अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

बुधवार, 31 अगस्त 2011

आज की रिलीज फ़िल्में : 'बॉडीगार्ड' कामयाब रहेगी

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, सबसे पहले तो ईद की शुभकामना| परम पिता परमात्मा आप के जीवन में सदा आनंद व्याप्त रखें| ...लीजिए अब बात करते हैं आज रिलीज होने वाली फ़िल्मों की बात| 
रिलीज के समीकरण
रिलीज के दिन का मूलांक 4 व भाग्यांक 7 है| यह युति नकारात्मक ऊर्जा वाले विरोधी अंकों की उपस्थिति में मानसिक आघात पहुँचाती है|
BOL
इस फ़िल्म का अंक बनता है-3| यह अशुभ है|  इसका वृहदंक 12 है| यह शुभ है| निर्माता के रूप में पहले बैनर SHOMAN  PRODUCTION का अंक बनता है-9| यह समान लाभालाभ की अवस्था में है| इसका वृहदंक 72 व मूलांक समीकरण 7-2 शुभ है| दूसरे बैनर GEO  FILMS का अंक बनता है-7| इसका वृहदंक 34 व मूलांक समीकरण 6-1 है| ये तीनों ही शुभ हैं| निर्देशक शोएब मंसूर का नामांक 2 शुभ है| इसका वृहदंक 47 भी शुभ है| इसका मूलांक समीकरण 9-2 भी रिलीज के अंकों के साथ शुभ युतियाँ बना रहा है|
परिणाम:-यह फ़िल्म औसत सफल रह सकती है|









BODYGUARD 
सलमान खान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री की इस बहुप्रतीक्षित फ़िल्म का अंक बनता है-3| इसका वृहदंक है-30| ये दोनों ही अशुभ हैं| अतुल अग्निहोत्री का नामांक बनता है-7| यह शुभ है| इस का वृहदंक 43 समान लाभालाभ की अवस्था में है| यही हाल इसके मूलांक समीकरण 5-2 का है| 24-06-1970 को जन्मे अतुल का जन्म का मूलांक 6 अशुभ व भाग्यांक 2 शुभ है| इनका आयु अंक 6 (42 वाँ वर्ष) भी अशुभ है|  दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्देशक सिद्दीक़ी ने इस फ़िल्म का निर्देशन किया है| इनका नामांक 7 शुभ है| इसका वृहदंक 25 समान रूप से शुभ-अशुभ है| फ़िल्म के नायक सलमान खान का नामांक 3 व वृहदंक 30 अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 8-4 भी अशुभ है| 27-12-1965 को जन्मे सलमान का जन्म का मूलांक 9 शुभ है| इनका भाग्यांक 6 तथा आयु अंक 1 (46 वाँ वर्ष) भी शुभ है| फ़िल्म की नायिका करीना कपूर का नामांक 3 तथा वृहदंक 48 अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 3-9 समान लाभालाभ की अवस्था में है| 21-09-1980 को जन्मीं करीना का जन्म का मूलांक 3-भाग्यांक 3 अशुभ है| इनका आयु अंक 4 (31 वाँ वर्ष) शुभ है|
परिणाम:-यह फ़िल्म सफल रहेगी तथा अपने निर्माता को निराश नहीं करेगी, उसके चेहरे पर मुस्कान ला देगी| हाँ, यह जितनी भी कमाई करेगी, वह सलमान के अंकों के करण ही करेगी| करीना इस फ़िल्म का सबसे बड़ा कमज़ोर पहलू रहेंगी|   
                 मित्रो, आज इतना ही| कल फिर मिलेंगे, तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

'आज का अवतार' : ऋतुपर्णो घोष

जय श्री राम ..........| आदरणीय मित्रो, लीजिए इस सिलसिले में आज ऋतुपर्णो घोष की बात|
ऋतुपर्णो घोष 
(बंगाली फ़िल्म)
जन्म-दिनांक:-31-08-1963            
मूलांक:-4                       भाग्यांक:-4
आयु अंक:-4 (49 वाँ वर्ष)                      नामांक:-5
#  प्रतिष्ठा-वृद्धि होगी|
# सम्मान/पुरस्कार मिल सकता है|
# रोग (विशेषकर रक्त सम्बन्धी) को लेकर सावधानी बरतें|
               मित्रो, अभी तो बस इतना ही| आज ही दुबारा मिलेंगे आज की रिलीज फ़िल्मों की बात लेकर| .......... जय श्री राम|



मंगलवार, 30 अगस्त 2011

'आज का अवतार' : रविशंकर प्रसाद

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, 'आज का अवतार' में आज रविशंकर प्रसाद की|
रविशंकर प्रसाद 
(पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा नेता)
जन्म-दिनांक:-30-08-1953
मूलांक:-3                 भाग्यांक:-2
आयु अंक:-5 (59 वाँ वर्ष)               नामांक:-3
# पार्टी में उपेक्षित अनुभव कर सकते हैं|
# पत्नी के काम-काज में बाधा आ सकती है|
# पार्टी के सहयोगियों के व्यवहार से खिन्नता आ सकती है|
                       मित्रो, अब मिलेंगे कल| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

सोमवार, 29 अगस्त 2011

'आज का अवतार' : नागार्जुन अक्किनेनी

जय श्री राम ...........| आदरणीय मित्रो, 'आज का अवतरा' में आज सिर्फ एक व्यक्ति की बात|
नागार्जुन अक्किनेनी 
(तेलुगु फ़िल्म अभिनेता)
जन्म-दिनांक:-29-08-1959
मूलांक:-2                   भाग्यांक:-7
आयु अंक:-8 (53 वाँ वर्ष)               नामांक:-2
# निजी/पारिवारिक जीवन में झटकों का समय| वर्ष 2012 की आयु-अवधि में ज्यादा|
# फ़िल्म पिट सकती है|
# विवाद में फंस सकते हैं|
                 मित्रो, अभी तो इतना ही| मिलते हैं कल| .........आज के आनंद की जय| ........... जय श्री राम|

रविवार, 28 अगस्त 2011

'आज का अवतार' : प्रिया दत्त और दीपक तिजोरी

जय श्री राम ..........| आदरणीय मित्रो, 'आज का अवतार' में आज चर्चा करते हैं (स्व.) सुनील दत्त की राजनीतिक विरासत संभाल रही प्रिया दत्त और अभिनेता से निर्माता बने दीपक तिजोरी की|
प्रिया दत्त 
(राजनेता) 
जन्म-दिनांक:-28-08-1966
मूलांक:-1                       भाग्यांक:4
आयु अंक:-1 (46 वाँ वर्ष)                   नामांक:-4
# 31-12-2011 तक समय अधिक अनुकूल है| नयी ज़िम्मेदारी मिल सकती है|
# नयी योजना शुरू कर/करवा सकती हैं|
# वर्ष 2012 की आयु-अवधि में पारिवारिक दायरे में मुखिया/पञ्च की भूमिका निभानी पड़ सकती है|

दीपक तिजोरी 
(फ़िल्म अभिनेता व निर्माता)
जन्म-दिनांक:-28-08-1961
मूलांक:1                          भाग्यांक:-8
आयु अंक:-6 (51 वाँ वर्ष)                       नामांक:-5
# लाभ कमाने का समय तो शुरू, मगर 31-12-2011 तक इसकी गति धीमे/झटकेदार संभव है|
# यदि लीक से हटकर कथा/ट्रीटमेंट/कलाकारों/निर्देशक वाली फ़िल्म लाते हैं तो अच्छी कामयाबी संभव है|
# कलाकार के रूप में भी समय साथ दे सकता है|
               मित्रो, अभी तो इतना ही| अब आज्ञा दीजिए| .........आज के आनंद की जय| ............जय श्री राम|



'आज का अवतार' : खली और नेहा धूपिया

जय श्री राम .........| आदरणीय मित्रो, 'आज का अवतार' में बात पहलवान खली और फिल्म अभिनेत्री नेहा धूपिया की|
द ग्रेट खली (दिलीप सिंह राणा)
(पहलवान)
जन्म-दिनांक:-27-08-1972
मूलांक:-9                     भाग्यांक:-9
आयु अंक:-4 (40 वाँ वर्ष)                      नामांक:-5
# फिर से ख़िताब मिल सकता है|
# अपने पैतृक घर/स्थल के लिए कुछ ख़ास कर सकते हैं|
# कोच/ट्रेनर/गाइड/मैनेजर बदल सकता है|
             
नेहा धूपिया 
(फ़िल्म अभिनेत्री)
जन्म-दिनांक:-27-08-1980
मूलांक:-9                     भाग्यांक:-8
आयु अंक:-5 (32 वाँ वर्ष)                     नामांक:-5
# नामांक और आयु अंक भाग्यांक के विरोधी हैं, इसलिए झटकों का समय है|
# वर्ष 2012 की आयु-अवधि में झटकों के बाद भी लाभ संभव है|
# किसी विवादित/विवादस्पद फ़िल्म में काम कर सकती है या किसी की छोड़ी फ़िल्म/भूमिका कर सकती है||
                        अब आज्ञा दीजिए| .........जय श्री राम|


शुक्रवार, 26 अगस्त 2011

'आज का अवतार' : मेनका गांधी और मधुर भंडारकर

जय श्री राम ...........| आदरणीय मित्रो, लीजिए अब प्रस्तुत है 'आज का अवतार'|
मेनका गांधी 
(राजनेता एवं जीव-मित्र)
जन्म-दिनांक:-26-08-1956
मूलांक:-8                     भाग्यांक:-1
आयु अंक:-2 (56 वाँ वर्ष)                नामांक:-1
# प्रतिष्ठा दुष्प्रभावित हो सकती है|
# वर्ष 2012 की आयु-अवधि में मानसिक या पारिवारिक परेशानी घेर सकती है|
# विवाद से बचना चाहिए|

मधुर भंडारकर 
(फ़िल्म निर्देशक)
जन्म-दिनांक:-26-08-1968
मूलांक:-8                भाग्यांक:-4
आयु अंक:-8 (44 वाँ वर्ष)                     नामांक:-2
# फ़िल्म पिट सकती है|
# फ़िल्म-निर्माण संबंधी योजना में बड़ा फेरबदल करना पड़ सकता है|
# विवाद में फंस सकते हैं| यह विवाद क़ानूनी भी हो सकता है|
                  मित्रो, आज बस इतना ही| कल फिर मिलेंगे यही सिलसिला जरी रखने के लिए| .........आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

आज की रिलीज फ़िल्में : फ्लॉप की जुगलबंदी

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, लीजे आज सबसे पहले आपकी सेवा में प्रस्तुत है आज रिलीज हो रही फ़िल्में|
रिलीज के समीकरण
रिलीज के दिन का मूलांक 8 व भाग्यांक 2 है| यह बहुत विभ्रमजनक युति है| अब चलित समय अंक 5 (ऋणात्मक) है| 
CITKABREY-SHADES  OF  GREY
इसका अंक बनता है-1| यह रिलीज के अंकों के साथ अशुभ युति बना रहा है| इसका वृहदंक 73 भी अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 8-3-6-2 शुभ है| फ़िल्म के निर्माता सुनीत अरोड़ा का नामांक 4 व वृहदंक 40 अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 1-3 भी अशुभ है| सुनीत अरोड़ा निर्देशक भी हैं, इसलिए इनके अंक दोहरी भूमिका में हैं| फ़िल्म के प्रमुख कलाकार भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन का नामांक 9, वृहदंक 27 व मूलांक समीकरण 1-8, ये तीनों ही अशुभ हैं| 17-07-1971 को जन्मे रवि किशन का जन्म का मूलांक 8 अशुभ व भाग्यांक 6 शुभ है| इनका आयु अंक 5 (41 वाँ वर्ष) भी अशुभ है|
परिणाम:-इस फ़िल्म के बॉक्स ऑफिस पर पिटने के आसार हैं|
MR. BHATTI  ON  CHUTTI 
इस फ़िल्म का अंक बनता है-4| यह अशुभ है| इसका वृहदंक 58 भी अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 6-8-3-5 समान लाभालाभ की अवस्था में है| निर्माता के रूप में दो लोग हैं| एक निर्माता अश्वनी चोपड़ा का नामांक बनता है-3| यह अशुभ है| इसका वृहदंक 48 व मूलांक समीकरण 4-8 भी अशुभ है| दूसरे निर्माता ज्ञान खरंद का नामांक 4, वृहदंक 31 व मूलांक समीकरण 1-3, ये तीनों ही अशुभ है| फ़िल्म के निर्देशक करण राज़दान का नामांक 4, वृहदंक 31 व मूलांक समीकरण 22 है| ये सभी अशुभ हैं|
परिणाम:-यह फ़िल्म फ्लॉप के खाते में ही जाती दिख रही है|
                मित्रो, अभी तो इतना ही| दिन में मिलते हैं फिर से 'आज का अवतार' लेकर| ............ जय श्री राम|

गुरुवार, 25 अगस्त 2011

आज का अवतार : संजीव शर्मा और नितिन मनमोहन

जय श्री राम .........| आदरणीय मित्रो, कल के दिन का कोई भारतीय या सामान्य भारतीय सन्दर्भों में सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय अवतार नहीं मिल पाया था, इसलिए कल यह बात नहीं हो पायी| आज बात करते हैं दो लोगों की|
संजीव शर्मा
(पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और कोच,दिल्ली)
जन्म-दिनांक:-25-08-1965 
मूलांक:-7                 भाग्यांक:-9
आयु अंक:-2 (47 वाँ वर्ष)            नामांक:-6
1. नयी बड़ी ज़िम्मेदारी/बड़ा पद मिल सकता है| 31-12-2011 तक इसके विशेष योग हैं|
2. कार्य-क्षेत्र में वाहवाही मिल सकती है|
3. वर्ष 2012 की आयु-अवधि में परिवार में कोई विशिष्ट आयोजन/अवसर संभव है|

नितिन मनमोहन 
(सुप्रसिद्ध  फ़िल्म-निर्माता)
(विशेष:-इनके जन्म का वर्ष हमें उपलब्ध नहीं हो पाया| इस कारण इनके भाग्यांक व आयु अंक की गणना संभव नहीं| यहाँ इनका नामांक और बॉडी लैंग्वेज ही काम ली है|)
मूलांक:-7                   नामांक:-3
1. निजी जीवन में झटकों का समय| वर्ष 2012 की आयु-अवधि में बड़े झटके लग सकते हैं|
2. फ़िल्म पिट सकती है| अगर स्त्री नाम वाली या हेरोइन आधारित/प्रमुखता वाली फ़िल्म होगी तो और भी बुरी तरह पिट सकती है|
3. स्वास्थ्य संभालें| अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आ सकती है| 
मित्रो, आज तो इतना ही| कल यह सिलसिला तो जारी रहेगा ही, साथ ही कल रिलीज होने वाली फ़िल्मों की बात भी करेंगे| ......... आज के आनंद की जय| ........... जय श्री राम|

मंगलवार, 23 अगस्त 2011

'आज का अवतार' : मलाइका अरोड़ा खान और के. के.

जय श्री राम...........| आदरणीय मित्रो, लीजिए प्रस्तुत है 'आज का अवतार'|
मलाइका अरोड़ा खान 
(फिल्म अभिनेत्री)
जन्म-दिनांक:-23-08-1973
मूलांक:-5                   भाग्यांक:-6
आयु अंक:-3 (39 वाँ वर्ष)               नामांक:-3
1. वर्ष 2012 की आयु-अवधि में फिर कोई धमकाखेज फिल्म/प्रदर्शन संभव है|
2. पारिवारिक मोर्चे पर खिंचाव/तनातनी से बचना होगा|
3. निजी जीवन को लेकर कोई बात/अफ़वाह परेशान कर सकती है|
 के. के.
(पार्श्वगायक)
जन्म-दिनांक:-23-08-1970
मूलांक:-5                                  भाग्यांक:-3
आयु अंक:-6 (42 वाँ वर्ष)               नामांक:-4
1. वर्ष 2012 की आयु-अवधि में कोई अच्छा अवसर मिल सकता है|
2. उक्त अवधि में यात्रा/प्रवास से विशेष लाभ संभव है|
3. शराब को लेकर विशेष सजगता बरतें|
                मित्रो, अभी तो इतना ही| .........आज के आनंद की जय| ............जय श्री राम|

सोमवार, 22 अगस्त 2011

'आज का अवतार' : दीप्ति नवल

जय श्री राम.........| आदरणीय मित्रो, जाते-जाते दिन में एक बार फिर आपसे बात करने आ गये हैं| 'आज का अवतार' में अभी बात कर लेते हैं-दीप्ति नवल की|
जन्म-दिनांक:-22-08-1957
मूलांक:-4                  भाग्यांक:-7
आयु अंक:-1 (55 वाँ वर्ष)         नामांक:-7
1. राष्ट्रीय/अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा/सम्मान/पुरस्कार मिल सकता है|
2. निर्देशक के रूप में फिल्म कर सकती हैं|
3. निजी जीवन में परिवर्तन संभव है|
                 अब आज्ञा दीजिए| .......आज के आनंद की जय| ......... जय श्री राम|
 

'आज का अवतार' : चिरंजीवी

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, 'आज का अवतार' में आज बात करते हैं तेलुगु फ़िल्मों के सुपर स्टार और राजनेता चिरंजीवी की|
जन्म-दिनांक:-22-08-1955
मूलांक:-4                    भाग्यांक:-5
आयु अंक:-3 (57 वाँ वर्ष)                   नामंक:-8
1. राजनीति में कुछ विशेष हासिल कर सकते हैं|
2. 'तेलंगाना' राज्य में मंत्री पद प्राप्त कर सकते हैं|
3. कोई पारिवारिक/निजी परेशानी संभव है|
सुझाव:-नाम की अंग्रेजी वर्तनी 'CHIRANJEEVI' के स्थान पर 'CHIRRANJEEVI' लिखें|
                 अब मिलेंगे कल| .........आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|


रविवार, 21 अगस्त 2011

'आज का अवतार' : भूमिका चावला

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, अब लीजिए 'आज का अवतार' में प्रस्तुत है चर्चा फ़िल्म अभिनेत्री भूमिका चावला की|
जन्म-दिनांक:-21-08-1978
मूलांक:-3                             भाग्यांक:-9
आयु अंक:-7 (34 वाँ वर्ष)                       नामांक:-4
1. 31-12-2011 तक समय विशेष पक्षकारी है|
2. वर्ष 2012 की आयु-अवधि में परिवार-वृद्धि हो सकती है|
3. उक्त अवधि में ही मानसिक परेशानी तथा शरीर में खून से सम्बंधित समस्या रह सकती है|
         मित्रो, आज के लिए बस इतना ही| मिलेंगे फिर कल| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ........... जय श्री राम|


'आज का अवतार' : एन. आर. नारायण मूर्ति

 मित्रो, 'आज का अवतार' में अब बात करते हैं इनफ़ोसिस के संस्थापक एन. आर. नारायण मूर्ति की|
जन्म-दिनांक:-20-08-1946
मूलांक:-2                  भाग्यांक:-3
आयु अंक:-3 (66 वाँ वर्ष)              नामांक:-1
1. नवीन योजना का सूत्रपात संभव है|
2. वर्ष 2012 की आयु-अवधि में स्वास्थ्य की ओर विशेष ध्यान दें| तब नियमित चर्या/कार्य में बाधा आ सकती है|
3. उक्त अवधि में ही परिवार में वृद्धि हो सकती है| कोई मंगल कार्य भी हो सकता है|
               मित्रो, अभी इतना ही|  अगले 'आज का अवतार' की चर्चा लेकर फिर हाजिर होंगे| .........आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

शुक्रवार, 19 अगस्त 2011

'आज का अवतार' : सुधा मूर्ति और बिल क्लिंटन

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, लीजिए अब पेश है 'आज का अवतार'| आज इस के अंतर्गत बात करते हैं-समाजसेवी और इनफ़ोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की धर्मपत्नी सुधा मूर्ति की|
सुधा मूर्ति
जन्म-दिनांक:-19-08-1950
मूलांक:-1                भाग्यांक:-7
आयु अंक:-8 (62 वाँ वर्ष)         नामांक:-5
# स्वास्थ्य संभालें| पुराणी बीमारी परेशान कर सकती है|
# नियमित गतिविधियों में बाधा आ सकती है|
# पति की नियमित चर्या/कार्य में भी बाधा आ सकती है|
 
बिल क्लिंटन 
जन्म-दिनांक:-19-08-1946
मूलांक:-1                 भाग्यांक:-2
आयु अंक:-3 (66 वाँ वर्ष)                नामांक:-1
# सार्वजनिक गतिविधियों में वृद्धि होगी|            
# आर्थिक सुदृढ़ता आएगी|
# पेट संबंधी परेशानी हो/रह सकती है|
मित्रो, आज बस इतना ही| अब मिलेंगे कल| .........आज के आनंद की जय| ...........जय श्री राम|

आज की रिलीज फ़िल्में : ठीक-ठाक

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, आज सबसे पहले बात करते हैं आज की रिलीज फ़िल्मों की|
रिलीज के समीकरण
इस दिन का मूलांक 1 व भाग्यांक 4 है| यह युति अंक 1, 3, 4 व 9 के लिए शुभ है| अंक 5 व 8 के लिए यह अशुभ है|
SAHI  DHANDHE GALAT  BANDE 
इस फ़िल्म का अंक बनता है-5| यह अशुभ है| इसका वृहदंक 68 भी अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 1-2-3-8 समान रूप से लाभालाभ की अवस्था में है| फ़िल्म की निर्माता प्रीति झांगियानी का नामांक 3 शुभ है| इसका वृहदंक 48 अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 6-6 समान रूप से शुभ-अशुभ है| निर्देशक परवीन डब्बास का नामांक 9 शुभ है| इसका वृहदंक 36 भी शुभ है| इसका मूलांक समीकरण 5-4 समान रूप से शुभ-अशुभ है|
परिणाम:-यह फ़िल्म औसत सफल रह कर अपनी लागत वसूल सकती है|
CHATUR  SINGH  TWO  STAR   
 इस फ़िल्म का अंक बनता है-2| यह अशुभ है| इसका वृहदंक है-65| यह शुभ है| इसका मूलांक समीकरण 3-8-8-1 समान लाभालाभ की अवस्था में है| फ़िल्म के निर्माता मोहम्मद असलम का नामांक बनता है-6| यह शुभ है| इसका वृहदंक 42 समान रूप से शुभ-अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 3-3 शुभ है| निर्देशक अजय चंडोक का नामांक बनता है-4| इसका वृहदंक 31 व मूलांक समीकरण 4-9 है| ये तीनों शुभ हैं| फ़िल्म के नायक संजय दत्त का नामांक 8 अशुभ व वृहदंक 35 समान लाभालाभ की अवस्था में है| इसका मूलांक समीकरण 8-9 शुभ है| 29-07-1959 को जन्मे संजय दत्त का जन्म का मूलांक 2 अशुभ व भाग्यांक 6 समान रूप से शुभ-अशुभ है| इनका आयु अंक 8 (53 वाँ वर्ष) इनके लिए अशुभ है| फ़िल्म की नायिका अमीषा पटेल का नामांक बनता है-9| इसका वृहदंक है-36, जिसका मूलांक समीकरण 6-3 है| ये तीनों ही शुभ हैं| 09-06-1976 को जन्मीं अमीषा के जन्म का मूलांक 9 शुभ व भाग्यांक 2 अशुभ है| इनका आयु अंक 9 (36 वाँ वर्ष) भी शुभ है| फ़िल्म के अन्य प्रमुख कलाकार अनुपम खेर का नामांक है-3| इसका वृहदंक है-39| ये दोनों शुभ हैं| इसका मूलांक समीकरण 7-5 समान रूप से शुभ-अशुभ है| 07-03-1955 को जन्मे अनुपम खेर का जन्म का मूलांक 7 अशुभ व भाग्यांक 3 शुभ है| इनका आयु अंक 3 (57 वाँ वर्ष) भी शुभ ही है|
परिणाम:-यह फ़िल्म भी औसत सफल रह कर अपनी लगत वसूल सकती है| इस फ़िल्म से अमीषा पटेल तथा अनुपम खेर को विशेष फायदा हो सकता है|
सुझाव:-संजय दत्त को चाहिए कि वे अपने नाम में 'SANJAY' को 'SANJAIY' लिखें| 
COVER  STORY
इस फ़िल्म का अंक बनता है-4| इसका वृहदंक बनता है-40| ये दोनों ही शुभ हैं| इसका मूलांक समीकरण 5-8 है, जो कि अशुभ है| इस फ़िल्म के चार निर्माता हैं| पहले निर्माता के रूप में सुनीता राम हैं| इनका नामांक 5 है, जो कि अशुभ है| इसका वृहदंक 32 है| यह समान लाभालाभ की अवस्था में है| इसका मूलांक समीकरण 7-7 अशुभ है| दूसरे निर्माता राम सम्तानी का नामांक 8 अशुभ है| इसका वृहदंक 26 व मूलांक समीकरण 7-1 समान रूप से शुभ-अशुभ है| तीसरे निर्माता पप्पी संगतानी का नामांक 4 शुभ है| इसका वृहदंक 58 व मूलांक समीकरण 8-5 अशुभ हैं| चौथे निर्माता लॉरेन्स पोस्तमा का नामांक 3 शुभ है| इसका वृहदंक 57 समान लाभालाभ की अवस्था में है| इसका मूलांक समीकरण 39 शुभ है| लॉरेन्स इस फ़िल्म के निर्देशक भी हैं, इसलिए इनके अंक यहाँ दोहरे रूप में प्रभावी हैं| कलाकारों में जैकी श्रोफ का नामांक बनता है-1| यह शुभ है| इसका वृहदंक 46 व मूलांक समीकरण 4-6 भी शुभ है| 01-02-1959 को जन्मे जैकी का जन्म का मूलांक 1 व भाग्यांक 9 है| ये दोनों ही शुभ हैं| इनका आयु अंक 8 (53 वाँ वर्ष) अशुभ है|
परिणाम:-यह फ़िल्म औसत सफल रह कर अपनी लागत निकाल सकती है|
NOT  A  LOVE  STORY    
इस फ़िल्म का अंक बनता है-1| यह शुभ है| इसका वृहदंक 55 अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 7-1-3-8 समान लाभालाभ की अवस्था में है| निर्माता के रूप में दो लोग हैं| पहले निर्माता सुनील बोहरा का नामांक 8 वृहदंक 35 अशुभ हैं| इसका मूलांक समीकरण 9-8 शुभ है| दूसरे निर्माता रामगोपाल वर्मा का नामांक 2 अशुभ है| इसका वृहदंक 47 समान है| इसका मूलांक समीकरण 2-9 शुभ है| 07-04-1962 को जन्मे रामगोपाल वर्मा का जन्म का मूलांक 7 व भाग्यांक 2 अशुभ हैं| इनका आयु अंक 5 (50 वाँ वर्ष) भी अशुभ है| वर्मा इस फ़िल्म के निर्देशक भी हैं, इसलिए इनके अंक दोहरे रूप से प्रभावी हैं| कलाकारों में माही गिल की बात कर ली जाए| इनका नामांक 8, वृहदंक 26 व मूलांक समीकरण 7-1, ये सभी अशुभ हैं| 19-12-1975 को जन्मीं माही का जन्म का मूलांक 1 शुभ व भाग्यांक 8 अशुभ है| इनका आयु अंक 9 (36 वाँ वर्ष) शुभ है|
परिणाम:-यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट जाएगी, इसकी सम्भावन ही अधिक है| यह निराश करेगी|
सुझाव:-माही गिल को चाहिए कि ये अपने नाम में 'MAHIE' में से 'E' को निकल कर ' MAHI' लिखें| 
            मित्रो, इस तरह आप देख ही रहे हैं कि आज की फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई बहुत बड़ा कमाल नहीं दिखाने जा रही हैं| आज ही बाद में फिर मिलेंगे 'आज का अवतार' ले कर| ............जय श्री राम|

गुरुवार, 18 अगस्त 2011

'आज का अवतार' : गुलज़ार, दलेर मेहंदी और प्रीति झांगीआनी

जय श्री राम ..........| आदरणीय मित्रो, 'आज का अवतार' में आज हम बात कर रहे हैं गुलज़ार साहब, दलेर मेहंदी और प्रीति झांगीआनी की|
गुलज़ार 
जन्म-दिनांक:-18-08-1936
मूलांक-9              भाग्यांक-9
नामांक-4             आयु अंक-4 (76 वाँ वर्ष)
# रक्त संबंधी रोग परेशान कर सकता है|
# हिट फिल्म दे सकते हैं|
# वर्ष 2012 में विदेश में/विदेश से बड़ा सम्मान /पुरस्कार प्राप्ति संभव है|




दलेर मेहंदी 
जन्म-दिनांक:-18-08-1967
मूलांक:-9                  भाग्यांक:-7
नामांक:-3                 आयु अंक:-9 (45 वाँ वर्ष)
# प्रतिष्ठा-वृद्धि होगी|
# 31-12-2011 तक किसी चिंता से मुक्ति मिल सकती है|
# वर्ष 2012 में विवाद से बचना होगा|









प्रीति झांगीआनी 
जन्म-दिनांक:-18-08-1980
मूलांक:-9                      भाग्यांक:-8
नामांक:-2                     आयु अंक:-5 (32 वाँ वर्ष)
# 31-12-2011 तक कोई फिल्म औसत सफल हो सकती है|
# 01-01-2012 से 17-08-2012 के बीच नया काम शुरू कर सकती हैं
# निजी जीवन में बड़ा परिवर्तन/उठापटक संभव है|
आज तो बस इतना ही| कल फिर मिलेंगे| .........आज के आनंद की जय| ........... जय श्री राम|








 

बुधवार, 17 अगस्त 2011

'आज का अवतार' : एस. शंकर और वी. एस. नायपॉल

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, आज हम 'आज का अवतार' में बात करने जा रहे हैं दो लोगों की|
एस. शंकर
दक्षिण भारतीय फ़िल्मों के विख्यात निर्देशक एस. शंकर की बात पहले कर लेते हैं|
जन्म-दिनांक:-17-08-1963
नामांक:-2             मूलांक:-8                 भाग्यांक:-8
जन्म का चलित:-अंक 1 व 4              आयु अंक:-4 (49 वाँ वर्ष)
1. झटकों का समय है| बतौर निर्देशक फिल्म पिट सकती है|
2. नायक या निर्माता के साथ विवाद में उलझ सकते हैं|
3. वर्ष 2012 में तयशुदा योजना में बड़ा बदलाव करना पड़ सकता है|



वी. एस. नायपॉल
साहित्य के नोबल पुरस्कार विजेता नायपॉल जी को भला कौन नहीं जानता|
जन्म-दिनांक:-17-08-1932
नामांक:-7             मूलांक:-8               भाग्यांक:-4
जन्म का चलित:-1 व 4              आयु अंक:-8 (80 वाँ वर्ष)
1. स्वास्थ्य को संभालने की ख़ास ज़रुरत है-विशेषकर वर्ष 2012 में|
2. किसी विवाद में फँस सकते हैं|
3. तगड़ी आलोचना के शिकार बन सकते हैं|
मित्रो, आज तो बस इतना ही| अब मिलेंगे कल| ........ आज के आनंद की जय| .......... जय श्री राम|

मंगलवार, 16 अगस्त 2011

'आज का अवतार' : सैफ़ अली खान

जय श्री राम ..............| आदरणीय मित्रो, लीजिए 'आज का अवतार' की आज की कड़ी में प्रस्तुत है फिल्मम अभिनेता सैफ़ अली खान की बात|

जन्म-दिनांक:-16-08-1970
नामांक:-4         मूलांक:-7           भाग्यांक:-5
जन्म का चलित:-अंक 1 व 4         आयु अंक:-6 (42 वाँ वर्ष)
1. पितृपुरुष के रूप में आयी (अपनी बनायी) फ़िल्म पिट जाएगी| इस कारण इनकी बनायी फ़िल्म 'एजेंट विनोद' का भविष्य बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं लगता|
2. 31-12-2011 तक का समय विवादों से जोड़े रख सकता है| अपनी फ़िल्म के निर्माण में ज्यादा परेशानी उठानी पड़ सकती है|   
3. 15-08-2012 तक निजी जीवन में (करीना के साथ भी) कुछ ख़ास उठापटक संभव है|
मित्रो, आज बस इतना ही| अब हाजिर होंगे कल| ......... आज के आनंद की जय| ............. जय श्री राम|


सोमवार, 15 अगस्त 2011

आज का अवतार : राखी गुलज़ार

जय श्री राम ...........| आदरणीय मित्रो, लीजिए आपकी सेवा में प्रस्तुत है हमारी नयी बात यानि 'आज का अवतार' की पहली कड़ी| आज बात करते हैं अद्भुत सौंदर्य की स्वामिनी और कमाल की अभिनेत्री राखी गुलज़ार की|

जन्म-15-08-1947
नामांक-6          मूलांक-6          भाग्यांक-8  
जन्म का चलित-अंक 1 व 4         आयु अंक-2 (65 वाँ वर्ष)
1. 31-12-2011 तक कोई फ़िल्म आ सकती है, या साइन कर सकती हैं|
2. 31-12-2011 तक पति को स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या रह सकती है|
3. कैंसर का रोग परेशान कर सकता है|  स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें (विशेषकर वर्ष 2012 में)|
मित्रो, अभी तो इतना ही| कल फिर मिलेंगे 'आज का अवतार' की अगली कड़ी के साथ| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| .........आज के आनंद की जय| ............जय श्री राम|




रविवार, 14 अगस्त 2011

'आज का अवतार' का शुभारम्भ

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, कल हमारे प्यारे देश का स्वाधीनता दिवस है| इस पावन दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई| प्रभु हमारे भारतवर्ष को दिन दूनी रात चौगुनी उन्नति प्रदान करें| हमारी 'कृपात्रयी' (प.पू.गुरुदेव देवरहा बाबा, माँ बगलामुखी और घोटेवाले) की कृपा से हम इस पावन दिवस से अपने ब्लॉगों पर एक नयी बात शुरू करने जा रहे हैं| इस दिन यानि 15 अगस्त से प्रतिदिन एक आलेख होगा उन लोगों के बारे में, जो कि उस दिन जन्मे होंगे| यह आलेख 'आज का अवतार' के नाम से होगा| एक से अधिक लोगों के इस श्रेणी में होने पर उनमें से कुछ का चयन किया जाएगा| हमारा प्रयास रहेगा कि बिना नागा आपकी सेवा में यह क्रम बना रहे|  तो मिलते हैं कल| .........आज के आनंद की जय| ...........जय श्री राम|

शुक्रवार, 12 अगस्त 2011

आज की रिलीज फ़िल्में : 'आरक्षण' लाज बचा लेगी बॉक्स ऑफिस की

जय श्री राम ..........| आदरणीय मित्रो, आज अन्य कामों में उलझे होने के कारण आज की रिलीज फ़िल्मों  की बात आपसे अब कर रहे हैं| वैसे आपको तो पता ही है कि आज की रिलीज फ़िल्मों की चर्चा हम 'दिशा चैनल' के अपने लाइव कार्यक्रम 'अंक प्रभा' में पिछले शनिवार यानि दिनांक 06-08-2011 को कर चुके हैं| आइए, सबसे पहले बात हो जाए आज के अंकीय समीकरणों की|  
रिलीज के समीकरण
रिलीज के दिन का मूलांक 3 व भाग्यांक 6 है| यह युति अंक 3, 6 व 9 के लिए विशेष शुभ है| अंक 1 के लिए भी ये समीकरण लाभकारी हैं| अंक 2 व 7 के लिए ये अंकीय समीकरण अशुभ हैं|
MUJHSE  FRAAANDSHIP  KAROGE  
इस फ़िल्म का अंक बनता है-2| यह अशुभ है| इसका वृहदंक बनता है-83| यह भी अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 6-3-2 रिलीज के अंकों के साथ शुभ युतियाँ बना रहा है| निर्माता आशिष पटेल का नामांक 8 रिलीज के भाग्यांक 6 शुक्रवार का मित्र होने के कारण शुभ है| इसका वृहदंक 35 भी शुभ है| इसी प्रकार इसका मूलांक समीकरण 9-8 भी शुभ ही है| फ़िल्म की निर्देशक नूपुर अस्थाना का नामांक बनता है-2| यह अशुभ है| इसका वृहदंक 47 भी अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 9-2 शुभ है|
परिणाम:-यह फ़िल्म भी बॉक्स ऑफिस पर निराश करेगी| हाँ, निर्माता आशिष पटेल के अंकों की शुभ अवस्था के कारण निर्माता अन्य तरीक़ों से लागत निकाल सकते हैं| 
AARAKSHAN
इस बहुप्रतीक्षित फ़िल्म का अंक बनता है-3| यह शुभ है| इसका मूलांक समीकरण 21 है| यह भी रिलीज के दिन शुभ है| फ़िल्म के एक निर्माता प्रकाश झा का नामांक है-2, जो कि अशुभ है| इसका वृहदंक 29 समान रूप से शुभ और अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 4-7 है| यह अशुभ है| 27-02-1952 को जन्मे प्रकाश झा का जन्म का मूलांक 9 व भाग्यांक 1 है| ये दोनों ही रिलीज के दिन शुभ अवस्था में हैं| इनका आयु अंक 6 (60 वाँ वर्ष) भी शुभ है| प्रकाश झा फ़िल्म के निर्देशक भी हैं, अतः इनके अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| दूसरे निर्माता फ़िरोज़ नडियाडवाला का नामांक बनता है-7| यह अशुभ है| इसका वृहदंक बनता है-52| पारस्परिक विरोधी युति के कारण यह भी अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 7-9 समान रूप से शुभ-अशुभ है| अब बात करें फ़िल्म के कलाकारों की| अमिताभ बच्चन का नामांक 7 अशुभ है|इसका वृहदंक 43 शुभ है| इसका मूलांक समीकरण 9-7 समान लाभालाभ की अवस्था में है| 11-10-1942 को जन्मे अमिताभ बच्चन का जन्म का मूलांक 2 रिलीज के दिन अशुभ व भाग्यांक 1 शुभ है| इनका आयु अंक 6 (69 वाँ वर्ष) भी शुभ है| सैफ़ अली खान का नामांक 4 रिलीज के दिन समान रूप से शुभ-अशुभ है| इसका वृहदंक 31 शुभ है| इसका मूलांक समीकरण 4-5-4 भी रिलीज के दिन समान रूप से शुभ-अशुभ है|16-08-1970 को जन्मे सैफ़ का जन्म का मूलांक 7  अशुभ और भाग्यांक 5 समान रूप से लाभालाभ की अवस्था में है| एक और कलाकार मनोज बाजपेयी की बात कर ली जाए| इनका नामांक 5, वृहदंक 32 व मूलांक समीकरण 9-5, ये तीनों ही रिलीज के दिन समान लाभालाभ की अवस्था में है| 23-04-1969 को जन्मे मनोज बाजपेयी का जन्म का मूलांक 5 समान शुभ-अशुभ तथा भाग्यांक 7 अशुभ है| इनका आयु अंक 7 (43 वाँ वर्ष) भी अशुभ है|
परिणाम:-यह फ़िल्म बहुत बड़ी हिट तो नहीं रहेगी, मगर अच्छी सफल रह सकती है| यह जो कुछ भी कमाई करेगी, वह अमिताभ बच्चन के अंकों और प्रकाश झा के जन्मांकों के कारण ही करेगी|
PHHIR
इस फ़िल्म का अंक बनता है-3| यह शुभ है| इसका वृहदंक 21 भी शुभ है| इस फ़िल्म के तीन निर्माता हैं| पहले निर्माता सुरेन्द्र शर्मा का नामांक बनता है-8| यह अशुभ है| इसका वृहदंक 44 तथा मूलांक समीकरण 1-7 समान लाभालाभ में है| दूसरी निर्माता अमिता बिश्नोई का नामांक बनता है-8| इसकी बात हम कर चुके हैं| इसका मूलांक समीकरण 35 शुभ है| इसका मूलांक समीकरण 2-6 समान लाभालाभ की अवस्था में है| तीसरी निर्माता भागवंती गोबरानी का नामांक 7 अशुभ है| इसका वृहदंक 43 व मूलांक समीकरण 1-6 शुभ है| निर्देशक गिरीश धमीजा का नामांक 5 व वृहदंक 32 समान रूप से शुभ-अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 6-8 शुभ है|
परिणाम:-यह फ़िल्म सफल रह कर अपनी लगत निकाल सकती है|
तो मित्रो, आज का दिन हिंदी फ़िल्मों के बॉक्स ऑफिस के लिए अच्छा ही सन्देश लाएगा| आज बस इतना ही| कल आपके लिए एक बहुत ही ख़ास बात लेकर आपकी सेवा में हाजिर होंगे| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ........आज के आनंद की जय| .........जय श्री राम|

शुक्रवार, 5 अगस्त 2011

आज की रिलीज फ़िल्में : निराश करेंगी

               जय श्री राम ..........| आदरणीय मित्रो, अब करते हैं आज की दूसरी बात यानि आज की रिलीज फ़िल्मों की चर्चा|
रिलीज के समीकरण
रिलीज के दिन का मूलांक 5 व भाग्यांक 8 है| यह अंक 1, 2, 4, 7, 8 व 9 के साथ अशुभ है| चलित का समय है- अंक 1 व 4|
CHALA  MUSSADDI-OFFICE  OFFICE
इस फ़िल्म का अंक बनता है-4| इसका वृहदंक बनता है-103| ये दोनों ही रिलीज के दिन के अंकों के साथ अशुभ युतियाँ बना रहे हैं| इसका मूलांक समीकरण 4-8-5-5 है| यह समान लाभालाभ की अवस्था में है| एफ सी. मेहरा परिवार की बनायी इस फ़िल्म के तीन निर्माता हैं| पहले हैं-राजीव मेहरा| इनका नामांक बनता है-1| यह अशुभ है| इसका वृहदंक 28 है| यह भी रिलीज के अंकों के साथ अशुभ युतियाँ बना रहा है| इसका मूलांक समीकरण 2-8 भी अशुभ है| राजीव मेहरा फ़िल्म के निर्देशक भी हैं| इसलिए इन के अंक दोहरी भूमिका में प्रभावी हैं| दूसरे निर्माता के रूप राजेश मेहरा हैं| इनका नामांक 7 है| इसका वृहदंक 34 तथा मूलांक समीकरण 8-8 है| ये दोनों ही रिलीज के दिन अशुभ युतियाँ बना रहे हैं| तीसरे निर्माता उमेश मेहरा का नामांक 4 व वृहदंक 40 है| ये दोनों ही अशुभ हैं| इसका मूलांक समीकरण 5-8 है| यह शुभ है|
परिणाम:-अशुभ युतियों की अधिकता के कारण यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन करेगी|
STAYING  ALIVE 
 इस फ़िल्म का अंक बनता है-7| यह अशुभ है| इसका वृहदंक 34 भी अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 9-7 रिलीज के अंकों के साथ समान लाभालाभ की अवस्था में है| इस फ़िल्म के निर्माता पुलकेश भौमिक का नामांक 5 है| यह रिलीज के दिन का मूलांक होने के कारण शुभ है| इसका वृहदंक 59 व मूलांक समीकरण 5-9 है| ये दोनों ही रिलीज की अंकीय युतियों के साथ शुभ युतियाँ बना रहे हैं| निर्देशक अनन्त महादेवन का नामांक बनता है-3| इसका वृहदंक है-48| ये दोनों ही रिलीज के दिन अशुभ हैं|  इसका मूलांक समीकरण 7-5 है, जो कि शुभ है|
परिणाम:-शुभ युतियों की कमी के कारण यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रहे, इसकी संभावना कम ही है| यह बॉक्स ऑफिस पर निराश कर सकती है|
BY  CHANCE  MILTA  HAI  CHANCE
इस फ़िल्म का अंक बनता है-4, जो कि रिलीज के अंकों के साथ अशुभ युतियाँ बना रहा है| इसका वृहदंक 67 रिलीज के दिन समान लाभालाभ की अवस्था में है| इसका मूलांक समीकरण 3-4-4-7-4 अशुभ है| फ़िल्म के निर्माता जवाहर लाल बाफना का नामांक 5 रिलीज के दिन का मूलांक होने के कारण शुभ है| इसका वृहदंक 45 अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 6-8 शुभ है| निर्देशक रमेश मोदी का नामांक 9 शुभ है| इसका वृहदंक 36 समान शुभाशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 2-7 अशुभ है| फ़िल्म की नायिका ग्रेसी सिंह का नामांक 9 शुभ है| इसका व्रुँहदंक 27 अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 1-8 भी रिलीज के अंकों के साथ अशुभ युतियाँ बना रहा है| 20-07-1980 को जन्मीं ग्रेसी सिंह का जन्म का मूलांक 2 व भाग्यांक 9 है| इनका मूलांक अशुभ तथा भाग्यांक रिलीज के दिन शुभ है| इनका आयु अंक 5 (32 वाँ वर्ष) रिलीज के दिन का मूलांक होने के कारण शुभ है|
परिणाम:-इस फ़िल्म के लिए भी शुभ की बजाय अशुभ युतियाँ अधिक बन रही हैं, अतः यह भी बॉक्स ऑफिस पर निराश कर सकती है|
WARNING
इसका अंक बनता है-5, जो कि रिलीज के दिन शुभ है| इसका वृहदंक 23 है| यह लाभालाभ की समान अवस्था में है| एक ही शब्द में नाम होने के कारण इसका मूलांक समीकरण नहीं बनता है| इस फ़िल्म के निर्माता हैं-राम कुदाले| इनका नामांक बनता है-1| यह रिलीज के दिन अशुभ है| इसका वृहदंक 28 भी अशुभ है| इसी प्रकार इसका मूलांक समीकरण 7-3 भी रिलीज के दिन अशुभ है| निर्देशक कारण राज़दान का नामांक 4 रिलीज के दिन अशुभ है| इसका वृहदंक 31 भी हानिकारक है| इसका मूलांक समीकरण 2-2 भी करण राज़दान के विरुद्ध है|
परिणाम:-यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर पिटती ही दिख रही है| यह फ़िल्म अपने पैसा निर्माता/वितरकों को निराश करेगी|  
I  AM  KALAM
इस फ़िल्म का अंक बनता है-8| यह रिलीज के दिन अशुभ है| इसका वृहदंक 17 भी अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 1-5-2 शुभ कम, अशुभ ज़्यादा है| फ़िल्म की निर्देशक नीला माधब पांडा का नामांक 1 अशुभ है| इसका वृहदंक 46 जितना शुभ है, उतना ही अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 1-8-1 अशुभ है| फ़िल्म में गुलशन ग्रोवर की अहम भूमिका है| सो इन के अंकों की भी बात कर ली जाए| इनका नामांक बनता है-6| यह शुभ है| इसका वृहदंक 51 रिलीज के इनकों के साथ अशुभ युतियाँ बना रहा है| इसका मूलांक समीकरण 8-7 भी अशुभ है|
परिणाम:-यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर निराश करेगी|
             मित्रो, अब इसका क्या किया जाए कि आज की पाँचों फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर लुढकने वाली हैं| उम्मीद करते हैं कि अगले हफ्ते ऐसा न हो| अब दीजिए विदा| .........आज के आनंद की जय| ............जय श्री राम|

   

येदियुरप्पा का पद-त्याग: हमारी भविष्यवाणी सही साबित

                    जय श्री राम ..........| आदरणीय मित्रो| आज आपसे दो बातें करनी हैं, किन्तु ये बातें करने से पहले आपसे इस बात के लिए क्षमाप्रार्थी हैं कि गये शुक्रवार को हम उस दिन की रिलीज फिल्मों की बात नहीं कर पाये| उस दिन तीन फ़िल्में रिलीज हुई थीं| कभी-कभार ऐसी चूक हो जाती है| कोशिश करेंगे कि आइन्दा ऐसा न हो| अभी तो आपसे हालिया संपन्न धर्मशाला (हि.प्र.) ज्योतिष सम्मेलन की चर्चा भी करनी है| और हाँ, आपको हमारे टीवी कार्यक्रम की तो याद है न? अरे भई, अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित हमारा लाइव कार्यक्रम 'अंक प्रभा' 'दिशा चैनल' से हर शनिवार शाम 06:30 से 07 बजे तक प्रसारित होता है| 'दिशा चैनल' DISH TV पर चैनल न. 757 और TATA SKY पर चैनल न. 184 पर उपलब्ध है| आइए, अब करते हैं आज की पहली बात| हमारी  कृपत्रायी (प.पू.गुरुदेव देवरहा बाबा, माँ बगलामुखी और घोटेवाले) की कृपा से हमारी एक और भविष्यवाणी सही साबित हुई है| रविवार, 31 जुलाई को कर्नाटक के भाजपा मुख्यमंत्री बी.एस.येदियुरप्पा ने पद से त्यागपत्र दे दिया| काफी जद्दो-जहद के बाद आख़िरकार येदी को जाना ही पड़ा| उनके बाद उनके ही तय किये गये सदानंद गौड़ा मुख्यमंत्री बने हैं| हमने इस बारे में साफ़-साफ़ शब्दों में पहले ही कह दिया था| अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित भारत के एकमात्र अखबार 'अंक प्रभा' (मासिक) के जनवरी, 2011 के अंक में वर्ष 2011 के सन्दर्भ में भविष्यवाणियों के क्रम में बी.एस.येदियुरप्पा के बारे में भविष्यवाणी करते हुए पृष्ठ-संख्या 4 पर कालम संख्या 3 में बिंदु संख्या 3 में हमने साफ़-साफ़ लिखा है---"पद छूट भी जाए तब भी विरोधियों को ख़ुश होने की ज़रुरत नहीं, क्योंकि नया मुख्यमंत्री इनकी पसंद का होगा और ये पद छोड़ कर भी 'पावर' में रहेंगे|"
                अब आप ख़ुद ही देख लीजिए कि इस से ज़्यादा साफ़ तौर पर कोई ज्योतिषी क्या कह सकता है? 
                हमारी कृपात्रयी की कृपा से आगे भी हम निरंतर इसी भाँति भविष्यवाणियाँ करते रहेंगे| अभी बस इतना ही| दिन में फिर मिलेंगे आज की रिलीज फ़िल्मों की बात लेकर| .......... जय श्री राम|