फ़िल्म लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
फ़िल्म लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 26 नवंबर 2010

'BREAK KE BAAD' की रिलीज:सफलता पर ब्रेक

          जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो,आज रिलीज हो रही है फ़िल्म 'ब्रेक के बाद'| इस को ले कर बड़ी बातों में सिर्फ़ इतना ही कहा जा सकता है कि अभी जो ख़ुद भी ढंग से निर्देशक के रूप में स्थापित नहीं हो पाये,उन्हीं कुणाल कोहली ने इस फ़िल्म में दानिश असलम को निर्देशक के रूप में मौक़ा दिया है|
      आज के अंकीय समीकरण 
       आज मूलांक 8 तथा भाग्यांक 4 है| यह युति परस्पर विखंडन पैदा करती है| यह युति इन दोनों ही अंकों के लिए बुरी है| इन के अलावा अंक 1 के साथ यह 'द्रोहात्मक युति' बनती है| अभी चलित अंक 3 (ऋणात्मक) है,जो कि आज की मूलांक-भाग्यांक युति के साथ ग़लत निर्णय बताता है|
      फ़िल्म का अंकीय विश्लेषण      
         फ़िल्म का अंक बनता है-3| यह बताता है कि फ़िल्म को आज रिलीज किया जाना 'ग़लत दिन का चयन' है| इस का वृहदंक है-30,जो कि अंक 3 का ही महाशून्यात्मक विस्तार है| इस का मूलांक समीकरण 3-7-2 है| यह दो स्त्री अंकों (2 व 7) के साथ मित्र अंक (3) की एकल उपस्थिति हल्के-फुल्केपन की स्थिति बताती है| अतः यह हो सकता है कि यह फ़िल्म (ख़ास तौर पर ट्रीटमेंट के स्तर पर) हल्की-फुल्की हो| निर्माता कुणाल कोहली का अंक बनता है-8,जो कि आज हानिकारक है| इस का वृहदंक है-35| यह निर्णयगत अस्थिरता बताता है| इस का मूलांक समीकरण 8-9 है| यह पारस्परिक खींचातानी में रखता है| इस कारण अभी कुणाल ना तो ढंग से निर्माता बन पाये हैं और ना ही ढंग से निर्देशक| कुणाल को चाहिए कि ये अपना नाम 'KUNAAL KOHALI' लिखें| निर्देशक दानिश असलम का अंक बनता है-4,जो कि आज विखंडन पैदा करता है| इस का वृहदंक बनता है-31| यह आज मित्र-द्रोह और 'द्रोहात्मक युति' बनता है| इस का मूलांक समीकरण 1-3 है,जो कि 31 का ही व्यतिक्रम रूप है|
          फ़िल्म के नायक इमरान खान का नामांक है-8,जो कि आज हानिकारक है| इस का वृहदंक है-26,जो कि शुक्रभंग बताता है| इस का मूलांक समीकरण 4-4 है,जो कि आज विखंडन कर रहा है| इन का जन्म का मूलांक-भाग्यांक 1 है| यह आज 'द्रोहात्मक युति' और 'GODFATHER PROBLEM' पैदा करता है| इन का आयु-अंक 9 (27 वाँ वर्ष) है,इस कारण इस फ़िल्म के पिटने से इमरान को ज़्यादा नुकसान नहीं होगा| इमारां को अपना नाम 'IMRAAN KHAN' लिखना चाहिए| नायिका दीपिका पादुकोण का नामांक है-1| इस की बात हम कर चुके हैं| इस का वृहदंक है-64| यह शुक्र की पीड़ित अवस्था बताता है| इस का मूलांक समीकरण 8-2 है| यह भावनात्मक झटका बताता है| इन का जन्म का मूलांक 5 है,जो कि आज के अंकों के साथ अशुभ है| इन का भाग्यांक 3 है| इस की भी बात हम कर चुके हैं| इन का आयु-अंक 7 (25 वाँ वर्ष) है| यह इन के भाग्यांक (3) का विरोधी है| इस कारण अभी 04 जनवरी,2011 तक इन की कोई फ़िल्म सफल नहीं होनी है,बल्कि कुछ लोगों से सम्बन्ध ख़राब होने और भावनात्मक झटकों के योग ही अधिक हैं|
      निष्कर्ष 
(1) यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहेगी|
(2) कुणाल कोहली को अपना नाम 'KUNAAL KOHALI' लिखना चाहिए|
(3) इमरान खान को अपना नाम 'IMRAAN KHAN ' लिखना चाहिए|
(4) इमरान को इस फ़िल्म की असफलता से ज़्यादा नुकसान नहीं होगा|
(5) दीपिका को अभी 04 जनवरी,2011 तक और झटके लगेंगे,करियर में भी और निजी जीवन में भी|
        मित्रो,आज बस इतना ही| ईश्वर ने चाहा तो कल एक बहुत ही ख़ास ख़बर आप को बताने के लिए फिर मिलेंगे| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| .........आज के आनंद की जय| ............जय श्री राम|

शुक्रवार, 19 नवंबर 2010

'GUZAARISH':::पूरी नहीं होगी ख़्वाहिश

जय श्री राम.......... | आदरणीय मित्रो,बहुत दिनों के बाद आज हम करने जा रहे हैं ताज़ा रिलीज फ़िल्म की चर्चा| आज रिलीज हो रही है बहुप्रतीक्षित और बहुप्रचारित फ़िल्म 'गुज़ारिश'| 'सांवरिया' के बुरी तरह पिटने के बाद सब के साथ ख़ुद संजय लीला भंसाली भी धड़कते दिल से इस फ़िल्म का मुँह ताक रहे हैं| तो आइए,बिना वक़्त गँवाये शुरू करते हैं बात इस फ़िल्म की|
आज के अंकीय समीकरण
आज का मूलांक 1 व भाग्यांक 6 है| अभी चलित अंक 9 (ऋणात्मक) है| वर्षांक तो आप को पता ही है कि 3 है| आज अंक 1,3,6 व 9 के लिए सर्वोत्तम की स्थिति है| अंक 4 भी आज लाभदायक स्थिति में है| अंक 5 अस्थिरतामय चलताऊ स्थिति में है| अंक 2 व 7 आज नुकसान में रहेंगे| अंक 8 आज पितृद्रोह की स्थिति पैदा कर रहा है,साथ ही शुक्र-भंग भी कर रहा है|
फ़िल्म के समीकरण

इस फ़िल्म का अंक बनता है-2,जो कि आज नुकसानदेह है| इस का वृहदंक 29 है| यह स्त्री अंक (2) के साथ अंक 9 के योग के कारण भावनात्मक संतुष्टि दे सकता है| अंक २ कथा,पटकथा,संगीत,तथा संवाद का भी है| इस कारण इस फ़िल्म को इन क्षेत्रों में पुरस्कार और बहुत बढ़िया समीक्षा/कमेन्ट मिल सकते हैं| फ़िल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली का नामांक बनता है-5,जो कि आज अस्थिरता लिये है| इस का वृहदंक है-50| यह आज की अस्थिरता में वृद्धि कर रहा है| इस का मूलांक समीकरण 3-8-3 है| यह कास्टिंग तथा ट्रीटमेंट सम्बन्धी ग़लत निर्णय सूचित करता है| अतः भंसाली को इन मोर्चों पर अपने निर्णयों को ले कर पछताना पड़ सकता है| इन अंकों के साथ फ़िल्म के अंकों की युति देखें तो नायिका इस फ़िल्म का बहुत कमज़ोर पहलू रहेगी| वैसे भी ऐश्वर्या ने आज तक अपने दम पर भला कौनसी फ़िल्म हिट दी है? भंसाली के जन्म का मूलांक ६ है,जो कि आज शुभ है| इन का भाग्यांक तथा जन्म का चलित अंक 9 है| यह भी आज शुभ है तथा प्रतिष्ठावर्द्धक है| इस कारण यह फ़िल्म भंसाली की प्रतिष्ठा तो निश्चित रूप से बढ़ाएगी| भंसाली को अभी 47 वाँ वर्ष चल रहा है| इस कारण इन का आयु अंक 2 हुआ| यह इन के ख़िलाफ़ जाता है| बहुत अच्छा रहता कि भंसाली यह फ़िल्म 3 दिसंबर को रिलीज करते| तब इस का परिणाम कुछ और ही रहता| मगर.............| भाग्य इसी का तो नाम है| क्या कर सकते हैं.........| भंसाली चूँकि इस फ़िल्म के एक निर्माता भी हैं,इस लिए इन के अंक यहाँ दोहरे रूप में प्रभावी हैं| फ़िल्म के दूसरे निर्माता हैं---रोनी स्क्रूवाला| इन अक अंक बनता है-1| यह आज बहुत अच्छा है| इस का वृहदंक है-55| दोहरे अस्थिरता वाले अंकों के कारण यह आज शुभ नहीं है| इस का मूलांक समीकरण 7-3| परस्पर विरोधी अंकों की यह युति अशुभ है| फ़िल्म के नायक ऋतिक रोशन का नामांक है-७,जो कि आज अशुभ है| इस का वृहदंक है-43| अंक 3,4 व 7 का त्रिकोण आज अशुभ है| इस के वृहदंक का मूलांक समीकरण 2-5 है| स्त्री अंक के साथ अस्थिरतामय अंक की युति के कारण यह अशुभ है| ऋतिक के जन्म का मूलांक 1 तथा भाग्यांक 5 है| अंक 1 आज बहुत अच्छा है| अंक 5 की बात हम कर ही चुके हैं| इन का आयु अंक 1 (37 वाँ वर्ष) ही| यह इन के लिए अच्छा है| अतः इस फ़िल्म के नायक के रूप में इन्हें प्रशंसा मिल सकती है| नायिका ऐश्वर्या राय बच्चन का नामांक बनता है-5| इस की बात हो चुकी है| इस का वृहदंक बनता है-50,जिस का मूलांक बनता है-5| इस का मूलांक समीकरण 3-4-7 है| यहाँ आज के अशुभ अंकों का बाहुल्य है| ऐश्वर्या के जन्म का मूलांक 1 तथा भाग्यांक 5 है| इन दोनों ही अंकों की चर्चा हम कर चुके हैं| इन्हें आयु अंक 2 (38 वाँ वर्ष) है| यह अशुभ है|
निष्कर्ष
(1) यह फ़िल्म निराश करेगी|
(2) बॉक्स ऑफिस पर यह हिट नहीं रहेगी|
(3) 'सांवरिया' के बाद भंसाली एक बार फिर फ़्लॉप रहेंगे|
(4) फ़िल्म को कथा,पटकथा,संवाद तथा संगीत से सम्बन्धित अच्छी समीक्षा तथा पुरस्कार मिल सकते हैं|
(5) फ़िल्म के ट्रीटमेंट को ले कर भंसाली को आलोचना झेलनी पड़ सकती है|
(6) इस फ़िल्म की महिलाओं (विशेषकर नायिका) के चयन सम्बन्धी निर्णय की आलोचना हो सकती है|
(7) यह फ़िल्म यदि 24 नवम्बर के बाद रिलीज होती (विशेषकर 3 दिसंबर को) तो परिणाम अधिक सकारात्मक रह सकते थे|
मित्रो,अभी तो बस इतना ही| अभी 'आज के आनंद की जय' नहीं कहेंगे,क्योंकि अभी तो दिन में एक ख़ास बात ले कर फिर से उपस्थित होंगे| .......... जय श्री राम|

गुरुवार, 18 नवंबर 2010

'अंक प्रभा' का विमोचन


जय श्री राम| आदरणीय मित्रो,एक अंतराल के बाद आज बात हो रही है| एक शुक्रवार को कोई हिंदी फ़िल्म रिलीज नहीं हुई| उस के अगले शुक्रवार को जब 'ACTION REPLAY' रिलीज हुई,तब हम बीकानेर थे और ऐसी हालत में थे कि पोस्ट डाल ही नहीं सके| फिर अगले शुक्रवार को कोई फ़िल्म रिलीज ही नहीं हुई| इन सब के साथ अख़बार 'अंक प्रभा' के विमोचन की तैयारियों में भी लगे हुए थे| इसी चक्कर में हाल ही में हुई ज़बरदस्त राजनीतिक उठापटक से सम्बन्धित अपनी भविष्यवाणी सही साबित होने की पोस्ट भी नहीं डाल सके| आज जब अख़बार 'अंक प्रभा' के विमोचन-कार्यक्रम के फोटो मिले हैं तो यह पोस्ट डालने बैठे हैं| घोटेवाले,माँ बगलामुखी और परम पूज्य गुरुदेव देवराहा बाबा की कृपा और आप की शुभकामनाओं के साये में अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित भारत के पहले अख़बार 'अंक प्रभा' का विमोचन विगत 14 नवम्बर को हुआ| कार्यक्रम में श्री दक्षिणमुखी बालाजी धाम,हाथोज (जयपुर) के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 बालामुकुंदाचार्य जी महाराज और श्री जीण माता धाम (सीकर) के अधिष्ठाता संत श्री लाल बाबा जी महाराज का सान्निध्य था| मुख्य अतिथि 'दिशा' चैनल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री माधवकांत मिश्रा थे| कार्यक्रम की अध्यक्षता का दायित्व प्रख्यात ज्योतिषी और राजस्थान विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनोद शास्त्री पर था| विशिष्ट अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व आयुर्वेद मंत्री श्री जोगेश्वर गर्ग और रामगढ़ (अलवर) के विधायक श्री ज्ञानदेव आहूजा थे| 
        अतिथियों का रोली से तिलक सुश्री जयश्री ने और देशभक्ति की जीवन्त प्रतीक व महाराणा प्रताप के अपूर्व जीवट की साक्षी हल्दी घाटी की माटी से सुश्री ज्योति ने किया| सर्वप्रथम अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया| 'अंक प्रभा' के विधि मार्गदर्शक श्री राजदीपक रस्तोगी ने आगंतुकों का ससम्बोधन स्वागत किया| 'अंक प्रभा' के प्रधान सम्पादक के नाते हम ने इस अखबार के कलेवर के बारे में खुलासा किया| हम ने निवेदन किया कि अभी बिहार विधानसभा चुनावों के कारण यह 'श्रीगणेश अंक' इसी पर आधारित है| आगामी अंक विहार विधानसभा चुनाव-परिणाम तथा विमोचन-कार्यक्रम पर आधारित होगा| इस कारण हमारे तयशुदा नियमित स्तम्भ निलंबित रहेंगे| उस के बाद के अंकों में 'आमुख कथा' में प्रमुख भविष्यवाणी,'प्रसंगवश' में धर्म/अध्यात्म/परा विद्या से जुड़ा मुद्दा,सरल उपायों के रूप में 'न्यूमेरो टिप्स','भविष्यवाणी फ्लैशबैक' में हमारी विगत सफल भविष्यवाणी (फ़िल्म सम्बन्धी भविष्यवाणियों को छोड़ कर),'अंक ज्योतिष सीखें',आगामी माह में जन्मदिन वाली प्रमुख हस्तियों के बारे में भविष्यवाणी 'शख्सियत' में,आगामी माह में रिलीज होने वाली हिंदी फ़िल्मों की बॉक्स ऑफिस भविष्यवाणी 'सिनेमा संसार' में,इसी शीर्षक में 'फ्लैशबैक' में हिंदी फ़िल्मों के बारे में हमारी विगत भविष्यवाणी,'करियर' में यह बताया जाएगा कि किस नौकरी के लिए किन अंकों और कैसी बॉडी लैंग्वेज वाले व्यक्ति आवेदन करें? साथ ही जिन के अनुकूलता कम है,वे क्या करें कि जिस से अनुकूलता-प्रतिशत बढ़ जाए? पाठकों की समस्याओं का नि:शुल्क समाधानपरक परामर्श दिया जाएगा| जिन्हें अपनी जन्म-दिनांक सही-सही ज्ञात नहीं है,उन्हें उन की फोटो देख कर परामर्श दिया जाएगा| मीडिया-जगत में बॉडी लैंग्वेज के आधार पर परामर्श देने वाला 'अंक प्रभा' पहला एवं एकमात्र पत्र है|
मुख्य अतिथि श्री माधवकांत मिश्रा ने डॉ. कुमार गणेश 369 की भविष्यवाणियों के सफलता-प्रतिशत का जिक्र करते हुए कहा कि अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज के क्षेत्र में और अधिक प्रयासों की आवश्यकता है| अद्याक्ष डॉ. विनोद शास्त्री ने 'अंक प्रभा' का स्वागत करते हुए कहा कि इस महती प्रयास को पर्याप्त प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए| विशिष्ट अतिथिद्वय श्री जोगेश्वर गर्ग और श्री ज्ञानदेव आहूजा ने 'अंक प्रभा' के प्रति अपनी शुभकामनाएँ व्यक्त कीं| सन्निधिद्वय संत श्री लाल बाबा और बालमुकुन्दाचार्य जी महाराज ने 'अंक प्रभा' को अपना आशीर्वाद प्रदान किया| संत श्री लाल बाबा ने श्री जीण माता की चुनरी डॉ. कुमार गणेश 369 को ओढायी| 'अंक प्रभा' परिवार की ओर से अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट किये गये| मंच-संचालन युवा वास्तुविद श्री आर.के. सुतार ने किया|
मित्रो,आज तो बस इतना ही| कल आप की सेवा में दो आलेख लेकर हाजिर होंगे| अब आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ........... जय श्री राम|

शुक्रवार, 30 जुलाई 2010

'ONCE UPON A TIME IN MUMBAI':::ठीक-ठाक

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,हाज़िर हैं हम आप की सेवा में आज ही दुबारा | अब हम बात करेंगे आज रिलीज हुई हिंदी फ़िल्म की | आज थिएटरों में अवतरित हुई है मिलन लुथरिया की फ़िल्म-'ONCE  UPON A TIME IN  MUMBAI ' | 
आज के अंकीय समीकरण 
आज का मूलांक 3 व  भाग्यांक 4 है | मासांक 7 और चलित अंक 1 व 4 हैं | चलित वर्षांक 3 है | मासांक  व आज के मूलांक व चलित वर्षांक में परस्पर विरोधी भाव है | आज के भाग्यांक व एक चलित अंक में प्रतिरूप युति है | अंक 1 व अंक 3 में परस्पर मित्रता भाव है | आज अंक 9,4 व 1 के पक्ष की स्थिति है | अंक 6 के भी बहुत कुछ पक्ष की ही स्थिति है | अंक 8 को ले कर घर्षण की स्थिति है | अंक 2 अर्द्ध लाभ की अवस्था में है | अंक 5 विचलन की अवस्था में है | 
फ़िल्म का अंकीय विश्लेषण 
    इस फ़िल्म का अंक बनता है-3,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक है-93 | अंक 3 के दोहराव व इस के परम मित्र अंक 9 की उपस्थिति में बनने वाले त्रिकोण के कारण यह शुभ है | इस का मूलांक समीकरण 2-8-5-6-9 है | यहाँ अंक 2 अर्द्ध लाभ,अंक 6 ठीक-ठाक लाभ व अंक 9 प्रबल लाभ अवस्था में है | अंक 8 घर्षण व अंक 5 विचलन में होने के कारण अशुभ हैं | एक बहुत ही ख़ास बात और | अंक 5 की उपस्थिति में अंक 6 व अंक 8 की युति  विदेश से तस्करी से धन-प्राप्ति  बताती है | अंक 8 व अंक 9 की युति छद्म-जगत (अंडरवर्ल्ड )का/में तगड़ा प्रभुत्व बताती है | अंक 2 स्त्री-प्रधानता बताता है | साथ ही यह दुबला-पतला शरीर,साईड फेस,धीमा स्वर आदि बताता है | हमारा यह विश्लेषण इस बात की ओर साफ़-साफ़ संकेत कर रहा है कि यह इस खाके में सीधे -सीधे 70 के दशक का एक अंडरवर्ल्ड सरगना फिट बैठता है | इस फ़िल्म के अंक बताते हैं कि यह उस व्यक्ति पर आधारित है,भले ही चाहे कितना ही प्रचार किया जाए कि ऐसा नहीं है |  फ़िल्म के निर्देशक मिलन लुथरिया का अंक बनता है-9,जो कि आज बहुत शुभ है | इस का वृहदंक बनता है-36 | सर्वोत्तम अंकों 3,6 व 9 की उपस्थिति के कारण यह त्रिकोण शुभ है | इस का मूलांक समीकरण 5-4 है | यहाँ विचलन के बाद में मिलन घाटे में नहीं रहेंगे | फ़िल्म के निर्माता के रूप में दो लोग हैं-शोभा कपूर व एकता कपूर | शोभा कपूर का अंक बनता है-8,जो कि आज अशुभ है | इस का वृहदंक है-44 | हालांकि अंक 4 आज का भाग्यांक है,किन्तु इस युति का फल अंक 8 के रूप में मिलने के कारण यह घोर अशुभ बन गयी है | इस वृहदंक का मूलांक समीकरण 8-9 है | यहाँ अंक 8 व अंक 9 के पारस्परिक विरोध के कारण मामला बिगड़ गया है | यहाँ यह बात ख़ास ध्यान दिये जाने योग्य है कि फ़िल्म की प्रचार सामग्री में शोभा कपूर के नाम की अंग्रेज़ी वर्तनी 'सोभा' है,जब कि हिंदी के अनुसार 'शोभा' होता है | 'SOBHA' करने से इन का नामांक 8 हो गया है,जो कि अशुभ है | सुनने में आता है कि एकता कपूर किसी अंक ज्योतिषी से सलाह लेती हैं | यदि ऐसा है तो फिर एकता ने शोभा जी के नाम के मामले में इतनी बड़ी ग़लती कैसे कर दी ? किसी एकता कपूर का नामांक है-3,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक है-39 | यह भी शुभ है | इस का मूलांक समीकरण है-3-9,जो कि शुभ है | 07 जून,1975 को जन्मी एकता का मूलांक 7 व भाग्यांक 8 है | आज तो ये दोनों ही अंक अशुभ हैं | एकता को अभी 36 वाँ वर्ष चल रहा है,जिस का अंक है-9 | यह आज शुभ है | एकता के यहाँ आयु अंक व नामांकों से जो शुभ अवस्थाएँ बनीं,जन्मांकों की विषमता ने उन सब पर पानी फेर दिया | 
        फ़िल्म के एक नायक अजय देवगन का नामांक है-1,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक है-28 | यहाँ अंक 1 व 8 में द्रोहात्मक युति (GOD FATHER PROBLEM ) है | इस में अंक 2 शामिल होने से यह भावनात्मक आघात करने वाली हो गयी है | इस कारण यह त्रिकोण अशुभ है | इस का मूलांक समीकरण 4-6 है | यह आर्थिक पक्ष को पीड़ित करता है | 02 अप्रेल,1969 को जन्मे अजय देवगन का मूलांक 2 व भाग्यांक 4 है | अंक 2 अर्द्ध लाभ की अवस्था में है,जब कि अंक 4 शुभ है | इन का आयु अंक 6 (42 वाँ वर्ष) है | यह आज काफी कुछ अच्छा है | फ़िल्म के दूसरे नायक इमरान हाशमी का अंक है-1,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक है-37 | पारस्परिक विरोधी भाव वाले अंकों की युति के कारण यह अशुभ है | इस का मूलांक समीकरण 9-1 है,जो कि आज शुभ है | 24 मार्च,1979 को जन्मे इमरान का मूलांक 6 व भाग्यांक 8 है | अंक 6 तो ठीक है,मगर अंक 8 आज अशुभ है | इन का आयु अंक 5 (32 वाँ वर्ष) है,जो कि आज विचलनकारी है | फ़िल्म की नायिका कंगना राणावत का अंक है-9,जो कि आज बहुत शुभ है | इस का वृहदंक है-36 | यह भी शुभ है | इस का मूलांक समीकरण 8-1 है | 'द्रोहात्मक युति' के कारण यह अशुभ है | 20 मार्च,1987 को जन्मी कंगना का मूलांक 2 व भाग्यांक 3 है | अंक २ आज अर्द्ध लाभ की अवस्था में है,जब कि अंक 3 आज शुभ है | कंगना का आयु अंक 6 (24 वाँ वर्ष) शुभ है |  
निष्कर्ष 
(1 ) यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक रह सकती है | कुछ ख़ास नहीं रहेगी | किसी बड़े कमाल की उम्मीद बेकार है | 
(2 ) निर्देशक मिलन लुथरिया को यह फ़िल्म लाभ देगी | संभव है कि यह निर्देशन को लेकर इन्हें कोई पुरस्कार भी दिलवा दे | 
(3 ) अजय देवगन के लिए यह फ़िल्म प्रतिष्ठावर्द्धक रहेगी |
(4 ) इमरान हाशमी को इस कोई विशेष फ़ायदा नहीं मिल पाएगा |               
(5 ) कंगना राणावत को इस फ़िल्म से बहुत फ़ायदा हो सकता है | इन्हें पर्याप्त प्रशंसा व पुरस्कार की प्राप्ति भी हो सकती है | 
(6 ) यह फ़िल्म सफल फ़िल्मों को तरसते हिंदी फ़िल्मोद्योग को कोई ख़ास राहत नहीं दे पाएगी | 
          तो मित्रो,अब आज की तो दोनों ही बातें हो गयी हैं | आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | ......... आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम |