अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 21 मई 2010

KITES की रिलीज़

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,अपनी पिछली पोस्ट में हम ने झारखण्ड की राजनीतिक उठापटक के बारे में बात की थी | अब शिबू सोरेन कहते हैं कि वे इस्तीफ़ा नहीं देंगे तथा चुनाव लड़ कर व जीत कर फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे | आप इन गतिविधियों पर नज़र रखिएगा | ये समस्त गतिविधियाँ अब भी हमारी भविष्यवाणी के दायरे से बाहर नहीं रहेंगी | जैसा कि हम पहले ही निवेदन कर चुके हैं कि अगले सप्ताह हम राजस्थान कि अशोक गहलोत सरकार व इस के मुखिया श्री अशोक गहलोत के भविष्य के बारे में बात करेंगे | अभी हम उपस्थित हुए हैं आज रिलीज़ होने वाली फ़िल्म की चर्चा करने | आज रिलीज़ हो रही है बहु-प्रतीक्षित फ़िल्म 'KITES' | इस फ़िल्म की बात करने से पहले आइए,बात करते हैं आज के अंकीय समीकरणों की | 
आज के अंकीय समीकरण 
 आज  का मूलांक 3 व भाग्यांक 2 है | आज से चलित अंक बदला है | आज से अंक 5 (धनात्मक) आरम्भ हुआ है | 27 तारीख़ तक संक्रमण काल रहेगा यानि बीते अंक 6 तथा इस अंक 5 का मिला-जुला असर रहेगा | मासांक भी 5 है | अंक 5 का अंक 3 के साथ मित्र-भाव है | अंक 2 का सहोदर है अंक-7 | इस की अंक 3 के साथ विरोध भाव की युति है | इस लिए अंक 2 की भी अंक 3 के साथ कोई शुभ युति नहीं मानी जा सकती | यह बात आज के मूलांक-भाग्यांक में खींच-तानी उत्पन्न करती है | चलित वर्षांक भी 3 होने के कारण इस समीकरण की प्रबलता में वृद्धि हो जाती है | 
KITES की क्या रहेंगी HIGHTS 
पहली बार राकेश रोशन के प्रतिष्ठित बैनर 'फ़िल्मक्राफ्ट' की फ़िल्म को किसी बाहरी व्यक्ति ने निर्देशित किया है | हाँ,ख़ुद राकेश रोशन ने ज़रूर एकाध बाहरी निर्माता के लिए फ़िल्म अवश्य निर्देशित की है,जैसे-सुजीत कुमार के किए 'खेल' | यह फ़िल्म अपनी रिलीज़ से पहले ही बहुत चर्चा पा चुकी है | इस का अंग्रेजी संस्करण भी बना है  | राकेश रोशन कि अपनी मान्यता के अनुसार इस का भी नाम 'क' से ही आरम्भ हो रहा है | तो देखें कि क्या कहते हैं इस फ़िल्म के अंकीय समीकरण ? इस फ़िल्म का अंक बनाता है-6,जो कि आज के अनुकूल है | इस का वृहदंक बनाता है-15 | अंक 1,5 व 6  का त्रिकोण बहुत ही शुभ कहा जाता है | निर्माता राकेश रोशन का नामांक बनाता है-5,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक है-41 | अंक 1,4 व 5 का त्रिकोण आज के सन्दर्भ में ठीक-ठाक अनुकूल है | इस का मूलांक समीकरण 9-5 है,जो कि आज बहुत ही ज़्यादा अनुकूल है | 06-09-1949 को जन्मे राकेश रोशन का जन्म का मूलांक 6,मासांक 9,वर्षांक 5,भाग्यांक 2 व संयुक्तांक 7 है | इन्हें अभी 61 वाँ वर्ष चल रहा है | अंक 6,9 व 5 तो सीधे-सीधे शुभ हैं | अंक 2 व 7 सहोदर हैं,इस लिए आज का भाग्यांक 2 होने के कारण ये दोनों भी शुभ हैं,मगर अंक 7 के अंक 3 के साथ विरोध-भाव के कारण इस शुभत्व में कुछ कटौती हो जाती है | निर्देशक अनुराग बासु की जन्म-दिनांक हमें उपलब्ध नहीं हो पायी,इस लिए सिर्फ़ उन के नामांक का आधार लेंगे | बासु का नामांक है-3,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक है-30 | यह भी शुभ है | इस का मूलांक समीकरण 9-3 है | यह बासु के पक्ष में शुभत्व-समीकरणों को प्रबल कर रहा है | अतः इतना तो तय लगता है कि इस फ़िल्म से बासु को बहुत बड़ा फ़ायदा होने वाला है | चूँकि अंक 3 कथा,पट-कथा,संवाद तथा अंक 9 इस के साथ मिल कर निर्देशकीय विजय का प्रतीक बनाता है,इस लिए ऐसा लगता है कि इस फ़िल्म के लेखन-पक्ष और निर्देशक को कई पुरस्कार मिल सकते हैं | चूँकि अंक 9 स्टंट व अंक 3 निर्देशन का भी है,इस लिए इस फ़िल्म के स्टंट निर्देशक को भी पुरस्कार मिल सकते हैं | अंक 2,3 व 7 का तालमेल संगीत पक्ष बताता है | इस फ़िल्म के संगीत को अच्छी मकबूलियत हासिल हो सकती है | चूँकि अंक 2 व 3 में अंक 7 के कारण कुछ खींच-तानी हो रही है,इस लिए संगीत की यह सफलता कोई बहुत बड़ी रहे,इस में संदेह है | नायक ऋतिक का नामांक बनाता है-7 | इस के बारे में हम बात कर चुके हैं | इस का वृहदंक है-43,जो कि आज अधिक शुभ नहीं है,क्यों कि अंक 4 व 7 की उपस्थिति में दोहरा होने के बाद भी अंक 3 हल्का पड़ जाता है | इस का मूलांक समीकरण है-2-5,जो कि आज बहुत शुभ है | 10-01-1974 को जन्मे ऋतिक का जन्म का मूलांक 1,मासांक 1,वर्षांक 5,भाग्यांक 5 व संयुक्तांक 3 है | इन का आयु अंक है-1 | यह आज के सन्दर्भ शुभ है | 
अतः  इस विश्लेषण से यही लगता है कि 'KITES' बड़ी सफलता प्राप्त करेगी | हाँ,यह फ़िल्म शायद उतनी बड़ी सफल नहीं हो,जितनी कि राकेश रोशन के ख़ुद के द्वारा निर्देशित पिछली फ़िल्मों ने पायी | आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | ......... आज के आनंद की जय | ........ जय श्री राम |    













बुधवार, 19 मई 2010

झारखण्ड में सत्ता-परिवर्तन:::हमारी भविष्यवाणी सही साबित

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,हमारी पिछली पोस्ट में नि:शुल्क परामर्श के प्रावधानों में संशोधन वाली बात को आप ने अन्यथा न ले कर पर्याप्त समर्थन दिया है,इस के लिए आप का बहुत-बहुत धन्यवाद | अभी हम आप की सेवा में उपस्थित हुए हैं अपनी एक और भविष्यवाणी के सही साबित होने की बात ले कर | आप देख ही रहे हैं कि झारखंड में सत्ता-परिवर्तन होने जा रहा है | अब आप  यह कह सकते हैं कि झारखण्ड में तो यह उठापटक पिछले 21 दिनों से चल रही है | आप (हम) अब तक चुप क्यों बैठे रहे ? तो इस का जवाब यह है कि अगर हम पहले पोस्ट डालते तो सिर्फ़ इतनी-सी बात ही सही होती कि शिबू  सरकार गयी,मगर अब एक साथ कई बातें सही साबित हो चुकी हैं | हम इसी का इंतज़ार कर रहे थे | आप ख़ुद ही देख लीजिए | मंगलवार,25 मई को भाजपा के अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं | हम ने इस तमाम उठापटक व परिवर्तन की भविष्यवाणी बहुत पहले यानि इन विधानसभा चुनावों से पहले ही कर दी थी | 24 नवम्बर,2009 की पोस्ट में 'झारखंड विधानसभा चुनाव-2009' शीर्षक के अंतर्गत हम ने साफ़ तौर पर लिखा था---" ....... इस राज्य को अभी अंक 8 की दशा चल रही है | इस अंक 8 के प्रभावी वर्ष 2008 में मुख्यमंत्री बदला-मधु कोड़ा मुख्यमंत्री बने थे | अंक 8 की पहली चौथाई में वर्ष 2009 में मुख्यमंत्री बदला | इस की दूसरी चौथाई चलेगी वर्ष 2010 तक | इस में मुख्यमंत्री /सरकार को लेकर फिर संकट खड़ा हो सकता है | ......... " अब आप ख़ुद ही देख लीजिए कि हमारी बात सच हुई कि नहीं ? शिबू सोरेन सरकार को  तो जाना ही था | उस के शपथ-ग्रहण में ही यह समाहित था | 31 दिसंबर,2009 की पोस्ट ' शिबू सोरेन सरकार का भविष्य' में हम ने कहा था--- " ......... अंक 3 ग़लत निर्णय  सूचित करता है | इस कारण आयु अंक 3 के प्रभाव में चल रही भाजपा के लिए सोरेन के साथ सरकार बनाने का निर्णय ग़लत सिद्ध होगा | ......... यह कहा जा रहा है कि शिबू ने ज्योतिषियों की सलाह पर शपथ-ग्रहण का समय दोपहाए से हटा कर सुबह का रखा | हमारा यह कहना है कि यह सलाह भी शिबू की सरकार को लम्बी उम्र नहीं दे पाएगी | ......... यह सरकार अपने 3 साल पूरे कर ले और टिकी रहे तो यह अजूबा ही होगा | ......... चूँकि इन का साझेदारी का अंक 2 तथा मित्रता का अंक 3 ख़राब है,इस लिए इन के सत्ता के साझेदारों के कारण ही इन की सरकार गिर जाएगी | ......... " अब आप स्वयं देख लें कि हमारी यह भविष्यवाणी कितनी सटीक रही | 
        भाजपा के श्री अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं | हम इस बारे में भी भविष्यवाणी कर चुके हैं | 25 नवम्बर,2009 की पोस्ट में 'झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2009:क्या रहेगी तस्वीर ?' में हम ने लिखा था--- भाजपा का मूलांक-भाग्यांक झारखण्ड के मूलांक-भाग्यांक के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | साथ ही अर्जुन मुंडा के अंकीय समीकरण भी पक्ष के बन रहे हैं | अतः भाजपानीत सरकार बनती है तो इस का श्रेय इस 'प्रतिरूप युति' तथा अर्जुन मुंडा के अंकीय समीकरणों को दिया जाना चाहिए | ......... अर्जुन मुंडा का आयु अंक है-6 (42 वाँ वर्ष ) | इन्हें अभी अंक 6 की दशा चल रही है | यह वर्ष 2010 तक चलेगी | यह अंक 6 ही झारखंड का मूलांक है | इन का भाग्यांक 3 झारखण्ड के  मूलांक तथा भाग्यांक के साथ मैत्री-भाव  रखता है | यह मतदान के चलित के समय के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | ये सभी समीकरण अर्जुन मुंडा के पक्ष में निर्णय करते दिख रहे हैं | अतः मुंडा मुख्यमंत्री बन सकते हैं | ......... "
       झारखण्ड में अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में भाजपानीत सरकार बनने जा रही है | वैसे तो किसी सरकार के भविष्य के बारे में बताते समय उस के शपथ-ग्रहण के अंक भी चाहिए,मगर हमें इस मामले में तो इस की भी ज़रूरत नहीं है | अभी तो अर्जुन मुंडा सरकार  ने शपथ ग्रहण भी नहीं की है,मगर हम तो इस के भविष्य के बारे में पहले ही बता चुके हैं | 24 नवम्बर,2009 की पोस्ट में 'झारखण्ड विधानसभा चुनाव-2009' हम ने लिखा था --- " ......... इस दशा की तीसरी चौथाई वर्ष 2012 तक चलेगी | यहाँ फिर मुख्यमंत्री बदलने जैसे हालात बन सकते हैं या फिर मुख्यमंत्री बदल सकता है | इस दशा की चौथी और अंतिम चौथाई चलेगी वर्ष  2014 तक | अंक 8 की इन अंतिम दो चौथाइयों यानि वर्ष 2011 से 2014 के बीच मुख्यमंत्री बदल सकता है तथा फिर से चुनाव की नौबत आ  सकती है | ........ "  इस के अलावा 25 नवम्बर,2009 की पोस्ट 'झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2009 : क्या रहेगी तस्वीर ? ' हम ने खुल कर लिखा था --- " ......... 05-01-1968 को मुंडा का मूलांक 5 एवं भाग्यांक 3 है | इन का नामांक है-8 | यह झारखण्ड के नामांक के साथ 'स्पार्किंग ' पैदा करता है | इन के जन्म का चलित अंक है-8 (ओज) | यह इस 'स्पार्किंग' को धारदार बनाता है | इसी कारण मुंडा झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कभी भी अपना पाँचवर्षीय  कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएँगे | ये जब भी मुख्यमंत्री बनेंगे,इन्हें अपना पद बीच में ही छोड़ना पड़ेगा | हर बार उठापटक इन के पद की बलि ले लेगी | ......... उम्र के 44 वें वर्ष के शुरू होते ही यानि 05-01-2011 से मुंडा की मुश्किलें शुरू हो जाएँगी,जो कि वर्ष 2013 की समाप्ति तक इन के पद की बलि ले ले तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए | ......... "   
       अभी यह तय हुआ है कि झारखंड विधानसभा के शेष 56 महीनों में 28-28 महीनों के लिए भाजपा व झामुमो बारी-बारी से सरकार बनाएँगे | इस हिसाब से मई,2010 में बनी भाजपा (अर्जुन मुंडा ) सरकार सितम्बर,2012 में विदा हो जाएगी | अब आप ख़ुद ही इन बातों का हमारी भविष्यवाणियों से मिलान कर देख लें कि हम ने भाजपानीत अर्जुन मुंडा सरकार का भावी कार्यकाल भी बता दिया है | 
         मित्रो,घोटेवाले,माँ बगलामुखी और गुरुदेव परमपूज्य देवराहा बाबा की कृपा तथा आप के आशीर्वाद से हमारी भविष्यवाणियों की सफलता का यह क्रम जारी है | हम आप से वादा करते हैं कि प्रत्येक भविष्यवाणी करते समय पूरी ईमानदारी से मेहनत करना इसी भाँति जारी रखेंगे,बाक़ी तो घोटेवाले,माँ बगलामुखी और गुरुदेव परमपूज्य देवराहा बाबा के हाथों में है | वे जैसा चाहेंगे,हमारे साथ तो वैसा ही होगा | इसी सप्ताह फ़िल्मों की बात करेंगे ही | अगले सप्ताह हम अब तक की बकाया बहुत ही ख़ास बात करेंगे | यह बात होगी राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार और इस के मुखिया यानि श्री अशोक गहलोत के भविष्य के बारे में | आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | ......... आज के आनंद की जय | ........... जय श्री राम |  







सोमवार, 17 मई 2010

नि:शुल्क परामर्श सम्बन्धी प्रावधान में संशोधन


  जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,आज दूसरी बार आप से मुख़ातिब हो रहे हैं | अभी तो बस एक छोटी-सी बात ही करनी है | हम ने वर्ष 2007 से फ़ोन पर नि:शुल्क परामर्श आरम्भ किया था | गत वर्ष ब्लॉग शुरू किया तो BLOGSPOT वाले ब्लॉग पर प्रत्येक मंगलवार दिन भर नि:शुल्क का प्रावधान किया | इस का लाभ भी आप लोग बराबर उठा ही रहे हैं | यहाँ एक बात हमें बहुत परेशान करती है | हम बार-बार निवेदन करते हैं कि हम ने नि:शुल्क प्रावधान के लिए कुछ दिशा-निर्देश बना रखे हैं,कृपया उन का पालन सुनिश्चित रूप से करें,मगर गहरे दु:ख का विषय है कि ऐसा नहीं हो रहा | कई ऐसे महानुभाव अचानक कहीं से अवतरित होते हैं और सीधे आदेशात्मक लहजे में अपने भविष्य के बारे में बताने को कहते हैं | फिर हमें उन्हें विनम्रता-पूर्वक मना करना पड़ता है | तब कई लोग तो सीधे अभद्र भाषा पर उतर आते हैं | हमें यह सख्त नागवार है | हम नि:शुल्क परामर्श सेवा के रूप में करते हैं,अपना आत्म-सम्मान बेच कर नहीं | इस लिए बहुत सोच-समझ कर हम ने यह निर्णय किया है कि ब्लॉग पर नि:शुल्क परामर्श का प्रावधान हटा दिया जाए | ऐसा हम कल यानि दिनांक 18 मई वाले मंगलवार से ही कर रहे हैं | अब कृपया ब्लॉग या किसी अन्य साईट पर नि:शुल्क परामर्श के लिए कह कर हमें शर्मिंदा न करें | हाँ,फ़ोन पर नि:शुल्क परामर्श जारी रहेगा | वही हर मंगलवार को रात्रि 09 से 11 बजे (भारतीय समयानुसार)  के बीच | तब आप एक फ़ोन काल पर कोई भी एक संक्षिप्त सवाल पूछ सकते हैं | आप की सेवा में हम अपने फ़ोन नंबर  यहाँ रख देते हैं---ये नंबर राजस्थान सर्किल के हैं,तो आप उसी अनुसार इन में शून्य (0 ) का प्रयोग देख लें--- 99298-42668 तथा 90241-79535 | आशा है कि आप हमें इस परिवर्तन के लिए क्षमा कर देंगे | आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | ......... आज के आनंद की जय | .......... जय श्री राम |



जयराम रमेश-विवाद:::हमने पहले ही संकेत कर दिया था

 जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,आज अभी हम आप से करने आये हैं अपनी एक और पिछली भविष्यवाणी के सही साबित होने की बात |पिछले कई दिनों से केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री श्री जयराम रमेश से सम्बन्धित विवाद जोरों से चल रहा है| अभी भी इस का पूरी तरह पटाक्षेप नहीं हुआ है | वैसे तो पिछले कुछ समय से उन से सम्बन्धित कई विवाद हो ही रहे हैं,मगर इस बार वाले ने कुछ ज़्यादा बड़ा ही रूप ले लिया है| इस ने यू.पी.ए. सरकार के लिए बहुत अप्रीतिकर स्थिति उत्पन्न कर दी | हम पीछे की 4 भविष्यवाणियों में ऐसी बात का संकेत कर चुके हैं |
 30 दिसंबर,2009 की पोस्ट 'वर्ष 2010:कैसा रहेगा भारत का भविष्य' में हम ने लिखा था --- " ......... अंक 8 विदेश का भी है | वर्ष 2010 के अंक 3 के साथ इस की युति अशुभ है | इस लिए विदेश से सम्बन्धित मामलों में हम कमज़ोर रहेंगे | विदेशनीति/विदेश मंत्रालय से सम्बन्धित विवाद हो सकते हैं |........." इस के अलावा 01 जनवरी,2010 की अपनी पोस्ट 'वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति:भाग-1' में 'इंडियन नेशनल कांग्रेस' शीर्षक के अंतर्गत हम ने लिखा था --- " ......... चूँकि देश की कमान इस पार्टी के अंक 8 वाले व्यक्ति के हाथों में है,इस लिए इस पार्टी और इस की केंद्र सरकार को अंक 8 के प्रभाव से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा | अंक 8 की दिशा दक्षिण है | इस कारण कांग्रेस और इस की केंद्र सरकार को दक्षिण भारत से सम्बन्धित मसलों को ले कर ख़ासा परेशान होना पड़ेगा | ये मसले क्षेत्रों या व्यक्तियों से सम्बन्धित हो सकते हैं |......... " इसी पोस्ट में 'सोनिया गाँधी' शीर्षक के अंतर्गत हम ने लिखा था --- "सोनिया जी को कांग्रेस की भाँति अंक 8 से बचना चाहिए,साथ ही अंक 4 से भी | अंक 8 दक्षिण दिशा का है और अंक 4 वरिष्ठता का | अतः सोनिया को वे ही परेशानियाँ दरपेश आ सकती हैं,जिन का हम ने कांग्रेस के लिए जिक्र किया है | अंक 4 के कारण इन्हें ज़्यादा दिक्क़त वरिष्ठ लोगों से आ सकती है | संभवतः वरिष्ठ लोगों को पार्टी या सरकार से हटाना भी पड़ जाए | ......... " अपनी एक अन्य पोस्ट में हम ने इस बारे में और भी अधिक स्पष्ट रूप से संकेत कर दिया था | 07 जनवरी,2010 को अपनी पोस्ट भारतीय राजनीति:भाग-5' में 'डॉ.मनमोहन सिंह' शीर्षक के अंतर्गत हम ने लिखा था --- " अंक 7 भावनाओं तथा अंक 8 लोकतंत्र,लोकतांत्रिक व्यवस्था,उठापटक और दक्षिण दिशा तथा अंक 6 सुख का है | इस लिए 7-8-6 की चलित वर्षांक 3 के साथ युति यह बताती है कि मनमोहन सिंह को दक्षिण भारत में लोकतान्त्रिक/संवैधानिक ढाँचे और क़ानून व व्यवस्था सम्बन्धी तगड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है | इन्हें अपने दक्षिण भारतीय साथियों को ले कर भी परेशान होना पड़ सकता है | ......... "  
   अब ज़रा आप एक नज़र डालिए इन बातों पर | जयराम रमेश दक्षिण भारत (आंध्रप्रदेश ) से राज्यसभा सांसद हैं | ये केंद्र में वरिष्ठ (कैबिनेट) मंत्री हैं | इन का नामांक 3 है,जो अंक 8 के साथ वही अशुभ युति बनाता है,जिस का जिक्र हम ने अपनी उक्त भविष्यवाणियों में किया है | 09 अप्रेल,1954 को जन्मे जयराम रमेश को अभी 57 वाँ वर्ष चल रहा है | इस हिसाब से इन का आयु अंक भी हुआ-3 | इन से से सम्बन्धित ताज़ा विवाद भारतीय विदेश-नीति से सम्बन्धित इन की टिप्पणी को ले कर हुआ है,जिस का उल्लेख हम ने उक्त अंशों में आप के सामने रखा है | अब आप स्वयं ही देख रहे हैं कि जयराम रमेश से सम्बन्धित विवाद स्पष्टतः उक्त भविष्यवाणियों की परिधि में आता है | इस रूप में यह कह सकते हैं कि हम ने इस विवाद की ओर पहले ही संकेत कर दिया था | 
    मित्रो,अभी तो बस इतना ही | अभी 'आज के आनंद की जय' नहीं कहेंगे,क्यों कि संभवतः अभी हम रात को एक बार फिर मिलेंगे | हाँ, ............ जय श्री राम |   






   

रविवार, 16 मई 2010

भैरोंसिंह शेखावत का देहावसान:हमारी भविष्यवाणी सही साबित

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,आप से कल रू-ब-रू होना था,मगर किसी अपरिहार्य कारण से न हो सके | आज हो रहे हैं,मगर आज अब वह चर्चा नहीं कर पाएँगे,जो कि करने को सोच रखी थी | अब हम यहाँ एक दूसरी बात करेंगे | जैसा कि आप को भली भाँति विदित हो ही चुका है कि हमारे पूर्व उपराष्ट्रपति 'बाबोसा' भैरोंसिंह शेखावत अब हमारे बीच सशरीर नहीं रहे | कल यानि 15 मई को प्रातः 11 बज कर 10 मिनट पर उन का शरीर शांत हो गया | एक बहुत ही साधारण परिवार में जन्मे शेखावत अपनी लगन,निष्ठां,ईमानदारी,जनसेवा-भावना,नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पण,लोकतंत्र में अटूट आस्था आदि अनेक विशेषताओं के कारण जन-जन के प्रिय थे | उन जैसे राजनेता बहुत मुश्किल से मिलते हैं | वे जब भी जिस पद पर आसीन हुए तो उस पद की प्रतिष्ठा बढ़ा दी | राजनीति में उन्हें 'अजातशत्रु' (जिस का कोई शत्रु न हो) कहा जाता था | ऐसे व्यक्तिव के जाने का हमें भी बहुत दु:ख है | 
   भैरोंसिंह जी ने राष्ट्र-सेवा के पथ पर ही एक क़दम और बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ना चाहा| लड़ा भी,मगर हार गये | वर्ष 2007 के मध्य हुए इस चुनाव से सम्बन्धित हमारा एक भविष्यवाणीपरक  आलेख दैनिक युगपक्ष (बीकानेर) के 20 जून,2007 के अंक में प्रकाशित हुआ था (यहाँ उस आलेख की प्रति संलग्न है) | हम ने उस आलेख में स्पष्ट कहा था---".........यह श्री शेखावत की अपेक्षा प्रतिभा जी के अधिक अनुकूल है | मतदान के दिन के अंक मूलांक-1,भाग्यांक-8 तथा मतगणना के दिन के अंक मूलांक-3,भाग्यांक-1 भी प्रतिभा पाटिल के अधिक अनुकूल हैं | अतः शेखावत का जीतना संभव नहीं है |........." 
    मित्रो,यह तो बात थी शेखावत जी के राष्ट्रपति-चुनाव हारने की हमारी भविष्यवाणी की,मगर यह तो बात में से निकली बात है | असल में तो हम आज यहाँ दूसरी बात करना चाहते हैं | यह भी हमारी भविष्यवाणी की है और उक्त आलेख की ही है| इसी आलेख में हम ने आगे भैरोंसिंह जी की आयु के बारे में भी लिखा है | हालांकि किसी की आयु के बारे में कह पाना कोई सरल बात नहीं होती है,मगर यदि प्रभु-कृपा व गणना में निष्ठता रहे तो यह भी संभव है | हम ने अपने इस आलेख में कहा था--- ".........शेखावत का संयुक्तांक-6 है | इस चुनाव के बाद शेखावत का स्वास्थ्य उन्हें परेशान करना शुरू कर देगा | वर्ष 2010 तक का समय उनके स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से निर्णायक रहेगा |........." आप स्वयं देख ही रहे हैं कि वर्ष 2010 आख़िरकार ने उन के स्वास्थ्य (जीवन) से सम्बन्धित अपना निर्णय सुना ही दिया | भैरोंसिंह जी का जाना निश्चित रूप से अत्यंत अपूरणीय क्षति है,किन्तु उन की आयु के मामले में हमारी भविष्यवाणी बिलकुल सही साबित हुई |
    मित्रो,आइए हम सब परम पिता परमात्मा से प्रार्थना करें कि वह भैरोंसिंह जी आत्मा को असीम शांति व अपना अद्भुत आशीर्वाद प्रदान करे | आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | ......... आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम | 








शुक्रवार, 14 मई 2010

आज की रिलीज़ फ़िल्में:ख़ास मज़ा नहीं

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,कैसे हैं आप ? यह आप का मिल रहा प्यार और आशीर्वाद ही है जो थोड़े-से समय में ही इस ब्लॉग के पाठकों की संख्या 2000 के पार जा चुकी है,BLOGSPOT वाले पर भी और WORDPRESS वाले पर भी| MEDIA CLUB OF INDIA वाले का कह नहीं सकते क्यों की वहाँ गणक नहीं लगा रखा है | वैसे वास्तविक संख्या अभी वाली से कम-से-कम 300 ज़यादा है क्यों कि शुरू में कई दिनों तक हम ने गणक लगाया ही नहीं था,बाद में एक बार टेम्पलेट बदलने के चक्कर में सारा मामला गड़बड़ा गया,जब कि तब पाठक-संख्या 250 से ऊपर जा चुकी थी | ख़ैर,कोई बात नहीं | आप का प्यार बड़ी बात है | यह बराबर मिलता रहा तो संख्या वाला मामला तो बहुत पीछे छूट जाएगा | सोमवार से हम यहाँ कुछ ख़ास परिवर्तन करेंगे | उन के बारे में उसी दिन बात करेंगे,आज नहीं | आइए,शुरू करते हैं बात आज रिलीज़ हो रही फिल्मों की |
आज के अंकीय समीकरण
आज का मूलांक 5 व भाग्यांक 4 है | इन दोनों की पारस्परिक युति शुभ नहीं मानी जाती है| यह बुध व राहू का तालमेल है | यह अस्थिरता के साथ ही विखंडन उत्पन्न करती है | चूँकि चलित अंक 6 शुक्र का प्रतिनिधि है,इस लिए यह विखंडन शुक्र से ही सम्बन्धित होगा | इस कारण आज रिलीज़ होने वाली फिल्मों का आर्थिक पक्ष दुष्प्रभावित होगा | चलित वर्षांक तो आप को पता ही है की अंक 3 है |
BUMM BUMM BOLE
 प्रसिद्ध निर्देशक प्रियदर्शन ने इस बार बच्चों की फिल्म पर दाँव खेला है | इस फ़िल्म का अंक बनता है-4,जो की आज का भाग्यांक है | इस का वृहदंक है-49 | यह मंगल व राहू की युति है,जो कि फ़िल्म के झटकेदार साबित हो सकती है | इस का मूलांक समीकरण है 7-7-8 | यहाँ अंक 7 की संख्यागत प्रधानता के बाद भी वह प्रभावी नहीं है,क्यों कि अंक 8 के साथ यह भावनाओं पर आघात बताता है,वहीँ अंक 4 के साथ यह इच्छा-पूर्ति में बाधा | फ़िल्म की निर्माता कंपनी 'परसेप्ट पिक्चर्स' का अंक भी बनता है-4 | इस का वृहदंक बनता है-67 | अंक 4,6 व 7 का त्रिकोण आज के अंकीय सन्दर्भ में आर्थिक पक्ष से सम्बन्धित भावनाओं व इच्छाओं पर आघात बताता है | हाँ,अंक 7 व आज के मूलांक 5 में कुछ अनुकूलता है | प्रियदर्शन का अंक भी 7 है | निर्माता कंपनी के वृहदंक का मूलांक समीकरण 8-5 है | यह युति आज के मूलांक को ज़बरदस्त विखंडित कर देती है | प्रियदर्शन का वृहदंक बनता है-34 | अंक 3,4 व 7 का त्रिकोण परिणामजनक रूप से शुभ नहीं है,क्यों कि अंक 3 व अंक 7 में पारस्परिक मित्रता भाव नहीं है | इस कारण यह फ़िल्म औसत के आस-पास कि सफलता पा सकती है और अपनी लगत निकल सकती है,मगर इस के बड़ी हिट होने की उम्मीद करना बेकार है |
KUSHTI
राजपाल यादव की मुख्य भूमिका वाली इस फ़िल्म में WWE के पहलवान 'द ग्रेट खली' यानि दलीप सिंह की लोकप्रियता भुनाने की कोशिश की गयी है | आइए,देखें कि फ़िल्म बनाने वालों को इस में कितनी कामयाबी मिल पायी है ? इस फ़िल्म का अंक बनता है-3,जो कि आज के हिसाब से कोई ख़ास अनुकूल नहीं है | इस का वृहदंक है-21 | अंक 1,2 व 3 का त्रिकोण आज ठीक-ठाक है | निर्देशक राजीव कुमार का अंक है-8,जो कि आज घोर नुकसानदायक है | इस का वृहदंक है-35 | अंक 3,5 व 8 का त्रिकोण अस्थिरता व निर्णयगत विपरीतता का द्योतक है | इस का मूलांक समीकरण है 2-6,जो कि इच्छा-पूर्ति पर आघात बताता है | अतः यह फ़िल्म फ्लॉप के खाते में ही जाती दिख रही है |
VROOM
 इस फ़िल्म का अंक बनता है-8 | इस का वृहदंक बनता है-26 | निर्माता समीर सबनीस का भी अंक है-8 | इस का वृहदंक है-35,जिस का मूलांक समीकरण है 2-6 | हम इन सभी अंकों के बारे में फ़िल्म 'कुश्ती' में चर्चा कर चुके हैं | निर्देशक साविन तस्केनो का अंक बनता है-9,जो कि आज ठीक-ठाक है | इस का वृहदंक है-45,जो कि शुभ नहीं है | इस का मूलांक समीकरण बनता है 7-2 | आज यह युति मददगार हालत में नहीं है | अतः यह फ़िल्म भी फ्लॉप के ही खाते में जाती दिख रही है |
ADMISSIONS OPEN
अनुपम खेर-आशीष विद्यार्थी स्टारर इस फ़िल्म का अंक बनता है-3,जो कि आज ठीक-ठाक है | इस का वृहदंक है-57 | अंक 3,5 व 7 का त्रिकोण शुभ है | इस का मूलांक समीकरण भी यही यानि 5-7 है | यह भी शुभ ही हुआ | निर्देशक के.डी.सत्यम का अंक बनता है-2 ,जो कि आज कोई ख़ास मददगार नहीं है | इस का मूलांक समीकरण है 2-4-5 | यह युति अस्थिरता व इच्छा-पूर्ति में बाधा बताती है | निर्माता मौहम्मद इसरार अंसारी का अंक बनता है-6,जो कि आज ठीक-ठाक है | इस का वृहदंक है-42,जो कि इच्छा-पूर्ति में बाधा बताता है | इस का मूलांक समीकरण है 2-9-4| यह युति कुछ-कुछ शुभ है | अतः इस विश्लेषण से यह लगता है कि यह फ़िल्म अपनी लागत तो निकल लेगी,मगर इस से हिट होने की उम्मीद करना बेकार है |
मित्रो,यह तो थी आप की सेवा में आज की फिल्मों की बात | अब आप से कल व परसों भी मिलेंगे;और सोमवार का तो पहले ही कह चुके हैं | तो अब आज्ञा दीजिए | आज बस इतना ही | ......... अब आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम |



रविवार, 9 मई 2010

आज की रिलीज़ फ़िल्में:फ्लॉप की जुगलबंदी

जय श्री राम ........... | आदरणीय मित्रो,हम शिवपुरी (म.प्र.) के अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन हो आये हैं | 02 व 03 मई का यह दो दिवसीय आयोजन अच्छा रहा | शिवपुरी में ऐसा यह पहला आयोजन था | ज्योतिषियों व आम जनता की अच्छी भागीदारी रही | जैसा कि अपनी पिछली पोस्ट में हम ने आप से वादा किया था कि आज आप की सेवा में उपस्थित होंगे,सो हम आ गये | आज हम बात करेंगे आज रिलीज़ होने वाली फिल्मों की|
आज के अंकीय समीकरण
आज का मूलांक 7 व भाग्यांक 6 है | चलित है-अंक 6 (धनात्मक) | अंक 6 अंक 3 व 9 के समूह का है | आज का भाग्यांक,चलित अंक व आज के दिन का अंक होने के कारण अंक 6 बहुत सशक्तावास्था में है | अंक 3 अंक 7 का विरोधी है | इस लिए अंक 6 व 9 भी अंक 7 से विरोध भाव रखते हैं | चूँकि अंक 2 अंक 7 का सहोदर है,इस लिए अंक 3,6 व 9 के समीकरण इस के साथ भी कमोबेश अंक 7 वाले ही हैं |
 BADMAASH COMPANY
  इस फिल्म का अंक है-4 | आज के मूलांक के साथ यह 'पितृ भावनात्मक विखंडनावस्था ' उत्पन्न करता है | आज के भाग्यांक के साथ यह शुक्र को पीड़ित करता है,जिस का तात्पर्य यह है कि फिल्म के आर्थिक पक्ष का पीड़ित हो जाना | फिल्म का वृहदंक 49 भी इस के पक्ष में नहीं है | यह विजय/सफलता में बाधा बताता है | यह बाधा फिल्म के 'पितृ-पुरुष' यानि निर्देशक,निर्माता व नायक को ज्यादा नुकसान पहुँचाती है | इस वृहदंक का मूलांक समीकरण बनता है 3-1 | यह भी कोई ख़ास मदद नहीं कर पा रहा है,क्यों कि जहाँ एक ओर अंक 3 आज के भाग्यांक का मित्र है,तो वहीँ दूसरी ओर यह आज के मूलांक अंक 7 का विरोधी है | अंक 1 अंक 6 व 7,दोनों से निकटता का नहीं है | इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में पहली बार उतर रहे परमीत सेठी का अंक है-2,जो कि आज के मूलांक का मित्र है | इस का वृहदंक है-47,जो कि भावनाओं पर आघात बताता है | इस का मूलांक समीकरण है 2-9 | फिल्म के दो निर्माता हैं-यश चोपड़ा व आदित्य चोपड़ा | यश चोपड़ा का अंक है-9,जो कि आज ठीक शुभावस्था में है | इस का वृहदंक है-36 | यह भी शुभ है | इस का मूलांक समीकरण है 1-8  | 'पितृ द्रोह युति' होने के कारण यह बहुत हानिकारक है | आदित्य का अंक बनता है-2 | इस के बारे में हम बात कर चुके हैं | इस का वृहदंक है-38 | यह निर्णयगत विषमता बताता है | इस का मूलांक समीकरण भी 3-8 है | अतः यह फ़िल्म यशराज बैनर के लिए नुकसानदायक रहनी है | परमीत सेठी के लिए तगड़ा झटका साबित होगी |
ITS A WONDERFUL AFTERLIFE        
इस फ़िल्म का अंक है-2 | इस के बारे में हम बात कर चुके हैं | इस का वृहदंक बनता है-92 | यह आज ठीक-ठाक है | इस का मूलांक समीकरण बनता है 8-1-1-1 | यह ज़बरदस्त 'पितृद्रोह युति' है | इस कारण स्थिति बहुत झटकेदार व नुकसान वाली बन रही है | फ़िल्म के दो निर्माता हैं | एक निर्माता पॉल मयेडा बैर्गेज़ का अंक है-9,जो कि आज ठीक-ठाक है | इस का वृहदंक है-54 | यह युति शुभ नहीं है | इस का मूलांक समीकरण 9-7-2 है | दूसरी निर्माता गुरिंदर चड्ढा फ़िल्म की निर्देशक भी हैं | इन का नामांक है-2 | हम इस के बारे में बात कर चुके हैं | इस का वृहदंक है-47,जो कि भावनाओं पर आघात बताता है | इस का मूलांक समीकरण है 1-1| यह युति अंक 2 व 47 के साथ 'जहाज के कप्तान' यानि फ़िल्म के निर्देशक के लिए ज़्यादा नुकसानदायक स्थिति बना रही है | अतः इस फ़िल्म के भी पिटने के आसार ही अधिक दिख रहे हैं |
तो मित्रो,आज कि तो दोनों फ़िल्में फ्लॉप की जुगलबंदी करती लग रही हैं | कर भी क्या सकते हैं ? तो आज बस इतना ही | ......... अब आज के आनंद की जय | ........... जय श्री राम |