अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 2 अप्रैल 2010

आज की रिलीज़ फ़िल्में

जय श्री राम ............... | आदरणीय मित्रो,हमारे कुछ शुभचिंतकों का यह कहना है कि हमारा यह ब्लॉग फ़िल्म-प्रधान हो कर रह गया है | यहाँ जब देखो तब फ़िल्में ही दिखाई पड़ती हैं | उन का कहना है कि हमें अपनी ज्ञान का उपयोग अन्य विषयों के लिए भी करना चाहिए | ... इन में से पहली बात के दोनों ही भाग बिलकुल ग़लत है | यह ब्लॉग आप का ही है,हमारा नहीं | हम तो इस की सार-संभाल करने वाले के रूप में हैं;और ये ब्लॉग फ़िल्म-प्रधान हो कर नहीं रह गया है | दूसरी बात सही है कि यहाँ फ़िल्में ख़ूब दिखाई पड़ती हैं | इस का एक बड़ा कारण भी है | अरे भाई,फ़िल्में हर शुक्रवार को नियमित रूप से रिलीज़ होती हैं | तो हमें उन का विश्लेषण करने हर शुक्रवार हाज़िर होना पड़ता है | अन्य घटनाक्रम इतने नियमित नहीं हैं ना | और फिर आप इस बात के अन्य ख़ास पहलू कि तरफ़ भी तो ध्यान दीजिए | ऐसी कितनी साइटें या ब्लॉग हैं कि जहाँ आप को प्रत्येक शुक्रवार को रिलीज़ होने वाली सभी फ़िल्मों की इतनी विस्तार से भविष्यवाणी मिलती है ? एक-आध साईट या ब्लॉग पर किसी बड़े बज़ट की फ़िल्म के बारे में लिखा ज़रूर मिल सकता है |  तो आप को यह देख कर आनंदित भी होना चाहिए कि आप के इस ब्लॉग में इतना महत्त्वपूर्ण कार्य हो रहा है | रही तीसरी बात-अन्य विषयों वाली-तो इस मामले में निवेदन यह है कि कुछ आलेख तो हम ऐसे आप की सेवा में रख ही रहे हैं | हाँ,अभी उन की संख्या अवश्य कम है | अति शीघ्र ही आप अन्य विषयों पर अधिक आलेख पाएँगे | ये शराबी वाला वादा नहीं है | ...मगर मित्रो,अभी तो हम उपस्थित हुए हैं आज रिलीज़ हो रही फ़िल्मों के सिलसिले में | 
आज के अंकीय समीकरण
 आज का मूलांक 2 और भाग्यांक 9 है | अभी मासांक 4 और वर्षांक 3 है | चलित का अंक 9 (धनात्मक) है | आज का मूलांक कहानी,नायिका,ट्रीटमेंट,साझेदारी,सहायक,स्त्री-प्रधानता का है | आज का भाग्यांक 9  प्रतिष्ठा,होड़,स्टंट,आर्ट डिजाइनिंग,सेट का है | मासांक 4  नायक,मुखिया,निर्देशक फ़िल्म के टाइटल,पितृदोष का है | वर्षांक 3  संगीत,समीक्षा,टिप्पणी,ईनाम,पुरस्कार,लेखन-पक्ष,प्रशंसा,गीत का है | अंक 2 स्त्री अंक है | इस का सहयोगी अंक है-7 | अंक 9 का निकट का सहयोगी अंक है-3 | अंक 6 भी इस का सहयोगी ही है | यह शुक्र का अंक है | यह फ़िल्म के लिए अनुकूल होना बहुत ही ज़रूरी है | यह ग्लैमर,सौंदर्य,कोरियोग्राफी,सिनेमेटोग्राफी(अंक 9 के साथ मिल कर),सैक्सी प्रस्तुतीकरण का प्रतिनिधि है | यहाँ एक बात का ख़ास ध्यान रखना पड़ेगा कि  अंक 7 अंक 2 का निकट का मित्र है,किन्तु अंक 3 का विरोधी है;इस लिए अंक 9 से भी अनुकूलता नहीं रखता है | 
PANKH  
   इस फ़िल्म का अंक बनता है-3,जो कि आज के अंकों के अनुकूल है | इस का वृहदंक बनता है-21 | यह आज के अंकों से अनुकूलता रखता है | निर्देशक सुदीप्तो चट्टोपाध्याय का अंक बनता है-6,जो कि आज के अंकों से कुछ अनुकूलता रखता है | इस का वृहदंक है-78 | यहाँ अंक 8 की संगत में अंक 7 कमज़ोर हो गया है | अब अंक 6,7 और 8 के त्रिकोण को देखा जाए तो यह शुक्र यानि अंक 6 के फल को कम करने के साथ ही अंक 7 के फल को भी दुष्प्रभावित कर रहा है | अंक 6 कमज़ोर होने का मतलब यह है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फ़िल्म कोई धमाका नहीं कर पाएगी | इस वृहदंक का मूलांक समीकरण है 6-9 | यह बहुत अनुकूल है | अब आइए,निर्माता संजय गुप्ता के अंकों की भी बात कर ली जाए | इन का अंक बनता है-7 | यह आज के मूलांक से अनुकूलता और भाग्यांक से प्रतिकूलता रखता है | इस का वृहदंक बनता है-34 | अंक 3,4 और 7 का त्रिकोण आज शुभ युति बना रहा है | इस का मूलांक समीकरण है 3-4,जो कि फिर से शुभ रूप में है | अतः यहाँ अंक 7 की अंक 9 के साथ अशुभ स्थिति की बजाय शुभत्व की अवस्था अधिक प्रबल है |  अतः यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बहुत बड़ी हिट भले ही न हो पाए,मगर कलेक्शन के लिहाज से इतना ज़्यादा निराश भी नहीं करेगी | इस का प्रदर्शन ठीक-ठाक रह सकता है | अपने नामांक के कारण इस फ़िल्म को लेखन व संगीत सम्बन्धी पुरस्कार,प्रशंसा,अच्छी टिप्पणी/समीक्षा मिल सकती है | 
TUM MILO TOH SAHI  
   इस का अंक बनता है-1 | यह आज के अंकों से कोई ख़ास अनुकूलता नहीं रखता है | इस का वृहदंक है-55,जो की डावांडोल की स्थिति बताता है | इस का मूलांक समीकरण है 5-6-7-1 | यह कुछ अनुकूलता बनाता है | निर्देशक कबीर सदानंद का अंक है-5 | आज के अंकों के साथ अंक 5 के तालमेल के बारे में हम बात कर ही चुके हैं | इस का वृहदंक है-32 | आज के अंकों से यह अच्छी अनुकूलता रखता है | इस का मूलांक समीकरण बनता है 8-6,जो कि सीधे-सीधे शुक्र-भंग करता है | अंक 5,6 और 8 का त्रिकोण भी अशुभ युति ही निर्मित कर रहा है तथा शुक्र-भंग योग में वृद्धि कर रहा है | शुक्र-भंग का अर्थ यह है कि बॉक्स ऑफिस पर असफलता | निर्माता निखिल पंचमिया का अंक बनता है-1 | इस के बारे में हम पूर्व में बता ही चुके हैं | इस का वृहदंक बनता है-46 | यहाँ शुक्र विखंडित हो रहा है | अंक 1,4 और 6 का त्रिकोण भी शुक्र को हल्का ही बना रहा है | अतः यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ देगी,ऐसा ही लग रहा है | नाना पाटेकर और डिम्पल कपाडिया जैसे कलाकार भी इस की नैया पर नहीं लगा पाएँगे |
SADIYAAN
    इस फ़िल्म का अंक बनता है-8 | यह आज के भाग्यांक से द्रोहात्मक युति रखता है तथा आज के मूलांक से विखंडनात्मक युति बना कर इच्छाओं पर आघात करता है | इस का वृहदंक बनता है-17 | यहाँ अंक 1,7 और 8 का त्रिकोण आज के अंकों से अनुकूलता नहीं रखता है | फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक राज कँवर का अंक बनता है-3 | यह आज के अंकों के साथ शुभत्व योग बना रहा है | चूँकि राज कँवर दोहरी भूमिका में हैं,इस लिए इस शुभत्व योग का परिमाण भी दोहरा है | इस का वृहदंक बनता है-21 | इस के फल के बारे में हम 'पंख' फ़िल्म की चर्चा में बात कर चुके हैं | अतः राज कँवर के अंकों के कारण इस फ़िल्म को लेखन,संगीत,गीत व ट्रीटमेंट सम्बन्धी पुरस्कार, प्रशंसा,अच्छी टिप्पणी/समीक्षा मिल सकती है,मगर फ़िल्म के अपने अंकों के कारण बॉक्स ऑफिस पर सफलता से तो वंचित रहना पड़ेगा | इस फ़िल्म के नाम में दो A रखे गये हैं | काश,यहाँ एक A और रख लिया जाता तो फ़िल्म का भाग्य बदल सकता था | मगर "होई वही जो राम रचि राखा" इसी को ही तो कहते हैं |   
THE GREAT INDIAN BUTTERFLY  
  इस फ़िल्म का अंक बनता है-9 | यह आज के अंकों से बहुत अनुकूलता रखता है | इस का वृहदंक है-81 | यह अभूत अशुभ है,क्यों कि प्रबल पारस्परिक द्रोहात्मक युति बना रहा है | इस का मूलांक समीकरण बनता है 5-6-8-8 | यहाँ अंक 8 की प्रधानता के कारण जहाँ अंक 5 डावांडोल की स्थिति बढ़ा रहा है,वहीं अंक 6 ख़राब हो गया है,जिस से शुक्र-भंग योग बन गया है | इस योग की विस्तृत चर्चा हम पहले कर चुके हैं | निर्देशक सार्थक दासगुप्ता का अंक बनता है-3,जो कि आज शुभ है इस का वृहदंक बनता है-48 | यह परस्पर विखंडन के कारण अशुभ है | यह ग्रहण योग बनता है | अंक 48 आज इच्छाओं पर आघात के साथ-साथ बिखराव भी पैदा करता है  फ़िल्म के दो निर्माता हैं | पहले निर्माता संजय गुप्ता के अंकों के बारे में हम फ़िल्म 'पंख' की चर्चा में बात कर चुके हैं | दूसरे निर्माता पार्थ अरोरा का अंक बनता है-6,जो कि आज ठीक-ठाक शुभ है | इस का वृहदंक बनता है-33,जो कि शुभ है | इस का मूलांक समीकरण है 2-4 | अंक 2,4 और 6 का त्रिकोण शुभ नहीं है | अतः यह विश्लेषण इस बात की ओर संकेत कर रहा है कि इस फ़िल्म को बॉक्स ऑफिस पर असफलता का मुँह देखना पड़ सकता है | हाँ,इसे भी अच्छी टिप्पणी/समीक्षा मिल सकती है |  
                      तो मित्रो,आज की चार में से तीन फ़िल्में तो फ़्लॉप ही के खाते में जाती लग रही हैं,जब कि एक फ़िल्म ठीक-ठाक कमाई कर सकती है | कुछ दिन पहले हम ने आप से वादा किया था कि बहुत जल्दी ही हम आप की सेवा में उपस्थित होंगे एक ऐसी विभूति की चर्चा करने कि जिस ने असंख्य लोगों का समूचा जीवन ही पलट कर रख दिया | अब आज हम इस संख्या में वृद्धि कर यह निवेदन कर रहे हैं कि हम ऐसी एक नहीं,अपितु दो विभूतियों की चर्चा करेंगे | आज बस इतना ही | ......... अब आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम |

2 टिप्‍पणियां: