अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 22 जून 2012

दीपिका कुमारी नंबर एक तीरंदाज़ बनीं : हमारी भविष्यवाणी सही साबित

               जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, अब चर्चा करते हैं कल सही हुई हमारी एक भविष्यवाणी की| हमारी 'कृपात्रयी' (प.पू. गुरुदेव देवरहा बाबा, माँ बगलामुखी और घोटेवाले) की कृपा से हमारी यह भविष्यवाणी सही साबित हुई है| हमारे देश की दीपिका कुमारी दुनिया की नंबर वन महिला रिकर्व तीरंदाज़ बन गयी है| इन्होंने दक्षिण कोरियाई तीरंदाज़ बो बेई को पीछे छोड़ कर यह उपलब्धि प्राप्त की है| हमने दीपिका की इस तरह की सफलता के बारे में पहले ही संकेत कर दिया था| अपने ब्लॉगों पर 13 जून, 2012 को  'आज की हस्ती' स्तम्भ के अंतर्गत दीपिका के जन्म-दिन के सन्दर्भ में हमने यह संकेत किया था---"बड़ी सफलता मिल सकती है|" ... आप स्वयं ही देख लीजिए, दीपिका की यह सफलता बड़ी है कि नहीं? हमारा तो आगे यह भी कहना है कि दीपिका कुमारी यदि लन्दन ओलम्पिक में देश के लिए पदक जीत लाएँ तो अचम्भा नहीं होना चाहिए| हम इसके सफल भविष्य कि कमाना करते हैं|
                मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............ जय श्रे राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें