अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

गुरुवार, 31 जनवरी 2013

आज की हस्ती : जावेद अख्तर

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 17 जनवरी की बात| 
जावेद अख्तर 
(गीतकार व सांसद)
जन्म-दिनांक:-17-01-1945
मूलांक:-8        भाग्यांक:-1        आयु अंक:-6 (69 वाँ वर्ष)       नामांक:-5  
# बतौर गीतकार सफलता मिल सकती है|
# सांसद के रूप में चर्चा में रह सकते हैं|
# पुरस्कार/सम्म/अलंकरण मिल सकता है|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : मायावती

जय श्री राम ............|  आदरणीय मित्रो, यह है 15 जनवरी की बात का दूसरा भाग|
 मायावती 
(बहुजन पार्टी प्रमुख)
जन्म-दिनांक:-15-01-1956
मूलांक:-6             भाग्यांक:-1           आयु अंक:-4 (58 वाँ वर्ष)            नामांक:-1
# लोकसभा चुनाव होने की स्थिति में लाभ मिल सकता है|
# क़ानूनी परेशानी बढ़ सकती है|
# UPA सरकार से समर्थन वापसी कर सकती हैं|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............ जय श्री राम|

आज की हस्ती : प्रीतीश नंदी



जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 15 जनवरी की बात का पहला भाग| 
प्रीतीश नंदी 
(पत्रकार व फ़िल्म-निर्माता)
जन्म-दिनांक:-15-01-1951
मूलांक:-6        भाग्यांक:-5        आयु अंक:-9 (63 वाँ वर्ष)       नामांक:-4  
# फ़िल्म सफल रह सकती है|
# राजनीतिक भूमिका निभा सकते हैं|
# बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है| सम्मान/पुरस्कार/अलंकरण मिल सकता है|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : कुणाल रॉय कपूर

जय श्री राम .............| आदरणीय मित्रो, यह है 13 जनवरी की बात का दूसरा भाग|
कुणाल रॉय कपूर
(निर्देशक)
जन्म-दिनांक:-13-01-1983
मूलांक:-4        भाग्यांक:-8        आयु अंक:-4 (31 वाँ वर्ष)       नामांक:-9  
# फ़िल्म पिट सकती है|
# विवाह सम्बन्धी निर्णय कर सकते हैं|
# मल्टी स्टारर फ़िल्म कर सकते हैं|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम| 

आज की हस्ती : अध्ययन सुमन

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो, यह है 13 जनवरी का पहला भाग|
अध्ययन सुमन 
(अभिनेता)
जन्म-दिनांक:-13-01-1988
मूलांक:-4               भाग्यांक:-4              आयु अंक:-8 (26 वाँ वर्ष)               नामांक:-2
# फ़िल्म पिट सकती है|
# पिता के साथ काम करने पर कुछ सफलता मिल सकती है|
# अफेयर/अन्तरंग सम्बन्ध चर्चा में रह सकता है|
                          मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............. जय श्री राम|

आज की हस्ती : साक्षी तंवर

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो, बहुत दिन हो गए आपसे बात किये| हुआ यूं कि भोपाल, नागपुर और दिल्ली की निरंतर यात्रा के बाद जयपुर पहुँचे तो सबसे बड़ा काम यह करना आन पड़ा कि फरवरी माह का अखबार 'अंक प्रभा' तैयार  करना| कल वह तैयार कर लिया और छपने भेज दिया| छप कर अभी आने वाला है तो सोचा कि अब आपके साथ बैठ कर कुछ बकाया बातें निपटा ली जाएँ| यह है 12 जनवरी की बात|
साक्षी तंवर 
(अभिनेत्री)
जन्म-दिनांक:-12-01-1973
मूलांक:-3                 भाग्यांक:-6                  आयु अंक:-4 (40 वाँ वर्ष)                  नामांक:-7
# नया सीरियल शुरू हो सकता है|
# पुरस्कार मिल सकता है|
# वर्तमान सीरियल की टी आर पी बढ़िया रह सकती है|
सुझाव:-TANNVAR लिखें|
                        मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............... जय श्री राम|

मंगलवार, 15 जनवरी 2013

कौन बनेगा प्रधानमन्त्री? : भाग-7

जय श्री राम ………..| आदरणीय मित्रो,यह है इस शृंखला का अंतिम भाग| बात करते हैं प्रधानमंत्री पद के लिए सर्वाधिक चर्चित व्यक्ति नरेन्द्र मोदी की|
(यह बात बहुत कुछ रूप में हमारे ब्लॉगों पर 03  नवम्बर, 2012  और हमारे अखबार 'अंक प्रभा' के दिसंबर, 2012  के अंक में प्रकाशित हो चुकी है)
नरेन्द्र मोदी: स्त्री अंकों की बाधा
जन्म-दिनांक:-17-09-1950
मूलांक:-8             भाग्यांक:-5              आयु अंक:-9/1 (63/64 वाँ वर्ष)              नामांक:-9            जन्म काचलित अंक:-5 (-)              चलित दशा:-अंक 3 (वर्ष 2013 तक)
गुजरात के मौजूदा मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा नामनरेन्द्र दामोदरदास मोदीहै| हमने यहाँ गणना में इसी नाम को काम लिया है| इनका जन्म का मूलांक 8 बना है 17 से| यहाँ नेतृत्व और सत्ता के प्रतिनिधि पुरुष अंक 1 के साथ स्त्री अंक 7 की युति बन रही है| यह युति अच्छी नहीं होती है| यह स्त्री अंक खराब कर देती है| नरेन्द्र मोदी के यहाँ भी यही हुआ है| इस युति के कारण इनके स्त्री अंक भ्रष्ट हो गये| इसका तात्पर्य यह होता है कि ऐसे जातक को लक्ष्य-प्राप्ति में अपने ही दल के साथी लोगों/साथी दलों के लोगों या स्त्री से बाधा आती है| इसी लिए जब भाजपा के सहयोगी दल के नीतीश कुमार नरेन्द्र मोदी का प्रधानमंत्री पद के लिए विरोध करते हैं तो यह हमारे लिए तनिक भी आश्चर्य का विषय नहीं है| साथ ही यदि मोदी की पार्टी के ही कुछ लोग भी उनका (प्रत्यक्ष या प्रच्छन्न) विरोध करें तो यह भी हमारे लिए कोई अजूबा नहीं है| यहाँ एक ख़ास बात और| मोदी का मूलांक 8 अंक 6 से मित्रता रखता है| भ्रष्ट अंक 6 से अंक 8 की यह मित्रता और भी गहरी होती है| अतः ऐसे लोग जिनका अंक 6 प्रबल है या जिनका अंक 6 भ्रष्ट है, वे मोदी की प्रधानमंत्री पद की यात्रा में इनके अनपेक्षित रूप से सहयोगी बन सकते हैं| वे मोदी के साथ सकते हैं, भले ही एन डी के अन्दर कर साथ दें या फिर बाहर से|
अब बात करते हैं नरेन्द्र मोदी के यहाँ केशत्रु हन्तायोग की| यदि यह कहें कि मोदी के जीवन का सब कुछ यही है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी| मोदी के जन्म का मूलांक 8, इसके वृहदंक 17 का अंक 1 पितृ द्रोह रूप मेंशत्रु योगबना रहा है| इनके जन्म का मासांक 9 की इन अंकों के साथ युति इस योग कोशत्रु हन्ता योगमें परिवर्तित देती है| इस योग का फलितार्थ यह है कि जो व्यक्ति मोदी से आमने-सामने की टक्कर लेगा, वहनिपटजाएगा| यदि उसके यहाँ अंक बलिष्ठ हैं तो वह कम नष्ट होगा या धीरे-धीरे नष्ट होगा| यदि उस व्यक्ति के अंक दुर्बल हैं तो वह जल्दी नष्ट होगा और यदि उस व्यक्ति के अंक निर्बल हैं तो वह हाथोंहाथ निपट जाएगा| इस बात को मोदी के निजी जीवन से लेकर राजनीतिक जीवन तक, हर जगह आसानी से देखा और समझा जा सकता है| हमने नरेन्द्र मोदी के जीवन का पहली बार अध्ययन गुजरात विधानसभा के पिछले चुनाव (वर्ष 2007) में किया था| उस आधार पर हमने जो-जो बातें कही थीं, तक़रीबन वे सभी सही ठहरी थीं इसीशत्रु हन्ता योगके कारण मोदी का विरोध करने वाले एक-एक कर निपट गये| इसी सिलसिले में एक-आध बात और देखिए| जो लालकृष्ण अडवाणी मोदी के GODFATHER माने जाते हैं, जब उन्होंने मोदी से मुँह फेर कर नीतीश की तरफ रुख़ किया तो कई चक्करों में घिर गये| अंततः सार्वजनिक रूप से उन्होंने मोदी की स्वीकार्यता को स्वीकारा| यही हाल नीतीश कुमार का हो रहा है| आप देखिए कि जब से उन्होंने मोदी के ख़िलाफ़ बोलना शुरू किया है, तब से वे मुसीबतों में घिरते जा रहे हैं| प्रचंड बहुमत के बाद भी अपने ही राज्य में नीतीश यात्रा तक सफलतापूर्वक नहीं कर पा रहे हैं, क्या यह घोर आश्चर्यजनक नहीं है? आपके लिए हो सकता है, हमारे लिए नहीं| हमने अपने ब्लॉगों पर यह भविष्यवाणी करते हुए नीतीश कुमार को यह सलाह चेतावनी के रूप में दी भी थी कि अंक 8 में शपथ लेने वाले वे (नीतीश) अंक 8 वाले नरेन्द्र मोदी से टक्कर ना लें, वरना उनके लिए संकट बढ़ जाएँगे| अब सब कुछ वही हो रहा है| एक बात हम यहाँ लगे हाथों और कहा दें| भाजपा में ऐसाशत्रु हन्ता योगदो और लोगों के यहाँ है; वसुंधरा राजे सिंधिया के यहाँ मोदी सेबहुत थोडा-सा कमऔर येद्दियुरप्पा के यहाँ कुछ कम| इसलिए वसुंधरा राजे के यहाँ भी मोदी वाला मामला ही है| येद्दियुरप्पा भी अपने इसी योग के कारण फिर से कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे; भले ही चाहे विधानसभा चुनाव से पहले बनें या फिर बाद में; भले ही चाहे उन्हें फिर से मुख्यमंत्री भाजपा बनाए या फिर कोई और| चूँकि येद्दियुरप्पा के यहाँ यहशत्रु हन्ता योगकुछ कम है, इस लिए अब तक वे खुद मुख्यमंत्री नहीं बन पाए, हालाँकि इसी योग के कारण येद्दि के पद-त्याग के बाद कर्नाटक में मुख्यमंत्री उन्हीं की पसंद का ही बना है|
यहाँ एक रोचक चर्चा अपने लिए स्थान मांगती है| मनमोहन सिंह और नरेन्द्र मोदी के मूलांक-भाग्यांक में 8-5 की अद्भुत समानता है| इसी अतिशय समानता के कारण मोदी मनमोहन सिंह को सीधे-सीधे रिप्लेस नहींकरेंगे| यहाँ इनके मार्ग में इनसे पहले कोई अन्य व्यक्ति प्रधानमंत्री के रूप में सामने सकता है| यह व्यक्तिअंक 5, अंक 6 अंक 8 की प्रधानता वाला होगा| मोदी के मार्ग मेंस्त्री-बाधाका अर्थ शरीर से स्त्री भी संभवहै| पहले इससशरीरी अवस्थाकी ही बात कर लेते हैं| इस दायरे में दो महिलाएँ आती हैं| पहली तो ममता बनर्जी और दूसरी सुषमा स्वराज| ममता बनर्जी के यहाँ अंक 5 अंक 8 है, किन्तु यह अंक 5 उनकी बॉडी लैंग्वेज में मृत अवस्था में होने के कारण अर्द्ध प्रभावी हो गया| एक और बात है| ममता बनर्जी के यहाँ अंक 6 की कोई भूमिका नहीं है| इसी कारण इनका शरीर सूखी हुई अवस्था में है| अब रही बात सुषमा स्वराज की; तो इनके यहाँ मूलांक-भाग्यांक में अंक 5-6 है तथा इनका जन्म अंक 8 के समय में हुआ है| इनकी बॉडी लैंग्वेज में भी अंक 5 अंक 6 प्रभावी अवस्था में है| अतः नरेन्द्र मोदी और प्रधानमंत्री पद के बीच में सुषमा स्वराज जाएँ तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए| हाँ, यह हो सकता है कि श्रीमती स्वराज को 14-15 से 23-24 महीनों की अवाधि में प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ जाए| हाँ, यदि सुषमा स्वराज अपने आपको पीछे कर लें या उन्हें पीछे कर दिया जाएतो नरेन्द्र मोदी सीधे-सीधे प्रधाम्नात्री बन सकते हैं यहाँ इनके स्त्री अंकों के बारे में यह बात कहना भी बहुत ज़रूरी है कि इन्हीं भ्रष्ट स्त्री अंकों के कारण ही मोदी का दाम्पत्य नहीं है| इन अंकों की यह अवस्था शादी नहीं होने देती| यदि कुछ सहयोगी अंकों के कारण हो जाए तो कामयाब नहीं होने देती| नरेन्द्र मोदी के साथ यही हुआ| जसोदाबेन से शादी होने के बाद भी ये दोनों तलाकनुमा जीवन जी रहे हैं यानि दाम्पत्य का सुख मोदी को नहीं मिल रहा है|
स्त्री अंकों की यह अवस्था जहाँ निजी जीवन में दाम्पत्य-सुख नहीं लेने देती, वहीं दूसरी ओर करियर में कुछ ऊँच-नीच के बाद लाभ देती है| इन्हीं स्त्री अंकों से सम्बन्धित एक अद्भुत बात का यहाँ उल्लेख करना भी प्रासंगिक रहेगा| नरेन्द्र मोदी के नामांक 9 का वृहदंक 27 इन्हीं स्त्री अंकों से बना है| मोदी के मुख्यमंत्री बनने मेंइन स्त्री अंकों की हमेशा महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है| मोदी पहली बार मुख्यमंत्री बने 07-10-2001 में| यहाँ मूलांक 7 भाग्यांक 2 था| आयु अंक भी 7 था| मोदी दूसरी बार मुखमंत्री बने 22-12-2002 को| यहाँ मूलांक 4 भाग्यांक 2 तथा राज्य का आयु अंक 7 था| मोदी के तीसरी बार बनने की दिनांक थी 25-12-2007| यहाँ मूलांक 7| आप खुद ही देख लीजिए कि करियर के मामले में मोदी पर इन स्त्री अंकों की किस क़दर कृपा रही है| मोदी अंक पहली बार मुख्यमंत्री बने तब इनका आयु अंक 7 (52 वाँ वर्ष) राज्य का आयु अंक 6 (42 वाँ वर्ष) था| इनके दूसरी बार मुख्यमंत्री बनते समय इनका आयु अंक 8 (53 वाँ वर्ष) राज्य का आयु अंक 7 (43 वाँ वर्ष) था| इसी प्रकार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनते समय इनका आयु अंक 4 (58 वाँ वर्ष) और राज्य का आयु अंक 3 (48 वाँ वर्ष) था| इस प्रकार यह स्पष्ट है कि स्त्री अंक 7 ने मोदी के करियर में तो फ़ायदा ही दिया| वर्ष 2015 से गुजरात को अंक 7 की दशा आरम्भ होगी, जो कि वर्ष 2021 तक चलेगी| यह राज्य के मूलांक-भाग्यांक के साथ विपरीत युति बनाती है| दूसरी बात यह कि जिस प्रकार स्त्री अंक 7 की विशिष्ट भूमिका में ही मोदी का स्थानबदला और वे गुजरात के मुख्यमंत्री बने; ठीक उसी प्रकार इसी स्त्री अंक 7 की पुनः विशेष भूमिका में मोदी काफिर स्थान बदलेगा| नरेन्द्र मोदी के लिए कैलेण्डर वर्ष 2015-2016 बहुत ख़ास भूमिका निभा सकते हैं| तब इन्हें उम्र का 65-66-67 वाँ वर्ष चल रहा होगा यानि इनका तब इनका आयु अंक 2-3-4 चल रहा होगा| यह अवधि मोदी को गुजरात से दिल्ली भेज कर प्रधानमंत्री पद पर बिठा सकती है| नरेन्द्र मोदी और उनके समर्थकों को यह सुप्रसिद्ध कहावत हमेशा याद रखनी चाहिए किरमजान में बचेंगे तो ईद मनाएँगे’| तात्पर्य यह है कि मोदी को अपनी प्राण-रक्षा की तरफ़ पर्याप्त ध्यान देना चाहिए| वे सशरीर सुरक्षित रहेंगे, तभी तो प्रधानमंत्री के पद पर आसीन हो पाएँगे| वर्ष 2013 के उत्तरार्द्ध से वर्ष 2021 तक की अवधि में इनके प्राणों को ख़तरा है
              मित्रो, इस चर्चा को यहीं विराम देते हैं| देखेंगे कि समय आने पर इस भविष्यवाणी का क्या रूप रहता है? अगर सम्भव हुआ तो आज दुबारा मिलेंगे, अन्यथा कल ही भेंट होगी| ............जय श्री राम|