अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

मंगलवार, 25 जनवरी 2011

ताज़ा फ़िल्मों की रिलीज

 (07-01-2011 को रिलीज हुई इन फ़िल्मों की भविष्यवाणी अख़बार 'अंक प्रभा' के जनवरी,2011 के अंक में प्रकाशित हो चुकी है)
            रिलीज के दिन के समीकरण   
            रिलीज के दिन का मूलांक 7 व भाग्यांक 3 है| ये दोनों परस्पर विरोधी हैं,इस कारण यह दिन विरोधाभासों का है| यह दिन जहाँ अंक 1,4,6 व 9 के लिए अंक 3 के दृष्टिकोण से शुभ है,वहीं अंक 7 के दृष्टिकोण से अशुभ है| अंक 2 व 7 के लिए अंक 7 के हिसाब से समीकरण शुभ है,तो अंक 3 के हिसाब से अशुभ है| अंक 8 भावनात्मक झटकों व उम्मीदें तोड़ने वाला है| अंक 5 के लिए स्थिति कुछ पक्ष की है|


            NO ONE KILLED JESSICA  
           विद्या बालन और रानी मुखर्जी जैसे सितारों से सजी इस फ़िल्म का अंक बनता है-1| यह रिलीज के दिन के भागयांक के साथ शुभ योग बनाता है,किन्तु मूलांक के साथ अशुभ| इस का वृहदंक 64 व मूलांक समीकरण 3-8-9-8 है| ये दोनों अशुभ हैं| निर्माता रोनी स्क्रूवाला का अंक 5 व वृहदंक 50 अशुभ है| इन का मूलांक समीकरण 7-7 शुभ है| निर्देशक राजकुमार गुप्ता का अंक 5,वृहदंक 41 व मूलांक समीकरण 1-4,ये तीनों ही अशुभ हैं|  अतः यह फ़िल्म कोई बड़ा धमाका नहीं करने वाली| बॉक्स ऑफिस पर यह फ़िल्म फ़्लॉप के खाते में ही जाएगी| हाँ,नामांक के समीकरणों के कारण कुछ टिप्पणियाँ/समीक्षाएँ भले ही अच्छी मिल जाएँ|
        
 
 
 
 
          IMPATIENT VIVEK 
         इस फ़िल्म का अंक 8,वृहदंक 53 व मूलांक समीकरण 6-2 है| ये तीनों ही रिलीज के दिन के समीकरणों के साथ अशुभ युतियाँ बनाते हैं| फ़िल्म के निर्माता का नाम नहीं मिल रहा है| निर्देशक राहत काज़मी का अंक 1 शुभ है| इन का वृहदंक 28 अशुभ है| इन का मूलांक समीकरण 4-6 है,जो कि रिलीज के दिन के साथ शुभ युति बना रहा है| अतः यह फ़िल्म फ़्लॉप की लिस्ट ही लम्बी करने वाली है|
     
 
 
 
 
 
 
 
 
     YEH FAASLEY  
          अनुपम खेर स्टारर इस फ़िल्म का अंक 6 व वृहदंक 33 है| ये दोनों ही शुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 2-4 है,जो कि अशुभ है| निर्माता ओमप्रकाश मित्तल का अंक 5,वृहदंक 50 व मूलांक समीकरण 2-4-8 है| ये तीनों ही अशुभ हैं| निर्देशक योगेश मित्तल का अंक 5,वृहदंक 41 व मूलांक समीकरण 6-8 है| रिलीज के दिन के समीकरणों के साथ अशुभ युति-निर्माण के कारण ये तीनों ही अशुभ हैं| अतः अशुभ युतियों की अधिकता के कारण यह फ़िल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुँह गिरेगी|
        मित्रो,आज बस इतना ही| अपने वादे के मुताबिक 14 तारीख़ को रिलीज हुई फ़िल्मों की बात लेकर हाजिर होंगे कल| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| .........आज के आनंद की जय| ............जय श्री राम|



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें