अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 22 जून 2012

साइना नेहवाल ने इंडोनेशिया ओपन जीता : हमारी भविष्यवाणी फिर सही साबित

                    जय श्री राम …………..| आदरणीय मित्रो, अब बात करते हैं हाल ही में सही साबित हुई अपनी एक और भविष्यवाणी की| हमारी ‘कृपात्रयी’ (प.पू.गुरुदेव देवरहा बाबा, माँ बगलामुखी और घोटेवाले) की कृपा से हमारी यह भविष्यवाणी सही साबित हुई है| हमारी बैडमिन्टन सनसनी साइना नेहवाल ने विगत 17 जून को जकार्ता में चीन की जुइरुई ली को हरा कर इंडोनेशिया पन सुपर सीरीज बैडमिन्टन टूर्नामेंट जीत लिया| विदेशी धरती पर साइना की यह एक और बड़ी जीत है| हमने साइना की ऐसी जीत की भविष्यवाणी की थी| अपने ब्लॉगों पर 12 अप्रेल, 2012 को और E TV के अपने साप्ताहिक कार्यक्रम ‘अंक प्रभा’ के 11 मार्च, 2012 के अंक में ‘सप्ताह के सिकंदर’ के अंतर्गत साइना नेहवाल के जन्म-दिन के सन्दर्भ में भविष्यवाणी की थी—"विदेशी धरती पर बड़ी विजय मिल सकती है|” ……… और ऐसा ही हुआ है|  साइना के बारे में 07 दिन के अंतराल में दूसरी बार हमारी भविष्यवाणी सही साबित हुई है| हम कामना करते हैं कि साइना नेहवाल लन्दन ओलम्पिक में हमारे देश के लिए स्वर्ण पदक जीते|
                   मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ………… जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें