अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शनिवार, 28 फ़रवरी 2015

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 : हमारी भविष्यवाणी ग़लत ठहरने के कारण

जय श्री राम ............ आदरणीय मित्रो, आज हम आपसे एक बहुत महत्त्वपूर्ण बात करने आये हैं| वैसे तो यह बात भी सही है कि आपके साथ होने वाली हर बात महत्त्वपूर्ण ही होती है, किन्तु यह बात कुछ और अर्थ में बहुत महत्त्वपूर्ण है| हम हमेशा अपनी सही ठहरने वाली भविष्यवाणियों की बात तो आपसे करते ही रहते है, किन्तु 
आज आपसे अपनी एक ग़लत ठहरी भविष्यवाणी की बात करते हैं| दिल्ली विधानसभा के हालिया चुनाव के बारे में की गयी हमारी भविष्यवाणी बुरी तरह ग़लत ठहरी| वैसे तो भविष्यवाणी का सही या ग़लत होना तो चलता रहता है| और फिर हमारी भविष्यवाणियों के सही ठहरने का प्रतिशत तो 90-95% से भी अधिक रहता है| ऐसे में कोई भविष्यवाणी ग़लत हो भी जाती है तो चलता है| उसे लेकर दिल और दिमाग़ को इतना परेशान करने की आवश्यकता नहीं रहती, किन्तु हमारी सोच यह है कि इस भविष्यवाणी का विश्लेषण कर हम आपके साथ पारदर्शिता को नया व मज़बूत रूप देना चाहते हैं| आप अब तक यह तो अच्छी तरह समझ ही चुके हैं कि हमारी हर भविष्यवाणी के पीछे कितनी मेहनत रहती है| ज्योतिष के विद्यार्थी होने के नाते हम अपनी हर भविष्यवाणी के सही या ग़लत होने का विश्लेषण करते हैं| इस बार नया यह है कि हम इस विश्लेषण को आपके साथ साझा कर रहे हैं| 
           सबसे पहले तो हम अपनी इस ग़लत ठहरी भविष्यवाणी के लिए क्षमा चाहते हैं| फिर चर्चा करते हैं पहले कारण की| यह है कांग्रेस की स्थापना-दिनांक| यहाँ वर्ष 1985 वाली दिनांक काम नहीं करती है| चुनाव आयोग में यह पार्टी 22 नवम्बर, 1969 से 'इंदिरा कांग्रेस (इंका)' के नाम से पंजीकृत हुई| भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' के नाम से यह 02 जनवरी, 1978 से है| दिसंबर, 2003 के राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों के बाद से हम कांग्रेस की दिनांक 02-01-1978 लेते आ रहे हैं| इसी गणना से सफलता का प्रतिशत भी अच्छा रहता आया| इस बार एक प्रयोग किया| सोचा कि कांग्रेस की दिनांक 22-11-1969 लेकर देखा जाए| यहाँ भी दो रूप होते हैं| अंक 8 को अंक 8 के साथ धनात्मक (+) अवस्था और अंक 8 की अंक 8 के साथ ऋणात्मक (-) अवस्था| हमने यहाँ धनात्मक (+) अवस्था काम ली| इससे कांग्रेस का .5+, सोनिया गांधी का 2.5+ और अरविंदर सिंह लवली का 4.25+ बना| इस प्रयोग ने निराश किया|
            अब बात करते हैं एक अन्य प्रमुख कारण की| कांग्रेस के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली की दो जन्म-दिनांक उपलब्ध हैं| एक तो 11-12-1968 व दूसरी 03-01-1965| पहली जन्म-दिनांक से मूलांक 2, भाग्यांक 2 व आयु-अंक 2 (47 वाँ वर्ष) ठहरता है| दूसरी जन्म-दिनांक से मूलांक 3, भाग्यांक 7 व आयु-अंक 6 (51 वाँ वर्ष) ठहरता है| हमने दूसरी वाली जन्म-दिनांक यानि 03-01-1965 काम ली, जबकि इनकी जन्म-दिनांक के रूप में पहली वाली यानि 11-12-1968 बहुतायत से काम ली जाती है| हमारा यह प्रयोग ग़लत रहा|
             अब आते हैं सबसे बड़े कारण की ओर| हमने अपनी आरंभिक गणनाओं में भाजपा को अकेली रखा, यानि शिरोमणि अकाली दल को इसके साथ नहीं रखा; बल्कि हमने तो अकाली दल को गणना में ही सम्मिलित नहीं किया| तब भाजपा की सीटें 3 से 5 आ रही थीं| इसके बाद यह सोच कर कि क्यों न 'शिरोमणि अकाली दल' को गणना में सम्मिलित किया जाए; अकाली दल को न सिर्फ़ गणना में सम्मिलित किया, बल्कि उसे भाजपा के साथ भी जोड़ दिया| यहाँ अकाली दल का 3.75+, प्रकाश सिंह बादल का 3.5+ व इनके दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मंजीत सिंह जी के का 5.25+ बना| भाजपा के साथ जोड़ते ही इन दोनों दलों के अंक 'प्रचण्डावस्था' में आ गए, जिसके परिणामस्वरूप हमने इन दलों को संयुक्त रूप से 37 (काम-अधिक 6) सीटें दे दीं| इस प्रयोग ने घोर निराश किया| यह एक बहुत बड़ी ग़लती थी| हमें अकाली दल को 'गौण' की श्रेणी में रखते हुए गणना से बाहर रखना चाहिए था और भाजपा को अकाली दल से अलग ही रखना था| दिसंबर, 2013 के विधानसभा चुनावों में हमने यही किया था और उसका परिणाम सुखद रहा था| तब हमने भाजपा को 34 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी और भाजपा को 32 सीटें मिली थीं|
              इस प्रकार आपके सम्मुख यह विश्लेषण रखते हुए हमने अपनी इस भविष्यवाणी के ग़लत ठहरने के कारण खोजते हुए सारी बात की है| भविष्यवाणी करना कोई हवा में लाठी भांजना या फ़तवा जारी करना नहीं है| हमारी हर भविष्यवाणी अपना एक ठोस आधार लिए होती है| यह विश्लेषण इस तरह आपके सम्मुख रखने के पीछे पारदर्शिता ही हमारा उद्देश्य है|              
              आपके सार्थक सुझावों का सदैव स्वागत है|
              मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ........... जय श्री राम|

रविवार, 22 फ़रवरी 2015

आज की हस्ती : बी. एस. येद्दियुरप्पा

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 27 फरवरी की बात| 
बी. एस. येद्दियुरप्पा   
(कर्नाटक के पूर्व मुख्यमन्त्री)
जन्म-दिनांक:-27-02-1943
मूलांक:-9        भाग्यांक:-1        आयु अंक:-1 (73 वाँ वर्ष)       नामांक:-1  
# पार्टी में ख़ास ज़िम्मेदारी मिल सकती है|
# केंद्र सरकार में मन्त्री बनाये जा सकते हैं|
# पार्टीगत विवाद में उलझ सकते हैं| पार्टी आलाकमान/अमित शाह के साथ विवाद/उलझाव/असंतोष सम्भव है|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : प्रकाश झा

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 27 फरवरी की बात का पहला भाग| 
प्रकाश झा  
(फ़िल्म-निर्माता व निर्देशक)
जन्म-दिनांक:-27-02-1952
मूलांक:-9        भाग्यांक:-1        आयु अंक:-1 (64 वाँ वर्ष)       नामांक:-2  
# बतौर निर्देशक फ़िल्म को अपेक्षित सफलता मिल पाना कठिन है|
# बतौर निर्माता सफलता मिल सकती है|
# राज्य सभा या विधान परिषद् में पहुँच सकते हैं| 
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम

आज की हस्ती : पंकज कपूर

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 26 फरवरी की बात| 
पंकज कपूर  
(अभिनेता)
जन्म-दिनांक:-26-02-1954
मूलांक:-8        भाग्यांक:-2        आयु अंक:-8 (62 वाँ वर्ष)       नामांक:-1  
# फ़िल्म निराश कर सकती है|
# स्वास्थ्य परेशान कर सकता है|
# सम्मान/अलंकरण/पुरस्कार मिल सकता है|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम

आज की हस्ती : डैनी डेन्जोंगपा

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 25 फरवरी की बात का दूसरा भाग| 
डैनी डेन्जोंगपा  
(अभिनेता)
जन्म-दिनांक:-25-02-1948
मूलांक:-7        भाग्यांक:-4        आयु अंक:-5 (68 वाँ वर्ष)       नामांक:-7  
# फ़िल्म निराश आकर सकती है|
# चोट/दुर्घटना/स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानी सम्भव है|
# संतान को करियर में अपेक्षित सफलता मिल पाना कठिन है|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : शाहिद कपूर

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 25 फरवरी की बात का पहला भाग| 
शाहिद कपूर  
(फ़िल्म-अभिनेता)
जन्म-दिनांक:-25-02-1981
मूलांक:-7        भाग्यांक:-1        आयु अंक:-8 (35 वाँ वर्ष)       नामांक:-1  
# फ़िल्म पिट सकती है|
# विवाद में उलझ सकती है|
# पिता की फ़िल्म निराश कर सकती है| पिता का स्वास्थ्य झटका दे सकता है|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : समीर

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 20 फरवरी की बात का तीसरा भाग| 
समीर  
(गीतकार)
जन्म-दिनांक:-20-02-1958
मूलांक:-2        भाग्यांक:-9        आयु अंक:-4 (58 वाँ वर्ष)       नामांक:-2  
# सोलो फ़िल्म को बड़ी सफलता मिल पाना कठिन है|
# मिले-जुले गीतकारों वाली फ़िल्म का गीत सफल रह सकता है|
# सम्मान/पुरस्कार/अलंकरण मिल सकता है|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : संजय लीला भंसाली

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 24 फरवरी की बात का दूसरा भाग| 
संजय लीला भंसाली  
(फ़िल्म-निर्माता व निर्देशक)
जन्म-दिनांक:-24-02-1965
मूलांक:-6        भाग्यांक:-2        आयु अंक:-6 (51 वाँ वर्ष)       नामांक:-5  
# बतौर निर्देशक फ़िल्म को अपेक्षित सफलता मिल पाना कठिन है|
# निर्माता के रूप में सफल रह सकते हैं|
# किसी कमेटी या ज्यूरी के अध्यक्ष/सदस्य बनाये जा सकते हैं| 
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : जे. जयललिता

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 24 फरवरी की बात का पहला भाग| 
जे. जयललिता  
(तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमन्त्री)
जन्म-दिनांक:-24-02-1968
मूलांक:-6        भाग्यांक:-3        आयु अंक:-5 (68 वाँ वर्ष)       नामांक:-5  
# अदालती मामले में उतार-चढ़ाव सम्भव है|
# अदालती मामले में राहत सम्भव है|
# अभी फिर से मुख्यमन्त्री बन पाना सम्भव नहीं दिख रहा|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : सूरज आर. बड़जात्या

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 22 फरवरी की बात| 
सूरज आर. बड़जात्या  
(फ़िल्म-निर्देशक)
जन्म-दिनांक:-22-02-1965
मूलांक:-4        भाग्यांक:-9        आयु अंक:-5 (50 वाँ वर्ष)       नामांक:-9  
# निर्देशक के रूप में फ़िल्म निराश कर सकती है|
# तयशुदा योजना में बदलाव करना पड़ सकता है|
# निर्माता के रूप में फ़िल्म दु:खी कर सकती है|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : अरुणाचल प्रदेश

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 20 फरवरी की बात का दूसरा भाग| 
अरुणाचल प्रदेश  
निर्माण-दिनांक:-20-02-1987
मूलांक:-2        भाग्यांक:-2        आयु अंक:-2 (29 वाँ वर्ष)       नामांक:-1  
# सत्तारूढ़ दल में पारस्परिक खींचातानी हो सकती है|
# मुख्यमंत्री बदल सकता है/बदलने के लिए दबाव बनाया जा सकता है|
# आतंकी गतिविधि सम्भव है|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : अन्नू कपूर

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 20 फरवरी की बात का पहला भाग| 
अन्नू कपूर  
(अभिनेता)
जन्म-दिनांक:-20-02-1956
मूलांक:-2        भाग्यांक:-7        आयु अंक:-6 (60 वाँ वर्ष)       नामांक:-8  
# सम्मान/पुरस्कार मिल सकता है|
# फ़िल्म के अलावा अभिनय के अन्य क्षेत्र (टीवी व रंगमंच) में कुछ विशिष्ट/नया कर सकते हैं|
# निर्माण/निर्देशन कर सकते हैं|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : साजिद नडियाडवाला

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 18 फरवरी की बात का पहला भाग| 
साजिद नडियाडवाला  
(फ़िल्म-निर्माता व निर्देशक)
जन्म-दिनांक:-18-02-1966
मूलांक:-9        भाग्यांक:-6        आयु अंक:-5 (50 वाँ वर्ष)       नामांक:-1  
# फ़िल्म को अपेक्षित सफलता मिलने में कमी सम्भव है|
# अंक 9 या 3 वाले अभिनेता को लेकर बनायी गयी फ़िल्म सफल रह सकती है|
# बतौर निर्देशक सफल रह सकते हैं|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : के. चन्द्रशेखर राव

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 17 फरवरी की बात का दूसरा भाग| 
के. चन्द्रशेखर राव 
(मुख्यमंत्री, तेलंगाना)
जन्म-दिनांक:-17-02-1954
मूलांक:-8        भाग्यांक:-2        आयु अंक:-8 (62 वाँ वर्ष)       नामांक:-2  
# समकक्ष नेता/नेताओं से उलझाव सम्भव है|
# नवीन राजनीतिक समीकरण बना सकते हैं| केन्द्र सरकार में शामिल हो सकते हैं| 
# परिजन के कारण विवाद/परेशानी में आ सकते हैं|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : एबी डी विलियर्स

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 17 फरवरी की बात का पहला भाग| 
एबी डी विलियर्स
(दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट टीम के कप्तान)
जन्म-दिनांक:-17-02-1984
मूलांक:-8        भाग्यांक:-5        आयु अंक:-5 (32 वाँ वर्ष)       नामांक:-9  
# विश्व कप में टीम को विजेता नहीं बना पाएँगे|
# आगामी आई पी एल में कप्तान बनाए जाने की स्थिति में टीम को विजेता नहीं बनवा पाएँगे|
# विश्व कप में प्रदर्शन अच्छा रह सकता है| आई पी एल में प्रदर्शन अच्छा रह सकता है|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : किशोर चन्द्र देव

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 15 फरवरी की बात का दूसरा भाग| 
किशोर चन्द्र देव  
(कांग्रेस नेता)
जन्म-दिनांक:-15-02-1947
मूलांक:-6        भाग्यांक:-2        आयु अंक:-6 (69 वाँ वर्ष)       नामांक:-2  
# पार्टीगत विवाद में उलझ सकते हैं|
# आलाकमान के साथ विवाद/उलझाव सम्भव है|
# पार्टी छोड़ सकते हैं|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : आशुतोष गोवारीकर

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 15 फरवरी की बात का पहला भाग| 
आशुतोष गोवारीकर  
(फिल्म-निर्माता व निर्देशक)
जन्म-दिनांक:-15-02-1964
मूलांक:-6        भाग्यांक:-1        आयु अंक:-7 (52 वाँ वर्ष)       नामांक:-5  
# फ़िल्म निराश कर सकती है|
# फ़िल्म की योजना/शूटिंग बाधित हो सकती है|
# विवाद/मुक़द्दमे में उलझ सकते हैं|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : सुषमा स्वराज

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 14 फरवरी की बात| 
सुषमा स्वराज  
(विदेश मंत्री)
जन्म-दिनांक:-14-02-1952
मूलांक:-5        भाग्यांक:-6        आयु अंक:-1 (64 वाँ वर्ष)       नामांक:-9  
# नरेंद्र मोदी से टकराव/विवाद/असंतोष/उलझाव हो सकता है|
# स्वास्थ्य झटका दे सकता है|
# वर्तमान मंत्री-पद बदल सकता है|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : राजनाथ सिंह

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 13 फरवरी की बात| 
राजनाथ सिंह  
(केन्द्रीय गृह मंत्री)
जन्म-दिनांक:-13-02-1950
मूलांक:-4        भाग्यांक:-3        आयु अंक:-3 (66 वाँ वर्ष)       नामांक:-9  
# गृह मंत्री पद छूट सकता है|
# फिर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकते हैं|
# नरेंद्र मोदी से टकराव/असंतोष/उलझाव/विवाद सम्भव है|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : अशोक तंवर

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 12 फरवरी की बात का दूसरा भाग| 
अशोक तंवर  
(हरियाणा प्रदेश कॉंग्रेसाध्यक्ष )
जन्म-दिनांक:-12-02-1976
मूलांक:-3        भाग्यांक:-1        आयु अंक:-4 (40 वाँ वर्ष)       नामांक:-1  
# पद पर बने रह सकते हैं|
# पार्टी में विशिष्ट दायित्व दिया जा सकता है|
# पार्टीगत विवाद में उलझ सकते हैं|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : अजित सिंह

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 12 फरवरी की बात का पहला भाग| 
अजित सिंह  
(राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख)
जन्म-दिनांक:-12-02-1939
मूलांक:-3        भाग्यांक:-9        आयु अंक:-5 (77 वाँ वर्ष)       नामांक:-6  
# नवीन राजनीतिक समीकरण/गठजोड़ बना सकते हैं|
# अपने दल का किसी दल में विलय कर सकते हैं|
# राज्यसभा में पहुँच सकते हैं| चुनाव/उपचुनाव जीत सकते हैं|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : नारायण चोपड़ा

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 11 फरवरी की बात| 
नारायण चोपड़ा  
(महापौर, बीकानेर)
जन्म-दिनांक:-11-02-1957
मूलांक:-2        भाग्यांक:-8        आयु अंक:-5 (59 वाँ वर्ष)       नामांक:-6  
# पद को ख़तरा है| पद जा सकता है|
# किसी बड़े नेता से उलझाव/विवाद सम्भव है|
# पार्टी/निगम स्तर पर विरोध का सामना करना पड़ सकता है| 
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : मोहम्मद अज़हरुद्दीन

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 08 फरवरी की बात| 
मोहम्मद अज़हरुद्दीन  
(पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी व पूर्व सांसद)
जन्म-दिनांक:-08-02-1963
मूलांक:-8        भाग्यांक:-2        आयु अंक:-8 (53 वाँ वर्ष)       नामांक:-3  
# पार्टीगत मामला परेशान कर सकता है|
# विवाद में उलझ सकते हैं|
# पुत्र के करियर में झटका लग सकता है|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : प्रकाश करात

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 07 फरवरी की बात| 
प्रकाश करात  
(भारतीय मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव)
जन्म-दिनांक:-07-02-1948
मूलांक:-7        भाग्यांक:-4        आयु अंक:-5 (68 वाँ वर्ष)       नामांक:-9  
# नेतृत्व सम्बन्धी विवाद में उलझ सकते हैं|
# साथी नेता से उलझाव सम्बन्ध है|
# चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन ख़राब रह सकता है| 
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : एस. श्रीसंत

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 06 फरवरी की बात| 
एस. श्रीसंत  
(क्रिकेट खिलाड़ी)
जन्म-दिनांक:-06-02-1983
मूलांक:-6        भाग्यांक:-2        आयु अंक:-6 (33 वाँ वर्ष)       नामांक:-9  
# अदालत से राहत मिल सकती है|
# क्रिकेट में वापसी कर सकता हैं|
# ग़ैर क्रिकेट गतिविधि चर्चा में रह सकती है| 
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : अभिषेक बच्चन

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 05 फरवरी की बात| 
अभिषेक बच्चन  
(अभिनेता)
जन्म-दिनांक:-05-02-1976
मूलांक:-5        भाग्यांक:-3        आयु अंक:-4 (40 वाँ वर्ष)       नामांक:-4  
# सोलो स्टारर फ़िल्म पिट सकती है|
# पिता का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है|
# चोट/विवाद दु:खी कर सकता है|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : उर्मिला मातोंडकर

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 04 फरवरी की बात| 
उर्मिला मातोंडकर  
(अभिनेत्री)
जन्म-दिनांक:-04-02-1974
मूलांक:-4        भाग्यांक:-9        आयु अंक:-6 (42 वाँ वर्ष)       नामांक:-2  
# फ़िल्म निराश कर सकती है|
# विवाह सम्बन्धी महत्त्वपूर्ण निर्णय/विवाह कर सकती हैं|
# स्वास्थ्य परेशान कर सकता है|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : महेश्वर सिंह

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 02 फरवरी की बात| 
महेश्वर सिंह  
(हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ राजनेता)
जन्म-दिनांक:-02-02-1949
मूलांक:-2        भाग्यांक:-9        आयु अंक:-4 (67 वाँ वर्ष)       नामांक:-4  
# फिर से भाजपा में शामिल हो सकते हैं|
# सरकार से उलझाव सम्भव है|
# उपचुनाव जीत सकते हैं| राज्यसभा में पहुँच सकते हैं|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : अजय जडेजा

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 01 फरवरी की बात का दूसरा भाग| 
अजय जडेजा  
(पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी)
जन्म-दिनांक:-01-02-1971
मूलांक:-1        भाग्यांक:-3        आयु अंक:-9 (45 वाँ वर्ष)       नामांक:-8  
# विशिष्ट/नयी भूमिका में आ सकते हैं|
# क्रिकेट प्रशासन से जुड़ सकते हैं|
# क्रिकेट के अतिरिक्त अन्य क्षेत्र में पदार्पण कर सकते हैं|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

आज की हस्ती : जैकी श्रॉफ़

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, यह है 01 फरवरी की बात का पहला भाग| | 
जैकी श्रॉफ़  
(अभिनेता)
जन्म-दिनांक:-01-02-1957
मूलांक:-1        भाग्यांक:-7        आयु अंक:-5 (59 वाँ वर्ष)       नामांक:-1  
# पुत्र का करियर झटका खा सकता है| पुत्र की फ़िल्म निराश कर सकती है|
# फ़िल्म सफल रह सकती है|
# निर्माता के रूप में फ़िल्म निराश कर सकती है|
             मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ......... जय श्री राम|

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2015

आई सी सी विश्व कप-2015 : कौन जीतेगा?

जय श्री राम ............ आदरणीय मित्रो, क्रिकेट विश्व कप का बुख़ार चढ़ चुका है| हर तरफ़ यही दिख रहा है| ऐसे में सबके मन-मस्तिष्क में यही प्रश्न उठ रहा है कि कौनसी टीम जीतेगी यह विश्व कप? जिसे देखो, वही इस प्रश्न का उत्तर पाना चाहता है| हमारे पुराने पाठकों को भली प्रकार स्मरण होगा कि वर्ष 2011 के पिछले
विश्व कप में हमारी भविष्यवाणी अपूर्व रूप से सत्य सिद्ध हुई थी| तब हमने मैच-दर-मैच परिणाम तैयार किया था| हमने दोनों टीमों की अंक-तालिका तक दी थी और कमोबेश वही अंक-तालिका रही भी| तब हमने फायनल मैच तक की यात्रा का उल्लेख करते हुए स्पष्ट रूप से कहा था कि भारत विश्व कप जीत सकता है| आप हमारे ब्लॉगों पर यहीं वही पोस्ट आज भी पढ़ सकते हैं| आइए, अब इस विश्व कप की बात करते हैं| इस बार भी हमने मैच-दर-मैच परिणाम तैयार किया है| यह सब 12 फरवरी को ही तैयार किया जा चुका था, मगर हमारी यात्रा सम्बन्धी व्यस्तता के कारण आज पोस्ट कर पा रहे हैं| इस बीच अभी तक हुए सभी मैचों का परिणाम हमारी गणना के अनुसार ही रहे हैं, विशेषकर भारत-पाकिस्तान मैच का परिणाम| हमने अपने फेसबुक स्टेटस में कई दिन पहले यह लिख दिया था कि यह मैच भारत जीतेगा, और हुआ भी वही|
                     हमने इस बार के विश्व कप में भाग ले रही सभी टीमों के ये आंकड़े काम लिये हैं-
(01) टीम-अफ़गानिस्तान:-19-08-1919
मूलांक:-1          भाग्यांक:-2       आयु-अंक:-6 (96 वाँ वर्ष)        नामांक:-37=1
कप्तान-मोहम्मद नबी:-03-03-1985 
मूलांक:-3          भाग्यांक:-2       आयु-अंक:-3 (30 वाँ वर्ष)/4 (31 वाँ वर्ष)        नामांक:-39=3   
(02) टीम-ऑस्ट्रेलिया:-01-01-1901
मूलांक:-1          भाग्यांक:-4       आयु-अंक:-7 (115 वाँ वर्ष)        नामांक:-22=4
कप्तान-माइकल क्लार्क:-02-04-1981 
मूलांक:-2          भाग्यांक:-7       आयु-अंक:-7 (34 वाँ वर्ष)        नामांक:-38=2
(03) टीम-बांग्लादेश:-16-12-1971
मूलांक:-7          भाग्यांक:-1       आयु-अंक:-8 (44 वाँ वर्ष)        नामांक:-5
कप्तान-मुशरफ़ मुर्तज़ा:-05-10-1983 
मूलांक:-5          भाग्यांक:-9       आयु-अंक:-5 (32 वाँ वर्ष)        नामांक:-55=1
(04) टीम-इंग्लैंड:-01-01-1801
मूलांक:-1          भाग्यांक:-3       आयु-अंक:-8 (215 वाँ वर्ष)        नामांक:-26=8
कप्तान-इयान जोसेफ़ गेरार्ड मॉर्गन:-10-09-1986 
मूलांक:-1          भाग्यांक:-7       आयु-अंक:-2 (29 वाँ वर्ष)        नामांक:-86=5
(05) टीम-भारत:-15-08-1947
मूलांक:-6          भाग्यांक:-8       आयु-अंक:-5 (68 वाँ वर्ष)        नामांक:-12=3
कप्तान-महेंद्र सिंह धोनी:-07-07-1981 
मूलांक:-7          भाग्यांक:-6       आयु-अंक:-7 (34 वाँ वर्ष)        नामांक:-66=3
(06) टीम-आयरलैंड:-29-12-1937
मूलांक:-2          भाग्यांक:-7       आयु-अंक:-6 (78 वाँ वर्ष)        नामांक:-21=3
कप्तान-विलियम थॉमस स्टुअर्ट पोर्टरफील्ड:-06-09-1984 
मूलांक:-6          भाग्यांक:-1       आयु-अंक:-4 (31 वाँ वर्ष)        नामांक:-112=4
(07) टीम-न्यू ज़ीलैण्ड:-28-10-1835
मूलांक:-1          भाग्यांक:-1       आयु-अंक:-9 (180 वाँ वर्ष)        नामांक:-42=6
कप्तान-ब्रेंडन मैकक्लम:-27-09-1981 
मूलांक:-9          भाग्यांक:-1       आयु-अंक:-7 (34 वाँ वर्ष)        नामांक:-62=8
(08) टीम-पाकिस्तान:-14-08-1947
मूलांक:-5          भाग्यांक:-7       आयु-अंक:-5 (68 वाँ वर्ष)        नामांक:-25=7
कप्तान-मिस्बाह-उल-हक़:-28-05-1974 
मूलांक:-1          भाग्यांक:-9       आयु-अंक:-5 (41 वाँ वर्ष)        नामांक:-32=5
(09) टीम-स्कॉटलैंड:-01-05-1707
मूलांक:-1          भाग्यांक:-3       आयु-अंक:-2 (308 वाँ वर्ष)        नामांक:-30=3
कप्तान-प्रेस्टन ल्यूक मॉमसेन:-14-10-1987 
मूलांक:-5          भाग्यांक:-4       आयु-अंक:-1 (28 वाँ वर्ष)        नामांक:-86=5
(10) टीम-दक्षिण अफ्रीका:-31-05-1910
मूलांक:-4          भाग्यांक:-2       आयु-अंक:-6 (105वाँ वर्ष)        नामांक:-41=5
कप्तान-ए बी डी विलियर्स:-17-02-1984 
मूलांक:-8          भाग्यांक:-5       आयु-अंक:-4 (31 वाँ वर्ष)/5 (32 वाँ वर्ष)       नामांक:-36=9
(11) टीम-श्री लंका:-28-05-1972
मूलांक:-1          भाग्यांक:-7       आयु-अंक:-7 (43वाँ वर्ष)        नामांक:-18=9
कप्तान-एंजेलो मैथ्यूज:-02-06-1987 
मूलांक:-2          भाग्यांक:-6       आयु-अंक:-1 (28 वाँ वर्ष)        नामांक:-52=7
(12) टीम-वेस्ट इंडीज:-31-05-1962
मूलांक:-4          भाग्यांक:-9       आयु-अंक:-8 (53 वाँ वर्ष)        नामांक:-37=1
कप्तान-जेसन होल्डर:-05-11-1991 
मूलांक:-5          भाग्यांक:-9       आयु-अंक:-6 (24 वाँ वर्ष)        नामांक:-43=7
(13) टीम-संयुक्त अरब अमीरात:-02-12-1971
मूलांक:-2          भाग्यांक:-5       आयु-अंक:-8 (44 वाँ वर्ष)        नामांक:-56=2
कप्तान-मोहम्मद तौक़ीर:-14-01-1972 
मूलांक:-5          भाग्यांक:-7       आयु-अंक:-8 (44 वाँ वर्ष)        नामांक:-38=2
(14) टीम-ज़िम्बाब्वे:-11-11-1965
मूलांक:-2          भाग्यांक:-7       आयु-अंक:-5 (50 वाँ वर्ष)        नामांक:-28=1
कप्तान-एल्टन चिगुम्बुरा:-14-03-1986 
मूलांक:-5          भाग्यांक:-5       आयु-अंक:-2 (29 वाँ वर्ष)/3 (30 वाँ वर्ष)        नामांक:-57=3
                       यहाँ एक बात विशेष ध्यान दिए जाने योग्य है कि स्कॉटलैंड व आयरलैंड की स्वतंत्रता/निर्माण की दिनांक पता चलना बहुत कठिन है| इससे भी दुरूह स्थिति है वेस्ट इंडीज की यह दिनांक पता करना क्योंकि वह वास्तव में एक देश तो है ही नहीं| वह तो द्वीप-समूह है| वहाँ एक परिषद् के बनने/मिटने को केंद्र में रख कर तय हुई दिनांक यहाँ काम ली गयी है| इसके अतिरिक्त एक बात और है| हमने यहाँ जिन कप्तानों का उल्लेख किया है, उन्हीं के अंक गणना में काम लिए हैं| अब यदि किसी मैच में किसी टीम का कप्तान बदल जाता है तो उस मैच का परिणाम प्रभावित हो सकता है| एक और बात| हमने यह मानकर गणना की है कि सभी मैच पूरे होंगे अर्थात कोई भी मैच बरसात या किसी अन्य कारण से बाधित होकर अधूरा या रद्द नहीं होगा|
                         हमारे अनुसार पूल मैचों के उपरांत दोनों पूल की अंक-तालिकाएँ ये रह सकती हैं-
                                               पूल ए 
            टीम         मैच जीते          मैच हारे            अंक
 ऑस्ट्रेलिया              6              -            12
 न्यू ज़ीलैण्ड             5             1             10
 श्री लंका              4             2             8
 इंग्लैण्ड              3             3             6
 स्कॉटलैण्ड             1             5             2
 बांग्लादेश              1              5              2
 अफ़गानिस्तान              1             5             2

                                          पूल बी        
            टीम          मैच जीते           मैच हारे             अंक
 भारत              5             1           10
 पाकिस्तान              5             1           10
 दक्षिण अफ्रीका              4             2            8
 आयरलैण्ड             3             3            6
 संयुक्त अरब अमीरात              2             4            4
वेस्ट इंडीज               1             5            2
ज़िम्बाब्वे               1             5            2

                        इस तरह इस इन अंक-तालिकाओं में देखा जा सकता है कि क्वार्टर फायनल में 'पूल ए' से ऑस्ट्रेलिया, न्यू ज़ीलैण्ड, श्री लंका व इंग्लैण्ड और 'पूल बी' से भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका व आयरलैण्ड की टीम पहुँच रही है| यहाँ पहला क्वार्टर फायनल भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच हो सकता है| बहुत बड़ी बात यह सम्भव है कि इस मैच का विजेता इस विश्व कप का विजेता भी बन सकता है|
           
 टीम/कप्तान       मूलांक       भाग्यांक     आयु-अंक       नामांक  योग व महा योग
 ऑस्ट्रेलिया           1
          5-
          4
          2-
          7
          + 
          4
          2-
 08-
 माइकल क्लार्क           2
         10+
          7
          +
          7
          + 
          2
         10+
 22+
=14+
 भारत           6
          -
          8
          7+
          5
          3+
          3
         7+
 16+
 महेन्द्र सिंह धोनी           7
          +
          6
          -
          7
          +
          3
         7+  
 08+
=24+
 न्यू ज़ीलैण्ड           1
          5-
          1
          5-
          9
          +   
          6
          -
 10-
 ब्रेंडन मैक्कलम           9
          +
          1
          5-
          7
          +
          8
          7+
 04+
=06-
 श्री लंका           1
          5-
          7
          +
          7
          +
          9
          +
 02-
 एंजेलो मैथ्यूज           2
         10+
          6
          -
          1
          5-
          7
          +
 05+
=03+

            
                      इन में से ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यू ज़ीलैण्ड व श्री लंका सेमी फायनल में पहुँच रहे हैं| यहाँ भारत का लगातार दूसरी बार व न्यू ज़ीलैण्ड का पहली बार विश्व कप जीतने का सपना चकनाचूर हो सकता है| ऑस्ट्रेलिया के साथ लगातार तीसरी बार श्री लंका फाइनल में पहुँच सकता है, किन्तु उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों मात खानी पड़ सकती है| अब यहाँ एक और विकल्प के रूप में न्यू ज़ीलैण्ड को फायनल में पहुँचा मान लिया जाए तो भी ऑस्ट्रेलिया के ही विजेता बनने का दृश्य सामने आ रहा है| अब यदि विकल्पों का विस्तार करते हुए चौथे सेमी फायनलिस्ट भारत को भी फायनल में पहुँचा दिया जाए तो दृश्य बहुत रोचक हो जाता है| ऐसी स्थिति में ऑस्ट्रेलिया को बहुत बड़ा ख़तरा उत्पन्न हो जाता है| तब मामला भारत के पक्ष में जा सकता है| (यहाँ फायनल के लिए चारों सेमी फायनलिस्टों की तुलनात्मक अंक-तालिका देखिए) कहने का आशय यह है कि यदि फायनल में भरता व ऑस्ट्रेलिया की भिड़न्त होती है तो उस अवस्था में भारत यह विश्व कप जीत सकता है| इसका अर्थ यह हुआ कि यदि भारत क्वार्टर फायनल में हार कर बाहर नहीं होता है तो वह लगातार दूसरी बार विश्व कप सकता है|   
                  हमने तो अपनी गणनाओं को काम लेकर अपना यह श्रम-साध्य कार्य आपके सम्मुख प्रस्तुत किया है| अब हमारी 'कृपात्रयी' (प.पू. गुरुदेव देवरहा बाबा, माँ बगलामुखी और घोटेवाले) की कृपा रहेगी कि यह भविष्यवाणी कितनी सत्य सिद्ध होती है| यह देखना उनका कार्य है| हमने तो अपनी गणन उनके श्रीचरणों और आपकी सेवा में प्रस्तुत कर दी है|            
                 पिछले दिनों हमारी कुछ और भविष्यवाणियाँ सत्य सिद्ध हुई हैं, उनकी भी बात करनी हैं; किन्तु पहले हम बात करेंगे हालिया हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में हमारी भविष्यवाणी के बुरी तरह ग़लत रहने की| हम इसके कारणों का विस्तृत विश्लेषण करेंगे|
                अब हमें आज्ञा दीजिए| आज बस इतना ही| ......... आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|