अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

सोमवार, 17 मई 2010

जयराम रमेश-विवाद:::हमने पहले ही संकेत कर दिया था

 जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,आज अभी हम आप से करने आये हैं अपनी एक और पिछली भविष्यवाणी के सही साबित होने की बात |पिछले कई दिनों से केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री श्री जयराम रमेश से सम्बन्धित विवाद जोरों से चल रहा है| अभी भी इस का पूरी तरह पटाक्षेप नहीं हुआ है | वैसे तो पिछले कुछ समय से उन से सम्बन्धित कई विवाद हो ही रहे हैं,मगर इस बार वाले ने कुछ ज़्यादा बड़ा ही रूप ले लिया है| इस ने यू.पी.ए. सरकार के लिए बहुत अप्रीतिकर स्थिति उत्पन्न कर दी | हम पीछे की 4 भविष्यवाणियों में ऐसी बात का संकेत कर चुके हैं |
 30 दिसंबर,2009 की पोस्ट 'वर्ष 2010:कैसा रहेगा भारत का भविष्य' में हम ने लिखा था --- " ......... अंक 8 विदेश का भी है | वर्ष 2010 के अंक 3 के साथ इस की युति अशुभ है | इस लिए विदेश से सम्बन्धित मामलों में हम कमज़ोर रहेंगे | विदेशनीति/विदेश मंत्रालय से सम्बन्धित विवाद हो सकते हैं |........." इस के अलावा 01 जनवरी,2010 की अपनी पोस्ट 'वर्ष 2010 में भारतीय राजनीति:भाग-1' में 'इंडियन नेशनल कांग्रेस' शीर्षक के अंतर्गत हम ने लिखा था --- " ......... चूँकि देश की कमान इस पार्टी के अंक 8 वाले व्यक्ति के हाथों में है,इस लिए इस पार्टी और इस की केंद्र सरकार को अंक 8 के प्रभाव से बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा | अंक 8 की दिशा दक्षिण है | इस कारण कांग्रेस और इस की केंद्र सरकार को दक्षिण भारत से सम्बन्धित मसलों को ले कर ख़ासा परेशान होना पड़ेगा | ये मसले क्षेत्रों या व्यक्तियों से सम्बन्धित हो सकते हैं |......... " इसी पोस्ट में 'सोनिया गाँधी' शीर्षक के अंतर्गत हम ने लिखा था --- "सोनिया जी को कांग्रेस की भाँति अंक 8 से बचना चाहिए,साथ ही अंक 4 से भी | अंक 8 दक्षिण दिशा का है और अंक 4 वरिष्ठता का | अतः सोनिया को वे ही परेशानियाँ दरपेश आ सकती हैं,जिन का हम ने कांग्रेस के लिए जिक्र किया है | अंक 4 के कारण इन्हें ज़्यादा दिक्क़त वरिष्ठ लोगों से आ सकती है | संभवतः वरिष्ठ लोगों को पार्टी या सरकार से हटाना भी पड़ जाए | ......... " अपनी एक अन्य पोस्ट में हम ने इस बारे में और भी अधिक स्पष्ट रूप से संकेत कर दिया था | 07 जनवरी,2010 को अपनी पोस्ट भारतीय राजनीति:भाग-5' में 'डॉ.मनमोहन सिंह' शीर्षक के अंतर्गत हम ने लिखा था --- " अंक 7 भावनाओं तथा अंक 8 लोकतंत्र,लोकतांत्रिक व्यवस्था,उठापटक और दक्षिण दिशा तथा अंक 6 सुख का है | इस लिए 7-8-6 की चलित वर्षांक 3 के साथ युति यह बताती है कि मनमोहन सिंह को दक्षिण भारत में लोकतान्त्रिक/संवैधानिक ढाँचे और क़ानून व व्यवस्था सम्बन्धी तगड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है | इन्हें अपने दक्षिण भारतीय साथियों को ले कर भी परेशान होना पड़ सकता है | ......... "  
   अब ज़रा आप एक नज़र डालिए इन बातों पर | जयराम रमेश दक्षिण भारत (आंध्रप्रदेश ) से राज्यसभा सांसद हैं | ये केंद्र में वरिष्ठ (कैबिनेट) मंत्री हैं | इन का नामांक 3 है,जो अंक 8 के साथ वही अशुभ युति बनाता है,जिस का जिक्र हम ने अपनी उक्त भविष्यवाणियों में किया है | 09 अप्रेल,1954 को जन्मे जयराम रमेश को अभी 57 वाँ वर्ष चल रहा है | इस हिसाब से इन का आयु अंक भी हुआ-3 | इन से से सम्बन्धित ताज़ा विवाद भारतीय विदेश-नीति से सम्बन्धित इन की टिप्पणी को ले कर हुआ है,जिस का उल्लेख हम ने उक्त अंशों में आप के सामने रखा है | अब आप स्वयं ही देख रहे हैं कि जयराम रमेश से सम्बन्धित विवाद स्पष्टतः उक्त भविष्यवाणियों की परिधि में आता है | इस रूप में यह कह सकते हैं कि हम ने इस विवाद की ओर पहले ही संकेत कर दिया था | 
    मित्रो,अभी तो बस इतना ही | अभी 'आज के आनंद की जय' नहीं कहेंगे,क्यों कि संभवतः अभी हम रात को एक बार फिर मिलेंगे | हाँ, ............ जय श्री राम |   






   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें