अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 26 फ़रवरी 2010

आज की फ़िल्में

जय श्री राम ............ | मित्रो,गत 20 और 21 तारीख़ को हम भानपुरा (म.प्र.) में एक ज्योतिष सम्मेलन में शिरकत कर रहे थे | अच्छा-ख़ासा सार्थक रहा यह सम्मेलन | यहाँ हमारे व्याख्यान के विषय क्या-क्या थे और यहाँ क्या कुछ ख़ास रहा,इस पर हम बहुत जल्दी बात करेंगे | साथ ही उस के अलावा एक और बहुत ही ख़ास बात भी आप के साथ करेंगे | आज तो सिर्फ़ आज रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों की ही चर्चा करेंगे | देखते हैं कि पिछले हफ़्ते फ़्लॉप फ़िल्मों का चौका लगने के बाद इस बार बॉक्स ऑफिस की क्या तस्वीर रह सकती है ? सब से पहले तो बात की जाए आज के अंकीय समीकरणों की | आज का मूलांक 8 और भाग्यांक 4 है | इन की युति अंक 1,4 व 8 के लिए अशुभ रहती है | चलित है-अंक 3 ( धनात्मक) | अभी यह पूर्ण रूप में नहीं हो कर संक्रमण में है | आज इस संक्रमण-काल का अंतिम दिन है | अतः इस पर अभी अंक 8 का प्रभाव है | अभी मासांक 2 है |
TEEN PATTI  
इस फ़िल्म पर सारी फ़िल्म इंडस्ट्री की आँखें लगी हुई हैं | हो भी क्यों नहीं-आख़िरकार इस में जहाँ एक ओर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हैं तो वहीं दूसरी ओर सर बेन किंग्सले हैं | फ़िल्म का निर्माण भी हिन्दूजा समूह कर रहा है | अब देखते हैं कि इस बहु प्रचारित फ़िल्म का बॉक्स ऑफिस पर भाग्य कैसा रहने वाला है ? इस फ़िल्म का अंक बनता है-1,जो कि आज के मूलांक के साथ 'द्रोहात्मक युति' और आज के भाग्यांक के साथ पितृदोष पैदा करता है | यह अंक 1 बना है 19-18 से,जिस से वृहदंक बनता है-37 | चलित अंक 3 फ़िल्म के अंक से मित्रता रखता है,मगर यह भी संक्रमण में होने के कारण ज़्यादा लाभदायक नहीं बन पा रहा है | निर्माता अम्बिका ए. हिंदूजा का अंक बनता है-8 | यह आज के मूलांक के साथ स्पार्किंग और आज के भाग्यांक के साथ विखंडन पैदा करता है | इस का वृहदंक है-35 | अतः यहाँ 3,5 और 8 के त्रिकोण में अंक 5 भी विरुद्धावास्था में चला जाता है | निर्देशक लीना यादव का अंक बनता है-4 | यह आज के मूलांक के साथ विखंडन और आज के भाग्यांक के साथ भग्नावस्था निर्मित कर रहा है | यह अंक 4 बना है-31 से | अंक 1,3 और 4 का त्रिकोण जहाज के कप्तान के सन्दर्भ में ग़लत निर्णय/चयन सूचित करता है | अतः लीना यादव का निर्देशक के रूप में चयन एक ग़लत निर्णय सिद्ध होगा और यही बात इस फ़िल्म के पिटने का मुख्य कारण बन सकती है | बेन किंग्सले का अंक बनता है-8 | इस का वृहदंक है-35 |  इस समीकरण की बात हम निर्माता के सिलसिले में कर चुके हैं | अमिताभ बच्चन का नामांक बनता है-7 | आज के अंकों के साथ इस की युति इच्छा-पूर्ति में बाधा बताती है | इस नामांक 7  का वृहदंक है-43 | यह बना है 18-25 से | अमिताभ का जन्म का मूलांक आज के मूलांक के साथ भावनाओं का पीड़ित होना/दिल पर चोट और महिला अंकों से आघात बताता है | इन का दुर्भाग्य है कि इन की इस फ़िल्म की निर्माता और निर्देशक-दोनों ही महिलाएँ हैं | अमिताभ को अभी 68 वाँ वर्ष चल रहा है | यह अस्थिरता का सूचक है | यहं अंक 5,6 और 8 के त्रिकोण में बुध और शुक्र-दोनों ही भ्रष्ट हो गये हैं | अतः इस वर्ष 10 अक्टूबर तक तो इन की कोई फ़िल्म हिट नहीं होगी | हाँ,चलित वर्ष 2010 इन के भाग्यांक का मित्र है, इस लिए इस युति की बदौलत इन्हें तारीफ़/सम्मान की प्राप्ति  ज़रूर हो सकती है | तो कुल मिला कर लब्बो-लुआब यह रहा कि यह फ़िल्म फ़्लॉप ही रहेगी और हिंदी फिल्मोद्योग के लिए एक तगड़ा झटका साबित होगी |
KARTHIK CALLING KARTHIK   
   ' इस फ़िल्म को ले कर भी बहुत उत्कंठा है | 'लक बाय चांस' के बाद फरहान अख्तर के साथ क्या होता है,सभी यह जानने को बेहद उत्सुक हैं | इस फ़िल्म का अंक बनता है-8 | आज के मूलांक-भाग्यांक के साथ इस अंक की युतियों और उन के फल के बारे में हम 'TEEN PATTI' में चर्चा कर चुके हैं | यह अंक 8 बना है 53 से,जिस का फल अंक 35 के ही समान है | एक निर्माता रितेश सिधवानी का अंक है-1,जो कि बना है 46 से | दूसरे निर्माता फरहान अख्तर का भी अंक बनता है-1,जो कि बनता है 37 से | चूँकि फरहान इस फ़िल्म के नायक भी हैं,अतः उन के अंक यहाँ दोहरी भूमिका में प्रभावी हैं | नायिका दीपिका पादुकोण का भी नामांक बनता है-1 | यह बना है 64 से | आज के मूलांक-भाग्यांक के साथ अंक 1 की  युतियों और उन के फल के बारे में हम 'TEEN PATTI' में विस्तार से बात कर चुके हैं | दीपिका  का जन्म का मूलांक 5 और भाग्यांक 3 है | ये अंक आज के अंकों के साथ तो शुभ युति नहीं बना रहे हैं,इस लिए इस फ़िल्म का भला नहीं कर पाएँगे,मगर चलित और चलित वर्ष के मित्र अंक होने के कारण इस फ़िल्म के न चल पाने का नुकसान दीपिका को नहीं उठाना पड़ेगा | निर्देशक विजय लालवानी का अंक बनता है-3 | यह आज के अंकों के साथ निर्णयगत  विषमता बताता है | अतः इस फ़िल्म का भला तो यह अंक भी नहीं कर पाएगा,मगर चलित और चलित वर्षांक का अंक होने के कारण विजय लालवानी के कैरियर को शायद ज़्यादा नुकसान न हो | तो कुल मिला कर यह फ़िल्म भी फ़्लॉप ही सिद्ध होगी,यही लगता है |
PREM KAA GAME 
 यह एक गुमनाम-सी छोटे बज़ट की फ़िल्म है,जिसे ले कर लोगों को शायद ज़्यादा उम्मीद नहीं होगी | उम्मीद तो छोडिए,ज़्यादातर लोगों को तो यह पता भी नहीं होगा कि इस नाम की कोई फ़िल्म बनी है और रिलीज़ भी हो रही है | हमें इस बात से कोई फ़र्क नहीं पड़ता है,क्यों कि हम फ़िल्म का बज़ट या उस के साथ जुड़े नाम देख कर उसे नहीं चुनते हैं | हमारे लिए तो सभी फ़िल्में समान हैसियत रखती हैं |       अरबाज़ खान और तारा शर्मा स्टारर इस फ़िल्म का अंक बनता है-9 | यह अंक आज के अंकों के साथ संघर्ष की अवस्था बनाता है | इस का वृहदंक बनता है-36 | फ़िल्म के निर्देशक अशोक खेने के अंक भी यही बनते हैं | अंक 3,6 और 9 का त्रिकोण चलित और चलित वर्षांक के साथ प्रबल मित्र भाव रखता है,इस कारण इस फ़िल्म के लिए लाभकारी स्थितियाँ होनी चाहिए,मगर ऐसा पूर्ण रूप से नहीं हो पाएगा | कारण यह है कि यह वृहदंक 36 बनता है 1-4-4 से | यहाँ अंक 1 के साथ अंक 4 की प्रबलता से प्रबल पितृदोष पैदा हो गया है,जो कि फ़िल्म के निर्देशक और नायक के लिए अशुभ है | जहाँ आज के मूलांक के साथ 1-4-4 का त्रिकोण 'द्रोहात्मक युति' और विखंडन पैदा करता है,वहीं आज के भाग्यांक के साथ यह पितृदोष और विखंडन पैदा करता है | इस तरह यहाँ प्रबल अशुभ समीकरण बन रहे हैं | अतः यह फ़िल्म भी फ़्लॉप का ही तमगा लेती दिख रही है | ...तो मित्रो,फ़्लॉप फ़िल्मों का यह सिलसिला तो इस हफ़्ते भी जारी रहने के ही प्रबल आसार हैं | क्या करें | हाँ,एक काम कर सकते हैं | आप और हम मिल कर प्रभु से प्रार्थना करें कि वे हमारे हिंदी फिल्मोद्योग की झोली में सफल फ़िल्में डालें,और ख़ूब सारी डालें | .......... आज बस इतना ही | अब आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम |

   ' 

1 टिप्पणी: