अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 9 अप्रैल 2010

आज की रिलीज़ फ़िल्में:फ़्लॉप की तिकड़ी


            जय श्री राम ......... | आदरणीय मित्रो,वैशाख मास आरम्भ हो चुका है | कहा जाता है कि पुण्य कमाने की दृष्टि से यह मास विशिष्ट महत्त्व रखता है | वैसे तो पुण्य कमाने या परोपकार के लिए तो बारहों महीने ही विशिष्ट हैं | कहते न हैं कि " सबै भूमि गोपाल की" | तो उसी तर्ज पर यह कि " सबै मास गोपाल के" | इस बार वैशाख मास की विशिष्टता 'अतिविशिष्टता' में परिवर्तित हो गयी है,क्यों कि पुरुषोत्तम मास जो है | यह आरम्भ होगा इस महीने की 15 तारीख़ से | अब गर्मियों का मौसम भी शुरू हो चुका है | सूर्य भगवान अपने पूरे जलाल-ओ-जवाल पर आते जा रहे हैं | ऐसे में मारे गर्मी के,इंसानों की हालत ख़राब हो रही है | अब जब इंसानों की यह हालत है तो ज़रा सोचिए पक्षियों के बारे में | इन बेचारे बेजुबानों पर क्या बीत रही है ? ऐसे में और कुछ बहुत ज़्यादा नहीं तो हम इतना तो कर ही कर सकते हैं कि अपनी पहुँच के क्षेत्र में इन के पीने के लिए मिटटी के पात्रों (परिंडों/पालसियों) में पानी भर कर रख दें | इस पानी में उचित मात्रा में गुड और नमक अवश्य मिला दें | इस पानी को प्रतिदिन बदलते रहें | ... यह बात पुण्य कमाने की नहीं,कर्त्तव्य की है | यह हमारा इंसानी फ़र्ज़ है | नहीं निभाएँगे तो उस परम पिता परमात्मा के प्रति एहसानफरामोश होंगे,जो कि हमें नहीं होना है |
            अब जब बात कर्त्तव्य निभाने की आयी है तो आज के दिन हमारा भी एक कर्त्तव्य होता है---आज के दिन रिलीज़ होने वाली फ़िल्मों की बात करने का | तो आइए,शुरू करते हैं यह सिलसिला | 
             आज के अंकीय समीकरण 
             सब से पहले बात करते हैं आज के अंकीय समीकरणों की | आज का मूलांक 9 व भाग्यांक 7 है | चलित अंक है-9 (धनात्मक) | मासांक है-4 | आज के समीकरण पिछले सप्ताह से कोई ज़्यादा अलग नहीं हैं | पिछले सप्ताह मूलांक 2 व भाग्यांक 9 था | आज का भाग्यांक 7 अंक 2 का सहोदर है | आज का भाग्यांक 7 अंक 3 का विरोधी है | अतः आज के मूलांक 9 का परम मित्र अंक 3 आज कोई ख़ास लाभ नहीं दे पाएगा | अंक 6 की स्थिति तो आज और भी हल्की है | अंक 2 आज ठीक-ठाक है | विपरीत अंकों की उपस्थिति में यह आज अधिक बलवान अवस्था में नहीं है | 
              PRINCE 
       यह एक बहु प्रतीक्षित बड़े बज़ट की फ़िल्म है | पहले इस की रिलीज़ 26 मार्च को होनी थी | देखते हैं कि आज के आईने में इस फ़िल्म की क्या तस्वीर उभरती है ? इस का नामांक बनाता है-6 | यह आज ठीक-ठाक अनुकूल है | इस का वृहदंक है-24 | यहाँ ग्रहण योग बन रहा है | यह अशुभ है | अंक 2 और अंक 4 का योग भावनाओं पर आघात बताता है | यह इच्छाओं पर तुषारापात  करता है | अंक 2,4 व 6 का त्रिकोण शुक्र भी भ्रष्ट कर देता है | इस का सीधा-सा तात्पर्य यह है कि फ़िल्म का आर्थिक/कमाई पक्ष दुष्प्रभावित हो गया है | निर्देशक कुकी गुलाटी का अंक भी है-6 | इस का वृहदंक बनाता है-42 | अंक 2 व 4 के तालमेल के बारे में हम बात कर ही चुके हैं | इस का मूलांक समीकरण है 6-9 | यह शुभ है | अतः यह हो सकता है कि कुकी को इस फ़िल्म के परिणाम का अधिक दंड नहीं भुगतना पड़ेगा | ये बतौर निर्देशक वर्ष 2013 या उस के आस-पास के समय में फिर कोई फ़िल्म ला सकते हैं | संभवतः वह फ़िल्म इन्हें इतना निराश नहीं करेगी | निर्माता कुमार एस.तौरानी का अंक बनाता है-2,जो कि आज ठीक-ठाक है | इस का वृहदंक बनता है-38 | यहाँ अंक 3 व 8 की युति ग़लत निर्णय बताती है | हो सकता है कि कुमार एस. तौरानी को यह अनुभव हो कि उन्होंने यह फ़िल्म बनाने या इस की कास्ट के मामले में ग़लत निर्णय लिया था | फ़िल्म के नायक विवेक ओबेरॉय का अंक बनता है-7 | यह आज का भाग्यांक होने के कारण अकेला तो शुभ अवस्था में है | अब इस की युतियाँ देखते हैं | इस अंक 7  का वृहदंक है-43 | अंक 3,4 व 7 का त्रिकोण अशुभ है | यहाँ अंक 3 व 7 परस्पर विरोधी हैं और अंक 4 व 7 भावनाओं/इच्छाओं की पूर्ति में बाधाएँ बताता है | फ़िल्म की एक नायिका नंदना सेन का अंक है-8 | यह आज के मूलांक का धुर विरोधी है और आज के भाग्यांक के साथ अशुभ युति बनता है | इस का वृहदंक है-35 | अंक 3,5 व 8 का त्रिकोण अस्थिरता व निर्णयगत  विषमता बताता है | दूसरी नायिका अरुणा शील्ड्स का अंक है-3 | यह आज कुछ ख़ास कर पाने की स्थिति में नहीं है,क्यों कि जहाँ एक ओर यह आज के मूलांक का परम मित्र है तो वहीं दूसरी ओर आज के भाग्यांक का विरोधी है | इस का वृहदंक है-39 | इस का शुभत्व कुछ अधिक है | इस का फल यह है कि इस फ़िल्म के परिणाम से अप्रभावित रहते हुए अरुणा को अच्छी और बड़ी फ़िल्में/आसानी से फ़िल्में मिल सकती हैं | कुल मिला कर जहाँ तक इस फ़िल्म का सवाल है तो ऐसा लगता है कि यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर निराश ही करेगी |     
              JAANE KAHAN SE AAYI HAI  
              इस फ़िल्म का अंक बनता है-3,जो कि आज कोई ख़ास फ़ायदा देने कि स्थिति में नहीं है | इस का वृहदंक बनता है-39 | इस का शुभत्व अधिक है,क्यों कि यहाँ अंक 9 की उपस्थिति से अंक 3 का शुभत्व योग बढ़ गया है | इस का मूलांक समीकरण है 4-5-8-4 | इस ने सारा मामला गड़बड़ कर दिया | इस ने अंक 3 व 9 की समस्त शुभत्व अवस्था पर पानी फेर दिया | इस मूलांक समीकरण में अंक 5 डावांडोल स्थिति बताता है | अंक 4 पितृदोष का होने के कारण फ़िल्म के निर्देशक और नायक के लिए अच्छा नहीं है | इस की दोहरी स्थिति के कारण इस का प्रभाव भी दोहरा हो गया है | इन अंकों के साथ अंक 8 की युति विखंडन पैदा करती है | निर्देशक मिलाप जावेरी का अंक है-3 | इस का वृहदंक है-39 | इन दोनों ही अंकों की बात हम कर ही चुके हैं | इस का मूलांक समीकरण है 8-4 | यह अशुभ है | अंक 4,8 व 3 का त्रिकोण अनुकूल निर्णय की अवस्था भंग करता है | फ़िल्म के निर्माता दो हैं | पहले निर्माता निखिल अडवानी का अंक बनता है-8 | यह तो आज तनिक भी शुभ नहीं है | इस का वृहदंक है-35 | अंक 3 व 5 की युति निर्णयगत डावांडोल अवस्था और अनुकूलता में अस्थिरता बताती है | अंक 3,5 व 8 का त्रिकोण प्रबल विखंडन बताता है | इस वृहदंक का मूलांक समीकरण 8-9 है | दूसरे निर्माता मुकेश तलरेजा का अंक है-6,जो कि आज कोई प्रभावी भूमिका में नहीं है | इस का वृहदंक है-42 | इस युति कि व्याख्या फ़िल्म "प्रिंस" के सिलसिले में हम पूर्व में ही कर चुके हैं | इस का मूलांक समीकरण है 7-8 | यह युति भावनाओं/इच्छाओं पर आघात बताती है | अंक 6,7 व 8 का त्रिकोण शुक्र भंग योग बना रहा है,जिस का सीधा-सा यह तात्पर्य यह है कि फ़िल्म को आर्थिक हानि हो सकती है | अता यह विश्लेषण तो इसी बात की ओर संकेत कर रहा है कि इस फ़िल्म को बॉक्स ऑफिस पर पिटना पड़ सकता है |
           THE JAPANESE WIFE    
            इस फ़िल्म का अंक बनता है-9,जो कि आज शुभ अवस्था में है | इस का वृहदंक है-63 | यह भी शुभ है;क्यों कि ये दोनों ही अंक जहाँ एक ओर परस्पर अच्छे मित्र हैं,वहीं दूसरी ओर आज के मूलांक 9 के भी परम मित्र है | हाँ,आज के भाग्यांक 7 के साथ अंक 3 के विरोधी समीकरण और अंक 6 के साथ ठीक-ठाक वाली बात के कारण इस युति के भाव की प्रबलता में कमी अवश्य आ गयी है | इस वृहदंक का मूलांक समीकरण बनता है 5-2-2 | लाभकारी है,क्यों कि अंक 2 आज के भाग्यांक 7 का सहोदर है | दोहरी अवस्था के कारण इस का प्रभाव भी दोहरा हो गया है | अंक 5 अवश्य कुछ नुकसान कर रहा है,क्यों कि यह डावांडोल अवस्था सूचित कर रहा है | निर्देशक अपर्णा सेन का अंक है-4 | यह आज के भाग्यांक 7 के साथ अशुभ युति बना रहा है | आज के मूलांक 9 के साथ यह फ़िल्म के नायक/निर्देशक के लिए नुकसानदायक अवस्था बना रहा है | इस का मूलांक समीकरण बनता है 9-4 | इस युति की व्याख्या हम अभी-अभी कर ही चुके हैं | फ़िल्म की मधु मन्तेना का अंक है-9,जो कि शुभ है | इस का वृहदंक है-45 | यह अशुभ है | अंक 4 व 5 की युति डावांडोल की अवस्था में वृद्धि कर रही है | इस का मूलांक समीकरण है 2-5 | यह आज अपेक्षाकृत रूप से कुछ शुभ है | अतः इस विश्लेषण से यह संकेत मिलता है कि यह फ़िल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट नहीं होगी | हाँ,इस के लिए यह तसल्लीबख्श बात रहा सकती है कि यह अपनी लागत निकाल ले | इस फ़िल्म को अच्छी समीक्षा/टिप्पणी,प्रशंसा और पुरस्कार की प्राप्ति हो सकती है |
              तो मित्रो,आज फ़्लॉप फ़िल्मों की तिकड़ी होने जा रही है,मगर हम इस में कर भी क्या सकते हैं | लेकिन आज अभी " आज के आनंद की जय " नहीं कहेंगे,क्यों कि कुछ ही देर में हम फिर उपस्थित होंगे उस अप्रतिम विभूति से सम्बन्धित आलेख ले कर,जिन के बारे में हम आप को पिछली कई बार से कहते आ रहे हैं | आप की वह प्रतीक्षा बस कुछ ही देर में समाप्त होने वाली है | तो हाज़िर हो रहे हैं थोड़ी ही देर में | हाँ, .......... जय श्री राम | 




             

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें