अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

सोमवार, 24 जनवरी 2011

ताज़ा रिलीज फ़िल्मों के बहाने

        (फ़िल्म सम्बन्धी यह भविष्यवाणी 'अंक प्रभा' के जनवरी,2011 के अंक में प्रकाशित हो चुकी है)
जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो,अंग्रेज़ी नववर्ष में हम बात करने के लिहाज से पहली बार मिल रहे हैं| बीच में WORDPRESS वाले ब्लॉग पर 14 तारीख़ को एक बात हुई थी,मगर वह इस रूप में नहीं थी| वह तो कोई तकनीकी बात थी| कुछ मित्रों की बात हम तक इस रूप में पहुँची कि हम अपने ब्लॉगों को अपडेट क्यों नहीं कर रहे हैं? माह के तीन शुक्रवार निकल गये और अभी तक एक भी फ़िल्म की रिलीज को ले कर पोस्ट नहीं डाली है| आख़िर क्यों? ...अब यह शिकायत है भी जायज,तो भला हम घुमा-फिरा कर क्यों बात करें| सीधे-से ही बता देते हैं| मित्रो,बात दरअसल यह है कि हमारे (आपके) अख़बार 'अंक प्रभा' में पूरे महीने में रिलीज होने वाली सभी फ़िल्मों का एक साथ बॉक्स ऑफिस भविष्यफल दे देते हैं| ऐसे में हम सोच रहे थे कि भला फिर वही भविष्यकथन ब्लॉग पर देकर पिष्टपेषण क्यों किया जाए? इस लिए हम ने विगत तीन हफ़्तों से यह नहीं पोस्ट किया| अखबार सम्बन्धी व्यस्तताओं के कारण हम अपने सभी ब्लॉग बंद करने का सोच चुके थे,मगर अब आप लोगों कि बात पर ध्यान देने से लगा कि ऐसा करना सही नहीं रहेगा| तो जैसे-तैसे कर के ही सही,मगर आप के साथ यहाँ बात करते रहेंगे| आप इसे भले ही हमारा वादा भी कह सकते हैं| भले ही अख़बार में महीने भर की रिलीज होने वाली फ़िल्मों का भविष्यफल एक साथ देते रहेंगे,मगर यहाँ आप की सेवा में यह सब पहले ही की भाँति जारी रहेगा| जो महीने भर की इकट्ठी भविष्यवाणी जानना चाहते हैं,वे 'अंक प्रभा' में पढ़ लें| ...अब इतना अवश्य है कि तीन हफ़्ते निकल चुके हैं,सो आज तो पिछले शुक्रवार यानि 21 तारीख़ को रिलीज हुई फ़िल्मों की बात कर लेते हैं,इस से पिछले दो हफ़्तों की बात अगले दो दिनों में कर लेंगे| यहाँ हम फिर से दोहरा देते हैं कि यहाँ दी जा रही यह भविष्यवाणी 'अंक प्रभा' के जनवरी के अंक में प्रकाशित हो चुकी है| 
रिलीज के समीकरण 
रिलीज के दिन का मूलांक 3 व भाग्यांक 8 है| यह युति रचनात्मकता सम्बन्धी ग़लत निर्णय तथा अपनी बात समुचित ढंग से लोगों तक पहुँचाने यानि समुचित सम्प्रेषण में बाधा बताती है| अतः अंक 3 व 6 के लिए विखंडन की अवस्था है| अंक 1 के लिए तगड़ी 'GODFATHER PROBLEM' है| अंक 9 के लिए तगड़ी द्रोहात्मक अवस्था है| अंक 4 व 8 के साथ विखंडन की अवस्था है| अंक 5 के साथ प्रबल अस्थिरता योग हैं| अंक 2 व 7 के साथ भावनात्मक झटके व इच्छा-पूर्ति में बाधा है|  

DHOBI GHAT  
इस फ़िल्म का अंक बनता है-5| इस का वृहदंक 32 व मूलांक समीकरण 1-4 है| ये सभी अशुभ हैं| निर्माता आमिर खान का नामांक 4 व वृहदंक 22 है| ये दोनों अशुभ हैं| इन का मूलांक समीकरण 9-4 है| यह शुभ है तथा प्रतिष्ठावर्द्धक भी है| 14-03-1965 को जन्मे आमिर का जन्म का मूलांक 5 व भाग्यांक 2 है| ये दोनों ही आज के अंकों के साथ अशुभ युतियाँ बनाते हैं| आमिर का आयु-अंक 1 (46 वाँ वर्ष) भी द्रोहात्मक युति के कारण अशुभ है| फ़िल्म की दूसरी निर्माता आमिर की पत्नी किरण राव का अंक 3 है| यह शुभ है| इस का वृहदंक 21 व मूलांक समीकरण 2-1 है| ये दोनों ही अशुभ हैं| 07-11-1974 को जन्मीं किरण का जन्म का मूलांक 7 व भाग्यांक 3 है| ये दोनों ही परस्पर विरोधी हैं| आज अंक 7 अशुभ व अंक 3 शुभ हैं| अंक 3 निर्देशन,लेखन का है,इस लिए इस क्षेत्र में किरण को प्रशंसा मिल सकती है| किरण का आयु-अंक 1 (37 वाँ वर्ष) अशुभ व शुभ,दोनों ही रूपों में है| किरण फ़िल्म की निर्देशक भी हैं,इस लिए इन के अंक यहाँ दोहरे रूप में प्रभावी हैं| अतः यह कहा जा सकता है कि आमिर खान व प्रतीक बब्बर स्टारर इस फ़िल्म को साधारण सफलता मिल जाएगी| चूँकि अपेक्षाकृत छोटे बज़ट की फ़िल्म है,इसलिए लगाया धन तो आसानी से वसूल कर लेंगी| परस्पर विरोधी अंकों की प्रधानता के कारण इस फ़िल्म को अतिशय प्रशंसा तो मिल जाएगी,मगर अतिशय धन नहीं| यदि इस फ़िल्म को 14 या 28 जनवरी को रिलीज किया जाता तो परिणाम बहुत ज़्यादा पक्ष के रहते|
HAPPY HUSBANDS  
इस फ़िल्म का अंक बनता है-7,जो कि अशुभ है| इस का वृहदंक 52 व मूलांक समीकरण 5-2 है|  ये भी अशुभ हैं| निर्माता सुरेश शर्मा का अंक बनता है-4,जो कि अशुभ है| इस का वृहदंक 40 व मूलांक समीकरण 6-7 है| ये भी अशुभ हैं| निर्देशक अनय का अंक बनता है-8| रिलीज के दिन के अंकों के साथ विखंडनात्मक युति बनाने के कारण यह प्रबल अशुभ है| अतः यह फ़िल्म फ़्लॉप के खाते में ही जाती दिख रही है| 
तो मित्रो,यह तो यही 21 तारीख़ को रिलीज हुई फ़िल्मों की बात| अब एक निवेदन फिर से नि:शुल्क परामर्श के बारे में| हम पहले भी यह निवेदन कर चुके हैं कि हम यहाँ नि:शुल्क परामर्श नहीं देते हैं| कृपया बार-बार ऐसा करने का कह कर हमें शर्मिंदा मत करें|                      
            मित्रो,आज बस इतना| अब आज्ञा दीजिए| आज के आनंद की जय .........| जय श्री राम............|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें