अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 16 अप्रैल 2010

आज की रिलीज़ फ़िल्में:'पाठशाला' मार सकती है मार्केट में 'फूँक 2'

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,दिनांक 13-04-2010 के आलेख में हम ने नि:शुल्क परामर्श के सन्दर्भ में आप से निवेदन किया था,आप ने हमारी उस भावना को यथा-तथ्य स्वीकार किया;इस के लिए आप का बहुत-बहुत  आभार | इसी प्रकार कृपा बनाये रखिए | हमारे पास आप के साथ बाँटने के लिए बहुत कुछ है,मगर अन्य व्यस्तताओं के चलते चाहते हुए भी हम आप की सेवा में ज़्यादा उपस्थित नहीं हो पाते हैं | अब प्रयास करेंगे कि आप के लिए और अधिक समय निकालें व अंकज्योतिष की और अधिक बातें आप के साथ बाँटें | आज हम आप के साथ बाँटने आये हैं आज रिलीज़ हो रही फ़िल्मों की बात | 
आज के अंकीय समीकरण
आज  का मूलांक 7 व भाग्यांक 5 है | मासांक 4 है | चलित तो आप को ज्ञात ही है कि अंक 9 (धनात्मक) है | यह चलित अभी 20 मई तक रहेगा | अंक 7 अंक 3 का विरोधी है,इस लिए अंक 9 के साथ कोई ज़्यादा शुभ नहीं है,मगर अंक 9 पराक्रम,प्रतिस्पर्द्धा में विजय व प्रतिष्ठा-वृद्धि का है तथा यह चलित वर्षांक (3) के साथ शुभ युति बना रहा है;इस लिए अंक 3 व अंक 9 आज शुभ फलदायी हैं | इन का मित्र होने के कारण अंक 6 भी आज शुभ फल देगा | चूँकि अंक 5 संगत के अनुसार फल देता है,इस लिए अंक 3,6 व 9 के तिगड्डे की संगत में आज यह शुभ फल देगा,यदि इस के साथ कोई अशुभ अंक युति नहीं कर रहा हो | यदि ऐसा हो रहा होगा तो उस अशुभ अंक की सशक्तावास्था के परिमाण में ही अंक 5 का शुभाशुभ फल रहेगा | 
PAATHSHAALA    
      शाहिद कपूर,आयशा टाकिया व नाना पाटेकर स्टारर इस फ़िल्म का अंक बनता है-6,जो कि आज शुभ है | इस का वृहदंक है-33 | यहाँ अंक 3 के प्राधान्य के कारण नामांक 6 व चलितांक 9 की शुभावस्था बढ़ गयी है | हाँ,आज के मूलांक 7 की अंक 3 के साथ विरोधावस्था के कारण इस शुभत्व में कुछ कमी हो जाएगी | चलित वर्षांक 3 की युति से यह कमी थोड़ी-सी बढ़ सकती है | फ़िल्म के निर्माता अहमद खान का अंक बनता है-5 | यह आज का भाग्यांक होने के कारण शुभ है | हम पहले बात कर चुके हैं कि आज के अन्य समीकरणों के हिसाब से भी यह अंक शुभ है | इस का वृहदंक है-32 | अंक 2,3 व 5 का त्रिकोण शुभ युति निर्मित कर रहा है | इस का मूलांक समीकरण 1-4 है | हालांकि ये अंक मासांक के प्रतिरूप व मित्र अंक हैं,इस कारण शुभ हैं;मगर इन में 'पितृदोष युति' होने के कारण इन की लाभावस्था में कुछ कमी हो जाएगी | निर्देशक मिलिंद उके का भी अंक बनता है-5 | इस का वृहदंक भी बनता है-32 | इन दोनों अंकों के शुभाशुभ की आज के सन्दर्भ में हम चर्चा कर ही चुके हैं | मिलिंद के नाम का मूलांक समीकरण बनता है 9-5 | यह आज के भाग्यांक व चलितांक की युति होने कारण बहुत शुभ है | अतः यह आशा की जानी चाहिए कि 'पाठशाला' बॉक्स ऑफिस पर भले ही कोई ब्लाकबस्टर ना सिद्ध हो,मगर सफल रह सकती है | साथ ही इसे अच्छी टिप्पणी,समीक्षा,प्रशंसा व पुरस्कार की प्राप्ति हो सकती है | 
PHOONK 2
             नए कलाकारों को ले कर बनी रामगोपाल वर्मा की इस फ़िल्म का नामांक बनता है-9 | आज के सन्दर्भ में यह शुभ फलदायी है | इस का मूलांक समीकरण है 7-2 | ये दोनों अंक मित्र हैं | अंक 7 आज का मूलांक भी है | अतः इन अंकों की अवस्था भी शुभ फलदायी है | इस फ़िल्म के निर्माता दो हैं | पहले निर्माता प्रशांत बुर्रा का अंक बनता है-6,जो कि आज के सन्दर्भों में कुछ शुभ है | इस का वृहदंक बनता है-42 | यह शुक्र-भंग करता है | इस का मूलांक समीकरण बनता है 2-4 | अंक 2,4 व 6 का त्रिकोण भी शुक्र-भंग करता है | इस का अर्थ यह है कि फ़िल्म का आर्थिक पक्ष ख़राब रह सकता है | दूसरे निर्माता पी.चंद्रशेखर का अंक बनता है-7 | आज का मूलांक होने के कारण यह शुभ है | इस का वृहदंक बनता है-52 | अंक 2 अंक 7 का मित्र है तथा अंक 5 आज का भाग्यांक है,इस कारण यह वृहदंक शुभ है | इस का मूलांक समीकरण बनता है 8-8 | यह अशुभ है | यह तो हीनता में वृद्धि करता है | यह युति वृहदंक व नामांक के शुभत्व में कमी कर देती है | फ़िल्म के निर्देशक मिलिंद गदगकर का अंक बनता है-8,जो कि आज अशुभ है | इस का वृहदंक बनता है-35 | अंक 3 व अंक 5 आज के सन्दर्भ में शुभ है,किन्तु इन का योग अंक 8 इन के शुभत्व में कमी कर रहा है | मिलिंद के नामांक का मूलांक समीकरण है 9-8 | यह अशुभ है,क्यों कि यहाँ अंक 8 की प्रधानता हो गयी है,जो कि आज के सभी अंकीय समीकरणों के विपरीत बैठ रहा है | अतः यह फ़िल्म सफलता के लिहाज से संभवतः 'पाठशाला' से थोड़ी-सी कम रह सकती है;फिर भी अपनी लागत निकाल लेगी व कम लेगी यह उम्मीद की जा सकती है |
 तो मित्रो,आज की फ़िल्मों से यह आशा कर सकते हैं कि असफलता की लू में झुलस रहे हमारे फिल्मोद्योग को ज़्यादा न सही,किन्तु राहत के कुछ छींटे दे सकती हैं | ... एक बात और | हम ने आप के साथ शिरडी के साई बाबा के पहले व तीसरे जन्म की बात तो कर ही ली है | हमारा आप से वादा था कि बहुत जल्दी ही हम उन के दूसरे जन्म के बारे में भी चर्चा करेंगे | तो अब आ गया है वह समय | हम आगामी मंगलवार यानि 20-04-2010 को यह चर्चा करेंगे | प्रतीक्षा कीजिए तब तक | आज बस इतना ही | ......... अब आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम |   




1 टिप्पणी: