शनिवार, 5 मार्च 2011

किस के भाग्य में है क्रिकेट विश्व कप-2011?

          जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, इस बार की रिलीज फिल्मों की बात बाद में करेंगे, पहले एक बहुत ही ख़ास बात| क्रिकेट की दुनिया की सब से बड़ी हलचल इन दिनों भारत, श्री लंका और बांग्लादेश की धरती पर चल रही है| वैसे तो हम इस विश्व कप की मैच-दर-मैच भविष्यवाणी कर रहे हैं, जो कि सार्वजनिक किया जाना कई कारणों से संभव नहीं है| अब तक के सफ़र में तीन मैचों के अलावा सभी मैचों की भविष्यवाणी सही गयी है| हमारी यह भविष्यवाणी आप हमारे अख़बार 'अंक प्रभा' के मार्च, 2011 के अंक में भी पढ़ सकते हैं| फरवरी माह की 17 तारीख़ से शुरू हुई इस महाप्रतियोगिता का पहला मैच भारत व बांग्लादेश के बीच 19 फरवरी को खेला गया| तब से अब तक कई मैचों का सफ़र तो तय हो चुका है, मगर अभी भी बहुत लम्बा सफ़र तय किया जाना बाक़ी है| सभी टीमें कमर कस कूदी हुई हैं| किस टीम के भाग्य में है इस बार का विश्व कप, इसे लेकर कई ज्योतिषियों ने अपने विचार व्यक्त किये हैं| अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज के क्षेत्र के छोटे-से विद्यार्थी होने के नाते हम ने भी इस दिशा में प्रयास किया है| वैसे इस बारे में संकेतात्मक भविष्यवाणी तो हम अपने अख़बार 'अंक प्रभा' के जनवरी, 2011 के अंक में कर चुके हैं| इस तरह की भविष्यवाणी करना बहुत ही कठिन कार्य है| इस में मोटे तौर पर देश (टीम) का नाम और उस के कप्तान का नाम काम लेते हैं| यहाँ भी कभी-कभी एक बड़ा संकट खड़ा हो जाता है| किसी टीम और उस के कप्तान के अंकों में विरोधी युति होती है| ऐसे में क्या किया जाए? जैसे-इंग्लैंड और एंड्रयू स्ट्रास| एक बात और है- कुछ देशों के मामले में उन के आज़ाद होने की तारीख भी ली जा सकती है, मगर इंग्लैंड जैसों का इस मामले में क्या किया जाए?
               चलित अंकीय समीकरण
        चलित वर्षांक 4 (वर्ष 2011) है| फाइनल मैच का माह-अंक 4 (अप्रेल) है| यह 10 वाँ विश्व कप है| इस का अंक बनता है-1 | अंक 1 व 4 परस्पर घनिष्ठ मित्र हैं| चलित में 19 फरवरी तक सौम्य का शनि (धनात्मक) होता है, जिस का अंक है-8 | इस प्रकार यह विश्व कप अंक 8 के प्रभाव में आरम्भ हुआ है| उस पर से तुर्रा यह कि इस विश्व कप का उदघाटन समारोह 17-02-2011 को हुआ| इस का मूलांक 8 व भाग्यांक 5 है| यह युति डावांडोल और घोर अस्थिरता की है| साथ ही अंक ८ अंक १ (विश्व कप अंक) के साथ 'पितृद्रोह युति' बना रहा है|यह अंक 4 के साथ 'विखंडन युति' बना रहा है| ये दोनों ही युतियाँ 'पितृ भंग' (क्रम भंग) अवस्था पैदा करती हैं| इस का तात्पर्य यह है कि विश्व कप विजेता का जो पिछला स्वरुप है, वह इस बार भंग होने कि संभावना है| इस का मतलब यह हुआ कि पिछला विजेता ऑस्ट्रेलिया इस बार विजेता न बन पाए| 20 फरवरी से 20 मार्च तक अंक 3 (धनात्मक) का समय होता है| 21 मार्च से 20 अप्रेल तक समय अंक 9 (धनात्मक)  होता है| हमने यहाँ टीमों के नाम व उन के कप्तान का नाम काम लिया है| किसी भी देश की आजादी की तारीख़ भी काम नहीं ली| भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा किसी और टीम के कप्तान की जन्म दिनांक भी हमें उपलब्ध नहीं है|
       टीमों और उन के कप्तानों के अंकीय समीकरण
(1) ऑस्ट्रेलिया:- इस का अंक बनता है-4 | इस का वृहदंक है-22 | इस के कप्तान रिक्की पोंटिंग का नामांक है-6 | इस का वृहदंक है-42 |
(2) बांग्लादेश:- इस का अंक बनता है-5 | इस का वृहदंक है-32 | इस के कप्तान शाकिब अल हसन का नामांक है-6 | इस का वृहदंक है-33 |
(3) कनाडा:- इस का अंक बनता है-6 | इस का वृहदंक है-15 | इस के कप्तान आशिष बगई का नामांक है-8 | इस का वृहदंक है-26 |
(4) इंग्लैंड:- इस का अंक बनता है-8 | इस का वृहदंक है-26 | इस के कप्तान एंड्रयू स्ट्रास का नामांक है-9 | इस का वृहदंक है-45 |
(5) भारत- इस का अंक बनता है-3 | इस का वृहदंक है-12 | इस के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नामांक है-3 | इस का वृहदंक है-66 |
(6) आयरलैंड:- इस का अंक बनता है-3 | इस का वृहदंक है-21 | इस के कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड का नामांक है-2 | इस का वृहदंक है-65 |
(7) केन्या:- इस का अंक बनता है-5 | इस का वृहदंक है-14 | इस के कप्तान जिम्मी कमांडे का नामांक है-6 | इस का वृहदंक है-33 |
(8) नीदरलैंड:- इस का अंक बनता है-6 | इस का वृहदंक है-42 | इस के कप्तान पीटर बोरेन का नामांक है-2 | इस का वृहदंक है-47 |
(9) न्यूजीलैंड:- इस का अंक बनता है-6 | इस का वृहदंक है-42 | इस के कप्तान डेनियल विट्टोरी का नामांक है-3 | इस का वृहदंक है-48 |
(10) पाकिस्तान:- इस का अंक बनता है-7 | इस का वृहदंक है-25 | इस के कप्तान शाहिद अफ़रीदी का नामांक है-9 | इस का वृहदंक है-36 |
(11) दक्षिण अफ्रीका:- इस का अंक बनता है-5 | इस का वृहदंक है- 41 | इस के कप्तान ग्रीम स्मिथ का नामांक है-1 | इस का वृहदंक है-37 |
(12) श्रीलंका:- इस का अंक बनता है-9 | इस का वृहदंक है-18 | इस के कप्तान कुमार संगकारा का नामांक है-9 | इस का वृहदंक है-36 |
(13) वेस्ट इंडीज:- इस का अंक बनता है-1 | इस का वृहदंक है-37 | इस के कप्तान डेरेन सेमी का नामांक है-1 | इस का वृहदंक है-28 |
(14) ज़िम्बाब्वे:- इस का अंक बनता है-1 | इस का वृहदंक है-28 | इस के कप्तान एल्टन चिगुम्बुरा का नामांक है-3 | इस का वृहदंक है-57 |
          उक्त अंकों के समीकरणों के चलित अंकों के साथ विस्तृत विश्लेषण से जो सब से बड़ी बात उभर कर आती है, वह यह कि इस बार 'पितृ भंग' यानि 'क्रम भंग' की अवस्था| इस से यह संकेत मिलाता है कि ग्रुपवार यह स्थिति रह सकती है-
                                 ग्रुप ए                                                                                                                    टीम                मैच जीते      मैच हारे        टाई        अंक                                       
1. पाकिस्तान               6              -               -            12            
2. श्रीलंका                   4             2                -            8
3. ऑस्ट्रेलिया              4             2                -            8
4. न्यूज़ीलैण्ड              3             3                -            6
5. ज़िम्बाब्वे                2             4                -            4
6. केन्या                    1             2                -            2                
7. कनाडा                   -             -                 -            - 
                                ग्रुप बी 
 टीम                   मैच जीते      मैच हारे        टाई        अंक 
1. भारत                      5               -               1           11
2. दक्षिण अफ्रीका          5              1               -           10    
3. इंग्लैंड                     3               2               1           7
4. वेस्ट इंडीज              3               3               -            6
5. बांग्लादेश                2               4               -            4
6. आयरलैंड                1               5               -            2
7. नीदरलैंड                 -                -               -             -
             इस प्रकार स्पष्ट है कि क्वार्टर फाइनल में ग्रुप ए से पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैण्ड की टीम जाएँगी| इसी प्रकार ग्रुप बी से ये टीमें होंगी- भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज| यहाँ से भारत, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान की टीमों के सेमीफाइनल में जाने के आसार दिख रहे हैं| यहाँ से फाइनल में पहुँचने वाली टीमें हो सकती हैं- भारत, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया| भारत के ख़िलाफ़ फाइनल में पाकिस्तान की बात की जाए तो उस दिन के मूलांक 2 व भाग्यांक 1 में से पाकिस्तान और धोनी के पक्ष में मूलांक 2 समान रूप से पक्ष का है| भाग्यांक 1 भारत के पक्ष में अफ़रीदी से ज़्यादा है| तो यहाँ से भारत की जीत की संभावना अधिक बनती हैं| यदि फाइनल में भरता के सामने ऑस्ट्रेलिया आये तो उस दिन का भाग्यांक 1 ऑस्ट्रेलिया के अंक 4 का मित्र अंक है, किन्तु मूलांक 2 व अंक 4 की युति दिल और उम्मीदें तोडती है| फिर भी इस विश्व कप के विजेता के रूप में भारत, पाकिस्तान के अलावा (आश्चर्यजनक रूप से) श्रीलंका भी उम्मीदवार है|
           अतः सेमीफाइनल में पहुँचने वाली इन में से विजेता बनने की सर्वाधिक संभावना जिस टीम के पक्ष में जाती है, वह है---भारत| तो इस बार अगर 27 सालों का अकाल समाप्त कर 28 वें वर्ष में धोनी के धुरंधर विश्व कप जीत लें तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए|
          मित्रो, अभी तो बस इतना ही| फिर मिलेंगे| ............ जय श्री राम|


बुधवार, 2 मार्च 2011

अंक प्रभा: फरवरी, 2011: भाग-7 -नि:शुल्क परामर्श के प्रावधान

जय श्री राम.........| आदरणीय मित्रो, अब प्रस्तुत है आप की सेवा में 'अंक प्रभा' के फरवरी, 2011 के अंक की प्र्तुष्ठ संख्या 8 | इस में है नि:शुल्क परामर्श के प्रावधान व अन्य सूचनाएँ|

 आज बस इतना ही| अब मिलेंगे परसों ताज़ा रिलीज फिल्मों की भविष्यवाणी ले कर| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ....... आज के आनंद की जय| .......... जय श्री राम|

अंक प्रभा: फरवरी, 2011: भाग-6---मूलांक 1 वाली स्त्रियाँ

जय श्री राम ...........| आदरणीय मित्रो, भगवान् भोलेनाथ की आराधना के विशेष पर्व महाशिवरात्रि की कोटि-कोटि बधाइयाँ| भोलेनाथ की आप पर सदैव असीम अनुकम्पा रहे, इसी कामना के साथ आप की सेवा में प्रस्तुत है अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित भारत के पहले अख़बार 'अंक प्रभा' के फरवरी, 2011 के अंक की पृष्ठ-संख्या 7 | इस में है जन्म-मूलांक 1 वाली स्त्रियों का मूलांक व बॉडी लैंग्वेज पर आधारित विस्तृत विश्लेषण| इस मूलांक की प्रसिद्द हस्तियों में कुछ हैं-इंदिरा गाँधी, ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनाली बेंद्रे, विद्या बालन, आयशा टाकिया, रेखा, सुष्मिता सेन|

अभी बस इतना ही| मिलते हैं दिन में फिर से| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ............ जय श्री राम|



मंगलवार, 1 मार्च 2011

अंक प्रभा: फरवरी, 2011: भाग-5

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, लीजिए अब प्रस्तुत है आप की सेवा में 'अंक प्रभा' के फरवरी, 2011 की पृष्ठ-संख्या 6 | इस में है-'सिनेमा संसार'| इस के अंतर्गत फरवरी माह में रिलीज होने वाली फिल्मों की बॉक्स ऑफिस भविष्यवाणी है, साथ ही 'फ्लैशबैक' में है मणिरत्नम की बहुचर्चित फ़िल्म 'रावण' के फ्लॉप होने की भविष्यवाणी का जिक्र|

आज बस इतना ही| अब आज्ञा दीजिए| .........आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

अंक प्रभा: फरवरी 2011: भाग-4: शिरडी के साई बाबा

जय श्री राम.........| आदरणीय मित्रो, प्रस्तुत है आप की सेवा में अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित भारतके पहले अख़बार  'अंक प्रभा' की पृष्ठ-संख्या 4 व 5 | इन में है शिर्डी के सरदार साईं बाबा के बारे में विस्तृत आलेख| अंक ज्योतिष के कलेवर में बाबा पर यह एकमात्र आलेख है| इस में बाबा के तीसरे जन्म तक की चर्चा की गयी है|


इस चमत्कारिक व महानतम व्यक्तित्व को प्रणाम करते हुए अब विदा लेते हैं| मिलते हैं रात को| ........... जय श्री राम|

अंक प्रभा: फरवरी, 2011: भाग-3

जय श्री राम...........| आदरणीय मित्रो, प्रस्तुत है आप की सेवा में अंकज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित भारत के पहले अख़बार 'अंक प्रभा' के फरवरी, 2011 के अंक की पृष्ठ-संख्या 3| यदि आप अंक ज्योतिष सीखने के इच्छुक हैं, तो इस में आप को मिलेगा चलित समय-चक्र|

कुछ देर में फिर मिलते हैं| ........... जय श्री राम|

सोमवार, 28 फ़रवरी 2011

वसुंधरा राजे नेता प्रतिपक्ष बनीं: हमारी भविष्यवाणी फिर सही साबित

         जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, विगत शनिवार यानि 26 फरवरी, 2011 को राजस्थान में भाजपा विधायक दल की बैठक में श्रीमती वसुंधरा राजे को फिर से नेता चुन लिया गया| इस प्रकार राजे फिर से नेता प्रतिपक्ष बन गयीं|  24 फरवरी, 2010 को उन्होंने इसी इस्तीफ़ा दिया था| तब से यह पद ख़ाली ही चल रहा था| भारतीय राजनीतिक दलों के इतिहास में संभवतः यह पहला अवसर है कि इस प्रकार किसी को फिर से उस के 'उसी छोड़े हुए' पद पर चुना गया है; तब तक उस पद के लायक़ किसी को भी नहीं समझा गया| वसुंधरा राजे के सन्दर्भ में हमारी भविष्यवाणी दूसरी बार सही साबित हुई है| पहली बार जब 16 मार्च, 2010 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अपनी टीम की घोषणा की तब वसुंधरा राजे को महासचिव बनाया| दोसरी बार अब, जब वसुंधरा राजे नेता प्रतिपक्ष बनी है| हम ने 09 जनवरी, 2010 की अपनी ब्लॉग पोस्ट में लिखा था---" वसुंधरा राजे को अभी 57 वाँ वर्ष चल रहा है,जिस का अंक बनता है-3 | चलित का वर्षांक भी 3 है | ये दोनों ही इन के जन्म के चलित के साथ ‘प्रतिरूप युति’ बनाते हैं| किन्तु अभी चलित अंक 8 (ओज) है | यह चलेगा 19 जनवरी तक | इस के बाद चलित में अंक 8 (सौम्य) शुरू हो जाएगा,जो कि 19 फरवरी तक चलेगा | यह अवधि इन के लिए कुछ राहत वाली भले ही हो,मगर कोई ख़ास फ़ायदेमंद नहीं है | इस कारण इन के परिवर्तन और अनुकूलता वाला समय तो 19 फरवरी के बाद ही आ रहा है;और वह भी 8 मार्च से ज़्यादा | तब इन्हें आयु अंक 4 होगा,क्यों कि उम्र का 58 वाँ वर्ष शुरू होगा | अंक 4 पितृप्रभाव का अंक है | इस लिए तब इन्हें अपने पितृ स्वरुप की ओर लौटना होगा | तात्पर्य यह है कि तब इन्हें अपने पैतृक राजनीतिक ढाँचे यानि पार्टी में प्रमुख भूमिका निभानी पड़ सकती है | वर्ष 2011 पितृ अंक का है | इस लिए इन दोनों की युति में 07 मार्च,2011 (वैसे पूरे 2011 में ही) ये पितृ भूमिका में रह कर किसी प्रभारी की भूमिका निभाते हुए कुछ विवादों का समाधान भी कर सकती हैं | 08 मार्च,2011 से इन्हें 59 वाँ वर्ष शुरू हो जाएगा,जिस का अंक बनता है-5 | यह इनके लिए प्रतिष्ठा-वृद्धि वाला रहेगा | इस आयु अंक के साथ चलित वर्षांक के समन्वय के कारण पार्टी के वरिष्ठ/बड़े पदाधिकारी आश्चर्यजनक रूप से इन के साथ होंगे | तब इन के कई और विरोधियों का भी हिसाब-किताब निपट जाएगा |"
               मित्रो, इस प्रकार आप देख ही रहे हैं कि आयु-अंक के रूप में पितृ अंक (4-58 वाँ वर्ष)) व चलित वर्ष-अंक के रूप में भी पितृ अंक (4- कैलेण्डर वर्ष 2011) का साथ होते ही वसुंधरा राजे पर पितृ-कृपा बरसी| इस में भी जैसे ही 19 फरवरी  को चलित का शनि पूरी तरह उतरा, पार्टी के पितृ-पुरुष (GODFATHER) यानि आलाकमान ने यह पद स्वीकारने के लिए वसुंधरा राजे की मिन्नतें कीं|  इन के विरोध में कुछ लोग अभी भी बताये जाते हैं| भले ही हो| इन के विरोधियों को हिंदी की एक कहावत किसी विशेषज्ञ से समझ लेनी चाहिए--- 'रानी रूठेगी तो अपना सुहाग लेगी'| हम ने अपनी उक्त ब्लॉग पोस्ट में इन के अंकों की प्रबलता का खुल कर जिक्र किया है| आइए, आप की सेवा में एक बार फिर से उक्त पोस्ट का वह हिस्सा फिर से रख देते हैं| हम ने लिखा था--- " इन के यहाँ प्रबल ‘शत्रुहन्ता योग’ है | इस का तात्पर्य यह है कि जो कोई इन के साथ सीधे-सीधे लड़ाई मोल लेगा,उसे झुकना ही पड़ेगा,वरना वह मिट जाएगा | हाँ,अगर इन के विरोधी इन से हाथ मिला लेंगे तो उन का मान-सम्मान और अस्तित्व बच जाएगा | ज़्यादा दिन नहीं हुए हैं कि जब पार्टी में अधिकांश लोग इन के पीछे हाथ धो कर पड़ गये थे कि इन से ‘नेता प्रतिपक्ष’ के पद से इस्तीफ़ा लेना ही है | इन्हें मोटे-मोटे अल्टीमेटम दिये जा रहे थे | तब बात है शायद 13 अगस्त,2009 की | हम अपने अग्रज-तुल्य और राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजदीपक रस्तोगी के घर उन के साथ बैठे थे | तब उन के पूछने पर हम ने इसी ‘शत्रुहन्ता योग’ का हवाला देते हुए कहा था कि चाहे कुछ हो जाए,वसुंधरा राजे अपने पद से इस्तीफ़ा तो तभी देंगी,कि जब वे ख़ुद चाहेंगी | हम ने यह भी कहा था कि राजनाथ ने अपने जीवन की एक बहुत बड़ी भूल कर दी है,जो कि इन से इस तरह भिडंत ले ली | साथ ही लालकृष्ण आडवाणी ने भी इन के साथ ऐसा व्यवहार कर के बेवकूफी कर ली है | अब इन दोनों को तो अपने-अपने पद से जाना ही होगा | आप सभी के सामने आ ही चुका है कि ऐसा ही हुआ है | हम इन के साथ के ऐसे कई उदाहरण बता सकते हैं | अभी भी जो लोग इन के साथ सीधी लड़ाई ले रहे हैं,उन का भी ऐसा ही हश्र होना है | इतना ही तगड़ा यह योग गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है,जिस का जिक्र हम उन के बारे में विधानसभा चुनाव-2007 में E TV अपनी भविष्यवाणी में कर चुके हैं |"
तो मित्रो, आप देख ही चुके हैं कि वसुंधरा राजे के नेता प्रतिपक्ष बनाने से हमारी भविष्यवाणी किस प्रकार सही साबित हुई| अभी तो इंतज़ार कीजिए कि इन के बारे में उक्त हमारी भविष्यवाणी के अन्य हिस्से भी वक़्त आने पर सही साबित होंगे|
               आज बस इतना ही| कल फिर मिलेंगे 'अंक प्रभा' के फरवरी, 2011 के कुछ पृष्ठ ले कर| तब तक आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| .......... जय श्री राम|



अंक प्रभा: फरवरी, 2011: भाग-2

जय श्री राम ............| आप की सेवा में प्रस्तुत है पृष्ठ-संख्या २@| इस में सम्पादकीय के साथ 'प्रसंगवश' में है ज्योतिषीय परामर्श के लिए सेवा-शुल्क के न्यूनाधिक होने का मुद्दा| इस के साथ ही 21 जनवरी से 19 फरवरी की अवधि में जन्मे लोगों के लिए कुछ ख़ास 'न्यूमेरो टिप्स|

कुछ ही देर में फिर मिलते हैं| .......... जय श्री राम|

अंक प्रभा : फरवरी, 2011: भाग-1

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, प्रस्तुत है आप की सेवा में इस अंक का पृष्ठ संख्या 1|

मिलते हैं अभी कुछ देर में| ........... जय श्री राम|

शनिवार, 26 फ़रवरी 2011

इस हफ़्ते की रिलीज फ़िल्में: फ्लॉप की जुगलबंदी

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, इशाफ्ते रिलीज हो रही है दो फ़िल्में| ये दोनों ही छोटे बज़ट की फ़िल्में हैं| तो आइए, सब से पहले करते हैं रिलीज के अंकीय समीकरणों की|
रिलीज के अंकीय समीकरण 
रिलीज के दिन का मूलांक 7 व भाग्यांक 4 है| यह युति अंक 3 व 9 के लिए ठीक नहीं है| अंक 1 व 2 के लिए समीकरण ठीक है| अंक 5 के लिए भी स्थिति अपेक्षाकृत ठीक नहीं है| अंक 8 के लिए स्थिति ठीक नहीं है| चलित अंक 3 (धनात्मक) है| 
TANU WEDS MANU
माधवन-कंगना राणावत स्टारर इस फिल्म का अंक है-5| इस का वृहदंक है-50| ये दोनों ही अशुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 7-9-7 है| यह शुभ है| फिल्म के तीन निर्माता हैं| पहले निर्माता शैलेश आर.सिंह का अंक है-9| इस का वृहदंक है-45| इस का मूलांक समीकरण 8-2-8 है| ये तीनों ही रिलीज के समीकरणों के साथ अशुभ युतियाँ बनाते हैं| दूसरे निर्माता सूर्य सिंह का अंक है-3| इस का वृहदंक 30 व मूलांक समीकरण 4-8 है| ये सभी अशुभ हैं| तीसरे निर्माता विनोद बच्चन का अंक 3, वृहदंक 30 व मूलांक समीकरण 5-7 है| ये तीनों ही अशुभ हैं| फिल्म के निर्देशक आनंद राय का अंक है-2| इस का वृहदंक है-20| ये दोनों ही शुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 7-4 | यह अशुभ है| अतः इस विश्लेषण से यह लगता है कि यह फिल्म पिटेगी|
YEH DOORIYAN
इस फिल्म का अंक बनता है-3| इस का वृहदंक है-39| ये दोनों ही अशुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 2-1 है| यह शुभ है| फिल्म कि निर्माता व निर्देशक दीपशिखा है| इन का अंक है-3| इस का वृहदंक है-39| ये दोनों ही अशुभ हैं| दीपशिखा के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| अतः इस फिल्म के पीटने के आसार ही अधिक हैं|





मित्रो, अभी तो बस इतना ही| रत तक फिर मिलते हैं| अब आज्ञा दीजिए| .......... जय श्री राम|


बुधवार, 16 फ़रवरी 2011

इस हफ्ते की रिलीज फ़िल्में: उद्योग को राहत देंगी

जय श्री राम .........| आदरणीय मित्रो, आज बात कर लेते हैं इस हफ्ते रिलीज होने वाली फ़िल्मों की| इस बार दो फ़िल्में आ रही हैं| एक तो 'सतरंगी पैराशूट' और दूसरी '7 खून माफ़'| इस क्रम में सब से पहले बात करते हैं रिलीज के दिन  के अंकीय समीकरणों की|
रिलीज के दिन के अंकीय समीकरण 
रिलीज के दिन का मूलांक  9 व भाग्यांक 6 है| चलित का अंक ८ (सौम्य) है| अंक 3 के लिए भी बहुत ही शुभत्व की स्थिति है| अंक 1 के लिए भी शुभ है| अंक 5 के लिए मामला लगभग बराबरी का है| अंक 2 व 7 के लिए अशुभ की स्थिति है| अंक 4 व 8 के लिए भी मामला नुक्सान का ही है|
7  KHOON  MAAF  
 प्रियंका चोपड़ा ने आशुतोष गोवारीकर की फ़िल्म 'व्हाट्ज़ योर राशि' में 12 भूमिकाएँ घसीटी थीं (इतना कचरा काम करने को 'निभाना' तो नहीं कहेंगे); और आशुतोष कबाड़ा कर दिया था| अब यहाँ वे अपने सात पतियों की हत्या करती हैं| विशाल भारद्वाज प्रोडक्शंस के बैनर तले रस्किन बोंड की एक लघु कथा पर बनी इस फ़िल्म का अंक बनता है-2, जो कि अशुभ है| इस का वृहदंक 47 व मूलांक समीकरण 7-8-5 है| ये दोनों भी अशुभ हैं| निर्माता विशाल भारद्वाज का अंक बनता है-6, जो कि शुभ है| इस का वृहदंक बनता है-42| अंक 2,4 व 6 का त्रिकोण अशुभ है| यह शुक्र भ्रष्ट करता है| इस का मूलांक समीकरण 1-5 है| यह शुभ है| निर्देशक रोहन सिप्पी का अंक बनता है-5| यह बराबरी का मामला है| इस का वृहदंक 41 अशुभ है| इस का मूलांक समीकरण 2-3 भी बराबरी का मामला है| प्रियंका चोपड़ा के साथ इस फ़िल्म में नील नितिन मुकेश, नसीरुद्दीन शाह आदि हैं| फ़िल्म के प्रमुख नायक नील नितिन मुकेश का नामांक बनता है-1| यह शुभ है| इस का वृहदंक बनता है-55| यह बराबरी का मामला है| इस का मूलांक समीकरण 5-7-7 है| 15-01-1982 को जन्मे नील का जन्म का मूलांक 6 व भाग्यांक 9 है| ये दोनों ही बहुत शुभ हैं| इन्हें अभी उम्र का 30 वाँ वर्ष चल रहा है, जिस अंक  बनता है-3| यह भी बहुत शुभ है| इस फ़िल्म से नील को बहुत लाभ मिल सकता है| इन की प्रतिष्ठा-वृद्धि भी होगी| इन के लिए अब तक रहा सफलता का अकाल अब नहीं रहेगा| यह फ़िल्म नील को निराश नहीं करेगी| प्रियंका चोपड़ा का नामांक बनता है-2| यह अशुभ है| इस का वृहदंक 47 व मूलांक समीकरण 3-8 है| ये दोनों भी अशुभ हैं| 'अंक प्रभा' के जनवरी, 2011 के अंक में नववर्ष के सन्दर्भ में विशेष भविष्यवाणियों के क्रम में हम ने कहा है कि प्रियंका अपने नाम में 'CHOPRAA' को 'CHOPRAA' लिखें| 18-07-1982 को जन्मीं प्रियंका के जन्म का मूलांक  व भाग्यांक 9 है| ये दोनों ही प्रबलता से पक्ष के हैं| अतः इस फ़िल्म से प्रियंका की प्रतिष्ठा नयी ऊँचाइयाँ ले सकती है| इन्हें बहुत प्रशंसा व अच्छी टिप्पणियाँ मिल सकती हैं| इन का आयु-अंक 2 (29 वाँ वर्ष) है| यह विपरीत है|  इस प्रकार उक्त विश्लेषण बताता है कि यद्यपि इस फ़िल्म के नामांक के पूरे और विशाल व प्रियंका के कुछ अंकीय समीकरण विपरीत होने के बाद भी अन्य समीकरण के अच्छे पक्षकार होने के कारण यह फ़िल्म  सफल रहेगी| बॉक्स ऑफिस पर यह निर्माता को निराश नहीं करेगी| हाँ, विपरीत समीकरणों के कारण इसे बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल पाएगी| 
SATRANGEE  PARACHUTE
  इस फ़िल्म का अंक बनता है-1| यह शुभ है| इस का वृहदंक 64 है| यह भी शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 2-8 है| यह अशुभ है| इस फ़िल्म के निर्माता विनीत खेत्रपाल इस के निर्देशक भी हैं| इस कारण इन के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| इन का अंक बनता है-3| इस का वृहदंक है-57| ये दोनों ही शुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण  8-4 है| यह अशुभ है| यहाँ शुभांकों की प्रधानता के कारण यह फ़िल्म अपनी लागत निकाल लेगी और सफल रहेगी| 
     मित्रो, इस बार की रिलीज दोनों फ़िल्में हिंदी फिल्मोद्योग को निराश नहीं करेंगी और राहत देंगी| आज बस इतना ही| अगली बार तक के लिए आज्ञा दीजिए| ........ आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

शुक्रवार, 11 फ़रवरी 2011

आज की रिलीज फ़िल्में: फ्लॉप की तिकड़ी

         जय श्री राम ...........| आदरणीय मित्रो, प्रकृति का रूप बदल रहा है;मगर मौसम में आ रहा यह बदलाव हिंदी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस-सीन में भी कोई बदलाव लाएगा या नहीं,यह देखना है| आज रिलीज हो रही हैं तीन फ़िल्में| इन में से एक 'एंजल' तो पिछले हफ्ते रिलीज होनी थी| तो आइए, सब से पहले करते हैं आज के अंकीय समीकरणों की बात|
         आज के अंकीय समीकरण 
         आज का मूलांक 2 व भाग्यांक 8 है| यह युति भावनात्मक झटका व इच्छा-पूर्ति में बाधा बताती है| साथ ही यह साझेदारी में हानि बताती है| आज अंक 1, 2, 4, 8 व 9 के लिए मामला ख़राब है| अंक 6 के लिए हानि योग है| अंक 7 के लिए अंक 2 वाली ही स्थिति है| अंक 5 की स्थिति आज डावांडोल अधिक है| अंक 4 के साथ विखंडन की स्थिति है|
        PATIALA HOUSE
        निर्माताओं की लम्बी-चौड़ी फेहरिश्त वाली इस फिल्म का अंक बनता है-9| यह अक्षय कुमार का जन्म का मूलांक है, मगर परेशानी यह है कि अभी अक्षय का आयु-अंक इन के विपरीत है और आज के समीकरण फिल्म के इस अंक के विपरीत हैं| अतः यह अंक आज अशुभ है| इस का वृहदंक 45 व मूलांक समीकरण 1-8 है| ये दोनों भी आज अशुभ हैं| फिल्म के कुल जमा छह निर्माता हैं| पहले निर्माता निखिल अडवानी फिल्म के निर्देशक भी हैं| निखिल का नामांक बनता है-8| इस का वृहदंक 35 व मूलांक समीकरण 8-9 है| ये सभी आज अशुभ हैं| 28-04-1971 को जन्मे निखिल का जन्म का मूलांक 1 व भाग्यांक 5 है| ये दोनों ही आज के अंकीय समीकरण के साथ विपरीत बैठते हैं| निखिल का आयु-अंक (40 वाँ वर्ष) आज के अंकों के साथ विखंडन कर रहा है| निखिल को चाहिए कि ये अपने नाम को 'NIKKHIL' लिखें| अक्षय कुमार के साथ निखिल की मैचिंग नहीं है| इस लिए जब तक निखिल अपने नाम की वर्तनी नहीं बदलेंगे, तब तक अक्षय के साथ उन का सफल फ़िल्म दे पाना संभव नहीं दिखता| निखिल के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| दूसरे निर्माता भूषण कुमार का नामांक 6 है| आज इस के आर्थिक झटके का योग है| इस का वृहदंक 42 व मूलांक समीकरण 9-6 है| ये दोनों भी अशुभ हैं| 28 नवम्बर को जन्मे (इन का जन्म का वर्ष हमें उपलब्ध नहीं है) भूषण कुमार का जन्म का मूलांक 1 है| यह आज के भाग्यांक के साथ 'द्रोहात्मक युति' बनाता है, जो कि अशुभ है| तीसरे निर्माता मुकेश तलरेजा का अंक बनाता है-6| इस का वृहदंक 42 व मूलांक समीकरण 7-8 है| ये दोनों भी आज अशुभ हैं| चौथे निर्माता किशन कुमार का अंक बनता है-5| इस का वृहदंक 32 व मूलांक समीकरण 8-6 है| ये दोनों भी आज हानिकारक हैं| पाँचवें निर्माता ज़ोएब स्प्रिंगवाला का अंक बनता है-9| इस का वृहदंक 54 व मूलांक समीकरण 3-6 है| ये तीनों ही आज अशुभ हैं| छठे निर्माता के रूप में अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना हैं| इन का नामांक बनता है-8| इस का वृहदंक 44 व वृहदंक समीकरण 7-1 है| ये दोनों ही आज झटकेदार हैं| 29-12-1974 को जन्मीं ट्विंकल का जन्म का मूलांक 2 व भाग्यांक 8 है| यही युति आज के अंकों की है| इन का आयु-अंक 1 (37 वाँ वर्ष) आज के भाग्यांक 8 के साथ पितृ-द्रोह उत्पन्न करता है| फ़िल्म 'TEES MAAR KHAN' की भविष्यवाणी के समय हम ने कहा भी था कि ट्विंकल के यहाँ 'पुरुष पितृदोष' है| इस के कारण इन्हें न तो अपने पति के काम में दखल देना चाहिए और न ही पति के लिए कोई फ़िल्म ही बनानी चाहिए| इन्हें अपने पति के काम से दूर रहना चाहिए| ट्विंकल ने यह फ़िल्म साझेदारी में बनायी है, जबकि आज साझेदारी के अंक भ्रष्ट हैं| ट्विंकल को चाहिए कि ये अपने नाम में 'TWINKLE' को 'TWINKKLE' लिखें| 
         फ़िल्म के नायक अक्षय कुमार का नामांक है-1| इस का वृहदंक 28 व मूलांक समीकरण 4-6 है| आज ये तीनों ही अशुभ हैं| 09-09-1967 को जन्मे अक्षय का जन्म का मूलांक 9 व भाग्यांक 5 है| ये दोनों ही आज हानिकारक हैं| कोढ़ में खाज यह है कि अभी अक्षय को उम्र का 44 वाँ वर्ष चल रहा है, जिस का अंक बनता है-8| यह आज तगड़ी 'स्पार्किंग' पैदा करता है| अतः यह फ़िल्म तो क्या 08 सितम्बर, 2011 तक अक्षय कुमार की कोई भी फ़िल्म हिट होती नहीं दिख रही है| हाँ, किसी निर्माता, निर्देशक या साथी कलाकारों के अंकों की बहुत तगड़ी कृपा हो तो थोड़ी बहुत सफलता मिल सकती है| फ़िल्म की नायिका अनुष्का शर्मा का नामांक बनता है-3| इस का वृहदंक 39 व मूलांक समीकरण 5-7 है| ये तीनों ही आज अशुभ हैं| 01-05-1988 को जन्मीं अनुष्का का जन्म का मूलांक 1 व भाग्यांक 5 है| ये दोनों ही आज शुभ नहीं हैं| इन के आयु-अंक 5 (23 वाँ वर्ष) का हाल भी ऐसा ही है|
          अतः यह फ़िल्म फ्लॉप के खाते में ही जाती दिख रही है| 'चांदनी चौक टू चाइना' के बाद निखिल के साथ अक्षय को यह दूसरा बड़ा झटका लगेगा| हाँ, यदि यह फ़िल्म एक सप्ताह बाद यानि इस महीने 18 तारीख़ को रिलीज की जाती तो बॉक्स ऑफिस पर इस की कहानी कुछ और ही रहती; मगर... यही तो भाग्य है|
           ANGEL
           सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के निर्देशन में यह तीसरी फ़िल्म है| इस का अंक बनता है-8| इस का वृहदंक बनता है-17| ये दोनों ही आज तगड़े अशुभ हैं| नाम एक ही शब्द का होने के कारण इस का कोई मूलांक समीकरण नहीं है| गणेश आचार्य का अंक है-9| इस का वृहदंक 36 व मूलांक समीकरण 4-5 है| ये तीनों ही आज हानिकारक हैं| चूँकि गणेश निर्देशक के साथ-साथ फ़िल्म के निर्माता भी हैं, इस लिए इन के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| अतः यह फ़िल्म गणेश आचार्य को बड़ा झटका देते हुए तगड़ी फ्लॉप की लिस्ट में अपना नाम जुड़वाती दिख रही है|
          AASHIQUI.IN  
          इस फ़िल्म का अंक बनता है-7| इस का वृहदंक बनता है-34| ये दोनों ही आज अशुभ हैं| इस मूलांक समीकरण 1-6 है| यह लगभग बराबरी का मामला है| फ़िल्म के दो निर्माता हैं| पहले निर्माता अमित छेड़ा का अंक बनता है-6| यह आज शुक्र भंग के कारण आर्थिक झटका देने वाला है| इस का वृहदंक 33 व मूलांक समीकरण 1-5 है| ये दोनों भी आज अशुभ हैं| दूसरे निर्माता शशिकांत छेड़ा का अंक 8, वृहदंक 53 व मूलांक समीकरण 3-5 है| ये सभी आज हानिकारक हैं| फ़िल्म के निर्देशक शंखदीप का अंक बनता है-8| इस का वृहदंक बनता है-44| ये दोनों ही आज अशुभ है| अतः यह फ़िल्म फ्लॉप ही होती दिख रही है|
           मित्रो, यह तो कथा-कहानी हुई आज की रिलीज फिल्मों की| अगली पोस्ट के रूप में 'अंक प्रभा' के जनवरी, 2011 के पृष्ठ संख्या 6 ले कर कल उपस्थित होंगे| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ........आज के आनंद की जय| ........... जय श्री राम|



           
   

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2011

'अंक प्रभा':::जनवरी, 2011:-भाग-6

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, लीजिए हाजिर है आप की सेवा में ' अंक प्रभा' के जनवरी, 2011 के अंक का पृष्ठ संख्या-6|

कल आप की सेवा में कल की रिलीज फिल्मों की बात के साथ 'अंक प्रभा' का इसी क्रम में अगला पृष्ठ रखेंगे| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| .......... जय श्री राम|

'अंक प्रभा':::जनवरी, 2011:-भाग-5

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, हाजिर है आप की सेवा में आप के अपने 'अंक प्रभा' के जनवरी, 2011 अंक का पृष्ठ-क्रमांक 5|

शाम को फिर मिलेंगे| तब तक के  लिए आज्ञा दीजिए| .......... जय श्री राम|

मंगलवार, 8 फ़रवरी 2011

'अंक प्रभा'::: जनवरी,2011:-भाग-4

जय श्री राम............| आज आप की सेवा में हम हाजिर हैं 'अंक प्रभा' के जनवरी,2011 के अंक की पृष्ठ संख्या 4 ले कर| यहाँ आप को मिलेंगी राजनीति और फ़िल्मी दुनिया की कुछ प्रमुख हस्तियों से सम्बन्धित भविष्यवाणियाँ|


शाम के बाद पृष्ठ संख्या 5 के साथ फिर हाजिर होंगे, इसलिए अभी 'आज के आनंद की जय' नहीं कहेंगे| हाँ, ............ जय श्री राम| 


सोमवार, 7 फ़रवरी 2011

'अंक प्रभा':::जनवरी, 2011:-भाग-3

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, लीजिए आप की सेवा में हाजिर है 'अंक प्रभा' के जनवरी, 2011 अंक का पृष्ठ संख्या 3|

आज बस इतना ही| कल सुबह पृष्ठ संख्या 4 ले कर हाजिर होंगे| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| .........आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

'अंक प्रभा':::जनवरी, 2011:-भाग-2

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, आज हाजिर है 'अंक प्रभा' के जनवरी अंक का पृष्ठ संख्या 2|

शाम को पृष्ठ संख्या 3 के साथ फिर हाजिर होंगे, इस लिए अभी 'आज के आनंद की जय' नहीं| ..........जय श्री राम|

रविवार, 6 फ़रवरी 2011

'अंक प्रभा' ::: जनवरी, 2011:-भाग-1

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो, 'अंक प्रभा' के जनवरी, 2011 के अंक में हम ने कई पहलुओं को शामिल किया है| इन का अलग से कोई उल्लेख न करते हुए सीधे 'अंक प्रभा' के पृष्ठ एक-एक कर आप की सेवा में रख देते हैं| ...तो लीजिए आज हाजिर है इस का पहला पृष्ठ---
 तो मित्रो, आज बस इतना ही| अगली बात करने मिलेंगे कल| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ........... जय श्री राम|


शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2011

'ये साली ज़िन्दगी, 'यूनाइटेड सिक्स' और 'ऊट पटांग' की रिलीज

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो, पिछले माह ने हिंदी फिल्मोद्योग को 'यमला पगला दीवाना' के रूप में साल की पहली हिट फिल्म दे दी| आज है माह का पहला शुक्रवार| आज रिलीज हो रही है फिल्मों की तिकड़ी| आइए, सब से पहले बात करते हैं आज के अंकीय समीकरणों की|
आज के अंकीय समीकरण
आज का मूलांक 4 व भाग्यांक 1 है| यह पितृ अंक-प्रधान युति है| इसे ग्रहण-योग भी कहते हैं| जिन लोगों के 'पितृ-प्रभाव' की स्थिति है, वे आज लाभ में रहेंगे,किन्तु जिन के 'पितृदोष' की स्थिति है, उन्हें आज झटके लग सकते हैं| अंक ३ व ९ के लिए भी आज शुभावस्था है| अंक 2, 6, 7 व 8 के लिए आज अशुभ की हालत है| अंक 5 भी नुक्सान की ही हालत में है|
YEH SAALI ZINDAGI    
 लगता है कि हमारे कुछ फ़िल्मकारों के दिमाग़ में यह बात बुरी तरह बैठ गयी कि गाली-गलौज की भाषा में तथाकथित कला ज़्यादा है| विशाल भारद्वाज के बाद 'NO ONE KILLED JESSICA ' में रानी मुखर्जी ने जिस धाराप्रवाह अंदाज़ (!) में गालियाँ दी हैं, उस पर हमारे इन फ़िल्मकारों को तो नाज़ (!) होगा| एक तो रानी की फटे बाँस जैसी आवाज़, और तिस पर गालियाँ| ...ख़ैर,अपने सुधीर मिश्रा तमाम ज़िन्दगी को ही गाली देते हुए लाये हैं यह फ़िल्म| इरफ़ान खान-चित्रांगदा सिंह स्टारर इस फ़िल्म का अंक बनता है-६,जो कि आज अशुभ है| इस का वृहदंक है-42| अंक 2, 4 व 6 का त्रिकोण आज अशुभ है,ख़ासकर आर्थिक मामलों में| इस त्रिकोण में स्त्री अंक (2) भ्रष्ट है,इस कारण साझेदारी, महिला या सहयोगी के कारण बड़ा आर्थिक झटका लगने के योग बनते हैं| इस फ़िल्म के नाम का मूलांक समीकरण 2-9-4 बनता है| यहाँ शुभांकों की प्रधानता है| अंक 9 पितृ अंक 4 की उपस्थिति में प्रतिष्ठा-वृद्धि करवाता है| अतः इस फ़िल्म से सुधीर मिश्रा की प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है| इस का अर्थ यह हुआ कि इन्हें अच्छी समीक्षा/टिप्पणी मिल सकती है| अब बात कर लेते हैं ख़ुद सुधीर मिश्रा के अंकों की| इन नामांक बनता है-1, जो कि आज शुभ है, वह भी जहाज के कप्तान के रूप में विशेषकर| इस का वृहदंक 37 व मूलांक समीकरण 3-7 है| ये दोनों ही अशुभ हैं| चूँकि सुधीर मिश्रा फ़िल्म के निर्माता के साथ-साथ निर्देशक भी हैं, इस कारण इन के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| अतः यह कहा जा सकता है कि इस फ़िल्म का बॉक्स ऑफिस पर हश्र कोई अच्छा नहीं होने वाला है| यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर निराश करेगी|
UNITED SIX 
 इस फ़िल्म का अंक बनता है-7| यह आज अशुभ है| इस का वृहदंक बनता है-34,जो कि आज शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 7-9 है| यह बराबरी का मामला है| निर्माता सी. जी. पटेल का अंक बनता है-9| यह शुभ है| इस का वृहदंक 27 व मूलांक समीकरण 3-3-3 है| ये दोनों ही आज शुभ हैं| फ़िल्म के निर्देशक विशाल आर्यन सिंह का अंक बनता है-1| इस का वृहदंक 46 व मूलांक समीकरण 1-1-८ है| ये दोनों ही शुभ हैं| अतः यह फ़िल्म घाटे का सौदा नहीं रहेगी तथा अपनी लागत निकाल लेगी|
 

UTT PATAANG  
 इस फ़िल्म का अंक बनता है-1| यह शुभ है| इस का वृहदंक है-37| यह अशुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 5-5 है,जो कि अशुभ  का मामला है| फ़िल्म की निर्माता अपर्णा जोशी का अंक 8, वृहदंक 35 व मूलांक समीकरण 9-8 है| ये सभी अशुभ हैं| नेर्देशक श्रीकांत वेला का अंक 2, वृहदंक 38 व मूलांक समीकरण 5-6 है| ये सभी भी अशुभ ही हैं| अतः इस फ़िल्म का बॉक्स ऑफिस भविष्य दु:खद ही दिख रहा है|              
          मित्रो,आज इतना ही| कल फिर आप की सेवा में उपस्थित होंगे| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| .........आज के आनंद की जय| ............जय श्री राम|


शुक्रवार, 28 जनवरी 2011

DIL TOH BACCHA HAI JI ' की रिलीज


         जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो,आज रिलीज हो रही है दिलचस्प मानी जाने वाली फ़िल्म-'दिल तो बच्चा है जी'| आइए, सब से पहले बात करते हैं आज के अंकीय समीकरणों की|
        आज के अंकीय समीकरण 
        आज का मूलांक 1 व भाग्यांक 6 है| चलित का अंक 8 (सौम्य) है| आज अंक 1 व 6 के लिए तो शुभत्व है ही| अंक 2, 7 व 8 के लिए अशुभ है| अंक 3, 4 व 9 के लिए भी शुभ है| अंक ५ के लिए भी आज अशुभ हिसाब-किताब ही है|
        DIL TOH BACHCHA HAI JI  
        अजय देवगन व इमरान हाशमी स्टारर तथा गुलज़ार साहब के शब्दों पर आधारित शीर्षक वाली इस फ़िल्म का अंक है-3| यह शुभ है| इस का वृहदंक 48 व मूलांक समीकरण 8-7-6-7-2 है| आज विपरीत युतियों के कारण ये दोनों ही अशुभ हैं| फ़िल्म के एक निर्माता कुमार मंगत का अंक 6,वृहदंक 33 व मूलांक समीकरण 6-9 है| ये तीनों ही आज शुभ हैं| दूसरे निर्माता मधुर भंडारकर का अंक 2,वृहदंक 47 व मूलांक समीकरण 4-7 है| ये तीनों ही आज अशुभ हैं| 26-08-1968 को जन्मे मधुर का जन्म का मूलांक 8 व भाग्यांक 4 है| ये दोनों ही आज प्रबल अशुभ हैं| चूँकि मधुर फ़िल्म के निर्देशक भी हैं,इस लिए इन के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| अजय देवगन का नामांक 1,वृहदंक 28,मूलांक समीकरण 4-6 है| ये तीनों ही शुभ हैं| 02-04-1969 को जन्मे अजय का जन्म का मूलांक 2 व भाग्यांक 4 है| यहाँ मूलांक अशुभ व भाग्यांक शुभ है| इन का आयु-अंक 6 (42 वाँ वर्ष) आज का भाग्यांक होने के कारण शुभ है| इमरान हाशमी का नामांक 2 व वृहदंक 38 है| ये दोनों ही आज अशुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 1-1 है,जो कि शुभ है| 24-03-1979 को जन्मे इमरान का जन्म का मूलांक 6 व भाग्यांक 8 है| मूलांक शुभ व भाग्यांक अशुभ है| इन का आयु-अंक 5 (32 वाँ वर्ष) है,जो कि अशुभ है| अतः इन समस्त समीकरणों को देखते हुए यह फ़िल्म असफल के खाते को ही बढ़ाती दिख रही है| हाँ,यह बॉक्स ऑफिस पर जितनी भी चलेगी,वह अजय देवगन के अंकों के कारण ही संभव होगा| हाँ, यदि इस फ़िल्म के नाम में 'DIL' को 'DIIL' लिखा जाता तो कुछ सकारात्मक अंतर आ सकता था|
         मित्रो,आज तो इतना ही| अब आज्ञा दीजिए| .........अब आज के आनंद की जय| ............जय श्री राम|  


बुधवार, 26 जनवरी 2011

ताज़ा रिलीज फ़िल्में:आ गयी साल की पहली हिट

(14-01-2011 को रिलीज इन फिल्मों की यह भविष्यवाणी अखबार 'अंक प्रभा' के जनवरी, 2011 के अंक में प्रकाशित हो चुकी है)
रिलीज के दिन के समीकरण 
       रिलीज के दिन का मूलांक 5 व भाग्यांक 1 है| चलित का अंक 8 (ओज) है| यह युति अंक 1, 4 व 5 के लिए शुभ है| अंक 3 व 9 के लिए भी ठीक है| अंक ६ के लिए बुरी नहीं है|
YAMLA PAGLA DEEWANA  :साल की पहली हिट 
          इस फ़िल्म का अंक बनता है-8| यह अशुभ है| इस का वृहदंक 53 व मूलांक समीकरण 1-7-9 शुभ है| फ़िल्म के नाम में यदि 1 अंक और जोड़ दिया जाता तो और भी अच्छा रहता| फ़िल्म के दो निर्माता हैं| एक निर्माता नितिन मनमोहन का अंक 3,वृहदंक 48 व मूलांक समीकरण 7-5 है| ये तीनों ही शुभ हैं| दूसरे निर्माता समीर कार्णिक का अंक 6 है| यह शुभ है| इन का वृहदंक 24 व मूलांक समीकरण 2-4 है| ग्रहण योग  के कारण ये दोनों ही अशुभ हैं| समीर फ़िल्म के निर्देशक भी हैं,इस कारण इन के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| फ़िल्म के नायकों में सब से बड़े देओल यानि धर्मेन्द्र का नामांक 6 व वृहदंक 33 है| ये दोनों ही आज शुभ हैं| 08-12-1935 को जन्मे धर्मेन्द्र का जन्म का मूलांक 8 व भाग्यांक 2 है| ये दोनों ही आज अशुभ हैं| इन का आयु-अंक 4 (76 वाँ वर्ष) बहुत शुभ है| यह पितृदोष का परिहार कर देता है| चूँकि धर्मेन्द्र अपनी संतान के साथ काम कर रहे हैं,इस लिए यहाँ 'UPPER GODFATHER PROBLEM' का परिहार हो गया है| सन्नी देओल का नामांक है-3| इन का वृहदंक 39 व मूलांक समीकरण 2-1 है| ये दोनों ही शुभ हैं| 19-10-1956 को जन्मे सन्नी का जन्म का मूलांक 1 व भाग्यांक 5 है| ये दोनों ही आज प्रबल पक्ष के हैं| इन का आयु-अंक है-1 (55 वाँ वर्ष)| ये दोनों भी बहुत शुभ हैं| अतः इतना तो तय है कि यह फ़िल्म हिट रहेगी,हाँ,मेगा हिट नहीं रहेगी| यह जो भी सफलता प्राप्त करेगी,वह सन्नी के जन्मांक-नामांक व धरम जी के नामांक की बदौलत ही होगा| तो इस फ़िल्म के रूप में स्वागत कीजिए नए साल की पहली हिट फ़िल्म का|
HOSTEL  
         इस फ़िल्म का अंक बनता है-9,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक है-27| यह अशुभ है| फ़िल्म के तीन निर्माता हैं| विक्की तेजवानी का अंक 9,वृहदंक 36 व मूलांक समीकरण 4-5 है| ये तीनों ही शुभ हैं| कैलाश राज गांधी का अंक 3,वृहदंक 39 व मूलांक समीकरण 7-4-1 है| ये तीनों भी आज शुभ हैं| तीसरे निर्माता गुरपाल सिंह का अंक 4 व वृहदंक 40 है| ये दोनों आज शुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 5-8 है| यह अशुभ है| निर्देशक मनीष गुप्ता का अंक 5,वृहदंक 4 व मूलांक समीकरण 1-4 है| ये तीनों ही शुभ हैं| अतः कह सकते हैं कि यह फ़िल्म अपने निर्माताओं को निराश नहीं करेगी| यह सफल रहेगी|
TURNING 30 
         इस फ़िल्म का अंक बनता है-2, जो कि आज झटकेदार है| इस का वृहदंक है-56| अंक 2, 5 व 6 का त्रिकोण अशुभ है| इस का मूलांक समीकरण 8-3 है| यह निर्णय सम्बन्धी अनुचितता बताता है| इस के निर्माता प्रकाश झा का अंक है-2| इस का वृहदंक है-29 और मूलांक समीकरण 4-7 है| ये समीकरण अशुभ हैं| निर्देशक अलंकृता श्रीवास्तव का अंक है-8,जो कि अशुभ है| इस का वृहदंक है-53 | अंक 3, 5 व 8 का त्रिकोण अशुभ है| इस का मूलांक समीकरण 2-6 है| यह भी अशुभ है| अतः यह फ़िल्म भी फ़्लॉप के ही खाते में जाती दिख रही  है| 
           मित्रो,आज बस इतना ही| अब आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

मंगलवार, 25 जनवरी 2011

ताज़ा फ़िल्मों की रिलीज

 (07-01-2011 को रिलीज हुई इन फ़िल्मों की भविष्यवाणी अख़बार 'अंक प्रभा' के जनवरी,2011 के अंक में प्रकाशित हो चुकी है)
            रिलीज के दिन के समीकरण   
            रिलीज के दिन का मूलांक 7 व भाग्यांक 3 है| ये दोनों परस्पर विरोधी हैं,इस कारण यह दिन विरोधाभासों का है| यह दिन जहाँ अंक 1,4,6 व 9 के लिए अंक 3 के दृष्टिकोण से शुभ है,वहीं अंक 7 के दृष्टिकोण से अशुभ है| अंक 2 व 7 के लिए अंक 7 के हिसाब से समीकरण शुभ है,तो अंक 3 के हिसाब से अशुभ है| अंक 8 भावनात्मक झटकों व उम्मीदें तोड़ने वाला है| अंक 5 के लिए स्थिति कुछ पक्ष की है|


            NO ONE KILLED JESSICA  
           विद्या बालन और रानी मुखर्जी जैसे सितारों से सजी इस फ़िल्म का अंक बनता है-1| यह रिलीज के दिन के भागयांक के साथ शुभ योग बनाता है,किन्तु मूलांक के साथ अशुभ| इस का वृहदंक 64 व मूलांक समीकरण 3-8-9-8 है| ये दोनों अशुभ हैं| निर्माता रोनी स्क्रूवाला का अंक 5 व वृहदंक 50 अशुभ है| इन का मूलांक समीकरण 7-7 शुभ है| निर्देशक राजकुमार गुप्ता का अंक 5,वृहदंक 41 व मूलांक समीकरण 1-4,ये तीनों ही अशुभ हैं|  अतः यह फ़िल्म कोई बड़ा धमाका नहीं करने वाली| बॉक्स ऑफिस पर यह फ़िल्म फ़्लॉप के खाते में ही जाएगी| हाँ,नामांक के समीकरणों के कारण कुछ टिप्पणियाँ/समीक्षाएँ भले ही अच्छी मिल जाएँ|
        
 
 
 
 
          IMPATIENT VIVEK 
         इस फ़िल्म का अंक 8,वृहदंक 53 व मूलांक समीकरण 6-2 है| ये तीनों ही रिलीज के दिन के समीकरणों के साथ अशुभ युतियाँ बनाते हैं| फ़िल्म के निर्माता का नाम नहीं मिल रहा है| निर्देशक राहत काज़मी का अंक 1 शुभ है| इन का वृहदंक 28 अशुभ है| इन का मूलांक समीकरण 4-6 है,जो कि रिलीज के दिन के साथ शुभ युति बना रहा है| अतः यह फ़िल्म फ़्लॉप की लिस्ट ही लम्बी करने वाली है|
     
 
 
 
 
 
 
 
 
     YEH FAASLEY  
          अनुपम खेर स्टारर इस फ़िल्म का अंक 6 व वृहदंक 33 है| ये दोनों ही शुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 2-4 है,जो कि अशुभ है| निर्माता ओमप्रकाश मित्तल का अंक 5,वृहदंक 50 व मूलांक समीकरण 2-4-8 है| ये तीनों ही अशुभ हैं| निर्देशक योगेश मित्तल का अंक 5,वृहदंक 41 व मूलांक समीकरण 6-8 है| रिलीज के दिन के समीकरणों के साथ अशुभ युति-निर्माण के कारण ये तीनों ही अशुभ हैं| अतः अशुभ युतियों की अधिकता के कारण यह फ़िल्म भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुँह गिरेगी|
        मित्रो,आज बस इतना ही| अपने वादे के मुताबिक 14 तारीख़ को रिलीज हुई फ़िल्मों की बात लेकर हाजिर होंगे कल| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| .........आज के आनंद की जय| ............जय श्री राम|



सोमवार, 24 जनवरी 2011

ताज़ा रिलीज फ़िल्मों के बहाने

        (फ़िल्म सम्बन्धी यह भविष्यवाणी 'अंक प्रभा' के जनवरी,2011 के अंक में प्रकाशित हो चुकी है)
जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो,अंग्रेज़ी नववर्ष में हम बात करने के लिहाज से पहली बार मिल रहे हैं| बीच में WORDPRESS वाले ब्लॉग पर 14 तारीख़ को एक बात हुई थी,मगर वह इस रूप में नहीं थी| वह तो कोई तकनीकी बात थी| कुछ मित्रों की बात हम तक इस रूप में पहुँची कि हम अपने ब्लॉगों को अपडेट क्यों नहीं कर रहे हैं? माह के तीन शुक्रवार निकल गये और अभी तक एक भी फ़िल्म की रिलीज को ले कर पोस्ट नहीं डाली है| आख़िर क्यों? ...अब यह शिकायत है भी जायज,तो भला हम घुमा-फिरा कर क्यों बात करें| सीधे-से ही बता देते हैं| मित्रो,बात दरअसल यह है कि हमारे (आपके) अख़बार 'अंक प्रभा' में पूरे महीने में रिलीज होने वाली सभी फ़िल्मों का एक साथ बॉक्स ऑफिस भविष्यफल दे देते हैं| ऐसे में हम सोच रहे थे कि भला फिर वही भविष्यकथन ब्लॉग पर देकर पिष्टपेषण क्यों किया जाए? इस लिए हम ने विगत तीन हफ़्तों से यह नहीं पोस्ट किया| अखबार सम्बन्धी व्यस्तताओं के कारण हम अपने सभी ब्लॉग बंद करने का सोच चुके थे,मगर अब आप लोगों कि बात पर ध्यान देने से लगा कि ऐसा करना सही नहीं रहेगा| तो जैसे-तैसे कर के ही सही,मगर आप के साथ यहाँ बात करते रहेंगे| आप इसे भले ही हमारा वादा भी कह सकते हैं| भले ही अख़बार में महीने भर की रिलीज होने वाली फ़िल्मों का भविष्यफल एक साथ देते रहेंगे,मगर यहाँ आप की सेवा में यह सब पहले ही की भाँति जारी रहेगा| जो महीने भर की इकट्ठी भविष्यवाणी जानना चाहते हैं,वे 'अंक प्रभा' में पढ़ लें| ...अब इतना अवश्य है कि तीन हफ़्ते निकल चुके हैं,सो आज तो पिछले शुक्रवार यानि 21 तारीख़ को रिलीज हुई फ़िल्मों की बात कर लेते हैं,इस से पिछले दो हफ़्तों की बात अगले दो दिनों में कर लेंगे| यहाँ हम फिर से दोहरा देते हैं कि यहाँ दी जा रही यह भविष्यवाणी 'अंक प्रभा' के जनवरी के अंक में प्रकाशित हो चुकी है| 
रिलीज के समीकरण 
रिलीज के दिन का मूलांक 3 व भाग्यांक 8 है| यह युति रचनात्मकता सम्बन्धी ग़लत निर्णय तथा अपनी बात समुचित ढंग से लोगों तक पहुँचाने यानि समुचित सम्प्रेषण में बाधा बताती है| अतः अंक 3 व 6 के लिए विखंडन की अवस्था है| अंक 1 के लिए तगड़ी 'GODFATHER PROBLEM' है| अंक 9 के लिए तगड़ी द्रोहात्मक अवस्था है| अंक 4 व 8 के साथ विखंडन की अवस्था है| अंक 5 के साथ प्रबल अस्थिरता योग हैं| अंक 2 व 7 के साथ भावनात्मक झटके व इच्छा-पूर्ति में बाधा है|  

DHOBI GHAT  
इस फ़िल्म का अंक बनता है-5| इस का वृहदंक 32 व मूलांक समीकरण 1-4 है| ये सभी अशुभ हैं| निर्माता आमिर खान का नामांक 4 व वृहदंक 22 है| ये दोनों अशुभ हैं| इन का मूलांक समीकरण 9-4 है| यह शुभ है तथा प्रतिष्ठावर्द्धक भी है| 14-03-1965 को जन्मे आमिर का जन्म का मूलांक 5 व भाग्यांक 2 है| ये दोनों ही आज के अंकों के साथ अशुभ युतियाँ बनाते हैं| आमिर का आयु-अंक 1 (46 वाँ वर्ष) भी द्रोहात्मक युति के कारण अशुभ है| फ़िल्म की दूसरी निर्माता आमिर की पत्नी किरण राव का अंक 3 है| यह शुभ है| इस का वृहदंक 21 व मूलांक समीकरण 2-1 है| ये दोनों ही अशुभ हैं| 07-11-1974 को जन्मीं किरण का जन्म का मूलांक 7 व भाग्यांक 3 है| ये दोनों ही परस्पर विरोधी हैं| आज अंक 7 अशुभ व अंक 3 शुभ हैं| अंक 3 निर्देशन,लेखन का है,इस लिए इस क्षेत्र में किरण को प्रशंसा मिल सकती है| किरण का आयु-अंक 1 (37 वाँ वर्ष) अशुभ व शुभ,दोनों ही रूपों में है| किरण फ़िल्म की निर्देशक भी हैं,इस लिए इन के अंक यहाँ दोहरे रूप में प्रभावी हैं| अतः यह कहा जा सकता है कि आमिर खान व प्रतीक बब्बर स्टारर इस फ़िल्म को साधारण सफलता मिल जाएगी| चूँकि अपेक्षाकृत छोटे बज़ट की फ़िल्म है,इसलिए लगाया धन तो आसानी से वसूल कर लेंगी| परस्पर विरोधी अंकों की प्रधानता के कारण इस फ़िल्म को अतिशय प्रशंसा तो मिल जाएगी,मगर अतिशय धन नहीं| यदि इस फ़िल्म को 14 या 28 जनवरी को रिलीज किया जाता तो परिणाम बहुत ज़्यादा पक्ष के रहते|
HAPPY HUSBANDS  
इस फ़िल्म का अंक बनता है-7,जो कि अशुभ है| इस का वृहदंक 52 व मूलांक समीकरण 5-2 है|  ये भी अशुभ हैं| निर्माता सुरेश शर्मा का अंक बनता है-4,जो कि अशुभ है| इस का वृहदंक 40 व मूलांक समीकरण 6-7 है| ये भी अशुभ हैं| निर्देशक अनय का अंक बनता है-8| रिलीज के दिन के अंकों के साथ विखंडनात्मक युति बनाने के कारण यह प्रबल अशुभ है| अतः यह फ़िल्म फ़्लॉप के खाते में ही जाती दिख रही है| 
तो मित्रो,यह तो यही 21 तारीख़ को रिलीज हुई फ़िल्मों की बात| अब एक निवेदन फिर से नि:शुल्क परामर्श के बारे में| हम पहले भी यह निवेदन कर चुके हैं कि हम यहाँ नि:शुल्क परामर्श नहीं देते हैं| कृपया बार-बार ऐसा करने का कह कर हमें शर्मिंदा मत करें|                      
            मित्रो,आज बस इतना| अब आज्ञा दीजिए| आज के आनंद की जय .........| जय श्री राम............|

शुक्रवार, 31 दिसंबर 2010

जालंधर ज्योतिष सम्मेलन-दिसंबर,2010

जय श्री राम............| आदरणीय मित्रो,जालंधर से आये कई दिन हो गये| वहाँ की बात करनी है आप से| वर्क शॉप चौक स्थित जल विलास पैलेस में अखिल भारतीय सरस्वती ज्योतिष मंच (जालंधर)एवं फ्यूचर पॉइंट (दिल्ली) की तरफ़ से प्रथम स्टार लाईट ज्योतिषीय प्रदर्शनी एवं 44 वाँ अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन आयोजित किया गया| दूसरे दिन 18 तारीख़ को हमने नववर्ष 2011 के सन्दर्भ में विशेष व्याख्यान दिया| इस व्याख्यान का सार रूप यहाँ प्रस्तुत है---

             "वर्ष 2011 पितृ अंकों का वर्ष है| इस का मुखिया स्त्री अंक (2) है| तत्पश्चात महाशून्य है| इन के बाद दो पुरुष अंक (1-1) हैं| जिन लोगों के यहाँ पितृ प्रभाव है,उन के लिए यह वर्ष शुभ रहने वाला है| जिन के यहाँ पितृ दोष की स्थिति है,उन के लिए यह वर्ष झटकेदार रहेगा| शुभ अंकों के साथ जन्म के मूलांक व भाग्यांक में अंक 4 की उपस्थिति 'पितृ प्रभाव' है तथा अशुभ अंकों की उपस्थिति में जन्म के मूलांक व भाग्यांक में अंक 4 की उपस्थिति 'पितृ दोष' है| अंक 4 वालों के पिता या बड़े भाई जीवित हैं और साथ ही रहते हैं,तो 'पितृ प्रभाव' की स्थिति में उन्हें इस वर्ष भाग्य का बहुत अच्छा साथ मिल सकता है,किन्तु 'पितृ दोष' की अवस्था में उन्हें तगड़े झटके भी लग सकते हैं| अंक 1 वालों को प्रमोशन मिल सकता है| बॉस की भी उन पर कृपा रह सकती है| अंक 2 व अंक 7 वालों को महिला सहकर्मी,घर की स्त्री,नाक-कान-गले से सम्बन्धित चिंता हो सकती है| ग्रहण योग के कारण मानसिक संताप की अवस्था रह सकती है| इन्हें डिप्रेशन से बचना चाहिए| अंक 3 वालों को इस वर्ष अच्छे अवसर मिल सकते हैं| ऐसे लोग यदि मीडिया में हैं तो शुभ अवसरों की संख्या की अधिकता रह सकती है| अंक 5 वालों को कार्य सम्बन्धी यात्राओं की अधिकता रह सकती है| अंक 6 वालों को पुराना अटका धन मिल सकता है,साथ ही अपने से बड़ी उम्र/पद के व्यक्ति के कारण/उस के साथ काम से भाग्य की कृपा मिल सकती है| अंक 8 वालों को इस वर्ष संभल कर रहना चाहिए| उन्हें क़ानून सम्बन्धी पेचीदगियों से दो-चार होना पड़ सकता है| इन्हें चोट सम्बन्धी सावधानी बरतनी चाहिए| अंक 9 वालों को विरासत से अथवा पुरातत्त्व से विशेष लाभ के योग हैं| इन्हें मुक़द्दमेबाज़ी से निजात मिल सकती है|पितृ प्रभाव/पितृ दोष वालों को अपनी जेब में अपने पितरों की श्वेत/श्याम फोटो रखनी चाहिए| इन्हें डूबते सूर्य के दर्शन करने चाहिए| साथ ही घर की बैठक/ऑफिस में अपने पितरों की श्वेत/श्याम तस्वीर पश्चिममुखी कर के थोड़ी नीचे की ओर तिरछी लटका कर टांगनी चाहिए| ऐसे लोगों को फ्रेंच-कट दाढ़ी रखनी चाहिए| यह दाढ़ी ठुड्डी से नीचे नहीं जानी चाहिए तथा अधिकाधिक शार्प होनी चाहिए| पितृ दोष संतुलित करने के लिए अपने पिता (यदि जीवित हैं) का रंगीन चित्र जेब में रखें| स्त्री प्रधान/स्त्री-नियंत्रित केंद्र सरकार को तगड़े झटके लगेंगे| चूँकि सोनिया गांधी पुरुष दोष से पीड़ित हैं,इसलिए वर्ष 2011 में उन की मुखियागिरी वाली पार्टी व सरकार,दोनों को ही अपयश झेलना पड़ेगा|"   
                        हमने  तीसरे दिन दोपहर के सत्र में 'जन्मांक-त्रिकोण' विषय पर व्याख्यान दिया| यह बात आप के साथ हम विगत सितम्बर में लुधियाना सम्मेलन की सन्दर्भगत पोस्ट में कर चुके हैं (इसलिए इस की तफ़सील यहाँ नहीं दे रहे हैं)| इस व्याख्यान के दौरान सत्र के संचालक वरिष्ठ ज्योतिषी एवं धर्म-धुरंधर पं.अक्षय कुमार शर्मा के प्रश्न के उत्तर में हमने कहा कि पंजाब में भारतीय जनता पार्टी सिर्फ़ अपने दम पर सरकार नहीं बना पाएगी| हमने कुछ उदाहरण देते हुए कहा कि पंजाब में अगले विधानसभा चुनाव में अजूबा होने वाला है| तब अकाली दल एक बार फिर से विजय प्राप्त कर सरकार बनाएगा| सरदार प्रकाश सिंह बादल पुनः मुख्यमंत्री बनेंगे,मगर इस बार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएँगे| पितृ अंकों के प्रभाव वाले सुखबीर सिंह बादल को वे पका-पकाया पद दे कर जाएँगे| अंकों का खेल ऐसा है कि प्रकाश सिंह बादल अकेले सरकार नहीं बना पाएँगे,उन्हें भाजपा का सहयोग लेना ही पड़ेगा|"
               सम्मेलन के तीसरे दिन समापन-सत्र में हमने सत्र के मुख्य अतिथि 'पंजाब केसरी' के सम्पादक पद्मश्री विजय चोपड़ा व मंचासीन अन्य अतिथियों को 'अंक प्रभा' का दिसंबर का अंक भेंट किया| श्री विजय चोपड़ा ने 'अंक प्रभा' को आशीर्वाद प्रदान किया तथा शाल ओढ़ा कर एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर हमारा सम्मान किया|  
     
                 मित्रो,यह थी जालंधर सम्मेलन की बात| आप को अंग्रेज़ी नव-वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएँ| शेष विशेष फिर| अब आज्ञा दीजिए| .........आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम| 

शुक्रवार, 24 दिसंबर 2010

आज की रिलीज फ़िल्में

जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो,आप से दो बातें करनी थीं-एक तो जालंधर ज्योतिष सम्मेलन की तथा दूसरी-आज की रिलीज फ़िल्मों की| अब पहले आज की फ़िल्मों की बात कर लेते हैं,जालंधर ज्योतिष सम्मेलन की बात बाद में कर लेंगे|
रिलीज के समीकरण
आज का मूलांक 6 व भाग्यांक 3 है| चलित अंक 8 (ओज) है,हालाँकि अभी 17 दिसंबर तक अंक 3 (ऋणात्मक) का भी प्रभाव रहेगा| अतः यह संक्रमण काल है| चलित वर्षांक तो 3 है ही| ये अंकीय युतियाँ अंक 3,6 व 9 के लिए बहुत अधिक लाभकारी है| अंक 1 के लिए भी बढ़िया है| चूँकि अंक 7 अंक 3 का विरोधी है| इस लिए अंक 9 व 6 भी इस के विरुद्ध हुए| अंक 2 अंक 7 का सहोदर है
| अतः अंक 2 व 7 के लिए ये समीकरण ठीक नहीं है| अंक 5 के लिए अपेक्षाकृत ठीक स्थिति है| अंक 4 के लिए भी पितृ-स्थितियाँ अच्छी हैं| अंक 8 अंक 9 की प्रधानता में हानि नहीं पहुँचा पाएगा|
TEES MAAR KHAN
इस फिल्म का अंक बनता है-2| यह स्त्री अंक ख़राब है| इस का ख़राब होना बढ़ गया है,क्योंकि इस फिल्म की एक निर्माता तथा निर्देशक स्त्री है| साथ ही दो निर्माता 'दाम्पत्य-सम्बन्ध' वाले हैं| इस मूलांक का वृहदंक बनता है-38| अंक 2,3 व 8 स्त्री पक्ष व ह्रदय पक्ष पर आघात बताता है| इस का मूलांक समीकरण 8-8-4 है| यह दोहरी विध्वंस-कारी पितृ युति है,जिस का तात्पर्य यह है कि फ़िल्म के 'पितृ पक्ष' यानि निर्माता,निर्देशक व नायक को नुक्सान|  फ़िल्म के तीन निर्माता हैं| एक निर्मात्री हैं-अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना| इन का अंक बनता है-9| यह शुभ है| इस का वृहदंक बनता है-45| यह भी शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 8-1 है| द्रोहात्मक युति के कारण यह अशुभ है| दूसरे निर्माता हैं-फ़िल्म की निर्देशक फराह खान के पति शिरीष कुन्देर| शिरीष व ट्विंकल ही वे दो 'दाम्पत्य-सम्बन्ध' वाले निर्माता हैं| शिरीष का अंक बनता है-8,जिस का वृहदंक बनता है-44| ये दोनों ही आज घोर अशुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 2-6 है| यह साझेदारी,स्त्री पक्ष,कथा-कहना,नायिका,भावना,पत्नी तथा धन के मोर्चे पर झटका बताता है| तीसरे निर्माता हैं-रोनी स्क्रूवाला| इन का अंक 1 व वृहदंक बनता है-55| ये दोनों ही लाभकारी हैं| इस का मूलांक समीकरण 7-3| परस्पर विरोधी अंकों की उपस्थिति के कारण यह युति तो सदैव ही हानिकारक है| रिलीज के अंकों के साथ इस का अंक 7 अशुभ ठहरता है,जबकि अंक 3 शुभ है|     निर्देशक फराह खान का नामांक बनता है-3| इस का वृहदंक है-30,जो कि अंक 3 का ही महाशून्यात्मक विस्तार है| ये दोनों ही आज शुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 8-4 है| यह युति अशुभ है| 09-01-1965 को जन्मीं फराह का जन्म का मूलांक 9 व भाग्यांक 4 है| ये 'पुरुष पितृदोष' से पीड़ित हैं,जिसे 'पुरुष दोष' भी कहा जाता है| मगर यह इस बात को भी उल्लेखित करता है कि फराह को लाभ भी पुरुषों अथवा पुरुषोचित परिवेश से ही है| इन का मूलांक व भाग्यांक,दोनों ही रिलीज के समीकरण में शुभ हैं| इन का आयु-अंक 1 (46 वाँ वर्ष) भी शुभ है| अंक 1,4 व 6 का त्रिकोण 'कप्तान' के रूप में विषमताओं या आलोचनाओं में भी आर्थिक सफलता दिलाता है| यहाँ अंक 1 व 4 की युति जन्म के साथ बने 'पुरुष पितृदोष' को भी संतुलित करती है| फ़िल्म के नायक अक्षय कुमार का नामांक बनता है-1,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक है-28| यह अशुभ है| इस में स्त्री अंक पीड़ित हैं| यह पत्नी,साझेदारी,स्त्री पक्ष व भावनात्मकता के दृष्टिकोण से हानिकारक है| इस का मूलांक समीकरण 4-6 है| यह 'पितृ-पुरुष' के रूप में धन-लाभ करवाता है| अक्षय इस फ़िल्म के दो रूप में 'पितृ-पुरुष' हैं-परोक्ष निर्माता व प्रत्यक्ष नायक| इस कारण 4-6 युति का प्रभाव दोहरा हो गया है| 09-09-1967 को जन्मे अक्षय कुमार का जन्म का मूलांक 9 व भाग्यांक 5 है| रिलीज के समीकरणों में ये दोनों ही शुभ हैं| इस का वृहदंक बनता है-41| पितृदोष-ग्रस्त यह युति रिलीज के अंकों के साथ शुभ फलदायी है| अक्षय का आयु-अंक 8 (44 वाँ वर्ष) है| ये दोनों ही हानिकारक हैं| फ़िल्म के दूसरे नायक अक्षय खन्ना का नामांक बनता है-1,जिस का वृहदंक 37 है| इन की बात हम कर चुके हैं| इस का मूलांक समीकरण 9-1 है| यह प्रबल शुभ है| 28-03-1975 को जन्मे अक्षय खन्ना के जन्म का मूलांक 1 व भाग्यांक 8 है| अंक 1 तो शुभ हैं,किन्तु अंक 8 रिलीज के समीकरणों के साथ विस्फोटक अवस्था बना रहा है| इन का आयु-अंक 9 (36 वाँ वर्ष) इस विस्फोटक अवस्था पर बहुत कुछ नियंत्रण कर लेता है| अतः ज्यादा नुक्सान नहीं हो पाएगा| फ़िल्म की नायिका कटरीना कैफ का नामांक बनता है-1,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक है-28| यह अशुभ है,विशेषकर नायिका व स्त्री के मामले में| यहाँ तो निर्देशक भी स्त्री है| इस का मूलांक समीकरण 7-3 है| अंक 37 व 7-3 के सन्दर्भ में इस की बात कर चुके हैं| 16-07-1984  को जन्मीं कटरीना का जन्म का मूलांक 7 व भाग्यांक 3 है| इन की बात कर चुके हैं| इन का आयु-अंक 9 (27 वाँ वर्ष) बहुत शुभ है| अतः इस विश्लेषण के बाद हम यह कह सकते हैं कि तमाम विषमताओं,आलोचनाओं और इधर-उधर की बातों के बाद भी यह फ़िल्म फराह के लिए सुखद ही रहेगी| झटकों के बाद भी यह फ़िल्म हिट रह सकती है| हाँ,नायिका,संगीत तथा कथा-कहने के मामले में निराशा हो सकती है या समीक्षकों द्वारा बताई जा सकती है|
ISI LIFE MEIN  
'राजश्री प्रोडक्शन' की इस फ़िल्म का अंक बनता है-1 व वृहदंक बनता है-37| इन की बात हम कर चुके हैं| इस का मूलांक समीकरण 5-8-6 है| यहाँ शुभ अंकों की बहुलता के कारण यह युति शुभ है|  इस के भी तीन निर्माता हैं| कमल कुमार बड़जात्या का अंक बनता है-3| इस का वृहदंक बनता है-39| ये दोनों ही शुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 2-6-4 है| यह भी शुभ ही है| राजकुमार बड़जात्या का अंक बनता है-5| यह अपेक्षाकृत शुभ है| इस का वृहदंक है-32| अंक 2,3 व 5 का त्रिकोण लाभकारी है| इस का मूलांक समीकरण 1-4 है| पितृदोष-ग्रस्त होने के बाद भी रिलीज के समीकरणों के साथ यह समीकरण लाभकारी है| अजित कुमार बड़जात्या का अंक बनता है-8,यह अशुभ है| इस का वृहदंक है-35| यह भी अशुभ है| इस का मूलांक समीकरण 7-6-4 है| यह आर्थिक व भावनात्मक झटका बताता है|  फ़िल्म की निर्देशक विधि कासलीवाल का अंक 1 व वृहदंक 37 है| इन के बारे में हम पूर्व में बता चुके हैं| इस का मूलांक समीकरण 8-2 है| यह हानिकारक है,विशेषकर स्त्री के मामले में| यह बताता है कि कथा-कहने,नायिका,संगीत व महिला निर्देशक के मामले में हानि होगी| अतः यह फ़िल्म जैसे-तैसे कर अपनी लागत तो निकाल सकती है,मगर अजित कुमार बड़जात्या और निर्देशक विधि के अंकों के कारण बड़ी सफलता की आशा करना ठीक नहीं होगा| 
BHOOT AND FRIENDS
जैकी श्राफ स्टारर इस फ़िल्म का अंक बनता है-9| यह शुभ है| इस का वृहदंक बनता है-63| यह पसंदगी,प्रशंसा तथा लाभ बताता है| इस का मूलांक समीकरण 7-1-1 है|  यह भी लाभकारी है| निर्माता अनीस अर्जुन देव का अंक बनता है-9| इस का वृहदंक है-54| यह भी अच्छा है| इस का मूलांक समीकरण 6-6-6 है| यह आर्थिक रूप से संतुष्टि बताता है|   निर्देशक किट्टू सलूजा का अंक बनता है-5,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक 32 है| यह भी लाभकारी है| इस का मूलांक समीकरण 8-6 है| इस कारण यह हो सकता है कि इस फ़िल्म की सफलता का प्रतिशत कम रहे| इन अंकीय समीकरणों के साथ चलित अंक 8 (ओज) की युति इस प्रतिशत को और कम कर सकती है|
ADA-a way of life  
इस फ़िल्म का अंक बनता है-2| यह अशुभ है| इस का वृहदंक है-47| यह भावनात्मक झटका बताता है| इस का मूलांक समीकरण 6-1-8-6-8 है| अशुभ अंकों की बहुलता के कारण यह हानिकारक है| निर्माता कज़ान अहमद का अंक बनता है-5,जिस का वृहदंक बनता है-32| इन अंकों की बात हम पहले कर चुके हैं| इस का मूलांक समीकरण 8-6 है| यह आर्थिक झटका बताता है| निर्देशक तनवीर अहमद का अंक बनता है-7,जो कि अशुभ है| इस का वृहदंक बनता है-34| यह निर्णय-गत व भावनात्मक आघात बताता है| अतः यह फ़िल्म भी फ्लॉप की लिस्ट को ही लम्बा करेगी|
'TOONPUR KA SUPERRHERO'
कार्टून-आधारित इस फ़िल्म का अंक बनता है-5,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक 86 है| यह अशुभ है,आर्थिक झटका बताता है| इस का मूलांक समीकरण 3-2-9 है| यह पसंदगी और प्रतिष्ठा बताता है| इस फ़िल्म के दो निर्माता हैं| अजय देवगन के सचिव कुमार मंगत का अंक है-6,जो कि शुभ है| इस का वृह्दंक है-33| इस का मूलांक समीकरण 6-9 है| ये दोनों ही शुभ हैं| दूसरी निर्माता कृशिका लुल्ला ला अंक बनता है-6| इस का वृहदंक है-33| इन की बात हम कर चुके हैं| इस का मूलांक समीकरण 8-7 है| यह धन-हानि तो बताता ही है,साथ ही इच्छा-पूर्ति में बाधा भी बताता है| निर्देशक किरीट खुराना का अंक बनता है-५| यह शुभ है| इस का वृहदंक बनता है-41| इस का मूलांक समीकरण 1-4 है| ये दोनों ही पितृदोष-ग्रस्त होने के बाद भी लाभ के पलड़े को ही भरी कर रहे हैं| अतः यह फ़िल्म पसंद तो की जा सकती है,मगर आर्थिक मोर्चे पर घाटे का सौदा रह सकती है|
 निष्कर्ष
(1) 'TEES MAAR KHAN' फराह को निराश नहीं करेगी| यह सफल रहेगी|
(2)
नायिका,संगीत तथा कथा-कहने के मामले में इस फ़िल्म से निराशा हो सकती है|
(3) 'ISI LIFE MEIN' अपनी लागत निकाल लेगी|
(4) 'BHOOT AND FRIENDS' पसंद की जा सकती है|
(5) 'ADA-a way of life' पिट जाएगी|
(6) 'TOONPUR KA SUPERRHERO' पसंद आ सकती है,मगर निर्माता के लिए लाभ का मामला नहीं रहेगी|  
    
मित्रो,आज तो बस इतना ही| शेष फिर| अब आज्ञा दीजिए| ........आज के आनंद की जय| ............जय श्री राम|

शुक्रवार, 17 दिसंबर 2010

आज की रिलीज फ़िल्में:पिटने का मौसम

जय श्री राम ..........| आदरणीय मित्रो,आज अभी हम जालंधर हैं| यहीं से रिलीज हो रही फ़िल्मों की बात कर ली जाए| आज कोई बड़ी फ़िल्म रिलीज नहीं हो रही है| सब से पहले बात करते हैं आज के अंकीय समीकरणों की|
रिलीज के समीकरण
आज का मूलांक 8 व भाग्यांक 5 है| चलित अंक चलित वर्षांक की ही भाँति 3 है| आज अस्थिरता योग प्रबल हैं| अंक 6 के साथ आर्थिक हानि बताता है| ये अंक 1 के साथ जहाज के कप्तान को नुक्सान पहुँचाते है| अंक 9 के साथ युति आज दौड़ या होड़ में पराजय है| अंक 4 विस्फोट पैदा कर रहा है| अंक 2 व 7 के साथ युति भावनात्मक झटका व स्त्री पक्ष/साझेदारी/नायिका को ले कर हानि है| अंक 8 के साथ तो तीव्र विस्फोट है ही|
TERA KYA HOGA JOHNY  
इस का अंक बनता है-6,जो कि आज आर्थिक झटका देगा| इस का वृहदंक बनता है-51| अंक १,5 व 6 का त्रिकोण पितृ-सत्तात्मक और आर्थिक रूप के दृष्टिकोण से हानिकारक है| इस का मूलांक समीकरण 3-4-7-1 है| यहाँ विषम युतियाँ अधिक बन रही हैं| इस लिए यह भी हानिकारक है| फिल्म के तीन निर्माता हैं| पहले तो मनु खुराना| इन का अंक बनता है-1| यह फिल्म के पितृ-स्वरूप को  हानि बताता है| इस मूलांक का वृहदंक बनता है-37| परस्पर विरोधी अंकों की युति के कारण यह भी अशुभ है| इस का मूलांक समीकरण 7-3 है| इस का फल वृहदंक 37 की ही भाँति है| दूसरे निर्माता हैं-टूटू शर्मा| इन का अंक बनता है-9| आज यह विजेता नहीं बना पाएगा| इस का वृहदंक 36 है| इस का मूलांक समीकरण 2-7 है| ये दोनों ही अशुभ हैं| तीसरे निर्माता सुधीर मिश्र निर्देशक भी हैं,इस कारण इन के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| इन का अंक व वृहदंक मनु खुराना की भाँति है| मूलांक समीकरण 3-7 है| यह भी अशुभ है| अतः सुधीर मिश्र के अंक इस फिल्म के लिए दुगुने अशुभ हैं| फिल्म के नायक नील नितिन मुकेश का नामांक बनता है-1| इस का वृहदंक है-55| यह प्रबल अस्थिरता का द्योतक है| इस का मूलांक समीकरण 5-7-7 है| एक अस्थिरता अंक  व दो स्त्री अंकों के कारण यह भी अशुभ ही है| 15-01-1982 को जन्मे नील का जन्म का मूलांक 6 व भाग्यांक 9 है| ये दोनों ही आज ठीक नहीं हैं| इन का आयु-अंक 2 (29वाँ वर्ष) भी इन के विरुद्ध जाता है| यह इच्छा-पूर्ति में बाधा बताता है| इस फिल्म से जुड़े सभी अंकों का विश्लेषण यह बताता है कि यदि यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज की जाती तो तस्वीर ही दूसरी होती|
MIRCH
 इस फिल्म का अंक बनता है-6,जो कि आर्थिक झटका बताता है| इस का वृहदंक बनता है-51| यह अस्थिर आर्थिक स्थिति बताता है|  निर्माता महजबीं राजा का अंक बनता है-7| इस का वृहदंक बनता है-34| ये दोनों ही हानिकारक हैं| इस का मूलांक समीकरण 2-5 है| यह भावनात्मक अस्थिरता बताता है| निर्देशक विनय शुक्ल का अंक व वृहदंक भी निर्माता की ही भाँति 7 व 34 है| मूलांक समीकरण 5-2 है,जो कि 2-5 का  व्यतिक्रम रूप है| अतः कोंकणा सेन शर्मा,माही गिल और श्रेयस तलपड़े वाली यह फिल्म फ्ल्पो के खाते में ही जाती दिख रही है|
KAALO
इस का अंक बनता है-5,जो कि अस्थिरता बताता है| इस का वृहदंक बनता है-14| यह युति जहाज के कप्तान (निर्देशक) व पितृ-पुरुषों (निर्माताओं) के लिए अशुभ है|  निर्देशक विल्सन लुइस का अंक बनता है-9,यह दौड़ में पराजय देगा| इस का वृहदंक बनता है-45| आज यह विस्फोटकारी अस्थिरता बताता है| इस का मूलांक समीकरण 7-2 है.जो कि अशुभ है| फिल्म के तीन निर्माता हैं| पहले तो यश पटनायक| इन का अंक बनता है-5| इस का वृहदंक बनता है-32| यह निर्णय-गत अस्थिरता व भावनात्मक झटका बताता है| इस का मूलांक समीकरण 1-4 है| यह भी आज अशुभ है| दूसरी निर्माता हैं-ममता पटनायक| इन का अंक बनता है-9 तथा वृहदंक बनता है-36| ये दोनों ही अशुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 5-4 है| यह भी अशुभ है| तीसरे निर्माता हैं-धवल गाडा| इन का अंक बनता है-2 तथा वृहदंक बनता है-29| ये दोनों ही हानिकारक हैं| इस का मूलांक समीकरण 2-9 भी लाभकारी नहीं है| अतः यह फिल्म सफलता नहीं पा सकेगी|
PAYBACK
इस का अंक बनता है-9| यह आज विजेता नहीं बना पाएगा| इस का वृहदंक बनता है-18| पितृ-द्रोहात्मक स्थिति के कारण यह भी हानिकारक ही है| निर्माता सरोश खान का अंक बनता है-6,जो कि आर्थिक झटका बताता है| इस का वृहदंक 33 व मूलांक समीकरण 3-3 है| ये दोनों प्रबल निर्णय-गत त्रुटि बताता है| यह ट्रीटमेंट सम्बन्धी दोष भी बताते हैं| निर्देशक सचिन पी.करंडे का अंक बनता है-1| यह जहाज के कप्तान के रूप में सचिन के लिए अशुभ है| इस का वृहदंक बनता है-46| यह पितृ-दोषात्मक विखंडन के साथ आर्थिक पक्ष की दुर्बलता बताता है|  इस का मूलांक समीकरण 9-8-2 है| यह तगड़ा भावनात्मक झटका बताता है| अतः यह फिल्म भी पिटती ही दिख रही है|
322 MUNBAI TO INDIA
यह फ़िल्म पहले 03 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी,इस लिए हम ने इस की बात तब कर ली थी| अब तारीख़ बदल कर यह आज रिलीज हो रही है,इस लिए आज नए समीकरणों में इस की बात करते हैं| इस फ़िल्म का अंक बनता है-4,जिस का वृहदंक बनता है-49| इन की बात हम पीछे कर ही चुके हैं| यह शुभ है क्योंकि अपने वृहदंक (49) में यह अंक 9 की संगत में है| इस वृहदंक का मूलांक समीकरण 8-9-2-3 है| यहाँ शुभाशुभ अंकों की लगभग समान प्रभावावस्था है| फ़िल्म के निर्माता संगीत सीवन का अंक है-2,जो कि ख़राब है| इस का वृहदंक बनता है-47| यह भी अशुभ है| इस का मूलांक समीकरण 4-7| यह भी झटके देने वाला है| निर्देशक महेश पाण्डेय का अंक बनता है-2,जिस का वृहदंक बनता है-47| ये दोनों ही अशुभ हैं| इस का मूलांक समीकरण 5-6 है| अंक 2,5 व 6 के शीर्ष पर स्त्री अंक (2) की उपस्थिति होने के कारण यह अशुभ है| अतः यह फ़िल्म बुरी तरह पिट सकती है|
निष्कर्ष
(1) 'TERA KYA HOGA JOHNY' असफल रहेगी|
(2) इस फिल्म को 24 दिसंबर को रिलीज किया जाता तो बहुत अच्छा रहता|
(3) 'MIRCH' को बॉक्स ऑफिस का प्यार नहीं मिल पाएगा|यह भी पिट जाएगी|
(4) 'KAALO' और 'PAYBACK' का हश्र भी बुरा ही होगा| ये फ़िल्में भी फ्लॉप की लिस्ट ही लम्बी करेंगी|        
(5) ’332 MUMBAI TO INDIA’ पिट जाएगी|   
                       आज के लिए बस इतना ही| 22 तारीख़ को बात करेंगे जालंधर सम्मेलन की| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ......... जय श्री राम|

शुक्रवार, 10 दिसंबर 2010

आज की रिलीज फ़िल्में: NO PROBLEM,BAND BAAJA BAARAAT

              जय श्री राम ............| आदरणीय मित्रो,आज रिलीज हो रही हैं तीन फ़िल्में| सीधे-सीधे शुरू करते हैं इन की बात|
रिलीज के समीकरण 
आज का मूलांक 1 तथा भाग्यांक 7 है| अभी चलित अंक 3 (ऋणात्मक) है| वर्षांक भी 3 है| यह आज के भाग्यांक 7 का विरोधी है,किन्तु मूलांक 1 का अच्छा मित्र है| भाग्यांक होने के कारण अंक 7 अपने समूह को तो शुभ फल देगा ही| हाँ,संगत के अनुसार इस शुभत्व में कमी-बेशी होती रहेगी| अंक 2 अंक 7 का सम-फलदायी है| अंक 5 सामान्य से कुछ ज़्यादा ठीक है| अंक 8 पितृ-द्रोह के साथ भावनात्मक झटकों व इच्छा-पूर्ति में समझौता करवाने वाला है| अंक 4 शुभ अंकों की संगत में अच्छा व अशुभ अंकों की संगत में बुरा है| अंक 6 व अंक 9 लाभकारी हैं|
  NO PROBLEM  
बतौर निर्माता अपनी पिछली फ़िल्मों में घाटे का शिकार रहे अनिल कपूर इस बार मसाला फ़िल्मों के धुरंधर निर्देशक अनीस बज़्मी के साथ आये हैं,मगर अकेले नहीं हैं| इन के साथ निर्माता के रूप में दो लोग और भी हैं---एक तो खानदानी फ़िल्मकार,मशहूर निर्देशक एच.एस.रवैल के पोते व बहुत ही क़ाबिल निर्देशक राहुल रवैल के बेटे रजत रवैल;दूसरे हैं डॉ. बी.के.मोदी| हम माफ़ी चाहते हैं कि इन के बारे में ज़्यादा कुछ नहीं जानते| अनीस बज़्मी के यहाँ मूल कथा की बजाय ट्रीटमेंट पर अधिक बल दिया जाता है| इस फ़िल्म का अंक बनता है-7,जो कि आज शुभ है| इस वृहदंक है-43| अंक 3,4 व 7 का त्रिकोण तुलनात्मक रूप से हानिकारक है|
 इस का मूलांक समीकरण भी 3-4 है| जहाज के कप्तान और निर्देशक अनीस बज़्मी का अंक बनता है-7| यह आज शुभ है| इस का वृहदंक बनता है-43| इस की बात हम कर चुके हैं| इस का मूलांक समीकरण 1-6| यह आज शुभ है| रजत रवैल का अंक बनता है-5,जो कि आज सामान्य से ज़्यादा ठीक है| इस का वृहदंक है-23| अंक 2,3व 5 का त्रिकोण आज शुभ है| इस का मूलांक समीकरण 9-5 है| यह भी शुभ है| डॉ. बी. के.मोदी का अंक बनता है-8| यह प्रबल हानिकारक है| इस का वृहदंक है-26| अंक 2,6 व 8 का त्रिकोण आर्थिक मामलों में झटका देगा| इस का मूलांक समीकरण 6-2-2-7 है| यहाँ शुभ अंकों के वर्चस्व के कारण वृहदंक के त्रिकोण से होने वाला नुक्सान कुछ हद तक संतुलित हो जाता है| इन का नामांक बनता है-1,जो कि आज शुभ है| इस का वृहदंक बनता है-37| परस्पर विरोधी अंकों के मेल के कारण यह झटका देता है,मगर आज अनिल के साथ ऐसा नहीं होगा;क्योंकि आज का भाग्यांक और चलित मासांक व वर्षांक अंक 37 में बैठे हैं| अतः अनिल कपूर के लिए यह लाभकारी है| ऐसे योग बहुत कम ही बनते हैं| इन के वृहदंक का मूलांक समीकरण 1-9 है| यह अतीव शुभ फलदायी है| 24-12-1959 को जन्मे अनिल कपूर का जन्म का मूलांक व भाग्यांक 6 है| इन का आयु-अंक भी 6 (51वाँ वर्ष) है| अतः यह कहा जाना चाहिए कि अनिल ने अपनी फ़िल्म को अपने जन्मदिन से पहले रिलीज करने का निर्णय ले कर बहुत समझदारी भरा क़दम उठाया है| यहाँ शुक्र (अंक 6) की प्रधानता इस फ़िल्म को बहुत बड़ा आर्थिक लाभ देगी| यहाँ अनिल कपूर निर्माता और कलाकार के दोहरे रूप में हैं| इस लिए इन के अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| फ़िल्म के अन्य प्रमुख कलाकारों की भी बात कर ली जाए| संजय दत्त का नामांक बनता है-3,जो कि आज शुभ है| इस का वृहदंक है-30,जो कि अंक 3 का ही महाशून्यात्मक विस्तार है| इस का मूलांक समीकरण 3-9 है| यह प्रबल लाभदायक है| 29-07-1959 को जन्मे संजय दत्त का जन्म का मूलांक 2 व भाग्यांक 6 है| ये दोनों ही आज लाभकारी हैं| इन का आयु-अंक 7 (52 वाँ वर्ष) है| आज का भाग्यांक होने के कारण यह भी शुभ है| अक्षय खन्ना का नामांक बनता है-1,जो कि आज शुभ है| इस का वृहदंक है-37| इस की चर्चा हम कर चुके हैं| इस का मूलांक समीकरण 9-1 है| यह भी शुभ है| 28-03-1975 को जन्मे अक्षय खन्ना के जन्म का मूलांक 1 व भाग्यांक 8 है| इन में 'पितृ-द्रोह युति' है| आज यह अशुभ है,मगर इन के यहाँ अशुभ समीकरण कम व शुभ समीकरण ज़्यादा बनते हैं| इस लिए फ़िल्म के लिए लाभकारी प्रतिशत भी अधिक है| इन का आयु-अंक 9 (36 वाँ वर्ष) भी इन के लिए प्रतिष्ठा-वर्द्धक है| अतः यह कहा जा सकता है कि यह फ़िल्म सफल रहेगी और अनीस की पिछली हिट फ़िल्मों की लिस्ट में अपना नाम जोड़ लेगी|
BAND BAAJA BAARAAT  
इस फ़िल्म के साथ 'यशराज फ़िल्म्स' का नाम जुड़ा है| इस का अंक बनता है-5,जो कि आज सामान्य से कुछ ज़्यादा ठीक है| इस का वृहदंक बनता है-32| अंक 2,3 व 5 का त्रिकोण अपेक्षाकृत ठीक है| इस का मूलांक समीकरण 5-6-3 है| यह भी कुछ ठीक है| निर्माता आदित्य चोपड़ा का नामांक बनता है-२,जो कि शुभ है| इस का वृहदंक बनता है-38| यह ग़लत निर्णय का प्रतीक है| अतः यह फ़िल्म बनाने का आदित्य का निर्णय ग़लत सिद्ध हो सकता है| इस का मूलांक समीकरण 3-8 है| इस से वृहदंक  वाला फल ही पुष्ट होता है| 12-05-1971 को जन्मे आदित्य का जन्मा का मूलांक 3 व भाग्यांक 8 है| मूलांक तो आज लाभकारी है,मगर भाग्यांक प्रबल रूप से विरुद्ध है| यह आज के मूलांक (1) के साथ पितृ-द्रोह बताता है,तो आज के भाग्यांक के साथ भावनात्मक झटका| फ़िल्म के निर्देशक मनीष शर्मा का अंक बनता है-8| इस का वृहदंक बनता है-44| संगतता के कारण अंक 44 भी अंक 8 की ही भाँति आज प्रबल अशुभ है| इस का मूलांक समीकरण 1-7 है| यह कुछ रहत दे सकता है| अतः बहुत संभव है कि इस फ़िल्म के बुरे हश्र के बाद भी मनीष को फिर से निर्देशन के लिए फ़िल्म मिलाने में कोई ख़ास परेशानी ना हो| अनुष्का शर्मा वाली यह फ़िल्म पिट जाएगी| बॉक्स ऑफिस पर इस का हाल बुरा होगा| हाँ,मार्केटिंग के उस्ताद आदित्य इस का ख़र्चा-पानी तो अपनी कलाकारी से अन्य माध्यमों से निकाल ही लेंगे| जब आदित्य शाहरुख खान जैसे औसत दर्जे के कलाकार की मार्केटिंग कर उन्हें हिट करवा सकते हैं,तो इस फ़िल्म का ख़र्च निकालना इन के लिए कौनसी बड़ी बात है? मगर एक प्रश्न अवश्य उठता है कि यशराज फ़िल्म्स आख़िरकार ऐसी फ़िल्में बना ही क्यों रहा है?
निष्कर्ष
(1) 'NO PROBLEM' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी सफलता प्राप्त करेगी|
(2) अनिल कपूर निर्माता के रूप में चिपकी असफलता की पर्ची उतार फेंकेंगे|
(3) 'BAND BAAJA BARAAT' पिटेगी| यशराज फ़िल्म्स को फिर झटका लगेगा|

मित्रो,आज बस इतना ही| फिर मिलेंगे बहुत ही जल्द| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|

रविवार, 5 दिसंबर 2010

'अंक प्रभा' की सदस्यता के बारे में

           
                जय श्री राम..........| आदरणीय मित्रो,जैसा कि आप को ज्ञात ही है कि घोटेवाले,माँ बगलामुखी और परम पूज्य गुरुदेव देवराहा बाबा की कृपा तथा आप की शुभकामनाओं से अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित भारत का पहला अख़बार 'अंक प्रभा' आरम्भ हो चुका है| कई मित्रों ने जानना चाहा है कि उन्हें 'अंक प्रभा' नियमित रूप से कैसे उपलब्ध हो सकता है? इस लिए हम आप सभी से यह निवेदन कर देते हैं| हमारे सीमित संसाधनों और नेटवर्क के कारण 'अंक प्रभा' अभी तो आप को सदस्यता की प्रक्रिया से ही उपलब्ध हो पाएगा| 'अंक प्रभा' का सदस्यता-शुल्क इस प्रकार रखा गया है---
(1) दो वर्ष:---400/-
(2) तीन वर्ष:---570/-
(3) पाँच वर्ष:---900/-
(4) आजीवन:---5100/-
                    आप अपना सदस्यता-शुल्क 'डॉ.कुमार गणेश' के नाम से देय बैंक डी.डी. या मनी आर्डर के माध्यम से भेज सकते हैं| इस के अतिरिक्त आप अपना सदस्यता-शुल्क 'डॉ. कुमार गणेश' के नाम 'ओरियंटल बैंक ऑफ़ कॉमर्स' की आदर्श नगर,जयपुर ब्रांच की खाता-संख्या 06722041003713 में जमा करवा दें| अभी इस अख़बार का रूप मासिक है,किन्तु बहुत जल्दी इसे पाक्षिक किया जाना प्रस्तावित है| अख़बार आप को प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में रवाना कर दिया जाएगा|
                   लगे हाथों एक बहुत ही ख़ास बात| नि:शुल्क परामर्श के लिए आप अपनी समस्या/जिज्ञासा/प्रश्न ankprabha@gmail.com पर भेज सकते हैं| इस के अतिरिक्त आप अपनी समस्या/जिज्ञासा/प्रश्न डाक से 'सम्पादक-अंक प्रभा,101/156,रवि मार्ग,पटेल मार्ग,मानसरोवर,जयपुर-302020' पते पर भेज सकते हैं| आप का परामर्श-कथन 'अंक प्रभा' के आगामी अंक में दिया जाएगा| 
                 आप से यही निवेदन है कि 'अंक प्रभा' से बड़ी संख्या में जुड़ कर इसे अपना आशीर्वाद प्रदान कीजिए और हमारा उत्साह-वर्द्धन कीजिए| इस से अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज विधा को भी निश्चित रूप से विस्तार मिलेगा|
                आज बस इतना ही| अगली बार फिर एक नयी बात के साथ मिलेंगे| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ......... आज के आनंद की जय| ............ जय श्री राम|