अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

गुरुवार, 25 मार्च 2010

वसुंधरा राजे राष्ट्रीय महासचिव:हमारी भविष्यवाणी सही साबित


  जय श्री राम .......... | आदरणीय मित्रो,वैसे तो आदमी का काम यही है कि वह अपना काम बराबर करता जाए,फल पर नज़र न रखे;मगर हम तो एक अदने-से इंसान हैं | अपना काम तो बराबर कर ही रहे हैं,मगर जब कोई सफलता मिलती है तो आप के साथ बाँटने को जी करता है | हम यह लोभ संवरण नहीं कर पाते हैं | अब आप चाहें तो इसे हमारी कमजोरी कह सकते हैं | अभी पिछले दिनों ऐसी ही एक बात हुई | भारतीय जानता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने अपनी टीम की घोषणा 16 मार्च को कर दी | इस में उन्होंने राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को महासचिव बनाया है | हम जब भी कोई भविष्यवाणी करते हैं तो घोटेवाले,माँ बगलामुखी और परम पूज्य गुरुदेव देवराहा बाबा का आशीर्वाद और आप जैसे शुभचिंतकों की शुभकामनाएँ सदैव हमारे साथ होती हैं | 09 जनवरी,2010 की पोस्ट " वसुंधरा राजे :फिर बनेंगी सुपर पावर " में हम ने लिखा था कि --- " ............ वसुंधरा राजे को अभी 57 वाँ वर्ष चल रहा है,जिस का अंक बनता है-3 | चलित का वर्षांक भी 3 | ये दोनों ही इन के जन्म के चलित के साथ 'प्रतिरूप युति' बनाते हैं | किन्तु अभी चलित अंक 8 ( ओज) है | यह चलेगा 19 जनवरी तक | इस के बाद चलित में अंक 8 (सौम्य) शुरू हो जाएगा,जो कि 19 फरवरी तक चलेगा | यह अवधि इन के लिए कुछ राहत वाली भले ही हो,मगर कोई ख़ास फायदेमंद नहीं है | इस कारण इन के  परिवर्तन  और अनुकूलता वाला समय तो 19 फरवरी के बाद ही आ रहा है;और वह भी 8 मार्च से ज़्यादा | तब इन्हें आयु अंक 4 होगा,क्यों कि उम्र का 58 वाँ वर्ष शुरू होगा | अंक 4 पितृ प्रभाव का अंक है | इस लिए तब इन्हें अपने पितृ स्वरूप की ओर लौटना होगा | तात्पर्य यह है कि तब इन्हें अपने पैतृक राजनीतिक ढाँचे यानि पार्टी में प्रमुख भूमिका निभानी पड़ सकती है | ........... "  शत-प्रतिशत सटीक तो ईश्वर ही रहते हैं,हम मानव तो ज़्यादा से ज़्यादा सही रहने की कोशिश करते हैं | वसुंधरा राजे के बारे में हम अब तक तो सही रहे हैं,आशा है की आगे भी प्रभु-कृपा बनी रहेगी | आज बस इतना ही | ....... अब आज के आनंद की जय | .......... जय श्री राम | 





2 टिप्‍पणियां:

  1. भविष्यवाणी सही होने पर आपको बधाई।

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत बहुत बधाई आप को इस भविष्यवाणी के सच होने पर.
    माननीया वसुंधरा राजे जी को भी बधाई और शुभकामनायें.

    जवाब देंहटाएं