अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 26 नवंबर 2010

'BREAK KE BAAD' की रिलीज:सफलता पर ब्रेक

          जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो,आज रिलीज हो रही है फ़िल्म 'ब्रेक के बाद'| इस को ले कर बड़ी बातों में सिर्फ़ इतना ही कहा जा सकता है कि अभी जो ख़ुद भी ढंग से निर्देशक के रूप में स्थापित नहीं हो पाये,उन्हीं कुणाल कोहली ने इस फ़िल्म में दानिश असलम को निर्देशक के रूप में मौक़ा दिया है|
      आज के अंकीय समीकरण 
       आज मूलांक 8 तथा भाग्यांक 4 है| यह युति परस्पर विखंडन पैदा करती है| यह युति इन दोनों ही अंकों के लिए बुरी है| इन के अलावा अंक 1 के साथ यह 'द्रोहात्मक युति' बनती है| अभी चलित अंक 3 (ऋणात्मक) है,जो कि आज की मूलांक-भाग्यांक युति के साथ ग़लत निर्णय बताता है|
      फ़िल्म का अंकीय विश्लेषण      
         फ़िल्म का अंक बनता है-3| यह बताता है कि फ़िल्म को आज रिलीज किया जाना 'ग़लत दिन का चयन' है| इस का वृहदंक है-30,जो कि अंक 3 का ही महाशून्यात्मक विस्तार है| इस का मूलांक समीकरण 3-7-2 है| यह दो स्त्री अंकों (2 व 7) के साथ मित्र अंक (3) की एकल उपस्थिति हल्के-फुल्केपन की स्थिति बताती है| अतः यह हो सकता है कि यह फ़िल्म (ख़ास तौर पर ट्रीटमेंट के स्तर पर) हल्की-फुल्की हो| निर्माता कुणाल कोहली का अंक बनता है-8,जो कि आज हानिकारक है| इस का वृहदंक है-35| यह निर्णयगत अस्थिरता बताता है| इस का मूलांक समीकरण 8-9 है| यह पारस्परिक खींचातानी में रखता है| इस कारण अभी कुणाल ना तो ढंग से निर्माता बन पाये हैं और ना ही ढंग से निर्देशक| कुणाल को चाहिए कि ये अपना नाम 'KUNAAL KOHALI' लिखें| निर्देशक दानिश असलम का अंक बनता है-4,जो कि आज विखंडन पैदा करता है| इस का वृहदंक बनता है-31| यह आज मित्र-द्रोह और 'द्रोहात्मक युति' बनता है| इस का मूलांक समीकरण 1-3 है,जो कि 31 का ही व्यतिक्रम रूप है|
          फ़िल्म के नायक इमरान खान का नामांक है-8,जो कि आज हानिकारक है| इस का वृहदंक है-26,जो कि शुक्रभंग बताता है| इस का मूलांक समीकरण 4-4 है,जो कि आज विखंडन कर रहा है| इन का जन्म का मूलांक-भाग्यांक 1 है| यह आज 'द्रोहात्मक युति' और 'GODFATHER PROBLEM' पैदा करता है| इन का आयु-अंक 9 (27 वाँ वर्ष) है,इस कारण इस फ़िल्म के पिटने से इमरान को ज़्यादा नुकसान नहीं होगा| इमारां को अपना नाम 'IMRAAN KHAN' लिखना चाहिए| नायिका दीपिका पादुकोण का नामांक है-1| इस की बात हम कर चुके हैं| इस का वृहदंक है-64| यह शुक्र की पीड़ित अवस्था बताता है| इस का मूलांक समीकरण 8-2 है| यह भावनात्मक झटका बताता है| इन का जन्म का मूलांक 5 है,जो कि आज के अंकों के साथ अशुभ है| इन का भाग्यांक 3 है| इस की भी बात हम कर चुके हैं| इन का आयु-अंक 7 (25 वाँ वर्ष) है| यह इन के भाग्यांक (3) का विरोधी है| इस कारण अभी 04 जनवरी,2011 तक इन की कोई फ़िल्म सफल नहीं होनी है,बल्कि कुछ लोगों से सम्बन्ध ख़राब होने और भावनात्मक झटकों के योग ही अधिक हैं|
      निष्कर्ष 
(1) यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहेगी|
(2) कुणाल कोहली को अपना नाम 'KUNAAL KOHALI' लिखना चाहिए|
(3) इमरान खान को अपना नाम 'IMRAAN KHAN ' लिखना चाहिए|
(4) इमरान को इस फ़िल्म की असफलता से ज़्यादा नुकसान नहीं होगा|
(5) दीपिका को अभी 04 जनवरी,2011 तक और झटके लगेंगे,करियर में भी और निजी जीवन में भी|
        मित्रो,आज बस इतना ही| ईश्वर ने चाहा तो कल एक बहुत ही ख़ास ख़बर आप को बताने के लिए फिर मिलेंगे| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| .........आज के आनंद की जय| ............जय श्री राम|

गुरुवार, 25 नवंबर 2010

आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के.रोसैया का इस्तीफ़ा:::हमारी भविष्यवाणी सही साबित


              जय श्री राम ...........| आदरणीय मित्रो,कल का दिन हमारे लिए बहुत अहम था| जहाँ एक ओर बिहार विधानसभा चुनावों से सम्बन्धित हमारी भविष्यवाणी अपूर्व रूप से सत्य सिद्ध हुई (जिस का जिक्र हम अपनी सुबह कि पोस्ट में कर चुके हैं),वहीं दूसरी ओर एक और भविष्यवाणी भी सत्य सिद्ध हुई| कल आन्ध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री के.रोसैया ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया| उन की तरफ़ से कारण चाहे कुछ भी बताया जाए,किन्तु यह बात तो जगत विदित है कि उन्हें सोनिया गांधी ने हटाया है| हम ने इस की भविष्यवाणी बहुत पहले ही कर दी थी| यह भविष्यवाणी एक नहीं,बल्कि कई जगहों पर की गयी थी| आइए,ज़रा एक नज़र डालें इन पर| 01 जनवरी,2010 की पोस्ट ‘वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति:भाग-1′ में ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस’ शीर्षक के अंतर्गत हम ने लिखा था— “—चूँकि देश की कमान इस पार्टी के अंक 8 वाले व्यक्ति के हाथों में है,इसलिए इस पार्टी और इस की केंद्र सरकार को अंक 8 के प्रभाव से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा| अंक 8 की दिशा दक्षिण है| इस कारण कांग्रेस और इस की केंद्र सरकार को दक्षिण भारत से सम्बन्धित मसलों को ले कर ख़ासा परेशान होना पड़ सकता है| ये मसले क्षेत्रों या व्यक्तियों से सम्बन्धित हो सकते हैं| …” अपनी एक दूसरी पोस्ट में तो हम ने इस बारे में और भी अधिक स्पष्ट रूप से संकेत किया था|  के.रोसैया के मुख्यमंत्री पद से विदा होने के बारे में साफ़-साफ़ यह संकेत भी देखिए| 30 दिसंबर,2009 को अपनी पोस्ट ‘वर्ष 2010:कैसा रहेगा भारत का भविष्य’ में हम ने लिखा है—“…वर्ष 2010 में 1 से 4 वरिष्ठ राजनेताओं की जान/स्वास्थ्य को ख़ासा ख़तरा है| यह वरिष्ठता पद या उम्र के सन्दर्भ में हो सकती है| इस के साथ ही इस वर्ष 1 से 4 राज्यों में मुख्यमंत्री बदल सकता है या बदलने के तगड़े हालात बन सकते हैं| चूँकि अंक 8 दक्षिण दिशा का है,इसलिए जब इस की भारत के मूलांक,भाग्यांक,चलित वर्षांक और आयु अंकों के साथ युति का विश्लेषण बताता है कि दक्षिण के राज्यों में सत्ता-परिवर्तन संभव है| यह परिवर्तन मुख्यमंत्री के रूप में 1 से 2 राज्यों में तथा पार्टी के रूप में 1 राज्य में संभव है| अंक 9 भूमि,राजनीति तथा वर्चस्व का भी है| इसलिए दक्षिण के राज्यों में इन से सम्बन्धित घटनाओं में ख़ासा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है|…” इस बात का नामसमेत साफ़-साफ़ उल्लेख भी हम कर चुके हैं| 01 जनवरी,2010 की पोस्ट ‘वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति:भाग-1 में ‘सोनिया गांधी’शीर्षक के अंतर्गत हम ने लिखा था—“सोनिया जी को कांग्रेस की ही भाँति अंक 8 से बचना चाहिए,साथ ही अंक 4 से भी| अंक 8 दक्षिण दिशा का है और अंक 4 वरिष्ठता का| अतः सोनिया को वे ही परेशानियाँ दरपेश आ सकती हैं,जिन का हम ने कांग्रेस के लिए जिक्र किया है| अंक 4 के कारण इन्हें ज़्यादा दिक्क़त वरिष्ठ लोगों से आ सकती हैं| संभवतः वरिष्ठ लोगों को पार्टी या सरकार से हटाना भी पड़ जाए| इस फेर में दक्षिण भारत (आन्ध्र) के मुख्यमंत्री को भी बदल सकती हैं|”
          मित्रो,आप ख़ुद ही देख लीजिए कि हम ने कितनी सटीक भविष्यवाणी की थी| अभी एक बात आप से और कह देते हैं| आन्ध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने आज शपथ ली है| वैसे भी आन्ध्र प्रदेश की इस विधानसभा के भाग्य में 4 मुख्यमंत्री लिखे हैं,मगर किरण कुमार रेड्डी के आज शपथ-ग्रहण ने इस बात पर जोरदार ठप्पा लगा दिया है| रेड्डी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएँगे| इन्हें भी इस विधानसभा के बीच कार्यकाल में ही इस्तीफ़ा देना पड़ेगा| आंध्र प्रदेश इसी विधानसभा में रेड्डी के बाद अभी एक और मुख्यमंत्री देखेगा| 
          मित्रो,आज बस इतना ही| कल फिर हाजिर होंगे आप की सेवा में ताज़ा हिंदी फ़िल्म की रिलीज की बात ले कर| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ........... जय श्री राम|

बिहार विधानसभा चुनाव-परिणाम:हमारी भविष्यवाणी अपूर्व रूप से सत्य सिद्ध हुई

         (ज्योतिष-जगत में इतनी विस्तृत और सटीक यह एकमात्र भविष्यवाणी थी)
     
          जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो,अपने वायद के मुताबिक हाजिर हैं हम आप से बहुत ही ख़ास बात करने| कल बिहार विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित हो चुके हैं| अब तो सारी तस्वीर बिलकुल साफ़ है| इन चुनाव-परिणामों ने बिहार में 'जातिवाद' की जगह 'विकासवाद' का शंखनाद किया है| हम ने इन चुनावों की भविष्यवाणी घोटेवाले,माँ बगलामुखी और परम पूज्य गुरुदेव देवराहा बाबा का आशीर्वाद एवं उन से अनुमति ले कर 09 सितम्बर (गुरुवार) को दोपहर 12 बज कर 42 वें मिनट पर आरम्भ की थी,जो कि 22 वें दिन 30 सितम्बर (गुरुवार) को पूर्ण हुई| इस में भी विभिन्न प्रमुख दलों की सीटवार स्थिति हम ने 06 अक्टूबर को तैयार की थी| यह भविष्यवाणी चरणबद्ध रूप से हमारे BLOGSPOT,WORDPRESS और MEDIA CLUB OF INDIA के ब्लॉग पर आठ चरणों में दिनांक 30 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक आप की सेवा में रखी गयी थी| इस के अलावा 'अंक प्रभा' के नवम्बर अंक में प्रकाशित भी हो चुकी थी| भारतीय ज्योतिष-जगत में इतने विस्तृत रूप में यह एकमात्र भविष्यवाणी थी| मात्र इतना ही नहीं,अपितु इतने व्यापक रूप से और इतनी सटीक भी यह एकमात्र भविष्यवाणी रही| हम ने कई राजनीतिज्ञ मित्रों से कहा भी था कि भाजपा और जद(यू) को 'वाकओवर' मिलने जा रहा है| मगर इन कही हुई बातों को छोड़ कर आप और हम बात करते हैं 'ON THE RECORD' प्रमाणों की|
आइए,अब बात करते हैं कि हमारी भविष्यवाणी किस-किस रूप में सही रही?
***(1) हम ने यह कहा था:---" ...जब जद (यू) और भाजपा नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ कर सब से ज्यादा सीटें (बहुमत) पा रहे हैं,तो मुख्यमंत्री का ताज भी नीतीश को ही मिलना है| इस बार के चुनाव के बाद रोचक बात यह रहेगी कि नीतीश के साथ इस होड़ में लालू,कांग्रेस,राबड़ी या कोई और नहीं,बल्कि ख़ुद नीतीश ही होंगे| ...इस बार के चुनाव बिहार की राजनीति में बहुत दूर तक का फैसला इकठ्ठा ही कर देंगे| अतः हमारे हिसाब से इस बार के इन चुनावों के बाद लालू प्रसाद यादव,रामविलास पासवान आदि नीतीश के सभी समकालीन हमेशा के लिए सत्ता की दौड़ से बाहर हो जाएँगे| ये अब कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएँगे| 
*** और यह हुआ:---आज स्पष्ट है कि नीतीश कि होड़ में ख़ुद नीतीश के अलावा कोई नहीं है| वे मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं|"

***(2) हम ने यह कहा था---"... नीतीश इस चुनाव में फायदे में ही रहेंगे| इन्हें दोहरा संतोष मिल सकता है कि जहाँ एक ओर तो इन के प्रतिद्वंद्वी चित-से हो जाएँगे,वहीं दूसरी ओर ये मुख्यमंत्री का ताज पहन लेंगे| हाँ,इन्हें यदि कोई समस्या होगी तो (अगर इस बात को समस्या माना जाए तो) यह हो सकती है कि इन के सहयोगी दल भाजपा की सीटें अभी की तुलना में बढ़ जाएँगी|"

*** और यह हुआ:---नीतीश के सभी प्रतिद्वंद्वी धराशायी हो गये| इन के सहयोगी दल भाजपा की सीटें 55 से बढ़ कर 91 हो गयीं|

***(3) हम ने यह कहा था:---"... स्थापना का 64 वाँ वर्ष चलने के कारण इस (बिहार) का आयु-अंक 1 ठहरा| यह नेतृत्व,सरकार/सत्ता का अंक है| ... अतः इस बार के चुनाव में ऐसे दल/व्यक्ति लाभ की अवस्था में रहेंगे,जिन के यहाँ अंक 1,4,6 व 9 की प्रधानता है|"
*** और यह हुआ:---सब से ज्यादा फायदे में रही भाजपा| भाजपा का मूलांक 6,भाग्यांक 1,आयु-अंक 4 तथा स्थापना का चलित अंक 9 है| इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी का मूलांक,भाग्यांक व आयु-अंक 9 है| नीतीश कुमार व शरद यादव का मूलांक 1 है| नीतीश का आयु-अंक 6 तथा संयुक्तांक 9 है| शरद यादव का आयु-अंक 1,संयुक्तांक 4, चलित दशा का अंक 6 है| जद (यू) का भाग्यांक व स्थापना का चलित अंक 9 तथा नामांक व संयुक्तांक 1 है|

***(4) हम ने यह कहा था:---"...ऐसे दलों,व्यक्तियों को ख़ास लाभ संभव है,जिनके यहाँ अंक 1 व 2 की प्रधानता है| चूँकि अंक 2 साझेदारी/गठबंधन का भी है,इसलिए यदि ऐसे दल/.व्यक्ति साथ हो कर चुनाव लड़ेंगे तो अधिक लाभ उठा सकते हैं|"
*** और यह हुआ:---नीतीश व शरद यादव का मूलांक 1 व भाग्यांक 2 है| शरद यादव का नामांक तथा चलित दशा का अंक भी 2 है| जद (यू) का नामांक,संयुक्तांक व चलित दशा का अंक 2 है| भाजपा का भाग्यांक 1 व नामांक 2 है| भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी को अंक 2 की दशा चल रही है|

***(5) हम ने यह कहा था:---"...इसी अंक 2 की तात्कालिक प्रभावोत्पादकता की अवधि में लालू ने अपनी पत्नी को अपनी राजनीतिक वारिस बना दिया,मगर इस की बलि यह रहेगी कि लालू की पत्नी (राबड़ी देवी) अब कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएँगी| रहा सवाल लालू का,तो लालू के साझेदारी/गठबंधन का अंक ख़राब होने के कारण इन्होंने इस चुनाव में साझेदारी/गठबंधन का जो निर्णय किया है,वह ग़लत सिद्ध होगा| इन के निकट के लोग इन्हें छोड़ कर जा सकते हैं,निकट के लोग चुनाव हार सकते हैं...लालू कभी मुख्यमंत्री नहीं बन पाएँगे और न ही अपनी पसंद के आदमी को मुख्यमंत्री बनवा पाएँगे|"
*** और यह हुआ:---लालू का पासवान के साथ गठबंधन का निर्णय ग़लत ही सिद्ध हुआ|  वर्षों इन के आँखों के तारे बन कर रहे साले और कई ख़ास आदमी इन्हें छोड़ कर चले गये| पिछली विधानसभा में प्रतिपक्ष की नेता और इन की पत्नी राबड़ी देवी ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों ही जगहों से हार गयीं| लालू के खासमखास शकुनी चौधरी भी चुनाव हार गये| ना तो लालू ख़ुद मुख्यमंत्री बन पाये और ना ही अपनी पसंद के आदमी को बनवा पाये|

***(6) हम ने यह कहा था:---"...राजद की जूझने वाली हालत है| राजद के अपने अंक तो बहुत बुरी अवस्था में है|"
*** और यह हुआ:---राजद की सीटें 54 से घट कर 22 रह गयीं| इसे 32 सीटों का घाटा उठाना पड़ा|

***(7) हम ने यह कहा था:---"...कांग्रेस के कई निर्णय ग़लत सिद्ध होंगे| अंक 3 चयन,चुनाव और मित्रता का भी है,इसलिए कांग्रेस अपने प्रत्याशियों के चयन,चुनावी विजय और मित्र दलों के मामले में ग़लती कर मात खा सकती है|"
*** और यह हुआ:---प्रत्याशी-चयन के मामले में कांग्रेस पिट गयी| यही हाल चुनावी विजय के मामले में भी रहा| ख़ुद इस के प्रदेशाध्यक्ष चुनाव हार गये| कांग्रेस ने किसी भी दल को अपना मित्र नहीं बनाया| अकेले ही चुनाव लड़ा| मित्र-दल सम्बन्धी यह निर्णय कांग्रेस के ख़िलाफ़ गया|

***(8) हम ने यह कहा था:---"...यहाँ अंक 8 की तिहरी भूमिका वाली यह युति कांग्रेस को तगड़े झटके देगी| इस पार्टी ने जो बड़ी-बड़ी उम्मीदें बिहार विधानसभा के इन चुनावों से लगा रखी हैं,वे ध्वस्त हो जाएँगी| कांग्रेस सत्ता में आना तो दूर,अपनी अभी वाली 9 सीटें फिर से पा ले तो भी संतोष की बात रहेगी|"
*** और यह हुआ:---कांग्रेस की तमाम आशाएँ ध्वस्त हो गयीं| ना राहुल फैक्टर काम आया,ना ही सोनिया सेक्टर|  यह पार्टी अपनी पिछली सीट-संख्या भी नहीं बचा पायी| इस की सीटें 5 कम हो कर 4 रह गयीं|

***(9) हम ने यह कहा था:---"...इस प्रकार सोनिया गांधी के सितारे कांग्रेस को सत्ता तक नहीं पहुँचा पाएँगे|"
*** और यह हुआ:---सोनिया गांधी कांग्रेस को सत्ता के पास तक भी नहीं पहुँचा सकीं|

*** (10) हम ने यह कहा था:---"...पासवान की स्थिति अच्छी नहीं रहेगी| वे अपनी हलिया सीटें (10) फिर से पा लें,तो यही इन की बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जानी चाहिए| ...पासवान वाली अंक 8 की ही चलित दशा लालू प्रसाद यादव को भी चल रही है| ...पासवान के अंक स्पष्ट रूप से यह बताते हैं कि ये बिहार के मुख्यमंत्री कभी नहीं बन पाएँगे|"
*** और यह हुआ:---पासवान की बुरी गत हुई| ये अपनी पिछली सीट संख्या भी बरक़रार नहीं रख सके और 7 सीटों का नुकसान झेलते हुए 3 पर आ गये,मुख्यमंत्री बनना तो बहुत दूर की बात रही|

*** (11) हम ने यह कहा था:---"...इन्हें (नितिन गडकरी को) अभी उम्र का 54 वाँ वर्ष चल रहा है,इसलिए आयु-अंक भी 9 हुआ| यह बहुत ही शुभ है| इस में भी 19-12-2010 तक का समय विशेष प्रतिष्ठावर्द्धक है| इस समयावधि में होने वाले चुनावों में इन की पार्टी की सीटें बढ़ेंगी| ...अतः गडकरी को अपने बेहद मज़बूत जन्मांक-नामांक के कारण यश ही मिलेगा,भले ही वह किसी और के पकाये का फल हो|"
*** और यह हुआ:---भाजपा की सीटें आशातीत संख्या में बढ़ी हैं| इतनी सीटों की आशा तो भाजपा वालों को कतई नहीं थी| यह वृद्धि नीतीश की वजह से हुई,इस में गडकरी का कोई चमत्कार नहीं है| यह सभी को ज्ञात हो ही चुका है|

(12) हम ने यह कहा था:---"...पितृ अंकों की प्रधानता के कारण भाजपा इस वर्ष अपने प्रभुत्व (वोट-प्रतिशत/सीटों) में वृद्धि करेगी| इसी प्रभाव से यह सत्ता में भागीदारी तो पा जाएगी,मगर पितृ अंकों की कुछ दोष-अवस्था के कारण प्रमुखता/मुखिया की स्थिति में नहीं आ पाएगी|"
*** और यह हुआ:---भाजपा की सीटें 91 हैं| इसे 36 सीटों का फ़ायदा हुआ है| पहले इस की सीटें 55 थीं| इतने बड़े फायदे की तो ख़ुद भाजपा ने भी सोचा होगा|

       मित्रों,इस प्रकार आप ख़ुद ही देख लीजिए कि हमारी भविष्यवाणी कितने व्यापक परिमाण में सफल रही| अभी भी हमारी इस भविष्यवाणी के बहुत-से हिस्से सही होने बाकी है| इस के एक बहुत ही ख़ास भाग की चर्चा करने से हम ख़ुद को रोक नहीं पा रहे हैं| यह इस प्रकार है---"...'वर्षांक-वर्षांक पद्धति' से वर्ष 2010 बिहार के लिए बहुत ख़ास है| यहाँ से बिहार बहुत ही ख़ास स्वरूप ग्रहण करेगा,जो कि अगले 18 वर्षों तक कोई बहुत बड़ा 'समूहवाचक' अथवा 'विचारधारावाचक' परिवर्तन नहीं करेगा| हाँ,यह परिवर्तन व्यक्तिवाचक हो सकता है|" इस का तात्पर्य यह है कि वर्ष 2028 तक लालू,पासवान या कांग्रेस सत्ता में नहीं आ पाएँगे| लालू या पासवान जूनियर पार्टनर के रूप में सत्ता में साझेदार हो सकते हैं,मगर वह भी जद (यू) के साथ आ जाएँ| ऐसा होने की भी संभावना बहुत कम ही है| अतः वर्ष 2028 तक अभी वाली विचारधारा वाले ही बिहार पर राज करेंगे| इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश की जगह कोई और आ सकता है| 
       अब एक और ख़ास बात बिहार से ही सम्बन्धित| नीतीश शुक्रवार 26 तारीख़ को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे| नीतीश बहुत बड़ी ग़लती करने जा रहे हैं| इस दिन मूलांक 8 व भाग्यांक 4 है| ये युति नीतीश को आसानी से राज नहीं करने देगी| इन्हें झटके लगते रहेंगे| ये झटके वर्ष 2012 के बाद ज़्यादा हो सकते हैं| संभव है कि नीतीश अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएँ| नीतीश को चाहिए कि वे 27 तारीख को शपथ लें| 
       मित्रो,इस प्रकार आप देख ही रहे हैं कि हमारी राजनीतिक भविष्यवाणियों के सही साबित होने का क्रम जारी है| बिहार विधानसभा चुनावा-परिणाम सम्बन्धी इस भविष्यवाणी के अलावा कल ही हमारी एक और राजनितिज भविष्यवाणी सही साबित हुई है| इस की चर्चा हम आज ही शाम या रात तक करेंगे| तब तक के लिए अभी हमें आज्ञा दीजिए| ............ जय श्री राम|

मंगलवार, 23 नवंबर 2010

BLOGSPOT वाले ब्लॉग की वर्षगाँठ

     
         जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो,आज आप से एक बहुत बड़ी खुशखबरी बाँटनी है| हमारे तीन ब्लॉग हैं| एक मीडिया क्लब ऑफ़ इंडिया,दूसरा वर्डप्रेस और तीसरा ब्लागस्पाट पर| आज हमारे ब्लागस्पाट वाले ब्लोग्की सालगिरह है| आप लोगों की कृपा से इस साल भर के सफ़र में यह ब्लॉग अपने दामन में 120 पोस्ट तथा संसार भर से अकूत प्यार समेटे हुए है| दूसरे वर्ष कि शुरुआत के पहले दिन आज यह पहली यानि 121 वीं पोस्ट है| 365 दिनों में 120 पोस्ट;यानि लगभग हर तीसरे दिन एक पोस्ट| हमारी व्यस्तताओं को देखते हुए यह बहुत ही दुरूह कार्य था| इस सफ़र में हमारा यह प्रयास रहा कि अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज के समृद्ध स्वरूप को सामने लाया जाए| अब यह तो आप ही बता सकते हैं कि हम अपने इस मक़सद में कितना कामयाब हुए| हाँ आप से इतना वायदा अवश्य करते हैं कि इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अपने प्रयासों को और ईमानदारी से आगे बढाएँगे| आप से यही प्रार्थना है कि अपना प्यार और आशीर्वाद सदा बनाये रखिए| कल बिहार विधानसभा चुनावों के परिणाम आ रहे हैं| रात को इस वक़्त तक सारी तस्वीर सामने आ जाएगी| परसों इस पर बात करेंगे|
        आज बस इतना ही| अब आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| .......... जय श्री राम| 

सोमवार, 22 नवंबर 2010

अशोक चव्हाण का इस्तीफ़ा ::: हम ने पहले ही संकेत कर दिया था

जय श्री राम ………. | आदरणीय मित्रो,सुबह की पोस्ट के में हम ने आप से एक ख़ास बात करने के लिए आज दुबारा आने का कहा था| तो लीजिए हम उपस्थित हैं दुबारा,वह बात करने| यह बात हमें कुछ दिन पहले करनी थी,मगर यह करने में हम कुछ दिनों की देर कर गये| कारण वही कि अख़बार ‘अंक प्रभा’ के विमोचन की तैयारियों में लगे हुए थे| कोई बात नहीं,अब कर लेते हैं यह बात|

कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को पद-त्याग करना पड़ गया था| हम ने इस बारे में पहले ही संकेत कर दिया था,और वह भी एक से अधिक बार| आइए,ज़रा एक नज़र डाली हमारे इन संकेतों पर| 01 जनवरी,2010 की पोस्ट ‘वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति:भाग-1′ में ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस’ शीर्षक के अंतर्गत हम ने लिखा था— “—चूँकि देश की कमान इस पार्टी के अंक 8 वाले व्यक्ति के हाथों में है,इसलिए इस पार्टी और इस की केंद्र सरकार को अंक 8 के प्रभाव से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा| अंक 8 की दिशा दक्षिण है| इस कारण कांग्रेस और इस की केंद्र सरकार को दक्षिण भारत से सम्बन्धित मसलों को ले कर ख़ासा परेशान होना पड़ सकता है| ये मसले क्षेत्रों या व्यक्तियों से सम्बन्धित हो सकते हैं| …” इसी पोस्ट में ‘सोनिया गांधी’शीर्षक के अंतर्गत हम ने लिखा था—“सोनिया जी को कांग्रेस की ही भाँति अंक 8 से बचना चाहिए,साथ ही अंक 4 से भी|” अपनी एक दूसरी पोस्ट में तो हम ने इस बारे में और भी अधिक स्पष्ट रूप से संकेत किया था| 07 जनवरी,2010 को अपनी पोस्ट ‘भारतीय राजनीति:भाग-5′ में ‘डॉ.मनमोहन सिंह’ शीर्षक के अंतर्गत हम ने लिखा था— “… अंक 7 भावनाओं का तथा अंक 8 लोकतंत्र,लोकतांत्रिक व्यस्था,उठापटक और दक्षिण दिशा तथा अंक 6 सुख का है| इसलिए 7-8-6 चलित वर्षांक 3 के साथ युति यह बताती है कि मनमोहन सिंह को दक्षिण भारत में लोकतांत्रिक/संवैधानिक ढाँचे और क़ानून व व्यवस्था सम्बन्धी तगड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है| इन्हें अपने दक्षिण भारतीय साथियों को ले कर भी परेशान होना पड़ सकता है| …” अशोक चव्हाण के मुख्यमंत्री पद से विदा होने के बारे में साफ़-साफ़ यह संकेत भी देखिए| 30 दिसंबर,2009 को अपनी पोस्ट ‘वर्ष 2010:कैसा रहेगा भारत का भविष्य’ में हम ने लिखा है—“…वर्ष 2010 में 1 से 4 वरिष्ठ राजनेताओं की जान/स्वास्थ्य को ख़ासा ख़तरा है| यह वरिष्ठता पद या उम्र के सन्दर्भ में हो सकती है| इस के साथ ही इस वर्ष 1 से 4 राज्यों में मुख्यमंत्री बदल सकता है या बदलने के तगड़े हालात बन सकते हैं| चूँकि अंक 8 दक्षिण दिशा का है,इसलिए जब इस की भारत के मूलांक,भाग्यांक,चलित वर्षांक और आयु अंकों के साथ युति का विश्लेषण बताता है कि दक्षिण के राज्यों में सत्ता-परिवर्तन संभव है| यह परिवर्तन मुख्यमंत्री के रूप में 1 से 2 राज्यों में तथा पार्टी के रूप में 1 राज्य में संभव है| अंक 9 भूमि,राजनीति तथा वर्चस्व का भी है| इसलिए दक्षिण के राज्यों में इन से सम्बन्धित घटनाओं में ख़ासा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है|…”
मित्रो,आप ख़ुद ही देख लीजिए कि अशोक चव्हाण का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से विदा होना हमारी इन भविष्यवाणियों के दायरे में साफ़-साफ़ आता है| चव्हाण को आदर्श सोसायटी (भूमि सम्बन्धी मामला) ले डूबा| अभी भी हमारी ये भविष्यवाणियाँ निरंतर सत्य होती जा रही हैं| अभी कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार के मुखिया येदियुरप्पा पर जो ज़मीन सम्बन्धी घोटालों/गडबडियों के आरोपों और उठापटक के मामले चल रहे हैं,ये हमारी इन भविष्यवाणियों के दायरे में ही आ रहे हैं|
अब बस इतना ही| कल अपनी सत्य हुई एक और भविष्यवाणी की बात ले कर आप की सेवा में फिर हाजिर होंगे| तब तक के लिए हमें आज्ञा दीजिए| …….. आज के आनंद की जय| ………… जय श्री राम|

शुक्रवार, 19 नवंबर 2010

ए.राजा का इस्तीफ़ा ::: हम ने पहले ही संकेत कर दिया था

       जय श्री राम .......... | आदरणीय मित्रो,हमें आप की सेवा में यह पोस्ट वैसे तो शनिवार को ही रखनी थी,मगर कुछ तकनीकी कारणों से ऐसा नहीं हो सका| अब आज आप से यह बात बाँट रहे हैं| केंद्र की मनमोहन सरकार को झटके पर झटके लग रहे हैं| एक बड़ा झटका यह लगा कि अपने भारी-भरकम सहयोगी डी.एम.के. के राजा जो मंत्रिमंडल से हटाना पड़ा|
     
      हम ने इस बारे में पहले ही संकेत कर दिया था,और वह भी एक से अधिक बार| आइए,ज़रा एक नज़र डाली हमारे इन संकेतों पर| 01 जनवरी,2010 की पोस्ट 'वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति:भाग-1' में 'इंडियन नेशनल कांग्रेस' शीर्षक के अंतर्गत हम ने लिखा था---"...चूँकि देश की कमान इस पार्टी के अंक 8 वाले व्यक्ति के हाथों में है,इसलिए इस पार्टी और इस की केंद्र सरकार को अंक 8 के प्रभाव से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा| अंक 8 की दिशा दक्षिण है| इस कारण कांग्रेस और इस की केंद्र सरकार को दक्षिण भारत से सम्बन्धित मसलों को ले कर ख़ासा परेशान होना पड़ सकता है| ये मसले क्षेत्रों या व्यक्तियों से सम्बन्धित हो सकते हैं| ..." इसी पोस्ट में 'सोनिया गांधी' शीर्षक के अंतर्गत हम ने लिखा था---"सोनिया जी को कांग्रेस की ही भाँति अंक 8 से बचना चाहिए,साथ ही अंक 4 से भी|" अपनी एक दूसरी पोस्ट में तो हम ने इस बारे में और भी अधिक स्पष्ट रूप से संकेत किया था| 07 जनवरी,2010 को अपनी पोस्ट 'भारतीय राजनीति:भाग-5' में 'डॉ.मनमोहन सिंह' शीर्षक के अंतर्गत हम ने लिखा था--- "... अंक 7 भावनाओं का तथा अंक 8 लोकतंत्र,लोकतांत्रिक व्यस्था,उठापटक और दक्षिण दिशा तथा अंक 6 सुख का है| इसलिए 7-8-6 चलित वर्षांक 3 के साथ युति यह बताती है कि मनमोहन सिंह को दक्षिण भारत में लोकतांत्रिक/संवैधानिक ढाँचे और क़ानून व व्यवस्था सम्बन्धी तगड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है| इन्हें अपने दक्षिण भारतीय साथियों को ले कर भी परेशान होना पड़ सकता है| ..."
        मित्रो,आप ख़ुद ही देख लीजिए कि ए.राजा का मंत्री-पद से विदा होना हमारी इन भविष्यवाणियों के दायरे में साफ़-साफ़ आता है| अपने दक्षिण भारतीय साथी (राजा) के कारण मनमोहन सरकार कितनी बड़ी परेशानी में फंसी हुई है| अभी भी यह परशानी दूर नहीं हुई है| दक्षिण भारत से सम्बन्धित हमारी भविष्यवाणियों के सत्य होने का यह क्रम जारी है|अभी कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार के मुखिया येदियुरप्पा पर जो ज़मीन सम्बन्धी घोटालों/गडबडियों के आरोपों और उठापटक के मामले चल रहे हैं तथा इन के इस्तीफ़े का जो चक्कर चल रहा है,यह भी हमारी इन भविष्यवाणियों के दायरे में ही आ रहा है|
        आज बस इतना ही| परसों बिहार विधानसभा चुनावों के परिणाम आ रहे हैं,जो कि रात तक स्पष्ट होंगे| अतः उन के बारे में चर्चा करेंगे गुरुवार को| हाँ,एक ख़ास बात| शुक्रवार को हम आप के साथ बांटेंगे एक खुशखाबरी| तब तक के लिए हमें आज्ञा दीजिए| ........ आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|     

'GUZAARISH':::पूरी नहीं होगी ख़्वाहिश

जय श्री राम.......... | आदरणीय मित्रो,बहुत दिनों के बाद आज हम करने जा रहे हैं ताज़ा रिलीज फ़िल्म की चर्चा| आज रिलीज हो रही है बहुप्रतीक्षित और बहुप्रचारित फ़िल्म 'गुज़ारिश'| 'सांवरिया' के बुरी तरह पिटने के बाद सब के साथ ख़ुद संजय लीला भंसाली भी धड़कते दिल से इस फ़िल्म का मुँह ताक रहे हैं| तो आइए,बिना वक़्त गँवाये शुरू करते हैं बात इस फ़िल्म की|
आज के अंकीय समीकरण
आज का मूलांक 1 व भाग्यांक 6 है| अभी चलित अंक 9 (ऋणात्मक) है| वर्षांक तो आप को पता ही है कि 3 है| आज अंक 1,3,6 व 9 के लिए सर्वोत्तम की स्थिति है| अंक 4 भी आज लाभदायक स्थिति में है| अंक 5 अस्थिरतामय चलताऊ स्थिति में है| अंक 2 व 7 आज नुकसान में रहेंगे| अंक 8 आज पितृद्रोह की स्थिति पैदा कर रहा है,साथ ही शुक्र-भंग भी कर रहा है|
फ़िल्म के समीकरण

इस फ़िल्म का अंक बनता है-2,जो कि आज नुकसानदेह है| इस का वृहदंक 29 है| यह स्त्री अंक (2) के साथ अंक 9 के योग के कारण भावनात्मक संतुष्टि दे सकता है| अंक २ कथा,पटकथा,संगीत,तथा संवाद का भी है| इस कारण इस फ़िल्म को इन क्षेत्रों में पुरस्कार और बहुत बढ़िया समीक्षा/कमेन्ट मिल सकते हैं| फ़िल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली का नामांक बनता है-5,जो कि आज अस्थिरता लिये है| इस का वृहदंक है-50| यह आज की अस्थिरता में वृद्धि कर रहा है| इस का मूलांक समीकरण 3-8-3 है| यह कास्टिंग तथा ट्रीटमेंट सम्बन्धी ग़लत निर्णय सूचित करता है| अतः भंसाली को इन मोर्चों पर अपने निर्णयों को ले कर पछताना पड़ सकता है| इन अंकों के साथ फ़िल्म के अंकों की युति देखें तो नायिका इस फ़िल्म का बहुत कमज़ोर पहलू रहेगी| वैसे भी ऐश्वर्या ने आज तक अपने दम पर भला कौनसी फ़िल्म हिट दी है? भंसाली के जन्म का मूलांक ६ है,जो कि आज शुभ है| इन का भाग्यांक तथा जन्म का चलित अंक 9 है| यह भी आज शुभ है तथा प्रतिष्ठावर्द्धक है| इस कारण यह फ़िल्म भंसाली की प्रतिष्ठा तो निश्चित रूप से बढ़ाएगी| भंसाली को अभी 47 वाँ वर्ष चल रहा है| इस कारण इन का आयु अंक 2 हुआ| यह इन के ख़िलाफ़ जाता है| बहुत अच्छा रहता कि भंसाली यह फ़िल्म 3 दिसंबर को रिलीज करते| तब इस का परिणाम कुछ और ही रहता| मगर.............| भाग्य इसी का तो नाम है| क्या कर सकते हैं.........| भंसाली चूँकि इस फ़िल्म के एक निर्माता भी हैं,इस लिए इन के अंक यहाँ दोहरे रूप में प्रभावी हैं| फ़िल्म के दूसरे निर्माता हैं---रोनी स्क्रूवाला| इन अक अंक बनता है-1| यह आज बहुत अच्छा है| इस का वृहदंक है-55| दोहरे अस्थिरता वाले अंकों के कारण यह आज शुभ नहीं है| इस का मूलांक समीकरण 7-3| परस्पर विरोधी अंकों की यह युति अशुभ है| फ़िल्म के नायक ऋतिक रोशन का नामांक है-७,जो कि आज अशुभ है| इस का वृहदंक है-43| अंक 3,4 व 7 का त्रिकोण आज अशुभ है| इस के वृहदंक का मूलांक समीकरण 2-5 है| स्त्री अंक के साथ अस्थिरतामय अंक की युति के कारण यह अशुभ है| ऋतिक के जन्म का मूलांक 1 तथा भाग्यांक 5 है| अंक 1 आज बहुत अच्छा है| अंक 5 की बात हम कर ही चुके हैं| इन का आयु अंक 1 (37 वाँ वर्ष) ही| यह इन के लिए अच्छा है| अतः इस फ़िल्म के नायक के रूप में इन्हें प्रशंसा मिल सकती है| नायिका ऐश्वर्या राय बच्चन का नामांक बनता है-5| इस की बात हो चुकी है| इस का वृहदंक बनता है-50,जिस का मूलांक बनता है-5| इस का मूलांक समीकरण 3-4-7 है| यहाँ आज के अशुभ अंकों का बाहुल्य है| ऐश्वर्या के जन्म का मूलांक 1 तथा भाग्यांक 5 है| इन दोनों ही अंकों की चर्चा हम कर चुके हैं| इन्हें आयु अंक 2 (38 वाँ वर्ष) है| यह अशुभ है|
निष्कर्ष
(1) यह फ़िल्म निराश करेगी|
(2) बॉक्स ऑफिस पर यह हिट नहीं रहेगी|
(3) 'सांवरिया' के बाद भंसाली एक बार फिर फ़्लॉप रहेंगे|
(4) फ़िल्म को कथा,पटकथा,संवाद तथा संगीत से सम्बन्धित अच्छी समीक्षा तथा पुरस्कार मिल सकते हैं|
(5) फ़िल्म के ट्रीटमेंट को ले कर भंसाली को आलोचना झेलनी पड़ सकती है|
(6) इस फ़िल्म की महिलाओं (विशेषकर नायिका) के चयन सम्बन्धी निर्णय की आलोचना हो सकती है|
(7) यह फ़िल्म यदि 24 नवम्बर के बाद रिलीज होती (विशेषकर 3 दिसंबर को) तो परिणाम अधिक सकारात्मक रह सकते थे|
मित्रो,अभी तो बस इतना ही| अभी 'आज के आनंद की जय' नहीं कहेंगे,क्योंकि अभी तो दिन में एक ख़ास बात ले कर फिर से उपस्थित होंगे| .......... जय श्री राम|

गुरुवार, 18 नवंबर 2010

'अंक प्रभा' का विमोचन


जय श्री राम| आदरणीय मित्रो,एक अंतराल के बाद आज बात हो रही है| एक शुक्रवार को कोई हिंदी फ़िल्म रिलीज नहीं हुई| उस के अगले शुक्रवार को जब 'ACTION REPLAY' रिलीज हुई,तब हम बीकानेर थे और ऐसी हालत में थे कि पोस्ट डाल ही नहीं सके| फिर अगले शुक्रवार को कोई फ़िल्म रिलीज ही नहीं हुई| इन सब के साथ अख़बार 'अंक प्रभा' के विमोचन की तैयारियों में भी लगे हुए थे| इसी चक्कर में हाल ही में हुई ज़बरदस्त राजनीतिक उठापटक से सम्बन्धित अपनी भविष्यवाणी सही साबित होने की पोस्ट भी नहीं डाल सके| आज जब अख़बार 'अंक प्रभा' के विमोचन-कार्यक्रम के फोटो मिले हैं तो यह पोस्ट डालने बैठे हैं| घोटेवाले,माँ बगलामुखी और परम पूज्य गुरुदेव देवराहा बाबा की कृपा और आप की शुभकामनाओं के साये में अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित भारत के पहले अख़बार 'अंक प्रभा' का विमोचन विगत 14 नवम्बर को हुआ| कार्यक्रम में श्री दक्षिणमुखी बालाजी धाम,हाथोज (जयपुर) के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 बालामुकुंदाचार्य जी महाराज और श्री जीण माता धाम (सीकर) के अधिष्ठाता संत श्री लाल बाबा जी महाराज का सान्निध्य था| मुख्य अतिथि 'दिशा' चैनल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री माधवकांत मिश्रा थे| कार्यक्रम की अध्यक्षता का दायित्व प्रख्यात ज्योतिषी और राजस्थान विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनोद शास्त्री पर था| विशिष्ट अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व आयुर्वेद मंत्री श्री जोगेश्वर गर्ग और रामगढ़ (अलवर) के विधायक श्री ज्ञानदेव आहूजा थे| 
        अतिथियों का रोली से तिलक सुश्री जयश्री ने और देशभक्ति की जीवन्त प्रतीक व महाराणा प्रताप के अपूर्व जीवट की साक्षी हल्दी घाटी की माटी से सुश्री ज्योति ने किया| सर्वप्रथम अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया| 'अंक प्रभा' के विधि मार्गदर्शक श्री राजदीपक रस्तोगी ने आगंतुकों का ससम्बोधन स्वागत किया| 'अंक प्रभा' के प्रधान सम्पादक के नाते हम ने इस अखबार के कलेवर के बारे में खुलासा किया| हम ने निवेदन किया कि अभी बिहार विधानसभा चुनावों के कारण यह 'श्रीगणेश अंक' इसी पर आधारित है| आगामी अंक विहार विधानसभा चुनाव-परिणाम तथा विमोचन-कार्यक्रम पर आधारित होगा| इस कारण हमारे तयशुदा नियमित स्तम्भ निलंबित रहेंगे| उस के बाद के अंकों में 'आमुख कथा' में प्रमुख भविष्यवाणी,'प्रसंगवश' में धर्म/अध्यात्म/परा विद्या से जुड़ा मुद्दा,सरल उपायों के रूप में 'न्यूमेरो टिप्स','भविष्यवाणी फ्लैशबैक' में हमारी विगत सफल भविष्यवाणी (फ़िल्म सम्बन्धी भविष्यवाणियों को छोड़ कर),'अंक ज्योतिष सीखें',आगामी माह में जन्मदिन वाली प्रमुख हस्तियों के बारे में भविष्यवाणी 'शख्सियत' में,आगामी माह में रिलीज होने वाली हिंदी फ़िल्मों की बॉक्स ऑफिस भविष्यवाणी 'सिनेमा संसार' में,इसी शीर्षक में 'फ्लैशबैक' में हिंदी फ़िल्मों के बारे में हमारी विगत भविष्यवाणी,'करियर' में यह बताया जाएगा कि किस नौकरी के लिए किन अंकों और कैसी बॉडी लैंग्वेज वाले व्यक्ति आवेदन करें? साथ ही जिन के अनुकूलता कम है,वे क्या करें कि जिस से अनुकूलता-प्रतिशत बढ़ जाए? पाठकों की समस्याओं का नि:शुल्क समाधानपरक परामर्श दिया जाएगा| जिन्हें अपनी जन्म-दिनांक सही-सही ज्ञात नहीं है,उन्हें उन की फोटो देख कर परामर्श दिया जाएगा| मीडिया-जगत में बॉडी लैंग्वेज के आधार पर परामर्श देने वाला 'अंक प्रभा' पहला एवं एकमात्र पत्र है|
मुख्य अतिथि श्री माधवकांत मिश्रा ने डॉ. कुमार गणेश 369 की भविष्यवाणियों के सफलता-प्रतिशत का जिक्र करते हुए कहा कि अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज के क्षेत्र में और अधिक प्रयासों की आवश्यकता है| अद्याक्ष डॉ. विनोद शास्त्री ने 'अंक प्रभा' का स्वागत करते हुए कहा कि इस महती प्रयास को पर्याप्त प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए| विशिष्ट अतिथिद्वय श्री जोगेश्वर गर्ग और श्री ज्ञानदेव आहूजा ने 'अंक प्रभा' के प्रति अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं| सन्निधिद्वय संत श्री लाल बाबा और बालमुकुन्दाचार्य जी महाराज ने 'अंक प्रभा' को अपना आशीर्वाद प्रदान किया| संत श्री लाल बाबा ने श्री जीण माता की चुनरी डॉ. कुमार गणेश 369 को ओढायी| 'अंक प्रभा' परिवार की ओर से अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट किये गये| मंच-संचालन युवा वास्तुविद श्री आर.के. सुतार ने किया|
मित्रो,आज तो बस इतना ही| कल आप की सेवा में दो आलेख लेकर हाजिर होंगे| अब आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ........... जय श्री राम|

बुधवार, 10 नवंबर 2010

अखबार ' अंक प्रभा ' का विमोचन

मान्यश्रेष्ठ,
              परम हर्ष के साथ आप से यह निवेदन कर रहे हैं कि घोटेवाले,माँ बगलामुखी एवं परम पूज्य गुरुदेव देवराहा बाबा की कृपा से अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित भारत के पहले अखबार
                                                                     ' अंक प्रभा '
                                                            का विमोचन होने जा रहा है|
                                                इस में आप की उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है|
                                                                विमोचन-कार्यक्रम
                                                  दिन व दिनांक: रविवार,14 नवम्बर,2010
                                                            समय: दिन में 03:30 बजे
                  स्थान: हरियाणा भवन,'दैनिक भास्कर' परिसर के पास वाली गली,जवाहर लाल नेहरू मार्ग,जयपुर
                                                                   सन्निधित्रयी
                                                     महाराजश्री श्री योगेश चन्द्र मिश्रा जी
                                                       अधिष्ठाता,श्री पीताम्बर पीठ,गोनेर
                                                                संत श्री लाल बाबा जी
                                                       अधिष्ठाता,श्री जीण माता धाम,सीकर
                                             महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री बालमुकुन्दाचार्य जी
                                               अधिष्ठाता,श्री दक्षिणमुखी बालाजी धाम,हाथोज
                                                                        अध्यक्ष
                                                     डॉ.विनोद शास्त्री,प्रख्यात ज्योतिर्विद
                                                                   मुख्य अतिथि
                                श्री माधवकांत मिश्र,मुख्य कार्यकारी अधिकारी,दिशा चैनल (धार्मिक)
                                                                     विशिष्ट अतिथिद्वय
                               श्री अर्जुन राम मेघवाल                                      श्री ज्ञानदेव आहूजा
                                     सांसद,बीकानेर                                      विधायक,रामगढ़ (अलवर)
                                                                   मंच-संचालन
                                                    श्री आर.के.सुतार,प्रख्यात वास्तुविद
                                 कैलाश प्रज्ञ                                                       डॉ.कुमार गणेश 
                                 सम्पादक                                                         प्रधान सम्पादक
                 9351568944,9672494178                             9929842668,9024179535
                                                            ankprabha@gmail.com              
                  अख़बार का कार्यालय: 101/156,रवि मार्ग,पटेल मार्ग,मानसरोवर,जयपुर-302020