अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

रविवार, 9 मई 2010

आज की रिलीज़ फ़िल्में:फ्लॉप की जुगलबंदी

जय श्री राम ........... | आदरणीय मित्रो,हम शिवपुरी (म.प्र.) के अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष सम्मेलन हो आये हैं | 02 व 03 मई का यह दो दिवसीय आयोजन अच्छा रहा | शिवपुरी में ऐसा यह पहला आयोजन था | ज्योतिषियों व आम जनता की अच्छी भागीदारी रही | जैसा कि अपनी पिछली पोस्ट में हम ने आप से वादा किया था कि आज आप की सेवा में उपस्थित होंगे,सो हम आ गये | आज हम बात करेंगे आज रिलीज़ होने वाली फिल्मों की|
आज के अंकीय समीकरण
आज का मूलांक 7 व भाग्यांक 6 है | चलित है-अंक 6 (धनात्मक) | अंक 6 अंक 3 व 9 के समूह का है | आज का भाग्यांक,चलित अंक व आज के दिन का अंक होने के कारण अंक 6 बहुत सशक्तावास्था में है | अंक 3 अंक 7 का विरोधी है | इस लिए अंक 6 व 9 भी अंक 7 से विरोध भाव रखते हैं | चूँकि अंक 2 अंक 7 का सहोदर है,इस लिए अंक 3,6 व 9 के समीकरण इस के साथ भी कमोबेश अंक 7 वाले ही हैं |
 BADMAASH COMPANY
  इस फिल्म का अंक है-4 | आज के मूलांक के साथ यह 'पितृ भावनात्मक विखंडनावस्था ' उत्पन्न करता है | आज के भाग्यांक के साथ यह शुक्र को पीड़ित करता है,जिस का तात्पर्य यह है कि फिल्म के आर्थिक पक्ष का पीड़ित हो जाना | फिल्म का वृहदंक 49 भी इस के पक्ष में नहीं है | यह विजय/सफलता में बाधा बताता है | यह बाधा फिल्म के 'पितृ-पुरुष' यानि निर्देशक,निर्माता व नायक को ज्यादा नुकसान पहुँचाती है | इस वृहदंक का मूलांक समीकरण बनता है 3-1 | यह भी कोई ख़ास मदद नहीं कर पा रहा है,क्यों कि जहाँ एक ओर अंक 3 आज के भाग्यांक का मित्र है,तो वहीँ दूसरी ओर यह आज के मूलांक अंक 7 का विरोधी है | अंक 1 अंक 6 व 7,दोनों से निकटता का नहीं है | इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में पहली बार उतर रहे परमीत सेठी का अंक है-2,जो कि आज के मूलांक का मित्र है | इस का वृहदंक है-47,जो कि भावनाओं पर आघात बताता है | इस का मूलांक समीकरण है 2-9 | फिल्म के दो निर्माता हैं-यश चोपड़ा व आदित्य चोपड़ा | यश चोपड़ा का अंक है-9,जो कि आज ठीक शुभावस्था में है | इस का वृहदंक है-36 | यह भी शुभ है | इस का मूलांक समीकरण है 1-8  | 'पितृ द्रोह युति' होने के कारण यह बहुत हानिकारक है | आदित्य का अंक बनता है-2 | इस के बारे में हम बात कर चुके हैं | इस का वृहदंक है-38 | यह निर्णयगत विषमता बताता है | इस का मूलांक समीकरण भी 3-8 है | अतः यह फ़िल्म यशराज बैनर के लिए नुकसानदायक रहनी है | परमीत सेठी के लिए तगड़ा झटका साबित होगी |
ITS A WONDERFUL AFTERLIFE        
इस फ़िल्म का अंक है-2 | इस के बारे में हम बात कर चुके हैं | इस का वृहदंक बनता है-92 | यह आज ठीक-ठाक है | इस का मूलांक समीकरण बनता है 8-1-1-1 | यह ज़बरदस्त 'पितृद्रोह युति' है | इस कारण स्थिति बहुत झटकेदार व नुकसान वाली बन रही है | फ़िल्म के दो निर्माता हैं | एक निर्माता पॉल मयेडा बैर्गेज़ का अंक है-9,जो कि आज ठीक-ठाक है | इस का वृहदंक है-54 | यह युति शुभ नहीं है | इस का मूलांक समीकरण 9-7-2 है | दूसरी निर्माता गुरिंदर चड्ढा फ़िल्म की निर्देशक भी हैं | इन का नामांक है-2 | हम इस के बारे में बात कर चुके हैं | इस का वृहदंक है-47,जो कि भावनाओं पर आघात बताता है | इस का मूलांक समीकरण है 1-1| यह युति अंक 2 व 47 के साथ 'जहाज के कप्तान' यानि फ़िल्म के निर्देशक के लिए ज़्यादा नुकसानदायक स्थिति बना रही है | अतः इस फ़िल्म के भी पिटने के आसार ही अधिक दिख रहे हैं |
तो मित्रो,आज कि तो दोनों फ़िल्में फ्लॉप की जुगलबंदी करती लग रही हैं | कर भी क्या सकते हैं ? तो आज बस इतना ही | ......... अब आज के आनंद की जय | ........... जय श्री राम |    

1 टिप्पणी: