अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 5 मार्च 2010

आज की रिलीज़ फ़िल्में:राहत देंगी

                       जय श्री राम ............ | मित्रो,होली के रंग-ओ-गुलाल भरे मज़े के बाद आज हम फिर से मिल रहे हैं | कैसी रही आप की होली ? उम्मीद है कि इस होली पर ख़ुशियाँ आप की हो---ली | कितनी 'होली' (पवित्र ) है यह होली | वर्ष 2010 के अब तक के सफ़र में कई फ़िल्में रिलीज़ हो---लीं,मगर अधिकतर के खाते में सफलता की बजाय विफलता ही आयी है | अब देखते हैं कि आज रिलीज़ होने वाली फ़िल्में क्या कर दिखाती हैं ? सब से पहले तो बात की जाए आज के अंकीय समीकरणों की | आज का मूलांक 5 और भाग्यांक 2 है | अभी मासांक 3  और चलित अंक 3 (धनात्मक) है | अंक 5 संगत के अनुसार फल देता है | अंक 2 के साथ इस की गहरी मित्रता नहीं है तो गहरी शत्रुता भी नहीं है | अगर इन की संगत में शुभ अंक हों तो इन की युति शुभ फल-दायी रहती है,अन्यथा हानि उठानी पड़ती है | 
ATITHI TUM KAB JAOGE ?   
 कहा तो अब भी यही जाता है की 'अतिथि देवो भव:',मगर जब अतिथि जब 'देव' की जगह 'दानव' की भाँति हो जाए तो आतिथेय पूछने पर विवश हो जाता है कि---'अतिथि तुम कब जाओगे ?' इस फ़िल्म से 'वार्नर ब्रदर्स' जैसा बहुत बड़ा नाम जुड़ा है | इस का अंक बनता है-7 | इस का वृहदंक है-52 | यहाँ वही 2 और 5 की युति बन रही है,जो कि आज के मूलांक-भाग्यांक की है | यह वृहदंक बना है 7-5-5-8 से | यहाँ अंक 7 शुभ है | अंक 5 इस की संगत में शुभ है | अंक 8 कुछ विखंडन पैदा कर रहा है | निर्माता अमिता पाठक का अंक है-5,जो कि आज का मूलांक है | इस का वृहदंक है-32 |  यह बना है 2-3 से | निर्देशक अश्वनी धीर का अंक है-6 | इस का वृहदंक है-33,जो कि बना है--3-3 से | यह अंक 3 ही चलित अंक है | अंक 6 इस चलित अंक से मित्रता रखता है | अतः शुभ है | नायिका कोंकणा सेन शर्मा का अंक है-7 | इस के शुभत्व के बारे में हम चर्चा कर ही चुके हैं | इस का वृहदंक है-52 | यह ठीक-ठीक फ़िल्म के अंकों वाला मामला है | नायक अजय देवगन का अंक है-1 | इस की चलित के साथ मित्रता है,इस लिए यह भी ठीक-ठाक पक्ष का बनता है | इस का वृहदंक है-28 | यहाँ अंक 2 और 8 की युति इच्छापूर्ति में बाधा बताती है | यह बना है 4-6 से | अंक 4 और 6 की युति आर्थिक मामले में आज के मूलांक के साथ मिल कर कुछ डावाँडोल हालत बनाती है | फ़िल्म के एक और आधार-स्तम्भ परेश रावल का भी अंक बनता है-1,मगर इस का वृहदंक है-37 | यह बना है 6-4 से | अंक 4 और 6 की युति के आज के सन्दर्भ में फल की हम बात कर ही चुके हैं | अतः ये अंकीय विश्लेषण इस बात की ओर इंगित करता है कि इस का अंक 2 का परिवार बहुत ही मज़बूत है | इस में अंक 2 और अंक 7 आते हैं | यह अंक-परिवार महिला,कहानी,नायिका और ट्रीटमेंट का भी होता है | अतः ये सारी बातें इस फ़िल्म के पक्ष में जा सकती हैं | कुल मिला कर यह एक सफल फ़िल्म रह सकती है---कमाई और तारीफ़,दोनों ही के दृष्टिकोण से | 
ROAD ,MOVIE
  इस फ़िल्म का अंक बनता है-1 | जैसा कि हम पहले निवेदन का चुके हैं कि अंक 1 चलित का मित्र होने के कारण ठीक-ठाक शुभत्व की स्थिति में है | इस का वृहदंक है-37 ,जो कि 5-5 से बना है | निर्माता रोस कट्ज़ का अंक बनता है-2,जो कि आज का भाग्यांक है,इस लिए शुभ है | एक और निर्माता सूसन बी. लंदाऊ का अंक बनता है-4 | यह आज के अंकों के साथ विषमता उत्पन्न कर रहा है | इस का वृहदंक है-40 | यह पूर्वोक्त विषमता को ही बढ़ा रहा है | यह बना है 9-2-2  से | यह समीकरण शुभ है,किन्तु यह सूक्ष्म स्तर का है,इस लिए लाभ का प्रतिशत कम है | निर्देशक देव बेनेगल का अंक बनता है-3 | यह चलित का अंक है,अतः शुभ है | यह बना है-39 से | यह भी चलित और उस के मित्र के कारण शुभ युति निर्मित कर रहा है | यह बना है 6-6 से | अंक 6 के  चलित का मित्र होने के कारण यह शुभ है | नायक अभय देओल का अंक है-2 | आज का भाग्यांक होने के कारण यह शुभ है | इस का वृहदंक है-29 | यहाँ अंक 2 फिर से शुभत्व की स्थिति निर्मित कर रहा है तथा अंक 9 की इस के साथ युति विजय-योग बना रही है | नायिका तन्निष्ठा चटर्जी का अंक बनता है-6 | इस के बारे में हम पूर्व में चर्चा कर ही चुके हैं | इस का वृहदंक है-69 | ये दोनों ही अंक चलित के मित्र होने के कारण पक्ष के हैं | यह बना है 7-8 से | यह युति इच्छा-पूर्ति में बाधा बताती है | अतः इस फ़िल्म के खाते में भले ही कोई बहुत बड़ी हिट का ख़िताब न आ पाए,मगर यह अपनी लागत निकाल लेगी और अपने निर्माता के लिए घाटे का सौदा नहीं रहेगी;ऐसा ही लगता है |
ROKKK
  आज रिलीज़ होने वाली यह तीसरी फ़िल्म एक छोटे बज़ट की फ़िल्म है | इस का अंक है-6 | इस के बारे में हम पहले चर्चा कर चुके हैं | इस का वृहदंक बनता है-15 | अंक 5 आज का मूलांक होने के कारण पक्ष का है और अंक 1 चलित का मित्र होने के कारण शुभ है | इस फ़िल्म के नाम में KKK रखे गये हैं | यह कोई ज़्यादा समझदारी का काम नहीं किया गया है | इस की बजाय यदि K ही रखा जाता तो फ़िल्म के पक्ष में प्रतिशत अधिक रहता | निर्माता विपिन जैन का अंक बनता है-2,जो कि आज का भाग्यांक होने के कारण पक्ष का है | इस का वृहदंक है-29,जो कि आज के भाग्यांक 2  के साथ अंक 9 के बैठने के कारण विजय-योग निर्मित कर रहा है | यह बना है 3-8 से | यह युति लाभ में कटौती बताती है | निर्देशक राजेश रणशिंघे का अंक है-2,जो कि पक्ष का है | इस का वृहदंक बनता है-47 | यह इच्छा-पूर्ति में बाधा बताता हैं | यह बना है 8-3 से | यह युति लाभ में कटौती बताती है | फ़िल्म कि एक नायिका तनु श्री दत्ता का अंक बनता है-1,जो कि ठीक-ठाक पक्ष का है | इस का वृहदंक है-55 | अंक 5 आज का मूलांक होने के कारण पक्ष का है | यह बना है 7-2-1 से | यह युति भी अंक 2 के परिवार की प्रधानता के कारण पक्ष की है | दूसरी नायिका उदिता गोस्वामी का अंक है-5,जो कि पक्ष का है | इस का वृहदंक है-41 | यहाँ अंक 1 और 4 की युति ग्रहण-योग बना रही है | यह शुभ नहीं है | यह वृहदंक बना है 7-7 से | यह अंक 7 की प्रधानता शुभ हैं | अतः यह विश्लेषण बताता है कि यह फ़िल्म कोई बड़ी हिट भले ही न हो,मगर अपनी लागत निकाल लेगी | यह अपने निर्माता को मारेगी नहीं,लगता तो ऐसा ही है | 
                       तो मित्रो,आज रिलीज़ हो रही फ़िल्मों के अंकीय विश्लेषण से तो यह लगता है कि ये फ़िल्में राहत देने वाली रह सकती हैं | हिंदी फिल्मोद्योग को इन फ़िल्मों से भले ही ख़ुशियों कि तगड़ी बरसात न मिल पाए,मगर ठंडी-ठंडी फुहारें मिलने की उम्मीद की जा सकती है | ... अपनी पिछली पोस्ट में हम ने कहा था कि एक बहुत ही ख़ास बात आप से करेंगे | तो कल करेंगे वह बात,और वास्तव में वह अब तक की इस लीक से हट कर व बहुत ही ख़ास होगी | ......... आज बस इतना ही | अब आज के आनंद की जय | ........... जय श्री राम |  



1 टिप्पणी: