अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

सोमवार, 22 नवंबर 2010

अशोक चव्हाण का इस्तीफ़ा ::: हम ने पहले ही संकेत कर दिया था

जय श्री राम ………. | आदरणीय मित्रो,सुबह की पोस्ट के में हम ने आप से एक ख़ास बात करने के लिए आज दुबारा आने का कहा था| तो लीजिए हम उपस्थित हैं दुबारा,वह बात करने| यह बात हमें कुछ दिन पहले करनी थी,मगर यह करने में हम कुछ दिनों की देर कर गये| कारण वही कि अख़बार ‘अंक प्रभा’ के विमोचन की तैयारियों में लगे हुए थे| कोई बात नहीं,अब कर लेते हैं यह बात|

कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण को पद-त्याग करना पड़ गया था| हम ने इस बारे में पहले ही संकेत कर दिया था,और वह भी एक से अधिक बार| आइए,ज़रा एक नज़र डाली हमारे इन संकेतों पर| 01 जनवरी,2010 की पोस्ट ‘वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति:भाग-1′ में ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस’ शीर्षक के अंतर्गत हम ने लिखा था— “—चूँकि देश की कमान इस पार्टी के अंक 8 वाले व्यक्ति के हाथों में है,इसलिए इस पार्टी और इस की केंद्र सरकार को अंक 8 के प्रभाव से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा| अंक 8 की दिशा दक्षिण है| इस कारण कांग्रेस और इस की केंद्र सरकार को दक्षिण भारत से सम्बन्धित मसलों को ले कर ख़ासा परेशान होना पड़ सकता है| ये मसले क्षेत्रों या व्यक्तियों से सम्बन्धित हो सकते हैं| …” इसी पोस्ट में ‘सोनिया गांधी’शीर्षक के अंतर्गत हम ने लिखा था—“सोनिया जी को कांग्रेस की ही भाँति अंक 8 से बचना चाहिए,साथ ही अंक 4 से भी|” अपनी एक दूसरी पोस्ट में तो हम ने इस बारे में और भी अधिक स्पष्ट रूप से संकेत किया था| 07 जनवरी,2010 को अपनी पोस्ट ‘भारतीय राजनीति:भाग-5′ में ‘डॉ.मनमोहन सिंह’ शीर्षक के अंतर्गत हम ने लिखा था— “… अंक 7 भावनाओं का तथा अंक 8 लोकतंत्र,लोकतांत्रिक व्यस्था,उठापटक और दक्षिण दिशा तथा अंक 6 सुख का है| इसलिए 7-8-6 चलित वर्षांक 3 के साथ युति यह बताती है कि मनमोहन सिंह को दक्षिण भारत में लोकतांत्रिक/संवैधानिक ढाँचे और क़ानून व व्यवस्था सम्बन्धी तगड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है| इन्हें अपने दक्षिण भारतीय साथियों को ले कर भी परेशान होना पड़ सकता है| …” अशोक चव्हाण के मुख्यमंत्री पद से विदा होने के बारे में साफ़-साफ़ यह संकेत भी देखिए| 30 दिसंबर,2009 को अपनी पोस्ट ‘वर्ष 2010:कैसा रहेगा भारत का भविष्य’ में हम ने लिखा है—“…वर्ष 2010 में 1 से 4 वरिष्ठ राजनेताओं की जान/स्वास्थ्य को ख़ासा ख़तरा है| यह वरिष्ठता पद या उम्र के सन्दर्भ में हो सकती है| इस के साथ ही इस वर्ष 1 से 4 राज्यों में मुख्यमंत्री बदल सकता है या बदलने के तगड़े हालात बन सकते हैं| चूँकि अंक 8 दक्षिण दिशा का है,इसलिए जब इस की भारत के मूलांक,भाग्यांक,चलित वर्षांक और आयु अंकों के साथ युति का विश्लेषण बताता है कि दक्षिण के राज्यों में सत्ता-परिवर्तन संभव है| यह परिवर्तन मुख्यमंत्री के रूप में 1 से 2 राज्यों में तथा पार्टी के रूप में 1 राज्य में संभव है| अंक 9 भूमि,राजनीति तथा वर्चस्व का भी है| इसलिए दक्षिण के राज्यों में इन से सम्बन्धित घटनाओं में ख़ासा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है|…”
मित्रो,आप ख़ुद ही देख लीजिए कि अशोक चव्हाण का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से विदा होना हमारी इन भविष्यवाणियों के दायरे में साफ़-साफ़ आता है| चव्हाण को आदर्श सोसायटी (भूमि सम्बन्धी मामला) ले डूबा| अभी भी हमारी ये भविष्यवाणियाँ निरंतर सत्य होती जा रही हैं| अभी कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार के मुखिया येदियुरप्पा पर जो ज़मीन सम्बन्धी घोटालों/गडबडियों के आरोपों और उठापटक के मामले चल रहे हैं,ये हमारी इन भविष्यवाणियों के दायरे में ही आ रहे हैं|
अब बस इतना ही| कल अपनी सत्य हुई एक और भविष्यवाणी की बात ले कर आप की सेवा में फिर हाजिर होंगे| तब तक के लिए हमें आज्ञा दीजिए| …….. आज के आनंद की जय| ………… जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें