अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

रविवार, 17 अप्रैल 2011

'TEEN THAY BHAI' की रिलीज

             जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, इस बार रिलीज हो रही है लीक से हट कर बनी फ़िल्म 'तीन थे भाई'| सब से पहले रिलीज के अंकीय समीकरणों की बात करते हैं| रिलीज के दिन का मूलांक 6 व भाग्यांक 5 है| अभी चलित समय है- अंक 9 (धनात्मक)| अब बात फ़िल्म की| इस फ़िल्म का अंक बनता है-3| यह शुभ है| इस का वृहदंक है-39| इस का त्रिकोण भी शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 1-2-9 है| यह इच्छापूर्ति करवाता है, विशेषकर फ़िल्म के पितृ-पुरुषों यानि निर्माता, निर्देशक व नायक/नायकों के सन्दर्भ में| निर्माता राकेश ओमप्रकाश मेहरा का अंक है-5,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक है-68| अंक 6 व अंक 8 में मित्रता है| इनकी संगत में अंक 5 भी शुभ फलदायी है| इस अंक 68 का मूलांक समीकरण 9-6-8 है| यह भी शुभ है| निर्देशक मृगदीप सिंह लाम्बा का अंक बनता है-6, जो कि शुभ है| इस का वृहदंक है-60| यह भी शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 5-8-2 है| यह कुछ चिंताजनक है| यह इच्छापूर्ति में कुछ समझौता करवाता है| फ़िल्म के एक नायक ओम पुरी का नामांक बनता है-1,जो कि अपेक्षाकृत शुभ है| इस का वृहदंक 28 व मूलांक समीकरण 2-8 है| ये दोनों ही इच्छाओं के साथ समझौता करवाते हैं| 18-10-1950 को जन्मे ओम पुरी का मूलांक 9 व भाग्यांक 7 है| इनका आयु अंक 7 (61 वाँ वर्ष) है| अंक 9 तो फ़िल्म के अंक व रिलीज के अंकों के साथ शुभ युतियाँ बनाता है, किन्तु अंक 7 इनके साथ अशुभ युतियाँ बनाता है| अतः बहुत संभव है कि ओम पुरी को अपेक्षाकृत कुछ कम प्रशंसा मिले|  फ़िल्म के दूसरे नायक श्रेयस तलपड़े का नामांक है-1| ओम पुरी के यहाँ इसकी चर्चा हम कर चुके हैं| इस का वृहदंक 46 है| यह भी शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 2-8 है| इसकी चर्चा भी हम कर चुके हैं| 27-01-1976 को जन्मे श्रेयस का जन्म का मूलांक 9 व भाग्यांक 6 है| ये दोनों फ़िल्म के अंक व रिलीज के अंकीय समीकरणों के साथ शुभ युतियाँ बनाते हैं| इनका आयु अंक 9 (36 वाँ वर्ष) भी इनके लिए शुभ है| अतः इस फ़िल्म से श्रेयस को विशेष लाभ संभव है| फ़िल्म के तीसरे नायक दीपक डोभरियाल का नामांक है-8| यह रिलीज के मूलांक का मित्र होने कारण उसके साथ शुभ युति बनाता है, किन्तु रिलीज के भाग्यांक, चलित व चलित वर्षांक के साथ अशुभ युतियाँ बनाता है| इस विश्लेषण से स्पष्ट है कि यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रहेगी| हाँ, ओम पुरी व दीपक ड़ोभरियाल के अंकों की कुछ विपरीत युतियों के कारण यह फ़िल्म बहुत बड़ी हिट नहीं हो पाएगी|
           मित्रो, अभी तो बस इतना ही| देर रात तक फिर मिलते हैं पाँच राज्यों के विधानसभा चुनावों के सिलसिले में केरल की बात लेकर| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ............जय श्री राम|

      

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें