अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

गुरुवार, 25 अक्तूबर 2012

गुजरात विधानसभा चुनाव-2012 : भाजपा, नितिन गडकरी और आर.सी.फलदू

  जय श्री राम ...........| आदरणीय मित्रो, अब करते हैं भाजपा, इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी और गुजरात प्रदेशाध्यक्ष आर.सी.फलदू की|                                            
                       भारतीय जनता पार्टी
स्थापना-दिनांक:-06-04-1980          मूलांक:-6           भाग्यांक:-1          आयु अंक:-6 (33 वाँ वर्ष)             नामांक:-2             स्थापना का चलित अंक:-9 (+)
              अपने अंक 3, अंक 6 व अंक 9 की सुबलिष्ठ अवस्था के कारण भाजपा इन अंकों से प्रभावित राज्यों में चुनावी लड़ाई में प्रभावी सफलता प्राप्त करेगी| इसका मूलांक 6 व आयु अंक 6 गुजरात के आयु अंक 8 और मतदान के पहले चरण के भाग्यांक 3 व मतदान के दूसरे चरण के मूलांक 8 के साथ मित्र युति बना रहा है| यही अवस्था मतदान व मतगणना के चलित अंकों (अंक 3 व अंक 8) के बारे में कही जा सकती है| इस दल का भाग्यांक 1 गुजरात के मूलांक 1 के साथ प्रतिरूप युति व भाग्यांक 4 व मतदान के पहले चरण के मूलांक 4 के साथ मित्र युति बना रहा है| यह अंक 1 इसी प्रकार मतदान के पहले चरण के दिन-अंक 3, मतगणना के दिन-अंक 3, मतदान के चलित अंक 3 मतदान के पहले चरण के भाग्यांक 3 के साथ भी मित्र युति बना रहा है| भाजपा का नामांक 2 मतदान के दूसरे चरण के दिन-अंक 2-7 व मतगणना के मूलांक 2 के साथ  मित्र युति बना रहा है| भाजपा की स्थापना का चलित अंक 9 गुजरात के नामांक 9 के साथ प्रतिरूप युति बना रहा है| यह अंक 9 मतदान के पहले चरण के दिन-अंक 3, मतगणना के दिन-अंक 3, मतदान के चलित अंक 3 मतदान के पहले चरण के भाग्यांक 3 के साथ मित्र युति बना रहा है| चलित का वर्षांक 5 (वर्ष 2012) भाजपा के प्रभावी अंकों 3, 6 व 9 के साथ अनुकूल युति बना रहा है| अतः अंकीय युतियाँ तो भाजपा के पक्ष में प्रबलता से खड़ी हैं| ये युतियाँ बताती हैं कि भाजपा गुजरात में एक बार फिर सत्तासीन होने जा रही है|
                                                                  नितिन गडकरी
जन्म-दिनांक:-27-05-1957            मूलांक:-9             भाग्यांक:-9            आयु अंक:-2 (56 वाँ वर्ष)            नामांक:-3    जन्म का चलित अंक:-5 (+)
                 नितिन गडकरी के जन्म का भाग्यांक 9 है| इसका वृहदंक है-36| इस प्रकार यह अंक 3, अंक 6 व अंक 9 का त्रिकोण बना| यह अंक ज्योतिष के सर्वश्रेष्ठ समूह का त्रिकोण है| इसलिए गडकरी अंक3३ के प्रभाव के कारण जहाँ एक अच्छे योजनाकार हैं, वहीँ अंक 6 के प्रभाव के कारण एक कुशल वित्तीय व्यवस्थापक-प्रबंधक भी हैं| स्त्री अंकों के कारण इन पर अंक 9 का प्रभाव अभी इतना परिलक्षित नहीं हो रहा है|  मूलांक 9 स्त्री अंकों 2 व 7 से बना है| इसी कारण इनके तेवर खूंखार और आक्रमक न होकर नरम और मुलायम है| इनके में शैलीगत कड़ाई नहीं है| इनकी उम्र का यह वर्ष इनके स्त्री अंक 2 का वर्ष है| इस कारण इन्हें स्त्री/साथ के लोगों या दल के लोगों के कारण परेशानी, मान-हानि या कष्ट झेलने पड़ सकते हैं, किन्तु इस वर्ष की अर्द्धली के बाद यानि 27 नवम्बर , 2012 के बाद इनके तेवरों में आश्चर्यजनक परिवर्तन आएँगे| तब इनके निर्णयों में भी एक अपूर्व कड़ाई देखने को मिल सकती है| चूँकि यह चलित वर्ष स्त्री अंकों का विरोधी है, इस कारण इनके तेवरों में यह बदलाव कुछ धीमे-धीमे हो सकता है; मगर इन स्त्री अंकों का मूलांक 9 होने तथा जन्म का मासांक 5 होने के कारण ये अपनी पार्टी के लोगों पर भी नकेल कसने में कामयाब होंगे| इनके जीवन का 57 वाँ, 58 वाँ और 59 वाँ वर्ष इनके प्रभुत्व में अतिशय वृद्धि करेंगे| इन वर्षों के गडकरी बहुत बदले हुए होंगे| इनके यहाँ परस्पर प्रायः सभी अंक मित्र युतियों में बैठे हैं| इनका मूलांक 9 व भाग्यांक 9 गुजरात के नामांक 9 के साथ प्रतिरूप युति बनाता है| यह अंक 9 मतदान के चलित अंक 3, मतदान के पहले चरण के भाग्यांक 3, मतदान के दिन-अंक 3 व मतगणना के दिन-अंक 3 के साथ मित्र युति बना रहा है| यह अंक 9 गुजरात के आयु अंक 8 व मतगणना के चलित अंक 8 के साथ विजय युति बना रहा है| इनका नामांक 3 मतदान के चलित अंक 3, मतदान के पहले चरण के भाग्यांक 3, मतदान के दिन-अंक 3 व मतगणना के दिन-अंक 3 के साथ प्रतिरूप युति तथा मतदान के पहले चरण के मूलांक 4, मतगणना के भाग्यांक 1, गुजरात के मूलांक 1 व भाग्यांक 4 के साथ मित्र युति बना रहा है| इनका आयु अंक 2 मतगणना के मूलांक 2 व मतदान के दूसरे चरण के एक दिन-अंक 2 के साथ प्रतिरूप युति और मतदान के दूसरे चरण के दूसरे दिन-अंक 7 के साथ मित्र युति बना रहा है| इस प्रकार गडकरी के अंक यह बता रहे हैं कि इनका दल इस बार के चुनावों में अच्छी विजय पाने जा रहा है|
                                                            आर.सी.फलदू
नामांक:-9                वृहदंक:-27                मूलांक समीकरण:-2-3-4
            भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष आर.सी. (रणछोड़भाई चनाभाई) फलदू का नामांक 9 स्त्री अंकों से बना है| इसका वृहदंक है-27| अंक 2, 7 व 9 का त्रिकोण चुनावी लड़ाई के दृष्टिकोण से विजय दर्शाता है| यह लड़ाई की मुख्य दिशा सामान्य से नीचे रखता है, इस कारण यह संभव है कि फलदू का रवैया ज़्यादा आक्रामक न होकर अपेक्षाकृत नरम हो| इन स्त्री अंकों और इनसे बनने वाले अंक 9 की बहुत विस्तार से चर्चा हम नितिन गडकरी के यहाँ कर ही चुके हैं| इनके मूलांक समीकरण की चर्चा कर लेते हैं| यह बनता है 2-3-4| इन में अंक 3 व अंक 4 तो परस्पर मित्र हैं, किन्तु अंक 2 के साथ ये दोनों ही विपरीत युति बनाते हैं| ये तीनों ही अंक गुजरात के चलित अंकों और चुनावी अंकों के साथ अच्छी मैत्री युतियाँ बना रहे हैं| यह बात फलदू के पक्ष में जाती है| हाँ, इन अंकों की पारस्परिक खींचातानी की वजह से यह हो सकता है कि भाजपा की विजय का श्री फलदू को कम मिले|
                        मिलते हैं अगली पोस्ट के साथ| ............ जय श्री राम|
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें