अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

बुधवार, 19 मई 2010

झारखण्ड में सत्ता-परिवर्तन:::हमारी भविष्यवाणी सही साबित

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,हमारी पिछली पोस्ट में नि:शुल्क परामर्श के प्रावधानों में संशोधन वाली बात को आप ने अन्यथा न ले कर पर्याप्त समर्थन दिया है,इस के लिए आप का बहुत-बहुत धन्यवाद | अभी हम आप की सेवा में उपस्थित हुए हैं अपनी एक और भविष्यवाणी के सही साबित होने की बात ले कर | आप देख ही रहे हैं कि झारखंड में सत्ता-परिवर्तन होने जा रहा है | अब आप  यह कह सकते हैं कि झारखण्ड में तो यह उठापटक पिछले 21 दिनों से चल रही है | आप (हम) अब तक चुप क्यों बैठे रहे ? तो इस का जवाब यह है कि अगर हम पहले पोस्ट डालते तो सिर्फ़ इतनी-सी बात ही सही होती कि शिबू  सरकार गयी,मगर अब एक साथ कई बातें सही साबित हो चुकी हैं | हम इसी का इंतज़ार कर रहे थे | आप ख़ुद ही देख लीजिए | मंगलवार,25 मई को भाजपा के अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं | हम ने इस तमाम उठापटक व परिवर्तन की भविष्यवाणी बहुत पहले यानि इन विधानसभा चुनावों से पहले ही कर दी थी | 24 नवम्बर,2009 की पोस्ट में 'झारखंड विधानसभा चुनाव-2009' शीर्षक के अंतर्गत हम ने साफ़ तौर पर लिखा था---" ....... इस राज्य को अभी अंक 8 की दशा चल रही है | इस अंक 8 के प्रभावी वर्ष 2008 में मुख्यमंत्री बदला-मधु कोड़ा मुख्यमंत्री बने थे | अंक 8 की पहली चौथाई में वर्ष 2009 में मुख्यमंत्री बदला | इस की दूसरी चौथाई चलेगी वर्ष 2010 तक | इस में मुख्यमंत्री /सरकार को लेकर फिर संकट खड़ा हो सकता है | ......... " अब आप ख़ुद ही देख लीजिए कि हमारी बात सच हुई कि नहीं ? शिबू सोरेन सरकार को  तो जाना ही था | उस के शपथ-ग्रहण में ही यह समाहित था | 31 दिसंबर,2009 की पोस्ट ' शिबू सोरेन सरकार का भविष्य' में हम ने कहा था--- " ......... अंक 3 ग़लत निर्णय  सूचित करता है | इस कारण आयु अंक 3 के प्रभाव में चल रही भाजपा के लिए सोरेन के साथ सरकार बनाने का निर्णय ग़लत सिद्ध होगा | ......... यह कहा जा रहा है कि शिबू ने ज्योतिषियों की सलाह पर शपथ-ग्रहण का समय दोपहाए से हटा कर सुबह का रखा | हमारा यह कहना है कि यह सलाह भी शिबू की सरकार को लम्बी उम्र नहीं दे पाएगी | ......... यह सरकार अपने 3 साल पूरे कर ले और टिकी रहे तो यह अजूबा ही होगा | ......... चूँकि इन का साझेदारी का अंक 2 तथा मित्रता का अंक 3 ख़राब है,इस लिए इन के सत्ता के साझेदारों के कारण ही इन की सरकार गिर जाएगी | ......... " अब आप स्वयं देख लें कि हमारी यह भविष्यवाणी कितनी सटीक रही | 
        भाजपा के श्री अर्जुन मुंडा मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं | हम इस बारे में भी भविष्यवाणी कर चुके हैं | 25 नवम्बर,2009 की पोस्ट में 'झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2009:क्या रहेगी तस्वीर ?' में हम ने लिखा था--- भाजपा का मूलांक-भाग्यांक झारखण्ड के मूलांक-भाग्यांक के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | साथ ही अर्जुन मुंडा के अंकीय समीकरण भी पक्ष के बन रहे हैं | अतः भाजपानीत सरकार बनती है तो इस का श्रेय इस 'प्रतिरूप युति' तथा अर्जुन मुंडा के अंकीय समीकरणों को दिया जाना चाहिए | ......... अर्जुन मुंडा का आयु अंक है-6 (42 वाँ वर्ष ) | इन्हें अभी अंक 6 की दशा चल रही है | यह वर्ष 2010 तक चलेगी | यह अंक 6 ही झारखंड का मूलांक है | इन का भाग्यांक 3 झारखण्ड के  मूलांक तथा भाग्यांक के साथ मैत्री-भाव  रखता है | यह मतदान के चलित के समय के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाता है | ये सभी समीकरण अर्जुन मुंडा के पक्ष में निर्णय करते दिख रहे हैं | अतः मुंडा मुख्यमंत्री बन सकते हैं | ......... "
       झारखण्ड में अर्जुन मुंडा के नेतृत्व में भाजपानीत सरकार बनने जा रही है | वैसे तो किसी सरकार के भविष्य के बारे में बताते समय उस के शपथ-ग्रहण के अंक भी चाहिए,मगर हमें इस मामले में तो इस की भी ज़रूरत नहीं है | अभी तो अर्जुन मुंडा सरकार  ने शपथ ग्रहण भी नहीं की है,मगर हम तो इस के भविष्य के बारे में पहले ही बता चुके हैं | 24 नवम्बर,2009 की पोस्ट में 'झारखण्ड विधानसभा चुनाव-2009' हम ने लिखा था --- " ......... इस दशा की तीसरी चौथाई वर्ष 2012 तक चलेगी | यहाँ फिर मुख्यमंत्री बदलने जैसे हालात बन सकते हैं या फिर मुख्यमंत्री बदल सकता है | इस दशा की चौथी और अंतिम चौथाई चलेगी वर्ष  2014 तक | अंक 8 की इन अंतिम दो चौथाइयों यानि वर्ष 2011 से 2014 के बीच मुख्यमंत्री बदल सकता है तथा फिर से चुनाव की नौबत आ  सकती है | ........ "  इस के अलावा 25 नवम्बर,2009 की पोस्ट 'झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2009 : क्या रहेगी तस्वीर ? ' हम ने खुल कर लिखा था --- " ......... 05-01-1968 को मुंडा का मूलांक 5 एवं भाग्यांक 3 है | इन का नामांक है-8 | यह झारखण्ड के नामांक के साथ 'स्पार्किंग ' पैदा करता है | इन के जन्म का चलित अंक है-8 (ओज) | यह इस 'स्पार्किंग' को धारदार बनाता है | इसी कारण मुंडा झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कभी भी अपना पाँचवर्षीय  कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएँगे | ये जब भी मुख्यमंत्री बनेंगे,इन्हें अपना पद बीच में ही छोड़ना पड़ेगा | हर बार उठापटक इन के पद की बलि ले लेगी | ......... उम्र के 44 वें वर्ष के शुरू होते ही यानि 05-01-2011 से मुंडा की मुश्किलें शुरू हो जाएँगी,जो कि वर्ष 2013 की समाप्ति तक इन के पद की बलि ले ले तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए | ......... "   
       अभी यह तय हुआ है कि झारखंड विधानसभा के शेष 56 महीनों में 28-28 महीनों के लिए भाजपा व झामुमो बारी-बारी से सरकार बनाएँगे | इस हिसाब से मई,2010 में बनी भाजपा (अर्जुन मुंडा ) सरकार सितम्बर,2012 में विदा हो जाएगी | अब आप ख़ुद ही इन बातों का हमारी भविष्यवाणियों से मिलान कर देख लें कि हम ने भाजपानीत अर्जुन मुंडा सरकार का भावी कार्यकाल भी बता दिया है | 
         मित्रो,घोटेवाले,माँ बगलामुखी और गुरुदेव परमपूज्य देवराहा बाबा की कृपा तथा आप के आशीर्वाद से हमारी भविष्यवाणियों की सफलता का यह क्रम जारी है | हम आप से वादा करते हैं कि प्रत्येक भविष्यवाणी करते समय पूरी ईमानदारी से मेहनत करना इसी भाँति जारी रखेंगे,बाक़ी तो घोटेवाले,माँ बगलामुखी और गुरुदेव परमपूज्य देवराहा बाबा के हाथों में है | वे जैसा चाहेंगे,हमारे साथ तो वैसा ही होगा | इसी सप्ताह फ़िल्मों की बात करेंगे ही | अगले सप्ताह हम अब तक की बकाया बहुत ही ख़ास बात करेंगे | यह बात होगी राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार और इस के मुखिया यानि श्री अशोक गहलोत के भविष्य के बारे में | आज बस इतना ही | अब आज्ञा दीजिए | ......... आज के आनंद की जय | ........... जय श्री राम |  







1 टिप्पणी: