अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

गुरुवार, 21 जनवरी 2010

वीर' की रिलीज़



जय श्री राम ........... |मित्रो,कल से वासंती बयार के सुदिन आरम्भ हो गये हैं | हवा का स्पर्श एक ख़ास क़िस्म का सुहानापन ले चुका है | ऐसे में यह जानना भी रोचक रहेगा कि हमारी हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए यह मौसम वासंती हो जाएगा या फिर पतझड़ का ही रहेगा ? सब से पहले तो बात करते हैं रिलीज़ डेट यानि कल के अंकीय समीकरणों की | कल का मूलांक 4 और भाग्यांक 8 है | यह राहू और शनि की युति है | इन दोनों का तालमेल शुभ नहीं है | यह युति विखंडन की परिचायक है | सलमान खान के नाम के दोनों भागों के अंक यही बनाते है | 'सलमान' के 8 और 'खान' के 4 | सलमान के व्यक्तित्व के परस्पर विरोधी पहलुओं व खींचातानी का कारण यही अंक 8 व 4 की युति है | इस युति की नकारात्मकता चलित के अंक 8 (ओज) से बढ़ जाती है | रिलीज़ डेट है-22 | यह स्त्री अंक के दोहराव से बना है | इस के मूलांक के साथ  इस का त्रिकोण  प्रबल स्त्री दोष बताता है | फ़िल्म के सन्दर्भ में इस का तात्पर्य यह है कि फ़िल्म की प्रमुख स्त्री पात्र यानि नायिका इस की बहुत बड़ी कमजोरी रहेगी | सलमान के लिए भी ये स्त्री अंक नुकसान वाले हैं | इन अंकों के साथ सलमान के नामांक 3 की युति यह बताती है कि फ़िल्म की कहानी भी इस की कमजोरी रहेगी | फ़िल्म के निर्देशक अनिल शर्मा का नामांक है-8 | यह बना है 26  से | यह शुक्र का विखंडन बताता है | अनिल शर्मा की बॉडी लैंग्वेज में भी शुक्र विखंडित है | सलमान का भाग्यांक 6 है | चलित अंक 8 (ओज) होने के कारण इन का शुक्र भ्रष्ट है | ऐसे में अनिल शर्मा के साथ इन का योग कोई सुयोग नहीं कहा जा सकता | फ़िल्म के निर्माता विजय गलानी का नामांक बनता है-6 | यह सलमान और फ़िल्म के अनुकूल है,मगर यह बना है 24 से,जो कि बाधित शुक्र दर्शाता है | अब बात करते है कि फ़िल्म के पक्ष में क्या-क्या है ? फ़िल्म के मूलाधार सलमान के जन्म का मूलांक है-9 | इस का वृहदंक है-27 | इन का वर्षांक है-3 | यह बना है 21 से | इस तरह सलमान पर अंक-समूह 3-6-9 की कृपा है | इन का नामांक 3,मूलांक 9 और भाग्यांक 6 है | अभी सलमान को चल रहा है 45 वाँ वर्ष | इस का अंक बनता है-9 | इन के साथ चलित वर्षांक 3 (वर्ष 2010 ) की युति भी शुभ है | यहाँ ख़ास ध्यान दिए जाने वाली बात यह है कि ये समस्त शुभत्व सलमान खान के ही अनुसार है | हाँ,थोडा-बहुत निर्माता विजय गलानी के अनुसार भी है | निर्देशक अनिल शर्मा के समस्त समीकरण विपरीत हैं | इस लिए यह फ़िल्म निर्माता के लिए कोई बड़े लाभ का सौदा सिद्ध होनी मुश्किल है | निर्देशक के लिए तो नुकसान की ही स्थिति बनती है | इस लिए इस फ़िल्म को कोई बहुत बड़ी सफलता मिलन्ति नहीं दिख रही है | यह फ़िल्म जितनी भी चलेगी या कमाई करेगी,वह सब सलमान के अंकों के शुभत्व के कारण ही होगा |          


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें