अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

गुरुवार, 7 जनवरी 2010

भारतीय राजनीति:-भाग-5

जय श्री राम ........... | मित्रो, कल का अवकाश लेने के बाद आज हम फिर से आप की सेवा में उपस्थित हैं | नववर्ष के  सन्दर्भ में भविष्यकथन का यह क्रम चल रहा है | आज हम इस में कई अति महत्त्वपूर्ण व्यक्तियों की बात करने जा रहे हैं |
डॉ.मनमोहन सिंह 
शुरुआत करते हैं भारत के 'सर्वाधिक मजबूर और पराधीन' प्रधानमंत्री डॉ.मनमोहन सिंह की | इन के कार्यकाल में प्रधानमंत्री पद की प्रतिष्ठा जितनी गिरी है और गिरेगी,वह 'न भूतो न भविष्यति' | बिना 'डॉ.' के इन का नामांक बनता है-4 | यह पितृदोष का अंक है | इस का वृहदंक बनता है-49 | यह बना है 32-17 से | इन का मूलांक समीकरण बनता है 5-5 | 'डॉ.' को ले कर इन का नामांक बनता है-1 | 26-09-1932 को जन्मे सिंह का मूलांक 8 और भाग्यांक 5 है | संयुक्तांक 'डॉ.' के साथ 6 तथा 'डॉ.' के बिना 9 है | इन पर 'डॉ.' के साथ वाला मामला ज़्यादा लागू होता है | इन का आयु अंक 6 है क्यों कि इन्हें अभी 78 वाँ वर्ष चल रहा है | इन्हें अंक 3 की दशा चल रही है | यह चलित वर्ष 2010 के अंक 3 की ही दशा है | चूँकि अंक 7 व अंक 8 में परस्पर मित्रता भाव नहीं है,किन्तु चलित वर्षांक 3  आयु अंक 6 का मित्र है,इस लिए इन के लिए थोडा ऊपर-नीचे कर के भी खींचातानी की हालत बनी रहेगी,ख़ासकर वित्तीय और महँगाई के मामलों में | इस लिए इतना तो तय है कि वर्ष 2010 में आम आदमी क महँगाई के मामले में कोई ख़ास राहत नहीं मिलने वाली | अंक 7 भावनाओं का तथा अंक 8 लोकतंत्र,लोकतान्त्रिक व्यवस्था,उठापटक और दक्षिण दिशा तथा अंक 6 सुख का है | इस लिए 7-8-6  चलित वर्षांक 3 के साथ युति यह बताती है कि मनमोहन सिंह को दक्षिण भारत में लोकतान्त्रिक/संवैधानिक ढांचे और क़ानून व व्यवस्था संबंधी तगड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है | इन्हें अपने दक्षिण भारतीय साथियों को ले कर भी परेशान होना पड़ सकता है |    
    रामविलास पासवान 
अपने  आप को दलितों का अगुआ मानने वाले,बिहार की खंडित राजनीति के अग्रदूतों में से एक और लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान का नामांक है-9 | यह बना है 21-24 से | इन का मूलांक समीकरण बनता है 3-6 | इस का वृहदंक बनता है-45 | 05-07-1946 को जन्मे पासवान का मूलांक 5,भाग्यांक और संयुक्तांक 5 है | यह संगत के प्रभाव में फल देता है | इन का आयु अंक 1 (64 वाँ वर्ष ) है | इन्हें अभी अंक 8 की दशा चल रही है | यह वर्ष 2014 तक चलेगी | यह दशा आयु अंक के साथ  द्रोहात्मक युति बनाती है | इस दशा की पहली चौथाई ठीक-ठाक रही,दूसरी ने सत्ता से बाहर कर दिया | इस साल भी वही चलेगी | इस लिए अभी इन के लिए कोई राहत वाली बात नहीं है | 'पावरलैस' वाली हालत बनी रहेगी | 5 जुलाई के बाद आयु अंक 2 शुरू हो जाएगा | यह साझेदारी का अंक है | इस लिए 2-8-6-4 के समीकरण के प्रभाव में अंक 8 की दशा वाले लालू यादव के साथ साझेदारी कर सकते है,किन्तु अंक 8 की दशा के कारण यह निर्णय ग़लत ही सिद्ध होगा और ये नुकसान उठाएँगे |
 नरेन्द्र मोदी 
गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा की भावी धुरी नरेन्द्र मोदी के बारे में हम बहुत जल्दी विस्तार से बात करेंगे | करनी ही पड़ेगी,क्यों कि ये भविष्य में भारतीय राजनीति और संवैधानिक व्यवस्था में एक बहुत ही ज़्यादा महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं | आज सिर्फ़ वर्ष 2010 के सन्दर्भ में ही बात करेंगे | इन का नामांक 5 है | इस का वृहदंक 41 है | यह बना है 25-16 से | इन का मूलांक समीकरण है 4-7 | चलित वर्ष का अंक 3 फैसलों और वाणी का है | मूलांक 8 और भाग्यांक-नामांक 5 के प्रभाव से विचलन पैदा होता है | इस लिए इस साल ये ऐसे फैसले कर सकते हैं या ऐसी बात/बातें कर सकते हैं कि जिन्हें ले कर विवाद या जिन की आलोचना  संभव है | 3-8-5 के साथ अंक 6 (आयु अंक) की युति बाहर से धन का निवेश बताती है | अतः गुजरात को यह अच्छा लाभ मिल सकता है | 17 सितम्बर से मोदी को 61 वाँ वर्ष शुरू हो रहा है | इस का अंक 7 चलित के वर्षांक 3 का विरोधी है | इस लिए कुछ परेशानी संभव है,मगर अन्य अंकों के पक्ष में होने के कारण गाड़ी निकल जाएगी |
राहुल गाँधी 
राहुल गाँधी का नामांक है-9 | इस का वृहदंक है-36 | यह बना है 17-19 से | इस का मूलांक समीकरण बनता है 8-1 | यह एक द्रोहात्मक युति है,जो कि प्रबल GODFATHER PROBLEM पैदा करती है | यह पितृ सुख में बाधा बताती है | इन्हें अभी अंक 7 की दशा चल रही है | यह वर्ष 2012  तक चलेगी | जून,2009 से इस की दूसरी अर्द्धली शुरू हुई है | चलित वर्ष 2010 इन के मूलांक,भाग्यांक और नामांक का मित्र है तथा आयु अंक 4 (40 वाँ वर्ष) नीति-निर्धारण में मार्गदर्शक की भूमिका बताता है | इस लिए ये कुछ महत्त्वपूर्ण सुझाव सरकार/संगठन में दे सकते हैं या उन पर अमल हो सकता है | 19 जून से आयु अंक 5 आरम्भ होगा | यह यात्राओं का अंक है | तब इन की यात्राओं की अधिकता रह सकती है |   
एम.करुणानिधि
अब बात करते हैं एक प्रमुख दक्षिण भारतीय क्षत्रप एम.करुणानिधि की | तमिल फ़िल्मों के इस ख्यातनाम पटकथा लेखक के जीवन की पटकथा ईश्वर ने बहुत ही अद्भुत ढंग से लिखी है | 03-06-1924 को जन्मे करुनानिधि का नामांक है-1 | यह बना है 37 से | इन्हें अभी 86 वाँ वर्ष चल रहा है,इस लिए इन का आयु अंक 5 है | यह इन के लिए लेखन के अलावा बाकी मामलों में अशुभ है | इन्हें भी अंक 7 की दशा चल रही है | यह भी इनके लिए कोई ख़ास अच्छी नहीं है | इस ने लगते ही सरकार बनवा दी | बस,इतना ही बहुत है | अंक 7 निकट संबंधों का है | इस लिए इस दशा के शुरू होते ही वर्ष 2006 में निकट के संबंधों में उठापटक शुरू हो गयी थी | 3 जून से इन्हें 87 वाँ वर्ष शुरू होगा |इस का अंक बनता है-6 | यह अंक करुणानिधि के भ्रष्ट है | इस लिए अंक 8-7-6 के समीकरण के प्रभाव में तगड़े झटके झेलने पड़ सकते हैं | यू पी ए में भी झटके लग सकते हैं | इस साल इन की पोजीशन में गिरावट आ सकती है | अब लगते हाथ दो बातें और भी कर लेते हैं | पहली तो यह की वर्ष 2011 में  होने वाले चुनावों में इन्हें अपनी सरकार गँवानी पड़ सकती है,और दूसरी यह कि वर्ष 2012 से 2014 की अवधि इन के जीवन के लिए निर्णायक रहेगी;इस में भी ख़ासकर वर्ष 2012 |
जे.जयललिता
तमिलनाडु की धाकड़ और धुरंधर नेता जे.जयललिता का नामांक है 5 | यह बना है   23 से | 24-02-1948 को जन्मीं जया का मूलांक 6 और भाग्यांक 3 है | इन का संयुक्तांक 8 है,जो कि मूलांक-भाग्यांक के साथ विषमता उत्पन्न करता है | इन्हें अंक 8 की दशा चल रही है | इन का आयु अंक भी 8 है | इस लिए 24 फ़रवरी तक इन के लिए समय अच्छा नहीं है | इस के बाद इन का आयु अंक 9 हो जाएगा |इन का अंक 6 (शुक्र) भ्रष्ट है | अंक 8 की दशा के साथ इस की युति झटके दे सकती है | सरकार के साथ इन का टकराव बढ़ सकता है | अंक 6 वाली भाजपा  से इन की निकटता बढ़ सकती है | 
 एन.चंद्रबाबू नायडू
तेलुगुदेशम सुप्रीमो एन.चंद्रबाबू नायडू का नामांक है-4 | इस का वृहदंक है-58 | यह बना है 9-32-17 से | इन का मूलांक समीकरण बनता है 9-5-8 | 27-04-1951 को जन्मे नायडू का मूलांक 9 और भाग्यांक 2 है  | मूलांक 9 क्षेत्र,भूमि,प्रतिष्ठा और राजनीतिक वर्चस्व का है तथा अंक 2 परिवार,पार्टी और निकट के लोगों व साझेदारी का है | इस लिए नायडू के राजनीतिक वर्चस्व को परिवार/पार्टी के भीतर से चुनौती मिल सकती है | इन्हें क्षेत्रवाद---ख़ासकर तेलंगाना के मुद्दे पर खासी परेशानी हो सकती है | इन्हें अभी अंक 7 की दशा चल रही है | यह वर्ष 2012 तक चलेगी | यह अंक भावनाओं का है | इस लिए इन्हें भावनात्मक झटके लग सकते हैं | इन का आयु अंक है-5 | यह विचलन/डावाँडोल हालत बताता है | 27-04-2010 से आयु अंक 6 शुरू होगा |यह चलित वर्ष 2010 का मित्र है,इस लिए कुछ राहत रह सकती है | तब ये अंक 6 वाली भाजपा के निकट आ सकते हैं |  




1 टिप्पणी: