अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 15 जनवरी 2010

आज की रिलीज़ फ़िल्में

जय श्री राम ........| वैसे तो हमें आप की सेवा मे आज सुबह ही हाज़िर हो जाना चाहिए था,मगर क्या करें आप की बजाय आज हम सूर्य भगवान की सेवा में थे | कारण तो आप को ज्ञात ही है | आज था इस सहस्राब्दी का सब से बड़ा सूर्य ग्रहण | अब ऐसा अवसर 1033 वर्षों के बाद आएगा | तो मित्रो,इसी कारण हम आप की सेवा में आज अब जा कर हाज़िर हो पाये हैं | आइए,अब शुरू करते हैं आज की चर्चा | हम चर्चा करेंगे आज रिलीज़ हुई फ़िल्मों की | सब से पहले बात कर लेते हैं आज के अंकीय समीकरणों की | आज का मूलांक 6 और भाग्यांक 1 है | चलित का तो आप को पता ही है कि वह है-8 (ओज) | 
चांस पे डांस
इस फ़िल्म का नामांक है -4 | इस का वृहदंक है-49 | यह बना है 22-9-18 से | इस का मूलांक समीकरण 4-9-9 है | यहाँ अंक 4 और अंक 9 की युति पूरी-पूरी खींचातानी वाली है | यह आज के मूलांक से समान द्रोह रखती है और आज के भाग्यांक के साथ पितृदोष पैदा करती है | निर्देशक केन घोष का नामांक बनता है-8 | इस का वृहदंक बनता है-35 | यह युति निर्णयगत अस्थिरता और विखंडन बताती है | केंन और फ़िल्म के अंकों में परस्पर द्रोहात्मक युति है | यह हानिकारक है | फ़िल्म के बैनर 'यू टी वी मोशन पिक्चर्स' के अंकीय समीकरण वे ही हैं,जो कि फ़िल्म के | प्रोड्यूसर रोनी स्क्रूवाला और नायक शाहिद कपूर के अंकीय समीकरण समान हैं | ये पितृदोष को प्रबलता से रेखांकित करते हैं | शाहिद का जन्म का मूलांक 7 और चलित अंक 3 (धनात्मक) है,जो कि आज के मूलांक-भाग्यांक से तो मित्रता रखते हैं,किन्तु चलित से प्रतिकूलता रखते हैं | इस कारण यह हो सकता है कि इस फ़िल्म के बॉक्स ऑफिस-परिणाम से अप्रभावित रहते हुए शाहिद को आगे और अच्छी फ़िल्में मिल जाएँ | नायिका जेनेलिया डिसूजा का नामांक 5 भी कोई राहत प्रदान करने वाली स्थिति में नहीं है | यह फ़िल्म थिएटरों की कसौटी पर असफल रह सकती है |
हैलो...हम लल्लन बोल रहे हैं 
राजपाल यादव को केंद्र में रख कर बनायीं गयी इस फ़िल्म का नामांक है-1 | इस का वृहदंक है-91 | यह बना है 23-15-16-12-13-12 से | इस का मूलांक समीकरण बनता है 5 -6-7-3-4-3 | इसी तरह निर्देशक दिलीप शुक्ला का नामांक भी 1 है | ये आज के भाग्यांक से समानता रखते हैं | इस कारण इस फ़िल्म से निर्देशक को कुछ फ़ायदा हो सकता है | निर्माता नाज़िम रिज़वी का मूलांक है-8 | फ़िल्म,निर्देशक और आज के भाग्यांक के साथ इस की युति प्रबल पितृदोष पैदा करती है | इस कारण यह फ़िल्म टिकट खिड़की पर औंधे मुँह गिर सकती है |
भावनाओं को समझो
कामेडियन सुनील पाल की इस फ़िल्म के खाते में यह रिकार्ड है कि इसमें 51 कामेडियनों ने साथ काम किया है | इस फ़िल्म नामांक है-4 | इस का वृहदंक है-58 | यहाँ अंक 5 अंक 8 और अंक 4 की संगत में अशुभ फल देने वाला बन गया है | यह बना है 27-9-22 से | इस का मूलांक समीकरण है 9-9-4 | थोडा-सा ध्यान दीजिए, फ़िल्म 'चांस पे डांस' के रिलीज़-विश्लेषण में यही समीकरण बन रहा था | विश्लेषण वही है,तो परिणाम भी तो वही है | फ़िल्म का नामांक आज के भाग्यांक के साथ पितृदोष पैदा करता है | निर्देशक सुनील पाल का नामांक बनता है-3 | यह बना है 30 से | इस का मूलांक समीकरण बनता है 9-3 से | आज के मूलांक-भाग्यांक के साथ इन अंकों का समीकरण सुनील पाल के पक्ष का है | इस कारण फ़िल्म कुछ राहत दे सकती है,मगर हिट होना तो मुश्किल ही लगता है | 
    तो मित्रो,आज फिर फ़्लॉप फ़िल्मों की हैट ट्रिक होने जा रही है | आगे-आगे देखिए,होता है क्या ?  












    

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें