अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2011

'ये साली ज़िन्दगी, 'यूनाइटेड सिक्स' और 'ऊट पटांग' की रिलीज

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, पिछले माह ने हिंदी फिल्मोद्योग को 'यमला पगला दीवाना' के रूप में साल की पहली हिट फिल्म दे दी| आज है माह का पहला शुक्रवार| आज रिलीज हो रही है फिल्मों की तिकड़ी| आइए, सब से पहले बात करते हैं आज के अंकीय समीकरणों की|
आज के अंकीय समीकरण
आज का मूलांक 4 व भाग्यांक 1 है| यह पितृ अंक-प्रधान युति है| इसे ग्रहण-योग भी कहते हैं| जिन लोगों के 'पितृ-प्रभाव' की स्थिति है, वे आज लाभ में रहेंगे,किन्तु जिन के 'पितृदोष' की स्थिति है, उन्हें आज झटके लग सकते हैं| अंक ३ व ९ के लिए भी आज शुभावस्था है| अंक 2, 6, 7 व 8 के लिए आज अशुभ की हालत है| अंक 5 भी नुक्सान की ही हालत में है|
YEH SAALI ZINDAGI    
 लगता है कि हमारे कुछ फ़िल्मकारों के दिमाग़ में यह बात बुरी तरह बैठ गयी कि गाली-गलौज की भाषा में तथाकथित कला ज़्यादा है| विशाल भारद्वाज के बाद 'NO ONE KILLED JESSICA ' में रानी मुखर्जी ने जिस धाराप्रवाह अंदाज़ (!) में गालियाँ दी हैं, उस पर हमारे इन फ़िल्मकारों को तो नाज़ (!) होगा| एक तो रानी की फटे बाँस जैसी आवाज़, और तिस पर गालियाँ| ...ख़ैर,अपने सुधीर मिश्रा तमाम ज़िन्दगी को ही गाली देते हुए लाये हैं यह फ़िल्म| इरफ़ान खान-चित्रांगदा सिंह स्टारर इस फ़िल्म का अंक बनता है-६,जो कि आज अशुभ है| इस का वृहदंक है-42| अंक 2, 4 व 6 का त्रिकोण आज अशुभ है,ख़ासकर आर्थिक मामलों में| इस त्रिकोण में स्त्री अंक (2) भ्रष्ट है,इस कारण साझेदारी, महिला या सहयोगी के कारण बड़ा आर्थिक झटका लगने के योग बनते हैं| इस फ़िल्म के नाम का मूलांक समीकरण 2-9-4 बनता है| यहाँ शुभांकों की प्रधानता है| अंक 9 पितृ अंक 4 की उपस्थिति में प्रतिष्ठा-वृद्धि करवाता है| अतः इस फ़िल्म से सुधीर मिश्रा की प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है| इस का अर्थ यह हुआ कि इन्हें अच्छी समीक्षा/टिप्पणी मिल सकती है| अब बात कर लेते हैं ख़ुद सुधीर मिश्रा के अंकों की| इन नामांक बनता है-1, जो कि आज शुभ है, वह भी जहाज के कप्तान के रूप में विशेषकर| इस का वृहदंक 37 व मूलांक समीकरण 3-7 है| ये दोनों ही अशुभ हैं| चूँकि सुधीर मिश्रा फ़िल्म के निर्माता के साथ-साथ निर्देशक भी हैं, इस कारण इन के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| अतः यह कहा जा सकता है कि इस फ़िल्म का बॉक्स ऑफिस पर हश्र कोई अच्छा नहीं होने वाला है| यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर निराश करेगी|
UNITED SIX 
 इस फ़िल्म का अंक बनता है-7| यह आज अशुभ है| इस का वृहदंक बनता है-34,जो कि आज शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 7-9 है| यह बराबरी का मामला है| निर्माता सी. जी. पटेल का अंक बनता है-9| यह शुभ है| इस का वृहदंक 27 व मूलांक समीकरण 3-3-3 है| ये दोनों ही आज शुभ हैं| फ़िल्म के निर्देशक विशाल आर्यन सिंह का अंक बनता है-1| इस का वृहदंक 46 व मूलांक समीकरण 1-1-८ है| ये दोनों ही शुभ हैं| अतः यह फ़िल्म घाटे का सौदा नहीं रहेगी तथा अपनी लागत निकाल लेगी|
 

UTT PATAANG  
 इस फ़िल्म का अंक बनता है-1| यह शुभ है| इस का वृहदंक है-37| यह अशुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 5-5 है,जो कि अशुभ  का मामला है| फ़िल्म की निर्माता अपर्णा जोशी का अंक 8, वृहदंक 35 व मूलांक समीकरण 9-8 है| ये सभी अशुभ हैं| नेर्देशक श्रीकांत वेला का अंक 2, वृहदंक 38 व मूलांक समीकरण 5-6 है| ये सभी भी अशुभ ही हैं| अतः इस फ़िल्म का बॉक्स ऑफिस भविष्य दु:खद ही दिख रहा है|              
          मित्रो,आज इतना ही| कल फिर आप की सेवा में उपस्थित होंगे| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| .........आज के आनंद की जय| ............जय श्री राम|


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें