अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शनिवार, 30 अप्रैल 2011

आज की रिलीज फ़िल्में

            जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, लीजिए अब बात करते हैं आज की रिलीज फ़िल्मों की| वैसे तो आज ५ फ़िल्में रिलीज हो रही हैं. किन्तु हम यहाँ तीन फ़िल्मों की ही बात करेंगे| सबसे पहले बात करते हैं आज के अंकीय समीकरणों की|
आज के अंकीय समीकरण
आज का मूलांक २ व भाग्यांक १ है| अभी चलित है-अंक ६ (ऋणात्मक)| आज के अंकीय समीकरण बहुत उलझे हुए हैं| भाग्यांक के अनुसार आज अंक ७ के लिए शुभ है तथा भाग्यांक के अनुसार आज अंक ३ व ४ के लिए शुभ है, किन्तु अंक ४ अंक २ व अंक ७ के साथ अशुभ युति बनाता है| अंक ३ अंक ७ का विरोधी है| इसलिए आज के मूलांक २ का भी विरोधी है|
CHALO  DILLI: दिल्ली दूर नहीं
इस फ़िल्म का अंक बनता है-४| यह अपेक्षाकृत शुभ है| इस का वृहदंक ३१ व मूलांक समीकरण १-३ है|  ये दोनों ही/ शुभ हैं| फ़िल्म के दो निर्माता हैं| एक निर्माता प्रसिद्ध टेनिस खिलाड़ी व फ़िल्म की नायिका लारा दत्ता के पति महेश भूपति हैं| इनका अंक बनता है-५| इसका वृहदंक है-५०| ये दोनों ही अशुभ हैं| इसका मूलांक समीकरण ५-९ है| अंक ९ की प्रभावी स्थिति के कारण यह शुभ है| दूसरे निर्माता के रूप में कृशिका लुल्ला हैं| इनका अंक बनाता है-६| यह आज ठीक-ठाक शुभ है| इसका वृहदंक है-३३| यह शुभ है| इसका मूलांक समीकरण ८-७ है| यह भी ठीक-ठाक शुभ है| निर्देशक शाश्वत शाह का अंक है-६| इसकी बात अभी हम कर चुके हैं| इसका वृहदंक ४२ व मूलांक समीकरण १-५ है| आज ये दोनों ही शुभ हैं| नायक विनय पाठक का अंक ८, वृहदंक ३५ व मूलांक समीकरण ५-३ है| ये तीनों ही अशुभ हैं| लारा दत्ता का नामांक बनता है-८| इसका वृहदंक है-२६| ये दोनों ही अशुभ हैं| इसका मूलांक समीकरण १-७ है| यह लगभग शुभ है| १६-०४-१९७८ को जन्मीं लारा का मूलांक ७ व भाग्यांक ९ | ये आज शुभ युतियों की बहुलता में हैं| अतः ऐसा लगता है कि यह फिल्म सफल रहेगी तथा अपने निर्माता/वितरक को निराश नहीं करेगी|
NAUGHTY @ 40
   इस फिल्म का अंक बनता है-२| यह शुभ है| इसका वृहदंक ६५ व मूलांक समीकरण ७-४ है| ये दोनों ही अशुभ हैं तथा आर्थिक झटका व इच्छापूर्ति में बाधा बताते हैं| फिल्म के निर्माता अनुज शर्मा का अंक बनता है-२| इसका वृहदंक है-२९| ये दोनों शुभ हैं| इसका मूलांक समीकरण ४-७ है| यह अशुभ है| निर्देशक जगमोहन मूंधड़ा का अंक बनता है-9| इसका वृहदंक ५४ व मूलांक समीकरण ९-९ है| ये तीनों ही अशुभ है|
नायक गोविंदा का नामांक बनता है-९| इसकी बात हम कर ही चुके हैं| इसका वृहदंक है-२७| २१-१२-१९६३ को जन्मे गोविंदा का मूलांक ३ व भाग्यांक ७ है| ये परस्पर विरोधी हैं| गोविंदा का आयु अंक ३ है| इन अंकों की बात हम अंकीय समीकरण में कर चुके हैं| इस प्रकार यह फिल्म फ्लॉप की भीड़ बढ़ाएगी| इसके बसीब में सफलता नहीं है|
I AM 
इस फिल्म का अंक बनता है-६| यह ठीक-ठाक है| इसका कोई वृहदंक नहीं है| इसका मूलांक समीकरण १-५ है| यह शुभ है| इस फिल्म के निर्माता का हमें पता नहीं चल पाया है| निर्देशक ओनीर का अंक ६ व वृहदंक १५ है| इनकी बात हम कर ही चुके हैं| इस अति संक्षिप्त हिसाब से यह पता चलता है कि यह फिल्म अपनी लागत निकाल लेगी| इसकी सफलता को हम औसत कह सकते हैं|
 मित्रो, अब इतना ही| ........ आज के आनंद की जय| .......... जय श्री राम| 


शुक्रवार, 29 अप्रैल 2011

'SHOR IN THE CITY' की रिलीज

             जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, इस बार फिल्मों की रिलीज के दिन सप्ताह में दो हो गये हैं| शुक्रवार को रिलीज किये जाने का दस्तूर तोड़ कर गुरुवार को रिलीज हुई है फ़िल्म 'शोर इन दी सिटी'| पहले बात करते हैं रिलीज के अंकों की| रिलीज के दिन का मूलांक 1 व भाग्यांक 9 है| रिलीज के दिन का अंक है-3| चलित का अंक है-6 (ऋणात्मक)| इस फ़िल्म का अंक बनता है-1| यह शुभ है| इस का वृहदंक है-55| शुभ अंकों की अधिकता के कारण इसका मूलांक समीकरण 8-6-5-9 भी शुभ ही है| फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक के रूप में राज निदिमोरू और कृष्ण डीके हैं| राज निदिमोरू का अंक है-7, जो कि अशुभ है| इस का वृहदंक है-34| ये दोनों अंक रिलीज के मूलांक-भाग्यांक के मित्र अंक हैं, इसलिए शुभ हैं| कृष्ण डीके का अंक बनता है-7| इसकी बात हम अभी कर चुके हैं| इसका वृहदंक है-25| यह अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 1-6 है| यह शुभ है| फिल्म के नायक तुषार कपूर का नामांक बनता है-6, जो कि ठीक-ठाक शुभ है| इसका वृहदंक है-51| यह शुभ है| शुभांकों की उपस्थिति के कारण यह लाभकारी है| 20-11-1976 को जन्मे तुषार का मूलांक 2 व भाग्यांक 9 है| मूलांक लगभग अशुभ तथा भाग्यांक शुभ है| इनका आयु अंक 8 (35 वाँ वर्ष) है, जो कि अशुभ है| इस प्रकार यह विश्लेषण बताता है कि यह फिल्म कोई बड़ा धमाका नहीं करेगी| यह औसत सफलता पा कर अपनी लागत निकाल लेगी| 
              मित्रो, अभी तो बस इतना ही| रात तक फिर मिलते हैं आज की रिलीज फिल्मों की| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ............जय श्री राम|

मंगलवार, 26 अप्रैल 2011

'अंक प्रभा': अप्रेल, 2011 ::: पृष्ठ-संख्या 8

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, अब लीजिए प्रस्तुत है अखबार 'अंक प्रभा' के अप्रेल माह के अंक की पृष्ठ-संख्या 8 | इसमें है पांच राज्यों के हालिया विधानसभा चुनावों के सिलसिले में केरल की बात| साथ ही 'ज्योतिष समाचार' तथा 'फोटो गैलरी'|

आज बस इतना ही| .........आज के आनंद की जय| ............जय श्री राम|


'अंक प्रभा': अप्रेल, 2011 ::: पृष्ठ-संख्या 7

                  जय श्री राम ...........| आदरणीय मित्रो, प्रस्तुत है आप की सेवा में अखबार 'अंक प्रभा' के अप्रेल माह के अंक की पृष्ठ-संख्या 7| इसमें है मूलांक 3 वाली महिलाओं की बॉडी लैंग्वेज और उनके अंकीय समीकरणों की बात|
               
                  मिलते हैं दिन में फिर से 'अंक प्रभा' की पृष्ठ-संख्या 8 लेकर| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ..........जय श्री राम|

शनिवार, 23 अप्रैल 2011

'DUM MAARO DUM' की रिलीज

जय श्री राम...........| आदरणीय मित्रो, इस बार रिलीज की लाइन में वैसे तो दो फ़िल्में हैं, मगर हम अभी यहाँ सिर्फ एक फिल्म की ही बात करेंगे| यह फिल्म है-'दम मारो दम'| रिलीज के दिन का मूलांक ४ व भाग्यांक ३ है| अभी चलित है-अंक ६ (ऋणात्मक)| इस फिल्म का अंक बनता है-७| यह रिलीज के भाग्यांक का विरोधी है| इस का वृहदंक बनता है-४३| अंक ३, ४ व ७ का त्रिकोण हानिकारक है| इस का मूलांक समीकरण ५-६-५ है| यह रिलीज के अंकों के साथ शुभ युति बना रहा है| फिल्म के निर्माता रमेश सिप्पी का अंक है-५| यह रिलीज के अंकों के साथ ठीक-ठाक युति बना रहा है| इस का वृहदंक है-४१| इस का मूलांक समीकरण २-३ है| यह भी ठीक-ठाक युति बनता है| रमेश सिप्पी वाले अंक ही उनके पुत्र और निर्देशक रोहन सिप्पी के हैं| अतः ये अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| नायक अभिषेक बच्चन का नामांक है-४, जो कि शुभ है| इनका वृहदंक है-४९| यह भी शुभ है| इस का मूलांक समीकरण ६-७ है| यह अशुभ युति बना रहा है| ०५-०२-१९७६ को जन्मे अभिषेक का भाग्यांक (३) शुभ युतियाँ बना रहा है| इनका आयु अंक ९ (३६ वाँ वर्ष) भी शुभ है| फिल्म की नायिका बिपाशा बासु का नामांक है-६| यह शुभ है| इसका वृहदंक ३३ व मूलांक समीकरण ३-३ है| ये दोनों शुभ हैं| ०७-०१-१९७९ को जन्मीं बिपाशा का मूलांक व भाग्यांक ७ है| ये दोनों ही रिलीज के अंकों के साथ अशुभ युति बना रहे हैं| अतः ब्निश्कर्ष के रूप में यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन भी कर ले तो समझो कि गंगा नहा लिये|
         मित्रो, अभी तो बस इतना ही| अब परसों मिलेंगे| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ........आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

शुक्रवार, 22 अप्रैल 2011

मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से पचौरी की विदाई: हमारी भविष्यवाणी सही साबित

            जय श्री राम ..........| आदरणीय मित्रो,  वैसे तो अभी सिलसिला चल रहा है अखबार 'अंक प्रभा' के अप्रेल माह के अंक के पृष्ठ आप की सेवा में प्रस्तुत करने का, किन्तु अभी एक बार उसे रोक कर पहले एक ख़ास बात कर लेते हैं| इस माह के पहले पखवाड़े में कांग्रेस आलाकमान ने मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पद से सुरेश पचौरी को हटा कर कान्ति लाल भूरिया को बिठा दिया| हमने इस बारे में साफ़-साफ़ शब्दों में पहले ही कह दिया था| अखबार 'अंक प्रभा' के जनवरी, 2011 के विशेषांक के मुखपृष्ठ पर वर्ष 2011 के सन्दर्भ में मध्यप्रदेश के बारे में भविष्यवाणी करते हुए हमने स्पष्ट रूप से कहा था-"कांग्रेस और कमज़ोर होगी| प्रदेशाध्यक्ष बदल सकता है|" अभी तो वर्ष के चार महीने भी नहीं बीते कि हमारी यह भविष्यवाणी सही सिद्ध हो चुकी है|
         आगे के क्रम में इस बारे में अपनी और बातें होती रहेंगी| अब मिलते हैं कल| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

'अंक प्रभा': अप्रेल:: पृष्ठ-संख्या-6

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, अब आप की सेवा में प्रस्तुत है आपके अखबार 'अंक प्रभा' के अप्रेल माह के अंक की पृष्ठ-संख्या ६| इसमें है असम विधानसभा के हालिया चुनावों के बारे में भविष्यवाणी| साथ ही 'सिनेमा संसार' के फ्लैशबैक में है नील नितिन मुकेश और दीपिका पादुकोण अभिनीत यशराज फ़िल्म्स की फिल्म 'लफंगे परिंदे' के बारे में हमारी भविष्यवाणी| 'सिनेमा संसार' में इस माह की रिलीज हो रही फिल्मों की भविष्यवाणी स्थानाभाव के कारण नहीं दे पा रहे हैं|

रात तक फिर हाजिर होते हैं| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए|



गुरुवार, 21 अप्रैल 2011

'अंक प्रभा': अप्रेल:: पृष्ठ-संख्या-4 व 5

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, अब आपकी सेवा में प्रस्तुत है अखबार 'अंक प्रभा' की पृष्ठ-संख्या 4 व 5 | इनमे हैं- हालिया विधानसभा चुनावों के सन्दर्भ में पृष्ठ-संख्या 1 की तमिलनाडू की शेष चर्चा तथा प. बंगाल व पुड्डुचेरी से सम्बन्धित भविष्यवाणी|


अभी आप यह पढ़िए| हम फिर हाजिर होते हैं 'अंक प्रभा' की पृष्ठ-संख्या 6 लेकर| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ............जय श्री राम|

बुधवार, 20 अप्रैल 2011

'अंक प्रभा': अप्रेल:: पृष्ठ-संख्या-3

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, लीजिए अब आप की सेवा में प्रस्तुत है अखबार 'अंक प्रभा' के अप्रेल माह के अंक की पृष्ठ-संख्या 3| इस में है अंक 1 से अंक 9 तक का मासिक अंक भविष्यफल| 'अंक ज्योतिष सीखें' स्तम्भ के अंतर्गत अंकों के विस्तार में पढ़िए 'अंक और मानव', 'अंक और तत्त्व' तथा 'अंक और दिशाएँ'|

अब मिलेंगे कल| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए|  .........आज के आनंद की जय| ............जय श्री राम| 

मंगलवार, 19 अप्रैल 2011

'अंक प्रभा': अप्रेल:: पृष्ठ-संख्या-2

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, अब प्रस्तुत है आप की सेवा में 'अंक प्रभा' के अप्रेल के अंक की पृष्ठ-संख्या 2 |

इस में 'न्यूमेरो टिप्स' के अंतर्गत है- 21 मार्च से 20 अप्रेल की अवधि में जन्मे लोगों के लिए बहुत ख़ास कुछ बातें| 'सम्पादकीय' के अलावा है 'प्रसंगवश'| इसमें 'अंक प्रभा' के कार्यकारी सम्पादक कैलाश प्रज्ञ कर रहे हैं सदा की भाँति एक ज्वलंत मुद्दे पर चर्चा| यह मुद्दा है- भ्रष्टाचार के विरुद्ध अन्ना हजारे का आमरण अनशन (जो कि अब तो समाप्त हो चुका है, किन्तु 'प्रसंगवश' लिखे जाने के समय प्रस्तावित था)| कैलाश प्रज्ञ ने एक फौरी गणना से यह संकेत किया है कि भारत में भ्रष्टाचार-समाप्ति की क्या तस्वीर बन सकती है?
तो लीजिए इस पृष्ठ को पढ़ने का आनन्द| आज बस इतना ही| अब आज्ञा दीजिए| .........आज के आनन्द की जय| ............ जय श्री राम|      

'अंक प्रभा': अप्रेल:: पृष्ठ-संख्या-1

         जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, लीजिए अब आप की सेवा में प्रस्तुत है अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित भारत के पहले अखबार 'अंक प्रभा' के अप्रेल क्र अंक की पृष्ठ-संख्या-1| इस में है तमिलनाडु के हालिया विधानसभा चुनावों के बारे में भविष्यवाणी| साथ ही 'फ्लैशबैक' में है वर्ष 2004 के लोकसभा चुनावों में राजस्थान की सभी 25 सीटों के बारे में हमारी भविष्यवाणी| बीकानेर से प्रकाशित होने वाले 'दैनिक युगपक्ष' में 25-04-2004 को प्रकाशित हमारी उक्त भविष्यवाणी सौ फ़ीसदी सही रही थी| हमने कहा था कि इन 25 सीटों में से भाजपा को 21 व कांग्रेस को 4 मिलेंगी; और ऐसा ही हुआ|
          अभी तो बस इतना ही| आज ही एक बार फिर मिलेंगे| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ...........जय श्री राम|


विधानसभा चुनाव-2011::: भाग-5 : पुड्डुचेरी-त्रिशंकु में जयललिता गठबंधन भारी

      (प. बंगाल, तमिलनाडू, केरल, असम और पुड्डुचेरी के हालिया विधानसभा चुनावों की भविष्यवाणी हमारे मासिक अख़बार ‘अंक प्रभा’ के अप्रेल के अंक में पढ़ी जा सकती है)
जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, लीजिए आज प्रस्तुत है इस की अंतिम कड़ी के रूप में पुड्डुचेरी की बात| 
                             पुड्डूचेरी
नामांक:-6           मूलांक:-1         भाग्यांक:-4     आयु-अंक:-3       दशा:-2      कुल सीटें:-30 =3
              इस के मूलांक-भाग्यांक में पितृदोष युति है| यह युति अपूर्णता की द्योतक है| चलित वर्षांक (4) के साथ इस की युति इस अपूर्णता को प्रबल बनाती है| मतदान का मूलांक, मतगणना का मूलांक, भाग्यांक तथा विधानसभा अंक भी 4 है| अतः इन सब की उपस्थिति से आकांक्षा-पूर्ति में अपूर्णता/ अतृप्ति की प्रधानता हो गयी है| चुनावों के परिप्रेक्ष्य में अपूर्णता/ अतृप्ति का अर्थ है किसी एक दल/ गठबंधन/ समूह को सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत में कमी| इस प्रकार ये युतियाँ बताती हैं कि इस बार विधानसभा में किसी एक दल या वर्तमान स्वरूप वाले गठबंधन को पूर्ण बहुमत शायद न मिल पाए| इसलिए इस बार की विधानसभा यदि त्रिशंकु रूप में मिले तो अचम्भा नहीं होना चाहिए| पुड्डूचेरी को वर्ष 2012 से 2015 तक अंक 4 की दशा चलेगी| इस अवधि में मुख्यमंत्री/ सरकार बदल सकती है|
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
               इस का नामांक (3) पुड्डूचेरी के नामांक (6) + मूलांक (1) के साथ मित्र युति बनाता है| यह पुड्डूचेरी के आयु-अंक (3) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| इस का भाग्यांक (1) पुड्डूचेरी के आयु-अंक (3) + भाग्यांक (4) + विधानसभा अंक के साथ मित्र युति तथा मूलांक (1) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| पुड्डूचेरी की चलित दशा (2) इसके मूलांक (2) के साथ प्रतिरूप युति बनाती है| यह दशा इस के आयु-अंक (7) + चलित दशा (7) के साथ मित्र युति बनाती है| पुड्डूचेरी का आयु-अंक (3) इस के मूलांक (2) + आयु-अंक (7) + चलित दशा (7) के साथ हानिकारक युति बनाता है| पुड्डूचेरी का भाग्यांक (४) + विधानसभा अंक (4) + चलित वर्षांक (4) इस दल के मूलांक (2 ) + आयु-अंक (7) + चलित दशा (7) के साथ आकांक्षा-पूर्ति में बाधा उत्पन्न करता है| यह युति दिल तोड़ती है| इसलिए कांग्रेस की स्थिति डावांडोल रह सकती है|
द्रमुक
द्रमुक का नामांक (3) पुड्डूचेरी के आयु-अंक (3) के साथ प्रतिरूप युति तथा पुड्डूचेरी के नामांक (6) + मूलांक (1) के साथ मित्र युति बनाता है| इस का भाग्यांक (4) पुड्डूचेरी के मूलांक (1) के साथ मित्र युति व पुड्डूचेरी के भाग्यांक (4) + विधानसभा अंक (4) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| द्रमुक की चलित दशा (2) पुड्डूचेरी की चलित दशा (2) के साथ प्रतिरूप युति बनाती है| इस दल का मूलांक (8) + आयु-अंक (8) पुड्डूचेरी के के मूलांक (1) के साथ द्रोहात्मक युति तथा भाग्यांक (4) के साथ विखंडन-युति बनाता है| ये युतियाँ सत्ता से दूर रखती हैं| इसलिए द्रमुक को सत्ता-सुख से वंचित रहना पड़ सकता है|  
अन्नाद्रमुक
             इस दल का मूलांक (8) पुड्डूचेरी के मूलांक (1) के साथ द्रोहात्मक युति तथा पुड्डूचेरी के भाग्यांक (4) + विधानसभा अंक (4) के साथ विखंडन युति बनाता है| इस का भाग्यांक (1) पुद्दुचेरी के मूलांक (1) के साथ प्रतिरूप युति तथा पुड्डूचेरी के आयु-अंक (3) + भाग्यांक (4) के साथ मित्र युति बनाता है| इस का आयु-अंक (3) पुड्डूचेरी के आयु-अंक (3) के साथ प्रतिरूप युति तथा पुड्डूचेरी के नामांक (6) + मूलांक (1) के साथ मित्र-युति बनाता है| पुड्डूचेरी की चलित दशा (2) इस दल के नामांक (7) के साथ मित्र युति तथा आयु-अंक (3) के साथ विरोधी युति बनाती है| इसलिए अन्नाद्रमुक की स्थिति झटकेदार रह कर भी तुलनात्मक रूप से अच्छी रह सकती है.यह 8 से 10 सीटें जीत सकती है|
के.एम. करुणानिधि
                  इन का मूलांक (3) पुड्डूचेरी के नामांक (6) + मूलांक (1) के साथ मित्र युति तथा आयु-अंक (3) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| इन का आयु-अंक (6) पुड्डूचेरी के नामांक (6) के साथ प्रतिरूप युति तथा आयु-अंक (3) के साथ मित्र युति बनाता है| इन का नामांक (9) पुड्डूचेरी के आयु-अंक (3) + नामांक (6) के साथ मित्र युति बनाता है| इन का भाग्यांक (7) पुड्डूचेरी के आयु-अंक (3) के साथ विरोधी युति तथा चलित दशा (2) के साथ मित्र युति बनाता है| इनके भाग्यांक (7) + चलित दशा (7) की पुड्डूचेरी के भाग्यांक (4) + विधानसभा अंक (4) के साथ इच्छा-पूर्ति में बाधा उत्पन्न करती है व दिल तोडती है| इसलिए इस बार करुणानिधि एण्ड कम्पनी को सत्ता से दूर रहना पड़ सकता है|
जे. जयललिता
                इन का मूलांक (6) पुड्डूचेरी के नामांक (6) से प्रतिरूप युति तथा आयु-अंक (3) के साथ मित्र युति बनाता है| इन का भाग्यांकं (3) पुड्डूचेरी के आयु-अंक (3) के साथ प्रतिरूप युति तथा पुड्डूचेरी के नामांक (6) + मूलांक (1) के साथ मित्र युति बनाता है| इन का आयु-अंक (1) पुड्डूचेरी के मूलांक (1) से प्रतिरूप युति तथा विधानसभा अंक (4) + भाग्यांक (4) + आयु-अंक (3) के साथ मित्र युति बनाता है| इन की चलित दशा (8) पुड्डूचेरी के नामांक (6) के साथ मित्र युति , मूलांक (1) के साथ द्रोहात्मक युति और भाग्यांक (4) + विधानसभा अंक (4 ) के साथ विखंडन युति बनाती है| इस प्रकार जयललिता सत्ता को लेकर तुलनात्मक रूप से अच्छी स्थिति में हैं|

सोनिया गाँधी
                  इन का मूलांक (9) + नामांक (9) पुड्डूचेरी के नामांक (6) + आयु-अंक (3) के साथ मित्र युति बनाता है| इन की चलित दशा (8) पुड्डूचेरी के नामांक (6) के साथ मित्र युति, मूलांक (1) के साथ द्रोहात्मक युति तथा भाग्यांक (4) + विधानसभा अंक (4) के साथ विखंडन युति बनाती है| इन का आयु-अंक (2) पुड्डूचेरी की चलित दशा (2) के साथ प्रतिरूप युति तथा आयु-अंक (3) के साथ विरोधी युति बनाता है| इन के आयु-अंक (2) से विधानसभा अंक (4) की युति इच्छा-पूर्ति में बाधा बताती है| इन का भाग्यांक (5) पुड्डूचेरी की चलित दशा (2) के साथ विरोधी युति बनाता है| इस प्रकार सत्ता को लेकर स्थिति डावांडोल रहेगी. सरकार बनाने के लिए तगड़ा जोड़-तोड़ करना पड़ सकता है|

वी. वैतिलिंगम
जन्म:---05-10-1950           मुख्यमंत्री बने:---04-09-2008
नामांक-5      मूलांक-5    भाग्यांक-3            आयु-अंक-7              चलित दशा-3
                 इन के भाग्यांक (3) + चलित दशा (3) तथा आयु-अंक (7) में परस्पर विरोधी युति है| यह बहुत हानिकारक है| इन के मूलांक (5) + नामांक (5) तथा आयु-अंक (7) में भी परस्पर विरोधी युति है| पुड्डूचेरी का भाग्यांक (4) + विधानसभा अंक (4) + मतदान का मूलांक (4) + मतगणना का मूलांक (4) व भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) इन के आयु-अंक (7) के साथ अतृप्तिकारक युति बनाता है| यह युति इच्छा-पूर्ति में बाधा उत्पन्न करती है| इन की चलित दशा (3) पुड्डूचेरी के आयु-अंक (3) के साथ प्रतिरूप युति तथा नामांक (5) + मूलांक (5) के साथ मित्र युति बनाती है| पुड्डूचेरी की चलित दशा (2) के साथ इनका आयु-अंक (7) मित्र युति, इन की चलित दशा (3) + नामांक (5) + भाग्यांक (3) + मूलांक (5) उस के साथ विरोधी युति बनाता है| मतदान का दिन-अंक (5) इनके नामांक (5) + मूलांक (5) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| मतगणना का दिन-अंक (6) इनकी चलित दशा (3) + भाग्यांक (3) के साथ मित्र युति बनाता है| मतदान व मतगणना का चलित इन के आयु-अंक (7) के साथ विरोधी युति तथा इनके भाग्यांक (3) + चलित दशा (3) के साथ मित्र युति बनाता है| इन्होने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी- मूलांक (4) व भाग्यांक (5) की युति में. तब आयु-अंक 4 (58 वाँ वर्ष) था| यह युति अतृप्तिपूर्ण डावांडोल स्थिति बताती है| इस बार आयु-अंक (7) के साथ चलित वर्षांक (4) है| यह युति इच्छा-पूर्ति में प्रबल बाधक है| इसलिए वैतिलिंगम इस बार मुख्यमंत्री के रूप में न दिखें तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए|
            मित्रो, इस प्रकार हालिया विधानसभा चुनावों की बात का यह सिलसिला अब यहीं विराम लेता है| मिलते हैं कुछ ही देर में अखबार 'अंक प्रभा' के अप्रेल के अंक के दो पृष्ठ लेकर| ............ जय श्री राम|

रविवार, 17 अप्रैल 2011

विधानसभा चुनाव-2011::: भाग-4 : केरल-इस बार यू डी एफ

(प. बंगाल, तमिलनाडू, केरल, असम और पुड्डुचेरी के हालिया विधानसभा चुनावों की भविष्यवाणी हमारे मासिक अख़बार ‘अंक प्रभा’ के अप्रेल के अंक में पढ़ी जा सकती है)
जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, लीजिए प्रस्तुत है इस शृंखला की चौथी कड़ी में केरल की बात|
केरल
नामांक-5       मूलांक-1     भाग्यांक-6         आयु-अंक-1           चलित दशा-3  
इस की चलित दशा (3) मूलांक (1) + आयु-अंक (1) + भाग्यांक (6) + मतदान के चलित (9) + मतगणना के चलित (6) + मतगणना के दिन-अंक (6) के साथ मित्र-युति तथा मतदान के भाग्यांक (3) के साथ प्रतिरूप युति बनाती है|  इसका आयु-अंक (1) + मूलांक (1) मतदान के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4 ) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ मित्र युति बनाता है|  इस का नामांक (5) मतदान के दिन-अंक (5) के साथ मित्र युति बनाता है| पिछली बार केरल के आयु-अंक 5 ( 50 वाँ वर्ष) तथा चलित वर्षांक 8 ( वर्ष 2006) की युति में सरकार बदली थी| इस बार आयु-अंक (1) तथा चलित वर्षांक (4) की पितृदोषात्मक युति में सत्ता का पितृ स्वरुप यानि कब्ज़ाधारी दल/ गठबंधन बदल जाएगा| वर्तमान सरकार के गठबंधन 'वाम लोकतांत्रिक मोर्चा' का अंक (8) केरल के आयु-अंक (1) के साथ द्रोहात्मक युति बनाता है| यह युति सता से वंचित रखती है| केरल की चलित (3) के साथ इस मोर्चे के अंक (8) की युति चुनाव/ निर्णय में विपरीतता बताती है| अत: इस बार 'वाम लोकतांत्रिक मोर्चा' को सता से बाहर बैठना पडेगा| कांग्रेस की प्रधानी वाले 'संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा' का नामांक 4 है| केरल का मूलांक (1) + आयु-अंक (1) इस के साथ मित्र युति बनाता है, किन्तु यह युति पितृदोष वाली है| इसके साथ चलित दशा की युति पक्ष में निर्णय बताती है| चलित वर्षांक (4) का योग इस युति की प्रबलता बढ़ा देता है, किन्तु यह युति गुप्त/ अप्रकट पितृ पुरुष की ओर भी संकेत करती है| अतः यह हो सकता है कि 'संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा' के सता में आने पर मुख्यमंत्री के रूप में वह व्यक्ति सामने आये, जो कि अभी तस्वीर में नहीं है| तात्पर्य यह है कि कांग्रेस/ 'संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा' जिस के नेतृत्व में यह चुनाव लड़ रहा है, संभवतः वह व्यक्ति मुख्यमंत्री न बने, कोई और बन जाए|
भारतीय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी
इस का नामांक (1)  केरल के मूलांक (1) + आयु-अंक (!) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| मतदान का चलित (9) + मतगणना का चलित (6) इस के नामांक (1) के साथ मित्र युति तथा आयु-अंक (2) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| इसका नामांक (1) चलित वर्षांक (4) + मतदान के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) के साथ मित्र युति तथा आयु-अंक (2) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| मतदान का भाग्यांक (3) इस के नामांक (1) के साथ मित्र युति तथा इस के आयु-अंक (2) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| मतदान का दिन-अंक (5) इस पार्टी के आयु-अंक (2) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| मतगणना का दिन-अंक (6) इस लिए ठीक-ठीक है|
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
इस का नामांक (8) + मूलांक (8) आयु-अंक (1) के साथ द्रोहात्मक युति बनाता है| यह युति सत्ता विरोधी है| यह इस पार्टी को सत्ता से वंचित रखेगी| ये नामांक-मूलांक चलित वर्षांक (4) + मतदान के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) के साथ विखंडन युति बना रहे हैं| यह युति सता/ आधिपत्य/ अधिकार के विरुद्ध है| इसलिए इस दल की सत्ता से विदाई तय है| इस पार्टी का भाग्यांक (3) + चलित दशा (3) के साथ मतदान का भाग्यांक (3) प्रतिरूप युति बनाता है| इस भाग्यांक-चलित दशा के साथ मतदान का चलित (9) + मतगणना का चलित (6) मित्र युति बनाता है| इसलिए कुछ राहत की बात रह सकती है| यह राहत इस रूप में मिल सकती है कि सीटों की संख्या वर्तमान संख्या (17) के आस-पास रह जाए, ज्यादा निराशाजनक न रहे|
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
 इस का भाग्यांक (1) केरल के मूलांक (1) + आयु-अंक (1) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| इस का नामांक (3) केरल की चलित दशा (3) के साथ मित्र युति तथा केरल के भाग्यांक (6) के साथ मित्र युति बनाता है| मतदान का चलित (9) + मतगणना का चलित (6) इस पार्टी के नामांक (3) के साथ मित्र युति तथा आयु-अंक (7) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| मतदान का मूलांक (4) + मतगणना का मूलांक (4) + मतगणना का भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) पार्टी के भाग्यांक (1) के साथ मित्र युति तथा पार्टी के मूलांक (2) + आयु-अंक (7) + चलित दशा (7) के साथ अपूर्णता/ अतृप्तिकारी युति बनाता है| यह हानिकारक है| मतदान का दिन-अंक (5) पार्टी के मूलांक (2) + आयु-अंक (7) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| मतदान का भाग्यांक (3) पार्टी के नामांक (3) के साथ प्रतिरूप युति तथा आयु-अंक (7) + चलित दशा (7) + मूलांक (2) के साथ विरोधी युति बनाता है| इस विश्लेषण से यह पता चलता है कि इस बार कांग्रेस सत्ता में आने वाली है|
सोनिया गाँधी
इनका नामांक (9) + मूलांक (9) + चलित दशा (6) केरल की दशा (3) के साथ मित्र युति बनाता है| इनका नामांक (9) + मूलांक (9)  मतदान के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) के साथ चुनावों में विजय के दृष्टिकोण से अनुकूल युति बनाता है, किन्तु यह युति अपूर्णता/ असंतोष की परिचायक है| इसलिए प्रतिद्वंद्वियों के साथ निकट की लड़ाई या बहुमत में कमी रह सकती है| मतदान का दिन-अंक (5) के साथ इनका भाग्यांक (5) प्रतिरूप युति तथा आयु-अंक (2) के साथ विरोधी युति बनाता है| मतदान का भाग्यांक (3) इनके नामांक (9) + मूलांक (9) के साथ मित्र युति तथा आयु-अंक (2) के साथ विरोधी युति बनाता है| मतगणना का दिन-अंक (6)  इनकी चलित दशा (6) के साथ प्रतिरूप युति तथा नामांक (9) + मूलांक (9) के साथ मित्र युति बनाता है| इस प्रकार इस बार सोनिया गाँधी के नेतृत्व का फायदा कांग्रेस को सत्तासीन होने के रूप में मिलेगा|
वी.एस. अच्युतानंदन
नामांक-1    मूलांक-2    भाग्यांक-9   आयु-अंक-7    चलित दशा-3
निवर्तमान मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन का नामांक (1) केरल के मूलांक (1) + आयु-अंक (1) के साथ प्रतिरूप युति तथा केरल के नामांक (4) + मतदान के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ मित्र युति बनाता है| इनकी चलित दशा (3) केरल की चलित दशा (3) के साथ प्रतिरूप युति बनाती है| इनका भाग्यांक (9) मतदान के चलित (9) के साथ प्रतिरूप युति तथा मतगणना के के चलित (6) के साथ  मित्र युति बनाता है| इनका आयु-अंक (7) इनकी चलित दशा (3) + केरल की चलित दशा (3) के साथ विरोधी युति बना रहा है| यह आयु-अंक (7) चलित वर्षांक (4) के साथ हानिकारक युति बना रहा है| यह युति इच्छा-पूर्ति में बाधा बताती है| मतदान का दिन-अंक (5) इनके आयु-अंक (7) + मूलांक (2) के साथ विरोधी युति बनाता है| मतगणना का दिन-अंक (6) इनके अनुकूल है| इनकी पिछली शपथ-ग्रहण का मूलांक (9) व भाग्यांक (4) था| इनकी युति अतृप्ति की परिचायक है| हालाँकि यह युति तमाम झटकों के बाद भी दबदबा भी क़ायम रखती है| इसीलिए अच्युतानंदन अपने ही लोगों के प्रबल विरोध के बाद भी पाँच साल सरकार चला गये| इस बार अंक 9 के चलित में अंक 4 के वर्ष में यह अतृप्तिकारी युति प्रबल है| इसलिए इन्हें सत्ता से जाना होगा|  
              मित्रो, यह तो थी केरल की बात| कल इस की अंतिम कड़ी में हम बात करेंगे पुड्डुचेरी की| साथ आप की सेवा में होंगे अखबार 'अंक प्रभा' के अप्रेल माह के दो पृष्ठ| अब आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

'TEEN THAY BHAI' की रिलीज

             जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, इस बार रिलीज हो रही है लीक से हट कर बनी फ़िल्म 'तीन थे भाई'| सब से पहले रिलीज के अंकीय समीकरणों की बात करते हैं| रिलीज के दिन का मूलांक 6 व भाग्यांक 5 है| अभी चलित समय है- अंक 9 (धनात्मक)| अब बात फ़िल्म की| इस फ़िल्म का अंक बनता है-3| यह शुभ है| इस का वृहदंक है-39| इस का त्रिकोण भी शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 1-2-9 है| यह इच्छापूर्ति करवाता है, विशेषकर फ़िल्म के पितृ-पुरुषों यानि निर्माता, निर्देशक व नायक/नायकों के सन्दर्भ में| निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा का अंक है-5,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक है-68| अंक 6 व अंक 8 में मित्रता है| इनकी संगत में अंक 5 भी शुभ फलदायी है| इस अंक 68 का मूलांक समीकरण 9-6-8 है| यह भी शुभ है| निर्देशक मृगदीप सिंह लाम्बा का अंक बनता है-6, जो कि शुभ है| इस का वृहदंक है-60| यह भी शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 5-8-2 है| यह कुछ चिंताजनक है| यह इच्छापूर्ति में कुछ समझौता करवाता है| फ़िल्म के एक नायक ओम पुरी का नामांक बनता है-1,जो कि अपेक्षाकृत शुभ है| इस का वृहदंक 28 व मूलांक समीकरण 2-8 है| ये दोनों ही इच्छाओं के साथ समझौता करवाते हैं| 18-10-1950 को जन्मे ओम पुरी का मूलांक 9 व भाग्यांक 7 है| इनका आयु अंक 7 (61 वाँ वर्ष) है| अंक 9 तो फ़िल्म के अंक व रिलीज के अंकों के साथ शुभ युतियाँ बनाता है, किन्तु अंक 7 इनके साथ अशुभ युतियाँ बनाता है| अतः बहुत संभव है कि ओम पुरी को अपेक्षाकृत कुछ कम प्रशंसा मिले|  फ़िल्म के दूसरे नायक श्रेयस तलपड़े का नामांक है-1| ओम पुरी के यहाँ इसकी चर्चा हम कर चुके हैं| इस का वृहदंक 46 है| यह भी शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 2-8 है| इसकी चर्चा भी हम कर चुके हैं| 27-01-1976 को जन्मे श्रेयस का जन्म का मूलांक 9 व भाग्यांक 6 है| ये दोनों फ़िल्म के अंक व रिलीज के अंकीय समीकरणों के साथ शुभ युतियाँ बनाते हैं| इनका आयु अंक 9 (36 वाँ वर्ष) भी इनके लिए शुभ है| अतः इस फ़िल्म से श्रेयस को विशेष लाभ संभव है| फ़िल्म के तीसरे नायक दीपक डोभरियाल का नामांक है-8| यह रिलीज के मूलांक का मित्र होने कारण उसके साथ शुभ युति बनाता है, किन्तु रिलीज के भाग्यांक, चलित व चलित वर्षांक के साथ अशुभ युतियाँ बनाता है| इस विश्लेषण से स्पष्ट है कि यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रहेगी| हाँ, ओम पुरी व दीपक ड़ोभरियाल के अंकों की कुछ विपरीत युतियों के कारण यह फ़िल्म बहुत बड़ी हिट नहीं हो पाएगी|
           मित्रो, अभी तो बस इतना ही| देर रात तक फिर मिलते हैं पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों के सिलसिले में केरल की बात लेकर| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ............जय श्री राम|

      

शनिवार, 16 अप्रैल 2011

आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2011 : हमारी भविष्यवाणी अभूतपूर्व रूप से सत्य रही

             जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2011 प्रतियोगिता को सम्पन्न हुए आज 14 वाँ दिन है| अब समय आ गया कि हम अपनी भविष्यवाणी की समीक्षा करें| ऐसे अवसर पर भविष्यवाणी बहुत-से ज्योतिषी करते हैं| हमने भी की| सही कितना रह पाएँ, यह ईश्वर की कृपा पर निर्भर करता है, मगर ज्योतिष के विद्यार्थी होने के नाते यह हमारा कर्त्तव्य है कि हम अपनी भविष्यवाणी की समीक्षा करें और जानें कि हमारी भविष्यवाणी कितनी सही-कितनी ग़लत रही? सही रही तो उसके क्या कारण रहे; और ग़लत रही तो उसके क्या कारण रहे? इस समीक्षा से हमें अपने आगे के सफ़र में सहायता मिलती है| वैसे तो हम आप से यह बात विश्व कप समाप्त होने के तत्काल बाद ही करना चाहते थे, मगर न कर सके| कारण यह कि समीक्षात्मक विश्लेषण के लिए समस्त आंकड़े इकठ्ठा कर उनका विश्लेषण अपने-आप में पर्याप्त समय मांगता है|

            वैसे तो हम क्रिकेट मैचों की भविष्यवाणी ल्वर्ष 1998 से नियमित रूप से अलग-अलग रूपों में कर रहे हैं| हम हर बार इसमें कुछ-न-कुछ नया जोड़ने की कोशिश करते हैं|इस बार यह बात खिलाड़ी विशेष के प्रदर्शन को लेकर थी| हमारी 'कृपात्रयी' ( घोटेवाले, माँ बगलामुखी और परम पूज्य गुरुदेव देवराहा बाबा) की कृपा से हमने यह भविष्यवाणी 19 फरवरी, 2011 को सुबह नौ बजे तैयार कर ली थी| यानि हमारी भविष्यवाणी विश्व कप के पहले मैच से पहले तैयार थी| यह भविष्यवाणी हमारे मासिक अख़बार 'अंक प्रभा' के मार्च के अंक में प्रकाशित हुई थी| यहाँ आप को यह बताते चलें कि अखबार 'अंक प्रभा' महीने की एक तारीख़ तक छप जाता है| कई ज्योतिषियों ने कई रूपों में इस बारे में भविष्यवाणी की होगी, मगर हमारी यह भविष्यवाणी इस मायने में कुछ विशिष्ट थी कि हमने मैच-दर-मैच भविष्यवाणी की थी तथा न सिर्फ यह बताया कि किस ग्रुप से कौन-कौनसी टीमें क्वार्टर फाइनल में जाएगी, बल्कि यह भी कि किस-किस टीम के खाते में कितने-कितने अंक आएँगे?   
              ऑस्ट्रेलिया इस बार विजेता नहीं बन पाएगा, यह बात हमने विश्व कप के उद्घाटक दिन (17-04-2011) की गणना से ही कह दिया था| आइए, ज़रा एक नज़र डालिए हमारे उस कथन पर| हमने कहा था---"चलित में 19 फरवरी तक सौम्य का शनि (धनात्मक) होता है, जिस का अंक है-8 | इस प्रकार यह विश्व कप अंक 8 के प्रभाव में आरम्भ हुआ है| उस पर से तुर्रा यह कि इस विश्व कप का उदघाटन समारोह 17-02-2011 को हुआ| इस का मूलांक 8 व भाग्यांक 5 है| यह युति डावांडोल और घोर अस्थिरता की है| साथ ही अंक 8 अंक 1 (विश्व कप अंक) के साथ ‘पितृद्रोह युति’ बना रहा है|यह अंक 4 के साथ ‘विखंडन युति’ बना रहा है| ये दोनों ही युतियाँ ‘पितृ भंग’ (क्रम भंग) अवस्था पैदा करती हैं| इस का तात्पर्य यह है कि विश्व कप विजेता का जो पिछला स्वरुप है, वह इस बार भंग होने कि संभावना है| इस का मतलब यह हुआ कि पिछला विजेता ऑस्ट्रेलिया इस बार विजेता न बन पाए|"
             इस बार 14 टीमों को 7-7 की संख्या में दो ग्रुपों में रखा गया| ग्रुप 'ए' में जहाँ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पकिस्तान, श्री लंका, कनाडा, ज़िम्बाब्वे और केन्या की टीम थी, वहीँ ग्रुप 'बी' में भारत, द. अफ्रीका, बंगलादेश, इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज़,आयरलेंड और नीदरलैंड की टीम थी|प्रत्येक ग्रुप में 21-21 मैच हुए|ग्रुप 'ए' में हमारे 17 मैच सही व तीन मैच ग़लत रहे, जबकि एक मैच (श्री लंका-ऑस्ट्रेलिया) बरसात के कारण पूरा नहीं हुआ| ग्रुप 'बी' में हमारे 16 मैच सही व 5 ग़लत रहे| इस ग्रुप के भारत-इंग्लैण्ड मैच के टाई होने के भी हमने भविष्यवाणी की थी| इस प्रकार कुल 42 लीग मैचों में हमारे 33 मैच सही रहे| अब आप खुद ही देख लीजिए कि यह कितना प्रतिशत हुआ? शायद 87.5 %| इसके बाद 4 क्वार्टर फाइनलों में तीन, दोनों सेमी फाइनल और फाइनल सही रहा| इस तरह कुल 49 मैचों में हमारे 39 मैच सही रहे| इस तरह पूरे टुर्नामेंट में हमारे सही मैचों का प्रतिशत 90.2 ठहरा|
             अब बात करते हैं लीग मैचों के बाद की तस्वीर की| हमने जो तस्वीर पेश की, वह यह थी---   

                                  ग्रुप 'ए'                                                                      
           टीम                 मैच जीते     मैच हारे     टाई        अंक        
1. पाकिस्तान                 6               –             –             1
2. श्रीलंका                      4              2              –              8
3. ऑस्ट्रेलिया                4              2              –              8
4. न्यूज़ीलैण्ड                3              3              –              6
5. ज़िम्बाब्वे                  2              4              –              4
6. केन्या                       1              2              –              2
7. कनाडा                      –              6               –               -
                                   ग्रुप 'बी'
     टीम                          मैच जीते     मैच हारे    टाई       अंक
 1. भारत                           5             –               1          11
 2. दक्षिण अफ्रीका            5             1                –          10
 3. इंग्लैंड                          3             2               1           7
 4. वेस्ट इंडीज                  3             3                –           6
 5. बांग्लादेश                    2             4                –           4
 6. आयरलैंड                    1             5                 –           2
7. नीदरलैंड                      –             6                 –           -
 अब वास्तव में जो तस्वीर रही, वह यह थी---                                                                                  
                            ग्रुप 'ए'                                                                     

   टीम                  मैच जीते     मैच हारे      टाई          अंक       
 1. पाकिस्तान                5              1               –             10
 2. श्रीलंका                     4              1                –              9  1 (अनिर्णीत)
 3.. ऑस्ट्रेलिया               4              1                –              9   1 (अनिर्णीत)
  4. न्यूज़ीलैण्ड                4              2                –              8
  5. ज़िम्बाब्वे                  2              4               –              4
  6. केन्या                       -               6                –              -
  7. कनाडा                      1               5               –             2
                                    ग्रुप 'बी'
   टीम                              मैच जीते     मैच हारे       टाई       अंक
1.. भारत                          4                 1               1            9
 2. दक्षिण अफ्रीका            5                 1                –          10
 3. इंग्लैंड                         3                 2               1           7
 4. वेस्ट इंडीज                   3                3                –           6
 5. बांग्लादेश                     3                3                –           6
 6. आयरलैंड                      2               4                –           4
 7. नीदरलैंड                       –               6                –           -
               इस प्रकार आप ख़ुद ही देख लीजिए कि हमारी भाविस्यवानी की अंक-तालिका वास्तविक अंक-तालिका के कितनी सामान थी| हमने जिन टीमों के क्वार्टर फाइनल में पहुँचाने का कहा था; न सिर्फ़ वे ही पहुँचीं, बल्कि ग्रुप 'ए' में तो ठीक-ठीक उसी क्रम में भी पहुँचीं| हमने कहा था---"इस प्रकार स्पष्ट है कि क्वार्टर फाइनल में ग्रुप ए से पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैण्ड की टीम जाएँगी| इसी प्रकार ग्रुप बी से ये टीमें होंगी- भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज| यहाँ से भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीमों के सेमीफाइनल में जाने के आसार दिख रहे हैं|" आप ख़ुद ही मिला लीजिए कि हम कितने सही ठहरे| क्वार्टर फाइनल मैचों में पहले मैच-पाकिस्तान/वेस्ट इंडीज़, दूसरे मैच-भारत/ऑस्ट्रेलिया तथा चौथे मैच-श्री लंका/इंग्लैण्ड में हम बिलकुल सही रहे; जबकि न्यूज़ीलैण्ड/द. अफ्रीका मैच में ग़लत रहे| हमारे दोनों सेमी फाइनल सही रहे| फेसबुक, ऑरकुट, मीडिया क्लब ऑफ़ इंडिया और सोचीयर्स साइटों पर अपने प्रोफाइल स्टेटस में हमने इस बारे में कहा था और इस पर आप लोगों की त्वरित प्रतिक्रियाएँ भी मिलीं| इसी प्रकार फाइनल मैच के लिए हमने इन साइटों पर ही एक अतिरिक्त भविष्यवाणी यह भी की कि इस मैच में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के निर्णायक भूमिका निभाएँगे| आज सब के सामने स्पष्ट है कि पूरे टुर्नामेंट में फ्लॉप रहे धोनी ने किस तरह निर्णायक भूमिका निभायी| यहाँ दो बातों का हम विशेष उल्लेख करना करेंगे| पहली तो यह कि हमारे हिसाब से इस टुर्नामेंट में भारत की पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत होनी थी तथा इन में जीत भारत के हिस्से में ही आनी थी| आप ने देख ही लिया कि ऐसा ही हुआ| दूसरी बात यह कि श्री लंका की दावेदारी भी हमारी नज़र से छूटी नहीं थी| इसके लिए भी हमने कह दिया था| हमारे शब्द थे---" इस विश्व कप के विजेता के रूप में भारत, पाकिस्तान के अलावा (आश्चर्यजनक रूप से) श्रीलंका भी उम्मीदवार है|" आप देख लीजिए कि श्री लंका इस दौड़ में कितना सशक्त उम्मीदवार रहा| 
              यह तो बात थी क्रिकेट विश्व कप की| अब ज़रा टी-20 के तूफ़ान आईपीएल की बात कर ली जाए| कई मित्रों की फरमाइश है कि हम क्रिकेट विश्व कप कि भाँति आईपीएल मैचों की भविष्यवाणी भी करें| मित्रों, कुछ व्यावहारिक कारणों से यह संभव नहीं है| जिन्हें इस बारे में जानना हो, वे हमसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क साध सकते हैं| हाँ, गाहे-ब-गाहे हम इस बारे में कुछ संकेत कर सकते हैं|
               मित्रो, आज तो बस इतना ही| कल पहले तो विधानसभा चुनावों के सिलसिले में केरल की बात और रात को इस बार की रिलीज फिल्मों की बात लेकर फिर उपस्थित होंगे| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| .........आज के आनंद की जय| ............जय श्री राम|
  

विधानसभा चुनाव-2011::: भाग-3: तमिलनाडु-होगी जयललिता की जय

(प. बंगाल, तमिलनाडू, केरल, असम और पुड्डुचेरी के हालिया विधानसभा चुनावों की भविष्यवाणी हमारे मासिक अखबार 'अंक प्रभा' के अप्रेल के अंक में पढ़ी जा सकती है)
जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, आज आप की सेवा में प्रस्तुत है तमिलनाडू के विधानसभा चुनावों के बाद की अंक ज्योतिषीय संभावित तस्वीर|
तमिलनाडू
नामांक-2    आयु अंक-7    दशा-3   विधानसभा अंक-6       कुल सीटें-234
तमिलनाडू के नामांक (2) व आयु अंक (7) में मित्र युति है|ये नामांक-आयु अंक चलित दशा (3) के साथ विरोधी युति बनाते हैं|मतदान का चलित (9) इस की चलित दशा (3) + विधानसभा अंक (6) के साथ मित्र युति बनाता है|मतगणना का चलित (6) विधानसभा अंक (6) के साथ प्रतिरूप युति तथा चलित दशा (3) के साथ मित्र युति बनाता है|मतदान का भाग्यांक (3) इसकी चलित दशा (3) के साथ प्रतिरूप युति , विधानसभा अंक (6) के साथ मित्र युति तथा नामांक (2) + आयु अंक (7) के साथ विरोधी युति बनाता है|मतदान का मूलांक (4) + मतगणना का मूलांक (4) + मतगणना का भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) तमिलनाडू के नामांक (2) + आयु अंक (7) के साथ प्रबल विरोधी युति बनाता है|यह युति हृदय-परिवर्तन व भावनाओं पर आघात बताता है| यह 'स्त्री पितृ सत्ता' की ओर संकेत करती है|पिछले विधानसभा चुनावों में तमिलनाडू का आयु अंक 2 (38 वाँ वर्ष) था| इसके साथ चलित वर्षांक 8 ( वर्ष 2006) की युति में सरकार बदली थी| इस बार आयु अंक 7 (43 वाँ वर्ष) की युति में सरकार बदलेगी| अंक 4 की अतिशय प्रधानता के कारण विरासत की राजनीति करने वाले ज्यादा परेशानी में रहेंगे| हालाँकि जयललिता एम.जी.आर. की विरासत की राजनीति कर रही हैं, किन्तु चूँकि ये एम.जी.आर. की पारिवारिक सदस्य नहीं है; इसलिए इन पर यह बात इतनी प्रबलता से लागू नहीं होगी, यद्यपि आंशिक रूप से प्रभाव तो रहेगा| करुणानिधि की तो सारी राजनीति ही अब विरासत पर टिकी है| इसलिए करुणानिधि को ज़बरदस्त हानि उठानी पड़ेगी| इस चुनाव के बाद करुणानिधि के कुनबे में बिखराव/ अलगाव देखने को मिल सकता है| तमिलनाडू को वर्ष 2011 से ही अंक 3 की दशा आरम्भ हुई है|यह अंक चुनाव/ निर्णय का भी है| इस के साथ अंक 4 की युति परिवर्तन के पक्ष में निर्णय बताती है| तमिलनाडू के नामांक (2) + आयु अंक (7) के साथ इस युति का समीकरण स्थायित्व-भंग करता है| यह बात वर्तमान सरकार के खिलाफ जाती है| इसलिए इस बार करुणानिधि को गद्दी छोड़नी पड़ेगी| हाँ, एक बात और| इस बार के चुनावों में भाजपा को भी कुछ मिल सकता है|
अन्नाद्रमुक 
नामांक-7     मूलांक-8    भाग्यांक-1            आयु अंक -3         चलित दशा-8
इस पार्टी के मूलांक (8) तथा भाग्यांक (1) में पितृद्रोह युति है| यह अपने पितृद्रोह से ही जन्मी है| इस की चलित दशा (8) भाग्यांक (1) के साथ द्रोहात्मक युति बनती है| इस चलित दशा की पहली अर्द्धली ने सत्ता छीन ली थी| अब दूसरी अर्द्धली सत्ता वापस दिलवाएगी| यह दशा वर्ष 2014 तक चलेगी| इसलिए यदि वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव होते हैं तो यह पार्टी बहुत तगड़ा प्रदर्शन करेगी| इस का नामांक (7) व आयु अंक (3) परस्पर विरोधी युति रखते हैं| इस का नामांक (7) तमिलनाडु के नामांक (2) के साथ मित्र युति, आयु अंक (7) के साथ प्रतिरूप युति, चलित दशा (3) + मतदान के दिन-अंक (5) + मतदान के भाग्यांक (3) के साथ विरोधी युति बनाता है| इसका आयु अंक (3) मतदान के चलित (9) + मतगणना के चलित (6) + विधानसभा अंक (6) + मतगणना के दिन-अंक (6) मित्र युति तथा तमिलनाडु के नामांक (7) +आयु अंक (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| इस का मूलांक (8) + चलित दशा (8) विधानसभा अंक (6) + मतगणना के दिन-अंक (6) के साथ मित्र युति तथा मतदान के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ विखंडन युति बनाता है| इसका भाग्यांक (1) तमिलनाडु की चलित दशा (3) + मतदान के भाग्यांक (3) + मतदान के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ मित्र युति बनाता है| अंक 3 चुनाव व निर्णय का है| अंक 8 की चलित दशा की दूसरी अर्द्धली ( अंक 4) के प्रभाव में अंक 4 की बहुलतापूर्ण युतियाँ इस दल के लिए पक्षकारी सिद्ध होंगी| इसलिए इस बार यह पार्टी सत्ता-प्राप्ति करने जा रही है|     
द्रमुक
नामांक-3     मूलांक-8    भाग्यांक-4     आयु अंक-8      दशा-2
इस पार्टी के मूलांक (8) तथा भाग्यांक (4) में विखंडन युति है. इस का आयु अंक (8) इस युति को प्रबल बना रहा है| इस का नामांक (3) तमिलनाडु की चलित दशा (3) + मतदान के भाग्यांक (3) के साथ प्रतिरूप युति, मतदान के चलित (9) + मतगणना के चलित (6) +मतगणना के दिन-अंक (6) के साथ मित्र युति बनाता है| इसका मूलांक (8) + आयु अंक (8) विधानसभा अंक (6) + मतगणना के दिन-अंक (6) के साथ मित्र युति, मतदान के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) के साथ विखंडन युति बनाता है| चलित वर्षांक (4) की उपस्थिति से इसकी तीव्रता बढ़ जाती है| तमिलनाडु के नामांक (2) के साथ इसकी युति इच्छा-पूर्ति में बाधा बताती है| यह पारिवारिक अंकों का विखंडित होना भी है| यह पारिवारिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर देता है| इसलिए इन चुनावों में करूणानिधि का कुनबा परास्त होकर बिखर जाएगा| द्रमुक के भाग्यांक (4) की मतदान के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ युति की इसके आयु अंक (8) के साथ युति विखंडन उत्पन्न करती है| तमिलनाडु की चलित दशा (3) के साथ इस अंक (4) की युति निर्णय व चुनावों में अवस्था-परिवर्तन भी बताता है| इसलिए इस बार के चुनावों में सत्ता द्रमुक के हाथों से निकल जाएगी|
कलाइग्नर मुथुवेलार ( के.एम.) करुणानिधि
 नामांक-2     मूलांक-3        भाग्यांक-7            आयु अंक-6        चलित दशा-7  
इनके मूलांक (3) व भाग्यांक (7) परस्पर विरोधी हैं| इनका मूलांक (3) तमिलनाडु के नामांक (2) + आयु अंक (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| तमिलनाडू का नामांक (2) इनके भाग्यांक (7) + चलित दशा (7) के साथ मित्र युति बनाता है, जब कि इनका मूलांक (3) इन तीनों के साथ विरोधी युति बनाता है. मतदान का चलित (9) + मतगणना का चलित (6) + मतदान का भाग्यांक (3) इनके भाग्यांक (7) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| मतदान का मूलांक (4) + मतगणना का मूलांक (4) + मतगणना का भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ करुणानिधि का भाग्यांक (7) + चलित दशा (7) विखंडन युति बनाता है| यह तगड़ा भावनात्मक झटका देती है तथा इच्छा-पूर्ति में प्रबल बाधक है| मतदान का दिन-अंक (5) इनके भाग्यांक (7) + नामांक (2) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| यह मानसिक विचलन/ अस्थिरता उत्पन्न करता है| करुणानिधि ने पिछली बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी- 13-05-2006 को| यह ग़लत समय ली गयी शपथ थी| इसका मूलांक 4 व भाग्यांक 8 है| यह प्रबल विखंडन युति है| तब करुणानिधि को 81 वाँ वर्ष चल रहा था| यह पारस्परिक पितृ-द्रोह अंकों की युति वाला वर्ष था| इस वर्ष ने पूर्ण बहुमत नहीं पाने दिया| इसी की कोप-दृष्टि रही कि अपने इस कार्यकाल में करुणानिधि बहुत परेशान रहे व बहुत बदनाम हुए| शपथ-ग्रहण के इन अंकों में ही छुपा है कि करुणानिधि का मुख्यमंत्री पद बरक़रार नहीं रहेगा| हाँ, एक बात और| यदि वर्ष 2012 से वर्ष 2014 की अवधि पार कर ली तो बहुत जिएँगे|
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
इस पार्टी का नामांक (3) मतदान के भाग्यांक (3) के साथ प्रतिरूप युति, चलित दशा (7) + आयु अंक (7) के साथ विरोधी युति  तथा मतदान के चलित (9) + मतगणना के चलित (6) + मतगणना के दिन-अंक (6) के साथ मित्र युति बनाता है| इसका भाग्यांक (1) मतदान के भाग्यांक (3) + मतदान के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक  (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ मित्र युति बनाता है| मतदान का भाग्यांक (3) इसके आयु अंक (7) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| इसका आयु अंक (7) + चलित दशा (7) मतदान के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक  (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ अतृप्तिकारी युति बनाता है| यह युति इच्छा-पूर्ति में बाधक है. इसका आयु अंक (7) + चलित दशा (7) मतदान के चलित (9) + मतगणना के चलित (6) + मतगणना के दिन-अंक (6) के साथ विरोधी युति बनाता है| एक रोचक बात यह है कि कांग्रेस के आयु अंक (3) तथा तमिलनाडु के आयु अंक (3) में प्रतिरूप युति बनती है, किन्तु इन दोनों के वृहदंक परस्पर व्यतिक्रम (कांग्रेस 34 व तमिलनाडु 43) में हैं. पार्टी की चलित दशा (7) तमिलनाडु के नामांक (2) के साथ मित्र युति तथा तमिलनाडु के आयु अंक (7) के साथ प्रतिरूप युति बनती है| मतदान का दिन-अंक (5) पार्टी के मूलांक (2) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| अतः उक्त विश्लेषण से स्पष्ट है कि इस बार तमिलनाडु में कांग्रेस को इस बार सत्ता-सुख से वंचित रहना पड़ेगा|
सोनिया गाँधी
इनका नामांक (9) + मूलांक (9) इनकी चलित दशा (8) का प्रबल विरोधी है| इनका भाग्यांक (5) चलित दशा (8) के साथ तगड़ी विचलनकारी युति बना रहा है| इनका मूलांक (9) + भाग्यांक (9) तमिलनाडू की चलित दशा (3) + विधानसभा अंक (6) के साथ मित्र युति तथा नामांक (2) + आयु अंक (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| इनका भाग्यांक (5) तमिलनाडू के नामांक (2) + आयु अंक (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| इनका आयु अंक (2) तमिलनाडू के नामांक (2) के साथ प्रतिरूप युति तथा आयु अंक (7) के साथ मित्र युति बनाता है| सोनिया गाँधी की चलित दशा तमिलनाडू के नामांक (2) + आयु अंक (7) के साथ अतृप्तिकारी युति बनाता है| यह युति इच्छा-पूर्ति में बाधक है| यह विधानसभा अंक (6) के साथ मित्र युति बनती है| तमिलनाडू की चलित दशा (3) के साथ यह चलित दशा (8) निर्णय की विरुद्धता बताती है|
जे. जयललिता
नामांक-5    मूलांक-6    भाग्यांक-3         आयु अंक-1    चलित दशा-8
इनका भाग्यांक (3) मतदान के चलित (9) + मतगणना के चलित (6) + विधानसभा अंक (6) + मतगणना के दिन-अंक (6)  के साथ मित्र युति,  तमिलनाडू की चलित दशा (3) के साथ प्रतिरूप युति तथा तमिलनाडू के आयु अंक (7) + नामांक (2) के साथ विरोधी युति बनाता है| इनका आयु अंक (1) मतदान के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ मित्र युति बनाता है| इनका भाग्यांक (3) करुणानिधि के मूलांक (3) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है तथा इनका मूलांक (6) करुणानिधि के आयु अंक (6) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| इसलिए इनका भाग्य करुणानिधि पर भारी पड़ता है| चलित वर्षांक (4) तथा इनके भाग्यांक (3) की युति पक्ष में निर्णय में अपूर्णता बनती है| इसलिए पूर्ण बहुमत में कुछ कमी रह जाए तो अचम्भा नहीं होना चाहिए| जयललिता को अपनी पार्टी ही की भाँति अंक 8 की दशा चल रही है| पितृद्रोह अंक (8) के वर्ष ने सत्ता छीन ली| अब पितृ अंक (4) का वर्ष सत्ता लौटा देगा| ग़ैर राजनीतिक पुरुष/ पुरुषों का साथ लेना पड़ सकता है/ मिल सकता है| भाजपा या किसी ऐसे दल का साथ फिर से ले सकती हैं, जिसके साथ पहले थीं|
मित्रो, अभी तो बस इतना ही| रात तक मिलते हैं फिर से| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ............ जय श्री राम|

विधानसभा चुनाव-2011 ::: भाग-2 : प. बंगाल-आएगी ममता पर ‘ममता’

जय श्री राम…………| आदरणीय मित्रो, अभी सिलसिला चल रहा है पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों की बातों का| आज हम हैं माता अहिल्या की ऐतिहासिक नगरी इंदौर; और बात करने जा रहे हैं प. बंगाल की| सारा देश बहुत जिज्ञासु भाव से देख रहा है कि क्या तैंतीस वर्षों से चला आ रहा वाम दलों का साम्राज्य उखड़ जाएगा या फिर सभी आशंकाओं को धत्ता बताते हुए वे फिर से शासन पर काबिज़ हो जाएँगे? तो आइए शुरू करते हैं यह बात|
प. बंगाल
नामांक-1 मूलांक-1 भाग्यांक-4 आयु अंक-6/7 चलित दशा-8
मतदान के पहले तीन चरणों में 51 वें वर्ष के कारण आयु अंक 6 प्रभावी रहेगा, जब कि मतदान के शेष तीन चरणों में 52 वें वर्ष के कारण आयु अंक 7 प्रभावी रहेगा| इसका नामांक (1) + मूलांक (1) मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) के साथ पितृदोषकारी मित्र युति बनाता है| यह युति पितृ-सत्ता (GODFATHER POWER) में विचलन की ओर संकेत कर रही है| मतगणना के समय प. बंगाल का आयु अंक (7) के साथ यह पितृदोषकारी मित्र युति हृदय-परिवर्तन बता रही है| किसी चुनाव के सन्दर्भ में इसका अर्थ हो जाता है-वर्तमान सता-स्वरुप के परिवर्तन के लिए यानि इसके विरुद्ध निर्णय| इस आधार पर प. बंगाल में सत्ता-परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं| यह युति स्त्री-पितृ प्रधानता बताती है| चूँकि वाम दलों के ख़िलाफ़ खड़ी दोनों पार्टियों की प्रमुख स्त्रियाँ हैं तथा ये चुनाव स्त्री (ममता बनर्जी ) को ही मुखिया बना कर लड़े जा रहे हैं| इस प्रकार प. बंगाल के अंकों का यह विश्लेषण बताता है कि इस बार यहाँ स्त्री-सत्ता आने जा रही है| इस राज्य की चलित दशा (8) इसके नामांक (1) + मूलांक (1) के साथ द्रोहात्मक युति बनाता है| यह युति सत्ता से दूर ले जाती है| यह चलित दशा (8) प. बंगाल के भाग्यांक (4) + मतगण के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) के साथ विखंडन युति बनाती है| यह विरासत की सत्ता/सत्ता की क्रम-बद्धता के विरुद्ध जाती है| इस का तात्पर्य यह है कि वाम दलों की सत्ता का जो क्रम चला आ रहा है, यह युति उसके विरुद्ध जाती है| एक बात और| बुद्धदेब भट्टाचार्य ने ज्योति बसु की विरासत ही की सत्ता संभाली थी| इस प्रकार यहाँ ये दोनों ही बातें लागू होती हैं| अतः इस बार वाम दलों को 33 साल बाद सत्ता से बाहर होना पड़ेगा|
भारतीय मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी
नामांक-1 आयु अंक-2 (47 वाँ वर्ष) चलित दशा-7

प. बंगाल वाम दल माकपा की अगुआई में चुनाव लड़ रहे हैं| इस दल की स्थापना 31 अक्टूबर से 7 नवम्बर, 1964 की अवधि में हुई| अतः इसका सही-सही मूलांक-भाग्यांक नहीं बना, सिर्फ स्थापना के चलित की ही बात की जा सकती है और वह है-अंक 9 | इस का नामांक (1) राज्य के नामांक (1) + मूलांक (1) के साथ प्रतिरूप युति, भाग्यांक (4) के साथ पितृदोषात्मक मित्र युति, आयु अंक (7) के साथ अतृप्तिकारी युति तथा चलित दशा (8) के साथ द्रोहात्मक युति बनाता है| मतदान के पहले चरण का मूलांक (9) + सीट संख्या (9) इसके नामांक (1) से मित्र युति, आयु अंक (2) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| इस चरण का भाग्यांक (8) माकपा के आयु अंक (2) + चलित दशा (7) के साथ इच्छा-पूर्ति में बाधक युति तथा पार्टी के नामांक (1) के साथ द्रोहात्मक युति बनाता है| यह युति सत्ता से दूर ले जाती है. मतदांक के दूसरे चरण का मूलांक (5) + सीट संख्या (5) + भाग्यांक (4) माकपा के आयु अंक (2) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| इस अंक का भाग्यांक (4) पार्टी के नामांक (1) के साथ मित्र युति बनाता है| मतदान के तीसरे चरण के अंकीय समीकरण पहले चरण के अंकीय समीकरणों के लगभग सामान हैं| मतदान के चौथे चरण का मूलांक (3) + भाग्यांक (3) + सीट संख्या (9) इस पार्टी के नामांक (1) के साथ मित्र युति तथा आयु अंक (2) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| मतदान के पाँचवें चरण का मूलांक (7) + भाग्यांक (7) + सीट संख्या (2) माकपा के आयु अंक (2) + चलित दशा (7) के साथ मित्र युति व प्रतिरूप युति बनाता है| मतदान के छठे चरण का मूलांक (1) + भाग्यांक (1) माकपा के नामांक (1) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| इस चरण की सीट संख्या (5) माकपा के आयु अंक (2) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| इस पार्टी का नामांक (1) मतगणना के मूलांक (4) + भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ पितृदोषात्मक मित्र युति बनाता है| यह विरासत की राजनीति/ सत्ता की क्रमबद्धता के विरुद्ध जाती है| अतः इस बार यह पार्टी सत्ता-सुख नहीं ले पाएगी|
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी
नामांक-8 मूलांक-8 भाग्यांक-3 आयु अंक-1 (91 वाँ वर्ष) चलित दशा-3
इस के भाग्यांक (3) व चलित दशा (3) में प्रतिरूप युति, इनके और आयु अंक (1) में मित्र युति तथा इनके नामांक (8) + मूलांक (8) में विपरीत निर्णयकारी युति बनती है| मतदान के पहले चरण का मूलांक (9) + सीट संख्या (9) भाकपा के भाग्यांक (3) + चलित दशा (3) + आयु अंक (1) के साथ मित्र युति तथा नामांक (8) + मूलांक (8) के साथ प्रबल विरोधी युति बनाता है| यही स्थिति तीसरे चरण की है| दूसरे चरण का मूलांक (5) + सीट संख्या (5) + भाग्यांक (4) भाकपा के नामांक (8) + मूलांक (8) के साथ अस्थिरताकारी व विस्फोटक विरोधी युति बनाता है| चौथे चरण का मूलांक (3) + भाग्यांक (3) इसके नामांक (8) + मूलांक (8) के साथ विपरीत निर्णयकारी, भाग्यांक (3) + चलित दशा (3) के साथ प्रतिरूप युति तथा आयु अंक (1) के साथ मित्र युति बनाता है| पाँचवें चरण का मूलांक (7) + भाग्यांक (7) + सीट संख्या (2) इस दल के नामांक (8) + मूलांक (8) के साथ अतृप्तिकारी युति तथा भाग्यांक (3) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| इसका नामांक (8) + मूलांक (8) मतदान के छठे चरण के मूलांक (1) + भाग्यांक (1) के साथ द्रोहात्मक युति बनाता है, जो कि सत्ता से दूर रखती है| भाकपा का भाग्यांक (3) + चलित दशा (3) मतदान के छठे चरण के मूलांक (1) + भाग्यांक (1) के साथ विपरीत निर्णयकारी युति बनाता है| यह युति चुनाव में विपरीत निर्णय करवाती है| मतगणना का मूलांक (4) + भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) भाकपा के नामांक (8) + मूलांक (8) के साथ विखंडन युति तथा भाग्यांक (3) + आयु अंक (1) + चलित दशा (3) के साथ मित्र युति बनाता है| इन उपर्युक्त युतियों में विपरीत युतियों की बहुलता के कारण भाकपा को इस बार सत्ता से बाहर बैठना पड़ेगा|
बुद्धदेब भट्टाचार्य
नामांक-2 मूलांक-1 भाग्यांक-4 आयु अंक-5 (68 वाँ वर्ष) चलित दशा-9 (दूसरी तिहाई)
इनके नामांक (2) तथा आयु अंक (5) में विरोधी युति है| इसी प्रकार भाग्यांक (4) के साथ नामांक (2) की युति इच्छा-पूर्ति में बाधा उत्पन्न करती है तथा भावनात्मक झटका देती है| मतदान के पहले चरण का मूलांक (9) + सीट संख्या (9) इनकी चलित दशा की तिहाई के साथ मित्र युति बनाता है| इसी चरण का भाग्यांक (8) इनके मूलांक (1) के साथ सत्ता विरोधी द्रोहात्मक युति, आयु अंक (5) के साथ अस्थिरता युति, भाग्यांक (4) के साथ विखंडन युति तथा नामांक (2) के साथ इच्छापूर्ति में बाधक युति बनाता है| यही स्थिति तीसरे चरण की है| दूसरे चरण का मूलांक (5) + सीट संख्या (5) इनके आयु अंक (5) के साथ तथा इसी चरण का भाग्यांक (4) इनके भाग्यांक (4) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| चौथे चरण का मूलांक (3) + भाग्यांक (3) इसके नामांक (2) के साथ विरोधी युति, मूलांक (1) + भाग्यांक (4) के साथ मित्र युति बनाता है| पाँचवें चरण का मूलांक (7) + भाग्यांक (7) + सीट संख्या (2) इस दल के नामांक (2) के साथ प्रतिरूप व मित्र युति, आयु अंक (5) के साथ विरोधी युति तथा भाग्यांक (4) के साथ इच्छा-पूर्ति में बाधा उत्पन्न करने वाली व भावनात्मक झटका देने वाली युति बनाता है| इनका मूलांक (1) + भाग्यांक (4) मतदान के छठे चरण के मूलांक (1) + भाग्यांक (1) के साथ मित्र युति बनाता है| इसी चरण की सीट संख्या (5) बुद्धदेब के नामांक (2) के साथ विरोधी युति तथा आयु अंक (5) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| मतगणना का मूलांक (4) + भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) इनके नामांक (2) के साथ इच्छापूर्ति में बाधक युति, मूलांक (1) के साथ मित्र युति तथा भाग्यांक (4) प्रतिरूप युति बनाता है| यह विश्लेषण बताता है कि इस बार बुद्धदेब भट्टाचार्य और उनकी पार्टी को चुनावों में मात खानी पड़ेगी| अब इनके सत्ता से वनवास का समय आ गया है| इनकी चलित दशा वर्ष 2016 तक है| अतः वर्ष 2016 की समाप्ति से पहले इनकी सत्ता में वापसी संभव है| यह समय 1 मार्च, 2016 तक भी संभव है|
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
नामांक-3 मूलांक-2 भाग्यांक-1 आयु अंक-7 चलित दशा-7

कांग्रेस का नामांक (3) मूलांक (2) + आयु अंक (7) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति तथा भाग्यांक (1) के साथ मित्र युति बनाता है| इस पार्टी का अगला आयु वर्ष है-35 वाँ| यह निर्णयगत अस्थिरता के कारण बहुत बुरा वर्ष रहेगा, विशेषकर सोनिया गाँधी के प्रमुखत्व के सन्दर्भ में| इस के मूलांक (2), आयु अंक (7) व चलित दशा (7) में मित्र युति तथा आयु अंक (7) व चलित दशा (7) में प्रतिरूप युति है| मतदान के पहले चरण का मूलांक (9) + सीट संख्या (9) कांग्रेस के नामांक (3) के साथ मित्र युति तथा मूलांक (2) + चलित दशा (7) + आयु अंक (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| यही स्थिति तीसरे चरण की है| दूसरे चरण का मूलांक (5) + सीट संख्या (5) मूलांक (2) + चलित दशा (7) + आयु अंक (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| चौथे चरण का मूलांक (3) + भाग्यांक (3) इसके मूलांक (२) + चलित दशा (7) + आयु अंक (7) के साथ विरोधी युति, नामांक (3) के साथ प्रतिरूप युति तथा भाग्यांक अंक (1) के साथ मित्र युति बनाता है| पाँचवें चरण का मूलांक (7) + भाग्यांक (7) + सीट संख्या (2) इस दल के नामांक (2) + आयु अंक (7) + चलित दशा (7) के साथ मित्र व प्रतिरूप युति बनाता है| मतदान के छठे चरण के मूलांक (1) + भाग्यांक (1) के साथ इसका नामांक (3) मित्र युति तथा भाग्यांक (1) प्रतिरूप युति बनाता है| छठे चरण की सीट संख्या (5) इस दल के मूलांक (2) + चलित दशा (7) + आयु अंक (7) के साथ विरोधी युति बनाती है| मतगणना के मूलांक (4) + भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) + मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (4) के साथ इसका नामांक (3) + भाग्यांक (1) मित्र युति तथा भाकपा के नामांक (8) + मूलांक (8) के साथ विखंडन युति तथा भाग्यांक (3) + आयु अंक (1) + चलित दशा (3) के साथ मित्र युति मूलांक (2) + चलित दशा (7) + आयु अंक (7) के साथ विरोधी युति बनाता है, जो कि भावनात्मक झटके देती है व इच्छापूर्ति में बाधक है| इस विश्लेषण से स्पष्ट है कि कांग्रेस की पक्षधर युतियाँ इस बार के चुनावों में उसे सत्ता में भागीदार बना सकती हैं|
सोनिया गाँधी
नामांक-9 मूलांक-9 भाग्यांक-5 आयु अंक-2 (65 वाँ वर्ष ) चलित दशा-8

इनके भाग्यांक (5) व आयु अंक (2) में विरोधी युति बनाती है, जो कि हानिकारक है| चलित दशा (8) आयु अंक (2) के साथ इच्छा-पूर्ति में बाधा बताती है| यह भाग्यांक (5) के साथ अस्थिरता उत्पन्न करती है| मतदान के पहले चरण का मूलांक (9) + सीट संख्या (9) इनके नामांक (9) + मूलांक (9) के साथ प्रतिरूप युति तथा आयु अंक (2) + चलित दशा (8) के साथ विरोधी युति बनाता है| इसी चरण का भाग्यांक (8) इनके नामांक (9) + मूलांक (9) के साथ प्रबल विरोधी युति, आयु अंक (2) के साथ अतृप्तिकारी युति तथा चलित दशा (8) के साथ विस्फोटक प्रतिरूप युति बनाता है| यही स्थिति तीसरे चरण की है| दूसरे चरण का मूलांक (5) + सीट संख्या (5) इस दल के आयु अंक (2) + चलित दशा (8) के साथ विरोधी युति तथा भाग्यांक (5) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| चौथे चरण का मूलांक (3) + भाग्यांक (3) इनके नामांक (9) + मूलांक (9) के साथ मित्र युति, चलित दशा (8) के साथ विपरीत निर्णयकारी युति तथा आयु अंक (2) के साथ विरोधी युति बनाता है| पाँचवें चरण का मूलांक (७) + भाग्यांक (७) + सीट संख्या (2) इनके आयु अंक (2) के साथ मित्र युति तथा नामांक (9) + मूलांक (9) + चलित दशा (8) इच्छापूर्ति में बाधक युति बनाता है| मतदान के छठे चरण के मूलांक (1) + भाग्यांक (1) के साथ इनका नामांक (9) + मूलांक (9) मित्र युति तथा चलित दशा (8) द्रोहात्मक युति बनाता है| छठे चरण की सीट संख्या (5) इनकी चलित दशा (8) + आयु अंक (2) के साथ विरोधी युति और भाग्यांक (5) के साथ प्रतिरूप युति बनाती है| मतगणना के मूलांक (4) + भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) + मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (4) के साथ इसका नामांक (9) + मूलांक (9) चुनाव में विजयदायिनी युति, कांग्रेस की चलित दशा (8) के साथ विखंडन युति तथा आयु अंक (2) के साथ अतृप्तिकारी विरोधी युति बनाता है, जो कि भावनात्मक झटके देती है व इच्छापूर्ति में बाधक है| पक्षकारी युतियों ( विशेषकर मतगणना के दिन वाली युतियों) के कारण सोनिया गाँधी का दल सत्ता प्राप्ति कर सकता है|
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
नामांक-2 मूलांक-1 भाग्यांक-2 आयु अंक-5 (14 वाँ वर्ष) चलित दशा-9 (दूसरी तिहाई)

इसका नामांक (2) + भाग्यांक (2) आयु अंक (5) + चलित दशा की तिहाई के साथ विरोधी युति बनाता है|मतदान के पहले चरण का मूलांक (9) + सीट संख्या (9) इसके नामांक (2) + भाग्यांक (2) के साथ विरोधी युति बनाता है| इसी चरण का भाग्यांक (8) इनके नामांक (2) + भाग्यांक (2) के साथ इच्छापूर्ति में बाधक युति, मूलांक (1) के साथ द्रोहात्मक युति तथा आयु अंक (5) के साथ अस्थिरताकारी युति बनाता है| अंक 2 व अंक 8 की युति स्त्री तथा साझेदारी विरोधी है| यही स्थिति तीसरे चरण की है| दूसरे चरण का मूलांक (5) + सीट संख्या (5) + छठे चरण की सीट संख्या (5) इस दल के आयु अंक (5) के साथ प्रतिरूप युति, नामांक (2) + भाग्यांक (2) के साथ विरोधी युति बनाता है| चौथे चरण का मूलांक (3) + भाग्यांक (3) इस दल के मूलांक (1) के साथ मित्र युति तथा नामांक (2) + भाग्यांक (2) के साथ विरोधी युति बनाता है| पाँचवें चरण का मूलांक (7) + भाग्यांक (7) + सीट संख्या (2) इसके नामांक (2) + भाग्यांक (2) के साथ मित्र व प्रतिरूप युति तथा चलित दशा की तिहाई के साथ विरोधी युति बनाता है| मतदान के छठे चरण के मूलांक (1) + भाग्यांक (1) के साथ इस दल का मूलांक (1) प्रतिरूप युति तथा चलित दशा की तिहाई के साथ मित्र युति बनाता है| मतगणना के मूलांक (4) + भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) + मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (4) के साथ इसका नामांक (2) + भाग्यांक (2) अतृप्तिकारी विरोधी युति मूलांक (1) + चलित दशा की तिहाई के साथ मित्र युति बनाता है| अतः उक्त विश्लेषण बताता है कि तृणमूल कांग्रेस सत्ता पर काबिज़ होने जा रही है. चूँकि अंक 2 व अंक 8 की युति स्त्री विरोधी व साझेदारी विरोधी युति है, इसलिए दो स्त्रियों ( ममता व सोनिया) के नेतृत्व वाले दलों की सरकार बन भी जाएगी तो इस के स्थायित्व को लेकर पूरा-पूरा ख़तरा रहेगा| वैसे भी सोनिया गाँधी के भाग्य में साझेदार स्त्री/ स्त्री अंकों वाले पुरुषों से झटकों का योग है| इसलिए इनकी साझेदारी के कारण प. बंगाल में कहीं समय से पहले विधानसभा चुनाव की नौबत नहीं आ जाए|
ममता बनर्जी
नामांक-5 मूलांक-5 भाग्यांक-8 आयु अंक-3 (57 वाँ वर्ष) चलित दशा-2
इनका नामांक (5) + मूलांक (5) चलित दशा के साथ विरोधी युति बनाता है| आयु अंक (3) के साथ भाग्यांक (8) की युति ग़लत निर्णय करवाती है| चलित दशा (2) के साथ भाग्यांक (8) की युति वही स्त्री विरोधी व साझेदारी विरोधी युति है, जिसकी चर्चा हम ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के अंकीय विश्लेषण में कर चुके हैं| नामांक (5) + मूलांक (5) व भाग्यांक (8) की युति इन्हें सदैव अस्थिरमना रखती है| मतदान के पहले चरण का मूलांक (9) + सीट संख्या (9) इनके भाग्यांक (8)+ चलित दशा (2) के साथ विरोधी युति तथा आयु अंक (3) के साथ मित्र युति बनाता है| इसी चरण का भाग्यांक (8) इनके नामांक (5) + मूलांक (5) के साथ अस्थिरता-कारी युति, आयु अंक (3) के साथ विपरीत निर्णय-कारी युति तथा चलित दशा (2) के साथ अतृप्तिकारी युति तथा भाग्यांक (8) के साथ विस्फोटक प्रतिरूप युति बनाता है| यही स्थिति तीसरे चरण की है| दूसरे चरण का मूलांक (5) + सीट संख्या (5) इनके नामांक (5) + मूलांक (5) के साथ प्रतिरूप युति, भाग्यांक (8) के साथ अस्थिरताकारी युति, चलित दशा (2) के साथ विरोधी युति बनाता है| चौथे चरण का मूलांक (3) + भाग्यांक (3) इनके आयु अंक (3) के साथ मित्र युति, चलित दशा (2) के साथ विरोधी युति तथा भाग्यांक (8) के साथ विपरीत निर्णयकारी युति बनाता है| पाँचवें चरण का मूलांक (7) + भाग्यांक (7) + सीट संख्या (2) इनकी चलित दशा (2) के साथ मित्र युति तथा नामांक (5) + मूलांक (5) के साथ विरोधी युति तथा भाग्यांक (8) के साथ इच्छापूर्ति में बाधक युति बनाता है| मतदान के छठे चरण के मूलांक (1) + भाग्यांक (1) के साथ इनका आयु अंक (3) मित्र युति तथा भाग्यांक (8) द्रोहात्मक युति बनाता है| छठे चरण की सीट संख्या (5) इसकी चलित दशा (2) + भाग्यांक (8) के साथ विरोधी युति और नामांक (5) + मूलांक (5) के साथ प्रतिरूप युति बनाती है| मतगणना के मूलांक (4) + भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) + मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (4) के साथ इनका भाग्यांक (8) विखंडन युति,चलित दशा (2) के साथ ग्रहण योग तथा आयु अंक (3) के साथ मित्र युति बनाता है| इनका नामांक (5) + मूलांक (5) सोनिया गाँधी के भाग्यांक (5) तथा इनकी चलित दशा (2) सोनिया के आयु अंक (2) के साथ प्रतिरूप युति, इनका आयु अंक (3) सोनिया के नामांक (9) + मूलांक (9) के साथ मित्र युति बनाता है| इस समानता के कारण इन दोनों की अगुआई में इनके दल साथ मिल कर लड़ रहे हैं| ये दोनों दल इस बार प. बंगाल में सत्ता प्राप्त भी कर लेंगे| हाँ, इन्हें इस (सत्ता-प्राप्ति) के लिए कुछ और साथियों की ज़रुरत भी पड़ेगी|
मित्रो, आज तो बस इतना ही| कल बात करेंगे तमिलनाडु की| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| आज के आनंद की जय………| जय श्री राम…………|

रविवार, 10 अप्रैल 2011

विधानसभा चुनाव-2011:-भाग-1 ::: असम-रहेगा हाथ के साथ

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, बहुत दिनों बाद भेंट हो रही है| 17 फ़रवरी से आरम्भ हुए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2011 का समापन हो चुका है| इसमें हमारी भविष्यवाणियाँ अपूर्व रूप से सत्य सिद्ध हुई| इसका जिक्र हम विस्तार से आज शाम तक करेंगे| ...दो दिन पहले ही यह सिलसिला शुरू करने का कहा था, मगर कर पा रहे हैं आज| पाँच राज्यों (चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश) के विधानसभा चुनाव हो रहे हैं| असम में 4 अप्रेल के पहले मतदान से यह क्रम आरम्भ हो चुका है| समूचे देश की निगाहें इन चुनावों पर टिकी हैं| भारतीय राजनीति में ये चुनाव बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे, इसमें कोई संदेह नहीं है| हमने एक विनम्र प्रयास किया है यह जानने का कि इन चुनावों में तस्वीर का क्या रुख रह सकता है? हमारा प्रयास पाँचों राज्यों तक विस्तरित है| आज इसके पहले भाग में प्रस्तुत है- असम का आकलन|
असम-रहेगा हाथ के साथ     
नामांक-3          मूलांक-6            भाग्यांक-8         आयु अंक-1 (64 वाँ वर्ष)           चलित दशा-3    
 'असम' का भाग्यांक (8) के साथ प्रतिरूप युति तथा मतदान के पहले चरण की सीट संख्या (8) आयु अंक (1) + मतदान के दूसरे चरण की सीट संख्या (1) + मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (1) के साथ द्रोहात्मक युति बनती है. यह युति सत्ता विरोधी है| इसका मूलांक (6) भाग्यांक (8) का मित्र है|  इसका नामांक (3) + चलित दशा (3) + आयु अंक (1)  मतदान के पहले चरण का मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) + मतदान के पहले चरण के भाग्यांक (3) के साथ मित्र युति बनाता है| मतदान के पहले चरण का मूलांक (2) + मतदान के दोनों चरणों के दिन-अंक (2,7) नामांक (3) + चलित दशा (3) के साथ विरोधी युति बनाते हैं| इन युतियों में अंक 1, 3 व 4 सम्बन्धी युतियों की प्रधानता है| अंक 1 व अंक 3 की युतियाँ सत्ता के पक्ष में जाती हैं| अंक 1 व 4 की युतियाँ पितृ-सत्ता के पक्ष में जाती हैं| अंक 3 व अंक 4 की युतियाँ पिछले क्रम के पक्ष में निर्णय/ चुनाव बताती है| अतः इस बार के विधानसभा चुनावों के परिणाम से सत्ता के वर्तमान स्वरुप में परिवर्तन नहीं होगा| वर्तमान में काबिज़ दल/ गठबन्ध (कांग्रेस) ही सत्ता में लौटेगा| बहुत संभव है कि वर्तमान सत्ता का पितृ-पुरुष (मुख्यमंत्री) भी नहीं बदले यानि तरुण गोगोई फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं|
असम गण परिषद्
नामांक-5            मूलांक-5           भाग्यांक-2             आयु अंक-8 (26 वाँ वर्ष)               चलित दशा-7
 
बात करते हैं असम के प्रमुख विपक्षी दल असम गण परिषद् की| इसका  नामांक (5) , मूलांक (5)  व भाग्यांक (2) परस्पर विरोधी हैं| असम का भाग्यांक (8) इस पार्टी के आयु अंक (8) के साथ विस्फोटक प्रतिरूप युति तथा इसके नामांक (5) + मूलांक (5) के साथ अस्थिरता योग बना रहा है| यह स्थिति डावांडोल बनाता है| इसके भाग्यांक (2) + चलित दशा (7) के साथ असम का भाग्यांक (8) + मतदान के पहले चरण की सीट संख्या (8)  इच्छा-पूर्ति में बाधक युति बनाता है| यह युति साझेदारी की भी विरोधी है| अतः इस बार अगप को ( किसी बड़े दल के बिना ) अकेले ही चुनाव लड़ना पड़ सकता है या साझेदार के साथ तनाव/ उससे अलगाव संभव है|  इसके नामांक (5) + मूलांक (5) मतदान के पहले चरण के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ प्रबल पितृ-अस्थिरता युति बन रहा है| सत्ता के दृष्टिकोण से यह युति हानिकारक है| इसका भाग्यांक (2) + चलित दशा (7) मतदान के पहले चरण के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ 'प्रबल ग्रहण योग युति' बना रहा है| इसे 'इच्छा-पूर्ति बाधाकारी युति' भी कहते हैं| इनके साथ आयु अंक (8) की विखंडन युति बन रही है| यह अगप को सत्ता से दूर रखेगी| मतगणना का दिन-अंक (6) + मतगणना का चलित (6) इस पार्टी के आयु अंक (8) का मित्र है| इसलिए इज्ज़त बचाने लायक़ प्रदर्शन रह सकता है| इस पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रमोहन पटवारी की जन्म-दिनांक हमें उपलब्ध नहीं है| इनका नामांक (5) असम के आयु अंक (1) के साथ प्रतिरूप युति, नामांक (3) के साथ मित्र युति तथा भाग्यांक (8) के साथ द्रोहात्मक युति बनाता है| इन कुछ लाभकारी युतियों के कारण इस पार्टी का प्रदर्शन सम्मानजनक रह सकता है| इस का प्रमुख विपक्षी दल का दर्जा बरक़रार रह सकता है|
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
नामांक-3        मूलांक-2         भाग्यांक-1                आयु अंक-7              चलित दशा-7
  इस पार्टी का नामांक (3) असम के नामांक (3) + असम की चलित दशा (3) + मतदान के पहले चरण के भाग्यांक (3) के साथ प्रतिरूप युति, असम के आयु अंक (1) + असम के मूलांक (6) + मतदान के चलित (9) + मतगणना के चलित (6) + मतदान के दूसरे चरण की सीट संख्या (1) के साथ मित्र युति बनाता है| इस पार्टी के नामांक (3) की मतदान के पहले चरण के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ निर्णयकारी युति बन रही है| यह कांग्रेस के पक्ष में है| मतदान के दोनों चरणों के दिन-अंक (2 व 7) इसके मूलांक (2) + मतदान के दूसरे चरण के मूलांक (2) + चलित दशा (7) के साथ प्रबल मित्र युति बना रहे हैं| ये ही अंक कांग्रेस के नामांक (3) के साथ विरोधी युति बना रहे हैं| इस प्रकार अनुकूल समीकरणों की प्रबलता के कारण कांग्रेस सत्ता में वापसी करने जा रही है, और वह भी पूर्ण बहुमत के साथ|
सोनिया गाँधी
नामांक-9          मूलांक-9                      भाग्यांक-5           आयु अंक-2                   चलित दशा-8
इनका नामांक (9) + मूलांक (9) मतदान के चलित (9) के साथ प्रतिरूप युति, असम के नामांक (3) + असम की चलित दशा (3) +मतगणना के चलित (6) + मतदान के पहले चरण के भाग्यांक (3) + असम के मूलांक (6) + मतगणना का दिन-अंक (6) के साथ मित्र युति तथा असम के भाग्यांक (8) + मतदान के पहले चरण की सीट संख्या (8) विरोधी युति बनाता है| सोनिया की चलित दशा (8) असम के मूलांक (6) + मतगणना के दिन-अंक (6) मित्र युति, मतदान के पहले चरण की सीट संख्या (8) के साथ विस्फोटक प्रतिरूप युति,असम के आयु अंक (1) + मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (1) + मतदान के दूसरे चरण की सीट संख्या (1) के साथ द्रोहात्मक युति तथा मतदान के पहले चरण के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ विखंडन युति बना रही है| सोनिया की चलित दशा (8) मतदान के पहले चरण के मूलांक (2) + मतदान व मतगणना के दिन-अंक (2 व 7) के साथ इच्छा-पूर्ति में बाधक युति बनाता है| इस प्रकार अनुकूल युतियों की प्रबलता के कारण इनकी पार्टी अपनी सत्ता बनाये रख सकती है|
भारतीय जनता पार्टी
नामांक-1       मूलांक-6            भाग्यांक-1           आयु अंक-4 व 5           चलित दशा-9 (दूसरी तिहाई)    
भाजपा का नामांक (1) + भाग्यांक (1) असम के आयु अंक (1) + मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (1) + इसी चरण की सीट संख्या (1) के साथ प्रतिरूप युति, असम के नामांक (3) + असम की चलित दशा (3) + मतदान के पहले चरण के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) + मतदान के पहले चरण के भाग्यांक (3) + चलित दशा की तिहाई (3) के साथ मित्र युति तथा असम के भाग्यांक (8) + मतदान के पहले चरण की सीट संख्या (8) के साथ द्रोहात्मक युति बनाता है| इसका मूलांक (6) मतदान के चलित (9) + मतदान के पहले चरण के भाग्यांक (3) + असम के भाग्यांक (8) + असम के नामांक (3) के साथ मित्र युति तथा मतगणना के चलित (6) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| मतदान के दूसरे चरण का मूलांक (2) इस के आयु अंक (5) के साथ विरोधी युति बनाता है| यह विश्लेषण बताता है कि भाजपा इन चुनावों में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है| यह अपनी पिछली जितनी सीटें फिर से पा सकती है, किन्तु सत्तासीन नहीं हो पाएगी|
तरुण गोगोई 
नामांक-3          मूलांक-1                       भाग्यांक-6                 आयु अंक-4             चलित दशा-7      
 अब बात की जाए निवर्तमान मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की| इनका आयु अंक (4) मूलांक (1) के साथ पितृदोषात्मक मित्र युति बनाता है| चूँकि इस के साथ अन्य अंकों/ युतियों का शुभत्व है, इसलिए गोगोई के लिए यह पक्षकारी है| इस के साथ नामांक (3) की युति पक्ष में निर्णय करवाती है| इनका नामांक (3) असम के नामांक (3) + चलित दशा (3) के साथ प्रतिरूप युति तथा असम के आयु अंक (1) + असम के मूलांक (6) के साथ मित्र युति बनाता है| इनका मूलांक (1) असम के भाग्यांक (8) के साथ द्रोहात्मक युति बनाता है| मतदान के चलित (9) के साथ इनका नामांक (3) + भाग्यांक (6) मित्र युति बनाता है| मतगणना के चलित (6) के साथ इनका नामांक (3) मित्र युति तथा भाग्यांक (6) प्रतिरूप युति बनाता है| इनका मूलांक (1) + भाग्यांक (6) मतदान के पहले चरण के भाग्यांक (3) के साथ मित्र युति बनाता है| इनका मूलांक (1) मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (3) + इसी चरण की सीट संख्या (1) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| इनका नामांक (3) मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (1) + इसी चरण की सीट संख्या (1) के साथ मित्र युति बनाता है| मतदान के दोनों चरणों के दिन अंक (2 व 7) के साथ इन का नामांक (3) विरोधी युति बना रहा है, जब कि इन्हीं अंकों के साथ इनकी चलित दशा (7) प्रतिरूप व मित्र युति बना रही है. इनका आयु अंक (4) मतदान के पहले चरण के मूलांक (4) के साथ प्रतिरूप युति तथा मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (1) + इसी चरण की सीट संख्या (1) के साथ मित्र युति बनाता है| यह प्रबल पक्षधर युति है| इनका आयु अंक (4) पहले चरण की सीट संख्या (8) के साथ विखंडन युति बनाता है| इस कारण कुछ झटके लग सकते हैं| इनकी पिछली शपथ-ग्रहण के मूलांक-भाग्यांक भी कुछ ऐसे ही योगों की ओर संकेत कर रहे हैं| कुल मिलकर पक्षधर युतियों की प्रबलता के कारण इनकी अगुआई का लाभ कांग्रेस को मिल सकता है तथा यह पार्टी फिर से सत्ता में आ सकती है| ऐसी स्थिति में तरुण गोगोई फिर से मुख्यमंत्री बन जाएँ तो अचम्भा नहीं होना चाहिए| 

                              इस प्रकार यह स्पष्ट है कि इस बार असम फिर से कांग्रेस के साथ आ रहा है| रात तक फिर मिलेंगे विश्व कप-2011 सम्बन्धी भविष्यवाणी की समीक्षा लेकर| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ............ जय श्री राम|