता है|


अरविन्द केजरीवाल
(टीम अन्ना के सदस्य)
जन्म-दिनांक:-16-06-1968
मूलांक:-7             भाग्यांक:-1             आयु अंक:-9 (45 वाँ वर्ष)                नामांक:-4
# वर्ष 2012 की आयु-अवधि अधिक प्रतिकूल है|
# विवाद में उलझ सकते हैं| साथियों से भी विवाद संभव है|
# सरकार-कानून के मामले में हानि उठानी पड़ सकती है|

इम्तियाज़ अली 
(फ़िल्म निर्देशक)
जन्म-दिनांक:-16-06-1971
मूलांक:-7               भाग्यांक:-4              आयु अंक:-6 (42 वाँ वर्ष)                  नामांक:-5
# वर्ष 2012 की आयु-अवधि में आयी फ़िल्म निराश कर सकती है|
# तयशुदा योजना में बदलाव करना पड़ सकता है|
# वर्ष 2013 की आयु-अवधि सफलता दे सकती है|
                  मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............. जय श्री राम|

शुक्रवार, 15 जून 2012

आज की हस्ती : लक्ष्मी एन. मित्तल

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है आर्सेलर-मित्तल के मुखिया की बात|
लक्ष्मी एन. मित्तल 
जन्म-दिनांक:-15-06-1950
मूलांक:-6               भाग्यांक:-9                आयु अंक:-9 (63 वाँ वर्ष)               नामांक:-5
# ग्राफ फिर से ऊपर उठेगा|
# अधिग्रहण/विस्तार की योजना सिरे चढ़ सकती है|
# बड़ा राजनीतिक जुड़ाव बन/सामने आ सकता है|
                 मित्रो, आज इतना ही| आज आपसे बहुत बातें हो चुकी हैं| अब मिलेंगे कल| ......... आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

आज की रिलीज फ़िल्में : निराश नहीं करेंगी

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, अब बात कर लेते हैं आज रिलीज हो रही फिल्मों की|
FWRRARI  KI  SAWAARI
नामांक:-3 (+)          वृहदंक:-39 (+)            मूलांक समीकरण:-3-3-6 (+)       
निर्माता    
VIDHU  VINOD  CHOPRA : 05-09-1956
मूलांक:-5 (-)          भाग्यांक:-8 (+)              आयु अंक:-2 (56 वाँ वर्ष) (-)
नामांक:-8 (+)          वृहदंक:-71 (-)            मूलांक समीकरण:-4-5-8 (-)       
निर्देशक
RAJESH  MAPUSKAR
नामांक:-8 (+)          वृहदंक:-44 (-)            मूलांक समीकरण:-8-9 (+)       
कलाकार
SHARMAN  JOSHI : 17-03-1979
मूलांक:-8 (+)          भाग्यांक:-1 (-)              आयु अंक:-7 (34 वाँ वर्ष) (-)
नामांक:-2 (-)          वृहदंक:-38 (+)            मूलांक समीकरण:-3-8 (+)       
BOMAN IRANI : 02-12-1959
मूलांक:-2 (-)          भाग्यांक:-2 (-)              आयु अंक:-8 (53 वाँ वर्ष) (+)
नामांक:-2 (-)          वृहदंक:-29 (-)            मूलांक समीकरण:-1-1 (-)       
परिणाम:-ठीक-ठाक|


ITS  MY  LIFE

नामांक:-3 (+)          वृहदंक:-30 (+)            मूलांक समीकरण:-8-5-8 (-)       
निर्माता    
SANJAY  KAPOOR
नामांक:-3 (+)          वृहदंक:-39 (+)            मूलांक समीकरण:-3-9 (+)       
निर्देशक
ANEES BAZMEE
नामांक:-7 (-)          वृहदंक:-43 (+)            मूलांक समीकरण:-1-6 (+)       
कलाकार
HARMAN BAWEJA : 13-11-1980
मूलांक:-4 (-)          भाग्यांक:-6 (+)              आयु अंक:-5 (32 वाँ वर्ष) (-)
नामांक:-7 (-)          वृहदंक:-34 (+)            मूलांक समीकरण:-9-7 (+)       
GENELIA  D'SOUZA : 05-08-1987
मूलांक:-5 (-)          भाग्यांक:-2 (-)              आयु अंक:-7 (25 वाँ वर्ष) (-)
नामांक:-6 (+)          वृहदंक:-51 (-)            मूलांक समीकरण:-5-1 (-)       
NANA  PATEKAR : 01-01-1951
मूलांक:-1 (-)          भाग्यांक:-9 (+)              आयु अंक:-8 (62 वाँ वर्ष) (+)
नामांक:-8 (+)          वृहदंक:-35 (-)            मूलांक समीकरण:-3-5 (-)       
परिणाम:-सफल|
                    मिलते हैं 'आज की हस्ती' के साथ| ............ जय श्री राम|

'अंक प्रभा' : जून, 2012-पृष्ठ 8


जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, प्रस्तुत है अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित एकमात्र अखबार 'अंक प्रभा' के जून माह के अंक की पृष्ठ-संख्या 8|
 
मिलते हैं अगले पृष्ठ के साथ| ............ जय श्री राम|

'अंक प्रभा' : जून, 2012-पृष्ठ 7



जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, प्रस्तुत है अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित एकमात्र अखबार 'अंक प्रभा' के जून माह के अंक की पृष्ठ-संख्या 7|
 
मिलते हैं अगले पृष्ठ के साथ| ............ जय श्री राम|

'अंक प्रभा' : जून, 2012-पृष्ठ 6


जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, प्रस्तुत है अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित एकमात्र अखबार 'अंक प्रभा' के जून माह के अंक की पृष्ठ-संख्या 6|
 
मिलते हैं अगले पृष्ठ के साथ| ............ जय श्री राम|

'अंक प्रभा' : जून, 2012-पृष्ठ 5


जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, प्रस्तुत है अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित एकमात्र अखबार 'अंक प्रभा' के जून माह के अंक की पृष्ठ-संख्या 5|
 
मिलते हैं अगले पृष्ठ के साथ| ............ जय श्री राम|

'अंक प्रभा' : जून, 2012-पृष्ठ 4

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, प्रस्तुत है अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित एकमात्र अखबार 'अंक प्रभा' के जून माह के अंक की पृष्ठ-संख्या 4|
 
मिलते हैं अगले पृष्ठ के साथ| ............ जय श्री राम|

'अंक प्रभा' : जून, 2012-पृष्ठ 3

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, प्रस्तुत है अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित एकमात्र अखबार 'अंक प्रभा' के जून माह के अंक की पृष्ठ-संख्या 3|
 
मिलते हैं अगले पृष्ठ के साथ| ............ जय श्री राम|

'अंक प्रभा' : जून, 2012-पृष्ठ 2

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, प्रस्तुत है अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित एकमात्र अखबार 'अंक प्रभा' के जून माह के अंक की पृष्ठ-संख्या 2|
 
मिलते हैं अगले पृष्ठ के साथ| ............ जय श्री राम|

'अंक प्रभा' : जून, 2012-पृष्ठ 1

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, प्रस्तुत है अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित एकमात्र अखबार 'अंक प्रभा' के जून माह के अंक की पृष्ठ-संख्या 1|

मिलते हैं अगले पृष्ठ के साथ| ............ जय श्री राम|

गुरुवार, 14 जून 2012

आज की हस्ती : कुमार मंगलम बिड़ला, किरण खेर और शेखर सुमन

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है आज की बात|
कुमार मंगलम बिड़ला
(उद्योगपति)
जन्म-दिनांक:-14-06-1967
मूलांक:-5               भाग्यांक:-7              आयु अंक:-1 (46 वाँ वर्ष)                 नामांक:-1
# विदेशी कंपनी के साथ नया गठजोड़ कर सकते हैं|
# मौजूदा विवाद से पिंड छूट सकता है|
# सरकारी पक्ष से विशेष लाभ संभव है|
सुझाव:-'KUMAAR' को 'KUMAAR' लिखें|  




किरण खेर
(अभिनेत्री)
जन्म-दिनांक:-14-06-1955
मूलांक:-5               भाग्यांक:-4              आयु अंक:-4 (58 वाँ वर्ष)                 नामांक:-6
# वर्ष 2013 की आयु-अवधी में पुरस्कार/सम्मान मिल सकता है|
# पुत्र की मल्टीस्टारर फ़िल्म सफल रह सकती है|
# पति को सम्मान/पुरस्कार मिल सकता है|


शेखर सुमन 
(अभिनेता)
जन्म-दिनांक:-14-06-1960
मूलांक:-5               भाग्यांक:-9              आयु अंक:-8 (53 वाँ वर्ष)                  नामांक:-6
# कार्यक्रम 'मूवर्स एंड शेकर्स' वर्ष 2012 में बंद हो सकता है|
# वर्ष 2013 की आयु-अवधि में आयी फ़िल्म सफल रह सकती है|
# फ़िल्म का निर्माण भी कर सकते हैं|
                        मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............ जय श्री राम|

बुधवार, 13 जून 2012

फ्रेंच ओपन में जोकोविक की पराजय : हमारी भविष्यवाणी सही साबित

                      जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, अब बात एक और भविष्यवाणी के सही साबित होने की| हमारी 'कृपात्रयी' (प.पू.गुरुदेव देवरहा बाबा, माँ बगलामुखी और घोटेवाले) की कृपा से यह भविष्यवाणी सही साबित हुई है| दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविक फ्रेंच ओपन के फायनल में स्पेनिश खिलाड़ी राफाल नडाल से पराजित हो गये| विगत 11 जून (सोमवार) को पेरिस में संपन्न इस मैच में जोकोविक को  नडाल ने हरा कर रौलां गैरां का बादशाह बनने से रोक दिया| हमने इस बारे में पहले ही संकेत कर दिया था| अपने ब्लॉगों पर 24 मई, 2012 को 'आज की हस्ती' के अंतर्गत कहा था---" 31-12-2012 तक समय अधिक विपरीत है| इस अवधि में अपना ग्राफ बनाये रखने में बहुत जोर आएगा|" ............हुआ भी ऐसा| दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी होने के बाद भी जोकोविक फ्रेंच ओपन इस बार भी (यानि अब तक एक बार भी) नहीं जीत पाये, जबकि नडाल ने यह ख़िताब रिकॉर्ड सातवीं बार जीता है| ............ सब प्रभु की लीला है|
                       मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| 

साइना नेहवाल ने थाईलैंड ओपन जीता : हमारी भविष्यवाणी सही साबित

                  जय श्री राम ..............| आदरणीय मित्रो, अब बात करते हैं हाल ही में सही साबित हुई अपनी भविष्यवाणी की| हमारी 'कृपात्रयी' (प.पू.गुरुदेव देवरहा बाबा, माँ बगलामुखी और घोटेवाले) की कृपा से हमारी यह भविष्यवाणी सही साबित हुई है| हमारी बैडमिन्टन सनसनी साइना नेहवाल ने विगत 10 जून को बैंकांक में थाईलैंड की रत्नाचोक इन्थानोन को हरा कर थाईलैंड ओपन बैडमिन्टन टूर्नामेंट जीत लिया| विदेशी धरती पर साइना की यह बड़ी जीत है| हमने साइना की ऐसी जीत की भविष्यवाणी की थी| अपने ब्लॉगों पर 12 अप्रेल, 2012 को और E TV के अपने साप्ताहिक कार्यक्रम 'अंक प्रभा' के 11 मार्च, 2012 के अंक में 'सप्ताह के सिकंदर'  के अंतर्गत साइना नेहवाल के जन्म-दिन के सन्दर्भ में भविष्यवाणी की थी---"विदेशी धरती पर बड़ी विजय मिल सकती है|" ......... और ऐसा ही हुआ है| हम साइना नेहवाल के उज्ज्वलतम भविष्य की कामना करते हैं| 
                  मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............ जय श्री राम|  


आज की हस्ती : दीपिका कुमारी

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, आज बात करते हैं युवा तीरंदाज दीपिका कुमारी की|
जन्म-दिनांक:-13-06-1994
मूलांक:-4            भाग्यांक:-6             आयु अंक:-1 (19 वाँ वर्ष)             नामांक:-6
# बड़ी सफलता मिल सकती है|
# विशिष्ट सम्मान/पुरस्कार मिल सकता है|
# वर्ष 2013 की आयु-अवधि अधिक फलदायी सिद्ध हो सकती है|
                   मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............ जय श्री राम|

मंगलवार, 12 जून 2012

आज की हस्ती : जितेन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह तोमर और पबन सिंह घातोवार

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो, यह है आज की बात|
जितेन्द्र सिंह 
(केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री)
जन्म-दिनांक:-12-06-1971
मूलांक:-3             भाग्यांक:-9             आयु अंक:-6 (42 वाँ वर्ष)              नामांक:-4
# मंत्री के रूप में दायित्व बदल सकता है|
# वर्ष 2012 की आयु-अवधि में राजस्थान सम्बन्धी/पार्टीगत विवाद में उलझ सकते हैं|
# लोकसभा चुनाव होने की स्थिति में फिर जीत सकते हैं|

नरेन्द्र सिंह तोमर 
(राष्ट्रीय महासचिव, भाजपा)
जन्म-दिनांक:-12-06-1957
मूलांक:-3               भाग्यांक:-4               आयु अंक:-2 (56 वाँ वर्ष)                  नामांक:-6
# मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बन सकते हैं|
# भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनाए जा सकते हैं|
# साथियों के साथ मतभेद/विवाद संभव है|


पबन सिंह घाटोवार
(केन्द्रीय संसदीय मामलों के राज्यमंत्री)

जन्म-दिनांक:-12-06-1950
मूलांक:-3            भाग्यांक:-6            आयु अंक:-9 (63 वाँ वर्ष)              नामांक:-9
# मंत्रालय बदल सकता है|
# बड़ा अच्छा मंत्रालय मिल सकता है|
# पार्टीगत बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी जा सकती है|
                    मित्रो, आज इतना ही| अब मिलेंगे कल हाल ही में सही साबित हुई दो भविष्यवाणियों की चर्चा के साथ| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

आज की हस्ती : सुबोधकांत सहाय, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 11 जून की बात|
सुबोधकांत सहाय 
(केन्द्रीय मंत्री)
जन्म-दिनांक:-11-06-1951
मूलांक:-2             भाग्यांक:-6             आयु अंक:-8 (62 वाँ वर्ष)               नामांक:-5
# प्रतिष्ठा-हानि के योग हैं| ग्राफ गिर सकता है|
# केन्द्रीय मंत्री-परिषद् से हटाये जा सकते हैं/मंत्रालय बदल सकता है|
# विवाद में उलझ सकते हैं|

लालू प्रसाद यादव 
(बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री)
जन्म-दिनांक:-11-06-1947
मूलांक:-2               भाग्यांक:-2               आयु अंक:-3 (66 वाँ वर्ष)               नामांक:-9
# वर्ष 2012 की आयु-अवधि में पार्टीगत बड़ा निर्णय कर सकते हैं|
# नवीन गठबंधन रच सकते हैं|
# वर्ष 2013 की आयु-अवधि चुनावी दृष्टिकोण से अपेक्षाकृत कुछ लाभ दे सकती है|

राबड़ी देवी 
(बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री)
जन्म-दिनांक:-11-06-1959
मूलांक:-2            भाग्यांक:-5            आयु अंक:-9 (54 वाँ वर्ष)               नामांक:-6
# पार्टी को उपचुनाव में विजय मिल सकती है|
# विशिष्ट पारिवारिक दायित्व की पूर्ति संभव है| 
# वर्ष 2012 की आयु-अवधि में किसी विवाद को जन्म दे सकती हैं|
                    मिलते हैं आज की बात के साथ| ............ जय श्री राम|