अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शनिवार, 16 अप्रैल 2011

विधानसभा चुनाव-2011::: भाग-3: तमिलनाडु-होगी जयललिता की जय

(प. बंगाल, तमिलनाडू, केरल, असम और पुड्डुचेरी के हालिया विधानसभा चुनावों की भविष्यवाणी हमारे मासिक अखबार 'अंक प्रभा' के अप्रेल के अंक में पढ़ी जा सकती है)
जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, आज आप की सेवा में प्रस्तुत है तमिलनाडू के विधानसभा चुनावों के बाद की अंक ज्योतिषीय संभावित तस्वीर|
तमिलनाडू
नामांक-2    आयु अंक-7    दशा-3   विधानसभा अंक-6       कुल सीटें-234
तमिलनाडू के नामांक (2) व आयु अंक (7) में मित्र युति है|ये नामांक-आयु अंक चलित दशा (3) के साथ विरोधी युति बनाते हैं|मतदान का चलित (9) इस की चलित दशा (3) + विधानसभा अंक (6) के साथ मित्र युति बनाता है|मतगणना का चलित (6) विधानसभा अंक (6) के साथ प्रतिरूप युति तथा चलित दशा (3) के साथ मित्र युति बनाता है|मतदान का भाग्यांक (3) इसकी चलित दशा (3) के साथ प्रतिरूप युति , विधानसभा अंक (6) के साथ मित्र युति तथा नामांक (2) + आयु अंक (7) के साथ विरोधी युति बनाता है|मतदान का मूलांक (4) + मतगणना का मूलांक (4) + मतगणना का भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) तमिलनाडू के नामांक (2) + आयु अंक (7) के साथ प्रबल विरोधी युति बनाता है|यह युति हृदय-परिवर्तन व भावनाओं पर आघात बताता है| यह 'स्त्री पितृ सत्ता' की ओर संकेत करती है|पिछले विधानसभा चुनावों में तमिलनाडू का आयु अंक 2 (38 वाँ वर्ष) था| इसके साथ चलित वर्षांक 8 ( वर्ष 2006) की युति में सरकार बदली थी| इस बार आयु अंक 7 (43 वाँ वर्ष) की युति में सरकार बदलेगी| अंक 4 की अतिशय प्रधानता के कारण विरासत की राजनीति करने वाले ज्यादा परेशानी में रहेंगे| हालाँकि जयललिता एम.जी.आर. की विरासत की राजनीति कर रही हैं, किन्तु चूँकि ये एम.जी.आर. की पारिवारिक सदस्य नहीं है; इसलिए इन पर यह बात इतनी प्रबलता से लागू नहीं होगी, यद्यपि आंशिक रूप से प्रभाव तो रहेगा| करुणानिधि की तो सारी राजनीति ही अब विरासत पर टिकी है| इसलिए करुणानिधि को ज़बरदस्त हानि उठानी पड़ेगी| इस चुनाव के बाद करुणानिधि के कुनबे में बिखराव/ अलगाव देखने को मिल सकता है| तमिलनाडू को वर्ष 2011 से ही अंक 3 की दशा आरम्भ हुई है|यह अंक चुनाव/ निर्णय का भी है| इस के साथ अंक 4 की युति परिवर्तन के पक्ष में निर्णय बताती है| तमिलनाडू के नामांक (2) + आयु अंक (7) के साथ इस युति का समीकरण स्थायित्व-भंग करता है| यह बात वर्तमान सरकार के खिलाफ जाती है| इसलिए इस बार करुणानिधि को गद्दी छोड़नी पड़ेगी| हाँ, एक बात और| इस बार के चुनावों में भाजपा को भी कुछ मिल सकता है|
अन्नाद्रमुक 
नामांक-7     मूलांक-8    भाग्यांक-1            आयु अंक -3         चलित दशा-8
इस पार्टी के मूलांक (8) तथा भाग्यांक (1) में पितृद्रोह युति है| यह अपने पितृद्रोह से ही जन्मी है| इस की चलित दशा (8) भाग्यांक (1) के साथ द्रोहात्मक युति बनती है| इस चलित दशा की पहली अर्द्धली ने सत्ता छीन ली थी| अब दूसरी अर्द्धली सत्ता वापस दिलवाएगी| यह दशा वर्ष 2014 तक चलेगी| इसलिए यदि वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव होते हैं तो यह पार्टी बहुत तगड़ा प्रदर्शन करेगी| इस का नामांक (7) व आयु अंक (3) परस्पर विरोधी युति रखते हैं| इस का नामांक (7) तमिलनाडु के नामांक (2) के साथ मित्र युति, आयु अंक (7) के साथ प्रतिरूप युति, चलित दशा (3) + मतदान के दिन-अंक (5) + मतदान के भाग्यांक (3) के साथ विरोधी युति बनाता है| इसका आयु अंक (3) मतदान के चलित (9) + मतगणना के चलित (6) + विधानसभा अंक (6) + मतगणना के दिन-अंक (6) मित्र युति तथा तमिलनाडु के नामांक (7) +आयु अंक (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| इस का मूलांक (8) + चलित दशा (8) विधानसभा अंक (6) + मतगणना के दिन-अंक (6) के साथ मित्र युति तथा मतदान के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ विखंडन युति बनाता है| इसका भाग्यांक (1) तमिलनाडु की चलित दशा (3) + मतदान के भाग्यांक (3) + मतदान के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ मित्र युति बनाता है| अंक 3 चुनाव व निर्णय का है| अंक 8 की चलित दशा की दूसरी अर्द्धली ( अंक 4) के प्रभाव में अंक 4 की बहुलतापूर्ण युतियाँ इस दल के लिए पक्षकारी सिद्ध होंगी| इसलिए इस बार यह पार्टी सत्ता-प्राप्ति करने जा रही है|     
द्रमुक
नामांक-3     मूलांक-8    भाग्यांक-4     आयु अंक-8      दशा-2
इस पार्टी के मूलांक (8) तथा भाग्यांक (4) में विखंडन युति है. इस का आयु अंक (8) इस युति को प्रबल बना रहा है| इस का नामांक (3) तमिलनाडु की चलित दशा (3) + मतदान के भाग्यांक (3) के साथ प्रतिरूप युति, मतदान के चलित (9) + मतगणना के चलित (6) +मतगणना के दिन-अंक (6) के साथ मित्र युति बनाता है| इसका मूलांक (8) + आयु अंक (8) विधानसभा अंक (6) + मतगणना के दिन-अंक (6) के साथ मित्र युति, मतदान के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) के साथ विखंडन युति बनाता है| चलित वर्षांक (4) की उपस्थिति से इसकी तीव्रता बढ़ जाती है| तमिलनाडु के नामांक (2) के साथ इसकी युति इच्छा-पूर्ति में बाधा बताती है| यह पारिवारिक अंकों का विखंडित होना भी है| यह पारिवारिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर देता है| इसलिए इन चुनावों में करूणानिधि का कुनबा परास्त होकर बिखर जाएगा| द्रमुक के भाग्यांक (4) की मतदान के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ युति की इसके आयु अंक (8) के साथ युति विखंडन उत्पन्न करती है| तमिलनाडु की चलित दशा (3) के साथ इस अंक (4) की युति निर्णय व चुनावों में अवस्था-परिवर्तन भी बताता है| इसलिए इस बार के चुनावों में सत्ता द्रमुक के हाथों से निकल जाएगी|
कलाइग्नर मुथुवेलार ( के.एम.) करुणानिधि
 नामांक-2     मूलांक-3        भाग्यांक-7            आयु अंक-6        चलित दशा-7  
इनके मूलांक (3) व भाग्यांक (7) परस्पर विरोधी हैं| इनका मूलांक (3) तमिलनाडु के नामांक (2) + आयु अंक (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| तमिलनाडू का नामांक (2) इनके भाग्यांक (7) + चलित दशा (7) के साथ मित्र युति बनाता है, जब कि इनका मूलांक (3) इन तीनों के साथ विरोधी युति बनाता है. मतदान का चलित (9) + मतगणना का चलित (6) + मतदान का भाग्यांक (3) इनके भाग्यांक (7) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| मतदान का मूलांक (4) + मतगणना का मूलांक (4) + मतगणना का भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ करुणानिधि का भाग्यांक (7) + चलित दशा (7) विखंडन युति बनाता है| यह तगड़ा भावनात्मक झटका देती है तथा इच्छा-पूर्ति में प्रबल बाधक है| मतदान का दिन-अंक (5) इनके भाग्यांक (7) + नामांक (2) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| यह मानसिक विचलन/ अस्थिरता उत्पन्न करता है| करुणानिधि ने पिछली बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी- 13-05-2006 को| यह ग़लत समय ली गयी शपथ थी| इसका मूलांक 4 व भाग्यांक 8 है| यह प्रबल विखंडन युति है| तब करुणानिधि को 81 वाँ वर्ष चल रहा था| यह पारस्परिक पितृ-द्रोह अंकों की युति वाला वर्ष था| इस वर्ष ने पूर्ण बहुमत नहीं पाने दिया| इसी की कोप-दृष्टि रही कि अपने इस कार्यकाल में करुणानिधि बहुत परेशान रहे व बहुत बदनाम हुए| शपथ-ग्रहण के इन अंकों में ही छुपा है कि करुणानिधि का मुख्यमंत्री पद बरक़रार नहीं रहेगा| हाँ, एक बात और| यदि वर्ष 2012 से वर्ष 2014 की अवधि पार कर ली तो बहुत जिएँगे|
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
इस पार्टी का नामांक (3) मतदान के भाग्यांक (3) के साथ प्रतिरूप युति, चलित दशा (7) + आयु अंक (7) के साथ विरोधी युति  तथा मतदान के चलित (9) + मतगणना के चलित (6) + मतगणना के दिन-अंक (6) के साथ मित्र युति बनाता है| इसका भाग्यांक (1) मतदान के भाग्यांक (3) + मतदान के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक  (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ मित्र युति बनाता है| मतदान का भाग्यांक (3) इसके आयु अंक (7) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| इसका आयु अंक (7) + चलित दशा (7) मतदान के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक  (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ अतृप्तिकारी युति बनाता है| यह युति इच्छा-पूर्ति में बाधक है. इसका आयु अंक (7) + चलित दशा (7) मतदान के चलित (9) + मतगणना के चलित (6) + मतगणना के दिन-अंक (6) के साथ विरोधी युति बनाता है| एक रोचक बात यह है कि कांग्रेस के आयु अंक (3) तथा तमिलनाडु के आयु अंक (3) में प्रतिरूप युति बनती है, किन्तु इन दोनों के वृहदंक परस्पर व्यतिक्रम (कांग्रेस 34 व तमिलनाडु 43) में हैं. पार्टी की चलित दशा (7) तमिलनाडु के नामांक (2) के साथ मित्र युति तथा तमिलनाडु के आयु अंक (7) के साथ प्रतिरूप युति बनती है| मतदान का दिन-अंक (5) पार्टी के मूलांक (2) + चलित दशा (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| अतः उक्त विश्लेषण से स्पष्ट है कि इस बार तमिलनाडु में कांग्रेस को इस बार सत्ता-सुख से वंचित रहना पड़ेगा|
सोनिया गाँधी
इनका नामांक (9) + मूलांक (9) इनकी चलित दशा (8) का प्रबल विरोधी है| इनका भाग्यांक (5) चलित दशा (8) के साथ तगड़ी विचलनकारी युति बना रहा है| इनका मूलांक (9) + भाग्यांक (9) तमिलनाडू की चलित दशा (3) + विधानसभा अंक (6) के साथ मित्र युति तथा नामांक (2) + आयु अंक (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| इनका भाग्यांक (5) तमिलनाडू के नामांक (2) + आयु अंक (7) के साथ विरोधी युति बनाता है| इनका आयु अंक (2) तमिलनाडू के नामांक (2) के साथ प्रतिरूप युति तथा आयु अंक (7) के साथ मित्र युति बनाता है| सोनिया गाँधी की चलित दशा तमिलनाडू के नामांक (2) + आयु अंक (7) के साथ अतृप्तिकारी युति बनाता है| यह युति इच्छा-पूर्ति में बाधक है| यह विधानसभा अंक (6) के साथ मित्र युति बनती है| तमिलनाडू की चलित दशा (3) के साथ यह चलित दशा (8) निर्णय की विरुद्धता बताती है|
जे. जयललिता
नामांक-5    मूलांक-6    भाग्यांक-3         आयु अंक-1    चलित दशा-8
इनका भाग्यांक (3) मतदान के चलित (9) + मतगणना के चलित (6) + विधानसभा अंक (6) + मतगणना के दिन-अंक (6)  के साथ मित्र युति,  तमिलनाडू की चलित दशा (3) के साथ प्रतिरूप युति तथा तमिलनाडू के आयु अंक (7) + नामांक (2) के साथ विरोधी युति बनाता है| इनका आयु अंक (1) मतदान के मूलांक (4) + मतगणना के मूलांक (4) + मतगणना के भाग्यांक (4) + चलित वर्षांक (4) के साथ मित्र युति बनाता है| इनका भाग्यांक (3) करुणानिधि के मूलांक (3) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है तथा इनका मूलांक (6) करुणानिधि के आयु अंक (6) के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| इसलिए इनका भाग्य करुणानिधि पर भारी पड़ता है| चलित वर्षांक (4) तथा इनके भाग्यांक (3) की युति पक्ष में निर्णय में अपूर्णता बनती है| इसलिए पूर्ण बहुमत में कुछ कमी रह जाए तो अचम्भा नहीं होना चाहिए| जयललिता को अपनी पार्टी ही की भाँति अंक 8 की दशा चल रही है| पितृद्रोह अंक (8) के वर्ष ने सत्ता छीन ली| अब पितृ अंक (4) का वर्ष सत्ता लौटा देगा| ग़ैर राजनीतिक पुरुष/ पुरुषों का साथ लेना पड़ सकता है/ मिल सकता है| भाजपा या किसी ऐसे दल का साथ फिर से ले सकती हैं, जिसके साथ पहले थीं|
मित्रो, अभी तो बस इतना ही| रात तक मिलते हैं फिर से| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ............ जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें