अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

गुरुवार, 21 जुलाई 2011

'SINGHAM' की रिलीज

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, धर्मशाला (हि.प्र.) में दिनांक 23 व 24 जुलाई को ज्योतिष सम्मेलन है| इस सिलसिले में हम आज दिन में रवाना हो रहे हैं| 25 तारीख़ को हम जालंधर होंगे| इसलिए अब आपसे बात कुछ दिनों बाद ही हो पाएगी| हाँ, मिलते ही हम बात करेंगे सावन की| मिलने के इच्छुक मित्र हमसे 9929842668 पर संपर्क कर सकते हैं| आइए, अभी बात करते हैं इस बार की रिलीज फ़िल्म की| 
SINGHAM
 दक्षिण भारतीय फ़िल्म की रीमेक इस फ़िल्म से अजय देवगन एक्शन हीरो के रूप में अपनी तगड़ी वापसी करने जा रहे हैं| रोहित शेट्टी की इस फ़िल्म का अंक बनता है-4| यह शुभ है| इसका वृहदंक 22 अशुभ है| निर्देशक रोहित शेट्टी का नामांक 5 समान लाभालाभ की अवस्था में है| इसका वृहदंक 41 व मूलांक समीकरण 1-4 शुभ है| 14-03-1974 को जन्मे रोहित के जन्म का मूलांक 5 समान रूप से शुभाशुभ है| इनका भाग्यांक 2 व आयु अंक 2 (38 वाँ वर्ष) अशुभ है| रोहित शेट्टी के नामांक के वृहदंक व मूलांक समीकरण तथा जन्म के मूलांक में पितृ अंकों (1 व 4) की प्रधानता है| रिलीज का चलित भी इन्हीं अंकों का है| रिलीज का मूलांक भी पितृ अंक (4) है| ये अंक पितृ परंपरा के प्रतिनिधि हैं| रोहित शेट्टी पितृ परंपरा से फ़िल्मों में हैं| इनके पिता शेट्टी हिंदी फ़िल्मों में प्रायः खलनायक की भूमिका निभाया करते थे| अतः इस नाते भी एक 'पितृ पुरुष' (निर्देशक) के रूप में इनके लिए रिलीज के समीकरण शुभ संकेत करते हैं| फ़िल्म के नायक अजय देवगन का नामांक 1, वृहदंक 28 व मूलांक समीकरण 4-6 शुभ है| 02-04-1969 को जन्मे अजय देवगन के जन्म का मूलांक 2 अशुभ व भाग्यांक 4 शुभ है| इनका आयु अंक 7 (43 वाँ वर्ष) अशुभ है| अजय देवगन के नामांक, मूलांक समीकरण, जन्म के मासांक, भाग्यांक व आयु अंक में पितृ अंकों की विलग या खंडित उपस्थिति है| यह रोहित शेट्टी वाली पितृ-कृपा-स्थिति बताता है| फ़िल्म की नायिका काजल अग्रवाल का नामांक बनता है-1| यह रिलीज के दिन शुभ समीकरण बनता है| इसका वृहदंक 28 है| यह अशुभ युतियाँ बना रहा है| इसका मूलांक समीकरण 8-2 भी रिलीज के दिन अशुभ है| 19-06-1985 को जन्मीं काजल का जन्म का मूलांक 1 व भाग्यांक 3 है| ये दोनों ही रिलीज के अंकों के साथ शुभ युतियाँ बना रहे हैं| इनका आयु अंक 9 (27 वाँ वर्ष) भी रिलीज के दिन शुभ है|  
परिणाम:- फ़िल्म बड़ी हिट रह सकती है| अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी हिट बन सकती है| इस फ़िल्म से अजय देवगन की प्रतिष्ठा बढ़ेगी| इन्हें इस फ़िल्म के लिए पुरस्कार भी मिल सकते हैं|


शुक्रवार, 8 जुलाई 2011

आज की रिलीज फ़िल्में

            जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, तबीयत खराब होने के कारण इस बार की रिलीज फ़िल्मों की बात सुबह नहीं कर पाये| अब कर लेते हैं| आइए, सबसे पहले जानें रिलीज के समीकरणों को|
 रिलीज के समीकरण
रिलीज के दिन का मूलांक 8 व भाग्यांक 1 है. यह परस्पर द्रोह की युति है. इसे 'विपरीत पितृद्रोह युति'  कहा जाता है.
MURDER-2
           इमरान हाशमी और जिनेलिया डिसूजा स्टारर इस फ़िल्म का अंक बनता है-7. इस का वृहदंक 25 व मूलांक समीकरण 5-2 है. ये सभी अशुभ हैं. फ़िल्म के निर्माता महेश भट्ट का नामांक बनता है-3 व वृहदंक बनता है-39. ये दोनों ही शुभ हैं. इसका मूलांक समीकरण 5-7 है. यह अशुभ है.निर्देशक मोहित सूरी का नामांक बनता है-6. यह शुभ है. इसका वृहदंक 33 व मूलांक समीकरण 3-3 है. ये दोनों लाभालाभ ली समानावस्था में हैं. नायक इमरान हाशमी का नामांक है-1. यह अशुभ है. इसका वृहदंक है-37. यह भी अशुभ है. इसका मूलांक समीकरण 9-1 है. यह शुभ है. 24-03-1979 को जन्मे इमरान का मूलांक 6 शुभ व भाग्यांक 8 अशुभ है.
परिणाम:-फ़िल्म निराश करेगी, पिट जाएगी. यह फ़िल्म 'MURDER' की सफलता के तो आस-पास भी नहीं फटक पाएगी|
CHILLAR  PARTY
              पहले यह फ़िल्म 24 जून को रिलीज होने वाली थी. फ़िल्म का अंक बनता है-7. यही अशुभ है. इसका वृहदंक बनता है-34. यह समान शुभाशुभ है. इस का मूलांक समीकरण 9-7 है. यह अशुभ है. एक निर्देशक नितेश तिवारी का नामांक 2 व वृहदंक 38 है. ये दोनों ही अशुभ हैं. इसका मूलांक समीकरण 5-6 समान रूप से शुभाशुभ है. दूसरे निर्देशक विकास बहल का नामांक 6 है. यह समान शुभाशुभ है. इसका वृहदंक 24 व मूलांक समीकरण 4-2 अशुभ है. सहनिर्माता सलमान खान हैं. 27-12-2965 को जन्मे सलमान का मूलांक 9 व भाग्यांक 6 है. ये दोनों ही आज रिलीज के अंकों के साथ शुभ युतियाँ बनाते हैं.इनका आयु अंक 1 (46 वाँ वर्ष) अशुभ है. सलमान का नामांक 3 व वृहदंक 30 दोनों ही आज सामान लाभालाभ की अवस्था में हैं. इसका मूलांक समीकरण 8-5 हैं, जो कि अशुभ है.
परिणाम:-इसके निर्माता ने रिलीज की तारीख़ बदल कर ग़लती कर ली. 24 जून को रिलीज होने की अवस्था में यह फ़िल्म औसत सफल होकर लागत तो निकाल लेती, मगर अब तो यह फ़िल्म फ्लॉप के खाते में जाती दिख रही है. यह जितनी भी कमाई करेगी, वह सलमान खान के अंकों के कारण ही होगा.

           मित्रो, अभी तो बस इतना ही| .........आज के आनंद की जय| ........... जय श्री राम|

शुक्रवार, 1 जुलाई 2011

इस बार की रिलीज फ़िल्में

             जय श्री राम.........| आदरणीय मित्रो, आइए-फटाफट बात कर लेते हैं आज की रिलीज फिल्मों की| सबसे पहले बात रिलीज के समीकरणों की|
रिलीज के समीकरण
            रिलीज के दिन का मूलांक 1 व भाग्यांक 3 है| यह युति अंक 1, 3, 4, 6, व 9 के लिए लाभकारी है| अंक 2, 7 व 8 के लिए अशुभ है| अंक 5 के लिए लाभालाभ की सामान अवस्था है| 
DELHI  BELLY
            आमिर खान निर्मित इस फिल्म का अंक बनता है-5| यह शुभाशुभ की समान अवस्था में है| इस का वृहदंक 32 भी इसी अवस्था में है| इसका मूलांक समीकरण 9-5 है| यह शुभ है| निर्माता आमिर खान का नामांक 3 है, जो कि शुभ है| इसका वृहदंक 21 आसान रूप से शुभ है| इसका मूलांक समीकरण 8-4 है| यह भी इसी अवस्था में है| 14 मार्च, 1965 को जन्मे आमिर खान का मूलांक 5 लाभालाभ की समानावस्था में है तथा भाग्यांक 2 अशुभ है| इनका आयु अंक 2 (47 वाँ वर्ष) भी अशुभ है| निर्देशक अभिनय देव का नामांक बनता है-5| इसका वृहदंक है-32| ये दोनों समान रूप से शुभाशुभ है| फिल्म के नायक इमरान खान का नामांक 8 तथा वृहदंक 26 है| ये दोनों ही अशुभ हैं| इसका मूलांक समीकरण 4-4 है, जो कि शुभ है| 13-01-1983 को जन्मे इमरान का मूलांक 4 शुभ व भाग्यांक 8 अशुभ है| इनका आयु अंक 2 ( 29 वाँ वर्ष) अशुभ है|
परिणाम:-यह फ़िल्म साधारण सफलता प्राप्त कर सकती है, बड़ी हिट की उम्मीद लगाना बेकार होगा|
  सुझाव:- इमरान खान को चाहिए कि वे अपने नाम में 'IMRAN' को 'IMRAAN' लिखें|
BBUDDAH  HOGA  TERRA  BAAP
              फ़िल्म का अंक बनता है-3| इसका वृहदंक 66 व मूलांक समीकरण 6-7-5-3 है. ये सभी शुभ हैं. निर्देशक पुरी जगन्नाथ का नामांक बनता है-7| यह अशुभ है| इसका वृहदंक 43 है| यह समान रूप से शुभाशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 8-8 है, जो कि  घोर अशुभ है| फ़िल्म के नायक अमिताभ बच्चन का नामांक व वृहदंक पुरी जगन्नाथ वाले ही हैं| इसका मूलांक समीकरण 9-7 है| यह शुभ है| 11-10-1942 को जन्मे अमिताभ बच्चन का जन्म का मूलांक 2 समान शुभाशुभ व भाग्यांक 1 शुभ है| इनका आयु अंक 6 (69 वाँ वर्ष) शुभ है|
परिणाम:-यह फ़िल्म साधारण सफल होकर लागत निकाल सकती है|
             अब बात करेंगे कुछ दिनों के बाद| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ....... आज के आनंद की जय| .............जय श्री राम|