अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 19 नवंबर 2010

'GUZAARISH':::पूरी नहीं होगी ख़्वाहिश

जय श्री राम.......... | आदरणीय मित्रो,बहुत दिनों के बाद आज हम करने जा रहे हैं ताज़ा रिलीज फ़िल्म की चर्चा| आज रिलीज हो रही है बहुप्रतीक्षित और बहुप्रचारित फ़िल्म 'गुज़ारिश'| 'सांवरिया' के बुरी तरह पिटने के बाद सब के साथ ख़ुद संजय लीला भंसाली भी धड़कते दिल से इस फ़िल्म का मुँह ताक रहे हैं| तो आइए,बिना वक़्त गँवाये शुरू करते हैं बात इस फ़िल्म की|
आज के अंकीय समीकरण
आज का मूलांक 1 व भाग्यांक 6 है| अभी चलित अंक 9 (ऋणात्मक) है| वर्षांक तो आप को पता ही है कि 3 है| आज अंक 1,3,6 व 9 के लिए सर्वोत्तम की स्थिति है| अंक 4 भी आज लाभदायक स्थिति में है| अंक 5 अस्थिरतामय चलताऊ स्थिति में है| अंक 2 व 7 आज नुकसान में रहेंगे| अंक 8 आज पितृद्रोह की स्थिति पैदा कर रहा है,साथ ही शुक्र-भंग भी कर रहा है|
फ़िल्म के समीकरण

इस फ़िल्म का अंक बनता है-2,जो कि आज नुकसानदेह है| इस का वृहदंक 29 है| यह स्त्री अंक (2) के साथ अंक 9 के योग के कारण भावनात्मक संतुष्टि दे सकता है| अंक २ कथा,पटकथा,संगीत,तथा संवाद का भी है| इस कारण इस फ़िल्म को इन क्षेत्रों में पुरस्कार और बहुत बढ़िया समीक्षा/कमेन्ट मिल सकते हैं| फ़िल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली का नामांक बनता है-5,जो कि आज अस्थिरता लिये है| इस का वृहदंक है-50| यह आज की अस्थिरता में वृद्धि कर रहा है| इस का मूलांक समीकरण 3-8-3 है| यह कास्टिंग तथा ट्रीटमेंट सम्बन्धी ग़लत निर्णय सूचित करता है| अतः भंसाली को इन मोर्चों पर अपने निर्णयों को ले कर पछताना पड़ सकता है| इन अंकों के साथ फ़िल्म के अंकों की युति देखें तो नायिका इस फ़िल्म का बहुत कमज़ोर पहलू रहेगी| वैसे भी ऐश्वर्या ने आज तक अपने दम पर भला कौनसी फ़िल्म हिट दी है? भंसाली के जन्म का मूलांक ६ है,जो कि आज शुभ है| इन का भाग्यांक तथा जन्म का चलित अंक 9 है| यह भी आज शुभ है तथा प्रतिष्ठावर्द्धक है| इस कारण यह फ़िल्म भंसाली की प्रतिष्ठा तो निश्चित रूप से बढ़ाएगी| भंसाली को अभी 47 वाँ वर्ष चल रहा है| इस कारण इन का आयु अंक 2 हुआ| यह इन के ख़िलाफ़ जाता है| बहुत अच्छा रहता कि भंसाली यह फ़िल्म 3 दिसंबर को रिलीज करते| तब इस का परिणाम कुछ और ही रहता| मगर.............| भाग्य इसी का तो नाम है| क्या कर सकते हैं.........| भंसाली चूँकि इस फ़िल्म के एक निर्माता भी हैं,इस लिए इन के अंक यहाँ दोहरे रूप में प्रभावी हैं| फ़िल्म के दूसरे निर्माता हैं---रोनी स्क्रूवाला| इन अक अंक बनता है-1| यह आज बहुत अच्छा है| इस का वृहदंक है-55| दोहरे अस्थिरता वाले अंकों के कारण यह आज शुभ नहीं है| इस का मूलांक समीकरण 7-3| परस्पर विरोधी अंकों की यह युति अशुभ है| फ़िल्म के नायक ऋतिक रोशन का नामांक है-७,जो कि आज अशुभ है| इस का वृहदंक है-43| अंक 3,4 व 7 का त्रिकोण आज अशुभ है| इस के वृहदंक का मूलांक समीकरण 2-5 है| स्त्री अंक के साथ अस्थिरतामय अंक की युति के कारण यह अशुभ है| ऋतिक के जन्म का मूलांक 1 तथा भाग्यांक 5 है| अंक 1 आज बहुत अच्छा है| अंक 5 की बात हम कर ही चुके हैं| इन का आयु अंक 1 (37 वाँ वर्ष) ही| यह इन के लिए अच्छा है| अतः इस फ़िल्म के नायक के रूप में इन्हें प्रशंसा मिल सकती है| नायिका ऐश्वर्या राय बच्चन का नामांक बनता है-5| इस की बात हो चुकी है| इस का वृहदंक बनता है-50,जिस का मूलांक बनता है-5| इस का मूलांक समीकरण 3-4-7 है| यहाँ आज के अशुभ अंकों का बाहुल्य है| ऐश्वर्या के जन्म का मूलांक 1 तथा भाग्यांक 5 है| इन दोनों ही अंकों की चर्चा हम कर चुके हैं| इन्हें आयु अंक 2 (38 वाँ वर्ष) है| यह अशुभ है|
निष्कर्ष
(1) यह फ़िल्म निराश करेगी|
(2) बॉक्स ऑफिस पर यह हिट नहीं रहेगी|
(3) 'सांवरिया' के बाद भंसाली एक बार फिर फ़्लॉप रहेंगे|
(4) फ़िल्म को कथा,पटकथा,संवाद तथा संगीत से सम्बन्धित अच्छी समीक्षा तथा पुरस्कार मिल सकते हैं|
(5) फ़िल्म के ट्रीटमेंट को ले कर भंसाली को आलोचना झेलनी पड़ सकती है|
(6) इस फ़िल्म की महिलाओं (विशेषकर नायिका) के चयन सम्बन्धी निर्णय की आलोचना हो सकती है|
(7) यह फ़िल्म यदि 24 नवम्बर के बाद रिलीज होती (विशेषकर 3 दिसंबर को) तो परिणाम अधिक सकारात्मक रह सकते थे|
मित्रो,अभी तो बस इतना ही| अभी 'आज के आनंद की जय' नहीं कहेंगे,क्योंकि अभी तो दिन में एक ख़ास बात ले कर फिर से उपस्थित होंगे| .......... जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें