अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 29 जनवरी 2010

'रण','इश्क़िया' और 'रोड टू संगम' की रिलीज़


जय श्री राम ............ | मित्रो,आज रिलीज़ हो रही हैं तीन फ़िल्में | मिला कर कहें तो कह सकते हैं कि 'रोड टू संगम' पर 'इश्क़िया' 'रण' होगा | आइए,सब से पहले तो बात करते हैं आज के अंकीय समीकरणों की | आज का मूलांक है-2 और भाग्यांक है-6 | चलित का अंक है-8 (सौम्य) | अब बात करते हैं रामगोपाल वर्मा की 'रण' की | निर्देशक वर्मा का नामांक बनता है-2 | इस का वृहदंक है-47 | यह युति भावनाओं को झटका देने वाली है | यह इच्छाओं से समझौता दर्शाती है | वर्मा का नामांक आज के दिन के अनुकूल है | फ़िल्म का अंक बनता है-4 | यह बना है 13 से | यह तालमेल कोई ख़ास शुभ नहीं है | फ़िल्म का अंक आज के मूलांक के साथ ग्रहण योग बनता है तथा आज के भाग्यांक के साथ मिल कर शुक्र विखंडित कर रहा है | इस का तात्पर्य यह कि कमाई के सम्बन्ध में समझौता करना पड़ सकता है | अब बात कर ली जाए फ़िल्म के मूलाधार अमिताभ बच्चन की | अमिताभ का नामांक और जन्म का मूलांक आज के मूलांक के अनुकूल है,किन्तु इन का संयुक्तांक न सिर्फ़ आज के अंकों के साथ विखंडन पैदा करता है,अपितु चलित के साथ भी स्पार्किंग पैदा करता है | इन्हें अभी चल रहा है 68 वाँ वर्ष | इस का अंक बनता है-5 | यह अस्थिरता का परिचायक है | अतः यही कहा जा सकता है कि इस फ़िल्म को ले कर लगाई जा रही उम्मीदें पूरी नहीं होंगी | निराशा का सामना करना पड़ सकता है | 
                                  'इश्क़िया' का भी नामांक बनता है-4 | यह भी बना है 13 से | इस के निर्देशक अभिषेक चौबे का नामांक भी रामगोपाल वर्मा की ही तरह 47 से 2 बनता है | अतः यहाँ भी वे ही समीकरण बनते हैं,जो कि 'रण' के साथ बने थे | परिणाम भी दोनों फ़िल्मों का लगभग समान ही रहना है | हाँ,'रण' के साथ अमिताभ के अंकों की कुछ अनुकूलता है,जब कि 'इश्क़िया' के साथ तो वे भी नहीं है | यह फ़िल्म विशाल भारद्वाज और शेमारू के लिए झटका साबित हो सकती है | 
                                   अब बात कर ली जाए आज की तीसरी फ़िल्म 'रोड टू संगम' की | इस का नामांक है-6 | यह आज का मूलांक है,अतः अच्छा है | यह बना है-42 से | यह युति धन और कामना-पूर्ति--दोनों ही मोर्चो पर कुछ समझौता करने पर विवश कर देती है | निर्माता अमित छेड़ा का नामांक बनता है-6 | यह बना है-33 से | ये दोनों ही तालमेल शुभ संकेत हैं | निर्देशक अमित राय का नामांक बनता है-5 | यह बना है 14 से | इन की युति अधिक अनुकूल नहीं है | आज के भाग्यांक के साथ यह शुक्र-भंग की अवस्था निर्मित करती है | अतः कमाई के मामले में तो इस फ़िल्म को कोई बहुत बड़ी सफलता मिलती नहीं दिख रही है | लागत निकाल सकती है | हाँ,अन्य अंकीय समीकरणों की अनुकूलता के चलते इस फ़िल्म को नाम और ईनाम अच्छे फ़िल्में मिल सकते हैं | ............ तो मित्रो,फ़िल्मों से बॉक्स ऑफ़िस का रूठना आज भी जारी रहे तो अचम्भा नहीं होगा | हाँ,आप से अभी 'आज के आनंद की जय' नहीं करेंगे,क्यों कि इंदौर ज्योतिष सम्मेलन की बात ले कर आज शाम तक आप की सेवा में फिर हाज़िर होंगे | तब तक के लिए .......... जय श्री राम |  





















कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें