अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

रविवार, 10 अप्रैल 2011

विधानसभा चुनाव-2011:-भाग-1 ::: असम-रहेगा हाथ के साथ

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, बहुत दिनों बाद भेंट हो रही है| 17 फ़रवरी से आरम्भ हुए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2011 का समापन हो चुका है| इसमें हमारी भविष्यवाणियाँ अपूर्व रूप से सत्य सिद्ध हुई| इसका जिक्र हम विस्तार से आज शाम तक करेंगे| ...दो दिन पहले ही यह सिलसिला शुरू करने का कहा था, मगर कर पा रहे हैं आज| पाँच राज्यों (चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश) के विधानसभा चुनाव हो रहे हैं| असम में 4 अप्रेल के पहले मतदान से यह क्रम आरम्भ हो चुका है| समूचे देश की निगाहें इन चुनावों पर टिकी हैं| भारतीय राजनीति में ये चुनाव बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे, इसमें कोई संदेह नहीं है| हमने एक विनम्र प्रयास किया है यह जानने का कि इन चुनावों में तस्वीर का क्या रुख रह सकता है? हमारा प्रयास पाँचों राज्यों तक विस्तरित है| आज इसके पहले भाग में प्रस्तुत है- असम का आकलन|
असम-रहेगा हाथ के साथ     
नामांक-3          मूलांक-6            भाग्यांक-8         आयु अंक-1 (64 वाँ वर्ष)           चलित दशा-3    
 'असम' का भाग्यांक (8) के साथ प्रतिरूप युति तथा मतदान के पहले चरण की सीट संख्या (8) आयु अंक (1) + मतदान के दूसरे चरण की सीट संख्या (1) + मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (1) के साथ द्रोहात्मक युति बनती है. यह युति सत्ता विरोधी है| इसका मूलांक (6) भाग्यांक (8) का मित्र है|  इसका नामांक (3) + चलित दशा (3) + आयु अंक (1)  मतदान के पहले चरण का मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) + मतदान के पहले चरण के भाग्यांक (3) के साथ मित्र युति बनाता है| मतदान के पहले चरण का मूलांक (2) + मतदान के दोनों चरणों के दिन-अंक (2,7) नामांक (3) + चलित दशा (3) के साथ विरोधी युति बनाते हैं| इन युतियों में अंक 1, 3 व 4 सम्बन्धी युतियों की प्रधानता है| अंक 1 व अंक 3 की युतियाँ सत्ता के पक्ष में जाती हैं| अंक 1 व 4 की युतियाँ पितृ-सत्ता के पक्ष में जाती हैं| अंक 3 व अंक 4 की युतियाँ पिछले क्रम के पक्ष में निर्णय/ चुनाव बताती है| अतः इस बार के विधानसभा चुनावों के परिणाम से सत्ता के वर्तमान स्वरुप में परिवर्तन नहीं होगा| वर्तमान में काबिज़ दल/ गठबन्ध (कांग्रेस) ही सत्ता में लौटेगा| बहुत संभव है कि वर्तमान सत्ता का पितृ-पुरुष (मुख्यमंत्री) भी नहीं बदले यानि तरुण गोगोई फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं|
असम गण परिषद्
नामांक-5            मूलांक-5           भाग्यांक-2             आयु अंक-8 (26 वाँ वर्ष)               चलित दशा-7
 
बात करते हैं असम के प्रमुख विपक्षी दल असम गण परिषद् की| इसका  नामांक (5) , मूलांक (5)  व भाग्यांक (2) परस्पर विरोधी हैं| असम का भाग्यांक (8) इस पार्टी के आयु अंक (8) के साथ विस्फोटक प्रतिरूप युति तथा इसके नामांक (5) + मूलांक (5) के साथ अस्थिरता योग बना रहा है| यह स्थिति डावांडोल बनाता है| इसके भाग्यांक (2) + चलित दशा (7) के साथ असम का भाग्यांक (8) + मतदान के पहले चरण की सीट संख्या (8)  इच्छा-पूर्ति में बाधक युति बनाता है| यह युति साझेदारी की भी विरोधी है| अतः इस बार अगप को ( किसी बड़े दल के बिना ) अकेले ही चुनाव लड़ना पड़ सकता है या साझेदार के साथ तनाव/ उससे अलगाव संभव है|  इसके नामांक (5) + मूलांक (5) मतदान के पहले चरण के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ प्रबल पितृ-अस्थिरता युति बन रहा है| सत्ता के दृष्टिकोण से यह युति हानिकारक है| इसका भाग्यांक (2) + चलित दशा (7) मतदान के पहले चरण के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ 'प्रबल ग्रहण योग युति' बना रहा है| इसे 'इच्छा-पूर्ति बाधाकारी युति' भी कहते हैं| इनके साथ आयु अंक (8) की विखंडन युति बन रही है| यह अगप को सत्ता से दूर रखेगी| मतगणना का दिन-अंक (6) + मतगणना का चलित (6) इस पार्टी के आयु अंक (8) का मित्र है| इसलिए इज्ज़त बचाने लायक़ प्रदर्शन रह सकता है| इस पार्टी के अध्यक्ष चन्द्रमोहन पटवारी की जन्म-दिनांक हमें उपलब्ध नहीं है| इनका नामांक (5) असम के आयु अंक (1) के साथ प्रतिरूप युति, नामांक (3) के साथ मित्र युति तथा भाग्यांक (8) के साथ द्रोहात्मक युति बनाता है| इन कुछ लाभकारी युतियों के कारण इस पार्टी का प्रदर्शन सम्मानजनक रह सकता है| इस का प्रमुख विपक्षी दल का दर्जा बरक़रार रह सकता है|
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
नामांक-3        मूलांक-2         भाग्यांक-1                आयु अंक-7              चलित दशा-7
  इस पार्टी का नामांक (3) असम के नामांक (3) + असम की चलित दशा (3) + मतदान के पहले चरण के भाग्यांक (3) के साथ प्रतिरूप युति, असम के आयु अंक (1) + असम के मूलांक (6) + मतदान के चलित (9) + मतगणना के चलित (6) + मतदान के दूसरे चरण की सीट संख्या (1) के साथ मित्र युति बनाता है| इस पार्टी के नामांक (3) की मतदान के पहले चरण के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ निर्णयकारी युति बन रही है| यह कांग्रेस के पक्ष में है| मतदान के दोनों चरणों के दिन-अंक (2 व 7) इसके मूलांक (2) + मतदान के दूसरे चरण के मूलांक (2) + चलित दशा (7) के साथ प्रबल मित्र युति बना रहे हैं| ये ही अंक कांग्रेस के नामांक (3) के साथ विरोधी युति बना रहे हैं| इस प्रकार अनुकूल समीकरणों की प्रबलता के कारण कांग्रेस सत्ता में वापसी करने जा रही है, और वह भी पूर्ण बहुमत के साथ|
सोनिया गाँधी
नामांक-9          मूलांक-9                      भाग्यांक-5           आयु अंक-2                   चलित दशा-8
इनका नामांक (9) + मूलांक (9) मतदान के चलित (9) के साथ प्रतिरूप युति, असम के नामांक (3) + असम की चलित दशा (3) +मतगणना के चलित (6) + मतदान के पहले चरण के भाग्यांक (3) + असम के मूलांक (6) + मतगणना का दिन-अंक (6) के साथ मित्र युति तथा असम के भाग्यांक (8) + मतदान के पहले चरण की सीट संख्या (8) विरोधी युति बनाता है| सोनिया की चलित दशा (8) असम के मूलांक (6) + मतगणना के दिन-अंक (6) मित्र युति, मतदान के पहले चरण की सीट संख्या (8) के साथ विस्फोटक प्रतिरूप युति,असम के आयु अंक (1) + मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (1) + मतदान के दूसरे चरण की सीट संख्या (1) के साथ द्रोहात्मक युति तथा मतदान के पहले चरण के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ विखंडन युति बना रही है| सोनिया की चलित दशा (8) मतदान के पहले चरण के मूलांक (2) + मतदान व मतगणना के दिन-अंक (2 व 7) के साथ इच्छा-पूर्ति में बाधक युति बनाता है| इस प्रकार अनुकूल युतियों की प्रबलता के कारण इनकी पार्टी अपनी सत्ता बनाये रख सकती है|
भारतीय जनता पार्टी
नामांक-1       मूलांक-6            भाग्यांक-1           आयु अंक-4 व 5           चलित दशा-9 (दूसरी तिहाई)    
भाजपा का नामांक (1) + भाग्यांक (1) असम के आयु अंक (1) + मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (1) + इसी चरण की सीट संख्या (1) के साथ प्रतिरूप युति, असम के नामांक (3) + असम की चलित दशा (3) + मतदान के पहले चरण के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) + मतदान के पहले चरण के भाग्यांक (3) + चलित दशा की तिहाई (3) के साथ मित्र युति तथा असम के भाग्यांक (8) + मतदान के पहले चरण की सीट संख्या (8) के साथ द्रोहात्मक युति बनाता है| इसका मूलांक (6) मतदान के चलित (9) + मतदान के पहले चरण के भाग्यांक (3) + असम के भाग्यांक (8) + असम के नामांक (3) के साथ मित्र युति तथा मतगणना के चलित (6) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| मतदान के दूसरे चरण का मूलांक (2) इस के आयु अंक (5) के साथ विरोधी युति बनाता है| यह विश्लेषण बताता है कि भाजपा इन चुनावों में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है| यह अपनी पिछली जितनी सीटें फिर से पा सकती है, किन्तु सत्तासीन नहीं हो पाएगी|
तरुण गोगोई 
नामांक-3          मूलांक-1                       भाग्यांक-6                 आयु अंक-4             चलित दशा-7      
 अब बात की जाए निवर्तमान मुख्यमंत्री तरुण गोगोई की| इनका आयु अंक (4) मूलांक (1) के साथ पितृदोषात्मक मित्र युति बनाता है| चूँकि इस के साथ अन्य अंकों/ युतियों का शुभत्व है, इसलिए गोगोई के लिए यह पक्षकारी है| इस के साथ नामांक (3) की युति पक्ष में निर्णय करवाती है| इनका नामांक (3) असम के नामांक (3) + चलित दशा (3) के साथ प्रतिरूप युति तथा असम के आयु अंक (1) + असम के मूलांक (6) के साथ मित्र युति बनाता है| इनका मूलांक (1) असम के भाग्यांक (8) के साथ द्रोहात्मक युति बनाता है| मतदान के चलित (9) के साथ इनका नामांक (3) + भाग्यांक (6) मित्र युति बनाता है| मतगणना के चलित (6) के साथ इनका नामांक (3) मित्र युति तथा भाग्यांक (6) प्रतिरूप युति बनाता है| इनका मूलांक (1) + भाग्यांक (6) मतदान के पहले चरण के भाग्यांक (3) के साथ मित्र युति बनाता है| इनका मूलांक (1) मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (3) + इसी चरण की सीट संख्या (1) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| इनका नामांक (3) मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (1) + इसी चरण की सीट संख्या (1) के साथ मित्र युति बनाता है| मतदान के दोनों चरणों के दिन अंक (2 व 7) के साथ इन का नामांक (3) विरोधी युति बना रहा है, जब कि इन्हीं अंकों के साथ इनकी चलित दशा (7) प्रतिरूप व मित्र युति बना रही है. इनका आयु अंक (4) मतदान के पहले चरण के मूलांक (4) के साथ प्रतिरूप युति तथा मतदान के दूसरे चरण के भाग्यांक (1) + इसी चरण की सीट संख्या (1) के साथ मित्र युति बनाता है| यह प्रबल पक्षधर युति है| इनका आयु अंक (4) पहले चरण की सीट संख्या (8) के साथ विखंडन युति बनाता है| इस कारण कुछ झटके लग सकते हैं| इनकी पिछली शपथ-ग्रहण के मूलांक-भाग्यांक भी कुछ ऐसे ही योगों की ओर संकेत कर रहे हैं| कुल मिलकर पक्षधर युतियों की प्रबलता के कारण इनकी अगुआई का लाभ कांग्रेस को मिल सकता है तथा यह पार्टी फिर से सत्ता में आ सकती है| ऐसी स्थिति में तरुण गोगोई फिर से मुख्यमंत्री बन जाएँ तो अचम्भा नहीं होना चाहिए| 

                              इस प्रकार यह स्पष्ट है कि इस बार असम फिर से कांग्रेस के साथ आ रहा है| रात तक फिर मिलेंगे विश्व कप-2011 सम्बन्धी भविष्यवाणी की समीक्षा लेकर| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ............ जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें