अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

सोमवार, 4 जनवरी 2010

वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति:-भाग-3

जय श्री राम ............ | सब से पहले तो आप से इस बात के लिए माफ़ी चाहते हैं कि कल हम आप की सेवा में हाज़िर नहीं हो पाये | कारण यह रहा कि कल पूरे दिन कोई ख़ासा ज़रूरी केस देखने में लगे रहे | क्या करें,डाक्टर की भाँति अपना भी काम कुछ ऐसा है कि कोई इमरजेंसी का मामला आ जाता है तो सब छोड़ कर पहले उसे देखना पड़ता है | सो, आप की सेवा में हाज़िर नहीं हो सके | मगर आज हम कल की कसर पूरी कर लेंगे | लेकिन पहले एक बात पिछली बात से जोड़ कर | पिछली बार हम ने मायावती के बारे में एक बात कही थी कि ये भाजपा के साथ मिल कर सरकार बना सकती हैं | आज हम इस बात में एक बात जोड़ देते हैं | मायावती का जन्म का चलित अंक 8 (ओज) होने के कारण चलित अंक 9 (धनात्मक) वाली भाजपा के साथ तब बनाने वाली इन की सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी | वह सरकार ढाई से साढ़े तीन साल में गिर जाएगी | अब शुरू करते हैं आज की बातों का सिलसिला |

मुलायम सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी 
अपने आप को राम मनोहर लोहिया की विचारधारा के ध्वजवाहक मानने वाले मुलायम सिंह यादव का नामांक है-5 | इस का वृहदंक है-50 | यह 20-17-13 से बना है | इन का मूलांक समीकरण बनता है 2-8-4 | यह परिवार के स्तर पर कुछ विचित्रताएँ सूचित करता है | मुलायम के यहाँ ये विचित्रताएँ हैं | हम यहाँ उन के स्वरुप-विश्लेषण में नहीं जाएँगे क्यों कि वह सार्वजनिक रूप से चर्चा का विषय नहीं है | चूँकि पार्टी भी परिवार होती है,इस लिए यहाँ भी वे विचित्रताएँ मौजूद हैं | पुराने साथियों का टूटना,जयाप्रदा का टी डी पी से टूट कर आना,जया बच्चन का काँग्रेस से टूट कर आना (बच्चन परिवार तो काँग्रेस का ही था),आजम खान का जाना आदि बातें वे ही विचित्रताएँ हैं | इन की तीन जन्म-दिनांक मिलती हैं---28-03-1939,21-11-1939 और 22-11-1939 | हम ने 22-11-1939 को काम लिया है | कारण यह है कि इस का मूलांक है-4 | यह पितृ दोष का अंक है | यह बना है 22 से,जो कि परिवार/पार्टी के स्तर पर पूर्वोक्त विचित्रताओं का समर्थन करता है | इन का जन्म का मासांक 2,वर्षांक 4,भाग्यांक 1 और संयुक्तांक 6 है | इन का मूलांक-भाग्यांक समीकरण पार्टी के मुखिया के रूप में परेशानियाँ दर्शाता है | यह पितृ दोष को प्रबल कर रहा है | अभी मुलायम को 71 वाँ वर्ष चल रहा है | इस का मूलांक बनता है-8 | यह इन के भाग्यांक का धुर विरोधी है | इन दोनों की युति तगड़ी GODFATHER  PROBLEM इंगित करती है | चलित वर्ष 2010 का अंक 3 है | यह निर्णय का अंक है | इस कारण मुलायम द्वारा इस वर्ष लिए जाने वाले महत्त्वपूर्ण निर्णय अंक 8 के प्रभाव से ग़लत सिद्ध हो सकते हैं | अंक 1 सरकार का है | अंक 8,चलित वर्षांक 3 और भाग्यांक 1 की त्रिकोणीय युति सरकार से उलझाव और उस के कोप का शिकार बना सकती है | इन्हें प्रतिष्ठा-हानि का भय है | इन्हें अपने राजनीतिक वर्चस्व को ले कर ख़ासा परेशान होना पड़ सकता है | इन के दल समाजवादी पार्टी का नामांक है-2 | यह स्त्री अंक है तथा मुलायम के यहाँ ख़राब है | इस लिए इन की परिवार के लोगों,स्त्रियों और स्त्री अंकों वाले नेताओं के कारण इन कि प्रतिष्ठा ख़राब होने के प्रबल योग हैं | यही कारण रहा कि इन की पुत्रवधू चुनाव हार गयीं और इस से मुलायम कि इज्ज़त ख़राब हुई | सपा का मूलांक 4,मासांक 1,वर्षांक 3,भाग्यांक 8 और संयुक्तांक 1 है | सपा को अभी 18 वाँ वर्ष चल रहा है तथा 4 अक्टूबर के बाद 19 वाँ वर्ष चल रह होगा | इन वर्षों के अंक बनते हैं 9 और 1 | ये दोनों ही सपा के मूलांक-भाग्यांक के साथ अशुभ युतियाँ बनाते हैं | इस लिए इस वर्ष होने वाले चुनावों में मुलायम की इज्ज़त ख़राब हो सकती है | इन का अच्छा वक़्त अभी ख़ासा दूर है |

   लालूप्रसाद यादव एवं राष्ट्रीय जनता दल 
वर्तमान भारतीय राजनीति के विदूषक लालूप्रसाद का नामांक है-9 | इस का वृहदंक है-45 | यह बना है 13-19-13 से | इन का मूलांक समीकरण बनता है 4-1-4 | यह प्रबल पितृ दोष की अवस्था बताता है | चूँकि इस का मूलांक है-9,इस लिए ऐसे लोगों के साथ शासन-सत्ता-राजनीति-क़ानून-क़ायदा सम्बन्धी विचित्रताएँ सदा रहती हैं | लालू का जन्म का मूलांक 2,मासांक 6 ,वर्षांक 4,भाग्यांक 3 और संयुक्तांक भी 3 है | ये अभी अंक 8 के दोहरे प्रभाव में चल रहे हैं | एक तो,इन की उम्र का 62 वाँ वर्ष चल रहा है तथा दूसरे, अंक 8 की दशा चल रही है | यह दशा वर्ष 2014 तक चलेगी | अभी इस की दूसरी चौथाई चल रही है | मूलांक 2 का इन से तालमेल भावनात्मक झटके और इच्छापूर्ति में बाधा बताता है | 11 जून से लालू को 63 वाँ वर्ष शुरू  हो जाएगा | इस का अंक बनता है-9 | यह नामांक के साथ प्रतिरूप युति बनाता है तथा भाग्यांक का मित्र है | इन का तालमेल प्रतिष्ठा-वृद्धि करवाता है | इस लिए अगर बिहार में विधानसभा चुनाव 11 जून के बाद होते हैं तो लालू की सीटें बढ़ सकती हैं | मगर चूँकि अंक 8 की दशा तो जारी है,इस लिए सत्ता-प्राप्ति की इन की इच्छा पूरी नहीं हो पाएगी | इन के दल राष्ट्रीय जनता दल का नामांक है-5 | इस की स्थापना का मूलांक 5,मासांक 7,वर्षांक 3,भाग्यांक 2 और संयुक्तांक 7 है | इसे अभी 13 वाँ वर्ष चल रहा है,जिस का अंक बनता है-4 | यह पितृ दोष को प्रबल बना रहा है | लालू पर प्रभावी दोहरे अंक 8 के साथ यह विखंडन पैदा करता है | यह लालू और उन के दल,दोनों के लिए ही अच्छा नहीं है | 5 जुलाई के बाद इस पार्टी को 14 वाँ वर्ष शुरू हो जाएगा | इस का अंक बनता है-5 | यह इस दल का मूलांक है | यह डावाँडोल और यथास्थिति बताता है | अतः इस के अनुसार तो आगामी चुनाव के पार्टी की हालत में कोई ख़ास सुधार नहीं आएगा,मगर लालू के अंकों की तब की अनुकूलता से शायद कुछ सीटें बढ़ जाएँ | लालू के जन्म का चलित अंक 5 (धनात्मक) है | यह इन की पार्टी के नामांक  और मूलांक  के साथ प्रतिरूप युति बनाता है | यही अंक सोनिया गाँधी का भाग्यांक भी है | इस लिए लालू बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव में काँग्रेस के साथ मिल कर लड़ लें तो अचम्भा नहीं होना चाहिए |

 नीतीश कुमार,शरद यादव और जद(यू)
बिहार के मुख्यमंत्री और जद (यू) के प्रमुख नेता नीतीश कुमार का नामांक है-7 | इस का वृहदंक है-34 | यह बना है 19-15 से | इन का मूलांक समीकरण बनाता है  1-6 | इन का जन्म का मूलांक 1,मासांक 3,वर्षांक 7,भाग्यांक 2 और संयुक्तांक 9 है | इन के जन्म का चलित अंक 3 ( धनात्मक) है | 28 फरवरी तक इन का आयु अंक 5 है क्यों कि 59 वाँ वर्ष चल रहा है | अंक 5 इन के लिए अच्छा नहीं है | 1 मार्च से इन्हें 60 वाँ वर्ष शुरू हो जाएगा | इस का अंक बनाता है-6 | यह अंक 5 की तुलना में फिर भी कुछ ठीक है | चलित वर्ष 2010 इन के जन्म के चलित के साथ प्रतिरूप युति बना रहा है | इस लिए कुछ अनुकूलता है | इन का भाग्यांक 2 है | यह अंक भाजपा के यहाँ ख़राब है | इस लिए अंक 6 वाली भाजपा के साथ तालमेल में कमी या अन्य परेशानी आ सकती है | किन्तु भाजपा का भाग्यांक व इन का मूलांक समान (1) है,इस लिए तालमेल भी हो जाएगा और मिल कर चुनाव लड़ भी लेंगे | 

जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का नामांक है-2 | इस का वृहदंक बनाता है-29 | यह बना है 16-13 से | इन का मूलांक समीकरण बनाता है 7-4 | इन के जन्म का मूलांक-भाग्यांक समीकरण वही है,जो कि नीतीश का है | इस लिए इन दोनों की जुगलबंदी अभी तो लम्बी चलेगी और चलेगी भी सफलतापूर्वक | शरद यादव को अभी 63 वाँ वर्ष चल रहा है | इस का अंक है-9 | 1 जुलाई से इन्हें 64 वाँ वर्ष शुरू होगा | इस का अंक बनता है-1,जो कि इन के मूलांक का वर्ष  है | यह प्रभुत्व-वृद्धि करवाएगा | तब भाग्यांक 1 वाली भाजपा के साथ तालमेल के कारण ये कोई बड़ा लाभ पा सकते हैं |
                 जनता  दल (यूनाईटेड )का नामांक है-1 | यही अंक नीतीश और शरद यादव के जन्म का मूलांक है | इस दल की स्थापना हुई 30-10-2003 को | इस का मूलांक 3,मासांक 1,वर्षांक 5,भाग्यांक 9 और संयुक्तांक 1 है | चलित वर्ष इस दल के मूलांक का वर्ष है | यह वर्ष जद (यू) के भाग्यांक का मित्र है | अभी इस दल को 7 वाँ वर्ष चल रहा है | यह अंक 3 का सर्वथा विरोधी है | इसी कारण यह अंक 9 का भी विरोधी है | यह तालमेल ठीक नहीं है | 30 अक्टूबर के इस दल को 8 वाँ वर्ष चल रहा होगा | जद (यू) के अन्य अंकों के साथ इस की युति रंग में भंग डालने वाली है | यह इस के बनते-बनते काम बिगाड़ सकती है या मंजिल से कुछ दूर रख सकती है,मगर अगर यह दल भाजपा के साथ मिल कर चला तो इस कसर को भी पूरा कर लेगा और लाभ में रहेगा | 30 अक्टूबर के बाद के वक़्त में इस दल में कुछ खींचातानी या इस की प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है | बहुत संभव है की इस दल को आगामी चुनाव के बाद सरकार बनाए को ले कर कुछ अप्रिय बैटन का सामना करना पड़े | तब इसे समुचित बहुमत-प्राप्ति में भी बाधा आ सकती है या फिर पदों के बंटवारे को ले कर विवाद की स्थिति आ सकती है | पार्टी के किसी वरिष्ठ नेता को ले कर परेशानी/खींचातानी हो सकती है या किसी वरिष्ठ नेता की मृत्यु हो सकती है |    

       

1 टिप्पणी: