शनिवार, 16 अप्रैल 2011

विधानसभा चुनाव-2011 ::: भाग-2 : प. बंगाल-आएगी ममता पर ‘ममता’

जय श्री राम…………| आदरणीय मित्रो, अभी सिलसिला चल रहा है पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों की बातों का| आज हम हैं माता अहिल्या की ऐतिहासिक नगरी इंदौर; और बात करने जा रहे हैं प. बंगाल की| सारा देश बहुत जिज्ञासु भाव से देख रहा है कि क्या तैंतीस वर्षों से चला आ रहा वाम दलों का साम्राज्य उखड़ जाएगा या फिर सभी आशंकाओं को धत्ता बताते हुए वे फिर से शासन पर काबिज़ हो जाएँगे? तो आइए शुरू करते हैं यह बात|
प. बंगाल
नामांक-1 मूलांक-1 भाग्यांक-4 आयु अंक-6/7 चलित दशा-8
मतदान के पहले तीन चरणों में 51 वें वर्ष के कारण आयु अंक 6 प्रभावी रहेगा, जब कि मतदान के शेष तीन चरणों में 52 वें वर्ष के कारण आयु अंक 7 प्रभावी रहेगा| इसका नामांक (1) + मूलांक (1) मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) के साथ पितृदोषकारी मित्र युति बनाता है| यह युति पितृ-सत्ता (GODFATHER POWER) में विचलन की ओर संकेत कर रही है| मतगणना के समय प. बंगाल का आयु अंक (7) के साथ यह पितृदोषकारी मित्र युति हृदय-परिवर्तन बता रही है| किसी चुनाव के सन्दर्भ में इसका अर्थ हो जाता है-वर्तमान सता-स्वरुप के परिवर्तन के लिए यानि इसके विरुद्ध निर्णय| इस आधार पर प. बंगाल में सत्ता-परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं| यह युति स्त्री-पितृ प्रधानता बताती है| चूँकि वाम दलों के ख़िलाफ़ खड़ी दोनों पार्टियों की प्रमुख स्त्रियाँ हैं तथा ये चुनाव स्त्री (ममता बनर्जी ) को ही मुखिया बना कर लड़े जा रहे हैं| इस प्रकार प. बंगाल के अंकों का यह विश्लेषण बताता है कि इस बार यहाँ स्त्री-सत्ता आने जा रही है| इस राज्य की चलित दशा (8) इसके नामांक (1) + मूलांक (1) के साथ द्रोहात्मक युति बनाता है| यह युति सत्ता से दूर ले जाती है| यह चलित दशा (8) प. बंगाल के भाग्यांक (4) + मतगण के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) के साथ विखंडन युति बनाती है| यह विरासत की सत्ता/सत्ता की क्रम-बद्धता के विरुद्ध जाती है| इस का तात्पर्य यह है कि वाम दलों की सत्ता का जो क्रम चला आ रहा है, यह युति उसके विरुद्ध जाती है| एक बात और| बुद्धदेब भट्टाचार्य ने ज्योति बसु की विरासत ही की सत्ता संभाली थी| इस प्रकार यहाँ ये दोनों ही बातें लागू होती हैं| अतः इस बार वाम दलों को 33 साल बाद सत्ता से बाहर होना पड़ेगा|
भारतीय मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी
नामांक-1 आयु अंक-2 (47 वाँ वर्ष) चलित दशा-7

प. बंगाल वाम दल माकपा की अगुआई में चुनाव लड़ रहे हैं| इस दल की स्थापना 31 अक्टूबर से 7 नवम्बर, 1964 की अवधि में हुई| अतः इसका सही-सही मूलांक-भाग्यांक नहीं बना, सिर्फ स्थापना के चलित की ही बात की जा सकती है और वह है-अंक 9 | इस का नामांक (1) राज्य के नामांक (1) + मूलांक (1) के साथ प्रतिरूप युति, भाग्यांक (4) के साथ पितृदोषात्मक मित्र युति, आयु अंक (7) के साथ अतृप्तिकारी युति तथा चलित दशा (8) के साथ द्रोहात्मक युति बनाता है| मतदान के पहले चरण का मूलांक (9) + सीट संख्या (9) इसके नामांक (1) से मित्र युति, आयु अंक (2) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| इस चरण का भाग्यांक (8) माकपा के आयु अंक (2) + चलित दशा (7) के साथ इच्छा-पूर्ति में बाधक युति तथा पार्टी के नामांक (1) के साथ द्रोहात्मक युति बनाता है| यह युति सत्ता से दूर ले जाती है. मतदांक के दूसरे चरण का मूलांक (5) + सीट संख्या (5) + भाग्यांक (4) माकपा के आयु अंक (2) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| इस अंक का भाग्यांक (4) पार्टी के नामांक (1) के साथ मित्र युति बनाता है| मतदान के तीसरे चरण के अंकीय समीकरण पहले चरण के अंकीय समीकरणों के लगभग सामान हैं| मतदान के चौथे चरण का मूलांक (3) + भाग्यांक (3) + सीट संख्या (9) इस पार्टी के नामांक (1) के साथ मित्र युति तथा आयु अंक (2) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| मतदान के पाँचवें चरण का मूलांक (7) + भाग्यांक (7) + सीट संख्या (2) माकपा के आयु अंक (2) + चलित दशा (7) के साथ मित्र युति व प्रतिरूप युति बनाता है| मतदान के छठे चरण का मूलांक (1) + भाग्यांक (1) माकपा के नामांक (1) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| इस चरण की सीट संख्या (5) माकपा के आयु अंक (2) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| इस पार्टी का नामांक (1) मतगणना के मूलांक (4) + भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ पितृदोषात्मक मित्र युति बनाता है| यह विरासत की राजनीति/ सत्ता की क्रमबद्धता के विरुद्ध जाती है| अतः इस बार यह पार्टी सत्ता-सुख नहीं ले पाएगी|
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी
नामांक-8 मूलांक-8 भाग्यांक-3 आयु अंक-1 (91 वाँ वर्ष) चलित दशा-3
इस के भाग्यांक (3) व चलित दशा (3) में प्रतिरूप युति, इनके और आयु अंक (1) में मित्र युति तथा इनके नामांक (8) + मूलांक (8) में विपरीत निर्णयकारी युति बनती है| मतदान के पहले चरण का मूलांक (9) + सीट संख्या (9) भाकपा के भाग्यांक (3) + चलित दशा (3) + आयु अंक (1) के साथ मित्र युति तथा नामांक (8) + मूलांक (8) के साथ प्रबल विरोधी युति बनाता है| यही स्थिति तीसरे चरण की है| दूसरे चरण का मूलांक (5) + सीट संख्या (5) + भाग्यांक (4) भाकपा के नामांक (8) + मूलांक (8) के साथ अस्थिरताकारी व विस्फोटक विरोधी युति बनाता है| चौथे चरण का मूलांक (3) + भाग्यांक (3) इसके नामांक (8) + मूलांक (8) के साथ विपरीत निर्णयकारी, भाग्यांक (3) + चलित दशा (3) के साथ प्रतिरूप युति तथा आयु अंक (1) के साथ मित्र युति बनाता है| पाँचवें चरण का मूलांक (7) + भाग्यांक (7) + सीट संख्या (2) इस दल के नामांक (8) + मूलांक (8) के साथ अतृप्तिकारी युति तथा भाग्यांक (3) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| इसका नामांक (8) + मूलांक (8) मतदान के छठे चरण के मूलांक (1) + भाग्यांक (1) के साथ द्रोहात्मक युति बनाता है, जो कि सत्ता से दूर रखती है| भाकपा का भाग्यांक (3) + चलित दशा (3) मतदान के छठे चरण के मूलांक (1) + भाग्यांक (1) के साथ विपरीत निर्णयकारी युति बनाता है| यह युति चुनाव में विपरीत निर्णय करवाती है| मतगणना का मूलांक (4) + भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) भाकपा के नामांक (8) + मूलांक (8) के साथ विखंडन युति तथा भाग्यांक (3) + आयु अंक (1) + चलित दशा (3) के साथ मित्र युति बनाता है| इन उपर्युक्त युतियों में विपरीत युतियों की बहुलता के कारण भाकपा को इस बार सत्ता से बाहर बैठना पड़ेगा|
बुद्धदेब भट्टाचार्य
नामांक-2 मूलांक-1 भाग्यांक-4 आयु अंक-5 (68 वाँ वर्ष) चलित दशा-9 (दूसरी तिहाई)
इनके नामांक (2) तथा आयु अंक (5) में विरोधी युति है| इसी प्रकार भाग्यांक (4) के साथ नामांक (2) की युति इच्छा-पूर्ति में बाधा उत्पन्न करती है तथा भावनात्मक झटका देती है| मतदान के पहले चरण का मूलांक (9) + सीट संख्या (9) इनकी चलित दशा की तिहाई के साथ मित्र युति बनाता है| इसी चरण का भाग्यांक (8) इनके मूलांक (1) के साथ सत्ता विरोधी द्रोहात्मक युति, आयु अंक (5) के साथ अस्थिरता युति, भाग्यांक (4) के साथ विखंडन युति तथा नामांक (2) के साथ इच्छापूर्ति में बाधक युति बनाता है| यही स्थिति तीसरे चरण की है| दूसरे चरण का मूलांक (5) + सीट संख्या (5) इनके आयु अंक (5) के साथ तथा इसी चरण का भाग्यांक (4) इनके भाग्यांक (4) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| चौथे चरण का मूलांक (3) + भाग्यांक (3) इसके नामांक (2) के साथ विरोधी युति, मूलांक (1) + भाग्यांक (4) के साथ मित्र युति बनाता है| पाँचवें चरण का मूलांक (7) + भाग्यांक (7) + सीट संख्या (2) इस दल के नामांक (2) के साथ प्रतिरूप व मित्र युति, आयु अंक (5) के साथ विरोधी युति तथा भाग्यांक (4) के साथ इच्छा-पूर्ति में बाधा उत्पन्न करने वाली व भावनात्मक झटका देने वाली युति बनाता है| इनका मूलांक (1) + भाग्यांक (4) मतदान के छठे चरण के मूलांक (1) + भाग्यांक (1) के साथ मित्र युति बनाता है| इसी चरण की सीट संख्या (5) बुद्धदेब के नामांक (2) के साथ विरोधी युति तथा आयु अंक (5) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| मतगणना का मूलांक (4) + भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) इनके नामांक (2) के साथ इच्छापूर्ति में बाधक युति, मूलांक (1) के साथ मित्र युति तथा भाग्यांक (4) प्रतिरूप युति बनाता है| यह विश्लेषण बताता है कि इस बार बुद्धदेब भट्टाचार्य और उनकी पार्टी को चुनावों में मात खानी पड़ेगी| अब इनके सत्ता से वनवास का समय आ गया है| इनकी चलित दशा वर्ष 2016 तक है| अतः वर्ष 2016 की समाप्ति से पहले इनकी सत्ता में वापसी संभव है| यह समय 1 मार्च, 2016 तक भी संभव है|
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
नामांक-3 मूलांक-2 भाग्यांक-1 आयु अंक-7 चलित दशा-7

कांग्रेस का नामांक (3) मूलांक (2) + आयु अंक (7) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति तथा भाग्यांक (1) के साथ मित्र युति बनाता है| इस पार्टी का अगला आयु वर्ष है-35 वाँ| यह निर्णयगत अस्थिरता के कारण बहुत बुरा वर्ष रहेगा, विशेषकर सोनिया गाँधी के प्रमुखत्व के सन्दर्भ में| इस के मूलांक (2), आयु अंक (7) व चलित दशा (7) में मित्र युति तथा आयु अंक (7) व चलित दशा (7) में प्रतिरूप युति है| मतदान के पहले चरण का मूलांक (9) + सीट संख्या (9) कांग्रेस के नामांक (3) के साथ मित्र युति तथा मूलांक (2) + चलित दशा (7) + आयु अंक (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| यही स्थिति तीसरे चरण की है| दूसरे चरण का मूलांक (5) + सीट संख्या (5) मूलांक (2) + चलित दशा (7) + आयु अंक (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| चौथे चरण का मूलांक (3) + भाग्यांक (3) इसके मूलांक (२) + चलित दशा (7) + आयु अंक (7) के साथ विरोधी युति, नामांक (3) के साथ प्रतिरूप युति तथा भाग्यांक अंक (1) के साथ मित्र युति बनाता है| पाँचवें चरण का मूलांक (7) + भाग्यांक (7) + सीट संख्या (2) इस दल के नामांक (2) + आयु अंक (7) + चलित दशा (7) के साथ मित्र व प्रतिरूप युति बनाता है| मतदान के छठे चरण के मूलांक (1) + भाग्यांक (1) के साथ इसका नामांक (3) मित्र युति तथा भाग्यांक (1) प्रतिरूप युति बनाता है| छठे चरण की सीट संख्या (5) इस दल के मूलांक (2) + चलित दशा (7) + आयु अंक (7) के साथ विरोधी युति बनाती है| मतगणना के मूलांक (4) + भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) + मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (4) के साथ इसका नामांक (3) + भाग्यांक (1) मित्र युति तथा भाकपा के नामांक (8) + मूलांक (8) के साथ विखंडन युति तथा भाग्यांक (3) + आयु अंक (1) + चलित दशा (3) के साथ मित्र युति मूलांक (2) + चलित दशा (7) + आयु अंक (7) के साथ विरोधी युति बनाता है, जो कि भावनात्मक झटके देती है व इच्छापूर्ति में बाधक है| इस विश्लेषण से स्पष्ट है कि कांग्रेस की पक्षधर युतियाँ इस बार के चुनावों में उसे सत्ता में भागीदार बना सकती हैं|
सोनिया गाँधी
नामांक-9 मूलांक-9 भाग्यांक-5 आयु अंक-2 (65 वाँ वर्ष ) चलित दशा-8

इनके भाग्यांक (5) व आयु अंक (2) में विरोधी युति बनाती है, जो कि हानिकारक है| चलित दशा (8) आयु अंक (2) के साथ इच्छा-पूर्ति में बाधा बताती है| यह भाग्यांक (5) के साथ अस्थिरता उत्पन्न करती है| मतदान के पहले चरण का मूलांक (9) + सीट संख्या (9) इनके नामांक (9) + मूलांक (9) के साथ प्रतिरूप युति तथा आयु अंक (2) + चलित दशा (8) के साथ विरोधी युति बनाता है| इसी चरण का भाग्यांक (8) इनके नामांक (9) + मूलांक (9) के साथ प्रबल विरोधी युति, आयु अंक (2) के साथ अतृप्तिकारी युति तथा चलित दशा (8) के साथ विस्फोटक प्रतिरूप युति बनाता है| यही स्थिति तीसरे चरण की है| दूसरे चरण का मूलांक (5) + सीट संख्या (5) इस दल के आयु अंक (2) + चलित दशा (8) के साथ विरोधी युति तथा भाग्यांक (5) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| चौथे चरण का मूलांक (3) + भाग्यांक (3) इनके नामांक (9) + मूलांक (9) के साथ मित्र युति, चलित दशा (8) के साथ विपरीत निर्णयकारी युति तथा आयु अंक (2) के साथ विरोधी युति बनाता है| पाँचवें चरण का मूलांक (७) + भाग्यांक (७) + सीट संख्या (2) इनके आयु अंक (2) के साथ मित्र युति तथा नामांक (9) + मूलांक (9) + चलित दशा (8) इच्छापूर्ति में बाधक युति बनाता है| मतदान के छठे चरण के मूलांक (1) + भाग्यांक (1) के साथ इनका नामांक (9) + मूलांक (9) मित्र युति तथा चलित दशा (8) द्रोहात्मक युति बनाता है| छठे चरण की सीट संख्या (5) इनकी चलित दशा (8) + आयु अंक (2) के साथ विरोधी युति और भाग्यांक (5) के साथ प्रतिरूप युति बनाती है| मतगणना के मूलांक (4) + भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) + मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (4) के साथ इसका नामांक (9) + मूलांक (9) चुनाव में विजयदायिनी युति, कांग्रेस की चलित दशा (8) के साथ विखंडन युति तथा आयु अंक (2) के साथ अतृप्तिकारी विरोधी युति बनाता है, जो कि भावनात्मक झटके देती है व इच्छापूर्ति में बाधक है| पक्षकारी युतियों ( विशेषकर मतगणना के दिन वाली युतियों) के कारण सोनिया गाँधी का दल सत्ता प्राप्ति कर सकता है|
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस
नामांक-2 मूलांक-1 भाग्यांक-2 आयु अंक-5 (14 वाँ वर्ष) चलित दशा-9 (दूसरी तिहाई)

इसका नामांक (2) + भाग्यांक (2) आयु अंक (5) + चलित दशा की तिहाई के साथ विरोधी युति बनाता है|मतदान के पहले चरण का मूलांक (9) + सीट संख्या (9) इसके नामांक (2) + भाग्यांक (2) के साथ विरोधी युति बनाता है| इसी चरण का भाग्यांक (8) इनके नामांक (2) + भाग्यांक (2) के साथ इच्छापूर्ति में बाधक युति, मूलांक (1) के साथ द्रोहात्मक युति तथा आयु अंक (5) के साथ अस्थिरताकारी युति बनाता है| अंक 2 व अंक 8 की युति स्त्री तथा साझेदारी विरोधी है| यही स्थिति तीसरे चरण की है| दूसरे चरण का मूलांक (5) + सीट संख्या (5) + छठे चरण की सीट संख्या (5) इस दल के आयु अंक (5) के साथ प्रतिरूप युति, नामांक (2) + भाग्यांक (2) के साथ विरोधी युति बनाता है| चौथे चरण का मूलांक (3) + भाग्यांक (3) इस दल के मूलांक (1) के साथ मित्र युति तथा नामांक (2) + भाग्यांक (2) के साथ विरोधी युति बनाता है| पाँचवें चरण का मूलांक (7) + भाग्यांक (7) + सीट संख्या (2) इसके नामांक (2) + भाग्यांक (2) के साथ मित्र व प्रतिरूप युति तथा चलित दशा की तिहाई के साथ विरोधी युति बनाता है| मतदान के छठे चरण के मूलांक (1) + भाग्यांक (1) के साथ इस दल का मूलांक (1) प्रतिरूप युति तथा चलित दशा की तिहाई के साथ मित्र युति बनाता है| मतगणना के मूलांक (4) + भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) + मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (4) के साथ इसका नामांक (2) + भाग्यांक (2) अतृप्तिकारी विरोधी युति मूलांक (1) + चलित दशा की तिहाई के साथ मित्र युति बनाता है| अतः उक्त विश्लेषण बताता है कि तृणमूल कांग्रेस सत्ता पर काबिज़ होने जा रही है. चूँकि अंक 2 व अंक 8 की युति स्त्री विरोधी व साझेदारी विरोधी युति है, इसलिए दो स्त्रियों ( ममता व सोनिया) के नेतृत्व वाले दलों की सरकार बन भी जाएगी तो इस के स्थायित्व को लेकर पूरा-पूरा ख़तरा रहेगा| वैसे भी सोनिया गाँधी के भाग्य में साझेदार स्त्री/ स्त्री अंकों वाले पुरुषों से झटकों का योग है| इसलिए इनकी साझेदारी के कारण प. बंगाल में कहीं समय से पहले विधानसभा चुनाव की नौबत नहीं आ जाए|
ममता बनर्जी
नामांक-5 मूलांक-5 भाग्यांक-8 आयु अंक-3 (57 वाँ वर्ष) चलित दशा-2
इनका नामांक (5) + मूलांक (5) चलित दशा के साथ विरोधी युति बनाता है| आयु अंक (3) के साथ भाग्यांक (8) की युति ग़लत निर्णय करवाती है| चलित दशा (2) के साथ भाग्यांक (8) की युति वही स्त्री विरोधी व साझेदारी विरोधी युति है, जिसकी चर्चा हम ममता की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के अंकीय विश्लेषण में कर चुके हैं| नामांक (5) + मूलांक (5) व भाग्यांक (8) की युति इन्हें सदैव अस्थिरमना रखती है| मतदान के पहले चरण का मूलांक (9) + सीट संख्या (9) इनके भाग्यांक (8)+ चलित दशा (2) के साथ विरोधी युति तथा आयु अंक (3) के साथ मित्र युति बनाता है| इसी चरण का भाग्यांक (8) इनके नामांक (5) + मूलांक (5) के साथ अस्थिरता-कारी युति, आयु अंक (3) के साथ विपरीत निर्णय-कारी युति तथा चलित दशा (2) के साथ अतृप्तिकारी युति तथा भाग्यांक (8) के साथ विस्फोटक प्रतिरूप युति बनाता है| यही स्थिति तीसरे चरण की है| दूसरे चरण का मूलांक (5) + सीट संख्या (5) इनके नामांक (5) + मूलांक (5) के साथ प्रतिरूप युति, भाग्यांक (8) के साथ अस्थिरताकारी युति, चलित दशा (2) के साथ विरोधी युति बनाता है| चौथे चरण का मूलांक (3) + भाग्यांक (3) इनके आयु अंक (3) के साथ मित्र युति, चलित दशा (2) के साथ विरोधी युति तथा भाग्यांक (8) के साथ विपरीत निर्णयकारी युति बनाता है| पाँचवें चरण का मूलांक (7) + भाग्यांक (7) + सीट संख्या (2) इनकी चलित दशा (2) के साथ मित्र युति तथा नामांक (5) + मूलांक (5) के साथ विरोधी युति तथा भाग्यांक (8) के साथ इच्छापूर्ति में बाधक युति बनाता है| मतदान के छठे चरण के मूलांक (1) + भाग्यांक (1) के साथ इनका आयु अंक (3) मित्र युति तथा भाग्यांक (8) द्रोहात्मक युति बनाता है| छठे चरण की सीट संख्या (5) इसकी चलित दशा (2) + भाग्यांक (8) के साथ विरोधी युति और नामांक (5) + मूलांक (5) के साथ प्रतिरूप युति बनाती है| मतगणना के मूलांक (4) + भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) + मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (4) के साथ इनका भाग्यांक (8) विखंडन युति,चलित दशा (2) के साथ ग्रहण योग तथा आयु अंक (3) के साथ मित्र युति बनाता है| इनका नामांक (5) + मूलांक (5) सोनिया गाँधी के भाग्यांक (5) तथा इनकी चलित दशा (2) सोनिया के आयु अंक (2) के साथ प्रतिरूप युति, इनका आयु अंक (3) सोनिया के नामांक (9) + मूलांक (9) के साथ मित्र युति बनाता है| इस समानता के कारण इन दोनों की अगुआई में इनके दल साथ मिल कर लड़ रहे हैं| ये दोनों दल इस बार प. बंगाल में सत्ता प्राप्त भी कर लेंगे| हाँ, इन्हें इस (सत्ता-प्राप्ति) के लिए कुछ और साथियों की ज़रुरत भी पड़ेगी|
मित्रो, आज तो बस इतना ही| कल बात करेंगे तमिलनाडु की| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| आज के आनंद की जय………| जय श्री राम…………|

रविवार, 10 अप्रैल 2011

विधानसभा चुनाव-2011:-भाग-1 ::: असम-रहेगा हाथ के साथ

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, बहुत दिनों बाद भेंट हो रही है| 17 फ़रवरी से आरम्भ हुए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2011 का समापन हो चुका है| इसमें हमारी भविष्यवाणियाँ अपूर्व रूप से सत्य सिद्ध हुई| इसका जिक्र हम विस्तार से आज शाम तक करेंगे| ...दो दिन पहले ही यह सिलसिला शुरू करने का कहा था, मगर कर पा रहे हैं आज| पाँच राज्यों (चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश) के विधानसभा चुनाव हो रहे हैं| असम में 4 अप्रेल के पहले मतदान से यह क्रम आरम्भ हो चुका है| समूचे देश की निगाहें इन चुनावों पर टिकी हैं| भारतीय राजनीति में ये चुनाव बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे, इसमें कोई संदेह नहीं है| हमने एक विनम्र प्रयास किया है यह जानने का कि इन चुनावों में तस्वीर का क्या रुख रह सकता है? हमारा प्रयास पाँचों राज्यों तक विस्तरित है| आज इसके पहले भाग में प्रस्तुत है- असम का आकलन|
असम-रहेगा हाथ के साथ     
नामांक-3          मूलांक-6            भाग्यांक-8         आयु अंक-1 (64 वाँ वर्ष)           चलित दशा-3    
 'असम' का भाग्यांक (8) के साथ प्रतिरूप युति तथा मतदान के पहले चरण की सीट संख्या (8) आयु अंक (1) + मतदान के दूसरे चरण की सीट संख्या (1) + मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (1) के साथ द्रोहात्मक युति बनती है. यह युति सत्ता विरोधी है| इसका मूलांक (6) भाग्यांक (8) का मित्र है|  इसका नामांक (3) + चलित दशा (3) + आयु अंक (1)  मतदान के पहले चरण का मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) + मतदान के पहले चरण के भाग्यांक (3) के साथ मित्र युति बनाता है| मतदान के पहले चरण का मूलांक (2) + मतदान के दोनों चरणों के दिन-अंक (2,7) नामांक (3) + चलित दशा (3) के साथ विरोधी युति बनाते हैं| इन युतियों में अंक 1, 3 व 4 सम्बन्धी युतियों की प्रधानता है| अंक 1 व अंक 3 की युतियाँ सत्ता के पक्ष में जाती हैं| अंक 1 व 4 की युतियाँ पितृ-सत्ता के पक्ष में जाती हैं| अंक 3 व अंक 4 की युतियाँ पिछले क्रम के पक्ष में निर्णय/ चुनाव बताती है| अतः इस बार के विधानसभा चुनावों के परिणाम से सत्ता के वर्तमान स्वरुप में परिवर्तन नहीं होगा| वर्तमान में काबिज़ दल/ गठबन्ध (कांग्रेस) ही सत्ता में लौटेगा| बहुत संभव है कि वर्तमान सत्ता का पितृ-पुरुष (मुख्यमंत्री) भी नहीं बदले यानि तरुण गोगोई फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं|
असम गण परिषद्
नामांक-5            मूलांक-5           भाग्यांक-2             आयु अंक-8 (26 वाँ वर्ष)               चलित दशा-7
 
बात करते हैं असम के प्रमुख विपक्षी दल असम गण परिषद् की| इसका  नामांक (5) , मूलांक (5)  व भाग्यांक (2) परस्पर विरोधी हैं| असम का भाग्यांक (8) इस पार्टी के आयु अंक (8) के साथ विस्फोटक प्रतिरूप युति तथा इसके नामांक (5) + मूलांक (5) के साथ अस्थिरता योग बना रहा है| यह स्थिति डावांडोल बनाता है| इसके भाग्यांक (2) + चलित दशा (7) के साथ असम का भाग्यांक (8) + मतदान के पहले चरण की सीट संख्या (8)  इच्छा-पूर्ति में बाधक युति बनाता है| यह युति साझेदारी की भी विरोधी है| अतः इस बार अगप को ( किसी बड़े दल के बिना ) अकेले ही चुनाव लड़ना पड़ सकता है या साझेदार के साथ तनाव/ उससे अलगाव संभव है|  इसके नामांक (5) + मूलांक (5) मतदान के पहले चरण के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ प्रबल पितृ-अस्थिरता युति बन रहा है| सत्ता के दृष्टिकोण से यह युति हानिकारक है| इसका भाग्यांक (2) + चलित दशा (7) मतदान के पहले चरण के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ 'प्रबल ग्रहण योग युति' बना रहा है| इसे 'इच्छा-पूर्ति बाधाकारी युति' भी कहते हैं| इनके साथ आयु अंक (8) की विखंडन युति बन रही है| यह अगप को सत्ता से दूर रखेगी| मतगणना का दिन-अंक (6) + मतगणना का चलित (6) इस पार्टी के आयु अंक (8) का मित्र है| इसलिए इज्ज़त बचाने लायक़ प्रदर्शन रह सकता है| इस पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रमोहन पटवारी की जन्म-दिनांक हमें उपलब्ध नहीं है| इनका नामांक (5) असम के आयु अंक (1) के साथ प्रतिरूप युति, नामांक (3) के साथ मित्र युति तथा भाग्यांक (8) के साथ द्रोहात्मक युति बनाता है| इन कुछ लाभकारी युतियों के कारण इस पार्टी का प्रदर्शन सम्मानजनक रह सकता है| इस का प्रमुख विपक्षी दल का दर्जा बरक़रार रह सकता है|
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
नामांक-3        मूलांक-2         भाग्यांक-1                आयु अंक-7              चलित दशा-7
  इस पार्टी का नामांक (3) असम के नामांक (3) + असम की चलित दशा (3) + मतदान के पहले चरण के भाग्यांक (3) के साथ प्रतिरूप युति, असम के आयु अंक (1) + असम के मूलांक (6) + मतदान के चलित (9) + मतगणना के चलित (6) + मतदान के दूसरे चरण की सीट संख्या (1) के साथ मित्र युति बनाता है| इस पार्टी के नामांक (3) की मतदान के पहले चरण के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ निर्णयकारी युति बन रही है| यह कांग्रेस के पक्ष में है| मतदान के दोनों चरणों के दिन-अंक (2 व 7) इसके मूलांक (2) + मतदान के दूसरे चरण के मूलांक (2) + चलित दशा (7) के साथ प्रबल मित्र युति बना रहे हैं| ये ही अंक कांग्रेस के नामांक (3) के साथ विरोधी युति बना रहे हैं| इस प्रकार अनुकूल समीकरणों की प्रबलता के कारण कांग्रेस सत्ता में वापसी करने जा रही है, और वह भी पूर्ण बहुमत के साथ|
सोनिया गाँधी
नामांक-9          मूलांक-9                      भाग्यांक-5           आयु अंक-2                   चलित दशा-8
इनका नामांक (9) + मूलांक (9) मतदान के चलित (9) के साथ प्रतिरूप युति, असम के नामांक (3) + असम की चलित दशा (3) +मतगणना के चलित (6) + मतदान के पहले चरण के भाग्यांक (3) + असम के मूलांक (6) + मतगणना का दिन-अंक (6) के साथ मित्र युति तथा असम के भाग्यांक (8) + मतदान के पहले चरण की सीट संख्या (8) विरोधी युति बनाता है| सोनिया की चलित दशा (8) असम के मूलांक (6) + मतगणना के दिन-अंक (6) मित्र युति, मतदान के पहले चरण की सीट संख्या (8) के साथ विस्फोटक प्रतिरूप युति,असम के आयु अंक (1) + मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (1) + मतदान के दूसरे चरण की सीट संख्या (1) के साथ द्रोहात्मक युति तथा मतदान के पहले चरण के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ विखंडन युति बना रही है| सोनिया की चलित दशा (8) मतदान के पहले चरण के मूलांक (2) + मतदान व मतगणना के दिन-अंक (2 व 7) के साथ इच्छा-पूर्ति में बाधक युति बनाता है| इस प्रकार अनुकूल युतियों की प्रबलता के कारण इनकी पार्टी अपनी सत्ता बनाये रख सकती है|
भारतीय जनता पार्टी
नामांक-1       मूलांक-6            भाग्यांक-1           आयु अंक-4 व 5           चलित दशा-9 (दूसरी तिहाई)    
भाजपा का नामांक (1) + भाग्यांक (1) असम के आयु अंक (1) + मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (1) + इसी चरण की सीट संख्या (1) के साथ प्रतिरूप युति, असम के नामांक (3) + असम की चलित दशा (3) + मतदान के पहले चरण के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) + मतदान के पहले चरण के भाग्यांक (3) + चलित दशा की तिहाई (3) के साथ मित्र युति तथा असम के भाग्यांक (8) + मतदान के पहले चरण की सीट संख्या (8) के साथ द्रोहात्मक युति बनाता है| इसका मूलांक (6) मतदान के चलित (9) + मतदान के पहले चरण के भाग्यांक (3) + असम के भाग्यांक (8) + असम के नामांक (3) के साथ मित्र युति तथा मतगणना के चलित (6) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| मतदान के दूसरे चरण का मूलांक (2) इस के आयु अंक (5) के साथ विरोधी युति बनाता है| यह विश्लेषण बताता है कि भाजपा इन चुनावों में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है| यह अपनी पिछली जितनी सीटें फिर से पा सकती है, किन्तु सत्तासीन नहीं हो पाएगी|
तरुण गोगोई 
नामांक-3          मूलांक-1                       भाग्यांक-6                 आयु अंक-4             चलित दशा-7      
 अब बात की जाए निवर्तमान मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की| इनका आयु अंक (4) मूलांक (1) के साथ पितृदोषात्मक मित्र युति बनाता है| चूँकि इस के साथ अन्य अंकों/ युतियों का शुभत्व है, इसलिए गोगोई के लिए यह पक्षकारी है| इस के साथ नामांक (3) की युति पक्ष में निर्णय करवाती है| इनका नामांक (3) असम के नामांक (3) + चलित दशा (3) के साथ प्रतिरूप युति तथा असम के आयु अंक (1) + असम के मूलांक (6) के साथ मित्र युति बनाता है| इनका मूलांक (1) असम के भाग्यांक (8) के साथ द्रोहात्मक युति बनाता है| मतदान के चलित (9) के साथ इनका नामांक (3) + भाग्यांक (6) मित्र युति बनाता है| मतगणना के चलित (6) के साथ इनका नामांक (3) मित्र युति तथा भाग्यांक (6) प्रतिरूप युति बनाता है| इनका मूलांक (1) + भाग्यांक (6) मतदान के पहले चरण के भाग्यांक (3) के साथ मित्र युति बनाता है| इनका मूलांक (1) मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (3) + इसी चरण की सीट संख्या (1) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| इनका नामांक (3) मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (1) + इसी चरण की सीट संख्या (1) के साथ मित्र युति बनाता है| मतदान के दोनों चरणों के दिन अंक (2 व 7) के साथ इन का नामांक (3) विरोधी युति बना रहा है, जब कि इन्हीं अंकों के साथ इनकी चलित दशा (7) प्रतिरूप व मित्र युति बना रही है. इनका आयु अंक (4) मतदान के पहले चरण के मूलांक (4) के साथ प्रतिरूप युति तथा मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (1) + इसी चरण की सीट संख्या (1) के साथ मित्र युति बनाता है| यह प्रबल पक्षधर युति है| इनका आयु अंक (4) पहले चरण की सीट संख्या (8) के साथ विखंडन युति बनाता है| इस कारण कुछ झटके लग सकते हैं| इनकी पिछली शपथ-ग्रहण के मूलांक-भाग्यांक भी कुछ ऐसे ही योगों की ओर संकेत कर रहे हैं| कुल मिलकर पक्षधर युतियों की प्रबलता के कारण इनकी अगुआई का लाभ कांग्रेस को मिल सकता है तथा यह पार्टी फिर से सत्ता में आ सकती है| ऐसी स्थिति में तरुण गोगोई फिर से मुख्यमंत्री बन जाएँ तो अचम्भा नहीं होना चाहिए| 

                              इस प्रकार यह स्पष्ट है कि इस बार असम फिर से कांग्रेस के साथ आ रहा है| रात तक फिर मिलेंगे विश्व कप-2011 सम्बन्धी भविष्यवाणी की समीक्षा लेकर| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ............ जय श्री राम|

रविवार, 27 मार्च 2011

ankjyotish369: 'अंक प्रभा'---मार्च, 2011:: भाग-7

ankjyotish369: 'अंक प्रभा'---मार्च, 2011:: भाग-7: "जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, लीजिए अब प्रस्तुत है आप की सेवा में 'अंक प्रभा' के मार्च, 2011 के अंक की पृष्ठ-संख्या 8 | इस में ह..."

'अंक प्रभा'---मार्च, 2011:: भाग-7

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, लीजिए अब प्रस्तुत है आप की सेवा में 'अंक प्रभा' के मार्च, 2011 के अंक की पृष्ठ-संख्या 8 | इस में है नि:शुल्क परामर्श और इस विधि-विधान|

अब मिलेंगे रात को| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ............ जय श्री राम|

शनिवार, 26 मार्च 2011

'अंक प्रभा'---मार्च, 2011:: भाग-6

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, लीजिए अब आप की सेवा में प्रस्तुत है 'अंक प्रभा' के मार्च, 2011 के अंक की पृष्ठ-संख्या 7 | इस में है मूलांक 2 वाली महिलाओं का अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित विश्लेषण|

हाँ, एक बात और| विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में अभी-अभी श्री लंका ने इंग्लैंड को बहुत बुरी तरह ( दस विकेट) से हरा दिया| इस तरह चार में से तीन क्वार्टर फाइनलों के बारे में अपनी भविष्यवाणी सही रही है| अब सेमी फाइनल की बारी है| 29 तारीख़ को श्री लंका न्यूज़ीलैण्ड को हारेगा और 30 तारीख़ को हम पाकिस्तान को हराएँगे|
अब कल मिलेंगे| अभी बस इतना ही| ......... आज के आनंद की जय| ............जय श्री राम|

" अंक प्रभा'- मार्च, 2011:: भाग-5

जय श्री राम ...........| आदरणीय मित्रो, अब आप की सेवा में प्रस्तुत है 'अंक प्रभा' के मार्च, 2011 के अंक की पृष्ठ-संख्या 6 | इस में है मार्च माह की रिलीज होने वाली हिंदी फ़िल्मों की भविष्यवाणी; साथ ही 'फ्लैशबैक' में फ़िल्म '3 इडियट्स' के मेगा हिट होने और फ़िल्म 'पा' के बारे में भविष्यवाणी|

अभी तो बस इतना ही| दिन में मिलते हैं फिर से| ............ जय श्री राम|

शुक्रवार, 25 मार्च 2011

" अंक प्रभा'- मार्च, 2011:: भाग-4

जय श्री राम ..........| आदरणीय मित्रो, अब आप की सेवा में प्रस्तुत है 'अंक प्रभा' के मार्च, 2011 के अंक की पृष्ठ-संख्या 4 व 5 | इस में है श्री सत्य साई बाबा के बारे में विस्तृत आलेख| श्री सत्य साई बाबा के बारे में अंक ज्योतिष व बॉडी लैंग्वेज पर आधारित यह पहला व एकमात्र आलेख है| मत-वैभिन्न्य की स्वतंत्रता का सम्मान करते हुए आप की सेवा में है यह प्रस्तुति|







अब कल 'अंक प्रभा' के पृष्ठ तो यहाँ रखेंगे ही, साथ ही इस महीने की रिलीज फिल्मों की बात भी करेंगे; हालाँकि इन फिल्मों के बारे में 'अंक प्रभा' में हम छाप चुके हैं|
आज बस इतना ही| ......... आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

" अंक प्रभा'- मार्च, 2011:: भाग-3

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, कल आप की सेवा में 'अंक प्रभा' के मार्च, 2011 के अंक का एक ही पृष्ठ रख पाये थे, हालांकि सोचा कम से कम दो पृष्ठों का था| अब आप से क्या झूठ बोलें| इस कमी की वजह रही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच का आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का क्वार्टर फाइनल मैच| सब काम-धाम छोड़ कर वो देखने में लगे रहे| हाँ, एक बात आप को याद दिलाते चलें कि इस विश्व कप के अब तक के सफ़र में अब तक हमारी भविष्यवाणियों कि सफलता का प्रतिशत बहुत अच्छा है| दोनों क्वार्टर फाइनल भी सही गये हैं| घोटेवाले, माँ बगलामुखी और परम पूज्य गुरुदेव देवराहा बाबा की कृपा से आगे भी यह सफ़र जारी रहेगा| अब बचे दो क्वार्टर फाइनलों में श्री लंका और द. अफ्रीका विजेता होंगे| 29 मार्च को पहले सेमी फाइनल में कोलम्बो में श्री लंका द. अफ्रीका को हराएगा, जब कि 30 मार्च को भारत मोहाली में पाकिस्तान को हराएगा| फाइनल में भारत का पलड़ा भारी रहेगा|
तो आइए, अब आप के साथ बाँटते हैं 'अंक प्रभा' के मार्च, 2011 के अंक की पृष्ठ-संख्या-3 | इस में है मासिक अंक भविष्यफल और साथ ही ' अंक ज्योतिष सीखिए' के अंतर्गत नवग्रह का संक्षिप्त परिचय|

आज अवश्य दिन में फिर से मिलते हैं| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ............ जय श्री राम|

गुरुवार, 24 मार्च 2011

'अंक प्रभा'---मार्च, 2011:: भाग-2

जय श्री राम..........| आदरणीय मित्रो, अपने इन्टरनेट भाई सा'ब के रूठ जाने के कारण हम कल रात को 'अंक प्रभा' के मार्च, 2011 के अंक की पृष्ठ-संख्या 2 आप की सेवा में नहीं रख सके| लीजिए, यह अब हाजिर है| इस में 'न्यूमेरो टिप्स' के अंतर्गत 21 मार्च से 20 अप्रेल की अवधि में जन्मे लोगों के लिए ख़ास बातें| 'प्रसंगवश' के अंतर्गत कार्यकारी सम्पादक श्री कैलाश प्रज्ञ ने उठाया है एक बहुत ख़ास मसला, कि क्रिकेट मैचों की ज्योतिषीय भविष्यवाणी क्या सट्टेबाजी को बढ़ावा देती है?

मित्रो, अभी तो बस इतना ही| दिन में मिलते हैं फिर से| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ............जय श्री राम|

बुधवार, 23 मार्च 2011

'अंक प्रभा'---मार्च, 2011:: भाग-1

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, आप की सेवा में प्रस्तुत है अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित भारत के पहले अख़बार 'अंक प्रभा' के मार्च, 2011 के अंक की पृष्ठ-संख्या-1 | इस में है आईसीसी विश्व कप 2011 के बारे में विस्तृत भविष्यवाणी| साथ ही 'भविष्यवाणी फ्लैशबैक' में श्रीमती वसुंधरा राजे के बारे में हमारी भविष्यवाणी के दूसरी बार सही साबित होने का उल्लेख|

अभी बस इतना ही| रात को फिर मिलते हैं| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ............ जय श्री राम|



शनिवार, 5 मार्च 2011

किस के भाग्य में है क्रिकेट विश्व कप-2011?

          जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, इस बार की रिलीज फिल्मों की बात बाद में करेंगे, पहले एक बहुत ही ख़ास बात| क्रिकेट की दुनिया की सब से बड़ी हलचल इन दिनों भारत, श्री लंका और बांग्लादेश की धरती पर चल रही है| वैसे तो हम इस विश्व कप की मैच-दर-मैच भविष्यवाणी कर रहे हैं, जो कि सार्वजनिक किया जाना कई कारणों से संभव नहीं है| अब तक के सफ़र में तीन मैचों के अलावा सभी मैचों की भविष्यवाणी सही गयी है| हमारी यह भविष्यवाणी आप हमारे अख़बार 'अंक प्रभा' के मार्च, 2011 के अंक में भी पढ़ सकते हैं| फरवरी माह की 17 तारीख़ से शुरू हुई इस महाप्रतियोगिता का पहला मैच भारत व बांग्लादेश के बीच 19 फरवरी को खेला गया| तब से अब तक कई मैचों का सफ़र तो तय हो चुका है, मगर अभी भी बहुत लम्बा सफ़र तय किया जाना बाक़ी है| सभी टीमें कमर कस कूदी हुई हैं| किस टीम के भाग्य में है इस बार का विश्व कप, इसे लेकर कई ज्योतिषियों ने अपने विचार व्यक्त किये हैं| अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज के क्षेत्र के छोटे-से विद्यार्थी होने के नाते हम ने भी इस दिशा में प्रयास किया है| वैसे इस बारे में संकेतात्मक भविष्यवाणी तो हम अपने अख़बार 'अंक प्रभा' के जनवरी, 2011 के अंक में कर चुके हैं| इस तरह की भविष्यवाणी करना बहुत ही कठिन कार्य है| इस में मोटे तौर पर देश (टीम) का नाम और उस के कप्तान का नाम काम लेते हैं| यहाँ भी कभी-कभी एक बड़ा संकट खड़ा हो जाता है| किसी टीम और उस के कप्तान के अंकों में विरोधी युति होती है| ऐसे में क्या किया जाए? जैसे-इंग्लैंड और एंड्रयू स्ट्रास| एक बात और है- कुछ देशों के मामले में उन के आज़ाद होने की तारीख भी ली जा सकती है, मगर इंग्लैंड जैसों का इस मामले में क्या किया जाए?
               चलित अंकीय समीकरण
        चलित वर्षांक 4 (वर्ष 2011) है| फाइनल मैच का माह-अंक 4 (अप्रेल) है| यह 10 वाँ विश्व कप है| इस का अंक बनता है-1 | अंक 1 व 4 परस्पर घनिष्ठ मित्र हैं| चलित में 19 फरवरी तक सौम्य का शनि (धनात्मक) होता है, जिस का अंक है-8 | इस प्रकार यह विश्व कप अंक 8 के प्रभाव में आरम्भ हुआ है| उस पर से तुर्रा यह कि इस विश्व कप का उदघाटन समारोह 17-02-2011 को हुआ| इस का मूलांक 8 व भाग्यांक 5 है| यह युति डावांडोल और घोर अस्थिरता की है| साथ ही अंक ८ अंक १ (विश्व कप अंक) के साथ 'पितृद्रोह युति' बना रहा है|यह अंक 4 के साथ 'विखंडन युति' बना रहा है| ये दोनों ही युतियाँ 'पितृ भंग' (क्रम भंग) अवस्था पैदा करती हैं| इस का तात्पर्य यह है कि विश्व कप विजेता का जो पिछला स्वरुप है, वह इस बार भंग होने कि संभावना है| इस का मतलब यह हुआ कि पिछला विजेता ऑस्ट्रेलिया इस बार विजेता न बन पाए| 20 फरवरी से 20 मार्च तक अंक 3 (धनात्मक) का समय होता है| 21 मार्च से 20 अप्रेल तक समय अंक 9 (धनात्मक)  होता है| हमने यहाँ टीमों के नाम व उन के कप्तान का नाम काम लिया है| किसी भी देश की आजादी की तारीख़ भी काम नहीं ली| भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा किसी और टीम के कप्तान की जन्म दिनांक भी हमें उपलब्ध नहीं है|
       टीमों और उन के कप्तानों के अंकीय समीकरण
(1) ऑस्ट्रेलिया:- इस का अंक बनता है-4 | इस का वृहदंक है-22 | इस के कप्तान रिक्की पोंटिंग का नामांक है-6 | इस का वृहदंक है-42 |
(2) बांग्लादेश:- इस का अंक बनता है-5 | इस का वृहदंक है-32 | इस के कप्तान शाकिब अल हसन का नामांक है-6 | इस का वृहदंक है-33 |
(3) कनाडा:- इस का अंक बनता है-6 | इस का वृहदंक है-15 | इस के कप्तान आशिष बगई का नामांक है-8 | इस का वृहदंक है-26 |
(4) इंग्लैंड:- इस का अंक बनता है-8 | इस का वृहदंक है-26 | इस के कप्तान एंड्रयू स्ट्रास का नामांक है-9 | इस का वृहदंक है-45 |
(5) भारत- इस का अंक बनता है-3 | इस का वृहदंक है-12 | इस के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नामांक है-3 | इस का वृहदंक है-66 |
(6) आयरलैंड:- इस का अंक बनता है-3 | इस का वृहदंक है-21 | इस के कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड का नामांक है-2 | इस का वृहदंक है-65 |
(7) केन्या:- इस का अंक बनता है-5 | इस का वृहदंक है-14 | इस के कप्तान जिम्मी कमांडे का नामांक है-6 | इस का वृहदंक है-33 |
(8) नीदरलैंड:- इस का अंक बनता है-6 | इस का वृहदंक है-42 | इस के कप्तान पीटर बोरेन का नामांक है-2 | इस का वृहदंक है-47 |
(9) न्यूजीलैंड:- इस का अंक बनता है-6 | इस का वृहदंक है-42 | इस के कप्तान डेनियल विट्टोरी का नामांक है-3 | इस का वृहदंक है-48 |
(10) पाकिस्तान:- इस का अंक बनता है-7 | इस का वृहदंक है-25 | इस के कप्तान शाहिद अफ़रीदी का नामांक है-9 | इस का वृहदंक है-36 |
(11) दक्षिण अफ्रीका:- इस का अंक बनता है-5 | इस का वृहदंक है- 41 | इस के कप्तान ग्रीम स्मिथ का नामांक है-1 | इस का वृहदंक है-37 |
(12) श्रीलंका:- इस का अंक बनता है-9 | इस का वृहदंक है-18 | इस के कप्तान कुमार संगकारा का नामांक है-9 | इस का वृहदंक है-36 |
(13) वेस्ट इंडीज:- इस का अंक बनता है-1 | इस का वृहदंक है-37 | इस के कप्तान डेरेन सेमी का नामांक है-1 | इस का वृहदंक है-28 |
(14) ज़िम्बाब्वे:- इस का अंक बनता है-1 | इस का वृहदंक है-28 | इस के कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा का नामांक है-3 | इस का वृहदंक है-57 |
          उक्त अंकों के समीकरणों के चलित अंकों के साथ विस्तृत विश्लेषण से जो सब से बड़ी बात उभर कर आती है, वह यह कि इस बार 'पितृ भंग' यानि 'क्रम भंग' की अवस्था| इस से यह संकेत मिलाता है कि ग्रुपवार यह स्थिति रह सकती है-
                                 ग्रुप ए                                                                                                                    टीम                मैच जीते      मैच हारे        टाई        अंक                                       
1. पाकिस्तान               6              -               -            12            
2. श्रीलंका                   4             2                -            8
3. ऑस्ट्रेलिया              4             2                -            8
4. न्यूज़ीलैण्ड              3             3                -            6
5. ज़िम्बाब्वे                2             4                -            4
6. केन्या                    1             2                -            2                
7. कनाडा                   -             -                 -            - 
                                ग्रुप बी 
 टीम                   मैच जीते      मैच हारे        टाई        अंक 
1. भारत                      5               -               1           11
2. दक्षिण अफ्रीका          5              1               -           10    
3. इंग्लैंड                     3               2               1           7
4. वेस्ट इंडीज              3               3               -            6
5. बांग्लादेश                2               4               -            4
6. आयरलैंड                1               5               -            2
7. नीदरलैंड                 -                -               -             -
             इस प्रकार स्पष्ट है कि क्वार्टर फाइनल में ग्रुप ए से पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैण्ड की टीम जाएँगी| इसी प्रकार ग्रुप बी से ये टीमें होंगी- भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज| यहाँ से भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीमों के सेमीफाइनल में जाने के आसार दिख रहे हैं| यहाँ से फाइनल में पहुँचने वाली टीमें हो सकती हैं- भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया| भारत के ख़िलाफ़ फाइनल में पाकिस्तान की बात की जाए तो उस दिन के मूलांक 2 व भाग्यांक 1 में से पाकिस्तान और धोनी के पक्ष में मूलांक 2 समान रूप से पक्ष का है| भाग्यांक 1 भारत के पक्ष में अफ़रीदी से ज़्यादा है| तो यहाँ से भारत की जीत की संभावना अधिक बनती हैं| यदि फाइनल में भरता के सामने ऑस्ट्रेलिया आये तो उस दिन का भाग्यांक 1 ऑस्ट्रेलिया के अंक 4 का मित्र अंक है, किन्तु मूलांक 2 व अंक 4 की युति दिल और उम्मीदें तोडती है| फिर भी इस विश्व कप के विजेता के रूप में भारत, पाकिस्तान के अलावा (आश्चर्यजनक रूप से) श्रीलंका भी उम्मीदवार है|
           अतः सेमीफाइनल में पहुँचने वाली इन में से विजेता बनने की सर्वाधिक संभावना जिस टीम के पक्ष में जाती है, वह है---भारत| तो इस बार अगर 27 सालों का अकाल समाप्त कर 28 वें वर्ष में धोनी के धुरंधर विश्व कप जीत लें तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए|
          मित्रो, अभी तो बस इतना ही| फिर मिलेंगे| ............ जय श्री राम|


बुधवार, 2 मार्च 2011

अंक प्रभा: फरवरी, 2011: भाग-7 -नि:शुल्क परामर्श के प्रावधान

जय श्री राम.........| आदरणीय मित्रो, अब प्रस्तुत है आप की सेवा में 'अंक प्रभा' के फरवरी, 2011 के अंक की प्र्तुष्ठ संख्या 8 | इस में है नि:शुल्क परामर्श के प्रावधान व अन्य सूचनाएँ|

 आज बस इतना ही| अब मिलेंगे परसों ताज़ा रिलीज फिल्मों की भविष्यवाणी ले कर| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ....... आज के आनंद की जय| .......... जय श्री राम|

अंक प्रभा: फरवरी, 2011: भाग-6---मूलांक 1 वाली स्त्रियाँ

जय श्री राम ...........| आदरणीय मित्रो, भगवान् भोलेनाथ की आराधना के विशेष पर्व महाशिवरात्रि की कोटि-कोटि बधाइयाँ| भोलेनाथ की आप पर सदैव असीम अनुकम्पा रहे, इसी कामना के साथ आप की सेवा में प्रस्तुत है अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित भारत के पहले अख़बार 'अंक प्रभा' के फरवरी, 2011 के अंक की पृष्ठ-संख्या 7 | इस में है जन्म-मूलांक 1 वाली स्त्रियों का मूलांक व बॉडी लैंग्वेज पर आधारित विस्तृत विश्लेषण| इस मूलांक की प्रसिद्द हस्तियों में कुछ हैं-इंदिरा गाँधी, ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनाली बेंद्रे, विद्या बालन, आयशा टाकिया, रेखा, सुष्मिता सेन|

अभी बस इतना ही| मिलते हैं दिन में फिर से| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ............ जय श्री राम|



मंगलवार, 1 मार्च 2011

अंक प्रभा: फरवरी, 2011: भाग-5

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, लीजिए अब प्रस्तुत है आप की सेवा में 'अंक प्रभा' के फरवरी, 2011 की पृष्ठ-संख्या 6 | इस में है-'सिनेमा संसार'| इस के अंतर्गत फरवरी माह में रिलीज होने वाली फिल्मों की बॉक्स ऑफिस भविष्यवाणी है, साथ ही 'फ्लैशबैक' में है मणिरत्नम की बहुचर्चित फ़िल्म 'रावण' के फ्लॉप होने की भविष्यवाणी का जिक्र|

आज बस इतना ही| अब आज्ञा दीजिए| .........आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

अंक प्रभा: फरवरी 2011: भाग-4: शिरडी के साई बाबा

जय श्री राम.........| आदरणीय मित्रो, प्रस्तुत है आप की सेवा में अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित भारतके पहले अख़बार  'अंक प्रभा' की पृष्ठ-संख्या 4 व 5 | इन में है शिर्डी के सरदार साईं बाबा के बारे में विस्तृत आलेख| अंक ज्योतिष के कलेवर में बाबा पर यह एकमात्र आलेख है| इस में बाबा के तीसरे जन्म तक की चर्चा की गयी है|


इस चमत्कारिक व महानतम व्यक्तित्व को प्रणाम करते हुए अब विदा लेते हैं| मिलते हैं रात को| ........... जय श्री राम|

अंक प्रभा: फरवरी, 2011: भाग-3

जय श्री राम...........| आदरणीय मित्रो, प्रस्तुत है आप की सेवा में अंकज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित भारत के पहले अख़बार 'अंक प्रभा' के फरवरी, 2011 के अंक की पृष्ठ-संख्या 3| यदि आप अंक ज्योतिष सीखने के इच्छुक हैं, तो इस में आप को मिलेगा चलित समय-चक्र|

कुछ देर में फिर मिलते हैं| ........... जय श्री राम|

सोमवार, 28 फ़रवरी 2011

वसुंधरा राजे नेता प्रतिपक्ष बनीं: हमारी भविष्यवाणी फिर सही साबित

         जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, विगत शनिवार यानि 26 फरवरी, 2011 को राजस्थान में भाजपा विधायक दल की बैठक में श्रीमती वसुंधरा राजे को फिर से नेता चुन लिया गया| इस प्रकार राजे फिर से नेता प्रतिपक्ष बन गयीं|  24 फरवरी, 2010 को उन्होंने इसी इस्तीफ़ा दिया था| तब से यह पद ख़ाली ही चल रहा था| भारतीय राजनीतिक दलों के इतिहास में संभवतः यह पहला अवसर है कि इस प्रकार किसी को फिर से उस के 'उसी छोड़े हुए' पद पर चुना गया है; तब तक उस पद के लायक़ किसी को भी नहीं समझा गया| वसुंधरा राजे के सन्दर्भ में हमारी भविष्यवाणी दूसरी बार सही साबित हुई है| पहली बार जब 16 मार्च, 2010 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अपनी टीम की घोषणा की तब वसुंधरा राजे को महासचिव बनाया| दोसरी बार अब, जब वसुंधरा राजे नेता प्रतिपक्ष बनी है| हम ने 09 जनवरी, 2010 की अपनी ब्लॉग पोस्ट में लिखा था---" वसुंधरा राजे को अभी 57 वाँ वर्ष चल रहा है,जिस का अंक बनता है-3 | चलित का वर्षांक भी 3 है | ये दोनों ही इन के जन्म के चलित के साथ ‘प्रतिरूप युति’ बनाते हैं| किन्तु अभी चलित अंक 8 (ओज) है | यह चलेगा 19 जनवरी तक | इस के बाद चलित में अंक 8 (सौम्य) शुरू हो जाएगा,जो कि 19 फरवरी तक चलेगा | यह अवधि इन के लिए कुछ राहत वाली भले ही हो,मगर कोई ख़ास फ़ायदेमंद नहीं है | इस कारण इन के परिवर्तन और अनुकूलता वाला समय तो 19 फरवरी के बाद ही आ रहा है;और वह भी 8 मार्च से ज़्यादा | तब इन्हें आयु अंक 4 होगा,क्यों कि उम्र का 58 वाँ वर्ष शुरू होगा | अंक 4 पितृप्रभाव का अंक है | इस लिए तब इन्हें अपने पितृ स्वरुप की ओर लौटना होगा | तात्पर्य यह है कि तब इन्हें अपने पैतृक राजनीतिक ढाँचे यानि पार्टी में प्रमुख भूमिका निभानी पड़ सकती है | वर्ष 2011 पितृ अंक का है | इस लिए इन दोनों की युति में 07 मार्च,2011 (वैसे पूरे 2011 में ही) ये पितृ भूमिका में रह कर किसी प्रभारी की भूमिका निभाते हुए कुछ विवादों का समाधान भी कर सकती हैं | 08 मार्च,2011 से इन्हें 59 वाँ वर्ष शुरू हो जाएगा,जिस का अंक बनता है-5 | यह इनके लिए प्रतिष्ठा-वृद्धि वाला रहेगा | इस आयु अंक के साथ चलित वर्षांक के समन्वय के कारण पार्टी के वरिष्ठ/बड़े पदाधिकारी आश्चर्यजनक रूप से इन के साथ होंगे | तब इन के कई और विरोधियों का भी हिसाब-किताब निपट जाएगा |"
               मित्रो, इस प्रकार आप देख ही रहे हैं कि आयु-अंक के रूप में पितृ अंक (4-58 वाँ वर्ष)) व चलित वर्ष-अंक के रूप में भी पितृ अंक (4- कैलेण्डर वर्ष 2011) का साथ होते ही वसुंधरा राजे पर पितृ-कृपा बरसी| इस में भी जैसे ही 19 फरवरी  को चलित का शनि पूरी तरह उतरा, पार्टी के पितृ-पुरुष (GODFATHER) यानि आलाकमान ने यह पद स्वीकारने के लिए वसुंधरा राजे की मिन्नतें कीं|  इन के विरोध में कुछ लोग अभी भी बताये जाते हैं| भले ही हो| इन के विरोधियों को हिंदी की एक कहावत किसी विशेषज्ञ से समझ लेनी चाहिए--- 'रानी रूठेगी तो अपना सुहाग लेगी'| हम ने अपनी उक्त ब्लॉग पोस्ट में इन के अंकों की प्रबलता का खुल कर जिक्र किया है| आइए, आप की सेवा में एक बार फिर से उक्त पोस्ट का वह हिस्सा फिर से रख देते हैं| हम ने लिखा था--- " इन के यहाँ प्रबल ‘शत्रुहन्ता योग’ है | इस का तात्पर्य यह है कि जो कोई इन के साथ सीधे-सीधे लड़ाई मोल लेगा,उसे झुकना ही पड़ेगा,वरना वह मिट जाएगा | हाँ,अगर इन के विरोधी इन से हाथ मिला लेंगे तो उन का मान-सम्मान और अस्तित्व बच जाएगा | ज़्यादा दिन नहीं हुए हैं कि जब पार्टी में अधिकांश लोग इन के पीछे हाथ धो कर पड़ गये थे कि इन से ‘नेता प्रतिपक्ष’ के पद से इस्तीफ़ा लेना ही है | इन्हें मोटे-मोटे अल्टीमेटम दिये जा रहे थे | तब बात है शायद 13 अगस्त,2009 की | हम अपने अग्रज-तुल्य और राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजदीपक रस्तोगी के घर उन के साथ बैठे थे | तब उन के पूछने पर हम ने इसी ‘शत्रुहन्ता योग’ का हवाला देते हुए कहा था कि चाहे कुछ हो जाए,वसुंधरा राजे अपने पद से इस्तीफ़ा तो तभी देंगी,कि जब वे ख़ुद चाहेंगी | हम ने यह भी कहा था कि राजनाथ ने अपने जीवन की एक बहुत बड़ी भूल कर दी है,जो कि इन से इस तरह भिडंत ले ली | साथ ही लालकृष्ण आडवाणी ने भी इन के साथ ऐसा व्यवहार कर के बेवकूफी कर ली है | अब इन दोनों को तो अपने-अपने पद से जाना ही होगा | आप सभी के सामने आ ही चुका है कि ऐसा ही हुआ है | हम इन के साथ के ऐसे कई उदाहरण बता सकते हैं | अभी भी जो लोग इन के साथ सीधी लड़ाई ले रहे हैं,उन का भी ऐसा ही हश्र होना है | इतना ही तगड़ा यह योग गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है,जिस का जिक्र हम उन के बारे में विधानसभा चुनाव-2007 में E TV अपनी भविष्यवाणी में कर चुके हैं |"
तो मित्रो, आप देख ही चुके हैं कि वसुंधरा राजे के नेता प्रतिपक्ष बनाने से हमारी भविष्यवाणी किस प्रकार सही साबित हुई| अभी तो इंतज़ार कीजिए कि इन के बारे में उक्त हमारी भविष्यवाणी के अन्य हिस्से भी वक़्त आने पर सही साबित होंगे|
               आज बस इतना ही| कल फिर मिलेंगे 'अंक प्रभा' के फरवरी, 2011 के कुछ पृष्ठ ले कर| तब तक आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| .......... जय श्री राम|



अंक प्रभा: फरवरी, 2011: भाग-2

जय श्री राम ............| आप की सेवा में प्रस्तुत है पृष्ठ-संख्या २@| इस में सम्पादकीय के साथ 'प्रसंगवश' में है ज्योतिषीय परामर्श के लिए सेवा-शुल्क के न्यूनाधिक होने का मुद्दा| इस के साथ ही 21 जनवरी से 19 फरवरी की अवधि में जन्मे लोगों के लिए कुछ ख़ास 'न्यूमेरो टिप्स|

कुछ ही देर में फिर मिलते हैं| .......... जय श्री राम|

अंक प्रभा : फरवरी, 2011: भाग-1

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, प्रस्तुत है आप की सेवा में इस अंक का पृष्ठ संख्या 1|

मिलते हैं अभी कुछ देर में| ........... जय श्री राम|

शनिवार, 26 फ़रवरी 2011

इस हफ़्ते की रिलीज फ़िल्में: फ्लॉप की जुगलबंदी

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, इशाफ्ते रिलीज हो रही है दो फ़िल्में| ये दोनों ही छोटे बज़ट की फ़िल्में हैं| तो आइए, सब से पहले करते हैं रिलीज के अंकीय समीकरणों की|
रिलीज के अंकीय समीकरण 
रिलीज के दिन का मूलांक 7 व भाग्यांक 4 है| यह युति अंक 3 व 9 के लिए ठीक नहीं है| अंक 1 व 2 के लिए समीकरण ठीक है| अंक 5 के लिए भी स्थिति अपेक्षाकृत ठीक नहीं है| अंक 8 के लिए स्थिति ठीक नहीं है| चलित अंक 3 (धनात्मक) है| 
TANU WEDS MANU
माधवन-कंगना राणावत स्टारर इस फिल्म का अंक है-5| इस का वृहदंक है-50| ये दोनों ही अशुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 7-9-7 है| यह शुभ है| फिल्म के तीन निर्माता हैं| पहले निर्माता शैलेश आर.सिंह का अंक है-9| इस का वृहदंक है-45| इस का मूलांक समीकरण 8-2-8 है| ये तीनों ही रिलीज के समीकरणों के साथ अशुभ युतियाँ बनाते हैं| दूसरे निर्माता सूर्य सिंह का अंक है-3| इस का वृहदंक 30 व मूलांक समीकरण 4-8 है| ये सभी अशुभ हैं| तीसरे निर्माता विनोद बच्चन का अंक 3, वृहदंक 30 व मूलांक समीकरण 5-7 है| ये तीनों ही अशुभ हैं| फिल्म के निर्देशक आनंद राय का अंक है-2| इस का वृहदंक है-20| ये दोनों ही शुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 7-4 | यह अशुभ है| अतः इस विश्लेषण से यह लगता है कि यह फिल्म पिटेगी|
YEH DOORIYAN
इस फिल्म का अंक बनता है-3| इस का वृहदंक है-39| ये दोनों ही अशुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 2-1 है| यह शुभ है| फिल्म कि निर्माता व निर्देशक दीपशिखा है| इन का अंक है-3| इस का वृहदंक है-39| ये दोनों ही अशुभ हैं| दीपशिखा के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| अतः इस फिल्म के पीटने के आसार ही अधिक हैं|





मित्रो, अभी तो बस इतना ही| रत तक फिर मिलते हैं| अब आज्ञा दीजिए| .......... जय श्री राम|


बुधवार, 16 फ़रवरी 2011

इस हफ्ते की रिलीज फ़िल्में: उद्योग को राहत देंगी

जय श्री राम .........| आदरणीय मित्रो, आज बात कर लेते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फ़िल्मों की| इस बार दो फ़िल्में आ रही हैं| एक तो 'सतरंगी पैराशूट' और दूसरी '7 खून माफ़'| इस क्रम में सब से पहले बात करते हैं रिलीज के दिन  के अंकीय समीकरणों की|
रिलीज के दिन के अंकीय समीकरण 
रिलीज के दिन का मूलांक  9 व भाग्यांक 6 है| चलित का अंक ८ (सौम्य) है| अंक 3 के लिए भी बहुत ही शुभत्व की स्थिति है| अंक 1 के लिए भी शुभ है| अंक 5 के लिए मामला लगभग बराबरी का है| अंक 2 व 7 के लिए अशुभ की स्थिति है| अंक 4 व 8 के लिए भी मामला नुक्सान का ही है|
7  KHOON  MAAF  
 प्रियंका चोपड़ा ने आशुतोष गोवारीकर की फ़िल्म 'व्हाट्ज़ योर राशि' में 12 भूमिकाएँ घसीटी थीं (इतना कचरा काम करने को 'निभाना' तो नहीं कहेंगे); और आशुतोष कबाड़ा कर दिया था| अब यहाँ वे अपने सात पतियों की हत्या करती हैं| विशाल भारद्वाज प्रोडक्शंस के बैनर तले रस्किन बोंड की एक लघु कथा पर बनी इस फ़िल्म का अंक बनता है-2, जो कि अशुभ है| इस का वृहदंक 47 व मूलांक समीकरण 7-8-5 है| ये दोनों भी अशुभ हैं| निर्माता विशाल भारद्वाज का अंक बनता है-6, जो कि शुभ है| इस का वृहदंक बनता है-42| अंक 2,4 व 6 का त्रिकोण अशुभ है| यह शुक्र भ्रष्ट करता है| इस का मूलांक समीकरण 1-5 है| यह शुभ है| निर्देशक रोहन सिप्पी का अंक बनता है-5| यह बराबरी का मामला है| इस का वृहदंक 41 अशुभ है| इस का मूलांक समीकरण 2-3 भी बराबरी का मामला है| प्रियंका चोपड़ा के साथ इस फ़िल्म में नील नितिन मुकेश, नसीरुद्दीन शाह आदि हैं| फ़िल्म के प्रमुख नायक नील नितिन मुकेश का नामांक बनता है-1| यह शुभ है| इस का वृहदंक बनता है-55| यह बराबरी का मामला है| इस का मूलांक समीकरण 5-7-7 है| 15-01-1982 को जन्मे नील का जन्म का मूलांक 6 व भाग्यांक 9 है| ये दोनों ही बहुत शुभ हैं| इन्हें अभी उम्र का 30 वाँ वर्ष चल रहा है, जिस अंक  बनता है-3| यह भी बहुत शुभ है| इस फ़िल्म से नील को बहुत लाभ मिल सकता है| इन की प्रतिष्ठा-वृद्धि भी होगी| इन के लिए अब तक रहा सफलता का अकाल अब नहीं रहेगा| यह फ़िल्म नील को निराश नहीं करेगी| प्रियंका चोपड़ा का नामांक बनता है-2| यह अशुभ है| इस का वृहदंक 47 व मूलांक समीकरण 3-8 है| ये दोनों भी अशुभ हैं| 'अंक प्रभा' के जनवरी, 2011 के अंक में नववर्ष के सन्दर्भ में विशेष भविष्यवाणियों के क्रम में हम ने कहा है कि प्रियंका अपने नाम में 'CHOPRAA' को 'CHOPRAA' लिखें| 18-07-1982 को जन्मीं प्रियंका के जन्म का मूलांक  व भाग्यांक 9 है| ये दोनों ही प्रबलता से पक्ष के हैं| अतः इस फ़िल्म से प्रियंका की प्रतिष्ठा नयी ऊँचाइयाँ ले सकती है| इन्हें बहुत प्रशंसा व अच्छी टिप्पणियाँ मिल सकती हैं| इन का आयु-अंक 2 (29 वाँ वर्ष) है| यह विपरीत है|  इस प्रकार उक्त विश्लेषण बताता है कि यद्यपि इस फ़िल्म के नामांक के पूरे और विशाल व प्रियंका के कुछ अंकीय समीकरण विपरीत होने के बाद भी अन्य समीकरण के अच्छे पक्षकार होने के कारण यह फ़िल्म  सफल रहेगी| बॉक्स ऑफिस पर यह निर्माता को निराश नहीं करेगी| हाँ, विपरीत समीकरणों के कारण इसे बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल पाएगी| 
SATRANGEE  PARACHUTE
  इस फ़िल्म का अंक बनता है-1| यह शुभ है| इस का वृहदंक 64 है| यह भी शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 2-8 है| यह अशुभ है| इस फ़िल्म के निर्माता विनीत खेत्रपाल इस के निर्देशक भी हैं| इस कारण इन के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| इन का अंक बनता है-3| इस का वृहदंक है-57| ये दोनों ही शुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण  8-4 है| यह अशुभ है| यहाँ शुभांकों की प्रधानता के कारण यह फ़िल्म अपनी लागत निकाल लेगी और सफल रहेगी| 
     मित्रो, इस बार की रिलीज दोनों फ़िल्में हिंदी फिल्मोद्योग को निराश नहीं करेंगी और राहत देंगी| आज बस इतना ही| अगली बार तक के लिए आज्ञा दीजिए| ........ आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2011

आज की रिलीज फ़िल्में: फ्लॉप की तिकड़ी

         जय श्री राम ...........| आदरणीय मित्रो, प्रकृति का रूप बदल रहा है;मगर मौसम में आ रहा यह बदलाव हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस-सीन में भी कोई बदलाव लाएगा या नहीं,यह देखना है| आज रिलीज हो रही हैं तीन फ़िल्में| इन में से एक 'एंजल' तो पिछले हफ्ते रिलीज होनी थी| तो आइए, सब से पहले करते हैं आज के अंकीय समीकरणों की बात|
         आज के अंकीय समीकरण 
         आज का मूलांक 2 व भाग्यांक 8 है| यह युति भावनात्मक झटका व इच्छा-पूर्ति में बाधा बताती है| साथ ही यह साझेदारी में हानि बताती है| आज अंक 1, 2, 4, 8 व 9 के लिए मामला ख़राब है| अंक 6 के लिए हानि योग है| अंक 7 के लिए अंक 2 वाली ही स्थिति है| अंक 5 की स्थिति आज डावांडोल अधिक है| अंक 4 के साथ विखंडन की स्थिति है|
        PATIALA HOUSE
        निर्माताओं की लम्बी-चौड़ी फेहरिश्त वाली इस फिल्म का अंक बनता है-9| यह अक्षय कुमार का जन्म का मूलांक है, मगर परेशानी यह है कि अभी अक्षय का आयु-अंक इन के विपरीत है और आज के समीकरण फिल्म के इस अंक के विपरीत हैं| अतः यह अंक आज अशुभ है| इस का वृहदंक 45 व मूलांक समीकरण 1-8 है| ये दोनों भी आज अशुभ हैं| फिल्म के कुल जमा छह निर्माता हैं| पहले निर्माता निखिल अडवानी फिल्म के निर्देशक भी हैं| निखिल का नामांक बनता है-8| इस का वृहदंक 35 व मूलांक समीकरण 8-9 है| ये सभी आज अशुभ हैं| 28-04-1971 को जन्मे निखिल का जन्म का मूलांक 1 व भाग्यांक 5 है| ये दोनों ही आज के अंकीय समीकरण के साथ विपरीत बैठते हैं| निखिल का आयु-अंक (40 वाँ वर्ष) आज के अंकों के साथ विखंडन कर रहा है| निखिल को चाहिए कि ये अपने नाम को 'NIKKHIL' लिखें| अक्षय कुमार के साथ निखिल की मैचिंग नहीं है| इस लिए जब तक निखिल अपने नाम की वर्तनी नहीं बदलेंगे, तब तक अक्षय के साथ उन का सफल फ़िल्म दे पाना संभव नहीं दिखता| निखिल के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| दूसरे निर्माता भूषण कुमार का नामांक 6 है| आज इस के आर्थिक झटके का योग है| इस का वृहदंक 42 व मूलांक समीकरण 9-6 है| ये दोनों भी अशुभ हैं| 28 नवम्बर को जन्मे (इन का जन्म का वर्ष हमें उपलब्ध नहीं है) भूषण कुमार का जन्म का मूलांक 1 है| यह आज के भाग्यांक के साथ 'द्रोहात्मक युति' बनाता है, जो कि अशुभ है| तीसरे निर्माता मुकेश तलरेजा का अंक बनाता है-6| इस का वृहदंक 42 व मूलांक समीकरण 7-8 है| ये दोनों भी आज अशुभ हैं| चौथे निर्माता किशन कुमार का अंक बनता है-5| इस का वृहदंक 32 व मूलांक समीकरण 8-6 है| ये दोनों भी आज हानिकारक हैं| पाँचवें निर्माता ज़ोएब स्प्रिंगवाला का अंक बनता है-9| इस का वृहदंक 54 व मूलांक समीकरण 3-6 है| ये तीनों ही आज अशुभ हैं| छठे निर्माता के रूप में अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना हैं| इन का नामांक बनता है-8| इस का वृहदंक 44 व वृहदंक समीकरण 7-1 है| ये दोनों ही आज झटकेदार हैं| 29-12-1974 को जन्मीं ट्विंकल का जन्म का मूलांक 2 व भाग्यांक 8 है| यही युति आज के अंकों की है| इन का आयु-अंक 1 (37 वाँ वर्ष) आज के भाग्यांक 8 के साथ पितृ-द्रोह उत्पन्न करता है| फ़िल्म 'TEES MAAR KHAN' की भविष्यवाणी के समय हम ने कहा भी था कि ट्विंकल के यहाँ 'पुरुष पितृदोष' है| इस के कारण इन्हें न तो अपने पति के काम में दखल देना चाहिए और न ही पति के लिए कोई फ़िल्म ही बनानी चाहिए| इन्हें अपने पति के काम से दूर रहना चाहिए| ट्विंकल ने यह फ़िल्म साझेदारी में बनायी है, जबकि आज साझेदारी के अंक भ्रष्ट हैं| ट्विंकल को चाहिए कि ये अपने नाम में 'TWINKLE' को 'TWINKKLE' लिखें| 
         फ़िल्म के नायक अक्षय कुमार का नामांक है-1| इस का वृहदंक 28 व मूलांक समीकरण 4-6 है| आज ये तीनों ही अशुभ हैं| 09-09-1967 को जन्मे अक्षय का जन्म का मूलांक 9 व भाग्यांक 5 है| ये दोनों ही आज हानिकारक हैं| कोढ़ में खाज यह है कि अभी अक्षय को उम्र का 44 वाँ वर्ष चल रहा है, जिस का अंक बनता है-8| यह आज तगड़ी 'स्पार्किंग' पैदा करता है| अतः यह फ़िल्म तो क्या 08 सितम्बर, 2011 तक अक्षय कुमार की कोई भी फ़िल्म हिट होती नहीं दिख रही है| हाँ, किसी निर्माता, निर्देशक या साथी कलाकारों के अंकों की बहुत तगड़ी कृपा हो तो थोड़ी बहुत सफलता मिल सकती है| फ़िल्म की नायिका अनुष्का शर्मा का नामांक बनता है-3| इस का वृहदंक 39 व मूलांक समीकरण 5-7 है| ये तीनों ही आज अशुभ हैं| 01-05-1988 को जन्मीं अनुष्का का जन्म का मूलांक 1 व भाग्यांक 5 है| ये दोनों ही आज शुभ नहीं हैं| इन के आयु-अंक 5 (23 वाँ वर्ष) का हाल भी ऐसा ही है|
          अतः यह फ़िल्म फ्लॉप के खाते में ही जाती दिख रही है| 'चांदनी चौक टू चाइना' के बाद निखिल के साथ अक्षय को यह दूसरा बड़ा झटका लगेगा| हाँ, यदि यह फ़िल्म एक सप्ताह बाद यानि इस महीने 18 तारीख़ को रिलीज की जाती तो बॉक्स ऑफिस पर इस की कहानी कुछ और ही रहती; मगर... यही तो भाग्य है|
           ANGEL
           सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के निर्देशन में यह तीसरी फ़िल्म है| इस का अंक बनता है-8| इस का वृहदंक बनता है-17| ये दोनों ही आज तगड़े अशुभ हैं| नाम एक ही शब्द का होने के कारण इस का कोई मूलांक समीकरण नहीं है| गणेश आचार्य का अंक है-9| इस का वृहदंक 36 व मूलांक समीकरण 4-5 है| ये तीनों ही आज हानिकारक हैं| चूँकि गणेश निर्देशक के साथ-साथ फ़िल्म के निर्माता भी हैं, इस लिए इन के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| अतः यह फ़िल्म गणेश आचार्य को बड़ा झटका देते हुए तगड़ी फ्लॉप की लिस्ट में अपना नाम जुड़वाती दिख रही है|
          AASHIQUI.IN  
          इस फ़िल्म का अंक बनता है-7| इस का वृहदंक बनता है-34| ये दोनों ही आज अशुभ हैं| इस मूलांक समीकरण 1-6 है| यह लगभग बराबरी का मामला है| फ़िल्म के दो निर्माता हैं| पहले निर्माता अमित छेड़ा का अंक बनता है-6| यह आज शुक्र भंग के कारण आर्थिक झटका देने वाला है| इस का वृहदंक 33 व मूलांक समीकरण 1-5 है| ये दोनों भी आज अशुभ हैं| दूसरे निर्माता शशिकांत छेड़ा का अंक 8, वृहदंक 53 व मूलांक समीकरण 3-5 है| ये सभी आज हानिकारक हैं| फ़िल्म के निर्देशक शंखदीप का अंक बनता है-8| इस का वृहदंक बनता है-44| ये दोनों ही आज अशुभ है| अतः यह फ़िल्म फ्लॉप ही होती दिख रही है|
           मित्रो, यह तो कथा-कहानी हुई आज की रिलीज फिल्मों की| अगली पोस्ट के रूप में 'अंक प्रभा' के जनवरी, 2011 के पृष्ठ संख्या 6 ले कर कल उपस्थित होंगे| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ........आज के आनंद की जय| ........... जय श्री राम|



           
   

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2011

'अंक प्रभा':::जनवरी, 2011:-भाग-6

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, लीजिए हाजिर है आप की सेवा में ' अंक प्रभा' के जनवरी, 2011 के अंक का पृष्ठ संख्या-6|

कल आप की सेवा में कल की रिलीज फिल्मों की बात के साथ 'अंक प्रभा' का इसी क्रम में अगला पृष्ठ रखेंगे| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| .......... जय श्री राम|

'अंक प्रभा':::जनवरी, 2011:-भाग-5

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, हाजिर है आप की सेवा में आप के अपने 'अंक प्रभा' के जनवरी, 2011 अंक का पृष्ठ-क्रमांक 5|

शाम को फिर मिलेंगे| तब तक के  लिए आज्ञा दीजिए| .......... जय श्री राम|

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2011

'अंक प्रभा'::: जनवरी,2011:-भाग-4

जय श्री राम............| आज आप की सेवा में हम हाजिर हैं 'अंक प्रभा' के जनवरी,2011 के अंक की पृष्ठ संख्या 4 ले कर| यहाँ आप को मिलेंगी राजनीति और फ़िल्मी दुनिया की कुछ प्रमुख हस्तियों से सम्बन्धित भविष्यवाणियाँ|


शाम के बाद पृष्ठ संख्या 5 के साथ फिर हाजिर होंगे, इसलिए अभी 'आज के आनंद की जय' नहीं कहेंगे| हाँ, ............ जय श्री राम| 


सोमवार, 7 फ़रवरी 2011

'अंक प्रभा':::जनवरी, 2011:-भाग-3

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, लीजिए आप की सेवा में हाजिर है 'अंक प्रभा' के जनवरी, 2011 अंक का पृष्ठ संख्या 3|

आज बस इतना ही| कल सुबह पृष्ठ संख्या 4 ले कर हाजिर होंगे| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| .........आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

'अंक प्रभा':::जनवरी, 2011:-भाग-2

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, आज हाजिर है 'अंक प्रभा' के जनवरी अंक का पृष्ठ संख्या 2|

शाम को पृष्ठ संख्या 3 के साथ फिर हाजिर होंगे, इस लिए अभी 'आज के आनंद की जय' नहीं| ..........जय श्री राम|

रविवार, 6 फ़रवरी 2011

'अंक प्रभा' ::: जनवरी, 2011:-भाग-1

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, 'अंक प्रभा' के जनवरी, 2011 के अंक में हम ने कई पहलुओं को शामिल किया है| इन का अलग से कोई उल्लेख न करते हुए सीधे 'अंक प्रभा' के पृष्ठ एक-एक कर आप की सेवा में रख देते हैं| ...तो लीजिए आज हाजिर है इस का पहला पृष्ठ---
 तो मित्रो, आज बस इतना ही| अगली बात करने मिलेंगे कल| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ........... जय श्री राम|


शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2011

'ये साली ज़िन्दगी, 'यूनाइटेड सिक्स' और 'ऊट पटांग' की रिलीज

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, पिछले माह ने हिंदी फिल्मोद्योग को 'यमला पगला दीवाना' के रूप में साल की पहली हिट फिल्म दे दी| आज है माह का पहला शुक्रवार| आज रिलीज हो रही है फिल्मों की तिकड़ी| आइए, सब से पहले बात करते हैं आज के अंकीय समीकरणों की|
आज के अंकीय समीकरण
आज का मूलांक 4 व भाग्यांक 1 है| यह पितृ अंक-प्रधान युति है| इसे ग्रहण-योग भी कहते हैं| जिन लोगों के 'पितृ-प्रभाव' की स्थिति है, वे आज लाभ में रहेंगे,किन्तु जिन के 'पितृदोष' की स्थिति है, उन्हें आज झटके लग सकते हैं| अंक ३ व ९ के लिए भी आज शुभावस्था है| अंक 2, 6, 7 व 8 के लिए आज अशुभ की हालत है| अंक 5 भी नुक्सान की ही हालत में है|
YEH SAALI ZINDAGI    
 लगता है कि हमारे कुछ फ़िल्मकारों के दिमाग़ में यह बात बुरी तरह बैठ गयी कि गाली-गलौज की भाषा में तथाकथित कला ज़्यादा है| विशाल भारद्वाज के बाद 'NO ONE KILLED JESSICA ' में रानी मुखर्जी ने जिस धाराप्रवाह अंदाज़ (!) में गालियाँ दी हैं, उस पर हमारे इन फ़िल्मकारों को तो नाज़ (!) होगा| एक तो रानी की फटे बाँस जैसी आवाज़, और तिस पर गालियाँ| ...ख़ैर,अपने सुधीर मिश्रा तमाम ज़िन्दगी को ही गाली देते हुए लाये हैं यह फ़िल्म| इरफ़ान खान-चित्रांगदा सिंह स्टारर इस फ़िल्म का अंक बनता है-६,जो कि आज अशुभ है| इस का वृहदंक है-42| अंक 2, 4 व 6 का त्रिकोण आज अशुभ है,ख़ासकर आर्थिक मामलों में| इस त्रिकोण में स्त्री अंक (2) भ्रष्ट है,इस कारण साझेदारी, महिला या सहयोगी के कारण बड़ा आर्थिक झटका लगने के योग बनते हैं| इस फ़िल्म के नाम का मूलांक समीकरण 2-9-4 बनता है| यहाँ शुभांकों की प्रधानता है| अंक 9 पितृ अंक 4 की उपस्थिति में प्रतिष्ठा-वृद्धि करवाता है| अतः इस फ़िल्म से सुधीर मिश्रा की प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है| इस का अर्थ यह हुआ कि इन्हें अच्छी समीक्षा/टिप्पणी मिल सकती है| अब बात कर लेते हैं ख़ुद सुधीर मिश्रा के अंकों की| इन नामांक बनता है-1, जो कि आज शुभ है, वह भी जहाज के कप्तान के रूप में विशेषकर| इस का वृहदंक 37 व मूलांक समीकरण 3-7 है| ये दोनों ही अशुभ हैं| चूँकि सुधीर मिश्रा फ़िल्म के निर्माता के साथ-साथ निर्देशक भी हैं, इस कारण इन के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| अतः यह कहा जा सकता है कि इस फ़िल्म का बॉक्स ऑफिस पर हश्र कोई अच्छा नहीं होने वाला है| यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर निराश करेगी|
UNITED SIX 
 इस फ़िल्म का अंक बनता है-7| यह आज अशुभ है| इस का वृहदंक बनता है-34,जो कि आज शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 7-9 है| यह बराबरी का मामला है| निर्माता सी. जी. पटेल का अंक बनता है-9| यह शुभ है| इस का वृहदंक 27 व मूलांक समीकरण 3-3-3 है| ये दोनों ही आज शुभ हैं| फ़िल्म के निर्देशक विशाल आर्यन सिंह का अंक बनता है-1| इस का वृहदंक 46 व मूलांक समीकरण 1-1-८ है| ये दोनों ही शुभ हैं| अतः यह फ़िल्म घाटे का सौदा नहीं रहेगी तथा अपनी लागत निकाल लेगी|
 

UTT PATAANG  
 इस फ़िल्म का अंक बनता है-1| यह शुभ है| इस का वृहदंक है-37| यह अशुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 5-5 है,जो कि अशुभ  का मामला है| फ़िल्म की निर्माता अपर्णा जोशी का अंक 8, वृहदंक 35 व मूलांक समीकरण 9-8 है| ये सभी अशुभ हैं| नेर्देशक श्रीकांत वेला का अंक 2, वृहदंक 38 व मूलांक समीकरण 5-6 है| ये सभी भी अशुभ ही हैं| अतः इस फ़िल्म का बॉक्स ऑफिस भविष्य दु:खद ही दिख रहा है|              
          मित्रो,आज इतना ही| कल फिर आप की सेवा में उपस्थित होंगे| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| .........आज के आनंद की जय| ............जय श्री राम|


शुक्रवार, 28 जनवरी 2011

DIL TOH BACCHA HAI JI ' की रिलीज


         जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो,आज रिलीज हो रही है दिलचस्प मानी जाने वाली फ़िल्म-'दिल तो बच्चा है जी'| आइए, सब से पहले बात करते हैं आज के अंकीय समीकरणों की|
        आज के अंकीय समीकरण 
        आज का मूलांक 1 व भाग्यांक 6 है| चलित का अंक 8 (सौम्य) है| आज अंक 1 व 6 के लिए तो शुभत्व है ही| अंक 2, 7 व 8 के लिए अशुभ है| अंक 3, 4 व 9 के लिए भी शुभ है| अंक ५ के लिए भी आज अशुभ हिसाब-किताब ही है|
        DIL TOH BACHCHA HAI JI  
        अजय देवगन व इमरान हाशमी स्टारर तथा गुलज़ार साहब के शब्दों पर आधारित शीर्षक वाली इस फ़िल्म का अंक है-3| यह शुभ है| इस का वृहदंक 48 व मूलांक समीकरण 8-7-6-7-2 है| आज विपरीत युतियों के कारण ये दोनों ही अशुभ हैं| फ़िल्म के एक निर्माता कुमार मंगत का अंक 6,वृहदंक 33 व मूलांक समीकरण 6-9 है| ये तीनों ही आज शुभ हैं| दूसरे निर्माता मधुर भंडारकर का अंक 2,वृहदंक 47 व मूलांक समीकरण 4-7 है| ये तीनों ही आज अशुभ हैं| 26-08-1968 को जन्मे मधुर का जन्म का मूलांक 8 व भाग्यांक 4 है| ये दोनों ही आज प्रबल अशुभ हैं| चूँकि मधुर फ़िल्म के निर्देशक भी हैं,इस लिए इन के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| अजय देवगन का नामांक 1,वृहदंक 28,मूलांक समीकरण 4-6 है| ये तीनों ही शुभ हैं| 02-04-1969 को जन्मे अजय का जन्म का मूलांक 2 व भाग्यांक 4 है| यहाँ मूलांक अशुभ व भाग्यांक शुभ है| इन का आयु-अंक 6 (42 वाँ वर्ष) आज का भाग्यांक होने के कारण शुभ है| इमरान हाशमी का नामांक 2 व वृहदंक 38 है| ये दोनों ही आज अशुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 1-1 है,जो कि शुभ है| 24-03-1979 को जन्मे इमरान का जन्म का मूलांक 6 व भाग्यांक 8 है| मूलांक शुभ व भाग्यांक अशुभ है| इन का आयु-अंक 5 (32 वाँ वर्ष) है,जो कि अशुभ है| अतः इन समस्त समीकरणों को देखते हुए यह फ़िल्म असफल के खाते को ही बढ़ाती दिख रही है| हाँ,यह बॉक्स ऑफिस पर जितनी भी चलेगी,वह अजय देवगन के अंकों के कारण ही संभव होगा| हाँ, यदि इस फ़िल्म के नाम में 'DIL' को 'DIIL' लिखा जाता तो कुछ सकारात्मक अंतर आ सकता था|
         मित्रो,आज तो इतना ही| अब आज्ञा दीजिए| .........अब आज के आनंद की जय| ............जय श्री राम|  


बुधवार, 26 जनवरी 2011

ताज़ा रिलीज फ़िल्में:आ गयी साल की पहली हिट

(14-01-2011 को रिलीज इन फिल्मों की यह भविष्यवाणी अखबार 'अंक प्रभा' के जनवरी, 2011 के अंक में प्रकाशित हो चुकी है)
रिलीज के दिन के समीकरण 
       रिलीज के दिन का मूलांक 5 व भाग्यांक 1 है| चलित का अंक 8 (ओज) है| यह युति अंक 1, 4 व 5 के लिए शुभ है| अंक 3 व 9 के लिए भी ठीक है| अंक ६ के लिए बुरी नहीं है|
YAMLA PAGLA DEEWANA  :साल की पहली हिट 
          इस फ़िल्म का अंक बनता है-8| यह अशुभ है| इस का वृहदंक 53 व मूलांक समीकरण 1-7-9 शुभ है| फ़िल्म के नाम में यदि 1 अंक और जोड़ दिया जाता तो और भी अच्छा रहता| फ़िल्म के दो निर्माता हैं| एक निर्माता नितिन मनमोहन का अंक 3,वृहदंक 48 व मूलांक समीकरण 7-5 है| ये तीनों ही शुभ हैं| दूसरे निर्माता समीर कार्णिक का अंक 6 है| यह शुभ है| इन का वृहदंक 24 व मूलांक समीकरण 2-4 है| ग्रहण योग  के कारण ये दोनों ही अशुभ हैं| समीर फ़िल्म के निर्देशक भी हैं,इस कारण इन के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| फ़िल्म के नायकों में सब से बड़े देओल यानि धर्मेन्द्र का नामांक 6 व वृहदंक 33 है| ये दोनों ही आज शुभ हैं| 08-12-1935 को जन्मे धर्मेन्द्र का जन्म का मूलांक 8 व भाग्यांक 2 है| ये दोनों ही आज अशुभ हैं| इन का आयु-अंक 4 (76 वाँ वर्ष) बहुत शुभ है| यह पितृदोष का परिहार कर देता है| चूँकि धर्मेन्द्र अपनी संतान के साथ काम कर रहे हैं,इस लिए यहाँ 'UPPER GODFATHER PROBLEM' का परिहार हो गया है| सन्नी देओल का नामांक है-3| इन का वृहदंक 39 व मूलांक समीकरण 2-1 है| ये दोनों ही शुभ हैं| 19-10-1956 को जन्मे सन्नी का जन्म का मूलांक 1 व भाग्यांक 5 है| ये दोनों ही आज प्रबल पक्ष के हैं| इन का आयु-अंक है-1 (55 वाँ वर्ष)| ये दोनों भी बहुत शुभ हैं| अतः इतना तो तय है कि यह फ़िल्म हिट रहेगी,हाँ,मेगा हिट नहीं रहेगी| यह जो भी सफलता प्राप्त करेगी,वह सन्नी के जन्मांक-नामांक व धरम जी के नामांक की बदौलत ही होगा| तो इस फ़िल्म के रूप में स्वागत कीजिए नए साल की पहली हिट फ़िल्म का|
HOSTEL  
         इस फ़िल्म का अंक बनता है-9,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक है-27| यह अशुभ है| फ़िल्म के तीन निर्माता हैं| विक्की तेजवानी का अंक 9,वृहदंक 36 व मूलांक समीकरण 4-5 है| ये तीनों ही शुभ हैं| कैलाश राज गांधी का अंक 3,वृहदंक 39 व मूलांक समीकरण 7-4-1 है| ये तीनों भी आज शुभ हैं| तीसरे निर्माता गुरपाल सिंह का अंक 4 व वृहदंक 40 है| ये दोनों आज शुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 5-8 है| यह अशुभ है| निर्देशक मनीष गुप्ता का अंक 5,वृहदंक 4 व मूलांक समीकरण 1-4 है| ये तीनों ही शुभ हैं| अतः कह सकते हैं कि यह फ़िल्म अपने निर्माताओं को निराश नहीं करेगी| यह सफल रहेगी|
TURNING 30 
         इस फ़िल्म का अंक बनता है-2, जो कि आज झटकेदार है| इस का वृहदंक है-56| अंक 2, 5 व 6 का त्रिकोण अशुभ है| इस का मूलांक समीकरण 8-3 है| यह निर्णय सम्बन्धी अनुचितता बताता है| इस के निर्माता प्रकाश झा का अंक है-2| इस का वृहदंक है-29 और मूलांक समीकरण 4-7 है| ये समीकरण अशुभ हैं| निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव का अंक है-8,जो कि अशुभ है| इस का वृहदंक है-53 | अंक 3, 5 व 8 का त्रिकोण अशुभ है| इस का मूलांक समीकरण 2-6 है| यह भी अशुभ है| अतः यह फ़िल्म भी फ़्लॉप के ही खाते में जाती दिख रही  है| 
           मित्रो,आज बस इतना ही| अब आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

मंगलवार, 25 जनवरी 2011

ताज़ा फ़िल्मों की रिलीज

 (07-01-2011 को रिलीज हुई इन फ़िल्मों की भविष्यवाणी अख़बार 'अंक प्रभा' के जनवरी,2011 के अंक में प्रकाशित हो चुकी है)
            रिलीज के दिन के समीकरण   
            रिलीज के दिन का मूलांक 7 व भाग्यांक 3 है| ये दोनों परस्पर विरोधी हैं,इस कारण यह दिन विरोधाभासों का है| यह दिन जहाँ अंक 1,4,6 व 9 के लिए अंक 3 के दृष्टिकोण से शुभ है,वहीं अंक 7 के दृष्टिकोण से अशुभ है| अंक 2 व 7 के लिए अंक 7 के हिसाब से समीकरण शुभ है,तो अंक 3 के हिसाब से अशुभ है| अंक 8 भावनात्मक झटकों व उम्मीदें तोड़ने वाला है| अंक 5 के लिए स्थिति कुछ पक्ष की है|


            NO ONE KILLED JESSICA  
           विद्या बालन और रानी मुखर्जी जैसे सितारों से सजी इस फ़िल्म का अंक बनता है-1| यह रिलीज के दिन के भागयांक के साथ शुभ योग बनाता है,किन्तु मूलांक के साथ अशुभ| इस का वृहदंक 64 व मूलांक समीकरण 3-8-9-8 है| ये दोनों अशुभ हैं| निर्माता रोनी स्क्रूवाला का अंक 5 व वृहदंक 50 अशुभ है| इन का मूलांक समीकरण 7-7 शुभ है| निर्देशक राजकुमार गुप्ता का अंक 5,वृहदंक 41 व मूलांक समीकरण 1-4,ये तीनों ही अशुभ हैं|  अतः यह फ़िल्म कोई बड़ा धमाका नहीं करने वाली| बॉक्स ऑफिस पर यह फ़िल्म फ़्लॉप के खाते में ही जाएगी| हाँ,नामांक के समीकरणों के कारण कुछ टिप्पणियाँ/समीक्षाएँ भले ही अच्छी मिल जाएँ|
        
 
 
 
 
          IMPATIENT VIVEK 
         इस फ़िल्म का अंक 8,वृहदंक 53 व मूलांक समीकरण 6-2 है| ये तीनों ही रिलीज के दिन के समीकरणों के साथ अशुभ युतियाँ बनाते हैं| फ़िल्म के निर्माता का नाम नहीं मिल रहा है| निर्देशक राहत काज़मी का अंक 1 शुभ है| इन का वृहदंक 28 अशुभ है| इन का मूलांक समीकरण 4-6 है,जो कि रिलीज के दिन के साथ शुभ युति बना रहा है| अतः यह फ़िल्म फ़्लॉप की लिस्ट ही लम्बी करने वाली है|
     
 
 
 
 
 
 
 
 
     YEH FAASLEY  
          अनुपम खेर स्टारर इस फ़िल्म का अंक 6 व वृहदंक 33 है| ये दोनों ही शुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 2-4 है,जो कि अशुभ है| निर्माता ओमप्रकाश मित्तल का अंक 5,वृहदंक 50 व मूलांक समीकरण 2-4-8 है| ये तीनों ही अशुभ हैं| निर्देशक योगेश मित्तल का अंक 5,वृहदंक 41 व मूलांक समीकरण 6-8 है| रिलीज के दिन के समीकरणों के साथ अशुभ युति-निर्माण के कारण ये तीनों ही अशुभ हैं| अतः अशुभ युतियों की अधिकता के कारण यह फ़िल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुँह गिरेगी|
        मित्रो,आज बस इतना ही| अपने वादे के मुताबिक 14 तारीख़ को रिलीज हुई फ़िल्मों की बात लेकर हाजिर होंगे कल| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| .........आज के आनंद की जय| ............जय श्री राम|



सोमवार, 24 जनवरी 2011

ताज़ा रिलीज फ़िल्मों के बहाने

        (फ़िल्म सम्बन्धी यह भविष्यवाणी 'अंक प्रभा' के जनवरी,2011 के अंक में प्रकाशित हो चुकी है)
जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो,अंग्रेज़ी नववर्ष में हम बात करने के लिहाज से पहली बार मिल रहे हैं| बीच में WORDPRESS वाले ब्लॉग पर 14 तारीख़ को एक बात हुई थी,मगर वह इस रूप में नहीं थी| वह तो कोई तकनीकी बात थी| कुछ मित्रों की बात हम तक इस रूप में पहुँची कि हम अपने ब्लॉगों को अपडेट क्यों नहीं कर रहे हैं? माह के तीन शुक्रवार निकल गये और अभी तक एक भी फ़िल्म की रिलीज को ले कर पोस्ट नहीं डाली है| आख़िर क्यों? ...अब यह शिकायत है भी जायज,तो भला हम घुमा-फिरा कर क्यों बात करें| सीधे-से ही बता देते हैं| मित्रो,बात दरअसल यह है कि हमारे (आपके) अख़बार 'अंक प्रभा' में पूरे महीने में रिलीज होने वाली सभी फ़िल्मों का एक साथ बॉक्स ऑफिस भविष्यफल दे देते हैं| ऐसे में हम सोच रहे थे कि भला फिर वही भविष्यकथन ब्लॉग पर देकर पिष्टपेषण क्यों किया जाए? इस लिए हम ने विगत तीन हफ़्तों से यह नहीं पोस्ट किया| अखबार सम्बन्धी व्यस्तताओं के कारण हम अपने सभी ब्लॉग बंद करने का सोच चुके थे,मगर अब आप लोगों कि बात पर ध्यान देने से लगा कि ऐसा करना सही नहीं रहेगा| तो जैसे-तैसे कर के ही सही,मगर आप के साथ यहाँ बात करते रहेंगे| आप इसे भले ही हमारा वादा भी कह सकते हैं| भले ही अख़बार में महीने भर की रिलीज होने वाली फ़िल्मों का भविष्यफल एक साथ देते रहेंगे,मगर यहाँ आप की सेवा में यह सब पहले ही की भाँति जारी रहेगा| जो महीने भर की इकट्ठी भविष्यवाणी जानना चाहते हैं,वे 'अंक प्रभा' में पढ़ लें| ...अब इतना अवश्य है कि तीन हफ़्ते निकल चुके हैं,सो आज तो पिछले शुक्रवार यानि 21 तारीख़ को रिलीज हुई फ़िल्मों की बात कर लेते हैं,इस से पिछले दो हफ़्तों की बात अगले दो दिनों में कर लेंगे| यहाँ हम फिर से दोहरा देते हैं कि यहाँ दी जा रही यह भविष्यवाणी 'अंक प्रभा' के जनवरी के अंक में प्रकाशित हो चुकी है| 
रिलीज के समीकरण 
रिलीज के दिन का मूलांक 3 व भाग्यांक 8 है| यह युति रचनात्मकता सम्बन्धी ग़लत निर्णय तथा अपनी बात समुचित ढंग से लोगों तक पहुँचाने यानि समुचित सम्प्रेषण में बाधा बताती है| अतः अंक 3 व 6 के लिए विखंडन की अवस्था है| अंक 1 के लिए तगड़ी 'GODFATHER PROBLEM' है| अंक 9 के लिए तगड़ी द्रोहात्मक अवस्था है| अंक 4 व 8 के साथ विखंडन की अवस्था है| अंक 5 के साथ प्रबल अस्थिरता योग हैं| अंक 2 व 7 के साथ भावनात्मक झटके व इच्छा-पूर्ति में बाधा है|  

DHOBI GHAT  
इस फ़िल्म का अंक बनता है-5| इस का वृहदंक 32 व मूलांक समीकरण 1-4 है| ये सभी अशुभ हैं| निर्माता आमिर खान का नामांक 4 व वृहदंक 22 है| ये दोनों अशुभ हैं| इन का मूलांक समीकरण 9-4 है| यह शुभ है तथा प्रतिष्ठावर्द्धक भी है| 14-03-1965 को जन्मे आमिर का जन्म का मूलांक 5 व भाग्यांक 2 है| ये दोनों ही आज के अंकों के साथ अशुभ युतियाँ बनाते हैं| आमिर का आयु-अंक 1 (46 वाँ वर्ष) भी द्रोहात्मक युति के कारण अशुभ है| फ़िल्म की दूसरी निर्माता आमिर की पत्नी किरण राव का अंक 3 है| यह शुभ है| इस का वृहदंक 21 व मूलांक समीकरण 2-1 है| ये दोनों ही अशुभ हैं| 07-11-1974 को जन्मीं किरण का जन्म का मूलांक 7 व भाग्यांक 3 है| ये दोनों ही परस्पर विरोधी हैं| आज अंक 7 अशुभ व अंक 3 शुभ हैं| अंक 3 निर्देशन,लेखन का है,इस लिए इस क्षेत्र में किरण को प्रशंसा मिल सकती है| किरण का आयु-अंक 1 (37 वाँ वर्ष) अशुभ व शुभ,दोनों ही रूपों में है| किरण फ़िल्म की निर्देशक भी हैं,इस लिए इन के अंक यहाँ दोहरे रूप में प्रभावी हैं| अतः यह कहा जा सकता है कि आमिर खान व प्रतीक बब्बर स्टारर इस फ़िल्म को साधारण सफलता मिल जाएगी| चूँकि अपेक्षाकृत छोटे बज़ट की फ़िल्म है,इसलिए लगाया धन तो आसानी से वसूल कर लेंगी| परस्पर विरोधी अंकों की प्रधानता के कारण इस फ़िल्म को अतिशय प्रशंसा तो मिल जाएगी,मगर अतिशय धन नहीं| यदि इस फ़िल्म को 14 या 28 जनवरी को रिलीज किया जाता तो परिणाम बहुत ज़्यादा पक्ष के रहते|
HAPPY HUSBANDS  
इस फ़िल्म का अंक बनता है-7,जो कि अशुभ है| इस का वृहदंक 52 व मूलांक समीकरण 5-2 है|  ये भी अशुभ हैं| निर्माता सुरेश शर्मा का अंक बनता है-4,जो कि अशुभ है| इस का वृहदंक 40 व मूलांक समीकरण 6-7 है| ये भी अशुभ हैं| निर्देशक अनय का अंक बनता है-8| रिलीज के दिन के अंकों के साथ विखंडनात्मक युति बनाने के कारण यह प्रबल अशुभ है| अतः यह फ़िल्म फ़्लॉप के खाते में ही जाती दिख रही है| 
तो मित्रो,यह तो यही 21 तारीख़ को रिलीज हुई फ़िल्मों की बात| अब एक निवेदन फिर से नि:शुल्क परामर्श के बारे में| हम पहले भी यह निवेदन कर चुके हैं कि हम यहाँ नि:शुल्क परामर्श नहीं देते हैं| कृपया बार-बार ऐसा करने का कह कर हमें शर्मिंदा मत करें|                      
            मित्रो,आज बस इतना| अब आज्ञा दीजिए| आज के आनंद की जय .........| जय श्री राम............|