अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 31 दिसंबर 2010

जालंधर ज्योतिष सम्मेलन-दिसंबर,2010

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो,जालंधर से आये कई दिन हो गये| वहाँ की बात करनी है आप से| वर्क शॉप चौक स्थित जल विलास पैलेस में अखिल भारतीय सरस्वती ज्योतिष मंच (जालंधर)एवं फ्यूचर पॉइंट (दिल्ली) की तरफ़ से प्रथम स्टार लाईट ज्योतिषीय प्रदर्शनी एवं 44 वाँ अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन आयोजित किया गया| दूसरे दिन 18 तारीख़ को हमने नववर्ष 2011 के सन्दर्भ में विशेष व्याख्यान दिया| इस व्याख्यान का सार रूप यहाँ प्रस्तुत है---

             "वर्ष 2011 पितृ अंकों का वर्ष है| इस का मुखिया स्त्री अंक (2) है| तत्पश्चात महाशून्य है| इन के बाद दो पुरुष अंक (1-1) हैं| जिन लोगों के यहाँ पितृ प्रभाव है,उन के लिए यह वर्ष शुभ रहने वाला है| जिन के यहाँ पितृ दोष की स्थिति है,उन के लिए यह वर्ष झटकेदार रहेगा| शुभ अंकों के साथ जन्म के मूलांक व भाग्यांक में अंक 4 की उपस्थिति 'पितृ प्रभाव' है तथा अशुभ अंकों की उपस्थिति में जन्म के मूलांक व भाग्यांक में अंक 4 की उपस्थिति 'पितृ दोष' है| अंक 4 वालों के पिता या बड़े भाई जीवित हैं और साथ ही रहते हैं,तो 'पितृ प्रभाव' की स्थिति में उन्हें इस वर्ष भाग्य का बहुत अच्छा साथ मिल सकता है,किन्तु 'पितृ दोष' की अवस्था में उन्हें तगड़े झटके भी लग सकते हैं| अंक 1 वालों को प्रमोशन मिल सकता है| बॉस की भी उन पर कृपा रह सकती है| अंक 2 व अंक 7 वालों को महिला सहकर्मी,घर की स्त्री,नाक-कान-गले से सम्बन्धित चिंता हो सकती है| ग्रहण योग के कारण मानसिक संताप की अवस्था रह सकती है| इन्हें डिप्रेशन से बचना चाहिए| अंक 3 वालों को इस वर्ष अच्छे अवसर मिल सकते हैं| ऐसे लोग यदि मीडिया में हैं तो शुभ अवसरों की संख्या की अधिकता रह सकती है| अंक 5 वालों को कार्य सम्बन्धी यात्राओं की अधिकता रह सकती है| अंक 6 वालों को पुराना अटका धन मिल सकता है,साथ ही अपने से बड़ी उम्र/पद के व्यक्ति के कारण/उस के साथ काम से भाग्य की कृपा मिल सकती है| अंक 8 वालों को इस वर्ष संभल कर रहना चाहिए| उन्हें क़ानून सम्बन्धी पेचीदगियों से दो-चार होना पड़ सकता है| इन्हें चोट सम्बन्धी सावधानी बरतनी चाहिए| अंक 9 वालों को विरासत से अथवा पुरातत्त्व से विशेष लाभ के योग हैं| इन्हें मुक़द्दमेबाज़ी से निजात मिल सकती है|पितृ प्रभाव/पितृ दोष वालों को अपनी जेब में अपने पितरों की श्वेत/श्याम फोटो रखनी चाहिए| इन्हें डूबते सूर्य के दर्शन करने चाहिए| साथ ही घर की बैठक/ऑफिस में अपने पितरों की श्वेत/श्याम तस्वीर पश्चिममुखी कर के थोड़ी नीचे की ओर तिरछी लटका कर टांगनी चाहिए| ऐसे लोगों को फ्रेंच-कट दाढ़ी रखनी चाहिए| यह दाढ़ी ठुड्डी से नीचे नहीं जानी चाहिए तथा अधिकाधिक शार्प होनी चाहिए| पितृ दोष संतुलित करने के लिए अपने पिता (यदि जीवित हैं) का रंगीन चित्र जेब में रखें| स्त्री प्रधान/स्त्री-नियंत्रित केंद्र सरकार को तगड़े झटके लगेंगे| चूँकि सोनिया गांधी पुरुष दोष से पीड़ित हैं,इसलिए वर्ष 2011 में उन की मुखियागिरी वाली पार्टी व सरकार,दोनों को ही अपयश झेलना पड़ेगा|"   
                        हमने  तीसरे दिन दोपहर के सत्र में 'जन्मांक-त्रिकोण' विषय पर व्याख्यान दिया| यह बात आप के साथ हम विगत सितम्बर में लुधियाना सम्मेलन की सन्दर्भगत पोस्ट में कर चुके हैं (इसलिए इस की तफ़सील यहाँ नहीं दे रहे हैं)| इस व्याख्यान के दौरान सत्र के संचालक वरिष्ठ ज्योतिषी एवं धर्म-धुरंधर पं.अक्षय कुमार शर्मा के प्रश्न के उत्तर में हमने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी सिर्फ़ अपने दम पर सरकार नहीं बना पाएगी| हमने कुछ उदाहरण देते हुए कहा कि पंजाब में अगले विधानसभा चुनाव में अजूबा होने वाला है| तब अकाली दल एक बार फिर से विजय प्राप्त कर सरकार बनाएगा| सरदार प्रकाश सिंह बादल पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे,मगर इस बार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएँगे| पितृ अंकों के प्रभाव वाले सुखबीर सिंह बादल को वे पका-पकाया पद दे कर जाएँगे| अंकों का खेल ऐसा है कि प्रकाश सिंह बादल अकेले सरकार नहीं बना पाएँगे,उन्हें भाजपा का सहयोग लेना ही पड़ेगा|"
               सम्मेलन के तीसरे दिन समापन-सत्र में हमने सत्र के मुख्य अतिथि 'पंजाब केसरी' के सम्पादक पद्मश्री विजय चोपड़ा व मंचासीन अन्य अतिथियों को 'अंक प्रभा' का दिसंबर का अंक भेंट किया| श्री विजय चोपड़ा ने 'अंक प्रभा' को आशीर्वाद प्रदान किया तथा शाल ओढ़ा कर एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर हमारा सम्मान किया|  
     
                 मित्रो,यह थी जालंधर सम्मेलन की बात| आप को अंग्रेज़ी नव-वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएँ| शेष विशेष फिर| अब आज्ञा दीजिए| .........आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम| 

शुक्रवार, 24 दिसंबर 2010

आज की रिलीज फ़िल्में

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो,आप से दो बातें करनी थीं-एक तो जालंधर ज्योतिष सम्मेलन की तथा दूसरी-आज की रिलीज फ़िल्मों की| अब पहले आज की फ़िल्मों की बात कर लेते हैं,जालंधर ज्योतिष सम्मेलन की बात बाद में कर लेंगे|
रिलीज के समीकरण
आज का मूलांक 6 व भाग्यांक 3 है| चलित अंक 8 (ओज) है,हालाँकि अभी 17 दिसंबर तक अंक 3 (ऋणात्मक) का भी प्रभाव रहेगा| अतः यह संक्रमण काल है| चलित वर्षांक तो 3 है ही| ये अंकीय युतियाँ अंक 3,6 व 9 के लिए बहुत अधिक लाभकारी है| अंक 1 के लिए भी बढ़िया है| चूँकि अंक 7 अंक 3 का विरोधी है| इस लिए अंक 9 व 6 भी इस के विरुद्ध हुए| अंक 2 अंक 7 का सहोदर है
| अतः अंक 2 व 7 के लिए ये समीकरण ठीक नहीं है| अंक 5 के लिए अपेक्षाकृत ठीक स्थिति है| अंक 4 के लिए भी पितृ-स्थितियाँ अच्छी हैं| अंक 8 अंक 9 की प्रधानता में हानि नहीं पहुँचा पाएगा|
TEES MAAR KHAN
इस फिल्म का अंक बनता है-2| यह स्त्री अंक ख़राब है| इस का ख़राब होना बढ़ गया है,क्योंकि इस फिल्म की एक निर्माता तथा निर्देशक स्त्री है| साथ ही दो निर्माता 'दाम्पत्य-सम्बन्ध' वाले हैं| इस मूलांक का वृहदंक बनता है-38| अंक 2,3 व 8 स्त्री पक्ष व ह्रदय पक्ष पर आघात बताता है| इस का मूलांक समीकरण 8-8-4 है| यह दोहरी विध्वंस-कारी पितृ युति है,जिस का तात्पर्य यह है कि फ़िल्म के 'पितृ पक्ष' यानि निर्माता,निर्देशक व नायक को नुक्सान|  फ़िल्म के तीन निर्माता हैं| एक निर्मात्री हैं-अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना| इन का अंक बनता है-9| यह शुभ है| इस का वृहदंक बनता है-45| यह भी शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 8-1 है| द्रोहात्मक युति के कारण यह अशुभ है| दूसरे निर्माता हैं-फ़िल्म की निर्देशक फराह खान के पति शिरीष कुन्देर| शिरीष व ट्विंकल ही वे दो 'दाम्पत्य-सम्बन्ध' वाले निर्माता हैं| शिरीष का अंक बनता है-8,जिस का वृहदंक बनता है-44| ये दोनों ही आज घोर अशुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 2-6 है| यह साझेदारी,स्त्री पक्ष,कथा-कहना,नायिका,भावना,पत्नी तथा धन के मोर्चे पर झटका बताता है| तीसरे निर्माता हैं-रोनी स्क्रूवाला| इन का अंक 1 व वृहदंक बनता है-55| ये दोनों ही लाभकारी हैं| इस का मूलांक समीकरण 7-3| परस्पर विरोधी अंकों की उपस्थिति के कारण यह युति तो सदैव ही हानिकारक है| रिलीज के अंकों के साथ इस का अंक 7 अशुभ ठहरता है,जबकि अंक 3 शुभ है|     निर्देशक फराह खान का नामांक बनता है-3| इस का वृहदंक है-30,जो कि अंक 3 का ही महाशून्यात्मक विस्तार है| ये दोनों ही आज शुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 8-4 है| यह युति अशुभ है| 09-01-1965 को जन्मीं फराह का जन्म का मूलांक 9 व भाग्यांक 4 है| ये 'पुरुष पितृदोष' से पीड़ित हैं,जिसे 'पुरुष दोष' भी कहा जाता है| मगर यह इस बात को भी उल्लेखित करता है कि फराह को लाभ भी पुरुषों अथवा पुरुषोचित परिवेश से ही है| इन का मूलांक व भाग्यांक,दोनों ही रिलीज के समीकरण में शुभ हैं| इन का आयु-अंक 1 (46 वाँ वर्ष) भी शुभ है| अंक 1,4 व 6 का त्रिकोण 'कप्तान' के रूप में विषमताओं या आलोचनाओं में भी आर्थिक सफलता दिलाता है| यहाँ अंक 1 व 4 की युति जन्म के साथ बने 'पुरुष पितृदोष' को भी संतुलित करती है| फ़िल्म के नायक अक्षय कुमार का नामांक बनता है-1,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक है-28| यह अशुभ है| इस में स्त्री अंक पीड़ित हैं| यह पत्नी,साझेदारी,स्त्री पक्ष व भावनात्मकता के दृष्टिकोण से हानिकारक है| इस का मूलांक समीकरण 4-6 है| यह 'पितृ-पुरुष' के रूप में धन-लाभ करवाता है| अक्षय इस फ़िल्म के दो रूप में 'पितृ-पुरुष' हैं-परोक्ष निर्माता व प्रत्यक्ष नायक| इस कारण 4-6 युति का प्रभाव दोहरा हो गया है| 09-09-1967 को जन्मे अक्षय कुमार का जन्म का मूलांक 9 व भाग्यांक 5 है| रिलीज के समीकरणों में ये दोनों ही शुभ हैं| इस का वृहदंक बनता है-41| पितृदोष-ग्रस्त यह युति रिलीज के अंकों के साथ शुभ फलदायी है| अक्षय का आयु-अंक 8 (44 वाँ वर्ष) है| ये दोनों ही हानिकारक हैं| फ़िल्म के दूसरे नायक अक्षय खन्ना का नामांक बनता है-1,जिस का वृहदंक 37 है| इन की बात हम कर चुके हैं| इस का मूलांक समीकरण 9-1 है| यह प्रबल शुभ है| 28-03-1975 को जन्मे अक्षय खन्ना के जन्म का मूलांक 1 व भाग्यांक 8 है| अंक 1 तो शुभ हैं,किन्तु अंक 8 रिलीज के समीकरणों के साथ विस्फोटक अवस्था बना रहा है| इन का आयु-अंक 9 (36 वाँ वर्ष) इस विस्फोटक अवस्था पर बहुत कुछ नियंत्रण कर लेता है| अतः ज्यादा नुक्सान नहीं हो पाएगा| फ़िल्म की नायिका कटरीना कैफ का नामांक बनता है-1,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक है-28| यह अशुभ है,विशेषकर नायिका व स्त्री के मामले में| यहाँ तो निर्देशक भी स्त्री है| इस का मूलांक समीकरण 7-3 है| अंक 37 व 7-3 के सन्दर्भ में इस की बात कर चुके हैं| 16-07-1984  को जन्मीं कटरीना का जन्म का मूलांक 7 व भाग्यांक 3 है| इन की बात कर चुके हैं| इन का आयु-अंक 9 (27 वाँ वर्ष) बहुत शुभ है| अतः इस विश्लेषण के बाद हम यह कह सकते हैं कि तमाम विषमताओं,आलोचनाओं और इधर-उधर की बातों के बाद भी यह फ़िल्म फराह के लिए सुखद ही रहेगी| झटकों के बाद भी यह फ़िल्म हिट रह सकती है| हाँ,नायिका,संगीत तथा कथा-कहने के मामले में निराशा हो सकती है या समीक्षकों द्वारा बताई जा सकती है|
ISI LIFE MEIN  
'राजश्री प्रोडक्शन' की इस फ़िल्म का अंक बनता है-1 व वृहदंक बनता है-37| इन की बात हम कर चुके हैं| इस का मूलांक समीकरण 5-8-6 है| यहाँ शुभ अंकों की बहुलता के कारण यह युति शुभ है|  इस के भी तीन निर्माता हैं| कमल कुमार बड़जात्या का अंक बनता है-3| इस का वृहदंक बनता है-39| ये दोनों ही शुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 2-6-4 है| यह भी शुभ ही है| राजकुमार बड़जात्या का अंक बनता है-5| यह अपेक्षाकृत शुभ है| इस का वृहदंक है-32| अंक 2,3 व 5 का त्रिकोण लाभकारी है| इस का मूलांक समीकरण 1-4 है| पितृदोष-ग्रस्त होने के बाद भी रिलीज के समीकरणों के साथ यह समीकरण लाभकारी है| अजित कुमार बड़जात्या का अंक बनता है-8,यह अशुभ है| इस का वृहदंक है-35| यह भी अशुभ है| इस का मूलांक समीकरण 7-6-4 है| यह आर्थिक व भावनात्मक झटका बताता है|  फ़िल्म की निर्देशक विधि कासलीवाल का अंक 1 व वृहदंक 37 है| इन के बारे में हम पूर्व में बता चुके हैं| इस का मूलांक समीकरण 8-2 है| यह हानिकारक है,विशेषकर स्त्री के मामले में| यह बताता है कि कथा-कहने,नायिका,संगीत व महिला निर्देशक के मामले में हानि होगी| अतः यह फ़िल्म जैसे-तैसे कर अपनी लागत तो निकाल सकती है,मगर अजित कुमार बड़जात्या और निर्देशक विधि के अंकों के कारण बड़ी सफलता की आशा करना ठीक नहीं होगा| 
BHOOT AND FRIENDS
जैकी श्राफ स्टारर इस फ़िल्म का अंक बनता है-9| यह शुभ है| इस का वृहदंक बनता है-63| यह पसंदगी,प्रशंसा तथा लाभ बताता है| इस का मूलांक समीकरण 7-1-1 है|  यह भी लाभकारी है| निर्माता अनीस अर्जुन देव का अंक बनता है-9| इस का वृहदंक है-54| यह भी अच्छा है| इस का मूलांक समीकरण 6-6-6 है| यह आर्थिक रूप से संतुष्टि बताता है|   निर्देशक किट्टू सलूजा का अंक बनता है-5,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक 32 है| यह भी लाभकारी है| इस का मूलांक समीकरण 8-6 है| इस कारण यह हो सकता है कि इस फ़िल्म की सफलता का प्रतिशत कम रहे| इन अंकीय समीकरणों के साथ चलित अंक 8 (ओज) की युति इस प्रतिशत को और कम कर सकती है|
ADA-a way of life  
इस फ़िल्म का अंक बनता है-2| यह अशुभ है| इस का वृहदंक है-47| यह भावनात्मक झटका बताता है| इस का मूलांक समीकरण 6-1-8-6-8 है| अशुभ अंकों की बहुलता के कारण यह हानिकारक है| निर्माता कज़ान अहमद का अंक बनता है-5,जिस का वृहदंक बनता है-32| इन अंकों की बात हम पहले कर चुके हैं| इस का मूलांक समीकरण 8-6 है| यह आर्थिक झटका बताता है| निर्देशक तनवीर अहमद का अंक बनता है-7,जो कि अशुभ है| इस का वृहदंक बनता है-34| यह निर्णय-गत व भावनात्मक आघात बताता है| अतः यह फ़िल्म भी फ्लॉप की लिस्ट को ही लम्बा करेगी|
'TOONPUR KA SUPERRHERO'
कार्टून-आधारित इस फ़िल्म का अंक बनता है-5,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक 86 है| यह अशुभ है,आर्थिक झटका बताता है| इस का मूलांक समीकरण 3-2-9 है| यह पसंदगी और प्रतिष्ठा बताता है| इस फ़िल्म के दो निर्माता हैं| अजय देवगन के सचिव कुमार मंगत का अंक है-6,जो कि शुभ है| इस का वृह्दंक है-33| इस का मूलांक समीकरण 6-9 है| ये दोनों ही शुभ हैं| दूसरी निर्माता कृशिका लुल्ला ला अंक बनता है-6| इस का वृहदंक है-33| इन की बात हम कर चुके हैं| इस का मूलांक समीकरण 8-7 है| यह धन-हानि तो बताता ही है,साथ ही इच्छा-पूर्ति में बाधा भी बताता है| निर्देशक किरीट खुराना का अंक बनता है-५| यह शुभ है| इस का वृहदंक बनता है-41| इस का मूलांक समीकरण 1-4 है| ये दोनों ही पितृदोष-ग्रस्त होने के बाद भी लाभ के पलड़े को ही भरी कर रहे हैं| अतः यह फ़िल्म पसंद तो की जा सकती है,मगर आर्थिक मोर्चे पर घाटे का सौदा रह सकती है|
 निष्कर्ष
(1) 'TEES MAAR KHAN' फराह को निराश नहीं करेगी| यह सफल रहेगी|
(2)
नायिका,संगीत तथा कथा-कहने के मामले में इस फ़िल्म से निराशा हो सकती है|
(3) 'ISI LIFE MEIN' अपनी लागत निकाल लेगी|
(4) 'BHOOT AND FRIENDS' पसंद की जा सकती है|
(5) 'ADA-a way of life' पिट जाएगी|
(6) 'TOONPUR KA SUPERRHERO' पसंद आ सकती है,मगर निर्माता के लिए लाभ का मामला नहीं रहेगी|  
    
मित्रो,आज तो बस इतना ही| शेष फिर| अब आज्ञा दीजिए| ........आज के आनंद की जय| ............जय श्री राम|

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2010

आज की रिलीज फ़िल्में:पिटने का मौसम

जय श्री राम ..........| आदरणीय मित्रो,आज अभी हम जालंधर हैं| यहीं से रिलीज हो रही फ़िल्मों की बात कर ली जाए| आज कोई बड़ी फ़िल्म रिलीज नहीं हो रही है| सब से पहले बात करते हैं आज के अंकीय समीकरणों की|
रिलीज के समीकरण
आज का मूलांक 8 व भाग्यांक 5 है| चलित अंक चलित वर्षांक की ही भाँति 3 है| आज अस्थिरता योग प्रबल हैं| अंक 6 के साथ आर्थिक हानि बताता है| ये अंक 1 के साथ जहाज के कप्तान को नुक्सान पहुँचाते है| अंक 9 के साथ युति आज दौड़ या होड़ में पराजय है| अंक 4 विस्फोट पैदा कर रहा है| अंक 2 व 7 के साथ युति भावनात्मक झटका व स्त्री पक्ष/साझेदारी/नायिका को ले कर हानि है| अंक 8 के साथ तो तीव्र विस्फोट है ही|
TERA KYA HOGA JOHNY  
इस का अंक बनता है-6,जो कि आज आर्थिक झटका देगा| इस का वृहदंक बनता है-51| अंक १,5 व 6 का त्रिकोण पितृ-सत्तात्मक और आर्थिक रूप के दृष्टिकोण से हानिकारक है| इस का मूलांक समीकरण 3-4-7-1 है| यहाँ विषम युतियाँ अधिक बन रही हैं| इस लिए यह भी हानिकारक है| फिल्म के तीन निर्माता हैं| पहले तो मनु खुराना| इन का अंक बनता है-1| यह फिल्म के पितृ-स्वरूप को  हानि बताता है| इस मूलांक का वृहदंक बनता है-37| परस्पर विरोधी अंकों की युति के कारण यह भी अशुभ है| इस का मूलांक समीकरण 7-3 है| इस का फल वृहदंक 37 की ही भाँति है| दूसरे निर्माता हैं-टूटू शर्मा| इन का अंक बनता है-9| आज यह विजेता नहीं बना पाएगा| इस का वृहदंक 36 है| इस का मूलांक समीकरण 2-7 है| ये दोनों ही अशुभ हैं| तीसरे निर्माता सुधीर मिश्र निर्देशक भी हैं,इस कारण इन के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| इन का अंक व वृहदंक मनु खुराना की भाँति है| मूलांक समीकरण 3-7 है| यह भी अशुभ है| अतः सुधीर मिश्र के अंक इस फिल्म के लिए दुगुने अशुभ हैं| फिल्म के नायक नील नितिन मुकेश का नामांक बनता है-1| इस का वृहदंक है-55| यह प्रबल अस्थिरता का द्योतक है| इस का मूलांक समीकरण 5-7-7 है| एक अस्थिरता अंक  व दो स्त्री अंकों के कारण यह भी अशुभ ही है| 15-01-1982 को जन्मे नील का जन्म का मूलांक 6 व भाग्यांक 9 है| ये दोनों ही आज ठीक नहीं हैं| इन का आयु-अंक 2 (29वाँ वर्ष) भी इन के विरुद्ध जाता है| यह इच्छा-पूर्ति में बाधा बताता है| इस फिल्म से जुड़े सभी अंकों का विश्लेषण यह बताता है कि यदि यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज की जाती तो तस्वीर ही दूसरी होती|
MIRCH
 इस फिल्म का अंक बनता है-6,जो कि आर्थिक झटका बताता है| इस का वृहदंक बनता है-51| यह अस्थिर आर्थिक स्थिति बताता है|  निर्माता महजबीं राजा का अंक बनता है-7| इस का वृहदंक बनता है-34| ये दोनों ही हानिकारक हैं| इस का मूलांक समीकरण 2-5 है| यह भावनात्मक अस्थिरता बताता है| निर्देशक विनय शुक्ल का अंक व वृहदंक भी निर्माता की ही भाँति 7 व 34 है| मूलांक समीकरण 5-2 है,जो कि 2-5 का  व्यतिक्रम रूप है| अतः कोंकणा सेन शर्मा,माही गिल और श्रेयस तलपड़े वाली यह फिल्म फ्ल्पो के खाते में ही जाती दिख रही है|
KAALO
इस का अंक बनता है-5,जो कि अस्थिरता बताता है| इस का वृहदंक बनता है-14| यह युति जहाज के कप्तान (निर्देशक) व पितृ-पुरुषों (निर्माताओं) के लिए अशुभ है|  निर्देशक विल्सन लुइस का अंक बनता है-9,यह दौड़ में पराजय देगा| इस का वृहदंक बनता है-45| आज यह विस्फोटकारी अस्थिरता बताता है| इस का मूलांक समीकरण 7-2 है.जो कि अशुभ है| फिल्म के तीन निर्माता हैं| पहले तो यश पटनायक| इन का अंक बनता है-5| इस का वृहदंक बनता है-32| यह निर्णय-गत अस्थिरता व भावनात्मक झटका बताता है| इस का मूलांक समीकरण 1-4 है| यह भी आज अशुभ है| दूसरी निर्माता हैं-ममता पटनायक| इन का अंक बनता है-9 तथा वृहदंक बनता है-36| ये दोनों ही अशुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 5-4 है| यह भी अशुभ है| तीसरे निर्माता हैं-धवल गाडा| इन का अंक बनता है-2 तथा वृहदंक बनता है-29| ये दोनों ही हानिकारक हैं| इस का मूलांक समीकरण 2-9 भी लाभकारी नहीं है| अतः यह फिल्म सफलता नहीं पा सकेगी|
PAYBACK
इस का अंक बनता है-9| यह आज विजेता नहीं बना पाएगा| इस का वृहदंक बनता है-18| पितृ-द्रोहात्मक स्थिति के कारण यह भी हानिकारक ही है| निर्माता सरोश खान का अंक बनता है-6,जो कि आर्थिक झटका बताता है| इस का वृहदंक 33 व मूलांक समीकरण 3-3 है| ये दोनों प्रबल निर्णय-गत त्रुटि बताता है| यह ट्रीटमेंट सम्बन्धी दोष भी बताते हैं| निर्देशक सचिन पी.करंडे का अंक बनता है-1| यह जहाज के कप्तान के रूप में सचिन के लिए अशुभ है| इस का वृहदंक बनता है-46| यह पितृ-दोषात्मक विखंडन के साथ आर्थिक पक्ष की दुर्बलता बताता है|  इस का मूलांक समीकरण 9-8-2 है| यह तगड़ा भावनात्मक झटका बताता है| अतः यह फिल्म भी पिटती ही दिख रही है|
322 MUNBAI TO INDIA
यह फ़िल्म पहले 03 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी,इस लिए हम ने इस की बात तब कर ली थी| अब तारीख़ बदल कर यह आज रिलीज हो रही है,इस लिए आज नए समीकरणों में इस की बात करते हैं| इस फ़िल्म का अंक बनता है-4,जिस का वृहदंक बनता है-49| इन की बात हम पीछे कर ही चुके हैं| यह शुभ है क्योंकि अपने वृहदंक (49) में यह अंक 9 की संगत में है| इस वृहदंक का मूलांक समीकरण 8-9-2-3 है| यहाँ शुभाशुभ अंकों की लगभग समान प्रभावावस्था है| फ़िल्म के निर्माता संगीत सीवन का अंक है-2,जो कि ख़राब है| इस का वृहदंक बनता है-47| यह भी अशुभ है| इस का मूलांक समीकरण 4-7| यह भी झटके देने वाला है| निर्देशक महेश पाण्डेय का अंक बनता है-2,जिस का वृहदंक बनता है-47| ये दोनों ही अशुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 5-6 है| अंक 2,5 व 6 के शीर्ष पर स्त्री अंक (2) की उपस्थिति होने के कारण यह अशुभ है| अतः यह फ़िल्म बुरी तरह पिट सकती है|
निष्कर्ष
(1) 'TERA KYA HOGA JOHNY' असफल रहेगी|
(2) इस फिल्म को 24 दिसंबर को रिलीज किया जाता तो बहुत अच्छा रहता|
(3) 'MIRCH' को बॉक्स ऑफिस का प्यार नहीं मिल पाएगा|यह भी पिट जाएगी|
(4) 'KAALO' और 'PAYBACK' का हश्र भी बुरा ही होगा| ये फ़िल्में भी फ्लॉप की लिस्ट ही लम्बी करेंगी|        
(5) ’332 MUMBAI TO INDIA’ पिट जाएगी|   
                       आज के लिए बस इतना ही| 22 तारीख़ को बात करेंगे जालंधर सम्मेलन की| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ......... जय श्री राम|

शुक्रवार, 10 दिसंबर 2010

आज की रिलीज फ़िल्में: NO PROBLEM,BAND BAAJA BAARAAT

              जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो,आज रिलीज हो रही हैं तीन फ़िल्में| सीधे-सीधे शुरू करते हैं इन की बात|
रिलीज के समीकरण 
आज का मूलांक 1 तथा भाग्यांक 7 है| अभी चलित अंक 3 (ऋणात्मक) है| वर्षांक भी 3 है| यह आज के भाग्यांक 7 का विरोधी है,किन्तु मूलांक 1 का अच्छा मित्र है| भाग्यांक होने के कारण अंक 7 अपने समूह को तो शुभ फल देगा ही| हाँ,संगत के अनुसार इस शुभत्व में कमी-बेशी होती रहेगी| अंक 2 अंक 7 का सम-फलदायी है| अंक 5 सामान्य से कुछ ज़्यादा ठीक है| अंक 8 पितृ-द्रोह के साथ भावनात्मक झटकों व इच्छा-पूर्ति में समझौता करवाने वाला है| अंक 4 शुभ अंकों की संगत में अच्छा व अशुभ अंकों की संगत में बुरा है| अंक 6 व अंक 9 लाभकारी हैं|
  NO PROBLEM  
बतौर निर्माता अपनी पिछली फ़िल्मों में घाटे का शिकार रहे अनिल कपूर इस बार मसाला फ़िल्मों के धुरंधर निर्देशक अनीस बज़्मी के साथ आये हैं,मगर अकेले नहीं हैं| इन के साथ निर्माता के रूप में दो लोग और भी हैं---एक तो खानदानी फ़िल्मकार,मशहूर निर्देशक एच.एस.रवैल के पोते व बहुत ही क़ाबिल निर्देशक राहुल रवैल के बेटे रजत रवैल;दूसरे हैं डॉ. बी.के.मोदी| हम माफ़ी चाहते हैं कि इन के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं जानते| अनीस बज़्मी के यहाँ मूल कथा की बजाय ट्रीटमेंट पर अधिक बल दिया जाता है| इस फ़िल्म का अंक बनता है-7,जो कि आज शुभ है| इस वृहदंक है-43| अंक 3,4 व 7 का त्रिकोण तुलनात्मक रूप से हानिकारक है|
 इस का मूलांक समीकरण भी 3-4 है| जहाज के कप्तान और निर्देशक अनीस बज़्मी का अंक बनता है-7| यह आज शुभ है| इस का वृहदंक बनता है-43| इस की बात हम कर चुके हैं| इस का मूलांक समीकरण 1-6| यह आज शुभ है| रजत रवैल का अंक बनता है-5,जो कि आज सामान्य से ज़्यादा ठीक है| इस का वृहदंक है-23| अंक 2,3व 5 का त्रिकोण आज शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 9-5 है| यह भी शुभ है| डॉ. बी. के.मोदी का अंक बनता है-8| यह प्रबल हानिकारक है| इस का वृहदंक है-26| अंक 2,6 व 8 का त्रिकोण आर्थिक मामलों में झटका देगा| इस का मूलांक समीकरण 6-2-2-7 है| यहाँ शुभ अंकों के वर्चस्व के कारण वृहदंक के त्रिकोण से होने वाला नुक्सान कुछ हद तक संतुलित हो जाता है| इन का नामांक बनता है-1,जो कि आज शुभ है| इस का वृहदंक बनता है-37| परस्पर विरोधी अंकों के मेल के कारण यह झटका देता है,मगर आज अनिल के साथ ऐसा नहीं होगा;क्योंकि आज का भाग्यांक और चलित मासांक व वर्षांक अंक 37 में बैठे हैं| अतः अनिल कपूर के लिए यह लाभकारी है| ऐसे योग बहुत कम ही बनते हैं| इन के वृहदंक का मूलांक समीकरण 1-9 है| यह अतीव शुभ फलदायी है| 24-12-1959 को जन्मे अनिल कपूर का जन्म का मूलांक व भाग्यांक 6 है| इन का आयु-अंक भी 6 (51वाँ वर्ष) है| अतः यह कहा जाना चाहिए कि अनिल ने अपनी फ़िल्म को अपने जन्मदिन से पहले रिलीज करने का निर्णय ले कर बहुत समझदारी भरा क़दम उठाया है| यहाँ शुक्र (अंक 6) की प्रधानता इस फ़िल्म को बहुत बड़ा आर्थिक लाभ देगी| यहाँ अनिल कपूर निर्माता और कलाकार के दोहरे रूप में हैं| इस लिए इन के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| फ़िल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों की भी बात कर ली जाए| संजय दत्त का नामांक बनता है-3,जो कि आज शुभ है| इस का वृहदंक है-30,जो कि अंक 3 का ही महाशून्यात्मक विस्तार है| इस का मूलांक समीकरण 3-9 है| यह प्रबल लाभदायक है| 29-07-1959 को जन्मे संजय दत्त का जन्म का मूलांक 2 व भाग्यांक 6 है| ये दोनों ही आज लाभकारी हैं| इन का आयु-अंक 7 (52 वाँ वर्ष) है| आज का भाग्यांक होने के कारण यह भी शुभ है| अक्षय खन्ना का नामांक बनता है-1,जो कि आज शुभ है| इस का वृहदंक है-37| इस की चर्चा हम कर चुके हैं| इस का मूलांक समीकरण 9-1 है| यह भी शुभ है| 28-03-1975 को जन्मे अक्षय खन्ना के जन्म का मूलांक 1 व भाग्यांक 8 है| इन में 'पितृ-द्रोह युति' है| आज यह अशुभ है,मगर इन के यहाँ अशुभ समीकरण कम व शुभ समीकरण ज़्यादा बनते हैं| इस लिए फ़िल्म के लिए लाभकारी प्रतिशत भी अधिक है| इन का आयु-अंक 9 (36 वाँ वर्ष) भी इन के लिए प्रतिष्ठा-वर्द्धक है| अतः यह कहा जा सकता है कि यह फ़िल्म सफल रहेगी और अनीस की पिछली हिट फ़िल्मों की लिस्ट में अपना नाम जोड़ लेगी|
BAND BAAJA BAARAAT  
इस फ़िल्म के साथ 'यशराज फ़िल्म्स' का नाम जुड़ा है| इस का अंक बनता है-5,जो कि आज सामान्य से कुछ ज़्यादा ठीक है| इस का वृहदंक बनता है-32| अंक 2,3 व 5 का त्रिकोण अपेक्षाकृत ठीक है| इस का मूलांक समीकरण 5-6-3 है| यह भी कुछ ठीक है| निर्माता आदित्य चोपड़ा का नामांक बनता है-२,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक बनता है-38| यह ग़लत निर्णय का प्रतीक है| अतः यह फ़िल्म बनाने का आदित्य का निर्णय ग़लत सिद्ध हो सकता है| इस का मूलांक समीकरण 3-8 है| इस से वृहदंक  वाला फल ही पुष्ट होता है| 12-05-1971 को जन्मे आदित्य का जन्मा का मूलांक 3 व भाग्यांक 8 है| मूलांक तो आज लाभकारी है,मगर भाग्यांक प्रबल रूप से विरुद्ध है| यह आज के मूलांक (1) के साथ पितृ-द्रोह बताता है,तो आज के भाग्यांक के साथ भावनात्मक झटका| फ़िल्म के निर्देशक मनीष शर्मा का अंक बनता है-8| इस का वृहदंक बनता है-44| संगतता के कारण अंक 44 भी अंक 8 की ही भाँति आज प्रबल अशुभ है| इस का मूलांक समीकरण 1-7 है| यह कुछ रहत दे सकता है| अतः बहुत संभव है कि इस फ़िल्म के बुरे हश्र के बाद भी मनीष को फिर से निर्देशन के लिए फ़िल्म मिलाने में कोई ख़ास परेशानी ना हो| अनुष्का शर्मा वाली यह फ़िल्म पिट जाएगी| बॉक्स ऑफिस पर इस का हाल बुरा होगा| हाँ,मार्केटिंग के उस्ताद आदित्य इस का ख़र्चा-पानी तो अपनी कलाकारी से अन्य माध्यमों से निकाल ही लेंगे| जब आदित्य शाहरुख खान जैसे औसत दर्जे के कलाकार की मार्केटिंग कर उन्हें हिट करवा सकते हैं,तो इस फ़िल्म का ख़र्च निकालना इन के लिए कौनसी बड़ी बात है? मगर एक प्रश्न अवश्य उठता है कि यशराज फ़िल्म्स आख़िरकार ऐसी फ़िल्में बना ही क्यों रहा है?
निष्कर्ष
(1) 'NO PROBLEM' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता प्राप्त करेगी|
(2) अनिल कपूर निर्माता के रूप में चिपकी असफलता की पर्ची उतार फेंकेंगे|
(3) 'BAND BAAJA BARAAT' पिटेगी| यशराज फ़िल्म्स को फिर झटका लगेगा|

मित्रो,आज बस इतना ही| फिर मिलेंगे बहुत ही जल्द| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

रविवार, 5 दिसंबर 2010

'अंक प्रभा' की सदस्यता के बारे में

           
                जय श्री राम..........| आदरणीय मित्रो,जैसा कि आप को ज्ञात ही है कि घोटेवाले,माँ बगलामुखी और परम पूज्य गुरुदेव देवराहा बाबा की कृपा तथा आप की शुभकामनाओं से अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित भारत का पहला अख़बार 'अंक प्रभा' आरम्भ हो चुका है| कई मित्रों ने जानना चाहा है कि उन्हें 'अंक प्रभा' नियमित रूप से कैसे उपलब्ध हो सकता है? इस लिए हम आप सभी से यह निवेदन कर देते हैं| हमारे सीमित संसाधनों और नेटवर्क के कारण 'अंक प्रभा' अभी तो आप को सदस्यता की प्रक्रिया से ही उपलब्ध हो पाएगा| 'अंक प्रभा' का सदस्यता-शुल्क इस प्रकार रखा गया है---
(1) दो वर्ष:---400/-
(2) तीन वर्ष:---570/-
(3) पाँच वर्ष:---900/-
(4) आजीवन:---5100/-
                    आप अपना सदस्यता-शुल्क 'डॉ.कुमार गणेश' के नाम से देय बैंक डी.डी. या मनी आर्डर के माध्यम से भेज सकते हैं| इस के अतिरिक्त आप अपना सदस्यता-शुल्क 'डॉ. कुमार गणेश' के नाम 'ओरियंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स' की आदर्श नगर,जयपुर ब्रांच की खाता-संख्या 06722041003713 में जमा करवा दें| अभी इस अख़बार का रूप मासिक है,किन्तु बहुत जल्दी इसे पाक्षिक किया जाना प्रस्तावित है| अख़बार आप को प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में रवाना कर दिया जाएगा|
                   लगे हाथों एक बहुत ही ख़ास बात| नि:शुल्क परामर्श के लिए आप अपनी समस्या/जिज्ञासा/प्रश्न ankprabha@gmail.com पर भेज सकते हैं| इस के अतिरिक्त आप अपनी समस्या/जिज्ञासा/प्रश्न डाक से 'सम्पादक-अंक प्रभा,101/156,रवि मार्ग,पटेल मार्ग,मानसरोवर,जयपुर-302020' पते पर भेज सकते हैं| आप का परामर्श-कथन 'अंक प्रभा' के आगामी अंक में दिया जाएगा| 
                 आप से यही निवेदन है कि 'अंक प्रभा' से बड़ी संख्या में जुड़ कर इसे अपना आशीर्वाद प्रदान कीजिए और हमारा उत्साह-वर्द्धन कीजिए| इस से अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज विधा को भी निश्चित रूप से विस्तार मिलेगा|
                आज बस इतना ही| अगली बार फिर एक नयी बात के साथ मिलेंगे| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

शनिवार, 4 दिसंबर 2010

इस बार की रिलीज फ़िल्में ::: खट्टा-मीठा

जय श्री राम ............  आदरणीय मित्रो,इस हफ़्ते रिलीज हो रही हैं चार फ़िल्में| इन की बात तो करेंगे ही,किन्तु उस से फले एक बात फ़िल्म 'GUZAARISH'  के बारे में| एकाध मित्रों ने लिख है कि यह फ़िल्म सुपर हिट है| किसी ने तो विदेश से लिखा है कि वहाँ सुपर हिट है| इस सम्बन्ध में हमारा यही कहना है कि वे लोग सिर्फ़ अपने शहर या किसी मल्टीप्लेक्स के आधार पर धारणा न बनाएँ| हमारा संजय लीला भंसाली से कोई बैर नहीं है,किन्तु बात हमारी भविष्यवाणी से जुडी है,इस लिए इतना कह रहे हैं| बाज़ार के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों से अनभिज्ञ अपने ऐसे दोस्तों को हम बता दें कि ट्रेड पंडितों का यह आकलन है कि इस फ़िल्म ने अपने निर्माताओं को लगभग चालीस करोड़ का घाटा दिया है| रहा सवाल विज्ञापनबाज़ी का,तो उसे छोड़िए| विज्ञापनों के जरिये तो 'ACTION REPLAY' जैसी लुटी-पिटी फ़िल्म को भी उस के लोग सुपर हिट बता रहे हैं| हाँ,एक बात और| एक फ़िल्म-विशेषज्ञ के रूप में हम ने वर्षों तक फ़िल्मों से सम्बन्धित स्तम्भ और आलेख भी लिखे हैं| उस नाते यह कहना चाहेंगे कि 'गुज़ारिश' में भंसाली ने 'ये तेरा जिक्र है,या इत्र है ...' गाने का फिल्मांकन में जो कचरा किया है,उसे देखते हुए उन्हें इस अपने इस मुगालते से बाहर आ जाना चाहिए कि वे इस मामले में बहुत बड़ी तोप हैं| दूसरी बात फ़िल्म का संगीत 'फ़िल्म संगीत' ना हो कर किसी प्राईवेट एलबम का संगीत लगता है| इस लिए अपने उन चुनिन्दा मित्रों को हम यह सन्देश देना चाहेंगे कि वे पहले हमारी भविष्यवाणी का सन्दर्भ और बाज़ार की रिपोर्ट देख लें तथा फिर अपनी टिप्पणी दें तो सभी के लिए श्रेयस्कर रहेगा| इस मामले में जल्दबाजी से काम न लें| फिर हम यहाँ जो भविष्यवाणी करते हैं,वह सिर्फ़ बॉक्स ऑफिस के सन्दर्भ में ही होती है| वैसे तो फ़िल्म-निर्माता के लिए कमाई के आज-कल अनेक माध्यम हैं|
रिलीज के समीकरण 
आइए,अब बात शुरू करते हैं इस बार की रिलीज फ़िल्मों की| सब से पहले तो रिलीज के दिन के समीकरण| इस दिन का मूलांक 3 व भाग्यांक 9 है| चलित अंक ३ (ऋणात्मक) है और वर्षांक भी यही है| इस कारण अंक 3 व 9 के लिए बहुत शुभावस्था है| चूँकि अंक 6 इन का निकट का मित्र है,इस लिए इस के लिए भी  शुभावस्था है| अंक 1 अंक 3 का मित्र है,इस लिए यह भी लाभ की अवस्था में रहेगा| अंक 7 के लिए प्रबल अशुभ स्थिति है| अंक 2 इस का निकट का मित्र है,इस लिए उस के लिए भी लगभग इतनी ही अशुभ स्थिति है| अंक 5 ठीक-ठाक से कुछ अधिक शुभावस्था में है| अंक 8 अशुभ है| अंक 4 संगतता के अनुसार शुभाशुभ बनेगा|

KHELEIN HUM JEE JAAN SEY 
 यह आशुतोष गोवारीकर की चुपके-से बनायी 'बड़ी' मानी जाने वाली फ़िल्म है| ऐतिहासिक प्रसंग पर आधारित इस फ़िल्म का अंक बनता है-6,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक है-69| यह भी शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 8-6-2-8-9 है| इस में शुभ अंकों की उपस्थिति न्यून है,इस कारण यह समीकरण अपेक्षाकृत दुर्बल  है| फ़िल्म के तीन निर्माता हैं| पहली निर्माता आशुतोष गोवारीकर की पत्नी सुनीता गोवारीकर हैं| इन का अंक बनता है-4| यह शुभ है क्योंकि अपने वृहदंक (49) में यह अंक 9 की संगत में है| इस वृहदंक का मूलांक समीकरण 2-2 है| स्त्री अंकों की प्रधानता के कारण यह अशुभ है| दूसरे निर्माता हैं-अजय बिजली| इन का अंक बनता है-3,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक है-12| अंक 1 की उपस्थिति और त्रिकोण में शीर्ष पर अंक 3 के कारण यह शुभ है| इस वृहदंक का मूलांक समीकरण 4-8 है| यह नितांत अशुभ है| तीसरे निर्माता संजय के. बिजली का अंक बनता है-9,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक है-36| यह भी शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 8-2-8 है| यह प्रबल विपरीत है| इस ने अंक 36 तथा अंक 9 के लगभग सारे शुभत्व पर पानी फेर दिया| निर्देशक आशुतोष का नामांक बनता है-9| इस का वृहदंक है-63| इस का मूलांक समीकरण 7-2 है| यहाँ स्त्री अंकों की उपस्थिति ने अंक 9 तथा अंक 63 का शुभत्व समाप्त-प्राय: कर दिया है| 15-02-1964 को जन्मे आशुतोष का जन्म का मूलांक 6 व भाग्यांक 1 है| ये दोनों ही शुभ है| इन का आयु-अंक 2 (47 वाँ वर्ष) है| यह इन के ख़िलाफ़ जाता है| बहुत अच्छा रहता कि ये अपनी फ़िल्म 14 फ़रवरी,2011 के बाद रिलीज करते| तब इन्हें अच्छी सफलता मिल सकती थी| नायक अभिषेक बच्चन का नामांक 4| यह शुभ है क्योंकि इस का वृहदंक 49 है| इस का मूलांक समीकरण 6-7 है| यह कोई ख़ास पक्ष का नहीं है| 05-02-1976 को जन्मे अभिषेक का जन्म का मूलांक 5 व भाग्यांक 3 है| ये दोनों ही अंक शुभ हैं| इन का संयुक्तांक 7,जो कि अशुभ है| इन का आयु-अंक 8 (35 वाँ वर्ष) भी इन के लिए बहुत नुकसानदायक है| 04 फरवरी,2011 अभिषेक के अपने अंकों के दम पर इन की किसी भी फ़िल्म को अच्छी सफलता नहीं मिलनी है| इस अवधि में तो इन की कोई फ़िल्म ठीक-ठाक भी चल जाए तो वह साथ वालों के अंकों का ही कमाल हो सकता है| फ़िल्म की नायिका दीपिका पादुकोण का नामांक बनता है-1,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक है-64| यह भी ठीक है| इस का मूलांक समीकरण 8-2 है| यह नितांत अशुभ है| 05-01-1986 को जन्मीं दीपिका का जन्म का मूलांक 5 तथा भाग्यांक 3 है| इन की बात हम अभिषेक के यहाँ कर चुके हैं| इन अक आयु-अंक 7 (25 वाँ वर्ष) इन के खिलाफ जाता है| दीपिका का संयुक्तांक 4 है| यह रिलीज के समीकरणों में भले ही अशुभ है,मगर इस का एक बड़ा फ़ायदा यह है कि दीपिका को इस फ़िल्म के 'पितृपुरुष' यानि आशुतोष की कृपा मिले और वे इन्हें फिर से अपनी किसी फ़िल्म में ले सकते हैं| अतः ऐसा लगता है कि यह फ़िल्म ठीक-ठाक प्रदर्शन कर ले तो इसी में संतोष कर लिया जाना चाहिए| यह कोई बड़ी हिट नहीं होगी| हाँ,यह संभव है कि यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही बुरी रहे,मगर बुरी लगेगी नहीं| इसे अच्छी समीक्षा/टिप्पणी/प्रशंसा मिल सकती है| हाँ,अंक 3 तथा स्त्री अंकों की दुर्बलता के कारण इस फ़िल्म का संगीत निराश कर सकता है|       

RAKTACHARITRA-2
  इस फ़िल्म का अंक बनता है-4| यह शुभ है क्योंकि इस का वृहदंक है-31| अंक 1 व 3 परस्पर मित्र हैं,साथ ही रिलीज के दिन के  समीकरण में ये दोनों शुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 2-2 है| यह अशुभ है| स्त्री अंकों के दोहराव से अंक 4 व 32 का शुभत्व भी लगभग क्षीण हो गया है| अंक 2 स्टोरी ट्रीटमेंट का भी होता है| इस कारण इस फ़िल्म को स्टोरी और उस के ट्रीटमेंट के मामले में तारीफ़ मिल सकती है| अंक 4 'पितृपुरुष' का भी है| इस फ़िल्म के निर्देशक होने के कारण रामगोपाल वर्मा 'पितृपुरुष' हैं,नायक होने के नाते विवेक ओबेराय 'पितृपुरुष' ठहरे और कथात्मक परिदृश्य के अनुसार शत्रुघ्न सिन्हा (एन.टी.रामाराव की केन्द्रीय भूमिका के कारण) 'पितृपुरुष' हुए| वर्मा की बात आगे करेंगे| विवेक के यहाँ पितृ अंक अत्यंत दुर्बलावस्था में हैं| यही कारण है कि इन का फ़िल्मी करियर शुरू होने के साथ ही इन के प्रथम 'पितृपुरुष' (पिता) सुरेश ओबेराय का फ़िल्मी करियर ठप्प हो गया| फिर इन्हें पहला अवसर देने वाले रामगोपाल वर्मा के साथ इन की खटपट हो गयी| अब ये फिर से अपने उसी प्रारंभिक फ़िल्मी पितृपुरुष के साथ आये हैं| यह स्थिति विवेक के लिए कोई सुखद नहीं रहने वाली है| हाँ,फ़िल्म के अपने पितृ अंकों के कारण इन्हें कुछ तारीफ़ भले ही मिल जाए| अब बात करते हैं फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक रामगोपाल वर्मा की| 07-04-1962 को जन्मे वर्मा का जन्म का मूलांक 7 व भाग्यांक 2 है| रिलीज के समीकरण में ये दोनों ही अशुभ हैं| मूलांक-भाग्यांक में स्त्री अंकों कि अंक ९ के समय में प्रधान उपस्थिति के कारण ही वर्मा का अपनी फ़िल्मों कि नायिकाओं के साथ 'एक ख़ास तरह का प्रेम-सम्बन्ध' रहता है| इन का आयु-अंक 4 (49 वाँ वर्ष) है| यह ठीक है| वर्मा का नामांक बनता है-2| इस की चर्चा ही चुकी है| इस का वृहदंक बनता है-47| यह रिलीज के समीकरणों में शुभावस्था में नहीं है| यहाँ ग्रहण योग बनता है,जो कि मानस पर अँधेरा कर देता है| इस कारण व्यक्ति सही निर्णय नहीं कर पाता है| अंक 4 पितृ अंक है| स्त्री अंक 7 के साथ इस का योग फ़िल्म के पितृ पुरुषों यानि नायक व निर्देशक के लिए हानिकारक है| इस वृहदंक का मूलांक समीकरण 2-9 है| चूँकि अंक 9 अंक 8 के साथ क्लाइमेक्स का भी होता है| यहाँ अंक 8 की अनुपस्थिति में अंक 9 के कारण बहुत संभव है कि फ़िल्म का उपसंहार दमदार न रहे या ज्यादा पसंद न किया जाए|  अतः इस फ़िल्म का भाग्य इस के पहले भाग से कोई अधिक  भिन्न नहीं रहेगा| इस फ़िल्म की भूमिका के लोभ में अपने फ़िल्मी जीवन में (संभवतः) पहली मूंछ मुंडवाना शत्रुघ्न सिन्हा के लिए लाभदायक नहीं रहेगा| यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस निराश ही करती दिख रही है|

PHAS GAYE RE OBAMA 
 इस फ़िल्म का अंक बनता है-4,जिस का वृहदंक बनता है-49 | यह समीकरण शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 8-1-7-6 है| विपरीत युतियों के कारण यह शुभ कम और अशुभ ज़्यादा है| इस फ़िल्म के निर्माता अशोक पाण्डेय का अंक बनता है-6,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक है-42| यह भी शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 9-6 है| यह प्रबल शुभ है| निर्देशक सुभाष कपूर का अंक है-5| यह ठीक-ठाक से कुछ अधिक शुभ है| इस का वृहदंक है-59,जिस का मूलांक समीकरण 5-9 है| ये दोनों ही शुभ हैं| अतः यह फ़िल्म निर्माता को निराश नहीं करेगी तथा अपनी लागत निकाल लेगी,ऐसा लगता है| 
निष्कर्ष 
(1) 'KHELEIN HUM JEE JAAN SEY' ठीक-ठाक प्रदर्शन कर ले तो इसी में संतोष कर लिया जाना चाहिए| यह कोई बड़ी हिट नहीं होगी| 
(2)  'KHELEIN HUM JEE JAAN SEY' बॉक्स ऑफिस पर भले ही बुरी रहे,मगर बुरी लगेगी नहीं| इसे अच्छी समीक्षा/टिप्पणी/प्रशंसा मिल सकती है|
(3) 04-02-2011 तक अभिषेक बच्चन के अपने अंकों के दम पर इन की कोई भी फ़िल्म सफल नहीं हो सकती|
(4) दीपिका को आशुतोष अपनी किसी आगामी फ़िल्म में भी ले सकते हैं|
(5) 'RAKTACHARITRA-2' भाग्य इस के पहले भाग से कोई अधिक  भिन्न नहीं रहेगा| इस फ़िल्म की भूमिका के लोभ में अपने फ़िल्मी जीवन में (संभवतः) पहली मूंछ मुंडवाना शत्रुघ्न सिन्हा के लिए लाभदायक नहीं रहेगा| यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस निराश ही करती दिख रही है| 
(6) 'PHAS GAYE RE OBAMA' अपनी लागत वसूल कर लेगी| निर्माता को निराश नहीं करेगी| 

तो मित्रो,अभी तो बस इतना ही| कल आप की सेवा में अख़बार 'अंक प्रभा' सम्बन्धी विशेष निवेदन ले कर उपस्थित होंगे| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| आज के आनंद की जय....... | जय श्री राम .........|