अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

शुक्रवार, 17 जून 2011

आज की रिलीज की फ़िल्में : निराश करेंगी

जय श्री राम.........| आदरणीय मित्रो, अखबार 'अंक प्रभा' के पृष्ठ आपकी सेवा में प्रस्तुत करने के सिलसिले के बीच में अभी बात कर लेते हैं आज रिलीज हो रही फ़िल्मों की|
सबसे पहले बात करते हैं आज के अंकीय समीकरणों की|
रिलीज के समीकरण
रिलीज का मूलांक 8 व भाग्यांक 9 है| यह बहुत खींचातानी वाला समीकरण है| इस दिन बन रही युतियाँ अंक 3, 6 व 9 के लिए शुभ, अंक 1, 2, 4, 5, 7 व 8 के लिए अशुभ हैं|
MY HUSBANDS WIFE
  अस्सी के दशक की अभिनेत्री रति अग्निहोत्री की दूसरी पारी की इस फ़िल्म में उनके साथ शक्ति कपूर और अरुण बख्शी हैं| इस फ़िल्म का अंक बनता है-9. इसका वृहदंक 54 व मूलांक समीकरण 5-2-2 है| ये सभी आज शुभ युतियाँ बना रहे हैं| निर्माता विनोद छाबड़ा निर्देशक भी हैं| अतः इनके अंक दोहरे रूप में प्रभावी हैं| इनका अंक बनता है-6| यह शुभ है| इसका वृहदंक 42 व मूलांक समीकरण 5-1 है| ये दोनों ही अशुभ हैं| रति अग्निहोत्री का नामांक है-1| इसका वृहदंक 37 व मूलांक समीकरण 8-2 है| ये तीनों ही अशुभ हैं| 10-12-1960 को जन्मीं रति के जन्म का मूलांक 1 व भाग्यांक 2 है| ये दोनों ही आज अशुभ हैं| इनका आयु अंक 6 (51 वाँ वर्ष) आज शुभ है|
परिणाम:- अशुभ युतियों की बहुलता के कारण यह फ़िल्म फ्लॉप के खाते में जाती दिख रही है| बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन निराश कर सकता है
CHITKABREY-SHADES OF GREY
  भोजपुरी फ़िल्मों के सुपर स्टार रविकिशन स्टारर इस फ़िल्म का अंक बनता है-1|. इसका वृहदंक 73 व मूलांक समीकरण 8-3-6-2 है| ये तीनों ही अशुभ युतियाँ बना रहे हैं| इसके निर्माता सुनीत अरोरा इसके निर्देशक भी हैं| अतः इनके अंक यहाँ दोहरे रूप में प्रभावी हैं| इनका अंक बनता है-4, इस का वृहदंक 40 है| ये दोनों ही अशुभ हैं| इसका मूलांक समीकरण 1-3 है| यह समान अवस्था में है. रविकिशन का अंक बनता है-9| यह शुभ है| इसका वृहदंक 27 व मूलांक समीकरण 1-8 है| ये दोनों ही अशुभ हैं|
परिणाम:- यह फ़िल्म फ्लॉप होती ही दिख रही है|



ALWAYS KABHI KABHI
 शाहरुख़ खान निर्मित इस फ़िल्म का अंक बनता है-1| इसका वृहदंक 37 व मूलांक समीकरण 6-2-2 है| ये तीनों ही आज अशुभ हैं| निर्माता शाहरुख़ खान का नामांक बनता है-6| यह शुभ है. इसका वृहदंक 42 व मूलांक समीकरण 2-4 है| ये दोनों अशुभ हैं| 02-11-1965 को जन्मे शाहरुख़ का जन्म का मूलांक 2 व भाग्यांक 7 है| ये दोनों आज अशुभ हैं| इनका आयु अंक 1 (46 वाँ वर्ष) भी अशुभ है| निर्देशक रोशन अब्बास का अंक बनता है-5| इसका वृहदंक है-32| ये दोनों ही रिलीज के अंकों के साथ अशुभ युतियाँ बना रहे हैं| इसका मूलांक समीकरण 5-9| यह शुभ है|
परिणाम:- यह फ़िल्म बॉक्स ऑफिस पर निराश कर सकती है और फ्लॉप रह सकती है| 

         मित्रो, अभी तो बस इतना ही| दिन में 'अंक प्रभा' के अन्य पृष्ठों के साथ फिर मिलते हैं| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ........... जय श्री राम| 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें