अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 12 मार्च 2010

आज की रिलीज़ फ़िल्में :फ़्लॉप का छक्का

                           जय श्री राम ........... | आदरणीय मित्रो,गत सप्ताह की फ़िल्मों की ख़ुशनुमा बातों के बाद हाज़िर हैं हम आज के दरबार में | आज रिलीज़ हो रही हैं छह फ़िल्में यानि आज है रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों का छक्का | यह अपने आप में एक बहुत बड़ी संख्या है | तो शुरू करते हैं आज की चर्चा | 
आज के अंकीय समीकरण 
सब से पहले बात की जाए आज के अंकीय समीकरणों की | आज का मूलांक 3 और भाग्यांक 9 है | शुक्रवार होने के नाते आज के दिन का अंक है-6 | इस प्रकार आज अंक ज्योतिष के सर्वश्रेष्ठ अंक-समूह का आधिपत्य है | इस के परिमाण में वृद्धि कर रहा है चलित अंक है-3 (धनात्मक ) | चलित का वर्षांक भी 3 है | इस कारण यह योग और भी प्रबल हो गया है | 
RIGHT YAAA WRONG
  सुभाष घई निर्मित इस फ़िल्म का अंक बनता है-6 | यह आज के मूलांक-भाग्यांक से मित्रता रखता है | इस का वृहदंक है-42 | यह 'ग्रहण-दोष' युक्त है | इस कारण अंक 6 के साथ 'शुक्र-भंग योग' बनाता है,जो कि आर्थिक हानि बताता है | यह वृहदंक बना है 6-4-5 से | यहाँ अंक 6 और अंक 4 का योग एक बार फिर वही 'शुक्र-भंग योग' बना रहा है | अंक 5 इस योग में वृद्धि कर रहा है,क्यों कि यह संगत के अनुसार फल देता है | अतः फ़िल्म के नाम के अंकीय समीकरण कोई शुभ संकेत नहीं कर रहे हैं | फ़िल्म के लेखक-निर्देशक नीरज पाठक कि निर्देशक के रूप में यह पहली फ़िल्म है | इन का नामांक बनाता है-4,जो कि पितृदोष का अंक है | यह आज के अंकीय समीकरणों के साथ कोई अच्छा तालमेल नहीं रखता है | इस का वृहदंक है-40 | यह बना है 19-21 से,जिस का मूलांक समीकरण बनाता है 1-3 | अंक 1 निर्देशन और अंक 3 लेखन का है | इस लिए नीरज को लेखक-निर्देशक के रूप में सफलता अवश्य मिलनी है | अंक 1-3-4 का त्रिकोण इन्हें वर्ष 2011 से 2013 में अवश्य सफलता दिलवाएगा | यह सफलता तीसरी या चौथी फ़िल्म से मिल सकती है | हाँ,अगर एकल हीरो वाली और पुल्लिंग नाम वाली हो तो यह सफलता दूसरी फ़िल्म से भी मेल सकती है | मगर अंक 1-3-4 का त्रिकोण आज तो अशुभ युति का ही निर्माण कर रहा है | निर्माता सुभाष घई का नामांक है-8,जो कि आज के अंकों से नितांत विरुद्ध भाव रखता है | 24-01-1943 को जन्मे घई का मूलांक-भाग्यांक 6 है,जो कि आज के अंकों के अनुकूल है | इस का वृहदंक है-42 | इस के फल के बारे में हम फ़िल्म के अंकों में चर्चा कर ही चुके हैं | यह शुभ नहीं है | सुभाष घई को अभी उम्र का 68 वाँ वर्ष चल रहा है | इस का अंक बनता है-5 | यहाँ अंक 5-6-8 का त्रिकोण अशुभ फलदायी है,क्यों कि अंक 6 और 8 के योग में शुक्र भ्रष्ट हो गया है और अंक 5 संगतता के कारण इस में वृद्धि कर रहा है | इन का संयुक्तांक बनता है-5,जो कि संगतता के कारण आज अशुभ बैठ रहा है | डेली न्यूज़ (जयपुर) में 19-01-2008 को अपने एक आलेख में हम यह कह चुके हैं कि सुभाष जी को अपने 'SUBHASH' को 'SUBBHASH' लिखना चाहिए | फ़िल्म के मुख्य नायक सन्नी देओल  का नामांक है-3,जो कि आज के अंकों से अच्छी अनुकूलता रखता है | इस का वृहदंक है-39 | यह भी आज के अंकों से अच्छी अनुकूलता रखता है | यह बना है 2-1 से | यह भी ठीक-ठाक रूप से अनुकूल है | 19-10-1956 को जन्मे सन्नी देओल का मूलांक 1 और भाग्यांक 5 है | अंक 1 आज का मित्र अंक है | अंक 5 स्थिति का डावाँडोल रहना बताता है | इन का संयुक्तांक बनता है-8,जो कि आज के अंकों के विरुद्ध जाता है | सन्नी को अभी उम्र का 54 वाँ वर्ष चल रहा है,जिस का अंक बनता है-9 | यह इन के लिए आज शुभ युति बना रहा है | फ़िल्म के दूसरे नायक इरफ़ान खान का अंक बनता है-5,जो कि डावाँडोल स्थिति बताता है | इस का वृहदंक है-32,जो कि फ़िल्म के लिए ठीक-ठाक पक्ष का है | यह बना है 1-4 से,जो कि ग्रहण दोष के साथ-साथ पितृदोष भी बताता है | अतः इरफ़ान के अंक फ़िल्म के लिए कोई शुभत्व योग नहीं निर्मित कर रहे हैं | कुल मिला कर यह विश्लेषण यही सिद्ध करता है कि यह फ़िल्म जितनी भी चल पाएगी,वह सन्नी देओल के अंकों की बदौलत ही चल पाएगी | यह फ़िल्म सफल नहीं हो पाएगी,फ़्लॉप ही रहेगी;इसी की प्रबल संभावना लगाती है | 
HIDE & SEEK
  इस फ़िल्म का नामांक बनता है-3,जो कि आज के अंकों से अच्छी अनुकूलता रखता है | इस का वृहदंक है-30 | यहाँ भी नामांक वाला ही समीकरण बन रहा है | यह बना है 6-6 से,जो कि शुभ है | फ़िल्मके दो निर्माता हैं | अपूर्व लखिया का नामांक है-1,जो कि आज का मित्र अंक है | इस का वृहदंक है-46 | यह शुभ नहीं है,क्यों कि यह शुक्र-भंग यानि आर्थिक क्षति कर रहा है | यह बना है 5-5 से | संगतता के अनुसार यह समीकरण शुक्र-भंग योग में वृद्धि ही कर रहा है | लक्ष्मी सिंह का नामांक बनता है-4,जो कि आज के अंकों के साथ अशुभ योग बना रहा है |   इस का वृहदंक है-31 |  अंक 1,3 और 4 का त्रिकोण कुछ शुभ है | यह वृहदंक बना है 5-8 से,जो कि किंचित मात्र भी शुभ नहीं है | नामांक 4 के साथ मिल कर यह तगड़ा विपरीत योग निर्मित करता है | फ़िल्म के निर्देशक शान  अरान्हा कि यह पहली फ़िल्म है | इन का नामांक है-1,जो कि आज के अंकों का मित्र है | इस का वृहदंक है-37 | चूँकि अंक 3 और अंक 7 परस्पर विरोधी अंक हैं,अतः यह योग अशुभ है | यह वृहदंक बना है 2-8 से,जो कि आज के नितांत प्रतिकूल है | फ़िल्म के नायक पूरब कोहली का अंक है-1,जो कि ठीक-ठाक पक्ष का है | इस का वृहदंक है-37,जिस के अशुभ फल के बारे में हम अभी-अभी विस्तार से चर्चा कर ही चुके हैं | दूसरे नायक अर्जन बाजवा का अंक है-3,जो कि आज के अंकों के अनुकूल है | इस का वृहदंक है-21,जो कि ख़ास ठीक नहीं है | इस तरह यह विश्लेषण बताता है कि यह फ़िल्म सफलता से दूर ही रह जाएगी | इस के माथे पर फ़्लॉप का ही लेबल लगता दिख रहा है |
NA GHAR KE NA GHAAT KE  
 इस का नामांक बनता है-6,जो कि आज के अंकों से मित्रता रखता है | इस का वृहदंक है-51 | अंक 1,5 और 6 का त्रिकोण शुभत्व निर्मित कर रहा है | यह बना है 6-2-7-6-5-7 से | यहाँ शुभ अंक 6 की अपेक्षा अशुभ अंकों 2 और 7 का आधिपत्य होने के कारण यह समीकरण शुभ नहीं है | अंक 5 संगतता के कारण अशुभ भव की ही वृद्धि कर रहा है | अतः यहाँ नामांक 6 के शुभत्व का फल नहीं मिल पाएगा | निर्माता टी.पी. अग्रवाल का अंक   बनता है-5,जो कि अस्थिरता बताता है | इस का वृहदंक है-32,जो कि ख़ास पक्ष का नहीं है | यह बना है 4-8-2 से | यह समीकरण विरुद्ध का है | निर्देशक राहुल अग्रवाल का अंक है-१,जो कि आज का मित्र अंक है,मगर यह बना है 37 से | इस के अशुभत्व  के बारे में हम बात कर ही चुके हैं | यह बना है 2-8 से,जो कि नितांत विरुद्ध जाता है | राहुल ही इस फ़िल्म के नायक भी हैं,इस कारण इन अंकों की भूमिका दोहरे रूप में प्रभावी है | राहुल का दोहरी भूमिका का यह निर्णय सर्वथा ग़लत सिद्ध होगा | परेश रावल का अंक 1 आज का मित्र अंक है,मगर यह बना है 37 से,जिस की बात हो ही चुकी है | नायिका नारायणी शास्त्री का अंक है-9,जो कि शुभ है | इस का मूलांक समीकरण है 8-1,जो कि सर्वथा विखंडन का भाव पैदा करता है | इस कारण अशुभ ज़्यादा है | अतः यह फ़िल्म भी फ़्लॉप ही होती लग रही है |
TRUMP CARD  
 इस फ़िल्म का नामांक बनता है-7  | यह आज के अंकों के साथ अशुभ योग निर्मित कर रहा है | इस का वृहदंक बनता है-34 | अंक 3,4 और 7 का त्रिकोण विपरीत अंकों की प्रधानता के कारण अशुभ है | यह बना है 6-1 से ,जो कि पक्ष का समीकरण है | निर्माता रीमा गुप्ता का अंक बनता है-4,जो कि अशुभ है | इस का वृहदंक 40 भी अशुभ है | निर्देशक अरशद खान का अंक बनता है-2,जो कि आज के हिसाब से अशुभ है | इस का वृहदंक 29 भी आज अशुभ ही है | यह बना है 7-4 से,जो कि आज के अंकों के सर्वथा प्रतिकूल है | नायक विक्रम कुमार और नायिका मानसी डोव्हल का अंक बनता है-4,जिस के अशुभत्व के बारे में हम चर्चा कर ही चुके हैं | दूसरी नायिका उर्वशी चौधरी का अंक बनता है-5,जिसे भी शुभ नहीं कहा जा सकता | अतः यह फ़िल्म भी फ़्लॉप ही होती दिख रही है |
DO DILON KE KHEL MEIN  
इस फ़िल्म का अंक बनता है-5,जिस के बारे में हम पूर्व में बात कर चुके हैं | इस का वृहदंक बनता है-68,जो कि अशुभ है;क्यों कि यहाँ अंक 6 और अंक 8 के योग से शुक्र-भंग हो रहा है | यह आर्थिक हानि बताता है | निर्माता वजाहत करीम का अंक है-2,जो कि आज शुभ नहीं है | यह बना है-29 से | यह भी अशुभ ही है | अन्य निर्माता सुर्हिता करीम का अंक है-4,जो कि अशुभ है | यह पितृदोष बना रहा है | निर्देशक आकाश पण्डे का अंक है-9,जो कि आज के बहुत अनुकूल है | यह बना है 36 से | यह भी शुभ है | इस का मूलांक समीकरण 3-6 है | यह भी शुभत्व में वृद्धि कर रहा है | नायिका नौशीन अली सरदार का अंक बनता है-8,जो कि प्रतिकूल है | यह बना है 53 से | अंक 3,5 और 8 का त्रिकोण अशुभ भाव बना रहा है | राजेश खन्ना का अंक बनता है-9,जो कि शुभ है,मगर यह बना है 8-1 से,जो कि शुभ नहीं है;क्यों कि यह समीकरण 'GODFATHER PROBLEM' पैदा करता है | तो कुल मिला कर आज के आंकड़े इस फ़िल्म के पक्ष में नहीं हैं | यह भी फ़्लॉप का ही ठप्पा लगवाती दिख रही है | हाँ,इस के निर्देशक को उन के अंकों की अनुकूलता के कारण इस फ़िल्म के फ़्लॉप होने का ज़्यादा नुकसान नहीं उठना पड़ेगा |
SWAHA
इस फ़िल्म का अंक बनता है-7 | आज के अंकीय समीकरणों के हिसाब से यह अशुभ है | निर्देशक मनोज शर्मा का अंक भी है-7 | इस का वृहदंक है-34 | अंक 3,4 और 7 का त्रिकोण अशुभ है |इस का मूलांक समीकरण है 9-7 | यह भी अंक 7  की प्रधानता के कारण अशुभ है | ग्फिल्म के निर्माता का नाम हमें नहीं मिल पाया | एक नायक रिक्की का अंक है-3,जो की आज शुभ है | इस का वृहदंक है-12,जो की ठीक-ठाक है | दूसरे नायक इशरत अली का भी अंक है-3 | इस का वृहदंक है-21 | इस की दशा भी 12 के ही समान है | इस वृहदंक का मूलांक समीकरण है 7-5,जो कि प्रतिकूल है | नायिका स्वेतलाना का अंक बनता है-6,जो कि कुछ अनुकूल है | इस विश्लेषण से तो यह फ़िल्म भी फ़्लॉप के ही खाते में जाती दिख रही है | 
                            तो मित्रो,इस प्रकार आज रिलीज़ हो रही सभी छहों फ़िल्में पिटती नज़र आ रही हैं | अब हम भला इस में कर भी क्या सकते हैं,सिवाय इस दुआ के कि आने वाली फ़िल्में तो हिट हों | तो दुआ करें और तैयार हो जाएँ फ़्लॉप फ़िल्मों के इस छक्के के झटके को झेलने के लिए | ......... आज बस इतना ही | अब आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम | 

1 टिप्पणी: