अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 21 मई 2010

KITES की रिलीज़

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,अपनी पिछली पोस्ट में हम ने झारखण्ड की राजनीतिक उठापटक के बारे में बात की थी | अब शिबू सोरेन कहते हैं कि वे इस्तीफ़ा नहीं देंगे तथा चुनाव लड़ कर व जीत कर फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे | आप इन गतिविधियों पर नज़र रखिएगा | ये समस्त गतिविधियाँ अब भी हमारी भविष्यवाणी के दायरे से बाहर नहीं रहेंगी | जैसा कि हम पहले ही निवेदन कर चुके हैं कि अगले सप्ताह हम राजस्थान कि अशोक गहलोत सरकार व इस के मुखिया श्री अशोक गहलोत के भविष्य के बारे में बात करेंगे | अभी हम उपस्थित हुए हैं आज रिलीज़ होने वाली फ़िल्म की चर्चा करने | आज रिलीज़ हो रही है बहु-प्रतीक्षित फ़िल्म 'KITES' | इस फ़िल्म की बात करने से पहले आइए,बात करते हैं आज के अंकीय समीकरणों की | 
आज के अंकीय समीकरण 
 आज  का मूलांक 3 व भाग्यांक 2 है | आज से चलित अंक बदला है | आज से अंक 5 (धनात्मक) आरम्भ हुआ है | 27 तारीख़ तक संक्रमण काल रहेगा यानि बीते अंक 6 तथा इस अंक 5 का मिला-जुला असर रहेगा | मासांक भी 5 है | अंक 5 का अंक 3 के साथ मित्र-भाव है | अंक 2 का सहोदर है अंक-7 | इस की अंक 3 के साथ विरोध भाव की युति है | इस लिए अंक 2 की भी अंक 3 के साथ कोई शुभ युति नहीं मानी जा सकती | यह बात आज के मूलांक-भाग्यांक में खींच-तानी उत्पन्न करती है | चलित वर्षांक भी 3 होने के कारण इस समीकरण की प्रबलता में वृद्धि हो जाती है | 
KITES की क्या रहेंगी HIGHTS 
पहली बार राकेश रोशन के प्रतिष्ठित बैनर 'फ़िल्मक्राफ्ट' की फ़िल्म को किसी बाहरी व्यक्ति ने निर्देशित किया है | हाँ,ख़ुद राकेश रोशन ने ज़रूर एकाध बाहरी निर्माता के लिए फ़िल्म अवश्य निर्देशित की है,जैसे-सुजीत कुमार के किए 'खेल' | यह फ़िल्म अपनी रिलीज़ से पहले ही बहुत चर्चा पा चुकी है | इस का अंग्रेजी संस्करण भी बना है  | राकेश रोशन कि अपनी मान्यता के अनुसार इस का भी नाम 'क' से ही आरम्भ हो रहा है | तो देखें कि क्या कहते हैं इस फ़िल्म के अंकीय समीकरण ? इस फ़िल्म का अंक बनाता है-6,जो कि आज के अनुकूल है | इस का वृहदंक बनाता है-15 | अंक 1,5 व 6  का त्रिकोण बहुत ही शुभ कहा जाता है | निर्माता राकेश रोशन का नामांक बनाता है-5,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक है-41 | अंक 1,4 व 5 का त्रिकोण आज के सन्दर्भ में ठीक-ठाक अनुकूल है | इस का मूलांक समीकरण 9-5 है,जो कि आज बहुत ही ज़्यादा अनुकूल है | 06-09-1949 को जन्मे राकेश रोशन का जन्म का मूलांक 6,मासांक 9,वर्षांक 5,भाग्यांक 2 व संयुक्तांक 7 है | इन्हें अभी 61 वाँ वर्ष चल रहा है | अंक 6,9 व 5 तो सीधे-सीधे शुभ हैं | अंक 2 व 7 सहोदर हैं,इस लिए आज का भाग्यांक 2 होने के कारण ये दोनों भी शुभ हैं,मगर अंक 7 के अंक 3 के साथ विरोध-भाव के कारण इस शुभत्व में कुछ कटौती हो जाती है | निर्देशक अनुराग बासु की जन्म-दिनांक हमें उपलब्ध नहीं हो पायी,इस लिए सिर्फ़ उन के नामांक का आधार लेंगे | बासु का नामांक है-3,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक है-30 | यह भी शुभ है | इस का मूलांक समीकरण 9-3 है | यह बासु के पक्ष में शुभत्व-समीकरणों को प्रबल कर रहा है | अतः इतना तो तय लगता है कि इस फ़िल्म से बासु को बहुत बड़ा फ़ायदा होने वाला है | चूँकि अंक 3 कथा,पट-कथा,संवाद तथा अंक 9 इस के साथ मिल कर निर्देशकीय विजय का प्रतीक बनाता है,इस लिए ऐसा लगता है कि इस फ़िल्म के लेखन-पक्ष और निर्देशक को कई पुरस्कार मिल सकते हैं | चूँकि अंक 9 स्टंट व अंक 3 निर्देशन का भी है,इस लिए इस फ़िल्म के स्टंट निर्देशक को भी पुरस्कार मिल सकते हैं | अंक 2,3 व 7 का तालमेल संगीत पक्ष बताता है | इस फ़िल्म के संगीत को अच्छी मकबूलियत हासिल हो सकती है | चूँकि अंक 2 व 3 में अंक 7 के कारण कुछ खींच-तानी हो रही है,इस लिए संगीत की यह सफलता कोई बहुत बड़ी रहे,इस में संदेह है | नायक ऋतिक का नामांक बनाता है-7 | इस के बारे में हम बात कर चुके हैं | इस का वृहदंक है-43,जो कि आज अधिक शुभ नहीं है,क्यों कि अंक 4 व 7 की उपस्थिति में दोहरा होने के बाद भी अंक 3 हल्का पड़ जाता है | इस का मूलांक समीकरण है-2-5,जो कि आज बहुत शुभ है | 10-01-1974 को जन्मे ऋतिक का जन्म का मूलांक 1,मासांक 1,वर्षांक 5,भाग्यांक 5 व संयुक्तांक 3 है | इन का आयु अंक है-1 | यह आज के सन्दर्भ शुभ है | 
अतः  इस विश्लेषण से यही लगता है कि 'KITES' बड़ी सफलता प्राप्त करेगी | हाँ,यह फ़िल्म शायद उतनी बड़ी सफल नहीं हो,जितनी कि राकेश रोशन के ख़ुद के द्वारा निर्देशित पिछली फ़िल्मों ने पायी | आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | ......... आज के आनंद की जय | ........ जय श्री राम |    













2 टिप्‍पणियां:

  1. bahut sahi aanklan kiya hain aapne mitravar. vaise hamara maanna hain ki yah film bharat me zyada nahi chalegi parantu hritik ke grah gochar ke anusaar is film se unhe laabh avashya milega saath saath hi yah film bahut se award bhi jitegi aesi hamari ganna hain

    जवाब देंहटाएं
  2. जय श्री राम... कैसे हैं आप? मेरा ज्योतिष विज्ञान में पूरा यकीन है....

    जवाब देंहटाएं