अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

मंगलवार, 15 जनवरी 2013

कौन बनेगा प्रधानमन्त्री? भाग-3

जय श्री राम ...........| आदरणीय मित्रो, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को भी भाजपा की तरफ़ से प्रधानमंत्री पद की दौड़ में माना जा रहा है| इनके अंकों की तस्वीर क्या कहती है, यह भी देख लेते हैं| 

डॉ. रमन सिंह : रायपुर से दिल्ली 'बहुत दूर' है 

जन्म-दिनांक:-15-10-1952
मूलांक:-6          भाग्यांक:-6           आयु अंक:-7 (61 वाँ वर्ष)          नामांक:-9             जन्म का चलित अंक:-6 (-)              चलित दशा:-अंक 8 (वर्ष 2014 तक)           
इनकी सूर्य राशि तुला इनके मूलांक-भाग्यांक-जन्म के चलित अंक (सभी 6) में प्रतिरूप युति बनती है| इस कारण ये शुक्र की प्रधानता वाले हैं| यह प्रधानता इनकी बॉडी लैंग्वेज में भी प्रबलता से दिखाई देती है| इनका नामांक 9  वृहदंक 36 से बनने के कारण चुनावी लड़ाई या अन्य किसी राजनीतिक दौड़ या हौड़ में विजेता बनाता है| चलित वर्ष अंक 6 (2013) का है| यह अंक 6 रमन सिंह की मूलांक-भाग्यांक-जन्म के चलित अंक के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| इस कारण इनका नाम प्रधानमंत्री के लिए 'कुछ' उछल सकता है, मगर आयु अंक 7 (61 वाँ वर्ष) के कारण यह 'कुछ' उछलना ही रहेगा, ज़्यादा नहीं| 15-10-2013 से रमन सिंह को आयु अंक 8 (62 वाँ वर्ष) आरम्भ होगा| अभी इन्हें अंक 8 की ही दशा चल रही है, जो कि वर्ष 2014 तक चलेगी| अंक 8 अंक 6 का मित्र है| अतः तब ये फिर से विधानसभा चुनाव जीत लेंगे और फिर से मुख्यमंत्री भी बन जाएँगे| इनके अंकों में प्रधानता से बैठा अंक 6 घनत्व-प्रधान है, विस्तार-प्रधान नहीं| इस कारण ये अपनी जगह यानिछतीसगढ़ में भले ही मज़बूती से खूंटा गाड़ें, प्रधानमंत्री नहीं बन सकेंगे| हाँ, इस पद के लिए इनका नाम जितनाभी चले, इन्हें समझना चाहिए कि इन्हें अपने जीवन का अधिकतम मिल रहा है|        
                     मिलते हैं इस शृंखला के अगले भाग के साथ| ........... जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें