अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

मंगलवार, 5 जनवरी 2010

भारतीय राजनीति:-भाग-4

जय श्री राम ............| मित्रो,हाज़िर हैं हम आप की सेवा में | आज हम सिर्फ़ एक ही बात करेंगे और वह भी छोटी-सी | कारण तो आप को भी पता ही है | आज मंगलवार है और यह दिन हमारे लिए सर्वाधिक व्यस्तता वाला रहता है | अभी भी जब आप के लिए यह सामग्री लिख रहे हैं तो फ़ोन पर नि:शुल्क परामर्श वाला काम चल रहा है | 

अशोक गहलोत
आज हम बात करेंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री और अद्भुत भाग्य के धनी अशोक गहलोत की | इस 'अद्भुत भाग्य के धनी ' वाली बात को हम फिर कभी विस्तार से बताएँगे | गहलोत का नामांक है-9 | इस का वृहदंक बनता है-45 | यह बना है 18-27 से | इस का मूलांक समीकरण बनता है 9-9 | 03-05-1951 को जन्मे गहलोत का मूलांक 3 तथा भाग्यांक 6 है | इस तरह इन के यहाँ नामांक-जन्मांक में 3-6-9 के तगड़े समीकरण बनते हैं | इन के जन्म का चलित अंक 5 (धनात्मक) है | अभी इन्हें 59 वाँ वर्ष चल रहा है | 3 मई से 60 वाँ वर्ष आरम्भ हो जाएगा | चलित वर्ष 2010 इन के जन्म के मूलांक का वर्ष है | यह नामांक और भाग्यांक का मित्र वर्ष है | इस लिए इन की प्रतिष्ठा-वृद्धि होगी | अभी चलित का समय अंक 8 का है | यह अंक लोकतंत्र का है | इस कारण अभी होने जा रहे पंचायत चुनाव में इन के नेतृत्व में इन की पार्टी को तगड़ी सफलता मिलेगी | उम्र का 60 वाँ वर्ष इन के भाग्यांक का वर्ष है | यहाँ 3-6-9 का समीकरण अपना चमत्कार जारी रखेगा | इन की सरकार सुचारू रूप से चलती रहेगी | इन्हें आर्थिक अनुकूलता भी रह सकती है | चूँकि यह वक़्त इन के लिए मानसिक राहत का है,इस लिए तब ये मंत्रिमंडल में अपने मुताबिक परिवर्तन भी कर सकते हैं | इस परिवर्तन में ये अपने लिए काँटे/दुःख का करक बने लोगों से मुक्ति पा लेंगे | तब ये बची-खुची राजनीतिक नियुक्तियाँ भी कर सकते हैं | वर्ष 2010 में इन की प्रशासनिक पकड़ मज़बूत होगी | इन की छवि और निखरेगी | 3-6-9 की युति इन की पुलिस को कुछ बड़े /महत्त्वपूर्ण बकाया मामलों में सफलता दिलवा सकती है | मगर इन के साथ एक बहुत बड़ी दिक्कत है | इन के गृहमंत्री का अंक 9 कोई ख़ास नहीं है,इस कारण इन की पुलिस को बड़े-बड़े झटके लग रहे हैं | जब तक गृहमंत्रालय उन के पास रहेगा,तब तक तो ये भुगतना ही पड़ेगा | वसुंधरा राजे सरकार में भी यही हो रहा था | फिर भी अपने अंकों की अनुकूलता के कारण अशोक गहलोत के लिए बहुत कुछ राहत वाली हालत रहेगी | इन के और इन की सरकार के भविष्य को ले कर हम बहुत जल्दी विस्तार से बात करेंगे | आज बस इतना ही | 


1 टिप्पणी: