अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

गुरुवार, 31 दिसंबर 2009

आज की रिलीज़ फ़िल्में

जय श्री राम ............| फ़िल्म उद्योग की लगभग स्थापित परंपरा से हट कर आज तीन फ़िल्में रिलीज़ हुई हैं | एक-एक कर करते हैं इन की बात | सब से पहले बात कर ली जाए आज के समीकरणों की | आज का मूलांक 4 एवं भाग्यांक 9 है | इन की युति विखंडन योग निर्मित करती है | आज गुरुवार है | इस का अंक है-3 | अभी चलित का अंक है-8 (ओज) |
रात गयी बात गयी 
सब से पहले लेते हैं सौरभ शुक्ला द्वारा निर्देशित फ़िल्म 'रात गयी बात गयी' की | इस फ़िल्म के नामांक का वृहदंक बनता है-28 | यह बना है 8 -6 -8 -6 से | यह समीकरण सीधे-सीधे शुक्र के प्रबल भ्रष्ट होने को बताता है | फिल्मोद्योग में तो शुक्र की अच्छी एवं बलिष्ठ स्थिति होना बहुत ज़रूरी है | यहाँ तो मामला ही सिरे से उलटा है | नामांक का मूलांक बनता है-1 | 8 -6 -8 -6 के साथ इस की युति असफलता योग बनाती है | आज के मूलांक के साथ यह पितृदोष पैदा करता है | फ़िल्म के निर्देशक सौरभ शुक्ला का नामांक बनता है-4 | यह फ़िल्म के नामांक के साथ पितृदोष बनाता है | इस प्रकार इस फ़िल्म के साथ पितृदोष की प्रबल स्थिति बन रही है | अतः इसे सफलता मिलाती नहीं दिख रही है | यह अपनी लागत निकल ले तो वही बहुत समझा जाना चाहिए | हाँ,आज के भाग्यांक 9 के साथ फ़िल्म और निर्देशक के अंकों की युति फ़िल्म के GODFATHER यानि निर्देशक के लिए आगे को ले कर अनुकूलता बताती है |
बोलो राम 
नए निर्देशक राकेश चतुर्वेदी की फ़िल्म 'बोलो राम' का नामांक बनाता है-9 | इस का वृहदंक है-27 | यह बना है 19 और 8 से | इन दोनों में परस्पर द्रोहात्मक युति बनती है | नामांक का मूलांक 9 इस से संयोग कर इसे प्रबल बनाता है | इस के निर्देशक राकेश चतुर्वेदी का नामांक है-1 | इसका वृहदंक है-55 | यह बना है 18 और 37 से | ये दोनों परस्पर सौहार्द्र युति निर्मित करते हैं | किन्तु अंक 4 के साथ पितृदोष की प्रबलता के कारण उस के साथ बने समीकरण अनुकूलता नष्ट कर रहे हैं | इस लिए फ़िल्म के खाते में सफलता आने के योग तो कम हैं,मगर अंक 9 की प्रबलता के कारण इस से जुड़े लोगों को सम्मान/पुरस्कार की प्राप्ति हो सकती है |  
 एक्सीडेंट ऑन हिल रोड  
इस फ़िल्म का नामांक बनता है-1 | इस का वृहदंक बनता है-64 | यह बना है 26 -12 -12 -14 से | इन के मूलांक बनते हैं-8 -3 -3 -5 | यह समीकरण निर्णयगत विषमता और अस्थिरता सूचित करता है | फ़िल्म का नामांक आज के मूलांक के साथ पितृदोष पैदा करता है | निर्देशक महेश नैयर का नामांक है-5 | यह बना है 23 और 9 से | यह भी अस्थिरता ही सूचित करता है | अतः सफलता तो इस फ़िल्म के दामन से भी दूर ही रहती लग रही है |...तो मित्रो,इस प्रकार यह साल फ़्लॉप फ़िल्मों की तिकड़ी दे कर जा रहा है | क्या कर सकते हैं ?  

शिबू सोरेन सरकार का भविष्य

जय श्री राम ............ | विदा होते वर्ष 2009 के आँचल तले झारखंड में आख़िरकार नयी सरकार बन ही गयी
| हम सब से पहले तो इस नयी सरकार को अपनी शुभकामनाएँ देते हैं | भारतीय लोकतंत्र के लिए यही हित में है | इस सामाजिक शिष्टाचार-निर्वहन के बाद अब अपने ज्योतिषी होने का फ़र्ज़ पूरा करते हैं |... तो चर्चा करते हैं कि क्या कहना है अंकज्योतिष का शिबू सरकार के बारे में ? शिबू  सोरेन का नामांक वृहद रूप में 39 है | यह दो भागों से बना है | ये भाग हैं-17 एवं 22 | इन के मूलांक बनते हैं-4 और 8 | ये दोनों ही परस्पर विरोध-भाव रखते हैं | इन का योग  'सुयोग' नहीं माना जाता है | ये परस्पर घर्षण भाव रखते हैं | | झारखंड के इन चुनावों को ले कर हम ने अपनी भविष्यवाणी में एक बात ज़ोर दे कर कही थी कि इस प्रदेश के भाग्य में अंक 8 का बहुत ही ख़ास रोल है | साथ ही इस बार के चुनावों में अंक 3 के साथ अंक 5 और अंक 8 का आधिपत्य रहा है | समूची चुनाव-प्रक्रिया चलित अंक 3 में चली है | अंक 5 और अंक 8 की भूमिका की हम ने अपनी उक्त भविष्यवाणी में बहुत विस्तार से चर्चा की  है | अब देखिए,शिबू सरकार के शपथ-ग्रहण में भी ये ही अंक छाये हुए हैं | सोरेन ने शपथ ग्रहण की-30-12-2009 को | इस का मूलांक 3 तथा भाग्यांक 8 है | इस दिन का वार बुधवार है,जिस का अंक है-5 | अभी चलित का अंक है-8 (ओज) | अंक 3 निर्णय तथा मित्रता का प्रतीक है,जब कि अंक 8 इस में दोष पैदा करता है | इन का तालमेल ग़लत निर्णय सूचित करता है | इस कारण आयु अंक ३ के प्रभाव में चल रही भाजपा के लिए सोरेन के साथ सरकार बनने का निर्णय ग़लत सिद्ध होगा |  सोरेन के लिए अंक 2,3 एवं 5 शुभ नहीं है | अंक 3 के कारण अंक 9 भी शुभफलदायी नहीं है | ये पहली बार मुख्यमंत्री चलित अंक 3 में मूलांक 2 तथा भाग्यांक 3 के प्रभाव में बने थे और ठीक 9 दिन बाद इन्हीं मूलांक-भाग्यांक में इन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था | ये दूसरी बार मुख्यमंत्री चलित अंक 5 में मूलांक-भाग्यांक 9 के प्रभाव में बने तथा 4 महीने व 5 दिन (इस का अंक भी 9 बनता है) बाद चलित अंक 8 में मूलांक 2 एवं भाग्यांक 5 के प्रभाव में पद छोड़ना पड़ा | अतः 30-12-2009 (बुधवार) को शपथ लेना शिबू के लिए शुभ नहीं है | यह कहा जा रहा है कि शिबू ने ज्योतिषियों की सलाह पर शपथ-ग्रहण का समय दोपहर से हटा कर सुबह का रखा | हमारा यह कहना है कि यह सलाह भी शिबू की सरकार को लम्बी उम्र नहीं दे पाएगी | वर्ष 2011 में इस सरकार के लिए संकट खड़ा होगा | यह सरकार अपने 3 साल पूरे कर ले और टिकी रहे तो यह अजूबा ही होगा | कहने का तात्पर्य यह है कि 30-12-2012 तक शिबू सोरेन को अपने पद से हाथ धोना पड़ सकता है | चूँकि इन का साझेदारी का अंक 2 तथा मित्रता का अंक 3  ख़राब है,इस लिए इन के सता  के साझेदारों के कारण ही इन की सरकार गिर जाएगी | सोरेन सरकार ने तो अब शपथ ली है,मगर हम तो 10-11-2009 को ही तैयार इस चुनाव से सम्बंधित अपनी भविष्यवाणी में यह साफ़-साफ़ कह चुके हैं "......... इस दशा की तीसरी चौथाई वर्ष 2012 तक चलेगी | यहाँ फिर मुख्यमंत्री बदलने जैसे हालात बन सकते हैं या फिर मुख्यमंत्री बदल सकता है | इस अंक 8 की दशा की अंतिम दो चौथाइयों यानि वर्ष 2011 से वर्ष 2014 के बीच मुख्यमंत्री बदल सकता है तथा फिर से चुनाव की नौबत आ सकती है |............अंक 4 तथा अंक 5 वाले वर्ष यानि वर्ष 2011 और वर्ष 2012 झारखंड विधानसभा तथा सरकार पर भारी पड़ेंगे | ........... " 

बुधवार, 30 दिसंबर 2009

वर्ष 2010 में मध्यप्रदेश

जय श्री राम | ...........मध्यप्रदेश का नामांक बनता है-8,जो कि 44 से बना है | अंक 4 पितृदोष का अंक है | अंक 8 के साथ इस की युति विखंडन और विचलन बताती है | 01-11-1956 को बने मप्र की सूर्य राशि वृश्चिक है | इस का मूलांक 1 तथा भाग्यांक 6 है | ये अंक भाजपा के मूलांक-भाग्यांक के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाते हैं | इस की स्थापना का चलित अंक 9 (ऋणात्मक) है | वर्ष 2010 में इस की स्थापना का 54 वाँ और 55 वाँ वर्ष होगा | 54 वें वर्ष का अंक बनता है-9 और 55 वें वर्ष का अंक बनता है-1 | अंक 9 चलित वर्ष 2010 के अंक 3 का प्रबल सहयोगी है | यह मप्र के भाग्यांक 6 का सहयोगी है  | इस लिए राज्य की प्रतिष्ठा-वृद्धि होगी | इस के नामांक 8 की युति रंग में भंग करती है | चूँकि अंक 1  वरिष्ठता,मंत्रिमंडल और व्यवस्था का है,इस लिए कुछ वरिष्ठ नेताओं या मंत्रियों तथा व्यवस्था से सम्बंधित संकट संभव है | किसी पूर्व मुख्यमंत्री के साथ तगड़ा विवाद जुड सकता है, या उस का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है | अंक 8 से ग्रसित विखंडित अंक 3 वाले किसी पूर्व मुख्यमंत्री की पुनर्प्रतिष्ठा संभव है या इस का रास्ता निकल सकता है ( जैसे- उमा भारती ) | उम्मीद है कि 31 अक्टूबर तक शासन बिना किसी ख़ास उठा-पटक के चलता रहेगा | 01 नवम्बर से शिवराज सिंह चौहान के लिए समय की प्रतिकूलता आरम्भ हो रही है | 14 अक्टूबर,2008 को E TV (मप्र-छग) पर हम अपने सीटवार  भविष्यवाणी कार्यक्रम "सितारों की चाल" में कह चुके हैं कि शिवराज सिंह चौहान को 29-11-2010 से 04-03-2012 के बीच पड़ छोड़ना पड़ेगा | मप्र को 01-11-2010 से 55  वाँ वर्ष (अंक 1 ) शुरू हो जाएगा | यह चलित वर्ष 2010 का सहयोगी अंक है | इस लिए मंत्रिमंडल में परिवतन/विस्तार संभव है | नामांक 8 की इस के युति विपक्ष के प्रभुत्व में कमी बताती है | साथ ही विपक्ष में स्त्री पक्ष के प्रभुत्व में कमी एवं पारस्परिक तालमेल में कमी भी बताती है | इस लिए काँग्रेस में जमुना देवी का प्रभाव कम हो सकता है |      

वर्ष 2010 :कैसा रहेगा भारत का भविष्य

जय श्री राम | ............ मित्रो,अंग्रेज़ी नववर्ष दहलीज पर खड़ा है | इस का स्वागत तो करना ही है | करेंगे भी | ज़रा यह भी तो देखें कि यह हमारे लिए क्या लाया है अपने दामन में समेट कर | तो शुरू करते हैं यह चर्चा |                                    
राष्ट्रीय परिदृश्य  

हमारा देश विश्व का एक सर्वथा अनूठा देश है कि जिस के नाम का अनुवाद भी है-INDIA that is   BHARAT  |  INDIA का अंक बनता है-3 (12) तथा BHARAT का अंक बनता है-6 (15) | भारत का मूलांक 6 तथा भाग्यांक 8 है | इस कारण अंक 6 यानि शुक्र भ्रष्ट हो गया है | आज़ादी का दिन दो वार के प्रभाव में था | 14 अगस्त को गुरुवार था तथा 15 अगस्त को शुक्रवार था | गुरुवार का अंक 3 तथा शुक्रवार का अंक 6 है | चलित वर्ष 2010 का स्वामी अंक है-3 | यह भारत के मूलांक का मित्र अंक है | भाग्यांक 8 के साथ इस की युति ग़लत निर्णय/महत्त्वपूर्ण अवसरों पर सही समय पर सही निर्णय-क्षमता प्रदर्शित न किया जाना दर्शाता है |  हमारी स्वाधीनता का वर्ष है-63 वाँ,जिस का अंक बनता है-9 |  यह अंक भारत के हिमालय-पार के क्षेत्र का है | साथ ही यह ज़मीन,विवादों और वर्चस्व का भी अंक है | भारत के भाग्यांक 8 के साथ इस की युति बताती है कि हिमालय के उस पार के देशों के साथ सीमा,वर्चस्व,प्रतिष्ठा और नियंत्रण  सम्बन्धी विवाद तेज़ होंगे | हमारे इस दायरे में चीन,तिब्बत,भूटान और नेपाल आ जाते हैं | अंक 9 कम्यूनिज्म तथा शास्त्रों का भी है | इस लिए भारत को नेपाल  के कम्यूनिस्टों से खासी परेशानी हो सकती है,ख़ासकर वहाँ के शस्त्रधारी माओवादियों से | भारत कि स्थापना के चलित अंक हैं-1 तथा 4 | ये पितृ अंक हैं | भारत कि अंक कुंडली में ये अंक दुर्बल हैं | इस कारण भारत जिन का 'पितृ पुरुष' (GODFATHER) है,उन से बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है | इस दायरे में नेपाल और भूटान के अलावा अफ़गानिस्तान,श्री लंका,बंगलादेश और पाकिस्तान आते हैं | वर्ष २०१० में अंक 2 परिवार/पारिवारिक सदस्यों,अंक 0 ख़ालीपन/संवादहीनता तथा अंक 1 पितृ पक्ष/वरिष्ठ को बताता है   |  जब इस के साथ भारत के आयु अंकों 9 व 1 तथा भाग्यांक 8 की युति का विश्लेषण करें तो आतंकी घटनाओं की प्रबलता प्रकट होती है | चूँकि यहाँ पितृ अंक 1 की पर्याप्त प्रबलता है,इस लिए ये आतंकी घटनाएँ भारत के साथ-साथ आतंकवाद/आतंकियों के आक़ा व्यक्तियों/देशों के विरुद्ध भी होंगी |                                                                                          वर्ष 2010 में भारत को स्वाधीनता का 64 वाँ वर्ष भी चल रहा होगा | इस का अंक बनता है-1 | भाग्यांक 8 के साथ इस की 'द्रोहात्मक युति' बनती है | इस कारण 15 अगस्त के बाद देश में कानून-व्यवस्था से सम्बंधित विशेष परेशानी  संभव है | वर्ष 2010 में 1 से 4 वरिष्ठ राजनेताओं की जान/स्वास्थ्य को ख़ासा ख़तरा है | यह वरिष्ठता पद या उम्र के सन्दर्भ में हो सकती है | इस के साथ ही इस वर्ष 1 से 4 राज्यों में मुख्यमंत्री बदल सकता है या बदलने के तगड़े हालात बन सकते हैं | अंक 1 पूर्व का भी है | इस लिए पूर्व के प्रदेशों में क़ानून-व्यवस्था का संकट खड़ा हो सकता है | चूँकि अंक 8 दक्षिण दिशा का है, इस लिए जब इस की भारत के मूलांक,भाग्यांक,चलित वर्षांक और आयु अंकों के साथ युति का विश्लेषण बताता है कि दक्षिण के राज्यों में सत्ता-परिवर्तन संभव है | यह परिवर्तन मुख्यमंत्री के रूप में 1 से 2 राज्यों में तथा पार्टी के रूप में 1 राज्य में संभव है | अंक 9 भूमि,राजनीति और वर्चस्व का भी है | इस लिए दक्षिण के राज्यों में इन से सम्बंधित घटनाओं में ख़ासा उतर-चढ़ाव देखने को मिल सकता है | अगर इस विश्लेषण के साथ तेलंगाना के मुद्दे को जोड़ देते हैं तो कह सकते हैं कि यह अभी और उलझेगा | तेलंगाना अभी नहीं बनेगा | 12 दिसंबर,2009 को भोपाल में एक ज्योतिष सम्मेलन में हम यह कह भी चुके हैं कि तेलंगाना का मामला अभी लम्बे समय तक ताल जाए तो कोई अचम्भा नहीं होना चाहिए | यही अंकीय विश्लेषण कहता है कि दक्षिण के ऐसे राजनेता जो ख़ुद या उन का दल अंक 3 ,6 ,7 ,8 ,9 के प्रभाव में हैं,को अपने दल/परिवार में उठापटक/विखंडन/वर्चस्व की लड़ाई का सामना भी करना पड़ सकता है | ऐसे राजनेता का निधन या राजनीतिक निधन भी संभव है | अंक 8 विदेश का भी है |वर्ष 2010 के अंक 3 के साथ इस की युति अशुभ है | इस लिए विदेश से सम्बंधित मामलों में हम कमज़ोर रहेंगे | विदेशनीति/विदेश मंत्रालय मामलों से सम्बंधित विवाद हो सकते हैं |                                                                              अंक 3 कला,अंक 6 ग्लैमर,अंक 9 प्रतिष्ठा-वृद्धि और अंक 1 आधिपत्य/पुरुष का है | इस लिए वर्ष 2010 फिल्मोद्योग के लिए अच्छा रहेगा,मगर 19 फरवरी के बाद;क्यों कि तब  तक अंक 8 का आधिपत्य रहेगा | इस अवधि में रिलीज़ होने वाली ज़्यादातर फ़िल्में पिट सकती हैं या उन का कारोबार कम रह सकता है | इस में कुछ बड़े बज़ट की फ़िल्में भी संभव हैं | 19 फरवरी के बाद वर्ष 2010 में कम से कम 3 फ़िल्में मेगा हिट हो सकती हैं | ये फ़िल्में विदेशी धरातल पर भी अच्छी सफलता और ख्याति  प्राप्त करेंगी | हमारी धाक जमाएंगी | ये फ़िल्में पुरुष/हीरो प्रधान हो सकती हैं | इन के साथ विदेशी निर्माता,वितरक,निर्देशक या कलाकार प्रमुखता से जुड़े हो सकते हैं | भारतीय उद्योगों को विस्तार मिलेगा | भारतीय कंपनियों द्वारा विदेशी कंपनियों का अधिग्रहण बढ़ेगा |शेयर बाज़ार नयी ऊँचाइयाँ छुएगा | आम आदमी को महंगाई से अभी कोई ज़्यादा राहत नहीं मिलने वाली | अंक 9 आध्यात्मिकता और क़ानूनी उलझाव का भी है | अंक 3 गुरु/मार्गदर्शन का है | भारत के भाग्यांक के साथ इस की युति कुछ आध्यात्मिक/धार्मिक गुरुओं के क़ानूनी फंदों/विवादों में और उलझने को दर्शाती है | चूँकि 15 अगस्त तक अंक 9 तथा उस के बाद अंक 1 की प्रबलता है,इस लिए इन आध्यात्मिक/धार्मिक गुरुओं की गिरफ़्तारी की नौबत भी आ सकती है | अभी  भारत की सत्ता (अंक 1) स्त्री आधिपत्य (सोनिया गाँधी) में है | सत्ता-प्रमुख मनमोहन सिंह और सोनिया गाँधी के अंक 5 की प्रबलता है | सोनिया जी के स्त्री अंक प्रबल दूषित हैं | इन के साथ वर्ष के अंकों का समन्वय वर्षा के अंकों को दुर्बल बनाता है | इस लिए इस वर्ष देश में मानसून की स्थिति कमज़ोर रह सकती है | चूँकि 15 अगस्त के बाद अंक 1 (स्वाधीनता का 64 वाँ वर्ष) आरम्भ होता है,इस लिए तब शासन को वर्षा कमी को ले कर बहुत परेशान रहना पड़ सकता है | 
       

शनिवार, 26 दिसंबर 2009

3 idiots



जय श्री राम | ............ स्वास्थ्य ने चलते-चलते थोड़ा-सा झटका दे दिया,इस कारण जो बात आप के साथ कल करनी थी,वह आज कर रहा हूँ | या यूँ समझिए कि कल जो रसोई तैयार हो गयी थी,वह आज परोस रहा हूँ | 25-12-2009 को विनोद चोपड़ा प्रोडक्शन की फ़िल्म ' 3 idiots ' रिलीज़ हुई | निर्देशक के रूप में राजकुमार हीरानी की यह तीसरी फ़िल्म है | रिलीज़ के दिन का मूलांक है-7 | इस दिन का भाग्यांक है-3 | अभी चलित का अंक है-8 ( ओज) | अगर '3' को इसी रूप में रखा जाए या 'three' लिया जाए तो फ़िल्म का नामांक बनता है-5 | संगत के अंकों के अनुसार फल देता है | राजकुमार हीरानी का नामांक बनता है-7 | निर्माता विधु विनोद चोपड़ा का नामांक बनता है-8 | इस का वृहदंक है-71 | इस में एक तो फ़िल्म का रिलीज़ अंक है,तो दूसरा पितृ अंक है | इस फ़िल्म के मुख्य हीरो आमिर का नामांक विशुद्ध पितृ अंक है |  निर्माता के रूप में चोपड़ा पितृ भूमिका में हैं | ध्यान दिए जाने वाली ख़ास बात यह है कि इस फ़िल्म की हाई लाईट '3' है | यह अंक हीरानी,विधु विनोद और आमिर की बाडी लैंग्वेज में बहुत ही सशक्त भूमिका में है | अतः इस फ़िल्म के समीकरण बताते हैं कि इस के खाते में बहुत बड़ी सफलता आनी है | यह फ़िल्म एक मेगा हिट साबित हो सकती है | चूँकि हीरानी,आमिर और विधु विनोद-तीनों के ही अंक 6 ( शुक्र ) भ्रष्ट है,इस लिए यदि यह फ़िल्म हीरानी की अब तक की दोनों फिल्मों की कमाई को पार कर जाए तो अचम्भा नहीं होना चाहिए | ............ हाँ,एक बात इसी फ़िल्म के बहाने और | इस फ़िल्म के गीतकार हैं-स्वानंद किरकिरे | 15-09-2008 को मुंबई में हम खुद इन्हें कह चुके कि इन की यह फ़िल्म  सुपर हिट होगी | स्वानंद भी पितृ अंक वाले हैं | इन का अंक 6 भी भ्रष्ट है | अतः '3 idiots' की तगड़ी कमाई वाली बात की पुष्टि तो हो ही रही है | इन पर हीरानी,विधु विनोद और आमिर की तरह अंक 3 की कृपा है | इस लिए इस फ़िल्म के खाते में अंक 3 से सम्बंधित अवार्ड आ सकते है | जैसे-निर्देशन,कहानी,पटकथा,संवाद,गायन,गीत,संपादन,मनोरंजन,आलोचना/समीक्षा | अंक 3 के समय में यानि 20 फरवरी से 20 मार्च में इस फ़िल्म पर ईनामों की वर्षा हो सकती है | वैसे तो चूँकि वर्ष 2010 अंक 3 वाला ही है,इस लिए पूरे वर्ष में यह फ़िल्म छायी रहेगी,पुरस्कारों की दृष्टि से भी | पितृ अंक वाले विधु विनोद,स्वानंद और राजकुमार हीरानी पितृ अंक के वर्ष 2011 में एक बार फिर साथ होंगे और निश्चित रूप से वह भी एक सफल फ़िल्म होगी |  
          

गुरुवार, 24 दिसंबर 2009

झारखण्ड विधानसभा चुनाव-परिणाम:हमारी भविष्यवाणी के दायरे में

                   जय श्री राम | ............झारखण्ड विधानसभा चुनाव-परिणाम आ चुके हैं | एक त्रिशंकु और अस्थिर विधानसभा फिर से झारखंड के गले पड़ गयी है | ऐसे में अब जो सरकार बननी है,वह कितने वक़्त चल पाएगी,आम आदमी के लिए यह कह पाना बहुत ही मुश्किल है | हम ने इस त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी 10-11-2009 को ही कर दी थी | हम ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था---".........इस बार की झारखंड विधानसभा ज़बरदस्त उठा-पटक-भरी तथा त्रिशंकु एवं अस्थिर सरकार देने वाली रहेगी | ........" परिणाम आप के सामने है | प्रमुख दलों की बात करें तो हम ने भाजपा के लिए कहा था---"........भाजपा को साझेदारी के मोर्चे पर भी झटके झेलने पड़ेंगे | जद (यू) के साथ जैसे-तैसे कर के तालमेल भले ही हो गया है,मगर यह रास्ता इतना आसान भी नहीं है | भाजपा को सत्ता के मामले में हानि उठानी पड़ सकती है | संभवतः इसे  जद (यू) के अलावा किसी और को भी सरकार बनाने के लिए साथ लेना पड़ जाए |........"  आज की तारीख़ में हालत ख़ुद बोल रहे हैं कि भाजपा सत्ता की दौड़ में कहाँ है ? इस के लिए हाथ पसारने की नौबत आ गयी है | हम ने भाजपा के भावी दुर्भाग्य को इस तरह से इंगित किया था कि---".........अतःराजानाथ सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का ख़ामियाजा तो पार्टी को उठाना ही होगा | सत्ता भाजपा के हाथों में समुचित रूप से नहीं आ पाएगी | हाँ,यदि राजनाथ चुनाव-परिणाम से पहले विदा हो जाएँ तो भाजपा के नुकसान का प्रतिशत कम तथा लाभ का प्रतिशत ज्यादा हो सकता है |........." राजनाथ अपने पद से विदा तो हो गये,मगर अपने दुर्भाग्य की करनी पार्टी को भुगता गये | हालाँकि उन्होंने चुनाव-परिणाम से पहले अपना पद छोड़ दिया था | इस का लाभ भाजपा को मिला है | वह सत्ता के निकट पहुँच गयी है | अगर राजनाथ पर्याप्त समय रहते पद छोड़ देते तो भाजपा साफ़ तौर पर सत्ता में आ जाती | मगर यही तो भाग्य है | दूसरी प्रमुख पार्टी कांग्रेस के लिए हम ने कहा था कि---"........हो सकता है कि इस की सीटों में पिछली बार की तुलना में वृद्धि हो जाए | ........" हमारे आकलन के अनुसार कांग्रेस को 11 से 15 सीटें मिलनी थी,जब कि इसे 14 सीटें मिली हैं | लालू प्रसाद यादव के लिए हमारा कहना था कि---"......... यह विखंडन लालू को सत्ता से दूर तो रखेगा ही,साथ ही इन की पार्टी की सीटें भी पिछली बार की तुलना में कम करवा सकता है |........" हमारे अनुसार लालू की पार्टी की सीटें पिछली बार से कम हो कर 4 से 6 मिलनी थी | लालू को इस बार 5 सीटें मिलीं,जब कि पिछली बार इन के पास 7  सीटें थीं |                              

              ये तो बातें हुई हमारी भविष्यवाणी के सफल हुए भाग की | आइए, अब चर्चा करते हैं उस हिस्से की,जो असफल रहा | शिबू सोरेन के जेएमएम,बाबू लाल मरांडी के जेवीएम और जद (यू) के बारे में हमारी कुछ बातें गलत रहीं | हालांकि शिबू सोरेन के दल के मामले में  हम सीटों की संख्या को ले कर थोड़े ही चूके हैं | हम ने कहा था कि इन्हें 10 से 13 सीटें मिल सकती हैं,जब कि इन्हें 18 सीटें मिलीं | फिर भी हम यह जो चूके हैं,इस के पीछे दो कारण संभव हैं | पहला तो यह कि जेएमएम की स्थापना की तारीख़ हमें उपलब्ध नहीं हो पायी | दूसरा यह कि हमारे पास उपलब्ध शिबू सोरेन की जन्म-दिनांक सही नहीं है | मरांडी और उन के दल के लिए हम ने अपनी भविष्यवाणी में पहले ही निवेदन कर दिया था कि बाबू लाल मरांडी की जन्म-दिनांक और उन के दल जेवीएम की स्थापना की तारीख़ हमें नहीं मिल पायी | मरांडी की पार्टी के लिए हम अपनी इस भविष्यवाणी को ले कर पूर्णतः आश्वस्त हैं कि यह दीर्घजीवी नहीं है तथा देर-सवेर इन्हें अपने पितृदल भाजपा में ही आना होगा | जद (यू) के मामले में शरद यादव के बजाय नीतीश कुमार के अंक ज्यादा लागू होते हैं (बिहार और झारखंड के मामले में) | अभी भी अगले 2-4 दिनों में हमारी इसी  भविष्यवाणी के कुछ और हिस्से भी सच होने जा रहे हैं | कृपया इंतज़ार कीजिएगा |    




















                                         

मंगलवार, 22 दिसंबर 2009

जालंधर ज्योतिष सम्मेलन:वर्ष 2012 में महाप्रलय नहीं होगा






जय श्री राम | ............ 19 एवं 20  दिसम्बर,2009 को जालंधर में ज्योतिष सम्मेलन में शिरकत की | यह सम्मेलन भारत के सब से बड़े सम्मेलनों में से एक है | पहले दिन यानि 19 को हमारा व्याख्यान था | विषय था-क्या वर्ष 2012 में महाप्रलय होगा ? आइए,आप के साथ भी बाँटते हैं वे तमाम बातें,जो वहाँ की थीं |                                                                                     वर्ष 2012 का अंक बनता है-05 | अंक 01 सूर्य का है | यह गाडफादर,आवेश,तेज,नेतृत्व और पुरुष का है | अंक 02 चन्द्रमा का है | यह भावना,परिवार, स्त्री,धर्म,संबंधों और पानी का है | वर्ष 2012 में पहले स्थान पर अंक 02 है | उस के बाद महा शून्य है,जो कि महा ब्रह्मांड का प्रतीक है | फिर अंक 1 है और सब के अंत में अंक 2 का दोहराव है | वर्ष 2012 चन्द्र की प्रधानता का वर्ष है,जिस का स्वामी है-अंक 5 यानि बुध | इस कारण चन्द्र-
बुध की पिता-पुत्र युति के कारण शीत युद्धों की प्रधानता रहा सकती है | यहाँ भी ज़्यादा ज़ोर दिया जा रहा है-21 -12 -2012 पर | यहाँ मूलांक है 3 ,मासांक भी है 3 और चलित भी है ३ | 21 -12 -2012 को शुक्रवार है,किन्तु गुरुवार से आच्छादित है क्यों कि 20 तारीख़ को गुरुवार है | यहाँ अंक 6 (शुक्रवार) अँधेरे में डूबे अंक 3 (गुरुवार) से ग्रसित है | इस लिए अंक 3 से सम्बंधित क्षेत्रों में कुछ दुविधा रह सकती है | किन्तु अंक 3 सृजन का अंक  है,ध्वंस का नहीं | इस लिए तब महा प्रलय तो नहीं होगा,मगर इतना हो सकता है कि नवीन सृजन का मार्ग,किसी पुराने को हटाने कि प्राथमिकता से हो |     
               अब बात आती है कि जब महा प्रलय नहीं होगा तो फिर क्या होगा ? क्या कुछ ख़ास होगा या फिर ऐसे ही चलता रहेगा ? अंक 2 तथा 5 बर्फ़ के अंक हैं | अंक 1 ओज तथा ताप का है | इस लिए तब ध्रुवों का विगलन बढ़ेगा तथा इस से सम्बंधित गतिविधियाँ बढ़ेंगी | चूँकि अंक  2 रिश्तों का भी है,इस लिए वैश्विक स्तर पर  कुछ पुराने रिश्तों पर जमी बर्फ़ भी पिघलेगी | जिन लोगों के स्त्री अंक ( 2 व 7 ) दुर्बल या निर्बल हैं, उन्हें ज़्यादा हानि की आशंका है | जिन देशों या उन के मुखिया के ये अंक दुर्बल या निर्बल हैं,या जिन देशों की मुखिया महिला है,उन में भारी उथल-पुथल युद्ध या युद्ध जैसी हालात बन सकते हैं | ग्लोब पर अंक 2 मध्य एशिया से भारत की तरफ़ का है,इस लिए इस क्षेत्र में भारी तनाव,उठा-पटक और उथल-पुथल रह सकती है | वर्ष 2012 शताब्दी का 13 वाँ वर्ष है | अंक 1 के बारे में हम पहले ही बात कर चुके हैं | अंक 3 पुत्र,मित्रता,न्याय तथा निर्णय का अंक है | इन का मूलांक  बनता है-4 ,जो कि राहू का है | यह पितृदोष पैदा करता है | अंक 4 अंक 1 के साथ ग्रहण योग बना कर पितृदोष की अवस्था को प्रबल बनाता है | अंक 4 अंक 3 के साथ ग़लत निर्णय,मित्रता-भंग,पुत्र/पुत्र समान के साथ कटुता/शत्रुता बताता है | अंक 4 की अंक 2 से युति आकांक्षापूर्ति में बाधा,मन मारना,तथा परास्त भाव सूचित करती है | इस लिए अब तक विश्व का नेतृत्व कर रहे या पञ्च बने देशों/व्यक्तियों को वे जहाँ भी युद्धरत हैं,वहाँ तगड़ी असफलता मिल सकती है | उन्हें मन मार कर अपने पाँव पीछे करने पड़ सकते हैं | ऐसे राष्ट्र,जो कि किसी से टूट कर बने हैं,उन का अपने पैतृक राष्ट्रों के साथ तनाव बढ़ेगा |  
             अंक 2 चन्द्रमा का है | इस की प्रबलता धार्मिक कट्टरता बढ़ाती है | इस के साथ अंक 4 की युति धार्मिक कट्टरता के अन्धानुकरण को बताती है |  इस लिए चन्द्र पर आधारित धर्म से सम्बंधित आतंकवाद यानि इस्लामी आतंकवाद बढ़ेगा | इस्लामी आतंकवादी अंक 1 की प्रधानता वाले देशों/व्यक्तियों पर हमले तेज़ करेंगे | अंक 1 मध्य एशिया से अमेरिका की ओर का है |  इस लिए उस क्षेत्र के देशों/लोगों पर आतंकी हमले बढ़ेंगे | अंक 2 मानव सभ्यताओं का भी है | अंक 1 -3 -4 का त्रिकोण अंक 2 के साथ युति कर पुरातन मानव सभ्यताओं के प्रतिनिधि व्यक्तियों/देशों पर हमलों या उन के विरुद्ध गतिविधियों में वृद्धि हो सकती है | इस लिए हिन्दू और यहूदी सभ्यताओं को नुकसान पहुँचाने की बड़ी कोशिशें हो सकती हैं | वर्ष 2012 भारत की आज़ादी का 65 वाँ वर्ष है | इस का अंक बनता है-2 | भारत के स्त्री अंक ( 2 व 7 ) ख़राब हैं | इस लिए वर्ष 2012 तथा इस की मूलांक-वृद्धि की अवधि यानि  वर्ष 2017 तक  भारत पर कोई बहुत बड़ा आतंकी हमल या युद्ध संभव है | मध्य एशिया से भारत की ओर की नेतृत्वकारी महिलाओं पर हमले या उन की हत्या संभव है |    

बुधवार, 16 दिसंबर 2009

भोपाल ज्योतिष सम्मलेन-12 एवं 13 दिसंबर,2009




जय श्री राम | ........... आप से एक हफ़्ते की दूरी आ गयी | कारण यह रहा कि एक ज्योतिष सम्मलेन के सिलसिले में भोपाल जाना पड़ा | सम्मेलन 12 एवं 13 दिसंबर को था | I.N.T.T.R.में आयोजित इस सम्मेलन में अच्छी-ख़ासी तादाद में ज्योतिषी एकत्र हुए | पहले दिन हमें अपनी बात रखने का अवसर मिला | हमारा विषय रहा-"अंकज्योतिष में नाम-परिवर्तन" | हमारा कहना था कि ज्योतिषी तीन तरह से परामर्श देता है | पहला-व्यक्तिवाचक,दूसरा-समूहवाचक और तीसरा-संस्थावाचक |  व्यक्तिवाचक परामर्श में सफलता का प्रतिशत लगभग हर एक ज्योतिषी का बहुत अच्छा रहता है | कारण सीधा-सा है कि यहाँ सामने एक व्यक्ति ही होता है,जिसे ले कर गणना करना बहुत सरल मार्ग पर चलना होता है | शेष दोनों में मामला  कठिन होता है | अगर हमारे सामने किसी प्रतिष्ठान से जुड़ी बात  आती है तो क्या करेंगे ? वहाँ किस के अंकों पर काम करेंगे-मालिक के,मैनेजर के या फिर प्रतिष्ठान के ? ऐसे मामले में प्रतिष्ठान का विश्लेषण करते हुए सब से पहले तो उस के शुभारम्भ की तिथि के साथ उस का मेल देखना चाहिए | उस के बाद इस के साथ  प्रतिष्ठान के मालिक के अंकों और उस की बाडी लैंग्वेज का मेल करना होता है | कभी-कभी यह देखा जाता है कि मालिक के अंक तो प्रतिष्ठान के साथ मेल करते हैं,किन्तु उस की बाडी लैंग्वेज मेल नहीं करती है | ऐसे में प्रतिष्ठान के नाम के साथ छेड़छाड़ की बजाय मालिक को उपचार बताये जाने चाहिए | प्रमुखता इसी बात की रहनी चाहिए | इस के बाद (अगर कोई हो तो) मैनेजर आदि की गणना भी काम में लेनी चाहिए | ...हम अपने उस व्याख्यान की यहाँ इतनी संक्षिप्त चर्चा ही करेंगे क्यों कि पूरी चर्चा यहाँ संभव नहीं होगी |       
   सम्मेलन के दोनों दिन पूरी सार्थकता लिये थे | विभिन्न चर्चाओं ने सभी को लाभान्वित किया | बड़ी संख्या में  परामर्श के इच्छुक आम और ख़ास लोग आये | वहाँ हम ने मीडिया से चर्चा (साक्षात्कार) में कई भविष्यवाणियाँ भी कीं | जैसे-अलग तेलंगाना राज्य का मामला अभी अटक सकता है और कोई बड़ी बात नहीं कि यह लम्बा लटक जाए,वर्ष 2018 में/तक पाकिस्तान का वर्तमान स्वतंत्र एवं सम्प्रभु अस्तित्व समाप्त हो जाएगा,वर्ष 2027 तक भारत की सीमाएँ अफ़गानिस्तान तक फैल जाएँगी,शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएँगे ( यह हम ई टीवी पर अपनी भविष्यवाणी में साल भर पहले भी कह चुके हैं ),शिवराज के बाद अगला मुख्यमंत्री कोई पुराना व्यक्ति(दुबारा) नहीं बनेगा यानि वह ऐसा व्यक्ति होगा जो कि पहली बार मुख्यमंत्री बनेगा,वर्ष 2010 तथा 2011 में चार राज्यों में मुख्यमंत्री बदल जाएँगे तथा कम से कम एक राज्य में सरकार बदल जाएगी,इन दो वर्षों में दूसरी जगहों पर युद्धरत शक्तियों को परास्त भाव से या असफल हो कर पाँव पीछे खींचने पड़ेंगे, 31 दिसंबर को होने वाले चन्द्र ग्रहण के कारण अगले दो वर्ष भारतीय राजनीति के लिए बहुत उठा-पटक भरे रहेंगे,वर्ष 2012 में कोई महाप्रलय नहीं होगा | इस के अलावा हम ने मध्यप्रदेश के स्थानीय निकाय चुनाव को ले कर कहा कि भाजपा के लिए लाभ की स्थिति रहेगी-उसे काँग्रेस से ज़्यादा निकायों में सफलता मिलेगी,भोपाल में बोर्ड और महापौर परस्पर विरोधी दलों से होंगे | हम ने भोपाल की भावी महापौर की बाडी लैंग्वेज भी बतायी |   

गुरुवार, 10 दिसंबर 2009

'ROCKET SINGH ......' की रिलीज़

जय श्री राम ...........| कल 11-12-2009 को रिलीज़ होने जा रही है शिमित अमीन की फ़िल्म-'ROCKET SINGH :SALESMAN OF THE YEAR ' | 'अजब प्रेम की ग़ज़ब कहानी' की तगड़ी कामयाबी के बाद सभी को रणबीर कपूर की इस फ़िल्म से बहुत उम्मीदें हैं | उम्मीदों  की इस कसौटी पर यह फ़िल्म कितनी खरी उतरेगी,आइए जानें अंक ज्योतिष  और बाडी  लैंग्वेज  के नज़रिये से |............ सब से पहले तो बात करते हैं रिलीज़ डेट की यानि कि कल की | कल का मूलांक 2 तथा भाग्यांक 7 है | ये दोनों ही स्त्री अंक हैं | फ़िल्म का नामांक बनाता है-04 | यह ऋणात्मक पुरुष अंक है | इसे राहू का अंक भी कहा जाता है | कल के स्त्री अंको के साथ मिल कर यह 'ग्रहण योग' बनाता है | इस फ़िल्म के निर्देशक शिमित अमीन की जन्म-तिथि  हमें उपलब्ध नहीं हो पाई | इस लिए हम यहाँ विश्लेषण में इन का नामांक और बाडी लैंग्वेज काम में ले रहे हैं | शिमित का नामांक 02 बनता है | यहाँ फिर वही 'ग्रहण योग' वाली अवस्था निर्मित होती है | इन  की दाढ़ी इसी अंक 04 को पुष्ट करती है तथा साथ में अंक 08 को भी साथ बिठाती है | चूँकि यह फ़िल्म और इस का नाम नायक प्रधान है,इस लिए हम इस के नायक के ही अंकों का विश्लेषण करेंगे | इस के नायक रणबीर कपूर का नामांक 04 बनता है,जो कि फ़िल्म के नामांक के साथ तो 'प्रतिरूप युति' बनाता है,मगर रिलीज़ डेट के अंको के साथ उसी 'ग्रहण योग' को प्रबल बनाता है | रणबीर की हमें दो जन्म-तारीख़ें मिली  हैं | हम ने इन की 28-09-1982 जन्म-तारीख़ काम ली है |  इस के अनुसार रणबीर का मूलांक 01 तथा भाग्यांक 03 बनता है | अभी चलित का वर्षांक है-02 | यही रिलीज़ डेट का मूलांक भी है | इस नाते फ़िल्म को ओपनिंग हो सकता है कि फ़िल्म को ओपनिंग कुछ अच्छी मिल जाए,मगर रणबीर के यहाँ ये स्त्री अंक ( 02 व 07 ) ख़राब हैं | इसी  कारण लड़कियों और प्रेम-संबंधों के मामले में इन की कोई बहुत बढ़िया स्थिति नहीं है | इस मामले में हम 'डेली न्यूज़' (जयपुर) में 08 दिसंबर,2007 (शनिवार) को अपने एक आलेख में बहुत विस्तार से बता चुके हैं | उस आलेख को कभी यहाँ भी उपलब्ध करवाएँगे | अभी रणबीर को 28 वाँ वर्ष चल रहा है,जिस का अंक बनता है-01 | यह इन के मूलांक का प्रतिरूप तथा भाग्यांक का मित्र है | इस कारण फ़िल्म की हालत हो सकता है कि कोई बहुत ज़्यादा ख़राब न रहे,मगर फिर भी कल इसे रिलीज़ किया जाना कोई समझदारीभरा फ़ैसला नहीं कहा जा सकता | इस फ़िल्म को कोई बाडी सफलता नहीं मिलेगी,बल्कि इस रॉकेट के फुस्स होने का संभावना ही ज़्यादा है | वर्ष 2010 रणबीर के लिए ज़्यादा अनुकूल है और शिमित के लिए भी ठीक-ठाक | शिमित के लिए अंक 01,03 और 09 ठीक हैं | अंक 01 वाली उन की 'चक दे इण्डिया'(रिलीज़ वर्ष 2007 ,अंक 09) ने धूम मचा दी थी | इस लिए अच्छा तो यही रहता कि इस फ़िल्म को तब रिलीज़ किया जाता | मगर......... भाग्य इसी का तो नाम है |   


शुक्रवार, 4 दिसंबर 2009

'PAA ' की रिलीज़ के बहाने

जय श्री राम ............ | आज सिनेमाघरों में मुखातिब हो रही है बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'पा' | कहने को तो इसे अमिताभ बच्चन की फ़िल्म कहा जा रहा है,मगर यह अभिषेक बच्चन और निर्देशक आर.बाल्की के लिए भी उतनी ही महत्त्वपूर्ण है,जितनी कि अमिताभ बच्चन के लिए | आइए, जानें कि क्या कहते हैं इस फ़िल्म की रिलीज़ के आंकड़े ? आज का मूलांक है-04 | आज का भाग्यांक है-09 | मासांक 03 और चलित का अंक 03 ( ऋणात्मक) है | शुक्रवार का अंक होता है-06 | चलित का वर्षांक है-02 | इस फ़िल्म के  नाम का वृहदंक बनता है-10,जिस का मूलांक बनता है-01 | अंक 10 को ' परम सौभाग्यशाली अंक ' कहा जाता है | फ़िल्म के मूलाधार अभिताभ बच्चन का का भाग्यांक यही है | निर्देशक आर. बाल्की का जन्म-विवरण हमें उपलब्ध नहीं हो पाया | इस लिए हम इन का नामांक और बॉडी लैंग्वेज काम में ले रहे हैं | इन का नामांक है-02 | यह 02 भी ठीक-ठीक 11 से बना है,जो कि अमिताभ बच्चन का जन्म का मूलांक है | इन की बॉडी लैंग्वेज में अंक 2,7 व 6 बढ़िया  हैं | इन की दाढ़ी इन पर पितृ प्रभाव की शनि और राहू प्रभावित  अवस्था दर्शाती है | अमिताभ भी इसी प्रभाव में हैं | इस कारण बाल्की अमिताभ के पसंदीदा निदेशकों और 'पा' उन की पसंदीदा फिल्मों में हमेशा के लिए स्थान बना लेंगे | किन्तु  जैसा कि हम ने निवेदन किया कि  एक और बाल्की की दाढ़ी उन पर शनि (अंक 08) और राहू (अंक 04) का प्रभाव इंगित करती है,वहीँ दूसरी और फ़िल्म के नायक अमिताभ पितृ दोष की प्रबल अवस्था की गिरफ्त में हैं | अंक 06 के साथ इन की युति उसे भ्रष्ट बना देती है | इस कारण हो सकता है कि इस फ़िल्म के बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन कोई बहुत जानदार न रहें | अभिषेक का मूलांक 05 है,तो अमिताभ का आयु-अंक | यह पुत्र (बुध) का अंक है,तो चलित का अंक 02 पिता (चन्द्र) का | यह युति 'शैथिल्य्ग्रस्त अवस्था' में होने के कारण भी फ़िल्म को कोई धाँसू सफलता मिलती नहीं दिख रही है | अभिषेक का भाग्यांक (03) व फ़िल्म की राशि (कन्या) आज के भाग्यांक के सहयोगी हैं | अंक 03 की प्रधानता के कारण यह हो सकता है कि इस फ़िल्म'/फ़िल्म से जुड़े लोगों को अंक 03 के वर्ष 2010 में विशेष सम्मान/पुरस्कार प्राप्त हो | वैसे तो यह समय वर्ष 2010 के शुरू होते  ही प्रभावी हो जाएगा,मगर उस में भी अंक 03 के प्रभाव-क्षेत्र शुरू होते ही यानि 20 फरवरी के बाद से इस के योग अधिक बलिष्ठ हैं | अंकीय और बॉडी लैंग्वेजगत समानता के कारण अमिताभ बच्चन और बाल्की पितृ प्रभाव के वर्ष 2011 में एक बार फिर साथ आ सकते हैं | तब भी ये तारीफ़ के काबिल काम करेंगे | 

गुरुवार, 3 दिसंबर 2009

हिमेश और 'रेडियो' की रिलीज़



  
  जय श्री राम ............ | आज हिमेश रेशमिया की नयी फ़िल्म 'रेडियो' रिलीज़ हो रही है | परंपरागत रूप से तो हिंदी फ़िल्में शुक्रवार को रिलीज़ होती हैं,मगर हिमेश की यह फ़िल्म लीक तोड़ कर आज गुरुवार को रिलीज़ हो रही है | इस का कारण यह बताया जा रहा है कि शुक्रवार को 4 तारीख़ है और हिमेश इस से बचना चाहते हैं क्यों कि अंक 4 व 8 उन के लिए अशुभ है | हिमेश का कहना है कि वे जो भी काम अंक 4 या 8 पर करते हैं,वह कम ही सफल हो पाता है | पिछली फ़िल्म 'KARZZZ' न चाहते हुए भी 17 तारीख़ को रिलीज़ करनी पड़ी और वह फ़्लॉप हो गयी | आइए,देखते हैं कि हिमेश भाई का यह सोचना कितना सही है और क्या आज एक दिन पहले 'रेडियो' को रिलीज़ करने से यह फ़िल्म हिट/सुपर हिट हो जाएगी ?                                                                                                      हिमेश का नाम दो भागों में है | 'HIMESH' का अंक बनाता है-23 तथा 'RESHAMMIYA' का अंक बनाता है-27 | इन का अंक बनता है-50,जिस का मूलांक बनता है-05 | 23-07-1973 को जन्मे हिमेश का मूलांक 05 तथा भाग्यांक भी 05 है | इन्हें अभी आयु-अंक 01 चल रहा है | हिमेश को अभी अंक 08 की दशा चल रही है,जो कि वर्ष 2014 तक रहेगी | अभी इस की दूसरी चौथाई चल रही है | यह बात पूरी तरह ठीक है कि हिमेश के लिए अंक 8 अच्छा नहीं है | इस लिए अंक 08 की यह दशा इन के लिए ठीक नहीं है | आयु-अंक 08 (35 वें वर्ष) के  प्रभाव में रिलीज़ हुई फ़िल्म 'KARZZZ ' ज़बरदस्त फ़्लॉप हुई | इस फ़िल्म को ज़बरदस्त फ़्लॉप होने के लिए तो दुर्भाग्य को जानबूझ कर बुलावा दिया गया था | इस फ़िल्म के नाम में 'ZZZ ' डाले गए थे | ऐसा करने से इस का नामांक 08 हो गया था ,जो कि हिमेश के लिए अशुभ है ही | अब यहाँ अंक 08 का त्रिकोण बन गया था,जो कि हिमेश के लिए बहुत विस्फोटक साबित हुआ | अगर इस फ़िल्म के नाम में दो अतिरिक्त Z न जोड़ कर 'KARZ ' ही रहने दिया जाता तो कम नुकसान होता | कारण यह है कि तब अंक बनता-03 | यह हिमेश के हितकारी अंक 09 का सहयोगी होने के कारण बुरे वक़्त में कम नुकसानदायक रहता | अंक 04 इन के लिए इतना ख़राब नहीं है | बतौर हीरो इन की पहली फ़िल्म 'आप का सुरूर' का अंक 04 ही था | अगर इसे कल  शुक्रवार को ही रिलीज़ किया जाता तो इस के खाते में अच्छी सफलता आ सकती थी | कल का मूलांक है -04 | शुक्रवार का अंक है-06,जो कि 'रेडियो' का अंक है | कल का भाग्यांक बनता-09,जो कि  हिमेश के लिए बहुत शुभ है |  अंक 05  नपुंसक है | यह संगत के अनुसार फल देता है | हिमेश के लिए अंक 05 की यह प्रधानता अंक 08 की दशा में कोई सुखदायी नहीं है | अंक 01 नायकत्व का है | अंक 08 यहाँ 'GODFATHER PROBLEM' पैदा करता है | इस लिए संयुक्तांक 01 वाले हिमेश के लिए वैसे तो कम-ज़्यादा कर के वर्ष 2014 तक इन के हीरो रूप की फिल्मों के खाते में कोई बहुत बड़ी सफलता नहीं है | इस में भी ख़ास कर 23 जुलाई,2010 तक मामला ज़्यादा संगीन है | हाँ,जिस फ़िल्म के साथ वे हीरो या डायरेक्टर  के अलावा किसी और रूप में जुड़े होंगे तो उसे सफलता मिल सकती है | फ़िल्म 'रेडियो' का अंक बनता है-06 | आज का मूलांक है-03,जो कि हिमेश के लिए कोई बहुत ज़्यादा नुकसानदायक  नहीं है | आज का भाग्यांक है-08,जो कि हिमेश के लिए तगड़ा नुकसानदायक है | तो अब होना क्या है ? आज के दिन 'गुरुवार' का अंक है-03 | अभी चलित का अंक भी 03 है | अंक 03 निर्णय का है | अंक 08 के साथ इस की युति ग़लत निर्णय को इंगित करती है | अतः बकौल  हिमेश इस फ़िल्म ने  भले ही अपनी लागत संगीत से निकाल ली हो,मगर सिनेमाघरों में इसे निराशा का सामना करना पड़ सकता है |  आज के दिन इसे रिलीज़ करना कोई समझदारी भरा निर्णय नहीं कहा जा सकता |         

सोमवार, 30 नवंबर 2009

हरियाणा विधानसभा चुनाव:हम 2005 में भी सही रहे थे


जय श्री राम ............ | 28 नवम्बर,2009 के अपने आलेख में हम ने निवेदन किया था कि हरियाणा विधानसभा चुनाव-2009 के मामले में काँग्रेस के एक बार फिर सत्ता पाने तथा भूपिंदर सिंह हुड्डा के दुबारा मुख्यमंत्री बनने की हमारी भविष्यवाणी सही साबित हुई | हरियाणा के मामले में यह कोई नयी बात नहीं है | मार्च,2005 में हुए विधानसभा चुनाव में भी हमारी भविष्यवाणी बिलकुल सही ठहरी थी | तब हमारी वह भविष्यवाणी दो प्रतिष्ठित मासिक ज्योतिषीय पत्रिकाओं---'ज्योतिष सागर' और 'सौभाग्यदीप' के मार्च,2005 के अंक में प्रकाशित हुई थी | हम ने इस में कहा था---"...........इस कारण चौटाला अति आत्मविश्वास दिखाएँ भले ही, किन्तु उन्हें वास्तविकता ज्ञात है कि वे फिर सत्ता में नहीं  आ सकते | मुख्यमंत्री पद से उन की रवानगी सुनिश्चित है | हाँ,यदि ईश्वर की कृपा रही और उन का जीवन सलामत रहा तो वर्ष 2010 के चुनावों में वे सत्ता में वापसी कर सकते हैं |..........." यहाँ हम एक निवेदन ख़ास तौर से करना चाहेंगे कि हुड्डा ने समय से पहले वर्ष 2009 में चुनाव करवा कर अच्छा ही किया,क्यों कि यदि चुनाव वर्ष 2010 में करवाए जाते तो न तो हुड्डा और न ही काँग्रेस को सत्ता मिल पाती |......( यहाँ सौभाग्यदीप में प्रकाशित भविष्यवाणी संलग्न है )    

रविवार, 29 नवंबर 2009

बाल ठाकरे के घर फिर बगावत: हमारी भविष्यवाणी सही रही









जय श्री राम ............ |
शिवसेना के सुप्रीमो बाल ठाकरे के घर एक बार फिर बगावत का बिगुल बज चुका है | उन के दूसरे बेटे जयदेव की पत्नी स्मिता ने उन की सत्ता को खुली चुनौती देते हुए कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी है | लोगों के लिए संभवतः यह आश्चर्य का विषय हो सकती है,मगर हमारे लिए नहीं | कारण यह है कि हम तो बाल ठाकरे के लिए इस तरह की परेशानिओं की भविष्यवाणी पहले ही कर चुके हैं | अक्टूबर,2009  में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव  की भविष्यवाणी करते हुए हम ने कहा था-"..........शिवसेना का 44 वाँ वर्ष चल रहा है | यह अंक दोहरी पितृ समस्या से ग्रस्त है | अतः उसे न सिर्फ़ सत्ता से वंचित रहना पड़ेगा,बल्कि 'पितृ पुरुष'(बाल ठाकरे) को कई समस्याएँ भी झेलनी पड़ेंगी | बाल ठाकरे का 83 वाँ वर्ष चल रहा है | यह अंक बाल ठाकरे की बॉडी लैंग्वेज में भी ख़राब है | उम्र का यह वर्ष  ग़लत निर्णय का वर्ष है | अंक 01 की दशा में चल रहे ठाकरे के लोकप्रिय नाम (बाला साहेब) का अंक भी यही है,किन्तु संयुक्तांक इन के विपरीत है | अतः 2011 तक इन्हें अपने राजनीतिक वर्चस्व के लिए परेशान रहना पड़ेगा | ........."(इण्डिया न्यूज़---अक्तू 16,2009 एवं  फ़्यूचर समाचार---नव 2009) |                                                                                                                                          आज हम इस में कुछ और जोड़ रहे हैं | बाल ठाकरे का आयु-अंक है-02 (83 वाँ वर्ष)  | यह अंक भावनाओं,साझेदारी,परिवार तथा स्त्रियों  का है | यह अंक 03 व 08 से बना है | हम पहले ही कह चुके हैं कि अंक 03 निर्णय का है | अंक 08 उठापटक व परिवर्तन का है | अंक 02 की इन अंकों के साथ युति यह बताती है कि ठाकरे को साझेदारी,परिवार,स्त्रियों,तथा भावनाओं को ले कर अभी और भारी उठापटक व परिवर्तन का सामना करना पड़ सकता है | वर्ष 2011 तक ठाकरे को अपने स्वास्थ्य को ले कर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए | वर्ष 2012 में इन्हें अंक 04 की दशा आरम्भ होगी | यह अंक पितृ दोष का है | इस अंक से पीड़ित लोगों को जहाँ एक ओर अपने पितृ पुरुषों(god fathers) से समस्या रहती है,वहीँ दूसरी ओर उन से भी समस्या रहती है कि जिन के पितृ पुरुष(god father) ये स्वयं होते हैं | ठाकरे का सम्पूर्ण जीवन इस दोष से प्रबल भाव से ग्रसित है | छगन भुजबल, नारायण राणे, संजय निरुपम और राज ठाकरे के मामले इसी कारण हुए | अब स्मिता ठाकरे का ताज़ा एपिसोड भी इसी पितृ दोष प्रधान अंक 04 की ही कृपा है | फ्रेंचकट दाढ़ी रख कर इन्होंने कुछ उपचार अवश्य किया, मगर यह निदान नहीं है | पितृ दोष प्रधान अंक 04 की यह दशा चलेगी वर्ष 2015 तक | यह समयावधि ठाकरे के जीवन के लिए निर्णायक सिद्ध हो सकती है |              

शनिवार, 28 नवंबर 2009

महाराष्ट्र,हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2009:हमारी भविष्यवाणी सर्वाधिक सही रही थी

जय श्री राम ........... | विगत माह भारतीय लोकतंत्र के महापर्व का एक और दिक् चुनावी आलोक से प्रकाशित हुआ | इस के तीन राज्यों---महाराष्ट्र,हरियाणा और  अरुणाचल प्रदेश में चुनाव संपन्न हुए | यहाँ चुनाव 13 तारीख़ को हुए तथा मतगणना 22 को हुई | मगर हम ने इन चुनावों की भविष्यवाणी 09-09-2009 को ही कर दी थी, जब कि  तब तक प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशी भी घोषित नहीं किये थे | हमारी यह भविष्यवाणी प्रमुख साप्ताहिक पत्रिका इण्डिया न्यूज़ ने अपने 16 अक्टूबर,2009 के अंक में प्रकाशित की थी | साथ ही  इस भविष्यवाणी को प्रमुख ज्योतिषीय पत्रिका फ़्यूचर समाचार ने अपने नवम्बर,2009 के अंक में स्थान दिया | यहाँ यह विशेष ध्यान दिये जाने की बात है कि हम ने सीटों की संख्या को ले कर भी भविष्यवाणी की थी | ऐसा करने वाले हम एक बार फिर इकलौते ज्योतिषी थे | हरियाणा में कांग्रेस और इण्डियन नेशनल लोकदल की सीटों की संख्या के अलावा हमारी इस भविष्यवाणी का हर पहलू सही साबित हुआ |                                                                                                               महाराष्ट्र                                                                                                            हम ने भाजपा के लिए कहा था कि इसे नुकसान उठाना पड़ेगा तथा इस की सीटें कम हो सकती  हैं | सत्ता के मामले में पिछड़ सकती है |  ऐसा ही हुआ | 2004 में भाजपा की 53 सीटें थीं,जो कि  इस बार 46 पर आ गयीं |  कांग्रेस के लिए हम ने कहा था कि मतगणना का परिणाम इस का दिल ख़ुश कर सकता है | साथ ही अपने साझीदार के साथ कुछ रस्साकसी देखने को मिल सकती है | ऐसा ही हुआ | पहले तो सीटों के तालमेल में और फिर बाद में सरकार बनाने के मामले में एन सी पी और कांग्रेस में खींचातानी हुई | मुख्यमंत्री के बारे में हमने लिखा था कि यदि 27 अक्टूबर तक फ़ैसला होता है तो अशोक चव्हाण दौड़ में आगे रह सकते हैं | क्या हुआ,वह आप सभी जानते हैं | शिवसेना के लिए हम ने कहा था कि इसे न सिर्फ़ सत्ता से वंचित रहना पड़ेगा,बल्कि इस के 'पितृपुरुष' बाल ठाकरे को कई समस्याएँ भी झेलनी पड़ेंगी | कांग्रेस सत्ता में तथा शिवसेना सत्ता से बाहर होगी |                                                                     अरुणाचल प्रदेश                                                                                      भाजपा के लिए हम ने कहा था कि इस की सीटें पिछली बार से कम हो सकती हैं | यही हुआ | 09 सीटों वाली भाजपा 03 पर आ गयी | एन सी पी के लिए हमारा कहना था कि सीटों के मामले में बढ़ोतरी हो सकती है | ऐसा ही हुआ | पिछली बार 02 सीटों पर अटकी एन सी पी ने इस बार अपनी सीटें बढ़ा लीं | मुख्यमंत्री के बारे में हम ने कहा था कि निवर्तमान मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के ही फिर से मुख्यमंत्री बनने के योग हैं | ऐसा ही हुआ |                                                                  हरियाणा                                                                                                             ओमप्रकाश चौटाला के बारे में हम ने लिखा था कि कांग्रेस सत्ता में तथा ये सत्ता से बाहर होंगे | भाजपा को नुकसान होने की बात कही थी | एन सी पी के लिए कहा था कि यह सीटों या वोट प्रतिशत के मामले में अपनी इज्ज़त बचाने में सफल रह सकती है | मुख्यमंत्री के मामले में हमारा कहना था कि भूपिंदर सिंह हुड्डा पर सोनिया गांधी की विशेष कृपा रहेगी |...हुड्डा एक बार फिर हरियाणा की कमान संभाल ले तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए | आप ने देखा कि ऐसा ही हुआ |      (फिलहाल अनावश्यक दोहराव से बचाने के लिए हम यहाँ इण्डिया न्यूज़ में प्रकाशित भविष्यवाणी ही संलग्न कर रहे हैं,फ़्यूचर समाचार में प्रकाशित भविष्यवाणी अन्य किसी अवसर पर आवश्यक हुई तो देंगे) |       






शुक्रवार, 27 नवंबर 2009

राजस्थान-शहरी स्थानीय निकाय चुनाव:हमारी भविष्यवाणी एक बार फिर सही रही

जय श्री राम


राजस्थान के शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के महाभारत की पूर्णाहुति हो चुकी है | कल इस के परिणाम घोषित हो चुके हैं | घोटेवाले और माँ बगलामुखी की कृपा से हमारी भविष्यवाणी एक बार फिर सही साबित हुई | अति विस्तृत फलक की अपेक्षा इस बार हम ने मात्र  जयपुर एवं बीकानेर के लिए ही भविष्यवाणी की थी | जयपुर नगर निगम के लिए हम ने कहा था कि यहाँ बोर्ड और मेयर एक-दूसरे के विरोधी बनेंगे तथा साथ ही बोर्ड सरकार-विरोधी बनेगा | जिस का अर्थ यह था कि चूँकि राज्य  में सरकार कांग्रेस की है,इस लिए सरकार-विरोधी बोर्ड का मतलब यह कि इस पर भाजपा का कब्ज़ा होगा | मेयर इस का विरोधी होने का मतलब यह हुआ कि कांग्रेस का | अक्षरशः ऐसा ही हुआ | मेयर के पद पर कांग्रेस की ज्योति खण्डेलवाल चुनी गयीं |............बीकानेर नगर निगम के लिए हमारी भविष्यवाणी यह थी कि यहाँ कांग्रेस के भवानी शंकर शर्मा  विजयी होंगे | साथ ही कांग्रेस का बोर्ड बनेगा | इसे 35 से 37 सीटें मिल सकती हैं | प्रभु-कृपा से ऐसा ही हुआ | भवानी शंकर शर्मा  यहाँ मेयर चुने गए | कांग्रेस को यहाँ कुल 60 में से 34  सीटें मिलीं | .........इस तरह से हमारा ट्रेक-रिकार्ड बरक़रार रहा | यहाँ आप को हम याद दिलाते चलें कि वर्ष 2004 में बीकानेर नगर परिषद् (तब यह नगर निगम नहीं था) के चुनाव की सीटवार भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि भाजपा को 29.कांग्रेस को 19 तथा सामाजिक न्याय मंच को 05 मिलेंगी | तब भाजपा को 25 ,कोंग्रेस को 19 तथा सामाजिक न्याय मंच को 06 सीटें मिलीं |  

बुधवार, 25 नवंबर 2009

झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2009 : क्या रहेगी तस्वीर?

जय श्री राम ............ | कल हम ने देखा कि झारखण्ड  विधानसभा चुनाव के मतदान व मतगणना के अंक क्या कहते हैं ? साथ ही हम ने यह भी देखा कि स्वयं 'झारखण्ड' के अंक किस ओर इशारा करते हैं?                                                              भारतीयजनतापार्टी                                                                            भाजपा को अभी आयु-अंक 03 (30 वाँ वर्ष) चल रहा है | चुनावी वर्षांक है-02 | यह परिवार का अंक है | यह भाजपा के पक्ष में नहीं चल रहा है | अंक 03 के साथ इस की युति परिवार में निर्णयों तथा मैत्री-भाव से सम्बंधित विषमता दर्शाती है |  इसी कारण  06-04-2009 के बाद भाजपा परिवार में पारस्परिक मैत्री-भाव की ज़बरदस्त कमी दिखाई दे रही है | साथ ही निर्णयगत विषमताएँ भी बराबर आ रही हैं | यह सिलसिला अभी तो चलेगा | अंक 02 साझेदारी का भी अंक है | यह विरुद्ध होने के कारण भाजपा को साझेदारी के मोर्चे पर भी झटके झेलने पड़ेंगे | जद(यू) के साथ जैसे-तैसे कर के तालमेल भले ही हो गया है,मगर यह रास्ता इतना आसान भी नहीं है | भाजपा को सत्ता के मामले में हानि उठानी पड़ सकती है | संभवतः इसे जद(यू) के अलावा किसी और को भी सरकार बनाने के लिए साथ लेना पड़ जाए | भाजपा का भाग्यांक 01 राज्य के नामांक 08 के साथ 'द्रोहात्मक युति' बनाता है | यह युति सत्ता से दूर ले जाती है | भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह का मूलांक 01 भी यही युति बनाता है | भाजपा के मूलांक-भाग्यांक तथा राजनाथ सिंह के मूलांक-भाग्यांक में प्रतिकूलता का समीकरण है | अतः राजनाथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का नुकसान तो भाजपा को उठाना ही होगा | सत्ता भाजपा के हाथों में समुचित रूप से नहीं आ पाएगी | हाँ,यदि राजनाथ चुनाव-परिणाम से पहले अपने पद से विदा हो जाएँ तो भाजपा के नुकसान का प्रतिशत कम तथा लाभ का प्रतिशत अधिक हो सकता है | भाजपा का मूलांक-भाग्यांक झारखण्ड के मूलांक-भाग्यांक के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | साथ ही अर्जुन मुंडा के अंकीय समीकरण भी पक्ष के बन रहे हैं | अतः भाजपानीत सरकार बनती है तो इस का श्री इस 'प्रतिरूप युति' तथा अर्जुन मुंडा के अंकीय समीकरणों को दिया जाना चाहिए | चूँकि भाजपा अर्जुन मुंडा को आगे रख कर ये चुवाव लड़ रही है,इस लिए इन के अंकों की भूमिका भी बहुत महत्त्वपूर्ण बन जाती है | 05-01-१९६८ को जन्मे मुंडा का मूलांक 05 एवं भाग्यांक 03 है | इन का नामांक है-08 | यह झारखण्ड के नामांक के साथ 'स्पार्किंग' पैदा करता है | इन के जन्म का चालित का अंक है-08 (ओज) | यह इस 'स्पार्किंग' को धारदार बनाता है | इसी कारण मुंडा झारखण्ड के मुख्यमंत्री के रूप में कभी भी अपना पाँचवर्षीय कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएँगे | ये जब भी मुख्यमंत्री बनेंगे,इन्हें अपना पद बीच में ही छोड़ना पड़ेगा | हर बार उठापटक इन के पद की बलि ले लेगी | इन के जन्म का मूलांक अस्थिरता सूचित करता है | अंक 08 (ओज) के साथ इस की युति उठापटक की तीव्रता बढ़ाती है | अर्जुन मुंडा का आयु-अंक है -06 (42 वाँ वर्ष) | इन्हें अभी अंक 06 की ही दशा चल रही है | यह वर्ष 2010 तक चलेगी | यह अंक 06 ही झारखण्ड का मूलांक है | इन का भाग्यांक 03 झारखण्ड के मूलांक तथा भाग्यांक के साथ मैत्री-भाव रखता है | यह मतदान के चलित के समय के साथ ;प्रतिरूप युति' बनाता है | ये सभी समीकरण अर्जुन मुंडा के पक्ष में निर्णय करते दिख रहे हैं | अतः मुंडा मुख्यमंत्री बन सकते हैं | उम्र के 44 वें वर्ष के शुरू होते ही यानि 05-01-2011 से मुंडा की मुश्किलें शुरू हो जाएँगी,जो कि वर्ष 2013 की समाप्ति तक इन के पद  की बलि ले ले तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए |                                                                                      भारतीयराष्ट्रीयकांग्रेस                                                                  02-01-1978 को अपने वर्त्तमान स्वरूप में आयी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का आयु-अंक 05 (32 वाँ वर्ष) है | इस का नामांक झारखण्ड के मूलांक-भाग्यांक तथा मतदान व मतगणना के समय आयु-अंक के साथ मैत्री-भाव रखता है | इस पार्टी का मूलांक 02 इस के विशेष पक्ष में नहीं है | यह साझेदारी का अंक है | इस के ख़राब होने से कांग्रेस को साझेदारी के मामले में परेशान होना पड़ रहा है तथा होना पड़ेगा | महाराष्ट्र में एन सी पी के साथ खेंचातानी तथा खर्खंड में शिबू सोरेन के साथ गठजोड़ टूटना--इसी के प्रमाण हैं | कांग्रेस को अभी अंक 07 की दशा चल रही है,जो कि इस के मूलांक की सहयोगी है | इस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को मतगणना के दिन 64 वाँ वर्ष चल रहा होगा |इस का अंक बनाता है-01 | यह कांग्रेस तथा झारखण्ड के भाग्यांक के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा झारखण्ड के नामांक के साथ 'द्रोहात्मक युति' बनाता है | सोनिया गांधी को इसी अंक 01 की दशा भी चल रही है |यह दशा वर्ष 2009 की समाप्ति तक चलेगी | यह भी कांग्रेस के पक्ष में समीकरण बनाती है | कांग्रेस के आयु-अंक तथा सोनिया के भाग्यांक 05 की अंक 02 के साथ मित्रता कुछ कम रहती है | अतः कांग्रेस को परेशानी तो उठानी पड़ेगी | हालाँकि इस के पक्ष में कुछ अच्छे समीकरण भी बन रहे हैं,मगर ये इतने तगड़े भी नहीं हैं कि कांग्रेस को सत्तासीन कर दें | हाँ,इतना अवश्य हो सकता है कि इस की सीटों में पिछली बार की तुलना में वृद्धि हो जाए |                                                                                                                                   जनतादल(यू)                                                                                                                                     30-10-2003 को अस्तित्व में आये जद(यू) का मूलांक झारखण्ड के मूलांक-भाग्यांक के साथ मैत्री-भाव रखता है | इस का नामांक झारखण्ड के भाग्यांक के साथ'प्रतिरूप युति' बनाता है | इस का आयु-अंक 07 मूलांक के साथ खींचातानी कर रहा है | इसे अभी अंक 01 दशा चल रही है | यह सत्ता-प्राप्ति में मदद कर सकती है | इस के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव का मूलांक राज्य के भाग्यांक के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | इन का भाग्यांक 02 साझेदारी की भावगत प्रबलता दर्शाता है | इसी कारण झटके खा कर भी जद(यू) का भाजपा के साथ सीटों को ले कर तालमेल हो ही गया | इन का आयु-अंक जद(यू) के भाग्यांक के साथ 'प्रतिरूप युति' तथा मूलांक के साथ मैत्री-भाव रखता है | इन्हें अंक 06 की दशा चल रही है | अंक 09 सशक्तावास्था जद(यू) को सत्ता के निकट ले जा सकती है |यह इस दल की स्थिति में सुधर कर सकती है | इस के परिणामस्वरूप जद(यू) की सीटें पिछली बार की तुलना में बढ़ सकती हैं |                                                                        राष्ट्रीयजनतादल                                                                        05-07-1997 को बने राष्ट्रीय जनता दल का मूलांक 05,भाग्यांक 02 तथा नामांक भी 05 है | इस के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का मूलांक 02 इस के भाग्यांक तथा चुनावी वर्षांक के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | वर्ष 2006 से यह अंक लालू के लिए विशेष प्रतिकूल अवस्था में है | वैसे इस की प्रतिकूलता वर्ष 2002 से ही आरम्भ हो गयी थी | राजद का भाग्यांक  भी 02 होना लालू के दुर्भग्य की तीव्रता को और बढ़ा देता है | इसी की प्रतिकूलता  के कारण लालू को साझेदारी के मामले में झटके झेलने पड़ रहे हैं तथा वर्ष 2014 तक झेलने पड़ेंगे | कारण यह है कि लालू को अभी अंक 08 की दशा चल रही है,जो कि वर्ष 2014 तक चलेगी | कोढ़ में खाज यह कि लालू को अभी 62 वाँ वर्ष चल रहा है,जिस का अंक बनता है-08 | इन की पार्टी को 13 वाँ वर्ष चल रहा है,जिस का अंक बनता है-04 | अंक 08 तथा अंक 04 का मेल विखंडन पैदा करता है | यह विखंडन लालू को सत्ता से दूर तो रखेगा ही,साथ ही इन की पार्टी की सीटें भी कम करवा सकता है | लालू का नामांक,भाग्यांक तथा संयुक्तांक कुछ अनुकूलता ज़रूर बना रहे हैं,मगर अन्य प्रतिकूल समीकरण इस अनुकूलता पर भारी पड़ेंगे |    झारखण्ड मुक्ति मोर्चा व अन्य                                                       झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का भाग्यांक शिबू सोरेन के नामांक तथा भाग्यांक के साथ 'प्रतिरूप युति' बनता है | यह झारखण्ड के मूलांक-भाग्यांक के साथ मैत्री-भाव रखता है | इस दृष्टि से इन की स्थिति अच्छी रहनी चाहिए |शिबू सोरेन का मूलांक है-02 | यह साझेदारी तथा परिवार का अंक है | यही चलित का वर्षांक है | यह सोरेन के प्रतिकूल है | इस की प्रतिकूलता के कारण ही सोरेन की कांग्रेस के साथ साझेदारी टूट गयी | यह प्रतिकूलता इन्हें नुकसान पहुँचाएगी | झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का आयु-अंक -04 (40 वाँ वर्ष) झारखण्ड के नामांक के साथ विखंडन पैदा करता है | यह झारखण्ड के भाग्यांक के साथ पितृदोषयुक्त ग्रहण-अवस्था बनाता है | हमारे पास इस दल की स्थापना के पूर्ण विवरण की बजाय मात्र  वर्ष उपलब्ध है | यह है-1970 | इस का अंक बनाता है-08 | यह झारखण्ड  के नामांक के साथ 'स्पार्किंग' तथा भाग्यांक के साथ 'द्रोहाय्मक युति' बनाता है | अतः पिछली बार की तुलना में इन की सीटें कम हो सकती हैं | मैत्री-भाव तथा प्रतिरूप युतिओं की अनुकूलताओं के कारण यह हो सकता है कि सीटों का नुकसान ज्यादा न हो या कोई और सान्त्वनादायक  बात भी सामने आ सकती है |जैसे कि कांग्रेस की तरफ़ से सरकार बनाने के लिए सहयोग देने के लिए बुलाया जा सकता है | अगर ऐसा होता भी है तो यह साथ बहुत लंबा चलने वाला नहीं रहेगा |                                                                                                हमें बाबूलाल मरांडी का जन्म-विवरण तथा इन के 'झारखण्ड  विकास मोर्चा' की स्थापना का विवरण उपलब्ध नहीं हो पाया | ऐसे में हम ने इन दोनों के नामांक तथा बाबूलाल मरांडी की बॉडी लैंग्वेज को काम में लिया है | झा वि मो का का नामांक 08 तथा मरांडी का नामांक 09 है | अंक ०८ राज्य के नामांक के साथ 'स्पर्किन' पैदा करता है तथा अंक 09 इस के साथ विरुद्ध-भाव रखता है | अतः मरांडी के लिए इसी अवस्था में सत्ता में भागीदारी बहुत दूर की कौड़ी लगती है | संयुक्तांक 04 तथा आयु-अंक 05 के प्रभाव में चलने वाली कांग्रेस के साथ साझेदारी से इन्हें कोई विशेष लाभ नहीं होने वाला है | इन की पार्टी दीर्घजीवी नहीं रहेगी तथा देर-सवेर इन्हें अपने 'पितृदल'  भाजपा में ही आना होगा |                                                                                                                              संभावित सीटवार स्थिति         
भाजपा:-25-29  कांग्रेस:-11-15  जद(यू):-08-11  
राजद:-04-06     झामुमो:-10-13       झाविमो:-03-05  

शिल्पा-राज की शादी:क्या रहेगा भविष्य?

 

                                                                                                                                                                         जय श्री राम ........... | बालीवुड की सनसनी शिल्पा शेट्टी और भारतीय मूल के ब्रिटिश व्यवसायी राज कुंद्रा 22-11-2009 को विवाह कर लिया | सब से पहले तो हमारी तरफ से इन दोनों को इस शुभ अवसर पर कोटिशः हार्दिक बधाइयाँ | आइए,अब ये देखते हैं कि अंकज्योतिष और बॉडीलैंग्वेज के आईने में इन की शादी का भविष्य कैसा है?                                                                  शिल्पा के अंकीय समीकरण                                                                                                                     शिल्पा का नामांक 02 है | इन का मूलांक 08 तथा भाग्यांक 09 है | ये दोनों अंक परस्पर विरुद्ध-भाव रखते हैं | इन के जन्म का चलित है-अंक 05(धनात्मक) | इन्हें अभी अंक 08  की ही दशा चल रही है , जो कि वर्ष 2014 तक चलेगी | अभी इस की दूसरी चौथाई चल रही है | यह वर्ष 2010 तक चलेगी | मूलांक 08  और भाग्यांक 09  की आपसी खींचातानी के कारण शिल्पा का जीवन सदैव अस्थिरता का शिकार रहेगा | इन के जन्म का वर्षांक है-04,जो कि इन के लिए शुभ नहीं है |यह पितृदोष का अंक है | मूलांक 08 के साथ इस की युति प्रबल हानिकारक है | यह अंक 04 अंक 02 के साथ ग्रहण-योग बनता है | चूँकि अंक 02 दाम्पत्य तथा जीवनसाथी का  भी है |अतः यह ग्रहण-योग शिल्पा के दाम्पत्य को बराबर दुष्प्रभावित करेगा | इन्होने 35 वें वर्ष (अंक 08 ) में विवाह किया है | अंक 03 निर्णय व मित्रता तथा अंक 08 विखंडन व उठापटक का अंक है | अंक 05 संगत के अनुसार फल देता है | चूँकि शिल्पा के यहाँ अंक 08 अधिक प्रभावशाली है,इस कारण अंक 05 भी इसी के अनुरूप अपना फल देगा |इस कारण शिल्पा का अपने मित्र से विवाह का यह निर्णय इन के लिए समुचित रूप से लाभदायक रहेगा,इसमे संदेह ही है|                                                                                                                                                                               शिल्पा की बॉडीलैंग्वेज                                                                                                                                 अंक 09 की  कृपा से शिल्पा ने आम लड़कियों के मुक़ाबले कुछ लम्बा,मज़बूत हड्डियों वाला एवं सुन्दर शरीर पाया है | इसी कारण इन की जांघें बहुत सुन्दर हैं | इसी अंक 09  की कृपा से ही ये स्टंट भी अच्छे कर लेती हैं | अंक 08 ने इन के शरीर को 'मुक्तावास्थापरक' (open sided) बनाया है | इन दोनों अंकों के कारण ही शिल्पा की छाती भारी तथा बड़ी गोलाइयों वाली है | शिल्पा की बॉडीलैंग्वेज में अंक 06 (शुक्र) विखंडित एवं भ्रष्ट है | इस कारण भारी होने के बाद भी छाती सुगठित एवं कसी हुई न  हो कर ढलकी हुई है | इसी के कारण इन के नाक की नोक मोटी व सामान्य से अधिक चौड़ी है तथा इन की मुस्कराहट अतिशय लंबी है | इन की बॉडी में अंक 05 भी विखंडित है | इस कारण मुस्कुराते वक़्त इन की पूरी दन्त-पंक्ति (बत्तीसी) दिखाई देने लगाती है | हालाँकि वह सुन्दर दिखाई देती है क्यों कि इन का जन्म अंक 05 के धनात्मक समय में हुआ है | इन की बॉडी में अंक 03 (गुरु) भी कोई बहुत शुभावास्था में नहीं है | इस कारण इन की आवाज़  परिपूर्ण स्त्री-स्वर न हो कर बड़ी अजीब उछाल वाली है |हाँ,उस में एक खनक अवश्य है | यह खनक उसी विखंडित अंक 06 (शुक्र) का परिणाम है |                                                                  राज के अंकीय समीकरण                                                                                                                                 राज (कुंद्रा) का नामांक 04 | यह पितृदोष का अंक है,जो कि शिल्पा के लिए तो अशुभ ही है | इन का जन्म का मूलांक 09  है | इन के जन्म का मासांक भी 09 है | उपलब्ध एक सूचना के मुताबिक़ राज अभी 33 वर्ष के हैं यानि इन्हें अभी 33 वाँ वर्ष चल रहा है | इस हिसाब से इन के जन्म का वर्ष हुआ-1976 | इस तरह से इन का भाग्यांक हुआ-05 | इस से इन्हें अभी अंक 01 की दशा चल रही है | यह शिल्पा के मूलांक तथा आयु-अंक के अनुकूल नहीं है |यह अंक इन के साथ 'गोडफादर प्रोब्लम उत्पन्न करता है | एक अन्य उपलब्ध सूचना के अनुसार राज 29 वर्ष के हैं यानि इन्हें 30 वाँ वर्ष चल रहा है | इस हिसाब से इन का जन्म-वर्ष हुआ-1980 | तब इन का भाग्यांक हुआ-01 | यह तो और भी ज़्यादा हानिकारक है | यह शिल्पा के मूलांक 08 के साथ प्रबल 'द्रोहात्मक युति' बनाता है |                                                                                                                              राज की बॉडीलैंग्वेज                                                                                                                                चूँकि राज के जन्म का वर्ष विश्वसनीय नहीं है,अतः हम ने इस विश्लेषण में इन के नामांक,जन्म के मूलांक और मासांक के साथ बॉडी लैंग्वेज को प्रधानता दी है | इन की बॉडी में अंक 05 (बुध) और अंक 09 (मंगल)ठीक हैं | अंक 06 (शुक्र) विखंडित एवं भ्रष्ट है | यह धन के मामले में तो इन को हमेशा भरा-पूरा रखेगा,मगर दाम्पत्य के मामले में नहीं | इन्हें सहज एवं सफल पत्नी-सुख नहीं है | हाँ,ये गर्लफ्रेंड का सुख सदैव ले सकते हैं,मगर ये अपनी गर्लफ्रेंड को पत्नी बनाएँ तो सम्बन्ध की सफलता संदिग्ध हो जाती है | इन की बॉडी में दाम्पत्य का अंक 02 भी कोई ज़्यादा अच्छा नहीं है | शुक्र की प्रबल विखंडित अवस्था वाली अपनी पहली पत्नी किरण के साथ इन का रिश्ता इसी लिए सफल नहीं रहा | भाग्य का विचित्र खेल देखी कि प्रायः क्लीन शेव रहने वाले राज ने शादी के वक़्त दाढ़ी रखी हुई थी,जो कि अंक 04 तथा अंक 08 की नकारात्मकता बढ़ाती है | इस में भी अंक 06 की प्रबलता साफ़-साफ़ दिख रही थी---राज ने दाढ़ी को बे-हद ख़ूबसूरत ढंग से सँवारा हुआ था | अंक 04 की पितृदोषात्मक प्रबलता यह बताती है के राज का अपना कोई पुत्र नहीं होगा | हाँ,ऐसा हो सकता है कि उन की शादी किसी ऎसी लड़की के साथ हो कि जिस के पहले से ही पुत्र हो | चूँकि शिल्पा के साथ तो ऎसी स्थिति नहीं है,इस कारण इस शादी की सफलता शक़ के दायरे में आ जाती है|                                                                                                                                                             फिर कैसे हुई शादी?                                                                                                                                    शिल्पा तथा राज को क़रीब लाने तथा शादी करवाने में सब से जोरदार भूमिका रही है अंक 05 तथा अंक 09 की | अंक 09 जहाँ राज के जन्म का मूलांक तथा मासांक है,वहीँ शिल्पा का भाग्यांक भी है | दोनों ही का जन्म अंक 05 के चलित में हुआ है-शिल्पा का धनात्मक में,तो राज का ऋणात्मक में | शिल्पा की सूर्य राशि 'मिथुन' है तथा राज की 'कन्या' |ये दोनों परस्पर मित्र राशियाँ हैं | इस के अलावा दोनों व्यक्तियों के ही पितृदोषात्मक अंक 04 भी प्रबल है | शिल्पा के यहाँ यह जन्म का वर्षांक है,तो राज के यहाँ नामांक | हालाँकि यह अंक दोनों ही के लिए नुकसानदायक है,मगर इस ने इन दोनों को एक-दूसरे की ओर तो खींचा है ही |                                                                                                                                              शादी का भविष्य                                                                                                                                           यह शादी हुई है 22-11-2009 (रविवार) को | इस का मूलांक 04 तथा भाग्यांक 08 है | हम पहले ही चर्चा कर चुके हैं किये दोनों अंक न तो राज के लिए शुभ हैं और न ही शिल्पा के लिए | शादी का दिन है-रविवार | इस के अंक हैं-01 और 04 | इन दोनों की अंक 04 तथा 08 के साथ युति अशुभ है | यहाँ मूलांक 04 स्त्री अंक 2 के दोहराव से बना है,जो कि दाम्पत्य पर ग्रहण-दोष बनाता है | यह पितृदोष भी पैदा करता है,जिस का सीधा-सा अर्थ है-संतान सम्बन्धी (विशेषकर पुत्र सम्बन्धी)बाधा | भाग्यांक 08 के साथ यह विस्फोट की स्थिति पैदा करता है | विवाह का वर्ष अंक 02 का है | यह अंक शिल्पा और राज,दोनों के ही यहाँ प्रबल नहीं  है | दोनों की बॉडीलैंग्वेज में भी  नकारात्मक है |अतः इन की शादी के 22 महीने या लगभग 2 साल की अवधि अगर ठीक-ठाक गुज़र जाए तो अच्छा है |शिल्पा को अभी अंक 08 की दशा चल रही है | इस में जैसे ही शिल्पा के आयु-अंक 01 व 02 प्रवेश करेंगे यानि आयु का 37 वाँ तथा ३८ वाँ वर्ष युति करेगा तो विखंडन हो सकता है | ये वर्ष होंगे-2012 तथा 2013 | दूसरी तरह की गणना से भी देखा जाए तो इस शादी के चार वर्ष सकुशल बीत जाना संदेह के घेरे में ही है | चार वर्ष के बाद तो इस शादी का सफलतापूर्वक चालना आश्चर्य ही कहा जाएगा | अतः कुल मिलकर शिल्पा तथा राज की इस शादी का कोई सहज,सरल एवं सफल भविष्य दिखाई नहीं देता |                                                                           

मंगलवार, 24 नवंबर 2009

झारखण्ड विधानसभा चुनाव-2009

जय श्री राम ............ | झारखण्ड विधानसभा चुनावों को सीटों की संख्या के हिसाब से भले ही छोटे या गौण  कह दिया जाए,मगर ये इतने उपेक्षनीय भी नहीं हैं,क्योंकि ये चुनाव अगले वर्ष होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों के बारे में  भी बहु्त कुछ बता देंगे | ये चुनाव मतदान को 5 चरणों में समेटे हुए है | पहले चरण का मतदान होगा 25-11-2009 को | इस का मूलांक 07 और भाग्यांक 02 है | इस का वार बुधवार है,जिस का अंक है-05 | दूसरे चरण का मतदान  होगा 02-12-2009 को | इस का मूलांक 02 और भाग्यांक 07 है | इस का दिन भी बुधवार है | तीसरे चरण का मतदान 08-12-2009 को होगा | इस का मूलांक 08 और भाग्यांक 04 है | इस का दिन है-मंगलवार,जिस का अंक है-09 | चौथे चरण का मतदान होना है 12-12-2009 को | इस का मूलांक 03 और भाग्यांक 08 है | इस का दिन है-शनिवार,जिस का अंक है-08 | पाँचवें और अंतिम चरण का मतदान 18-12-2009 को होना है | इस का मूलांक 09 और भाग्यांक 05 है | इस का दिन है-शुक्रवार,जिस का अंक है-06 | इन पाँचों चरणों के चलित का अंक है-03(ऋणात्मक) | यह अंक चुनाव,चयन और न्याय का है | मतगणना होनी है 23-12-2009 को | इस का मूलांक 05 और भाग्यांक 01 है | इस का दिन बुधवार है,जिस का अंक है-05 | इस का चलित का अंक है-08(ओज) | यह समय अंक 03 और अंक 08 के संक्रमण का है.अतः एक बात ख़ास गौर करने लायक़ है कि मतदान और मतगणना की समूची प्रक्रिया अंक 05 और अंक 08 की प्रबलता से प्रभावित रहेगी | अंक 05 अस्थिरता और यथास्थिति को दर्शाता है | अंक 08 उठापटक बताता है | अतः इस बार की झारखण्ड विधानसभा ज़बरदस्त उठापटकभरी तथा त्रिशंकु एवं अस्थिर सरकार देने वाली रहेगी | अंक 04 तथा अंक 05 वाले वर्ष यानि वर्ष 2011 तथा 2012 झारखंड विधानसभा पर बहुत भारी पड़ेंगे |                                                                      अब बात करते हैं स्वयं "झारखंड" की | 15-11-2000 को बने "झारखंड"  का मूलांक 06 तथा भाग्यांक 01 है | इस के निर्माण के चलित का समय अंक 09(ऋणात्मक)है | मतदान और मतगणना के समय इसे 10 वाँ वर्ष चल रहा होगा | इस का अंक बनता है-01 | इस राज्य को अभी अंक 08 की दशा चल रही है | इस अंक 08 के प्रभावी वर्ष 2006 में ही मुख्यमंत्री बदला- मधु कोड़ा मुख्यमंत्री बने थे | अंक 08 की दशा की पहली चौथाई में वर्ष 2008 में मुख्यमंत्री बदला | इस की दूसरी चौथाई चलेगी वर्ष 2010 तक | इस में मुख्यमंत्री/सरकार को ले कर फिर संकट खड़ा हो सकता है |  इस दशा की तीसरी चौथाई वर्ष 2012 तक चलेगी | यहाँ फिर मुख्यमंत्री बदलने जैसे हालात बन सकते हैं,या फिर मुख्यमंत्री  बदल सकता है | इस दशा की चौथी और अंतिम चौथाई चलेगी वर्ष 2014 तक | अंक 08 की इन अंतिम दो चौथाइयों यानि वर्ष 2011 से वर्ष 2014 के बीच मुख्यमंत्री बदल सकता है तथा फिर से चुनाव की नौबत आ सकती--ख़ासकर "झारखण्ड" की स्थापना के 13 वें वर्ष में | इस वर्ष का अंक बनता है-04 | यह 'झारखण्ड' के नामांक 08 के साथ 'द्रोहात्मक युति' बनाता है तथा भाग्यांक 01 के साथ ग्रहण-अवस्था उत्पन्न करता है | यह ग्रहण-अवस्था 'पितृदोषात्मक' है | अतः तब सरकार के पतन का कारण वे लोग/दल हो सकते हैं कि जिन की वजह से सरकार बनी हो या जो सरकार के 'पितृपुरुष' हों | झारखण्ड को स्थायी सरकार पाने के लिए अभी लंबा इंतज़ार करना पड़ सकता है | ऐसा शायद इस की स्थापना के  15 साल बाद संभव हो | झारखण्ड की अंग्रेज़ी वर्तनी 'JHAARKHAND' कर दिए जाने से इस की राजनीतिक स्थिरतागत स्थिति में सुधार हो सकता है |

सोमवार, 23 नवंबर 2009

स्वागत

जय श्री राम ............ | स्वागत है आप सभी का यहाँ...आप जीवन की विभिन्न समस्याओं को हल करने में आप के साथ हम हैं...आप यहाँ राजनीति,फ़िल्म,धर्म,उद्योग,खेल आदि क्षेत्रों से सम्बंधित अंकज्योतिषीय विश्लेषणपरक भविष्यवाणियाँ पाएँगे |