अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

गुरुवार, 23 जून 2011

इस बार की रिलीज फ़िल्में : राहत देंगी

                आदरणीय मित्रो, जय श्री राम ........| कैसे हैं आप? यहाँ जयपुर में तो कुछ-कुछ बरसात हो रही है| आज दूसरा दिन है कि जब बादलों ने आकाश के घर डेरा डाला हुआ है| दुआ करते हैं कि मानसून बहुत अच्छे-से मेहरबान हो|
                 आज हम आपसे नयी रिलीज हो रही फ़िल्मों की बात करने आये हैं| चौंकिए मत, लीक से हट कर मतलब शुक्रवार की बजाय आज गुरुवार को भी एक फिल्म रिलीज हो रही है| हाँ, कल शुक्रवार को भी दो फ़िल्में रिलीज हो रही हैं| पहले तीन होनी थी, मगर सलमान खान की बनायी फिल्म अब 'CHILLER PARTY' अब 8 मई को रिलीज होगी|      
रिलीज के समीकरण 
रिलीज का मूलांक 5 व भाग्यांक 6 है| रिलीज का दिन गुरुवार होने के कारण इसका अंक 3 सक्रिय रहेगा|
AZAAN 
लीक से हट कर गुरुवार को रिलीज हो रही इस फ़िल्म का अंक बनता है-6| इस का वृहदंक बनता है-15| ये दोनों ही रिलीज के अंकों के साथ शुभ युतियाँ बना रहे हैं| एक शब्द में नाम होने के कारण इस फ़िल्म का मूलांक समीकरण नहीं है| इसके निर्माता का नाम हमें ज्ञात नहीं हो पाया| इस फ़िल्म के निर्देशक प्रशांत चड्ढा का अंक बनता है-3| यह शुभ है| इसका वृहदंक 48 व मूलांक समीकरण 2-1 है| ये दोनों अशुभ हैं|
परिणाम:- उपलब्ध युतियों में शुभ युतियों की बहुलता के कारण यह फ़िल्म ज्यादा तो नहीं, किन्तु साधारण सफलता प्राप्त कर सकती है|
अब बात करते हैं कल रिलीज होने वाली फिल्मों की|
रिलीज के समीकरण 
रिलीज का मूलांक 6 व भाग्यांक 7 है| चलित अंक 5 (धनात्मक) व चलित वर्षांक 4 के साथ इस मूलांक-भाग्यांक की युतियाँ अंक 2, 6, 7, 8 व 9 के लिए शुभ; अंक 1 व 3 के लिए समान लाभालाभ तथा 4 व 5 के लिए अशुभ है|
DOUBLE DHAMAAL 
  इस फ़िल्म का अंक बनता है-1| यह लाभालाभ की समान अवस्था में है| इसका वृहदंक है-46| यह शुभ है| इसका मूलांक समीकरण 9-1 है| यह शुभ है| फ़िल्म के दो निर्माता हैं| एक निर्माता अशोक ठाकरिया का अंक बनता है-3| यह भी लाभालाभ की समान अवस्था में है| इसका वृहदंक है-39 तथा मूलांक समीकरण 9-3 है| ये दोनों ही आज शुभ हैं| दूसरे निर्माता इन्द्र कुमार निर्देशक भी हैं| अतः इनके अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| इन का अंक बनता है-1| इसकी बात हम कर चुके हैं| इसका वृहदंक है-28| यह अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 4-6 है| यह शुभ है| फ़िल्म के नायक संजय दत्त का नामांक 3 व वृहदंक 30 है| इनकी अवस्था समान है| इसका मूलांक समीकरण 3-9 है| यह शुभ है| 29-07-1959 को जन्मे संजय दत्त का जन्म का मूलांक 2 व भाग्यांक 6 है| ये दोनों ही शुभ हैं| इनका आयु अंक 7 (52 वाँ वर्ष) भी शुभ है| रितेश  देशमुख का नामांक है-9| यह शुभ है| इसका वृहदंक 54 है| यह अशुभ है| इसका मूलांक समीकरण 2-7 है| यह शुभ है| 17-12-1978 को जन्मे रितेश का जन्म का मूलांक 8 व भाग्यांक 9 है| वैसे तो इन दोनों अंकों में प्रबल पारस्परिक विरोध है, किन्तु अपनी अलग-अलग भूमिकाओं में आज ये दोनों ही शुभ हैं| इनका आयु अंक 6 (33 वाँ वर्ष) भी शुभ है| फ़िल्म के एक और महत्त्वपूर्ण कलाकार अरशद वारसी की बात भी कर ही ली जाए| इनका नामांक 2, वृहदंक 29 व मूलांक समीकरण 7-4 है| ये तीनों शुभ हैं| 19-04-1968 को जन्मे अरशद का जन्म का मूलांक 1 व भाग्यांक 2 है| अंक 1 समान अवस्था में है, जब कि अंक 2 शुभ है| इनका आयु अंक 8 (44 वाँ वर्ष) भी इनके लिए रिलीज के दिन शुभ है|
परिणाम:- अशुभ की अपेक्षा शुभ युतियों की अधिकता के कारण यह फ़िल्म निराश नहीं करेगी तथा बॉक्स ऑफिस पर सफल हो कर अपने लिए पैसा लगाने वालों के चेहरे पर मधुर मुस्कान ला देगी.
BOL 
पहले यह फ़िल्म 20 मई को रिलीज होने वाली थी| तब हमने इस के लिए लिखा था कि यह फ्लॉप रहेगी| अब आज की नयी रिलीज दिनांक से इसके बॉक्स ऑफिस भविष्य में अंतर आ गया है| इसका अंक 3 लाभालाभ की समान अवस्था में है| इसका वृहदंक 12 शुभ है| इस फ़िल्म के निर्माता का नाम हमें पता नहीं चल सका| निर्देशक शोएब मंसूर का अंक 3 व वृहदंक 48 असमान अवस्था में है| इसका मूलांक समीकरण 1-2 शुभ है|
परिणाम:- यह फ़िल्म साधारण सफल रह कर अपनी लागत निकाल सकती है.         

            अब मिलेंगे कुछ दिनों के बाद| कब? यह छोड़ देते हैं उन दिनों पर ही| ...... आज के आनंद की जय| .......... जय श्री राम|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें