अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

सोमवार, 14 अप्रैल 2014

लोकसभा चुनाव 2014 : भाग-9---अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम : बहुत अच्छा प्रदर्शन सम्भव

जय श्री राम …………| आदरणीय मित्रो, प्रस्तुत है इस शृंखला का भाग-9| इसमें अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम का अंकीय विश्लेषण प्रस्तुत है| यह आलेख जनवरी, 2014 का है|

स्थापना-दिनांक:-17-10-1972
मूलांक:-8           भाग्यांक:-1 (28)          आयु अंक:-6 (42 वाँ वर्ष)            नामांक:-7 (वृहदंक 106)          स्थापना का चलित अंक:-6 (-)                 चलित दशा:-अंक 8 (वर्ष 2007 से वर्ष 2014)

                तमिलनाडू में दो ही दलों का वर्चस्व रहता आया है-द्रविड़ मुनेत्र कझगम यानि द्रमुक और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम यानि अन्नाद्रमुक का| विगत विधानसभा चुनावों में अन्नाद्रमुक ने द्रमुक का सूपड़ा साफ़ करते हुए सत्ता पर कब्ज़ा किया था| अब यह देखते हैं कि इन आम चुनावों में अन्नाद्रमुक का प्रदर्शन कैसा रह सकता है? अन्नाद्रमुक का मूलांक 8 वृहदंक 17 से बना है| अंक 1 नेता/नेतृत्व व अंक 7 रक्त-सम्बन्ध/अंतरंगता का है| अंक 8 इसका विखंडन करता है| इस पार्टी पर यह पूर्ण प्रभावी है| यह अंतरंग/निकट के लोगों में विखंडन से ही जन्मी है| इस पार्टी का भाग्यांक 1 वृहदंक 28 से बना है| अंक 2 साथ/पार्टी/परिवार व अंक 1 नेता/नेतृत्व का है| अंक 8 विखंडन का है| यह समीकरण भी इस पार्टी पर पूर्ण प्रभावी है| यह पार्टी द्रमुक पार्टी के साथियों में विखंडन से ही बनी है| यहाँ मूलांक 8 व भाग्यांक 1 में पितृ द्रोह युति बनती है| यह युति भी इस पार्टी पर पूर्ण प्रभावी है| यह पार्टी अपनी पैतृक पार्टी द्रमुक में विद्रोह करने से ही बनी है| द्रमुक के तब के प्रभावी नेता और अभिनेता एम. जी. रामचंद्रन (एम. जी. आर.) ने मुखिया करुणानिधि के विरुद्ध विद्रोह कर यह पार्टी बनायी थी|
                इसका भाग्यांक 1 देश की स्वाधीनता के भाग्यांक 8 के साथ प्रबल विरोधी युति बनाता है| यह देश की स्वाधीनता के आयु अंक 4 के साथ विरोधी युति बनता है| यह युति एक ओर जहाँ पितृ दोष बनाती है, वहाँ दूसरी ओर ग्रहण योग भी बनाती है| इसका अर्थ यह हुआ कि मुखिया/प्रधान के रूप में इस पार्टी के लिए मामला कठिन है| इसका भाग्यांक 1 अपने आयु अंक 6 व अपनी स्थापना के चलित अंक 6 और देश के मूलांक 6 व चलित दशा के अंक 6 के साथ विरोधी युति बनाता है| यह युति सुख भंग की है| इस पार्टी का आयु अंक 6 व स्थापना का चलित अंक 6 देश की स्वाधीनता के आयु अंक 4 के साथ विरोधी युति बनाता है| यह मुखिया/प्रमुख के रूप में सुख भंग करती है| इसका मूलांक 8 व चलित दशा का अंक 8 देश की स्वाधीनता के आयु अंक 4 के साथ विखंडन युति बनाता है| यह प्रधान/प्रमुख के रूप में आकंक्षा को अपूर्ण रख देती है| यह बात बताती है कि दिल्ली की गद्दी पर कब्ज़ा करने की अन्नाद्रमुक की परम इच्छा ख़तरे में पड़ सकती है| अब इसकी इच्छा-पूर्ति जानने के लिए इसकी अन्य अंकीय युतियाँ व इसकी प्रमुख जयललिता के अंकीय समीकरण देखने पड़ेंगे| इसका आयु अंक 6 व स्थापना का चलित दशा का अंक 6 देश के नामांक 3 के साथ प्रबल विरोधी युति बनाता है| अंक ३ निर्णय/चुनाव/चयन का है| यह युति इस पार्टी के पक्ष में पूर्णतः निर्णय करवाने में अवरोध उत्पन्न कर सकती है| 
                इस पार्टी का भाग्यांक 1 चुनावी वर्षांक 7 के साथ प्रबल मित्र युति बनाता है| यह युति प्रधान के रूप में पक्षकारी है| साथ ही इसका नामांक 7 चुनावी वर्षांक 7 के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| यह इस पार्टी की इच्छा-पूर्ति में सहायक बन सकती है| इसका मूलांक 8 व चलित दशा का अंक 8 भी चुनावी वर्षांक 7 के साथ मित्र युति बनाता है| अंक 8 लोकतंत्र का होता है और अंक 7 मनोवांछा का| यह युति बताती है कि यह पार्टी अपनी मनोवांछा पूरी करने के मार्ग पर बहुत आगे तक जा सकती है| इसका मूलांक 3, नामांक 7 व चलित दशा का अंक 8 देश के नामांक 3 के साथ मित्र युति बनाता है| अंक 3 निर्णय/चुनावव/चयन  व अंक 8 लोकतंत्र का है| यह युति बताती है कि इस बार की लोकतान्त्रिक लड़ाई इसके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है| बहुत सम्भव है कि यह पार्टी इस बार अपना सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर दिखाए| इस प्रकार यह कहा जा सकता है कि इन लोकसभा चुनावों में अन्नाद्रमुक बहुत अच्छा प्रदर्शन करने जा रही है| यह भी सम्भव है कि इस बार देश की सत्ता की चाबी यह पार्टी अपने हाथ में ले ले| एन डी ए की सरकार बनने की सम्भावनाओं के प्रकाश में यह पार्टी कम्यूनिस्टों से अपना नवीन गठबंधन तोड़ कर एन डी ए के साथ भी चली जाए तो किसी प्रकार का आश्चर्य नहीं होना चाहिए|       

                   अगले भाग में बात करेंगे अन्नाद्रमुक की मुखिया जयललिता की| ............ जय श्री राम|
                 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें