अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 19 मार्च 2010

LAHORE,SHAAPIT,LAOVE SEX OUR DHOKHA & GHAMANDEE की रिलीज़

जय श्री राम ............ | आदरणीय मित्रो,उपस्थित हैं हम आज रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों की चर्चा करने के लिए | यह चर्चा हम प्रारंभ करते हैं एक ख़ास बात से | हम जो यहाँ फ़िल्मों की चर्चा करते हैं,वह बॉक्स ऑफिस के सन्दर्भ में होती है | इस बॉक्स ऑफिस की कमाई को ही ले कर हम अपनी भविष्य-कथन वाली टिप्पणी करते हैं | संगीत,सेटेलाईट चैनल रिलीज़ और अन्य स्रोतों से फ़िल्म को होने वाली कमाई अलग से मानी जानी चाहिए | तो आइए,अब बात हो जाए आज के अंकीय समीकरणों की | आज का मूलांक 1 और भाग्यांक 7 है | मासांक है-3 | चलित का अंक है-3 (धनात्मक ) | आज का भाग्यांक 7 और अंक 3 में पारस्परिक  मित्रता नहीं  है | यहाँ अंक  3 का पलड़ा  अधिक  भारी  है,क्यों  कि मासांक,चलित  अंक  और चलित  वर्षांक  के रूप  में यह तिगुना  प्रभावी  है |
LAHORE 
          यह फ़िल्म रिलीज़ से पहले  ही अच्छी  चर्चा पा  चुकी  है,साथ  ही इसे  कुछ  पुरस्कार  भी  मिल  चुके  हैं | तो देखें  कि इस फ़िल्म के अंक  किस  ओर  इशारा  कर रहे  हैं ? इस का अंक  बनता  है-5 | यह आज के अंकों  के साथ  कोई  मैत्री  भाव  नहीं  रखता  है | इस कारण  यह समीकरण पक्ष  का नहीं  बन  रहा  है | निर्देशक संजय पूरण सिंह का अंक भी है-5 | अतः यह अमैत्री भाव दोहरा हो गया है | इस अंक 5 का मूल समीकरण है 3-4-8-8 | यहाँ आज के अनुसार अशुभ अंकों की बहुलता हो गयी है,जो कि हितकारी नहीं है | 08-09-1974 को जन्मे संजय का  का मूलांक 8 और भाग्यांक 9 है | अंक 8 आज के मूलांक के साथ द्रोहात्मक युति बनाता है और अंक 3 के साथ मिल कर ग़लत निर्णय सूचित करता है | अतः इस फ़िल्म की रिलीज़ के लिए चुना गया समय ग़लत सिद्ध हो सकता है | संजय को 36 वाँ वर्ष चल रहा है | यह इन के भाग्यांक का वर्ष है तथा अंक 3 का निकटतम सहयोगी भी है | अतः संजय के लिए इस फ़िल्म का परिणाम घटे का सौदा नहीं रहेगा,उन्हें निर्देशन के लिए अच्छी और बड़ी फ़िल्में मिल सकती हैं | वर्ष 2012-13 में इन की कोई बड़ी फ़िल्म आ सकती है,जिसे तारीफ़ और सफलता,दोनों मिल सकती हैं | फ़िल्म के दो निर्माता हैं | एक निर्माता विवेक खाटकर का अंक बनाता है-1,जो कि आज के मूलांक के अनुकूल है | इस का वृहदंक है-37 | हम पहले ही निवेदन कर चुके हैं कि अंक 3 और अंक 7 में पारस्परिक मित्रता नहीं है | इस का मूल अंकीय समीकरण है 2-8,जो कि इच्छाओं की पूर्ति में बाधा बताता है | दूसरे निर्माता जे.एस.राणा का अंक बनाता है-4,जो कि  आज के अंकों के साथ पितृद्रोह और इच्छ्पूर्ति में बाधा बताता है | अतः यह कहा जा सकता है कि इस फ़िल्म को तो बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी नहीं मिल पाएगी,मगर  इस के निर्देशक संजय पूरण सिंह का भविष्य ज़रूर बहुत अच्छा है |
SHAAPIT     
     आदित्य नारायण के वयस्क फ़िल्मी कैरियर की इस उद्घाटक फ़िल्म का अंक बनता है-5 | आज के अंकों के साथ इस के फल के बार में बात कर ही चुके हैं | निर्देशक विक्रम भट्ट का अंक भी बनता है-5 | इस का वृहदंक है-32 | यह बना है 7-7 से | अंक 3 और अंक 7 की पारस्परिक खींचातानी के बारे में भी हम बता ही चुके हैं | यहाँ अंक 7 के दोहराव के कारण नकारात्मकता बढ़ गयी है | आदित्य नारायण की बॉडी लैंग्वेज भी अधिक अनुकूल नहीं है | हाँ,फ़िल्म की नायिका की बॉडी लैंग्वेज बहुत अनुकूल है | अतः इन्हें इस फ़िल्म से अच्छा फ़ायदा हो सकता है | कुल मिला कर इस फ़िल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा लाभ नहीं मिलने वाला |
LOVE SEX OUR DHOKHA   
      यह फ़िल्म बनायी है 'खोसला का घोसला' और 'ओये लक्की लक्की ओये' वाले दिबाकर बनर्जी ने | फ़िल्म का अंक बनता है-1,जो कि आज का मूलांक है | इस का वृहदंक है-73 | इन अंकों का पारस्परिक तालमेल नहीं है | इन में शत्रुता भाव है | यह बना है 3-4-6-6 से | यहाँ शुभांकों (3 और 6) की आवृत्ति होने से अनुकूलता बन रही है |   दिबाकर बनर्जी का अंक बनता है-3,जो कि आज के भाग्यांक 7 के साथ तो शत्रुता भाव रखता है,मगर अन्य बहुलता वाले अंक 3 से सहोदर भाव रखता है,इस कारण समीकरण पक्ष में ज़्यादा और विपक्ष में कम बन रहे हैं | अतः यह फ़िल्म भले ही बहुत बड़ी हिट ना हो,मगर ठीक-ठीक सफल हो कर कमाई कर सकती है | 
GHAMANDEE  
इस फ़िल्म के बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो पायी है | इस का अंक बनता है-6,जो कि आज के अंकों से मिश्रित भाव रखता है | यह चलित अंक 3 के साथ जहाँ कुछ अनुकूलता रखता है,वहीं आज के भाग्यांक 7 के साथ विरोधी भाव | आज के मूलांक 7 के साथ यह कोई ख़ास मित्र भाव नहीं रखता है | इस कारण इस फ़िल्म के खाते में सफलता आती नहीं दिख रही है | इस के भी पिटने की ही संभावना अधिक है |  
                      तो मित्रो,आज की फ़िल्मों में तो बस 'LOVE SEX OUR DHOKHA' से कुछ उम्मीद रखी जा सकती है | आज बस इतना ही | ......... अब आज के आनंद की जय | ............ जय श्री राम | 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें