अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 30 अप्रैल 2010

HOUSEFULL एवं CHASE की रिलीज़

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,आज रिलीज़ हो रही हैं दो फ़िल्में---HOUSEFULL एवं CHASE | आज का मूलांक 3 व भाग्यांक 1 है | ये दोनों परस्पर मित्रता भाव रखते हैं | चलित का अंक है-6 (धनात्मक) | यह अंक 3 का परम मित्र है,इस लिए अंक 1 से भी अनुकूल भाव रखता है | अंक 3 व 6  अंक 9 से भी अनुकूलता रखते हैं,क्यों कि यह इन का परम मित्र है | 
HOUSEFULL
 इस फ़िल्म का अंक बनता है-1,जो कि आज का भाग्यांक होने के कारण बहुत शुभ है | इस का वृहदंक बनता है-46 | अंक 1,4 व 6 का त्रिकोण पितृ-सत्ता द्वारा धन/सुख-प्राप्ति बताता है | फ़िल्म में यह पितृ-सत्ता निर्देशक होता है | अतः यह बात फ़िल्म के निर्माता-निर्देशक साजिद खान के पक्ष में जाती है | साजिद का अंक बनता है-5 | यह आज के अंकों के संगत-भाव के कारण शुभत्व-प्राप्त है | साजिद का वृहदंक है-23 | अंक 2,3 व 5 का त्रिकोण आज के अंकों के साक्षी भाव में शुभत्व बताता है | इस का मूलांक समीकरण है 1-4 | यह फ़िल्म के नामांक त्रिकोण की ही भाँति शुभ है,मगर यह ग्रहण-दोष युक्त है | इस लिए यहाँ शुभत्व भाव दुर्बल हो जाता है | फ़िल्म के मुख्य नायक अक्षय कुमार के अंकों को लें तो,इन का मूलांक व मासांक 9 है,जो कि अनुकूल हैं | इन का भाग्यांक 5 है,जो कि आज के अंकों के संगत भाव के शुभत्व में है | इन का आयु अंक 7 (43 वाँ वर्ष) चलित वर्षांक 3 का विरोधी है | अतः यहाँ समस्त शुभत्व भाव में कटौती हो जाती है | इस समस्त विश्लेषण का निष्कर्ष यह है कि HOUSEFULL एक सफल फ़िल्म सिद्ध हो सकती है | हाँ,इस की सफलता कोई बहुत बड़ी वाली शायद न रहे |
CHASE    
  इस फ़िल्म का अंक बनता है-8,जो कि आज के अंकों से बहुत प्रतिकूलता रखता है | इस का वृहदंक बनता है-17 | अंक 1,7 व 8 का त्रिकोण पितृ-सत्ता की इच्छाओं में समझौता या कटौती बताता है | निर्माता अनुज सक्सेना का अंक बनता है-6 | यह आज के अंकों के अनुकूल है | इस का वृहदंक बनता है-33 | यह भी आज के अंकों से अनुकूलता रखता है | इस का मूलांक समीकरण है 4-2 | यह भावनात्मक झटका बताता है | चूँकि यहाँ वृहदंक 6 बनता है,इस लिए अंक 2,4 व 6 का त्रिकोण शुक्र भी ख़राब कर रहा है | इस कारण आर्थिक क्षति योग है | चूँकि अनुज फ़िल्म के नायक भी हैं,इस लिए इन के अंकीय समीकरण दोहरे रूप में प्रभावी हैं | फ़िल्म के निर्देशक जगमोहन मून्धड़ा का अंक बनता है-9,जो कि आज के अंकों से शुभ युति बनता है | इस का वृहदंक बनता है-54 | अंक 4,5 व 9 का त्रिकोण भी सफलता का ही सूचक है | हाँ,यह सफलता झटकेदार हो सकती है | इस वृहदंक का मूलांक समीकरण बनता है 9-9 | यह भी शुभ है | तो यहाँ मामला आपस में बहुत उलझ गया है | निर्देशक के अंकों की शुभता है;अनुज के अंक अनुकूल कम,प्रतिकूल अधिक हैं;और फ़िल्म के अंक तो पूरी तरह ही प्रतिकूल हैं | इस कारण यह फ़िल्म निर्माता के लिए घाटे का सौदा ही साबित हो सकती है | यह अवश्य हो सकता है कि जगमोहन मून्धड़ा पर इस का कोई ख़ास प्रभाव/नुकसान न हो |  
तो मित्रो,ये तो रही आज कि रिलीज़ हो रही फ़िल्मों की बात | अब कल सुबह जल्दी शिवपुरी के लिए रवाना होना है-ज्योतिष सम्मेलन के लिए | 4 मई को देर रात लौटेंगे | तो आप से 6 को फिर मुख़ातिब होंगे | आज बस इतना ही | ......... अब आज के आनंद की जय | ........... जय श्री राम |




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें