अंक ज्योतिषी, अंग ज्योतिषी, राजनीतिक विश्लेषक-सलाहकार, नाटककार, शायर, अकादमिक, सम्प्रेरक वक्ता

सोमवार, 13 जून 2011

खग्रास चन्द्र ग्रहण : 15-16 जून, 2011

                 जय श्री राम .........| आदरणीय मित्रो, आपके साथ यह जानकारी बाँटते हुए हमें बहुत ख़ुशी हो रही है कि 'दिशा' चैनल से प्रसारित हो रहे अंक ज्योतिष और बॉडी लैंग्वेज पर आधारित हमारे साप्ताहिक लाइव कार्यक्रम 'अंक प्रभा' दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है| इसमें दर्शकों की संलिप्तता अत्यंत उत्साहवर्द्धक है| आपको याद तो है न इस कार्यक्रम का सूचनात्मक विवरण| आइए, एक बार बता दें| हमारा यह कार्यक्रम 'अंक प्रभा' 'दिशा' चैनल से हर शनिवार शाम 06:30 बजे से 07 बजे (भारतीय समयानुसार) प्रसारित होता है| दिशा चैनल फिलहाल आपको लोकल केबल वालों के अलावा 'DISH TV' के चैनल संख्या 757 पर उपलब्ध है| बहुत जल्दी 'दिशा' चैनल कुछ और DTH  पर भी उपलब्ध होगा| आप इस कार्यक्रम में फ़ोन कर अपने सवाल का जवाब पा सकते हैं| हाँ, एक बात और| अब आप हम से हर शनिवार-रविवार दिल्ली में मिल सकते हैं| हम आप की सेवा में उपलब्ध रहेंगे| हाँ, इतनी तकलीफ अवश्य करें कि मिलने किया समय पहले तय करवा लें| ऐन वक़्त पर कोई मिलना चाहे तो संभव नहीं हो पाएगा क्योंकि तब समय कम रहता है और पूर्वनिर्धारित मिलना अधिक|
                 पिछली (200 वीं ) पोस्ट में हमने आप से यह वायदा किया था कि इस पोस्ट से हम अपने ब्लॉगों का कलेवर विस्तृत करने जा रहे हैं| तो आइए, 'शुभस्य शीघ्रं'| शुरुआत करते हैं दिनाक 15-16 जून को हो रहे खग्रास चन्द्र-ग्रहण से|
                                               ग्रहण के अंकीय समीकरण :स्वरूप 
यह ग्रहण दो तारीख़ों में लिपटा है| इसका स्वरूप इस प्रकार बनता है---

आरम्भ:-15-06-2011          बुधवार- 5             समय-11:53 रात्रि बजे
मूलांक-6              भाग्यांक-
11:30
बजे से 12:30 बजे में आरम्भ होगा| यह अंक 3 का समय है|
परिहार:-16-06-2011          बुधवार-5          समय-03:33 बजे
मूलांक-7              भाग्यांक-8               
अधिकतर समय 03:30 तक रहेगा| अंक 3 की प्रधानता रहेगी|
03
मिनिट अंक 4 में रहेंगे|
                 अब बात करते हैं कि विभिन्न अंक वालों पर इस ग्रहण का क्या प्रभाव पडेगा? 
                                                                 अंक 1 से अंक 9 के लिए फल
1---
लाभकारी परिवर्तन संभव| पितृपक्ष से विशेष लाभ हो सकता है| बॉस की कृपा मिल सकती है|
2---
झटके लगेंगे| परिवार संबंधी चिंता बढ़ सकती है| महिला बॉस है तो टकराव संभव| साझेदारी में धोखा संभव| यदि शुक्र प्रधान हैं तो इन नुकसानों से बचाव|
3---पुरानी समस्या/संकट
से उबर सकते हैं| स्थान/दायित्व बदल सकता है| तयशुदा योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है|
4---
कार्यस्थल पर टकराव से बचें| पैतृक/विरासत का कार्य करने वालों को ख़ास जोड़-तोड़ करनी पड़ सकती है| रक्त संबंधी बीमारी को लेकर विशेष सावधानी बरतें|
5---
पूर्वनिर्धारित योजना छोड़नी पड़ सकती है| मानसिक संताप बढ़ सकता है| दुर्घटना को लेकर पर्याप्त सजग रहें|
6---
शरीर भी शुक्र प्रधान है तो विशेष लाभ संभव| कुछ उठापटक हो तो भी घबराएँ नहीं| प्रतिष्ठा-वृद्धि संभव|
7---
अनपेक्षित संकट/संताप झेलना पड़ सकता ह| स्त्रियों के साथ संबंधों को लेकर विशेष सतर्कता बरतें| जीवनसाथी/परिजन संबंधी विशेष परेशानी संभव| बॉय फ्रेंड/गर्ल फ्रेंड संबंधी चिंता रह सकती है|
8---
एकमुश्त रूप में बड़ी रक़म ख़र्च हो सकती है| किसी संकट से निकलने का मार्ग खुल सकता है| इस चक्कर में शारीरिक तथा मानसिक विचलन ज़्यादा रह सकता है|
9---
नयी योजना बन सकती है| कार्य| विस्तार संभव है-निकट के लोगों की मदद करनी पड़ सकती है|
                राष्ट्रीय परिदृश्य के विभिन्न क्षेत्रों पर यह चन्द्र-ग्रहण क्या असर दिखाएगा, अब एक नज़र संक्षेप में इस पर भी डाल ली जाए---                                                             
                                                                           राष्ट्रीय परिदृश्य 
राजनीतिक
# देश के दिल यानि दिल्ली की मुखिया वह भी महिला---(यानि शीला दीक्षित) की मुसीबत बढ़ेगी|
#
केंद्र सरकार में अंदरूनी खींचातानी तेज़ हो सकती है| मंत्रीपरिषद् में बदलाव होगा| 6 से लेकर 13 मंत्री प्रभावित हो सकते हैं|
#
दक्षिण भारत से सम्बंधित राजनीति/राजनेताओं को लेकर तगड़ी उठापटक होगी| आपसी सहयोग/साझेदारियों में बिखराव होगा| कुनबापरस्त राजनेताओं के लिए नयी मुसीबतें खड़ी होंगी|
#
स्त्री राजनेता स्त्री अंक /वाले पुरुष राजनेता को ख़ास तकलीफ़ संभव|
#
दक्षिण भारत के राज्यों में सरकार पर गहरा संकट संभव| इसमें भी विद्रोही + पितृ दल की युति वाले प्रदेश ((आन्ध्रप्रदेश) में विशेष उठापटक संभव|
#
स्त्री अंकों वाली कांग्रेस को ख़ास परेशानी हो सकती है| स्त्री की मुखियागिरी ((सोनिया गांधी की सरपरस्ती के कारण परेशानी का प्रतिशत अधिक रहेगा| केंद्र सरकार व पार्टी में भेद गहरा सकते हैं| पार्टी के उच्चपदाधिकारी ही इसकी मिट्टी पलीद करेंगे|
#
अंक 1 व अंक 6 वाली भाजपा व मायावती का प्रभाव बढ़ेगा| उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनावों के बाद भाजपा व बसपा मायावती के नेतृत्व में सरकार बना सकते हैं|
आर्थिक
 # रिलायंस कम्पनी के भाव गिर सकते हैं| इसमें भी अनिल अम्बानी वाली कम्पनी को अधिक नुकसान हो सकता है|
#
उठापटक के बाद भी शेयर बाज़ार चढ़ेगा|
#
महंगाई दर बढ़ सकती है| पेट्रो रसायन के दाम बढ़ सकते हैं|
#
दूरसंचार + महिला + विवाद की नकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी यानी 'नीरा राडिया प्रकरण' फिर ज़ोर पकड़ेगा|
  फ़िल्म

# महिला प्रधान/महिला निर्माता-निर्देशक की फिल्म/अगली पीढ़ी के स्त्रीगत संबंधों यानी भानजे/भानजी को लेकर बनायी फिल्म पिट सकती| आमिर खान अपने भांजे इमरान खान को लेकर फिल्म 'डेली बेली' ला रहे हैं| इस फिल्म का भविष्य सुखद नहीं लगता|
#
यदि अंक 6 की प्रधानता वाले नहीं है तो अंक 2 व अंक 7 वाले फ़िल्मी लोग सावधान रहें|
#
कम से कम 2 फ़िल्में एकल ठाठिया सिनेमाघरों यानी अंदरूनी भारतीय इलाकों में सुपर हिट होंगी|
खेल
#
खुले मैदान वाले खेलों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी|
#
क्रिकेट में विदेशी मैदान पर बड़ी जीत संभव है|
#
क्रिकेट में ही विदेश में प्रभुत्व/वर्चस्व को लेकर विवाद हो सकता है|  
प्राकृतिक
# औसत से अच्छा मानसून रहेगा|
                     तो अभी बस इतना ही| आज ही फिर मिलेंगे अखबार 'अंक प्रभा' के जून माह के पृष्ठ लेकर| तब तक के लिए आज्ञा दीजिए| ......... जय श्री राम| 

                 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें